छत्तीसगढ़
साइबर जन जागरूकता के लिये 30 छात्र छात्रा बने वालेंटियर
16 Jan, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज सालेम इंग्लिश स्कूल में छात्र छात्राओं के बीच छत्तीसगढ़ सिक्खसमाज और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के लिये कार्यषाला का हुआ आयोजन। छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर एक्सपर्ट ने भी छात्र-छात्राओं को कियासंबोधित दी जरुरी जानकांरियां छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा स्कूलोंमें कैंप लगाकर साइबर क्राइम जागरूकता अभियान पर लगातार कार्यषाला का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा अपनेसामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत साइबर क्राइम पर नियंत्रण पाने के लिए राजधानी के सभीस्कूलों में कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं को तथा उनके परिवारों को सभी तरह केसाइबर क्राइम से बचाने, साइबर अपराध पर अंकुश लगाने साइबर अपराधियों की ठगी केतरीकों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही इससे बचने के उपाय भी बताए गये। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा चलाए जाने वाले साइबर क्राइम जागरूकताअभियान के दौरान सालेम इंग्लिश स्कूल में मिडिल एवं हाई स्कूल के छात्र-छात्राओंने समाज द्वारा दी जा रही जानकारियों को बहुत बारीकी से सुना अनेक सवाल किये औरअनेक सुझाव भी दिये। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के साइबर क्राइम जागरूकता अभियान सेप्रभावित होकर सालेम इंग्लिश स्कूल के 30 छात्र-छात्राओं साइबर जन जागरूकता केलिये वालेंटियर बनने मे रुचि दिखाई जो छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के लिये गौरव कीबात कही जा सकती है। पूरे प्रदेश में चलाए जाने वाले साइबर क्राइम जागरूकता अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल से पिछले दिनो की जा चुकी है। सालेम इंग्लिश स्कूल में मिडिल एवं हाई स्कूल केछात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम कैसे होता है ? और उससे बचने के उपाय बता करउन्हें वॉलिंटियर के रूप में तैयार किया गया, ताकि वह अपने माता पिता, घर केसदस्यों, पड़ोसियों दुकानदारों, सब्जी बेचने वालों सहित अपने अन्य मित्रों कोमोबाइल पर आने वाले कॉल, मैसेज, लिंक के माध्यम से ठगी करने वालों से बचने औरसुरक्षित रहने की जानकारी देकर इस अभियान में जोड़कर समाज में महत्वपूर्ण भूमिकाका निर्वहन करते हुए साइबर क्राइम करने वालों के अपराध के झांसे में आने सेलोगों को बचा सके और शासन - प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन केसहयोगी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सके। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्षसुखबीर सिंघोत्रा ने बताया कि शहर के प्रमुख स्कूलों में साइबर क्राइम जागरूकता कैंपकी शुरुआत राजधानी से की जा रही है बाद में इसका दायरा बढ़ाकर प्रदेश के अन्यशहरों के स्कूलों में भी किया जाएगा।श्री सिंघोत्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के साइबर क्राइम जागरूकता अभियान सेप्रभावित होकर सालेम इंग्लिश स्कूल के 30 छात्र-छात्राओं साइबर जन जागरूकता केलिये वालेंटियर बनने मे रुचि दिखाई जो छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के लिये गौरव कीबात कही जा सकती है। सिक्ख समाज से एडवोकेट कुमारी सेजल कौर मक्कड़ ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध की बारीकियों के बारे मे विस्तारसे बताया उन्हे साइबर क्राइम जागरूकता अभियान में जुड़ने प्रेरित किया। इस साइबर क्राइम जागरूकता अभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस का भीमहत्वपूर्ण योगदान है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेशकुमार मिश्रा के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के इस महाअभियान मेंछत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित रह कर ऑनलाइन ठगी से बचने के बारे मेंजानकारी साझा कर रहे है। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के साइबर क्राइमजन जागरूकता अभियान में सालेम इंग्लिश स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमति रुपा सैमुअल, डाइसेसऑफ छत्तीसगढ़ के सचिव नितिन लॉरेन्स, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्षसुखबीर सिंघोत्रा, बलविन्दर सिंह सैनी, इन्दरवीर सिंह कोहली, कुलदीप सिह मोंगा,आतमजीत सिंह मक्कड़, सुरजीत सिह छाबड़ा, बॉबी चावला, मन्दीप सिंह, हरविन्दर सिंहखालसा, मन्जीत सिंह पुलिस विभाग के अधिकारी साइबर एक्सपर्ट उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना से विनोद बिहारी का अधूरा सपना हुआ साकार
