छत्तीसगढ़
पीएम आवास योजना से तुलसा का पक्का मकान बनाने का सपना हुआ साकार
2 Jan, 2025 07:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुकमा : प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पक्के आवास का सपना साकार किया है। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्थायी घर मिल रहे हैं, जो उनकी जीवनशैली में सुधार और सम्मान लेकर आते हैं।
पक्का मकान बनाने का सपना हुआ साकार
सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के छिंदगढ़ पंचायत निवासी तुलसा राणा पिता महादेव राणा जो पहले अपने खपरैल एवं मिट्टी
से बने घर में रहते थे, अब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत एक पक्का मकान बन जाने से चौन से अपने घर में आरामदायक जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। हितग्राही तुलसा राणा ने कभी सोचा नहीं था कि उनका परिवार कभी अपने सपनों का घर बना पाएगा, लेकिन इस योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन जी रहे हैं। हितग्राही तुलसा राणा ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पक्का आवास मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मुझे जो पक्का आवास मिला है, वह मेरे परिवार के लिए एक सपना सच होने जैसा है। पहले हम कच्ची दीवारों और खपरैल से बने पुराने घर में जैसे-तैसे जीवन व्यतीत कर रहे थे। कच्ची छत होने के कारण हमेशा बारिश के समय पानी टपकता था। इसके साथ ही बच्चों के बड़े होने के साथ ही हमे नए आवास की आवश्यकता महसूस होने लगी थी।”
पीएम आवास योजना से मिला आर्थिक सहयोग
शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास की स्वीकृति होने से तुलसा राणा के पक्का मकान का सपना साकार हुआ। उन्होंने योजनान्तर्गत अभिसरण के तहत मनरेगा से मजदूरी भुगतान, स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय निर्माण एवं दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत एकल बत्ती कनेक्शन भी प्राप्त कर लिया। इस योजना के तहत तुलसा को अब एक पक्का और सुरक्षित मकान मिल गया है, जिसमें उनके परिवार को बेहतर जीवनशैली और सुरक्षा मिल रही है। उनका कहना है कि अब मेरे परिवार को ठंड, गर्मी या बारिश किसी भी मौसम की चिंता नहीं रहती।
पक्का मकान के लिए सरकार को दिया धन्यवाद
पीएम आवास लाभार्थी तुलसा राणा ने पक्के आवास दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने हम जैसे ग़रीब परिवारों को स्थायी और सुरक्षित घर प्रदान करके हमें एक सुखमय और सम्मान जनक जीवन जीने का अवसर दिया है।मुझे पीएम आवास दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रशासन को बहुत बहुत धन्यवाद ।
मनरेगा से बना पशु शेड देवीराम के जीवन में आई खुशहाली
2 Jan, 2025 07:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जांजगीर-चांपा : देवीराम, जो पहले अपने परिवार के लिए स्थायी आय के अभाव में संघर्ष कर रहे थे, ने मनरेगा के तहत अपने लिए एक पशु शेड बनवाने का अवसर मिला। उनके पास कुछ पशु तो थे, लेकिन शेड न होने के कारण उन्हें देखभाल में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मनरेगा योजना के माध्यम से देवीराम ने न केवल पशु शेड बनवाया, बल्कि इससे उनकी आजीविका में सुधार हुआ। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ने ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के लिए आजीविका और सशक्तिकरण के नए अवसर खोले हैं। इसी के तहत एक छोटे से गाँव में रहने वाले देवीराम की कहानी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कनई में के देवीराम जो पहले मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे, अक्सर स्थायी आय की कमी से परेशान रहते थे। उनके पास गाय तो थीं, लेकिन पशु शेड न होने के कारण पशुओं की देखभाल में समस्या होती थी। ऐसे में उन्हें महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से बनाए जाने वाले पशु शेड निर्माण की जानकारी रोजगार सहायक के माध्यम से मिलती है। देवीराम ने इस संबंध में तकनीकी सहायक से भी आवश्यक जानकारी ली। फिर तकनीकी सहायक ने प्रस्ताव को ग्राम सभा से पास कराकर उसे जनपद पंचायत के माध्यम से जिला पंचायत भेजा गया। जहां से 95 हजार 600 रुपए की राशि प्रशासकीय स्वीकृति के रूप में प्राप्त हुई। इसके बाद पशु आश्रय का निर्माण शुरू हुआ।
