छत्तीसगढ़
प्रयागराज महाकुंभ 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रिवेणी संगम में किया पुण्य स्नान, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
13 Feb, 2025 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाकुंभ को सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व बताते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति की अनंत शक्ति और सनातन परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों बाद आयोजित यह विराट महाकुंभ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं को जानने, समझने और आत्मसात करने का अनुपम अवसर भी है।
मुख्यमंत्री साय रायपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुए, जहां पहुंचने के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट से मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ 5 इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से संगम तट के लिए प्रस्थान किया। अरेल घाट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री साय एवं अन्य गणमान्यजन मोटर बोट से त्रिवेणी संगम पहुंचे और धार्मिक विधि-विधान के अनुसार माँ गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है, और इसी परंपरा के अनुरूप छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को भी यहां स्थापित करने का संकल्प लिया गया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह भारतीय आस्था, परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण है।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती का यह त्रिवेणी संगम केवल जल का मिलन नहीं, बल्कि अध्यात्म, परंपरा और संस्कृति का महासंगम है। प्रयागराज महाकुंभ न केवल भारत के लिए, बल्कि समूची मानवता के लिए आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारी आध्यात्मिक जड़ों को सुदृढ़ करने और सनातन संस्कृति के दिव्य स्वरूप को विश्वभर में प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं ने भी इस दिव्य आयोजन और उसकी व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से सराहना की है।
मुख्यमंत्री साय ने सनातन संस्कृति के संवर्धन में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे हमें भावी पीढ़ियों तक संरक्षित रखना है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़वासियों और समस्त देशवासियों को महाकुंभ की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय सभ्यता के मूल सिद्धांत—धर्म, करुणा, और आध्यात्मिकता—का उत्सव है, जो समाज को नई दिशा देता है और आध्यात्मिक चेतना को जाग्रत करता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे महाकुंभ: त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना
13 Feb, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज तीर्थराज प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस खास अवसर पर उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण एवं उनके परिजन मौजूद थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर महाकुंभ को सनातन धर्म की दिव्यता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व बताया और कहा कि यह भारतीय संस्कृति की असीम शक्ति एवं सनातन परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों के बाद आयोजित यह विराट महाकुंभ न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि भारत की सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं को जानने, समझने और आत्मसात करने का अनूठा अवसर भी है।
बता दें कि मुख्यमंत्री साय रायपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुए, जहां प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचकर मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ 5 इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से संगम घाट के लिए रवाना हुए। एरियल घाट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री साय और अन्य गणमान्य लोग मोटर बोट से त्रिवेणी संगम पहुंचे और धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।
महाकुंभ भारतीय आस्था, परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण- सीएम साय
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है और इसी परंपरा के अनुरूप यहां छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान स्थापित करने का संकल्प लिया गया। महाकुंभ महज एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह भारतीय आस्था, परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती का यह त्रिवेणी संगम महज जल का मिलन नहीं, बल्कि आध्यात्म, परंपरा और संस्कृति का महासंगम है। प्रयागराज महाकुंभ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारी आध्यात्मिक जड़ों को मजबूत करने और सनातन संस्कृति के दिव्य स्वरूप को पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री साय ने व्यवस्थाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं ने भी इस दिव्य आयोजन और इसकी व्यवस्थाओं की खुले दिल से प्रशंसा की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सनातन संस्कृति के संवर्धन में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे हमें भावी पीढ़ी के लिए सहेज कर रखना है।