15 Jan, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का घर हो। स्वयं का घर होने से कई सारे फायदे हैं अपना घर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा देता है। एक घर को अपना घर कहने मे जो गौरव की अनुभूति होती है, इसी सपने को सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके की भलाई के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जारही है इस योजना से जरूरत मंद लोगो को आवास भी स्वीकृत किये जा रहे है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब और आवासहीन लोगों के जीवन में नई रोशनी और उत्साह भर दिया है। इसी योजना के माध्यम से महासमंुद जिले के सरायपाली वार्ड क्रमांक 15 के महल पारा में रहने वाले 63 वर्षीय विनोद बिहारी कर का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ। विनोद जो कपड़ों का गट्ठा लेकर साइकिल पर अलग-अलग बाजारों में जाकर अपनी आजीविका चलाते हैं उनका जीवन हमेशा संघर्षमय रहा। उनकी आय सीमित होने के कारण पक्के मकान का सपना केवल एक कल्पना बनकर रह गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती कविता कर हैं। बरसात के मौसम में उनका कच्चा मकान गिरने का हमेशा डर बना रहता था।
दो साल पहले, नगर पालिका द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके वार्ड में सर्वे और जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। योजना की जानकारी मिलने पर विनोद बिहारी ने आवेदन भरा और उनका नाम स्वीकृत हुआ। सरकार से मिली सहायता राशि ने उनके सपनों को हकीकत में बदल दिया। आज विनोद बिहारी का पक्का मकान तैयार हो चुका है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए वे कहते हैं, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा अपना पक्का मकान होगा। यह सपना प्रधानमंत्री आवास योजना ने पूरा किया। अब मैं और मेरी पत्नी सुरक्षित महसूस करते हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ”प्रधानमंत्री आवास योजना हम जैसे गरीब और समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का एक बड़ा माध्यम बन गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बन रही विकास की नई सड़क
15 Jan, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल और संवेदनशीलता नेतृत्व में गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के नक्सल प्रभावित दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में पक्की सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। नेशनल हाईवे 130सी के डुमरपड़ाव से जागड़ा तक 4.7 किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए 3.02 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। दशकों से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया है। क्षेत्र के दर्जनभर गांवों के हजारों लोग इस सड़क के अभाव में आवागमन और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित थे। अब इस सड़क के निर्माण से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 75 वर्षों बाद यह पहली बार है जब उनकी सड़क निर्माण की मांग पर गंभीरता से ध्यान दिया गया है। ग्राम पंचायत जागड़ा के सरपंच मिथुला बाई नेताम, उपसरपंच भानु प्रताप सिन्हा और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी वर्षों पुरानी मांग को पूरा करके ग्रामीणों के हित के लिए बहुत बड़ा कार्य किया है। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री साय ने हमारी समस्या के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते इसे हल करने की तत्काल पहल की है।
उल्लेखनीय है कि गरियाबंद जिले के मैनपुर विकास खंड मुख्यालय से 40 किमी दूर पयलीखंड और जांगड़ा जैसे गांव अब पक्की सड़क से जुड़ने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने स्पेशल केंद्रीय सहायता फंड से इस सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी दी है। सड़क बन जान से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसी सुविधाओं का लाभ भी ग्रामीणों को मिल सकेगा। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही है। 3.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा होने की उम्मीद है।
पक्की सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी उत्साह है। जागड़ा और आसपास के गांवों के लोगों ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क उनके लिए विकास और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और संवेदनशीलता ने दुर्गम क्षेत्रों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित की है। इस सड़क निर्माण के जरिए न केवल ग्रामीणों को राहत मिली है, बल्कि उनके जीवन स्तर को सुधारने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।