महात्मा गांधी नरेगा के श्रमिकों ने काम किया और उनका सपनों का पशु शेड बनकर तैयार हो गया। पशु शेड बनने के बाद, देवीराम के पशु बेहतर स्वास्थ्य में रहने लगे। इससे दूध का उत्पादन बढ़ा, जो उनकी आय का मुख्य स्रोत बन गया। अब देवीराम दूध बेचकर अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने गायों की संख्या बढ़ाकर दूध उत्पादन में और सुधार किया। पशु शेड बनने के बाद, देवीराम ने दूसरों को भी प्रेरित किया। गाँव के अन्य किसान भी मनरेगा योजना का लाभ उठाकर अपनी आजीविका में सुधार कर रहे हैं। मनरेगा ने देवीराम जैसे कई ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। यह योजना न केवल रोजगार उपलब्ध कराती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास में भी योगदान देती है। देवीराम बताते हैं कि शासकीय योजना और मेहनत के माध्यम से गरीबी को हराया जा सकता है। यह न केवल उनके लिए, बल्कि उनके जैसे कई लोगों के लिए उम्मीद की किरण है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए चलाई जा रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ने गरीब परिवारों के लिए नई उम्मीदें जगाई हैं। देवीराम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, पशु शेड बनने से हमारे जीवन में बड़ा बदलाव आया है। पहले हमें बहुत दिक्कत होती थी, लेकिन अब हमारे पशु स्वस्थ हैं और उनकी उत्पादकता बढ़ गई है। इससे हमारे परिवार को स्थायी आय का जरिया मिल गया है।
नगरीय निकाय चुनाव पर असमंजस? सीएम साय का बयान, कहा- चुनाव में होगी थोड़ी देरी
2 Jan, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. नगरीय निकाय चुनाव होंगे या टाले जाएंगे, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है. विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि सरकार के एक साल के कार्यकाल से जनता नाराज है, जिसके चलते चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं. वहीं जिन निकायों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, वहां प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं. सीएम ने क्या कहा: गुरुवार को सीएम विष्णुदेव साय जगदलपुर दौरे पर निकले. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सीएम साय ने कहा- चुनाव टाले नहीं जाएंगे, थोड़ी देरी हुई है, इसलिए प्रशासक नियुक्त करने पड़ रहे हैं, लेकिन चुनाव होंगे. हालांकि सीएम ने यह नहीं बताया कि चुनाव जनवरी में होंगे या बोर्ड परीक्षा के बाद. बता दें कि फरवरी माह में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं होंगी. ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा के बाद नगरीय निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं।
15 जनवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। निकाय चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची 15 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि निकाय चुनाव अभी टल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर वार्डों के आरक्षण का काम पूरा हो चुका है। राजधानी रायपुर में महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण होना है। इसके लिए 7 जनवरी की तारीख तय की गई है।
प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी
सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा- सबसे पहले छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं। वर्ष 2025 सभी के लिए मंगलमय हो। आज मैं जगदलपुर जा रहा हूं। यहां 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन का कार्यक्रम है। सीएम ने कहा कि एक निजी कॉलेज का भूमिपूजन भी किया जाएगा।
बस्तर के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
सीएम साय ने कहा कि सरकार बस्तर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 1 साल में सरकार ने वहां शांति स्थापित करने में सफलता हासिल की है। नियत नेलनार योजना के माध्यम से क्षेत्र के विकास की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने में सरकार को सफलता मिल रही है।
कबीरधाम: सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष स्थापित; डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन
2 Jan, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कबीरधाम: कवर्धा विधायक एवं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गुरुवार को कवर्धा स्थित परिवहन कार्यालय में प्रदेश के पहले सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्घाटन किया। कबीरधाम प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां इस तरह का अनुभव कक्ष बनाया गया है। इस उद्घाटन समारोह में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कक्ष के सभी पहलुओं का अवलोकन किया और इसकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्देश्य नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इस कक्ष में विभिन्न प्रकार की सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी और सामग्री प्रस्तुत की गई है, जिसमें वाहन चालक को दुर्घटनाओं से बचने के उपाय, यातायात नियमों का पालन और सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में बताया गया है। कक्ष में विभिन्न वर्चुअल अनुभव, वीडियो, मॉडल के माध्यम से सड़क सुरक्षा को समझाने का आकर्षक तरीका अपनाया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बचपन से ही हमें सही और गलत का अंतर सिखाया जाता है। बच्चों को जीवन के सही और गलत कामों के प्रति जागरूक करने में माताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसी तरह यह अनुभव कक्ष समाज में सुरक्षा और नियमों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करेगा। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आने वाले लोगों को एक विशेष ऑडियो, वीडियो सेशन से गुजरना होगा।
इस सत्र की शुरुआत आवेदकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाला हर व्यक्ति सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाए। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में यह प्रक्रिया कवर्धा से शुरू की गई है। इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विधायक देवेन्द्र यादव की बिगड़ी तबीयत, हिंसा मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में है बंद
2 Jan, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: बलौदा बाजार हिंसा प्रकरण में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई है। उन्हें दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां वे पिछले पांच दिनों से उपचार ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने उनके ऑपरेशन की आवश्यकता बताई है।
भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को पेट की मांसपेशियों से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। इससे पहले, उनकी मेडिकल फिटनेस के लिए अंबेडकर अस्पताल में जांच की गई थी, जिसके बाद मेडिकल विभाग ने रिपोर्ट आने पर उन्हें दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर भेजा। उल्लेखनीय है कि विधायक को 17 अगस्त 2023 को बलौदा बाजार में हुई हिंसा के मामले में बलौदा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया था, और तब से उनकी न्यायिक रिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।
25 साल की उम्र तक नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, नाबालिग गाड़ी चलाते पकड़ाए तो होगी सख्त कार्रवाई, जाने नए नियम
2 Jan, 2025 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। अगर आप 18 साल के नहीं हैं और गाड़ी चलाते पकड़े गए तो आप और आपके परिवार पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाते पकड़ा गया तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस 25 साल की उम्र तक नहीं बनेगा। साथ ही नाबालिग के परिवार को 3 साल तक की सजा और 25000 रुपये जुर्माना हो सकता है। प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए राज्य पुलिस और परिवहन विभाग ने यह फैसला लिया है।
निर्देशों का सख्ती से करें पालन
यातायात अधिकारियों को इस प्रावधान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर नाबालिग का प्रोफाइल बनाकर संबंधित थाने और परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद जब नाबालिग चालक वयस्क हो जाएगा और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा तो उसका फॉर्म अपने आप रिजेक्ट हो जाएगा।
अधिकारियो का कहना
मामले की जानकारी देते हुए रायपुर के अपर परिवहन आयुक्त डी रविशंकर ने बताया- नाबालिग वाहन चलाते पकड़े जाने पर उसका लाइसेंस 25 वर्ष की आयु तक नहीं बनेगा। रिपोर्ट परिवहन विभाग के संबंधित पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