सीएम साय ने सभी देशवासियों को महाकुंभ की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़वासियों और सभी देशवासियों को महाकुंभ की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय सभ्यता के मूल सिद्धांतों धर्म, करुणा और आध्यात्म का उत्सव है, जो समाज को नई दिशा देता है और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करता है।
बेबीलान टॉवर से कूदकर युवक की मौत, आसपास के लोग हैरान
13 Feb, 2025 01:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। बुधवार को रायपुर के बेबीलान टॉवर की सातवीं मंजिल से कूदकर विजय बसोने ने आत्महत्या कर ली। मामले की वजह साफ नहीं हो पाई है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। विजय मध्य प्रदेश के बालाघाट का रहने वाला था। वह लोधीपारा में किराये का मकान लेकर रह रहा था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विजय बसोने पहले बेबीलान टॉवर में ही अकाउंटेंट का काम करता था। मगर, किसी वजह से उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद वह दूसरे होटल में काम करने लगा था। इसके बाद अचानक वह इस होटल में पहुंचा और आत्महत्या कर ली।
किडनी से जुड़ी बीमारी थी
पुलिस ने युवक के घरवालों से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विजय को किडनी से जुड़ी बीमारी थी, जिसका इलाज चल रहा था। इस इलाज में बहुत पैसे खर्च हो रहे थे। वह कचना के एक होटल में अकाउंटेंट की नौकरी करता था। वहां सैलरी कम होने की वजह से दिक्कते हों रही थी, जिसके बाद वह दूसरी नौकरी की तलाश कर रहा था, जिससे कि उसका खर्चा चल सके। कई जगह पता करने के बावजूद उसे नौकरी नहीं मिल पाई थी। संभव है कि इसी वजह से वह तनाव में रह रहा हो और यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
पत्नी का आया था फोन
विजय लोधीपारा में जहां रहता है वहां, उसके साथ पिता, पत्नी और डेढ़ वर्ष की बच्ची भी साथ रहती थी। जबकि मां मध्य प्रदेश के बालाघाट में ही रहती हैं। बुधवार की सुबह घर से निकलने से पहले भी तबीयत खराब होने का कारण बताते हुए नाश्ता भी नहीं किया था। और अस्पताल की फाइल लेकर निकला था।
कूदने से पहले इधर-उधर घूमता रहा
बेबीलान टॉवर में मौजूद कर्मचारियों ने नाम नहीं छापने के अनुरोध पर बताया कि युवक कूदने से पहले काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा। इस दौरान उसने टॉवर स्थित कुछ आफिस में भी नौकरी के लिए संपर्क किया था, लेकिन बात नहीं बन पाई।इसके बाद वह सातवीं मंजिल की रेलिंग के पास पहुंच गया। कूदने से पहले कुछ सेकंड वहां पर रुक रहा। इस दौरान उसने दो बार पीछे पलट कर भी देखा। फिर अचानक रेलिंग को फांदकर नीचे कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वन विभाग में फर्जी भुगतान का खुलासा
13 Feb, 2025 12:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डोंगरगढ़। वन विभाग ने भ्रष्टाचार की एक नई इबारत लिखी है! करोड़ों की शासकीय राशि के गबन का ऐसा तरीका अपनाया गया कि सुनकर दिमाग चकरा जाए. ग्रामीणों के बैंक खातों में मजदूरी के पैसे डाले गए और फिर लालच देकर उनसे वापस भी ले लिए गए. मजेदार बात यह है कि जिन लोगों के नाम पर भुगतान हुआ, उनमें एक गर्भवती महिला और एक नाबालिक स्कूली छात्र भी शामिल है!|पूरा मामला वर्ष 2021 का है, जब डोंगरगढ़ वन परिक्षेत्र के बोरतलाव और खैरागढ़ जिले के कटेमा गांव में बांस-भिर्रा कटाई, मिट्टी चढ़ाई और फेंसिंग जैसे कार्यों के लिए शासन ने करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत की थी. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है|शिकायतकर्ता विलास जांभुलकर के अनुसार, इन कार्यों के नाम पर ग्रामीणों के खातों में करोड़ों रुपए जमा किए गए, लेकिन असल में कोई काम हुआ ही नहीं. फिर क्या? वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को झांसा देकर बैंक से पैसे निकलवाए और वापस ले लिए. बदले में उन्हें महज 1000 रुपये का झुनझुना थमा दिया गया!
गर्भवती महिला के नाम पर फर्जी भुगतान
भ्रष्टाचार की हद तो तब पार हो गई जब इस खेल में गर्भवती महिला और स्कूली छात्र तक को घसीट लिया गया. बछेराभाठा की एक महिला, जो उस वक्त गर्भवती थी, के नाम पर मजदूरी का भुगतान दिखाया गया. अब सवाल यह उठता है कि जो महिला उस समय गर्भवती थी, वह भला मजदूरी कैसे कर सकती थी?