उद्योग मंत्री ने दी 9.05 करोड़ के विकास कार्यों की रखी नींव, संवरेंगे मुड़ापार बाजार और स्टेडियम मार्ग
15 Jan, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बुधवार को कोरबा में 9.05 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने तिलक भवन, मुड़ापार दशहरा मैदान, जिला अस्पताल और में आयोजित ढोढीपारा कार्यक्रम में विभिन्न 19 विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि कोरबा शहरवासियों के लिए आज करीब 9 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ है। विगत 10 दिन के भीतर 25 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन किया जा चुका है, देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तेज गति से हर वार्ड का विकास किया जा रहा है। कोरबा की जनता को किसी भी विकास कार्यों के लिए अब चिंता करने या मांगने की जरूरत नहीं है। ऊर्जाधानी के गौरव के अनुरूप प्रगति पथ पर कोरबा अग्रसर है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पूर्व पार्षद नरेंद्र यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, नरेंद्र पाटनवार समेत अधिक संख्या में वॉर्ड वासी उपस्थित रहे।
पत्रकारों के कॉलोनी के लिए 78.48 लाख और प्रेस क्लब पर खर्च होंगे 10 लाख
तिलक भवन प्रेस क्लब कोरबा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री देवांगन ने कहा कि वार्ड क्रमांक 31 गोकुल नगर पत्रकार कॉलोनी के विकास कार्य का अधोसंरचना मद के 78.48 लाख रूपए और तिलक भवन के छत मरम्मत व शौचालय निर्माण का कार्य 10 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री देवांगन ने कहा कि कोरबा के पत्रकारों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने खरमोरा में जमीन आबंटित की थी। अब विष्णुदेव की सरकार में कॉलोनी का विकास होने जा रहा है। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, कमलेश यादव, विश्वनाथ केडिया, मनोज शर्मा, मनोज ठाकुर, नागेंद्र श्रीवास समेत पत्रकार उपस्थित रहे।
43.49 लाख की लागत से हमर अस्पताल का होगा निर्माण
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढ़ोढीपारा हमर अस्पताल लागत 43.49 लाख रूपए के कार्यों का मंत्री देवांगन ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। हाल ही में मेडिकल अस्पताल में 200 बेड अस्पताल के लिए 43.80 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान हुई है।
तेज रफ्तार का कहर: 2 लड़कियों की मौत, अनकंट्रोल होकर पलटी कार, बाकी गंभीर
15 Jan, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार कार पलटने से दो लड़कियों की मौत हो गई। दोनों मनाली से घूमकर बिलासपुर होते हुए कोरबा जा रही थीं। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है। घटना पाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मोनिका चटर्जी (26) और दीक्षा राठौर (23) के रूप में हुई है। दोनों कोरबा के एमपी नगर कॉलोनी में रहती थीं। दीक्षा राठौर क्लर्क वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीपी राठौर की बेटी थीं। उनकी मां प्रधान पाठक हैं।
तेज रफ्तार से चल रही थी कार, नहीं हो पाई नियंत्रित
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गई थीं। मंगलवार को लौटते समय वे अपने दोस्त देवराज के साथ बिलासपुर से घर लौट रही थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे नेशनल हाईवे पर डिस्पोजल चौक के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई।
कार के परखच्चे उड़ गए
देवराज कार क्रमांक सीजी 12 एएल 2600 चला रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार फिसलकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुरानी बस्ती निवासी देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सीने और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस जांच में जुटी
चैतमा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे का कहना है कि, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह मनाली से लौट रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सौर ऊर्जा और ऑटोमेशन तकनीक से सिंचाई प्रबंधन में क्रांति