सख्त कार्रवाई के निर्देश
अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों के वाहन चलाते पकड़े जाने पर पुलिस को कार्रवाई करने को कहा गया है। इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो नाबालिग का वाहन जब्त कर उसके परिजनों को बुलाया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि प्रदेश के सभी जिलों में सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जरूरी
वाहन चलाते समय ध्यान रखें कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना जरूरी है। दुर्ग रेंज के आरटीओ अधिकारी एसएल लकड़ा ने बताया कि वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना जरूरी है। क्योंकि इससे वाहन सुरक्षा बढ़ती है और वाहन संबंधी अपराधों पर अंकुश लगता है।
अवैध रूप से धान भंडारण: 10 लाख मूल्य का 323 क्विंटल धान जब्त
2 Jan, 2025 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से धान खपाने के प्रयासों को रोकने लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा अनाधिकृत रूप से धान के 7 ठिकानों पर छापा मारते हुए लगभग 10 लाख मूल्य का 323 क्विंटल जब्त धान पर दण्डात्मक कार्रवाई की गई।
सीपत तहसील के ग्राम कुकदा में पिन्टू पटेल के यहां से 16.5 क्विंटल धान (78 कट्टी), ग्राम खम्हरिया में व्यापारी विकास अग्रवाल के यहां से 80 क्विंटल धान (200 कट्टी), व्यापारी सुरेश साहू के यहां से 42.6 क्विंटल धान (106 कट्टी), व्यापारी विनोद के यहां से 75 क्विंटल धान (300 क्विंटल) जब्त किया गया। इसी प्रकार मस्तूरी तहसील के ग्राम दर्रीघाट में राकेश अग्रवाल के दुकान से 8 क्विंटल (20 कट्टी) एवं ग्राम लिमतरा में राठौर किराना स्टोर से 83 क्विंटल (205 कट्टी), कोटा तहसील के ग्राम सल्का नवागांव में लक्ष्मी किराना स्टोर से 18 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।
एक माह में अवैध खनिज के 116 मामले दर्ज
2 Jan, 2025 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । मुख्यमंत्री छतीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किये जाने हेतु प्राप्त निर्देश के परिपालन में कलेक्टर के आदेशानुसार जिले में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग के टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सतत निरीक्षण करते हुए माह दिसम्बर 2024 में खनिजों के अवैध खनन के 14 प्रकरण एवं अवैध परिवहन के 102 प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए कुल 116 मामले दर्ज किए गए।
संयुक्त टीम एवं खनिज अमला द्वारा अवैध खनिज परिवहन करते पाए जाने पर रेत के 84. चूनापत्थर के 10 मिटटी इंट/मुरूम के एक डोलोमाईट के 1 प्रकरण सहित कुल 102 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 64 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं से अर्थदण्ड राशि रु 14 लाख 46 हजार 860 रुपए जमा कराया गया है। शेष 28 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्यवाही की जाती है। अवैध खनिज उत्खनन करते पाए जाने पर रेत के 11 मुरूम के 02 एवं डोलोमाईट के 01 प्रकरण सहित कुल 14 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसने से 6 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की राशि 17,70,912 रुपए जमा कराया गया है। शेष 08 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्यवाही की जा रही है।
माह दिसंबर 2024 में खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण के कुल 116 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 70 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की राशि 32,17,772 रुपए जमा कराया गया है। शेष 46 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्यवाही की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अप्रैल 2024 से दिसम्बर तक अवैध उत्खनन के 71 प्रकरण अवैध परिवहन के 506 प्रकरण तथा अवैध भण्डारण के 15 प्रकरण दर्ज करते हुए कुल 592 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 534 प्रकरणों का निराकारण करते हुए अर्थदण्ड की राशि 1,52,89,328 रुपए जमा कराया गया है। शेष 58 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्यवाही की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही जारी है। वन विभाग के द्वारा भी वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन के मामलों में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