स्कूली छात्र को कागज में बना दिया मजदूर
पीड़िता ने बताया कि उसने कभी वन विभाग में काम नहीं किया, फिर भी उसके खाते में पैसे डाले गए और बाद में उससे वापस ले लिए गए. इसी तरह, ग्राम भंडारपुर के एक स्कूली छात्र हेमंत कुमार के नाम पर भी फर्जी भुगतान हुआ. स्कूल के प्रिंसिपल ने पुष्टि की कि वह छात्र रोजाना कक्षा में उपस्थित रहता था, लेकिन सरकारी कागजों में वह ‘वन विभाग में मजदूरी’ कर रहा था!
कार्रवाई के लिए सालों से खा रहे ठोकर
शिकायतकर्ता इस घोटाले के कागजों को लेकर पिछले तीन साल से दर-दर भटक रहे हैं. वन विभाग के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात! प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायत पहुंची, वहां से दस्तावेज भी मिले, मगर जांच फिर उन्हीं अफसरों को सौंप दी गई जो खुद इस भ्रष्टाचार के गुनहगार हैं. ऐसे में कार्रवाई की उम्मीद कैसे की जाए? मामला जितना बड़ा, उतनी ही गहरी इसकी जड़ें!
बड़ी मछलियों के शामिल होने की आशंका
करोड़ों के इस घोटाले में सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि बड़े अधिकारियों और नेताओं के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है. यही वजह है कि भ्रष्टाचार साबित होने के बावजूद किसी पर कार्रवाई नहीं हो रही. डोंगरगढ़ वन विभाग का यह घोटाला भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण बन चुका है. सवाल यह है कि आखिर कब तक ऐसे घोटाले होते रहेंगे और कब तक शासन-प्रशासन आंखें मूंदे रहेगा?
जांच के नाम पर अधिकारी ने साधी चुप्पी
बहरहाल, जिम्मेदारों ने इस घोटाले की जांच करने फिर से एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है, जिसमें डोंगरगढ़ तहसीलदार उप वनमंडलाधिकारी पूर्णिमा राजपूत और मनरेगा अधिकारी को शामिल किया गया है लेकिन इस जांच कमेटी को बने भी अब तीन माह बीत चुके हैं अधिकारी अभी भी जांच का हवाला देकर चुप्पी साधे बैठे हैं.
स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी और लापरवाही
13 Feb, 2025 11:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अस्पताल: नर्स की लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मामले की खबर हमने प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश मे जांच हुई और जांच के बाद कार्रवाई करते हुए एएनएम ष्पाजलि राठौर को स्वास्थ्य विभाग ने सस्पेंड कर दिया है।
पूरा मामला जिले के आदिवासी बाहुल्य मरवाही के निमधा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां पर खुरपा गांव की रहने वाली प्रसूता बुधवारिया बाई भैना को बेहतर व सुरक्षित प्रसव करवाने के लिए उसके परिजन निमधा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र 10 फरवरी को सुबह 10 बजे लेकर पहुचे थे। अस्पताल में पदस्थ नर्स पुष्पाजलि राठौर और स्टॉप के द्वारा प्रसूता को 19 घंटे तक अस्पताल में रखने के दौरान जब अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा, तो कुछ घंटे रक्तस्राव रोकने के लिए इंजेक्शन-दवाइयां दी गई। लेकिन पर्याप्त स्वास्थ्य व्यवस्था न होने के बावजूद उसे समय रहते जिला अस्पताल रेफर नहीं किया, जिसकी वजह से उप स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त स्वास्थ्य कर्मी पुष्पाजलि राठौर ना तो बच्चे की जान बचा पाई ना ही प्रसूता बुधवारिया बाई का रक्तस्राव रोक पाई।
लगातार बढ़ते रक्तस्राव के बाद जब स्वास्थ्यकर्मी को यह एहसास हुआ कि प्रसूता की जान जा सकती है। तब उसने आनन-फानन में 19 घंटे बाद जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी पर रात को 3 बजे कोई सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं कराया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने खुद निजी वाहन की व्यवस्था की और जिला अस्पताल पहुंचे जहां लगभग 4:45 में जिला अस्पताल पहुंचने के बाद 5:15 पर प्रसूता की मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सा प्रसूता की मौत के पीछे अत्यधिक रक्तस्राव को वजह बता रहे हैं उन्होंने बताया कि शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से उसकी मौत हुई है। जब जिला अस्पताल लाया गया तब उसे सभी जरूरी उपचार उपलब्ध कराया गया पर उसकी जान नहीं बच पाई। जच्चा-बच्चा की मौत से दो परिवार पूरी तरह उजड़ गए है। पूरे मामले की खबर को हमने बड़ी ही प्रमुखता से 11 फरवरी को चलाया था। जिसके बाद पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने जांच कराई और जांच के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र निमधा में पदस्थ नर्स पुष्पाजलि राठौर को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दोषी पाए जाने पर सस्पेंड कर दिया है।
मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल का प्रयागराज दौरा