15 Jan, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कृषि और किसानों को समृद्ध बनाने के लिए बहुतेरे प्रयास किए जा रहे हैं। खेती-किसानी को उन्नत करने के लिए किसानों को हर संभव मदद और आदान सहायता दी जा रही है, राज्य में कृषि उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि हो और इसका लाभ किसानों को मिले। उनका जीवन स्तर ऊंचा उठे। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान है। कृषि को समृद्ध बनाने का मतलब छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ता प्रदान करना है।
कृषि के लिए सिंचाई सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान समय में सिंचाई क्षमता लगभग 39 प्रतिशत है। यही कारण है कि राज्य में वर्षा आधारित एक फसली खेती यहां होती है। कृषि के क्षेत्र में समृद्धि के लिए द्विफसली एवं त्रिफसली खेती जरूरी है। इसको ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के ऐसे इलाकों में जहां नहरों के माध्यम से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहां सौर सुजला योजना एवं किसान समृद्धि योजना अथवा सामान्य नलकूप योजना के माध्यम से किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए खेतों में नलकूप की स्थापना के लिए अनुदान सहायता दी जाती है।
छत्तीसगढ़ राज्य में सौर सुजला योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना के तहत ऐसे इलाके जहां परम्परागत बिजली सुविधा नहीं है, वहां सौर सुजला के नलकूप से किसानों को सिंचाई के लिए सहजता से पानी मिल जाता है। सौर सुजला योजना ने किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने में बहुत मददगार साबित हो रही है। सौर सुजला योजना के पम्पों में ऑटोमेशन तकनीक के उपयोग ने इसको और उपयोगी बना दिया है। सिंचाई के लिए पम्प को चालू और बंद करने के लिए किसानों को अब खेत में जाकर पम्प चालू करने की जरूरत नहीं रही है। किसान अपने घर में ही या किसी दूसरे शहर में वह अपने मोबाईल के माध्यम से सौर सुजला के सिंचाई को आवश्यकता के अनुरूप चालू और बंद करके अपने खेत में सिंचाई का प्रबंधन कर सकता है।
छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा और ऑटोमेशन तकनीक का मेल किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। क्रेडा (छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) ने सौर पंप ऑटोमेशन तकनीक का सफल प्रयोग कर किसानों को नई सुविधा प्रदान की है। किसान अपने खेत में सोलर पंप को दुनिया के किसी भी कोने से मोबाइल के माध्यम से संचालित कर रहे हैं। क्रेडा द्वारा सौर पंपों में इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित ऑटोमेशन तकनीक जोड़ी गई है। यह तकनीक किसानों को अपने पंपों को दूरस्थ रूप से चालू और बंद करने की सुविधा देती है। इसके लिए केवल एक मोबाइल ऐप की जरूरत होती है। किसान अपने खेत पर शारीरिक रूप से मौजूद हुए बिना, कहीं से भी सिंचाई प्रबंधन कर सकते हैं।
क्रेडा के सीईओ राजेश सिंह राणा ने बीते दिनों धमतरी जिले के भ्रमण के दौरान सौर संयंत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि किसान रमन साहू अपने खेत में लगे सोलर पंप को बिना वहां गए, केवल मोबाइल फोन से ऑपरेट कर रहे थे। किसान ने बताया, मैं अपने घर से ही पंप चालू और बंद कर लेता हूं। रमन ने बताया कि एक बार वह असम गए थे, तब भी मैंने वहां से अपने पंप को ऑपरेट किया। किसान रमन साहू के खेत में सौर सुजला योजना के तहत फरवरी 2024 में 3 एचपी का सोलर पंप स्थापित किया गया था। इस पंप में अत्याधुनिक ऑटोमेशन तकनीक शामिल है, जिससे पंप को स्मार्टफोन और नेटवर्क की मदद से कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है। इस तकनीक से किसान अपने समय, ऊर्जा और संसाधनों की बचत कर रहे हैं।
गौरतलब है कि क्रेडा द्वारा किसानों के सौर सुजला सिंचाई पम्प संबंधी समस्याओं के निदान के लिए सौर समाधान मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। इस ऐप के माध्यम से किसानों शिकायतों का निवारण जिला या प्रधान कार्यालय स्तर पर किया जाता है। क्रेडा की यह पहल छत्तीसगढ़ के किसानों को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ रही है। यह नवाचार कृषि क्षेत्र में दक्षता और उत्पादकता को भी बढ़ावा दे रहा है।
बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे ट्रैक्टर, प्रशासन और खनिज विभाग मौन, रेत माफिया मजे में
15 Jan, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर: शहर से सटी अरपा नदी में सुबह से रात तक अवैध खनन जारी है। रेत माफियाओं की मौज-मस्ती जारी है, वहीं सरकार को राजस्व का चूना लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेत माफिया कई जगहों पर अवैध खनन कर रहे हैं।
नदी की संरचना हो रही प्रभावित
