छत्तीसगढ़
डॉ रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं से छेरी छेरा में विकास के लिए कार्यकर्ताओं से संघर्ष मांगा*
17 Jan, 2025 08:34 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के नेतृत्व में आज सैकड़ो कार्यकर्ता रायपुर भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल तथा संगठन मंत्री पवन साय एवं स्पीकर हाउस में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को धन्यवाद देने पहुंचे।
स्पीकर हाउस में खचाखच भारी हाल में डॉक्टर रमन सिंह ने पूर्व अध्यक्ष रमेश पटेल के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनका सम्मान किया तत्पश्चात पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं सचिन बघेल का भी गमछा पहनकर सम्मान किया और अपने उद्बोधन में उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत एवं महामंत्री सौरभ कोठारी को आने वाले समय में बेहतरीन टीम बनाने और बेहतरीन पारी खेलने का आव्हान किया। डॉ रमन सिंह ने कहा कि 15 वर्षों तक राजनांदगांव का समुचित विकास हुआ परंतु विगत 5 वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने राजनांदगांव के साथ सौतेला व्यवहार किया और विकास कार्य ठप हो गए अब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है और आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भाजपा में संगठन परिवर्तन की ओर है मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर आता है,ऐसे ही समय की दृष्टि से संगठन भी परिवर्तन करता है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की पारंपरिक उत्सव छेरी छेरा का भी शुभ दिन है। और राजनांदगांव के विकास के लिए वे सभी कार्यकर्ताओं से छेरा छेरी के रूप में कुछ मांगना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के विकास के लिए मुझे भाजपा के पार्षद, महापौर, पंच, सरपंच और जनपद तथा जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में अपना योगदान दे ताकि डबल इंजन की सरकार के साथ राजनांदगांव एवं पूरे संसदीय क्षेत्र का समुचित विकास हम कर सकें।
नव नियुक्त अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने डॉ रमन सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को उन्होंने मौका दिया है, तो मैं विश्वास दिलाता हूं कि कार्यकर्ताओं के हित में काम करूंगा और वे विकास तथा जन सेवा के कार्यों को महत्व देंगे, इस अवसर पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को साकार करने का भी आश्वासन दिया, अंत में आभार प्रदर्शन नव नियुक्त जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भागचंद गीड़िया ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का भी स्वागत सम्मान किया गया।
आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में 2516 बच्चों का स्वर्णप्राशन
16 Jan, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर में बुधवार को 2516 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। विभिन्न रोगों से रोकथाम एवं इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 179 बच्चों को पांच दवाईयों से बने बाल रक्षा किट भी वितरित किए गए। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में आयुष विभाग की संचालक सुश्री इफ्फत आरा, प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार जोशी और कौमारभृत्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीरज अग्रवाल के निर्देशन में स्वर्णप्राशन कराया गया। महाविद्यालय के कौमारभृत्य विभाग की व्याख्याता डॉ. सत्यवती राठिया तथा स्नातकोत्तर एवं स्नातक छात्र-छात्राएं हर महीने इसमें महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
अनियंत्रित कार सड़क किनारे पलटी, दो युवक गंभीर रूप से घायल
16 Jan, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जांजगीर चांपा: सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कमरीद में तेज रफ्तार के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार संजय महंत (25) और रामरतन यादव (24) अपनी कार से बाराद्वार से ग्राम कमरीद जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण कार का चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पेड़ से टकराने के बाद तीन से चार बार पलटी खाते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के पायलट अरुण साहू और ईएमटी महेंद्र यादव ने तत्काल बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2.60 लाख रुपये के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
16 Jan, 2025 08:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जगदलपुर: बोधघाट थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन से पुलिस टीम ने एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को 2 लाख 60 हजार रुपए के गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि सूचना मिली थी कि विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेन से एक दुबला पतला युवक उतरकर प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और उसके बैग में गांजा है।
थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम रेलवे स्टेशन पहुंची और घेराबंदी कर आनंद शर्मा पुत्र नंदलाल शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी मुरैना मध्य प्रदेश को पकड़ा। उसके पास रखे तीन बैग की तलाशी लेने पर 26 किलो गांजा मिला। बरामद गांजे की कीमत 2 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी युवक को बोधघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ने का लाभ ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री सहित पूरी अर्थव्यवस्था को : मुख्यमंत्री साय
16 Jan, 2025 07:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : अविभाजित मध्यप्रदेश में मुझे दो बार विधायक रहने का मौका मिला, इस दौरान मैंने 8 साल की विधायकी मोटरसाइकिल में की। लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना, अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा सब कुछ मोटरसाइकिल में ही किया। तब से अब तक बहुत परिवर्तन हो गया है। छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ने का लाभ ऑटोमोबाइल उद्योग सहित पूरी अर्थव्यवस्था को मिल रहा है। इसका असर हर क्षेत्र में दिख रहा है। राज्य में ऑटो सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है। आज यातायात के साधनों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इसलिए सुरक्षित यातायात के लिए सड़क पर वाहन चलाते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करना आवश्यक है। यातायात नियमों की जानकारी हम सभी को होनी चाहिए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कालेज ग्राउण्ड में आयोजित राडा ऑटो एक्सपो 2025 का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री साय ने ऑटो एक्सपो 2025 के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले साल ऑटो एक्सपो में 10 हजार से ज्यादा वाहन बिके थे। इस साल भी वाहनों के लाईफ टाईम रोड टैक्स पर एकमुश्त 50 प्रतिशत की छूट दिए जाने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। इस निर्णय के बाद मुझे लगता है ऑटो एक्सपो में वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 20 हजार तक पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक्सपो ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि ऑटो एक्सपो के आयोजन में हर तरह की जरूरतों की अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों को एक जगह पर खरीदा जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में अन्नदाताओं को धान का सबसे ज्यादा दाम मिल रहा है। इसका असर हर क्षेत्र में दिख रहा है। राज्य में ऑटो सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल 24 लाख 72 हजार किसानों ने 145 लाख मीट्रिक टन धान का विक्रय किया था। इस वर्ष यह आंकड़ा भी रिकॉर्ड पार कर जाएगा। इस साल 27 लाख से ज्यादा पंजीकृत किसानो से लगभग 160 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन संभावित है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि एक समय था जब छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से पिछड़ा राज्य माना जाता था। आज अपनी 25 वर्ष की यात्रा में छत्तीसगढ़ अपने पैरों पर खड़ा है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर किसानों से धान की खरीदी छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है। किसान के घर में खुशहाली आने से सभी की प्रगति होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की पहल पर सड़कों का जाल छत्तीसगढ़ में बिछाया जा रहा है। बहुत तेजी से छत्तीसगढ़ में सड़कों का निर्माण हो रहा है। दूसरी ओर एक्सीडेंट्स भी बढ़ रहे हैं, इसे रोकना हम सभी के लिए जरुरी है। हमें सड़क पर चलते वक्त सभी नियमों का पालन और सुरक्षा के उपाय जरुर अपनाने चाहिए।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ऑटोमोबाइल कनेक्टिविटी का सबसे अहम जरिया हैं। छत्तीसगढ़ में किसानों के खाते में सीधे पैसा आने से छत्तीसगढ़ में ऑटोसेक्टर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 50 प्रतिशत रोड टैक्स में लाइफटाइम की छूट का लाभ बड़ी संख्या में मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगा। वाहनों की बिक्री के साथ जीवन की सुरक्षा भी बहुत जरूरी है। लोगों को जागरूक कर के ही हम सड़क सुरक्षा को लागू कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने ऑटो एक्सपो में होंडा एसपी 125 और ऑडीक्यु 7 वाहनों को लांच किया और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर ऑटो एक्सपो में सड़क सुरक्षा पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर रोड सेफ्टी के लिए रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन द्वारा 5 लाख की राशि सीएसआर के तहत दी गयी। मुख्यमंत्री ने ऑटो एक्सपो के पहले कस्टमर को वाहन की चाबी भी सौंपी।
इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत,विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया, परिवहन सचिव एस. प्रकाश, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर, राडा के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन, छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी, मनीष राज सिंघानिया सहित राडा के सदस्यगण व आमजन उपस्थित थे।
वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें अवश्य पालन - मुख्यमंत्री साय
16 Jan, 2025 07:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : प्रदेश में मनाये जा रहे 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलमेट लगाकर बाईक चलाते हुए प्रदेशवासियों को हेलमेट लगाने और यातायात के नियमों के नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर के रोहणीपुरम गोल चौक पहॅुंचकर बाईक रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के साथ साथ चार पहिया वाहन चालकों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान साय ने हरी झण्डी दिखाकर भव्य बाईक रैली को रवाना भी किया। रैली के दौरान स्वंयसेवी संस्थाओं ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने से होने वाले फायदों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि मनुष्य का जीवन अत्यंत अनमोल है। मनुष्य के अपने परिवार और समाज के प्रति दायित्व होते हैं, जिनका उनको निर्वहन करना होता है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने अपने परिवार के लिए अनमोल हैं जिसकी जगह कोई अन्य कभी नहीं ले सकता। इसलिए स्वयं को और अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाहन चलाते समय हम सभी को यातायात नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। दो पहिया वाहन चलाते समय सिर पर हेलमेट अवश्य ही पहनना चाहिए और कार चलाते समय सीट बेल्ट भी लगाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में हर वर्ष हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए इसे देश व राज्य की क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटनाएं यातायात के नियमों का पालन नहीं करने से होती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा सीमित रफ्तार में वाहन चलाने से वाहन पर बेहतर नियंत्रण होने से दुर्घटना होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि कभी भी नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया ताकि अपने जीवन के साथ-साथ दूसरे लोगों का जीवन भी सुरक्षित रहें और पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 31 जनवरी 2025 तक मनाया जा रहा है। इसके तहत रायपुर यातायात पुलिस द्वारा लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जरूरी नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। रोचक तरीके से सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा की थीम पर बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने इस पूरे अभियान के लिए अलग-अलग दिनों पर अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में वाहन चालकों, स्थानीय नागरिकां और छात्र-छात्राओं के पालकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह सहित पुलिस और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
निःस्वार्थ कर्म से ही जीवन सफल होगा: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
16 Jan, 2025 07:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा तिल्दा विकासखंड के ग्राम सगुनी में निषाद समाज द्वारा आयोजित गुहाराम निषाद जयंती में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राम भक्त गुहा राज को नमन करते हुए कहा कि निःस्वार्थ कर्म ही जीवन को सद्गति दिला सकता है। रामायण के पात्र निषाद राज, शबरी, जटायु आदि के कार्यों से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सगुनी के निषाद समाज भवन के आहाता निर्माण के लिए 5 लाख रुपए तथा खैरखूँट निषाद समाज भवन में शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।
मंत्री वर्मा ने कहा कि राम के चरित्र को जीवन के सभी रुपों में देखा जा सकता है। भगवान श्रीराम ने मानव जीवन मे अनेक कार्यों से समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत किया है। उनके आदर्शों को कोई भी आत्मसात कर समाज और जीवन को अच्छा बना सकता है। सफल जीवन के लिए निःस्वार्थ कर्म महत्वपूर्ण है। राम के भक्त और सेवक गुहा राज निःस्वार्थ कर्म करने के प्रेरणा स्त्रोत है। आज के समय मे मानवता की सेवा ही परम धर्म है। उन्होंने नव जीवन मे प्रवेश करने वाले वर-वधु को आशीर्वाद देने के साथ-साथ प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में निषाद समाज के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है बैंकिंग सिस्टम : वित्त मंत्री चौधरी
