छत्तीसगढ़
बिलासपुर-केंद्रीय बजट पर भाजपा के दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रिया...!
2 Feb, 2025 09:31 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बजट में किसानों, मध्यम वर्ग और युवाओं के लिए उचित प्रावधान देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर...
बिलासपुर- केंद्रीय बजट 2025-26 को लेकर भाजपा नेताओं ने इसे क्रांतिकारी और विकासोन्मुखी बताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस का हर बजट का विरोध करना यह दर्शाता है कि वह विकास विरोधी मानसिकता से ग्रसित है।
अमर अग्रवाल ने कहा, बजट में किसानों, मध्यम वर्ग और युवाओं के लिए जो प्रावधान किए गए हैं, उससे देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा। कांग्रेस को इसमें भी कमी नजर आ रही है, जो उनकी नकारात्मक सोच का परिचायक है।
धरमलाल कौशिक ने 3D (डेवलपमेंट, डिमांड, डिजिटाइजेशन) का जिक्र करते हुए कहा, यह बजट राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कांग्रेस की आलोचना तर्कहीन है, जो केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास है।
धर्मजीत सिंह ने कहा, बजट में 12 लाख तक की आय पर कर मुक्त किया गया है, जिससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है। कांग्रेस इसे नजरअंदाज कर केवल आलोचना कर रही है।
सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस के विरोध को विकास विरोधी करार देते हुए कहा, डबल इंजन की सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर ला दिया है। कांग्रेस को यह विकास रास नहीं आ रहा।
भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा, किसान, युवा और उद्यमियों के लिए बजट में जो प्रावधान हैं, उससे अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचेगा। कांग्रेस का विरोध बताता है कि वे गरीब और किसान विरोधी हैं।
रजनीश कुमार सिंह ने कहा, डबल इंजन की सरकार आदिवासी समाज के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा सरकार ने आदिवासियों को सशक्त किया है।
मोहित जायसवाल ने कहा, यह बजट भारत को विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम बनाएगा। कांग्रेस का विरोध इस बात का प्रमाण है कि वे भारत के उज्जवल भविष्य से भयभीत हैं।
दीपक सिंह ने कहा, बजट ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। कांग्रेस इसे भी नकार रही है, जिससे उनकी विकास विरोधी नीति उजागर होती है।
रामदेव कुमावत ने कहा, मध्यम वर्ग को कर मुक्त कर मोदी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। कांग्रेस का विरोध केवल राजनीतिक अवसरवादिता है।
निखिल केशरवानी ने कहा, कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार ने क्रांतिकारी सुधार किए हैं। कांग्रेस का विरोध यह सिद्ध करता है कि वह किसान विरोधी है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस विकास के हर कदम का विरोध कर अपनी नकारात्मक राजनीति का परिचय दे रही है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
निकाय चुनाव में क्लीन स्वीप की तैयारी में जुटी भाजपा... संभागीय चुनाव संचालन समिति की मैराथन बैठक हुई सम्पन्न...