खनिज विभाग और प्रशासन के अधिकारी दिखावे के लिए एक-दो बार कार्रवाई करते हैं। अवैध खनन के कारण नदी की संरचना प्रभावित हो रही है। साथ ही रेत माफियाओं के बढ़ते प्रभाव के कारण सरकार को भी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। रेत माफियाओं के इस नेटवर्क में स्थानीय और बाहरी दोनों तरह के लोग शामिल हैं, जो आसानी से नदी से रेत निकालकर बेच देते हैं।
रेत से भरे बिना नंबर के ट्रैक्टर दौड़ रहे
अरपा नदी में अवैध रेत खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के आसपास स्थित नदी से सुबह से रात तक रेत का अवैध उत्खनन जारी है। रेत से भरे बिना नंबर के ट्रैक्टर और हाइवा शहर की सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे हैं, जबकि प्रशासन और खनिज विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। खनिज विभाग के अधिकारी स्टाफ की कमी का हवाला देकर कार्रवाई करने से बचते हैं। जिससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और अवैध खनन का कारोबार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
सॉफ्टवेयर का काम अंतिम चरण में
खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी: रेत घाटों का ठेका इस बार ऑनलाइन किया जाएगा। सॉफ्टवेयर का काम अंतिम चरण में है। घाटों के ठेके के संबंध में शासन से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। शासन से निर्देश मिलते ही जिले के रेत घाटों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
मिशन अमृत 2.0 के तहत माना में पेयजल योजना का काम तेज होगा, उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
15 Jan, 2025 08:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। माना नगर पंचायत में मिशन अमृत 2.0 के तहत बन रही जल प्रदाय योजना का काम अब तेजी से पूरा होगा। सोमवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों के साथ कार्यस्थल का दौरा कर काम का जायजा लिया। उन्होंने पेयजल योजना का काम जल्दी पूरा करने और अच्छे से करने के निर्देश दिए। यह योजना माना के लगभग 4,000 घरों तक नल से शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए बनाई जा रही है। इस पर 44.38 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और अब तक 30% काम पूरा हो चुका है। इसे सितंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। माना में 840 किलोलीटर और 650 किलोलीटर की दो पानी टंकियां बनाई जा रही हैं। इनका काम 85% और 75% तक हो चुका है। वहीं, जलापूर्ति के लिए 66 किमी की पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिसमें से 34 किमी पाइपलाइन का काम पूरा हो गया है। इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा भी मौजूद थे।
सट्टा रैकेट के मुख्य सरगना सुधीर गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सौ करोड़ से ज्यादा की लेन-देन का खुलासा
15 Jan, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सरगुजा: जिले में पुलिस ने बड़े सट्टा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए इसके मुख्य सरगना सुधीर गुप्ता को गिरफ्तार किया है। सुधीर गुप्ता समेत सटोरियों के गिरोह का तार महादेव सट्टा एप से जुड़ा था, और यह रैकेट कई बैंकों में खोले गए सैकड़ों खातों के माध्यम से संचालित हो रहा था। अब तक पुलिस ने करीब सौ करोड़ से अधिक के लेन-देन का खुलासा किया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि सटोरिए सरगुजा के एक कमरे में अपना ऑफिस बनाकर सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार सटोरियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन सुधीर गुप्ता मौके से फरार हो गया था।
पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में बैंक पासबुक, ATM कार्ड, मोबाइल फोन, क्यूआर कोड, नगद राशि, हवाला के पैसे में उपयोग किए गए नोट और अन्य सामग्री बरामद की थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर सीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने सुधीर गुप्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी सट्टा खिलवाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विभिन्न बैंकों में खाता खोलते थे और यूपीआई सेवाओं जैसे फोन पे, पेटीएम और गूगल पे के जरिए लेन-देन करते थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने 73 मोबाइल, 234 एटीएम कार्ड, 78 चेकबुक, 81 पासबुक, 77 सिम कार्ड, 8 बार कोड स्कैनर, 13 आधार कार्ड की छायाप्रति, 4 पैन कार्ड की छायाप्रति और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की। इसके अलावा, कमरे से नगद राशि 154,100 रुपये भी जब्त की गई। जब्त की गई वस्तुओं की कुल कीमत 20 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई में अर्जुन गुप्ता नामक एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी बैंक खातों के जरिए सट्टा रैकेट चला रहा था। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट के और भी बड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सकता है।
बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए एकाग्रता और कठिन परिश्रम जरूरी: मंत्री रामविचार नेताम
15 Jan, 2025 06:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
xरायपुर : आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए एकाग्रता और कठिन परिश्रम जरूरी है। विद्यार्थी जीवन में संयम के साथ ईमानदारी और लगन से परिश्रम करते है, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी के साथ अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के निर्माण का सपना जुड़ा होता है। विद्यार्थियों को भी अपने माता-पिता तथा रिश्ते-नातेदारों के सपने को साकार करने के लिए शांत मन से अर्जुन की भांति केवल चिड़िया के नेत्र को केन्द्र में रखकर लक्ष्य को भेदने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रयास में राज्य सरकार भी हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। उक्त बातें आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही।
मंत्री नेताम ने लगभग 34 लाख रूपए की लागत से निर्मित 40 सीटर नवादिम कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन किया। इससे विद्यार्थियों को इंटरनेट के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए सहायता मिलेगी। इस अवसर पर मंत्री नेताम ने नववर्ष की सौगात के रूप में वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को इंग्लिश डिक्शनरी प्रदान की और बच्चों से चर्चा कर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली।
मंत्री नेताम ने कहा कि पढ़ाई का उद्देश्य सिर्फ नौकरी नहीं होना चाहिए, बल्कि शिक्षा लेकर औरों को भी रोजगार देने की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज आवासीय विद्यालयों में सरकार शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है। यहां रहने वाले विद्यार्थी हजारों बच्चों में चयन करके शिक्षा के लिए यहां लाया जाता है। विद्यार्थियों को भी अपने मंजिल को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम को रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में आधुनिक स्तर की पढ़ाई करने की जरूरत है। सफलता के लिए हमें शिक्षा के तकनीकी पहलुओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना राज्य सरकार कमजोर वर्ग के बच्चों को उच्चतर शिक्षा प्रदान करने निरंतर प्रयास कर रही है। विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परीश्रम के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
गौरतलब है कि राज्य सरकार प्रयास विद्यालय के माध्यम से प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र सहित गैर अनुसूचित क्षेत्र में स्थित नक्सल प्रभावित जिले के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र के विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक शालेय शिक्षा के साथ-साथ इंजीनियरिंग मेडिकल, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज, एनटीएसई, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट इत्यादि प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग प्रदान कर इन विद्यार्थियों के स्वयं के प्रतिभा के बल पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु योग्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में 884 विद्यार्थी अध्ययनरत है। यहां पढ़ाई के साथ-साथ इंजीनियरिंग तथा मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षा हेतु निःशुल्क कोचिंग भी प्रदान की जाती है।
इस वर्ष आयोजित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 06 अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है, जो पहले प्रयास विद्यालय में रह कर पढ़ाई कर चुके हैं। इसी प्रकार यहां 9वीं, 10वीं के शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को एनटीएसई, ओलंपियाड, गणित एवं विज्ञान पहेली की तैयारी कराई जा रही है, ताकि इससे इंजीनियरिंग एवं मेडिकल (नीट) की बेसिक तैयारी कराई जा सके। इसी तरह 11वीं, 12वीं के विद्यार्थियों को जेईई (मेंस/एडवांस) की तैयारी कराई जा सके। वर्तमान में 173 विद्यार्थियांें को जेईई मेंस और 61 विद्यार्थियों को एनडीए प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराया जा रहा है।