16 Jan, 2025 07:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार सजग है और पिछड़े एवं दूरस्थ इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बैंकिंग सिस्टम रीढ़ की तरह है। बिना बैंकिंग सुविधा का विकास किए बिना हम प्रदेश का विकास नहीं कर सकते इसलिए हमें तेजी से बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार करना होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ डीबीटी के मामले में देश में अग्रणी राज्य है। राज्य में पहले की अपेक्षा में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार हुआ है, लेकिन अभी और विस्तार की गूंजाईश है। उन्होंने बताया कि राज्य का सीडी रेसियो राष्ट्रीय स्तर से बेहतर है और छत्तीसगढ़ देश में तीसरा सर्वाधिक सीडी रेसियो वाला राज्य है। लेकिन कुछ जिलों का सीडी अनुपात कम है, इसे बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।
वित्त मंत्री चौधरी ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को खरीफ के साथ-साथ रबी, उद्यानिकी, मत्स्यपालन और पशुपालन के लिए भी पर्याप्त मात्रा में ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख से अधिक आवास निर्माण का वृहद अभियान चलाया जा रहा है। पीएम आवास के लाभार्थियों को यदि बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाता है तो लाभार्थियों के लिए व्यवस्थित और सुविधायुक्त आवास बनाने में आसानी होगी। इससे राज्य में रोजगार के अवसरों के साथ-साथ आर्थिक क्रियाकलापों में भी बढ़ोतरी होगी।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नवा रायपुर में बैंकों के रीजनल और हेड ऑफिस प्रारंभ करने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि नया रायपुर में रीजनल और हेड ऑफिस बनाने के लिए सरकार द्वारा जमीन आवंटन प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने बैंक अधिकारियों को कहा कि छत्तीसगढ़ के पिछड़े और दूरस्थ इलाकों में बैंक शाखाएं प्रारंभ करने पर इन शाखाओं को सरकारी योजनाओं की डिपॉजिट दिलाने की पहल की जाएगी।
समीक्षा बैठक को अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, प्रमुख सचिव सुनिहारिका बारिक सिंह, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, एसबीआई के उप प्रबंधक निदेशक सुरेन्दर राणा, सीजीएम नाबार्ड ज्ञानेंद्र मणि, शीतल एस वर्मा डीआईएफ छत्तीसगढ़ सहित अनेक बैंक अधिकारियों ने संबोधित किया। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, वित्त सचिव मुकेश कुमार बंसल सहित विभिन्न विभागों के सचिव, आयुक्त, संचालक स्तर के अधिकारी और बैंकर्स उपस्थित थे।
बीजापुर के बासागुड़ा में आईईडी ब्लास्ट, 2 जवान घायल, रायपुर रेफर
16 Jan, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना अंतर्गत पुतकेल के जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। घटना आज सुबह की है। बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 229 और कोबरा का संयुक्त बल पुतकेल कैंप से एरिया डोमिनेशन ड्यूटी के लिए निकला था। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया। जिससे दो जवान घायल हो गए हैं।
घायल जवानों को रायपुर रेफर किया जा रहा है: बीजापुर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोबरा 206वीं बटालियन के घायल कांस्टेबल मृदुल बर्मन और मोहम्मद इशाक को इलाज के लिए बासागुड़ा सीआरपीएफ कैंप भेजा गया। दोनों का प्रारंभिक उपचार किया गया। दोनों खतरे से बाहर हैं। दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए राजधानी रायपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।
साल 2025 के शुरू होते ही बस्तर संभाग के अलग-अलग नक्सल प्रभावित जिलों में आईईडी ब्लास्ट की घटनाएं सामने आ रही हैं। सोमवार को सुकमा में 10 वर्षीय बच्ची खेलते समय आईईडी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे पहले शनिवार को बीजापुर में एरिया डोमिनेशन पर निकले एक जवान का पैर आईईडी पर पड़ गया, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए रायपुर भेजा गया।
बस्तर में हाल ही में हुए आईईडी विस्फोट और आईईडी बरामदगी
1 जनवरी: सुरक्षाकर्मियों ने बीजापुर जिले में विभिन्न स्थानों से नक्सलियों द्वारा लगाए गए 10 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 168वीं बटालियन और पुलिस की टीम ने रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) अभ्यास के दौरान बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिमापुर में एक मंदिर के पास सड़क के नीचे रखे गए आठ आईईडी बरामद किए, जिनमें से प्रत्येक का वजन 1 किलोग्राम था।
6 जनवरी: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा आईईडी से वाहन को उड़ाए जाने पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के आठ जवान और एक नागरिक चालक की मौत हो गई।
6 जनवरी: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ ने करीब 20-22 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया। यह घटना नक्सलियों द्वारा जिले से 50 किलोमीटर दूर सुरक्षा वाहन को तीन गुना विस्फोटक से उड़ाने के करीब सात घंटे बाद हुई।