2 Feb, 2025 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर- नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इसी कड़ी में आज बिलासपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी नितीन नवीन की अध्यक्षता में संभागीय चुनाव संचालन समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय और प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी समेत संभाग के तमाम चुनाव प्रभारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।बैठक के दौरान भाजपा ने बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ नगर निगम सहित सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के चुनावी समीकरणों की गहन समीक्षा की। नितीन नवीन ने चुनावी तैयारियों को लेकर वन-टू-वन चर्चा करते हुए चुनाव प्रभारियों से बिंदुवार जानकारी मांगी। प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान, विपक्षी दलों की स्थिति, प्रचार साधनों की व्यवस्था और कार्यकर्ता सम्मेलनों की रणनीति जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
*भाजपा की सुनियोजित रणनीति, हर निकाय पर खास फोकस*
भारतीय जनता पार्टी ने निकाय और पंचायत चुनावों को बेहद सुनियोजित तरीके से प्रबंधित करने की रणनीति बनाई है। चुनावी तैयारियों में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए प्रदेश के शीर्ष नेताओं और मंत्रियों को विभिन्न संभागों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रदेश प्रभारी और संगठन मंत्री लगातार पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।भाजपा को उम्मीद है कि इस चुनाव में उसे अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। कांग्रेस की आंतरिक कलह और असंगठित चुनावी रणनीति को देखते हुए भाजपा ने निकाय और पंचायत चुनाव में विपक्ष का पूरी तरह सफाया करने का मन बना लिया है। यही वजह है कि भाजपा कार्यालयों में लगातार बैठकें हो रही हैं और हर क्षेत्र के अनुसार रणनीति बनाई जा रही है।
*कार्यकर्ता सम्मेलन से चुनावी ऊर्जा को बढ़ाने की तैयारी*
भाजपा ने चुनाव में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए प्रत्येक निकाय क्षेत्र में ये सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। नगर निगम क्षेत्रों में प्रदेश स्तर के बड़े नेता और मंत्री शामिल होंगे, जबकि नगर पालिका व नगर पंचायतों में जिलों के मंत्री और विधायक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।प्रदेश नेतृत्व ने चुनाव प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे सम्मेलन की निश्चित तिथि तय कर जल्द ही प्रदेश कार्यालय को सूचित करें। इन सम्मेलनों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को चुनाव के प्रति उत्साहित और तैयार करना है, जिससे भाजपा निकाय चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सके।
*बैठक में शामिल रहे वरिष्ठ नेता*
इस अहम बैठक में भाजपा के दिग्गज नेता और संगठन के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहले, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह, पूर्व सांसद लखन साहू, सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।इसके अलावा, **जिला सह प्रभारी इंद्रजीत गोल्डी, बिलासपुर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, मोहित जायसवाल (मुंगेली), दीनानाथ केशवानी (कोरबा), मनोज शर्मा ने भी निभाई महती भूमिका।
बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, गोलीबारी से इलाके में तनाव
1 Feb, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजापुर जिले में आज सुबह से एक बड़ी मुठभेड़ की खबर आ रही है। बीजापुर के तोड़का इलाके में चल रही मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सली मारे जाने की सूचना मिली है। पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह करीब 8:30 बजे से मुठभेड़ चल रही है। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए है। बताया जा रहा है कि, अभी भी मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ DRG और STF जवानों के साथ चल रही है। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में तोड़का इलाका पड़ता है जहां यह मुठभेड़ चल रही है। मारे गए नक्सलियों के पास से कई आटोमेटिक हथियार भी बरामद किए जाने की सूचना है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर बीजापुर से DRG, STF, कोबरा 202 और CRPF 222 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था।
माओवादियों ने जवानों को देख शुरू की फायरिंग
जवान जब आज शनिवार की सुबह उस इलाके में पहुंचे तो माओवादियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं इस मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है।