13 Feb, 2025 11:48 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़| के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना रायपुर से रवाना हुए। इस दौरान सीएम साय के साथ प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और उनकी पत्नी भी प्रयागराज के लिए रवाना हुईं।वहीं इस फ्लाइट से मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और उनके परिवारजन भी प्रयागराज के लिए गए हैं। सभी नेता नगरीय निकाय चुनाव बीत जाने के बाद प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए कूच किए हैं।
कांग्रेस और भाजपा के बीच शब्दों की जंग
13 Feb, 2025 11:41 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर| सीएम, मंत्री, सांसद और विधायकों के महाकुंभ दौरे को लेकर अब जुबानी जंग शुरू हो गई है. महाकुंभ नहीं जाने को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, मेरे जीवन की पहली यात्रा ही प्रयागराज रही. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के तकदीर वाले बयान पर बघेल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, ओपी चौधरी, विजय शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत भी प्रयागराज नहीं जा रहे हैं, इनकी तकदीर का क्या ? किस्मत ऊपर वाले के हाथ में है. किसको बुलाते हैं, किसको नहीं, उनके ऊपर है.|
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मेरी आस्था पूरी है. मेरे जीवन की पहली यात्रा ही प्रयागराज रही. संगम में बीच में जाकर नाव से कूदा था तब मैं 5 साल का था. मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों के प्रयागराज दौरे को लेकर उन्होंने कहा, ऐसे पर्व में जब बहुत ज्यादा भीड़ रहे तो वीआईपी लोगों को अवॉइड करना चाहिए. वीआईपी मूवमेंट से काफी ज्यादा अव्यवस्था होती है.भूपेश बघेल ने कहा, जनता के आशीर्वाद से हमें सुविधा मिली है, हम कभी भी जा सकते हैं. जब गंगा मइया बुलाएंगे तब हम पहुंच जाएंगे. गंगा नहाने गए और मन का मेल नहीं धुला तो क्या फायदा. अपने दिल्ली दौरे को लेकर भूपेश बघेल ने कहा, सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने जा रहे हैं.
12 दिनों के भीतर, आबकारी विभाग ने 34,000 लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसका मूल्य सवा दो करोड़ रुपये से अधिक है।
13 Feb, 2025 11:34 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। नगरीय निकाय के साथ-साथ पंचायत चुनाव में शराब के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है.आंकड़े बताते हैं कि बीते 12 दिनों में सवा दो करोड़ रुपए (2, 23,56,430) मूल्य की 33874 लीटर अवैध शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है.सचिव सह आबकारी आयुक्त आईएएस के शराब के अवैध संग्रहण, बिक्री, परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिहाज से समस्त जिलों एवं संभाग के प्रभारी अधिकारियों को सतत् गश्त व निरीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश का असर नजर आ रहा है. कबीरधाम जिला में आबकारी दल ने 12 फरवरी को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आबकारी जांच चौकी चिल्फी के समीप आरोपी मध्यप्रदेश के शिवपुरी निवासी राजवीर सिंह के ट्रक से लगभग 25 लाख 5 हजार रुपए मूल्य का 4770 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया|
जिला राजनांदगांव के आबकारी दल द्वारा दिनांक 11.02.2025 को अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये आबकारी वृत्त चिचोला के अन्तर्गत आठरा से भकुर्रा मार्ग पर आरोपी देशी मदिरा संत्री (कीमती 11520 रुपये) एवं 01 दो पहिया वाहन HF Delux Hero क्रमांक CG08AE1354 (कीमती 11 लाख 55 हजार रुपये) एवं नॉन ड्यूटी पेड 200 पेटी गोवा स्पेशल व्हिस्की (कीमती 41520 रुपये) बरामद कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 2 ) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है|
बिलासपुर के आबकारी दल ने 10 फरवरी को ग्राम छतौना,थाना चकरभाटा में कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा परिवहन की सूचना पर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 59 (क) के तहत् आरोपी ग्रेटर नोएडा,उप्र निवासी रवि शर्मा और ड्राइवर शिव कुमार सैना कंटेनर से कुल 1000 पेटी विदेशी मदिरा के साथ कंटेनर और क्रेटा कार कुल कीमत 1,65,00,000 जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया. इसी तरह दुर्ग में आबकारी दल ने 10 फरवरी को कार्रवाई करते हुए ग्राम नगपुरा के एक फार्म हाउस से 1,68,750 रुपए मूल्य की 25 पेटी विदेशी मदिरा गोवा बरामद कर सिरसाकला, भिलाई-03 निवासी आरोपी पिता को गिरफ्तार कर प्रकरण किया गया.बेमेतरा जिला के आबकारी दल ने 7 फरवरी को बड़ी कार्यवाही करते हुए एक चार पहिया कंटेनर से 780 पेटी विदेशी मदिरा गोवा स्पेशल व्हिस्की मध्यप्रदेश निर्मित नॉन ड्यूटी पेड मदिरा बाजार मूल्य 50,70,000/- जब्त कर इंदौर, मप्र निवासी आरोपी शाह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया.