सिम्स में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 Jan, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । सिम्स अस्पताल में चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अस्पताल से मोबाइल फोन, नगदी और दस्तावेज चुराए थे
घटना 16 अगस्त 2024 की है, जब प्रार्थी सुयश दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां राखी दुबे सिम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने अपना मोबाइल फोन, नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज टेबल स्टैंड पर रखे थे। रात को सोने के बाद सुबह करीब 4 बजे जब उनकी नींद खुली, तो सारा सामान गायब था। मामले की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जांच शुरू की गई।
31 दिसंबर 2024 को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने बलौदा बाजार के नेपनिया गांव में घेराबंदी कर आरोपी संतोष निषाद उर्फ गुड्डू साई (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया। आरोपी ने चोरी की नगदी खर्च कर देने की बात भी स्वीकार की।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडेय, सउनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना की है।
अब रायपुर, बिलासपुर से सप्ताह में 6 दिन, एयरलाइंस ने किया शेड्यूल जारी
2 Jan, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में हवाई यात्रा को बढ़ावा देने के लिए फ्लाई बिग एयरलाइंस ने बिलासपुर और रायपुर से अंबिकापुर के बीच हवाई सेवा को विस्तार दिया है। पहले यह सेवा सप्ताह में तीन दिन (गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार) संचालित होती थी, लेकिन अब इसे सोमवार से शनिवार तक सप्ताह के छह दिन किया गया है।
सोमवार को पहली उड़ान बिलासपुर एयरपोर्ट पर उतरी परंतु फ्लाइट के नए शेड्यूल का प्रचार प्रसार ना होने के कारण अंबिकापुर से फ्लाइट बिलासपुर और बिलासपुर से अंबिकापुर पूरी तरह खाली आई और गई। एयरलाइंस के नए शेड्यूल के हिसाब से अब रायपुर से अंबिकापुर की उड़ान सुबह 9:00 बजे प्रारंभ होगी और 10:15 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। 25 मिनट रुकने के बाद 10:40 पर उड़ान बिलासपुर के लिए रवाना होगी और 11:35 पर यहां लैंड करेगी। ठीक 12:00 दोपहर को बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए उड़ान होगी जो 12:55 पर अंबिकापुर पहुंचेगी। वहां से 1:20 पर विमान उड़ कर दोपहर 2:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस पहुंच जाएगा।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बढ़े हुए दोनों और शेड्यूल का स्वागत तो किया है परंतु साथ ही यह मांग की है कि बिलासपुर से यह उड़ान अंबिकापुर जाकर आगे बनारस तक भेजी जाए और वहां से वापसी में यह उड़ान अंबिकापुर होते हुए रायपुर तक शाम के पहले पहुंच जाए. ऐसा होने से बनारस के लिए हवाई सुविधा मिल सकेगी।समिति ने कहा कि सबसे बेहतर विकल्प तो यह है कि विमान की पार्किंग रायपुर एयरपोर्ट में होने के बजाय बिलासपुर एयरपोर्ट में हो जिससे यहां से अधिक उड़ाने प्रारंभ हो सके।
संविदा में 42 डाक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी
2 Jan, 2025 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों व चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आदेशानुसार राज्य के रायपुर संभाग के शासकीय अस्पतालों में 06 चिकित्सा अधिकारियों, बिलासपुर संभाग में 12 चिकित्सा अधिकारियों, सरगुजा संभाग में 05 चिकित्सा अधिकारियों, बस्तर संभाग में 06 चिकित्सा अधिकारियों के साथ दुर्ग संभाग में 06 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा आज इन नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इन डॉक्टरों को संबंधित जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है।
नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारी की पदस्थापना से त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) के जारी आदेश में डॉ. अमिताभ लालजी साहू, जिला अस्पताल बेमेतरा, डॉ. क्षमा चोपड़ा, जिला अस्पताल कबीरधाम, डॉ. निकिता खेस, जिला अस्पताल जांजगीर, डॉ. अनु आनी जॉन, जिला अस्पताल मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी, डॉ शोएब खान जिला अस्पताल पंडरी रायपुर, डॉ नील माधव गवेल, जिला अस्पताल रायगढ़ व डॉ महिमा निधि जॉर्ज शास. चिकित्सा महाविद्यालय जिला रायगढ़ में पदस्थापना की गई है।