प्रयागराज कुंभ में बस संचालकों का मनमाना किराया, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
1 Feb, 2025 05:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाकुंभ मेले में पुण्य स्नान करने के लिए रायपुर से रोजाना हजारों श्रद्धालु ट्रेन और बस से प्रयागराज जा रहे हैं। ट्रेन में कंफर्म बर्थ नहीं मिलने से यात्री बस से सफर कर रहे हैं। इसका फायदा उठाकर बस संचालक मनमाना किराया वसूलने से नहीं चूक रहे हैं। परिवहन विभाग तक इसकी शिकायत लगातार पहुंच रही है, लेकिन अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लिहाजा, बस संचालक बेखौफ होकर अपने कर्मचारियों से अवैध उगाही करवाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
भाठागांव बस टर्मिनल में इसकी पड़ताल की, तो पाया कि जब से महाकुंभ शुरू हुआ है, तब से रायपुर से प्रयागराज जाने वाली दो बसों के आपरेटर दो से ढाई गुना किराया यात्रियों से वसूल रहे हैं। ढाई गुना तक बढ़ा दिया किराया कुंभ से पहले आम दिनों में स्लीपर कोच का किराया 1,800 से 2,000 रुपये था। उसे बढ़ाकर 3,000 से 3500 रुपये तक कर दिया है। हालांकि, पिछले दिनों गंगा किनारे हुई भगदड़ की घटना के बाद प्रयागराज जाने वाली बसों के किराये में गिरावट भी आ गई है।
भाठागांव बस टर्मिनल से इन दिनों गिनी-चुनी यात्री बसें ही प्रयागराज जा रही हैं। इनमें राम दूत और मनीष ट्रैवल की यात्री बस के साथ अन्य बसें शामिल हैं। इन ट्रैवल कंपनियों की स्लीपर बसे अयोध्या तक चल रही हैं, लेकिन महाकुंभ के शुरुआत से ही श्रद्वालुओं से मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है, जबकि डीजल की कीमत पिछले एक वर्ष से यथावत है, बढ़ी नहीं है।
प्रयागराज जाने वाले अजय सिंह, विक्रम चौहान, राहुल कुमार, सत्येंद्र तिवारी आदि ने बताया कि ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिलने के कारण मजबूरी में बस में सफर करना पड़ा। यहां तो बस वालों ने लूट मचा रखी है। एक-एक यात्रियों से करीब 3,000 से 3,500 रुपये किराया लिया जा रहा है। इससे यात्रियों में आक्रोश है। शिकायत करने के बाद भी न तो यातायात पुलिस न ही परिवहन विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है।
सहायक खनिज अधिकारी सी एस डामोर कार्यालय की गोपनीयता कर रहे भंग
1 Feb, 2025 03:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंदौर में छह साल से अंगद की तरह विभाग में जमे महाभ्रष्ट सहायक खनिज अधिकारी चेन सिंह डामोर ने विभाग के पाँच पाँच पत्र जारी होने के बाद भी अँचेरा कंस्ट्रक्शन के अवैध उत्खनन पर कार्यवाही क्यो नहीं की ?क्यो खदान की अनुमति अवधि 31 जनवरी ख़त्म होने का इंतज़ार करते रहे! अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा के आदेश की भी डामोर ने धज्जिया उड़ायी 140 करोड़ की खनिज चोरी के मामले में अपर कलेक्टर ने पूछा था की मोके पर क्रेशर मशीन,प्लांट मौजूद है या नहीं खनिज अधिकारी को मौके पर जाना था स्पाट पर वेरिफिकेशन कर फोटो अपर कलेक्टर को भिजवाना था किंतु डामोर मौके पर गया ही नहीं ! क्रेशर मशीन चोरी होने के मामले में भी डामोर की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता ?क्योकि परसो जब अंचेरा कंस्ट्रक्शन पर अवैध खनन की शिकायत पर कलेक्टर आशीष सिंह अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा द्वारा प्रशासन की टीम बनाकर कार्यवाही के निर्देश दिये तो चैनसिंह डामोर ने छापे की खबर लीक कर मौके से डंपर और मशीन गायब कराकर उसके पार्ट्स तक निकलवा दिये थे! इससे अंदाज़ लगाया जा सकता की 140 करोड़ के मामले में भी मोके से क्रेशर हटवाने में डामोर की भूमिका रही होगी! सबसे अहम सवाल जब खनिज विभाग किसी मामले में कार्यवाही कर रहा हो और उसका डिस्पोजल भी नहीं हुवा उस मामले के कागज मीडिया में कैसे प्रकाशित हो रहे! सूचना का अधिकार नियम भी यह कहता है कि जब तक किसी मामले का निराकरण न हो शासकीय दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किये जा सकते है! डामोर के क्षेत्र में जो कार्यवाही हो रही उनके बिना डिपोज़्सल के शासकीय दस्तावेज कैसे निकले यदि आर टी आई में निकले होंगे तो भी विभाग में रिकार्ड होना आवश्यक है! सरकारी दस्तावेज सार्वजनिक कर कार्यालय की गोपनीयता भंग करने के मामले में कलेक्टर आशीष सिंह को कठोर कार्यवाही करना चाहिये क्योकि उक्त विभाग मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के पास है कलेक्टर सख्त है ज्योति शर्मा भी ईमानदार है तो कागज सार्वजनिक कर विभाग को कौन बदनाम करना चाहता है इस मामले की जाँच कर सहायक खनिज अधिकारी चैनसिंह डामोर के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही होना चाहिये!