7 जनवरी: बीजापुर में हुए विस्फोट में आठ पुलिसकर्मियों और एक नागरिक चालक के मारे जाने के एक दिन बाद, सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों द्वारा बिछाया गया 10 किलोग्राम का इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस की एक टीम ने कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर बेलपोचा गांव के पास आईईडी बरामद किया। विस्फोटकों को हटाने के अभ्यास के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने सड़क के नीचे लगाए गए आईईडी को देखा और एक बड़ी त्रासदी को टाला।
9 जनवरी: सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 229वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम जब रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) और माइन हटाने की ड्यूटी पर थी, तब आवापल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में मुरदंडा ट्रैक से आईईडी बरामद की गई।
11 जनवरी: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए चार आईईडी बरामद किए गए।
12 जनवरी: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिला रिजर्व गार्ड और कुटरू पुलिस स्टेशन के जवान शाम करीब 5 बजे जांगला के पास जागुर गांव के जंगल में एरिया डोमिनेशन पर निकले थे, तभी वे आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गए।
आईडी से ऑनलाइन जुए के विज्ञापन, फ़ीड में चल रहे क्रिप्टोकरेंसी प्रमोशन
16 Jan, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस साइबर क्राइम का शिकार हो गई है. दरअसल, रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गई है. पुलिस की आईडी से ऑनलाइन जुए के खेल का विज्ञापन किया जा रहा है. वहीं, एलन मस्क के नाम से पोस्ट किया गया है. इंस्टाग्राम आईडी फीड में क्रिप्टोकरेंसी को प्रमोट किया गया है. छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. साइबर ठगों की नजर छत्तीसगढ़ पर है. प्रदेश में साइबर ठग लगातार लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. हालांकि पुलिस लगातार शातिर ठगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन इस बार ठग ने पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी ही हैक कर ली।
एलन मस्क के नाम से किया पोस्ट
रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गई है. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. हैकर ने रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल कर एक पोस्ट भी किया. हैकर ने पोस्ट में ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन जारी किया है. इसके साथ ही हैकर ने एलन मस्क के नाम से पोस्ट किया है।
अब अगर ऑफिस देरी से पहुंचे तो होगी परेशानी, कलेक्टर ने दी सख्त चेतावनी
16 Jan, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बलौदा बाजार: जिले में कार्यालय समय में अधिकारियों और कर्मचारियों की लेटलतीफी एक बड़ी समस्या है। पत्रिका ने बुधवार को ही बताया था कि कैसे सुबह 10 बजे के बाद भी न सिर्फ अधिकारियों की कुर्सियां खाली मिलती हैं, बल्कि कई विभागों के ताले भी नहीं खुलते। मंगलवार को सुबह 10 से 10.30 बजे के बीच की गई पड़ताल में करीब 90 फीसदी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिले। खबर प्रकाशित होते ही कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला सभागार में अधीनस्थों की बैठक बुलाई। जिला सभागार में हुई इस बैठक में कलेक्टर काफी सख्त नजर आए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से साफ कहा कि उन्हें समय पर ड्यूटी पर आना है।
उन्होंने समय को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके अलावा उन्होंने मैदानी अधिकारियों को भी सप्ताह में 2 दिन कार्यालय में रहने को कहा है, ताकि लोगों को अपने काम कराने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। यह समस्या सबसे ज्यादा पटवारियों और सचिवों के साथ होती है। ऐसे में उन्हें हर सोमवार और गुरुवार को कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। पटवारियों और सचिवों को भी गांव की खैरियत रिपोर्ट प्रतिदिन जनपद सीईओ और तहसीलदार को सौंपने को कहा गया है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, एडीईओ, आरआई, पटवारी, ग्राम सचिव आदि मौजूद रहे।
चुनाव के मद्देनजर समय और तैयारी
कल्याण रिपोर्ट को लेकर कलेक्टर भी अधिकारी-कर्मचारियों से खासे नाराज दिखे। उन्होंने कसडोल जनपद पंचायत के सीईओ सहित एडीईओ को लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन दोनों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश भी दिए हैं। इस दौरान उन्होंने सभी को अनुशासन में रहते हुए अपना काम करने की हिदायत भी दी। बैठक में कलेक्टर ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने अधीनस्थों से गांवों की सूची बनाने को कहा है।