रायपुर संभाग हेतु चिकित्सा अधिकारी (संविदा) के जारी आदेश में डॉ भारती ठाकुर, डॉ. हरिश चौधरी, डॉ अजीत कुमार पटेल, डॉ. ओजस्वी गौतम, डॉ अनूप कुमार मेहर, डॉ. शिवेन्द्र सिंह मरई शामिल हैं।बिलासपुर संभाग हेतु जारी आदेश में डॉ. ऋषा जोगी, डॉ अरशद आलम, डॉ जीनत शेख, डॉ प्रतीक्षा सिंह, डॉ. लता गुप्ता डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ तेजस्विनी सोनी, डॉ. राजेश्वर प्रसाद कश्यप, डॉ. विरेन्द्र कुमार सार्वा, डॉ राजेन्द्र कुमार साहू, डॉ. सुयश आंचल, डॉ. अनुराग यादव, सरगुजा संभाग हेतु जारी आदेश में डॉ अभिषेक जायसवाल, डॉ. निहारिका कुशवाहा, डॉ. अंकिता बड़ा, डॉ आकांक्षा मिंज, डॉ. अनुराग सिंह यादव का नाम है।
दुर्ग संभाग हेतु चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ. प्रखर जंघेल, डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, डॉ नेहा रामटेके, डॉ अस्मिन निशा, डॉ शेमोन सिंह ठाकुर, डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ठाकुर हैं। बस्तर संभाग हेतु चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ. प्रीति भवानी, डॉ. कविता नाग, डॉ. वैशाली साहू, डॉ. मेहुल पटेल, डॉ गिरधर गोपाल यादव व डॉ अतुल राज खटीक को पदस्थ किया गया है।
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित
2 Jan, 2025 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के द्वारा नगर पालिका आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले की नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु 1 जनवरी 2025 के प्रति निर्देश से मतदाता सूचियां तैयार करने हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है,। इसी परिप्रेक्ष्य में विस्तृत जानकारी देने हेतु जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन बिलासपुर के द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2025 को आयोजित की गई ।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी गई कि जारी कार्यकम अनुसार मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 31दिसंबर 2024 को किया गया है। प्रारंभिक रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियों पर दावे एवम आपत्तियां दिनांक 06 जनवरी तक प्राप्त की जायेगी । साथ ही दिनांक 01जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले ऐसे मतदाता जिनका नाम विधानसभा की वर्तमान में प्रचलित मतदाता सूची में दर्ज है, वे नगरीय निकाय की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने हेतु पात्र होगे तथा ऐसे मतदाता निर्धारित प्रारूप क-1 में आवेदन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दिनांक 10 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकते है। उपस्थित प्रतिनिधियों को यह भी बताया गया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किये गये दावा व आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध आदेश पारित होने की तिथि से 05 दिवस के भीतर अपीलीय अधिकारी को अपील की जा सकती है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन दिनांक 15 जनवरी को किया जायेगा।
महतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाएं हो रही सशक्त
1 Jan, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : महतारी वंदन योजना ने वनांचल क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में एक नया उजाला लाया है। ग्रामीण इलाकों में रोजगार की कमी और सीमित संसाधनों के बीच जीवन यापन करना कठिन था। इस योजना के माध्यम से उन्हें आर्थिक संबल मिला है, जिससे उनका जीवन बेहतर हुआ है और महिलाओं का आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।