इसी तरह आबकारी विभाग की संयुक्त टीम,राज्यस्तरीय उड़नदस्ता, संभागीय उड़नदस्ता रायपुर संभाग, जिला बलौदाबाजार एवं कबीरधाम के आबकारी दल ने 7 फरवरी को बड़ी कार्रवाई करते हुए सिमगा के ताज ढाबा के पास एक ट्रक से 776 पेटी मध्यप्रदेश विक्रय के लिए 50 लाख रुपए कीमत की विदेशी मदिरा गोवा बरामद कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई.कबीरधाम जिला आबकारी दल ने 4 फरवरी को बड़ी कार्यवाही करते हुए आबकारी जांच चौकी चिल्फी के समीप इंदौर निवासी राजेश जामरे के ट्रक से लगभग 20 लाख 50 हजार 500 रुपए कीमत का कुल 4437 बल्क लीटर शराब बरामद कर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है. वहीं रायपुर जिला आबकारी दल ने 1 फरवरी को बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी थाना क्षेत्र निवासी के पास से 8,45,000 मूल्य का 1170 लीटर मदिरा जप्त कर प्रकरण कायम किया गया. कर विवेचना में लिया गया है |
जांजगीर-चांपा में जिला प्रशासन की तत्परता से रोका गया बाल विवाह
12 Feb, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : जांजगीर-चांपा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से विकासखंड बलौदा के ग्राम बुड़गहन में एक नाबालिग बालिका का विवाह रोका गया। यह कार्रवाई कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार की गई।
बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने पुलिस विभाग के सहयोग से ग्राम बुड़गहन पहुंचकर बालिका के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की, जिसमें उसकी उम्र 17 वर्ष 06 माह पाई गई। चूंकि विवाह की न्यूनतम कानूनी उम्र 18 वर्ष है, इसलिए यह स्पष्ट रूप से बाल विवाह का मामला था।
बालिका का विवाह 19 फरवरी 2025 को तय किया गया था, जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी थी। टीम ने बालिका, उसके माता-पिता और स्थानीय लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि बाल विवाह न केवल बालिका के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को बाधित करता है, बल्कि यह एक दंडनीय अपराध भी है। अधिकारियों द्वारा दी गई समझाइश के बाद स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बालिका के माता-पिता ने विवाह रोकने पर सहमति व्यक्त की।
इस कार्रवाई में परामर्शदाता प्रजेश शर्मा, पर्यवेक्षक श्रीमती लता ठाकुर, चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक निर्भय सिंह, भूपेश कश्यप, कोमल जायसवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लक्ष्मी ओग्रे और ग्राम सचिव घासीराम पटेल भी उपस्थित थे।
वित्त मंत्री की बजट प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा
12 Feb, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंत्री रामविचार नेताम के साथ आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री स्तरीय चर्चा में मंत्री नेताम के विभाग आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक विभाग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण से संबंधित वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की। इस मौके वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल एवं कृषि, आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
वित्त मंत्री चौधरी की बजट प्रस्ताव पर राजस्व मंत्री वर्मा के साथ मंत्री स्तरीय चर्चा
12 Feb, 2025 09:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री टंक राम वर्मा के साथ उनके विभागों राजस्व, आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण से सम्बंधित 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद के प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की। इस मौके पर वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, राजस्व विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता सहित राजस्व एवं खेल विभाग और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
वित्त मंत्री की बजट प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा : वाणिज्य-उद्योग एवं श्रम मंत्री के साथ