सबसे संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और सामान्य गांवों को अलग-अलग रंगों से कोड करें। गांव में किसी तरह का विवाद हो तो उसे सुलझाने की रणनीति बनाएं। पंचायतों में मूलभूत एवं अन्य मदों की राशि के भुगतान पर स्पष्ट कहा कि जिस उद्देश्य के लिए राशि स्वीकृत की गई है, उसी के अनुरूप कार्य होना चाहिए। तभी राशि दी जाएगी। यदि गलत तरीके से राशि निकाली गई तो सरपंच एवं सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इस दिन से लग सकती है आचार संहिता, उपमुख्यमंत्री साव ने दिए ये बड़े संकेत
16 Jan, 2025 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव बुधवार को बिलासपुर के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों को लेकर बड़े संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि 18 जनवरी के बाद कभी भी तारीखों का ऐलान हो सकता है. दरअसल, बिलासपुर पहुंचे डिप्टी सीएम साव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 18 जनवरी के बाद कभी भी चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है. उपमुख्यमंत्री के बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव 18 जनवरी के बाद कभी भी हो सकते हैं और आगे कहा कि सरकार की मंशा फरवरी में नगरीय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की है।
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान जल्द
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरकार की तैयारियां पूरी हैं. नगरीय निकाय, जिला से लेकर ग्राम पंचायत तक के पदों के आरक्षण का काम पूरा हो चुका है. अब आगे का काम राज्य निर्वाचन आयोग को करना है. फिलहाल मतदाता सूची के अंतिम प्रशासन की तिथि 18 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जनवरी को
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जनवरी को किया जा रहा है। पहले 15 जनवरी की तिथि तय की गई थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि 18 जनवरी को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तिथियों की घोषणा कर सकता है। ऐसे में 19 जनवरी या उसके बाद आचार संहिता लग सकती है।
आरक्षण पर बोले साव
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था पूरी तरह संवैधानिक है और अगर कांग्रेस पार्टी इस आरक्षण व्यवस्था पर आंदोलन कर रही है तो नगर निगम में अन्य पिछड़ा वर्ग को 30% से ज्यादा आरक्षण मिलने का विरोध क्यों नहीं कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अन्य पिछड़ा वर्ग को कोई पद नहीं मिला है। इसके लिए भाजपा ने तैयारी कर ली है। चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा और उसके बाद जल्द से जल्द चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी, लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
चुनावों से बच्चों की परीक्षाएं प्रभावित होंगी: कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भाजपा सरकार स्थानीय निकाय चुनाव में जाने से डर रही है। इसी डर के कारण चुनाव में देरी हुई है। अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां जारी होने के बाद परीक्षाएं और चुनाव टकरा रहे हैं। दोनों में से एक को स्थगित करना पड़ेगा। सरकार को सत्ता में आए 13 महीने से ज्यादा हो गए हैं, स्थानीय निकाय चुनाव दिसंबर 2024 से पहले पूरे होने थे, लेकिन इसे जानबूझकर लंबित रखा गया। सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य बोर्ड की 10वीं, 12वीं की सभी परीक्षाएं 14 फरवरी से अप्रैल तक होनी हैं। समय पर चुनाव कराने की अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से अब तक आंखें मूंदने वाली यह सरकार स्थानीय निकाय चुनाव और बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां टकराकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
धान खरीदी में सफलता, 121 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई
16 Jan, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का अभियान पूरी तरह से सफलतापूर्वक चल रहा है। अब तक राज्य में लगभग 121 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है और 22.49 लाख किसानों को 25,549 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। किसान भाई-बहनों के लिए ऑनलाइन एप्प और उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसान अपनी सुविधा अनुसार तिथी चुनकर धान विक्रय कर सकते हैं। इस वर्ष राज्य सरकार ने 27.78 लाख किसानों का पंजीयन कराया है, जिनमें से 1.59 लाख नए किसान शामिल हैं। साथ ही, धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है, जिसमें से 65 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
फ्लोरा मेक्स मामले में मंत्री लखन लाल देवांगन पर कांग्रेस का निशाना, महिलाओं से माफी की मांग