कोरबा जिले के सुदूर वनांचल और पहाड़ों के बीच बसे ग्राम बोड़ानाला की रहने वाली सुखमत और राजकुमारी मंझवार का जीवन पहले कई कठिनाइयों से घिरा हुआ था। संसाधनो के अभाव और आर्थिक तंगी ने उनके रोजमर्रा के जीवन को चुनौतीपूर्ण बना दिया था। महतारी वंदन से मिलने वाली आर्थिक सहायता ऐसे परिवार के लिए एक वरदान साबित हुई है, जिसने न केवल उनके जीवन को सरल बनाया, बल्कि उनके परिवार को भी एक नई दिशा दी। अब वह खुद को आत्मनिर्भर महसूस करती हैं। हितग्राही सुखमत मंझवार ने योजना से मिल रहे लाभ के सुखद अनुभव को साझा करते हुए बताया कि परिवार की आमदनी के नियमित और स्थिर स्रोत नहीं होने के कारण उनके दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने की समस्या सदैव बनी रहती थी, जिससे आर्थिक संकट की समस्या निरंतर उनके परिवार को घेरे रहता था। उनके गांव की खेती जमीन डुबान में चले जाने से खेती की संभावना भी नहीं रह गयी थी, उनके पति रोजी-मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाते थे। जब महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें वित्तीय सहायता मिलने लगी, तो उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव आया। इस योजना से मिलने वाली राशि ने उनके घरेलू खर्चों को पूरा करना आसान बना दिया। अब वह न केवल परिवार के खर्चों को सहजता से पूरा कर पाती हैं, बल्कि अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही हैं।
इसी प्रकार लाभार्थी राजकुमारी मंझवार ने बताया कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त किया है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊँचाइयाँ दी हैं। इस योजना ने वनांचल क्षेत्र की महिलाओं को एक नई दिशा दी है, जिससे वे न केवल अपनी बल्कि अपने परिवार की भी खुशहाली के लिए सक्षम बन रही हैं। योजना के माध्यम से एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता हर माह मिलने से राजकुमारी अपने भविष्य के लिए निश्चिन्त रहती है।
दैनिक जरूरतों, घरेलू उपभोग की चीजों की पूर्ति के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, वह स्वयं आवश्यक उपयोगी चीजों की पूरा करने में सक्षम बन गई है।
गौरतलब है कि उक्त योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राज्य की लगभग 70 लाख हितग्राही महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मार्च से लेकर दिसम्बर तक हितग्राही महिलाओं को 10 मासिक किश्तों में 6530 करोड़ 41 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।
पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में 18 चिकित्सा शिक्षकों का संविदा नियुक्ति आदेश जारी
1 Jan, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा शिक्षा के लिए एक साथ 18 चिकित्सा शिक्षकों की संविदा नियुक्ति की गई है। उल्लेखनीय है कि मेडिकल कालेज रायपुर में पहली बार एक साथ इतने संविदा चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। डॉ. रूमी कुमार, सहायक प्राध्यापक प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, डॉ. हर्षिता भाटिया सहायक प्राध्यापक रेडिएशन अंकोलॉजी, डॉ. कमलकांत साहू, सहायक प्राध्यापक फॉरेंसिक मेडिसीन, डॉ. स्निग्धा कुमारी सहायक प्राध्यापक (कार्डियक निश्चेतना) सीटीव्हीएस विभाग, डॉ. रचना रिची पांडेय सहायक प्राध्यापक (अंकोनिश्चेतना) रेडियोथेरेपी विभाग, डॉ. अविनाश बंजारे (अंकोनिश्चेतना) रेडियोथेरेपी विभग, डॉ. श्रूती तूरकर सहायक प्राध्यापक (एनेस्थिसिया) क्रिटिकल केयर, डॉ. संध्या वर्मा सीनियर रेसीडेंट पैथोलॉजी, डॉ. रेबिना यादव सीनियर रेसीडेंट पैथोलॉजी विभाग, डॉ. प्रिंशी चौधरी सीनियर रेसीडेंट नेत्र रोग, डॉ. पियूषी साव सीनियर रेसीडेंट नेत्र रोग, डॉ. सुरभि चौबे सीनियर रेसीडेंट ईएनटी, डॉ. पारूल राठी सीनियर रेसीडेंट ईएनटी, डॉ. शुभांगन मिश्रा सीनियर रेसीडेंट प्रसूति एवं स्त्री रोग, डॉ. नील पसरीजा सीनियर रेसीडेंट अस्थि रोग, विनय मिश्रा रजिस्ट्रार मेडिकल फिजिक्स, अनजुम मिश्रा रजिस्ट्रार मेडिकल फिजिक्स, अनुराग संचय कालकुलेवर रजिस्ट्रार मेडिकल फिजिक्स की चिकित्सा शिक्षक के रूप में संविदा नियुक्ति की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर कार्डयो वैस्कुलर एवं थोरेसिक सर्जरी विभाग में बाईपास सर्जरी प्रारंभ करने हेतु 3 परफ्युजनिस्ट एवं 3 फिजिशियन असिस्टेंट की संविदा आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में 57 वार्ड ब्वाय एवं 17 स्वीपर सहित कुल 74 सफाई कर्मियों की नियुक्ति भी की गयी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य में गुणवत्तायुक्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार पहल कर रहे हैं। इसके साथ ही मरीज एवं उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए भी मुख्यमंत्री साय संवेदनशीलता के साथ निर्णय ले रहे हैं। इन निर्णयों से अस्पताल में सुरक्षा की स्थिति मजबूत होने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी एवं चिकित्सा छात्रों के पठन-पाठन में सुधार भी देखा जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढीकरण हेतु 12 गार्ड एवं 10 गनमैन की भी तैनाती की गई है।