12 Feb, 2025 09:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बजट प्रस्ताव एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा में वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा कार्यक्रम में विभागों के प्रस्ताव के संबध में व्यापक चर्चा हुई। इस मौके वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, सहकारिता विभाग के सचिव सी.आर.प्रसन्ना, संचालक बजट चंदन कुमार सहित वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन बना श्रद्धा, सेवा और संस्कृति का केंद्र
12 Feb, 2025 09:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की आस्था का विराट संगम देखने को मिल रहा है। 13 जनवरी से प्रारंभ हुए इस महापर्व में अब तक करोड़ों श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान कर चुके हैं। यह दिव्य आयोजन 26 फरवरी 2025 तक जारी रहेगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए विशेष सेवा केंद्र स्थापित किया है, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन (मंडप) की स्थापना की गई है, जहां राज्य से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क ठहरने और भोजन की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इस पवेलियन में अब तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालु ठहरकर इसका लाभ उठा चुके हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन श्रद्धालुओं के लिए सेवा, सुविधा और आस्था का केंद्र बन चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और संवेदनशीलता से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के महाकुंभ के दिव्य माहौल का आनंद ले रहे हैं।
श्रद्धालुओं ने सराहा छत्तीसगढ़ सरकार की सेवा भावना
बिलासपुर से अपने परिवार के साथ प्रयागराज आए आशीष सिंह ने छत्तीसगढ़ पवेलियन में ठहरने के बाद अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं अत्यंत सराहनीय हैं। स्वच्छता, सुरक्षा, समय पर नाश्ता और भोजन, मोबाइल चार्जिंग सुविधा, गर्म कंबल, गद्दे और बिस्तर जैसी सुविधाओं ने उनकी यात्रा को सुखद और आरामदायक बना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस सेवा के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह पहल छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है।
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोककला का विशेष आकर्षण
छत्तीसगढ़ पवेलियन केवल श्रद्धालुओं के ठहरने का स्थान नहीं है, बल्कि यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी परिचायक है। यहां विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य, लोकगीत और संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। इसके अतिरिक्त, सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी यहां लगाई गई है, जिससे श्रद्धालु इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठा सकें।
महाकुंभ: आस्था और सेवा का महापर्व
महाकुंभ हिंदू धर्म में आस्था का सबसे बड़ा और पवित्र आयोजन है, जिसे स्नान, सेवा और आध्यात्मिक शुद्धि का महोत्सव कहा जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क ठहरने और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराना, उनके लिए एक बड़ी राहत और सहूलियत का कार्य है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस संवेदनशील और दूरदर्शी प्रयास से छत्तीसगढ़ के हजारों श्रद्धालु महाकुंभ के आयोजन का लाभ ले रहे हैं। यह पहल न केवल छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी नीतियों को दर्शाती है, बल्कि राज्य की आस्था और संस्कृति के प्रति संवेदनशीलता को भी उजागर करती है।
ग्राम पंचायत गतवाड़ ने नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की
12 Feb, 2025 04:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधान नवल बजाज: चिट्टा सहित अन्य नशे के सेवन और कारोबार में अगर कोई युवा संलिप्त पाया गया तो उसके परिवार को पंचायत की सुविधाओं से वंचित किया जाएगा। भराड़ी उपतहसील की ग्राम पंचायत गतवाड़ ने बैठक में यह प्रस्ताव लाने का फैसला लिया है। पंचायत ने नशे के बढ़ते प्रकोप और उसके दुष्प्रभावों से युवाओं को बचाने के लिए जागरुकता अभियान शुरू करने का भी निर्णय लिया है। प्रधान नवल बजाज, उपप्रधान अजय शर्मा ने विशेष बैठक के दौरान इस अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिले की कुछ और पंचायतों ने भी नशे को रोकने के लिए इस तरह के निर्णय लिए हैं।