प्रयास विद्यालय का 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम लगभग शत्-प्रतिशत रहा है। वर्ष 2024 में 10वीं में 174 विद्यार्थी में से 123 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। इनमें 74 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक अर्जित किए। वहीं कक्षा 12वीं में 95 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए तथा जेईई मेंस में 62 विद्यार्थी क्वालीफाई हुए तथा इन 62 विद्यार्थियों में 33 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया। इसी तरह यहां के विद्यार्थियों ने आईआईटी में 05, एनआईटी में 04 तथा ट्रिपल आईटी में 09 विद्यार्थी ने प्रवेश प्राप्त करने में सफलता पाई है।
इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग के आयुक्त पी.एस. एल्मा, अपर संचालक संजय गौड़, प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अरविन्द जायसवाल, वार्ड पार्षद सुशीला धींवर सहित छात्र-छात्राएं व कर्मचारी उपस्थित थे।
जमीन विवाद पर जीजा ने साले की की हत्या, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
15 Jan, 2025 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जांजगीर चांपा: जिले में एक गंभीर अपराध सामने आया है, जिसमें जमीन विवाद के चलते जीजा ने अपने साले की हत्या कर दी। यह घटना बलौदा थाना क्षेत्र के राम नगर इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी नारायण चक्रधारी 1 दिसंबर 2023 को अपने दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जांजगीर से बलौदा गए थे। इस दौरान उनके जीजा राजकुमार प्रजापत ने टांगी से वार कर लक्ष्मी नारायण की हत्या कर दी। मृतक और आरोपी के बीच भूमि संबंधी विवाद था, जिसके कारण यह हत्या हुई। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत ने आरोपी राजकुमार प्रजापत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, 5 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। यह फैसला इलाके में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
ब्रेकिंग: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश गिरफ्तार
15 Jan, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश कवासी को गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी ईडी दफ्तर में उनसे तीसरी बार पूछताछ के दौरान हुई. सूत्रों के मुताबिक लखमा को शाम तक कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।
इससे पहले ईडी के अधिकारियों ने उनसे दो बार 8-8 घंटे तक पूछताछ की थी. दफ्तर में घुसने से पहले लखमा ने कहा कि, आज मुझे पूछताछ के लिए बुलाया गया था. इसलिए आया हूं. देश कानून से चलता है, अगर वे मुझे कानून के मुताबिक बुलाएंगे तो मैं 25 बार आऊंगा. लखमा ने कहा कि, ईडी के अधिकारी जो भी सवाल पूछेंगे मैं उसका जवाब दूंगा. मैं उनका सम्मान करूंगा. ईडी के अधिकारियों ने कवासी को आज सीए के साथ पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वे अकेले ही ईडी दफ्तर पहुंचे. लखमा ने बताया कि, उनका सीए बाहर गया हुआ है, इसलिए वे नहीं आए हैं।
जिले में आयोजित विराट दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
15 Jan, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा, कोरबा जिले में मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्वांचल विकास समिति ने विराट दंगल कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से पहुंचे पहलवान ने अपना दमखम दिखाया। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने विराट दंगल का शुभारंभ किया।इस दौरान छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश से कई पहलवान जोर आजमाइश पहुंचे,
शाम 5:00 बजे तक चले इस दंगल को देखने के लिए आसपास के शहरवासी बड़ी संख्या में जुटे। मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्वांचल समिति के द्वारा पहली बार इस तरह के विराट दंगल का आयोजन कर देश की पुरानी परंपरा को यादगार बनाने के किए गए कार्य की सराहना समाज के सभी लोगों द्वारा की गई। कार्यक्रम को प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने संबोधित किया। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात पहलवानों को उनके प्रदर्शन के लिए नगद राशि से सम्मानित किया गया।
भाटापारा में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट, हुआ जमकर हंगामा
15 Jan, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर है। भाटापारा में एक कार्यक्रम से पहले कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे और धक्का-मुक्की हुई। बीच-बचाव करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मामला कुछ यु