16 Jan, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने फ्लोरा मेक्स कंपनी मामले को लेकर मंत्री लखन लाल देवांगन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्ला ने कहा कि मंत्री देवांगन प्रदेश की जनता को अपने और फ्लोरा मेक्स कंपनी के बीच के संबंधों को लेकर स्पष्टीकरण दें। उन्होंने सवाल उठाया कि मंत्री कंपनी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होने दे रहे और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में बाधा क्यों बन रहे हैं। शुक्ला ने आरोप लगाया कि फ्लोरा मेक्स कंपनी की पीड़ित महिलाओं द्वारा मंत्री पर संरक्षण देने का आरोप लगाया जा रहा है। महिलाओं के आंदोलन के दौरान मंत्री की तिलमिलाहट इस बात की ओर इशारा करती है कि वे कंपनी के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि महिलाओं के साथ अभद्रता के लिए मंत्री देवांगन सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। शुक्ला ने कहा कि विपक्ष पर आरोप लगाकर मंत्री अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। उन्होंने सवाल किया कि फ्लोरा मेक्स कंपनी के खिलाफ कार्रवाई किसके दबाव में रुकी हुई है और महिलाओं पर झूठी एफआईआर किसके इशारे पर की गई? उन्होंने राज्य सरकार से इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। शुक्ला ने स्पष्ट किया कि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पत्नी रेणु अग्रवाल का फ्लोरा मेक्स कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि रेणु अग्रवाल ने कोरबा के एक मॉल में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का निरीक्षण किया था और उनके आग्रह पर फोटो खिंचवाई थी। शुक्ला ने कहा कि इस मामले में पीड़ित महिलाओं ने जयसिंह और रेणु अग्रवाल पर कोई आरोप नहीं लगाया है। कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि रमन सिंह के 15 साल के शासन में छत्तीसगढ़ चिटफंड कंपनियों का गढ़ बन गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके परिवार ने चिटफंड कंपनियों को बढ़ावा दिया। कांग्रेस के पांच साल के शासन में चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई हुई और पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया गया। लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद चिटफंड कंपनियों को फिर से संरक्षण दिया जा रहा है।
लखमा की गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल का आरोप – केंद्र के इशारे पर ED कर रही कांग्रेस नेताओं को बदनाम
16 Jan, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। बघेल ने ट्वीट कर कहा कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साजिश रच रही है और पूरी कांग्रेस पार्टी कवासी लखमा के साथ खड़ी है। बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर 2024 को ED ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी। इस छापेमारी में ED ने नगद लेन-देन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी। इसके बाद, तीसरी बार पूछताछ के बाद ED ने कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इस मामले में आयकर विभाग ने 11 मई, 2022 को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और सौम्या चौरसिया के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत और अवैध दलाली के जरिए बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा था। इस पर ED ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA Act के तहत मामला दर्ज किया था। अब तक इस मामले में 2161 करोड़ के घोटाले का जिक्र किया गया है। ED की चार्जशीट के अनुसार, साल 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के जरिए शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त किया, जिसके बाद अधिकारियों, कारोबारियों और राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के माध्यम से भ्रष्टाचार किया गया। इससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ। आरोप है कि अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के सिंडिकेट ने नकली होलोग्राम लगाकर अवैध तरीके से शराब की बेधड़क बिक्री की, जिससे राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ। CSMCL की दुकानों में तीन प्रमुख ग्रुपों की शराब बेची जाती थी—केडिया ग्रुप (52 प्रतिशत), भाटिया ग्रुप (30 प्रतिशत), और वेलकम ग्रुप (18 प्रतिशत)।
18 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन आंदोलन
मुंब्रा मर्डर मिस्ट्री: प्रेम संबंध ने दी जानलेवा मोड़, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
अबू धाबी में भारत-UAE के बीच कई बड़े समझौते, गैस सप्लाई पर भी डील
शादी की खुशियाँ हुईं मातम में बदल, हाईवे हादसे में मासूम समेत 2 की जान गई
मुनाफावसूली हावी, सोना-चांदी के दाम गिरे, कैरेट अनुसार रेट देखें
क्रिकेट जगत में खिलाड़ियों की भाषा और व्यवहार पर फिर उठे सवाल
इलाज कराने आई महिला पर डॉक्टर को ब्लैकमेल करने का आरोप
‘हर धमाके के साथ कांपते हैं घर’, मुरैना के ग्रामीणों ने बयां किया दर्द
लंबे समय तक काम का दबाव बन रहा गंभीर स्वास्थ्य समस्या की वजह