सीएम विष्णुदेव साय 13 फरवरी को पुरे कैबिनेट के साथ जाएंगे महाकुंभ, प्रदेश की सुख-समृद्धि की करेंगे कामना
1 Feb, 2025 10:35 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 फरवरी को अपने कैबिनेट के साथ महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज जाएंगे. साथ ही प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे.
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट श्रीराम रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या गए थे, औरअब एक बार फिर पूरी कैबिनेट महाकुंभ स्नान के लिए जाने वाली है.
CG में HMPV का पहला मामला : कोरबा में तीन साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव, ICU में भर्ती, बिलासपुर में अलर्ट जारी
1 Feb, 2025 10:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Chhattisgarh HMPV Case: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तीन वर्षीय एक बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में एचएमपीवी का यह पहला मामला है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर संभाग के अंतर्गत कोरबा जिले में यह बच्चा 27 जनवरी से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। बच्चे का इलाज जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि बच्चे में एचएमपीवी की पुष्टि होने के बाद बिलासपुर और कोरबा जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बच्चे को बेहतर इलाज के लिए एम्स, रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।
बिलासपुर जिले के जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया कि पड़ोसी जिले कोरबा के निवासी एक व्यक्ति के तीन वर्षीय पुत्र को सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसे 27 जनवरी को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि बच्चे में एचएमपीवी की पुष्टि होने के बाद बिलासपुर और कोरबा जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बच्चे को बेहतर इलाज के लिए एम्स, रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।
बिलासपुर जिले के जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया कि पड़ोसी जिले कोरबा के निवासी एक व्यक्ति के तीन वर्षीय पुत्र को सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसे 27 जनवरी को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया।
उन्होंने बताया कि एचएमपीवी से संक्रमित पहला मामला मिलने के बाद बिलासपुर जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कोरबा जिले के सीएमएचओ भी क्षेत्र में सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों का सर्वे करा रहे हैं। डॉक्टर तिवारी ने बताया कि पीड़ित बच्चे के परिवार के तीन अन्य बच्चों को भी निगरानी में रखा गया है लेकिन उनमें से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
CG News: निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री साय की जनता से अपील; बोले- भाजपा के प्रत्याशियों को जिताएं, विकास की गारंटी हमारी..
1 Feb, 2025 10:31 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर शहर के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निगम चुनाव में महापौर पद और सभी 70 पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा है कि, जनता भाजपा के पक्ष तैयार खड़ी है जनता विकास चाहती है। सीएम साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बने 13 महीने हुए हैं और 13 महीने में ही भाजपा सरकार ने जो काम किए हैं, उसे जनता ने देखा है।
साय शुक्रवार को राजधानी के स्व.बलबीरसिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, 2023 से पहले कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की जो दुर्दशा हुई, वह सभी को मालूम है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं बचा, जहाँ कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार नहीं किया, घोटाला नहीं किया। उन घोटालेबाजों का आज क्या हाल हुआ है, यह प्रदेश देख रहा है। हमारे छत्तीसगढ़ के भविष्य, हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस की सरकार में पीएससी तक में भी भ्रष्टाचार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश को आश्वस्त किया था कि भाजपा की सरकार बनेगी तो पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई से कराई जाएगी और आज पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई कर रही है और उसके जो दोषी हैं, वह सभी जेल के अंदर हैं और जो अन्य दोषी हैं, उन्हें जेल जाना होगा।