प्रधान नवल बजाज का बयान: नशा युवाओं को बर्बादी की ओर ले जा रहा है
अब इस पंचायत के आगे आने से इस अभियान में सामाजिक भागीदारी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। प्रधान नवल बजाज ने कहा कि नशा युवाओं को बर्बादी की ओर ले जा रहा है। माता-पिता बच्चों को बेहतर शिक्षा और जीवन स्तर देने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन युवाओं का नशे की गर्त में जाना समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए सबसे पहले अभिभावकों को सतर्क होना पड़ेगा। अजय शर्मा ने बताया कि पंचायत ने सख्त निर्णय लिया है कि यदि कोई युवक या युवती नशे के सेवन या कारोबार में शामिल पाया जाता है तो उसके परिवार को सुविधाओं से वंचित किया जाएगा।
नशा छोड़ने वालों को मुफ्त काउंसलिंग और दवा देंगे
अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और युवा समाजसेवी डॉ. ऋतिक शर्मा ने चिट्टे का सेवन करने वालों के लिए मुफ्त इलाज और काउंसलिंग की घोषणा की है। डॉ. शर्मा ने बताया कि यह पहल बिलासपुर से शुरू होगी और धीरे-धीरे प्रदेशभर में इसका विस्तार किया जाएगा। पंचकूला स्थित उनके मुख्य क्लीनिक के साथ भराड़ी के पास मंझोटी गांव से भी इस सेवा का संचालन किया जाएगा। उनका उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर कर समाज को स्वस्थ और मजबूत बनाना है।
एटीएस ने रायपुर से मुंबई एयरपोर्ट तक तीन बांग्लादेशी भाइयों की निगरानी के बाद गिरफ्तार किया
12 Feb, 2025 04:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एटीएस ने तीन बांग्लादेशी सगे भाइयों के इराक भागने की कोशिश को नाकाम करते हुए मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। तीनों तीन दिन तक पुलिस की रिमांड में हैं। तीनों रायपुर में पिछले आठ वर्षों से रह रहे थे। एटीएस ने तीनों को उनकी भाषा, रहन-सहन के आधार पर लंबे अरसे से निगरानी करने के बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। एटीएस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मोहम्मद इस्माइल, शेख अकबर शेख साजन ने शेख अली के माध्यम से रायपुर में अपना ठिकाना बनाया था।
पहले भी कई जा चुके हैं इराक और बगदाद
शेख अली के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक हुई पूछताछ में सामने आया है कि पूर्व में कई बांग्लादेशी घुसपैठिए रायपुर के दस्तावेजों के सहारे इराक के बगदाद का वीजा लेकर जा चुके हैं। रायपुर से कितने बांग्लादेशी नागरिक इराक गए हैं, पुलिस के पास इस बात की कोई ठोस जानकारी नहीं है। तीनों के मोबाइल जब्त किए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि उनके मोबाइल से डाटा नष्ट किया गया। उसे फारेंसिक लैब भेजा जाएगा।
कबाड़ी का काम कर रहे थे
टिकरापारा टीआई विनय सिंह बघेल के मुताबिक इस्माइल तथा उसके भाई रायपुर में रहकर कबाड़ी का काम कर रहे थे। तीनों संतोषी नगर सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर कबाड़ खरीदी-बिक्री का काम कर रहे थे। तीनों भाइयों के मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस बांग्लादेशी नागरिकों के कॉल डिटेल खंगाल रही है।
बगदाद जाने की फिराक में थे
एटीएस ने जिन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास बगदाद जाने का वीजा मिला है। पुलिस को जो जानकरी मिली है, उसके मुताबिक कई बांग्लादेशी रायपुर से इराक, बगदाद वीजा लेकर पूर्व में जा चुके हैं।
रायपुर से ऐसे जुड़ा तार
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका सहित 173 निकायों में हुई वोटिंग छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका सहित 173 निकायों में हुई वोटिंग पुलिस ने जिन तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके दादा का देश विभाजन के पूर्व मुर्शिदाबा में कृषि भूमि थी। विभाजन के बाद इस्माइल के दादा पश्चिमी पाकिस्तान (बांग्लादेश) चले गए। पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक इस्माइल के पिता और उसके परिजन उनसे मिलने चोरी छिपे नागपुर आते थे।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