बताया जा रहा है कि उद्घाटन प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा को करना था, लेकिन कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर विवाद बढ़ गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि स्थानीय विधायक, नगर परिषद अध्यक्ष और कांग्रेस पार्षदों को जानबूझकर नहीं बुलाया गया, जिससे कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर असंतोष फैल गया।
हाथापाई और खूब लात-घूंसे चले
दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई और लात-घूंसे तक चलने की नौबत आ गई। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया, लेकिन बीच-बचाव करने में पुलिस कर्मियों को भी पसीना बहाना पड़ा। यहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। खबर लिखे जाने तक बवाल जारी था और कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ था।
बिजली उपभोक्ताओं के लिए जल्द ही 'बिजली मित्र बॉट' सेवा शुरू होगी
15 Jan, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के आह्वान से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड उपभोक्ता सेवाओं का विस्तार करते हुए अपने लगभग 64 लाख उपभोक्ताओं के लिए ‘बिजली मितान बॉट’ की सुविधा शुरू कर रही है। वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने सभी उपभोक्ताओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। श्री कंवर ने बिजली कर्मचारियों से अपील की है कि वे उपभोक्ताओं को इस नई सुविधा के संबंध में समुचित जानकारी दें और उन्हें इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।
व्हाट्सएप बॉट का उपयोग करने के लिए आपको Hi लिखकर बिजली कंपनी के व्हाट्सएप बॉट नंबर 9425551912 पर भेजना होगा, जबकि वेब बॉट का उपयोग करने के लिए आपको वितरण कंपनी की वेबसाइट cspdcl.co.in पर जाना होगा। प्रथम चरण में उपभोक्ता बिजली मितान बॉट के माध्यम से बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर खराब होने और बिजली दुर्घटना से संबंधित शिकायत आसानी से दर्ज करा सकते हैं, साथ ही इस बॉट के माध्यम से उसकी स्थिति भी जान सकते हैं। यदि उपभोक्ता अपनी बकाया राशि, पिछले बिल और पिछले भुगतान की जानकारी जानना चाहता है तो वह 'बिजली मितान बॉट' के माध्यम से भी जान सकता है। कुछ उपभोक्ता बिल न मिलने की शिकायत करते हैं, वे भी अब इस बॉट के माध्यम से आसानी से बिल की पीडीएफ कॉपी यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रधानमंत्री सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी भी इस बॉट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
निकट भविष्य में यह बिजली मितान बॉट बिजली बिल भुगतान, मोबाइल नंबर पंजीकरण, नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, लोड परिवर्तन, नाम परिवर्तन, टैरिफ जानकारी, बिजली चोरी की रिपोर्ट करने की सुविधा, स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी के साथ-साथ कई अन्य प्रकार की उपभोक्ता सेवाएं जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा।
व्हाट्सएप बॉट का उपयोग कैसे करें
सबसे पहले बिजली कंपनी के व्हाट्सएप बॉट नंबर 9425551912 को अपनी संपर्क सूची में सेव करें। सेव करने के बाद Hi लिखकर ऊपर दिए गए नंबर पर भेज दें। इसके बाद आपको भाषा (हिंदी/अंग्रेजी) का चयन करना होगा। भाषा का चयन करने के बाद जिस नंबर से आप चैट कर रहे हैं, उससे रजिस्टर्ड उपभोक्ता संख्या दिखने लगेगी, आपको उस उपभोक्ता संख्या का चयन करना है जिसकी जानकारी आप प्राप्त करना चाहते हैं। इसके बाद बॉट में उपलब्ध उपभोक्ता सेवाओं की सूची दिखने लगेगी, इसके बाद आपके इनपुट के आधार पर बॉट उपभोक्ता सेवाओं की जानकारी आपको उपलब्ध करा दी जाएगी। ऐसे उपभोक्ता जिनका उपभोक्ता नंबर मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड नहीं है, वे अपना मोबाइल नंबर मोर बिजली ऐप, कंपनी की वेबसाइट (cspdcl.co.in), कॉल सेंटर 1912 और अपने बिजली कार्यालय के माध्यम से रजिस्टर करा सकते हैं।
इलाज कराने आई महिला पर डॉक्टर को ब्लैकमेल करने का आरोप
‘हर धमाके के साथ कांपते हैं घर’, मुरैना के ग्रामीणों ने बयां किया दर्द
लंबे समय तक काम का दबाव बन रहा गंभीर स्वास्थ्य समस्या की वजह
प्रीति जिंटा टीम मैनेजमेंट के साथ लंबे समय तक करती दिखीं चर्चा
चीन-ताइवान तनाव बढ़ा, ताइपे ने बीजिंग पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस की रणनीति में बदलाव, एंटनी की सलाह पर राहुल गांधी का नया कदम
सोशल मीडिया पर छाए बुमराह, फैंस बोले- ‘भविष्य के कप्तान तैयार’
सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, हाई कोर्ट का आदेश खारिज
IPL इतिहास के सबसे चर्चित सफर का हुआ अंत, फैंस हुए इमोशनल