साय ने कहा कि, आज कांग्रेस सरकार की सरपरस्ती में हुए तमाम घोटालों के सभी घोटालाबाज जेल के अंदर हैं। उनकी जमानत याचिकाएँ भी बार-बार खारिज हो रही है। कांग्रेस के राज में पूरा छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था। प्रदेश की जनता का विश्वास प्रदेश की कांग्रेस सरकार से उठ गया था। इन 13 महीनों में जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी तो हमने प्रदेश के 3 करोड़ छत्तीसगढ़िया के विश्वास को जीतने का काम किया है। आज 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों का विश्वास भाजपा की सरकार के प्रति है। मोदी की गारंटी में जो वादे हमने किए थे, उन वादों को पूरा किया है। चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, चाहे किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी, 2 वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान हो, 70 लाख से अधिक माताओं एवं बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह दिया जा रहा है। यह सभी कार्य हो रहा है। आज आदिवासी क्षेत्र में तेंदूपत्ता खरीदी ₹4000 से बढ़कर 5500 रु. प्रति मानक बोरा कर दिया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, आज एक भी घर ऐसा नहीं होगा, जो भारत सरकार की योजना या प्रदेश सरकार की योजना से कोई-न-कोई लाभ न ले रहा हो। हमारे नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री ने पूरे प्रदेश के सभी जिलों में दौरा किया है। हर जिले में 200 करोड रुपए से लेकर 500 करोड रुपए का भूमिपूजन और लोकार्पण का कार्यक्रम हुआ है। पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय क्षेत्रों में 7000 करोड़ रु. से ज्यादा की राशि का कार्य हुआ है। आज पूरे प्रदेश के नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत में विकास के कार्य हो रहे हैं।
साय ने कहा कि रायपुर नगर निगम अंतर्गत आज रायपुर के 1,87,000 बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में भी पिछले 1 वर्षों में तेजी से विकास के कार्य हुए हैं। आज स्वामित्व कार्ड योजना का लाभ भी जो आबादी भूमि पर कई पीढियाँ से मकान बनाकर निवास कर रहे थे, उन लोगों का स्वामित्व कार्ड नहीं होने के कारण परेशानियाँ होती थीं, वह लोन भी नहीं ले पाते थे। एक दिन में ही 61 हजार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वामित्व कार्ड दिया गया। साय ने कहा कि, रायपुर में हितग्राहियों को पट्टा देने का वादा भी हम कर रहे हैं। आचार संहिता हटने के बाद उन्हें यह पट्टा दिया जाएगा। मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम हम कर रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन खेतिहर मजदूर कल्याण योजना 5,62,000 परिवार छत्तीसगढ़ में हैं, इनको साल में ₹10 हजार दे रहे हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री साय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, निकाय चुनाव को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 11 फरवरी को मतदान है। सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर जाकर हर एक मतदाता से संपर्क करना है और सरकार की उपलब्धियों को उन्हें बताकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह करना है। अब रायपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है ताकि विकास के कार्य भी तेज गति से हों। नगर निगम चुनाव की शुरुआत में ही नगर निगम में 2 पार्षद और नगर पंचायत में 20 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बसना में नगर पंचायत अध्यक्ष भी निर्विरोध जीत गई हैं। धमतरी में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है।
साय ने कांग्रेस के आरोपों पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि आज कांग्रेसी आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा शासन का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेसी पहले फॉर्म तो सही-सही भर लें, नियमों का पालन तो पहले कर लें। कांग्रेस की संस्कृति रही है कि हारने पर ईवीएम पर आरोप लगाते हैं और जीतने पर उसी ईवीएम को सही ठहराते। श्री साय ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को बहुत अच्छी सफलता मिलने वाली है, सभी 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका और एक सौ से अधिक नगर पंचायतों में हर जगह भाजपा का झंडा फहरने वाला है।
भाजपा के कार्यकताओं का जोश हाई : देव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि रायपुर नगर निगम चुनाव का शंखनाद हो चुका है। आज सभी नगर निगम निकायों के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होने जा रहा है। जिस तरीके से सभी कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा कर लगातार विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में जीत दिलाई, भाजपा के सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से सिर्फ 5 वर्ष में ही छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के कुशासन से मुक्त किया है।