उल्लेखनीय है कि मेडिकल कालेज और अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शीघ्र ही बंदूकधारी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की बात कही थी।
कंचन के लिए सहारा बनी महतारी वंदन योजना
1 Jan, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुंगेली जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम गीधा की कंचन बाई, जो कभी एक-एक पैसे के लिए मोहताज हुआ करती थीं, आज महतारी वंदन योजना के तहत मिली राशि का उपयोग करके अपने जीवन में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। कंचन बाई ठेला लगाकर गुपचुप बेचकर बमुश्किल गुजारा कर रही थी। कम आय होने के कारण से घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करना कठिन था तथा व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद नहीं मिल पा रही थी। ऐसे समय में उन्होंने महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए फार्म भरा। आवेदन स्वीकृत होने के उपरांत उन्हें अब प्रतिमाह 01 हजार रूपए मिल रहा है, जिससे अब घर की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना आसान हो गया है। कंचन बाई पूरी मेहनत से अपने व्यवसाय को भी आगे बढ़ा रही है। योजना का लाभ मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया। उन्होंने प्रतिमाह मिलने वाली 01 हजार रूपए की राशि को अपने व्यवसाय में निवेश करना शुरू किया। इस राशि का सही तरीके से उपयोग करने के कारण उनका व्यवसाय धीरे-धीरे बढ़ने लगा और उनकी आमदनी भी बढ़ने लगी।
कंचन बाई ने बताया कि उनके परिवार में 04 बच्चे सहित कुल 06 सदस्य हैं। महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग ठेले के लिए आवश्यक सामान जैसे कि गुणवत्ता वाली सामग्री, ठेले की मरम्मत और अन्य उपकरण खरीदने में किया है। इसके परिणामस्वरूप, वह न केवल अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मार्ग मिल रहा है। वह अपने व्यवसाय से अच्छी-खासी आमदनी अर्जित कर रही हैं। उनके व्यवसाय की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए आर्थिक सहारा बनी है, बल्कि वह अब अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गई हैं। कंचन बाई का यह संघर्ष और सफलता दर्शाता है कि सही दिशा में किए गए प्रयास और योजनाओं का लाभ व्यक्ति की स्थिति को बदल सकता है और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
योजना की राशि का सहारा मिलने पर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कंचन बाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने व्यवसायों को सशक्त बना सकें और अपने परिवारों के लिए समृद्धि ला सकें। इस योजना की राशि का उपयोग महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कर रही हैं, जिससे वे समाज में सशक्त हो रही हैं और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन रही हैं।
गौरतलब है कि उक्त योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राज्य की लगभग 70 लाख हितग्राही महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मार्च से लेकर दिसम्बर तक हितग्राही महिलाओं को 10 मासिक किश्तों में 6530 करोड़ 41 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।
18 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन आंदोलन
मुंब्रा मर्डर मिस्ट्री: प्रेम संबंध ने दी जानलेवा मोड़, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
अबू धाबी में भारत-UAE के बीच कई बड़े समझौते, गैस सप्लाई पर भी डील
शादी की खुशियाँ हुईं मातम में बदल, हाईवे हादसे में मासूम समेत 2 की जान गई
मुनाफावसूली हावी, सोना-चांदी के दाम गिरे, कैरेट अनुसार रेट देखें
क्रिकेट जगत में खिलाड़ियों की भाषा और व्यवहार पर फिर उठे सवाल
इलाज कराने आई महिला पर डॉक्टर को ब्लैकमेल करने का आरोप
‘हर धमाके के साथ कांपते हैं घर’, मुरैना के ग्रामीणों ने बयां किया दर्द
लंबे समय तक काम का दबाव बन रहा गंभीर स्वास्थ्य समस्या की वजह