देव ने कहा कि, भाजपा ने ठाना है, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराना है। रायपुर में हमारे महापौर और सभी पार्षद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मात्र 1 साल 2 महीने में ही आम जनता तक पहुँचा है। विधानसभा चुनाव के पूर्व जो-जो वादे हमने किए थे, वह एक साल में ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने उनके वादों को पूरा करने का काम किया है इसलिए जनता का विश्वास और प्यार भाजपा के साथ है।
देव ने कहा कि, जनता ने ठान लिया है कि वह नगरीय निकाय चुनाव में और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में ही मतदान करेगी। नगर निगम में तो सिर्फ 9 दिन का समय है। हम सभी एकसाथ मिलकर प्रत्येक घर में भाजपा का ध्वज फहराएंगे। पिछले 1 वर्ष में विकास के जो आयाम छत्तीसगढ़ में गढ़े गए हैं। डबल इंजन की सरकार होने के कारण प्रधानमंत्री श्री मोदी के गांव-गरीब कल्याण की योजनाएँ हैं, मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन की जो योजनाएँ हैं, वह जनता तक साँय-साँय पहुँच रही है। महतारी वंदन योजना की राशि जमा हो रही है, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी हो रही है, प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं। हमारा एक सूत्र वाक्य है- सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास। इस परिकल्पना के साथ भाजपा की सरकार पूरे छत्तीसगढ़ में कार्य कर रही है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। श्री देव ने कहा कि पंचायत स्तर पर हमारे किसान, माताएँ-बहनें, हमारे सभी युवा समग्र छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागी हैं। अब पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में होगी तो विकास का एक अद्भुत आयाम छत्तीसगढ़ की जनता को प्राप्त होगा। कोई कसर मत छोड़िएगा और भाजपा के हमारे सभी पार्षद महापौर प्रचंड मतों से जीतकर बस्तर से लेकर सरगुजा तक भाजपा का कमल खिलाना है और 9 दिन पूरी तरह प्रचार में सभी प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए आगे आएंगे। देव ने कहा कि, जनता ने मन बना लिया है, अब तो कार्यकर्ताओं को सिर्फ जनता तक पहुँचना है।
अटल जी के सपने को साकार करने और रायपुर को सँवारने के लिए 71 कमल चाहिए : साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, रायपुर के कार्यकर्ताओं ने अपने दम से, अपनी मेहनत से सांसद बनाया है, इस बार चारों विधानसभा से विधायक बनाए है, लेकिन 15 साल हो गए हैं, रायपुर में भाजपा का महापौर नहीं बना है। श्री साव ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को आज कार्यकर्ता सम्मेलन से संकल्प लेकर जाना है कि, जब तक रायपुर में भाजपा का महापौर नहीं बनाएंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। आप सब इस बार 15 तारीख को रायपुर में कमल खिलाएंगे, हम सभी रायपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में आज यह संकल्प लेते हैं। 15 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रायपुर में कमल जिताकर यह संकल्प लेने का यह अवसर है। इस बार रायपुर से 71 कमल जिताना है। रायपुर को राजधानी हमने बनाया है, लेकिन 5 सालों में रायपुर को दोनों हाथ से लूटने का काम भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। अटल जी के सपने को साकार करने के लिए जिस रायपुर को हमने राजधानी बनाया, उसको सँवारने के लिए 71 कमल चाहिए।
रायपुर के विकास के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे : मीनल चौबे
भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि, रायपुर नगर निगम से कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। 11 फरवरी को आप सभी निकाय चुनाव में कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को जिताएंगे। यह गौरव और हर्ष की बात है अब रायपुर शहर की प्रथम महिला भाजपा की होगी। यह चुनाव मीनल चौबे नहीं, भाजपा की हर महिला कार्यकर्ता लड़ेगी और जीतकर हर महिला महापौर होगी।
श्रीमती चौबे ने कहा कि, भाजपा कैडर बेस पार्टी है, कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी ने मुझ जैसी एक सामान्य कार्यकर्ता को महापौर प्रत्याशी के लिए अवसर प्रदान किया। वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी कौन है? उन्हें अपने पति के दम पर टिकट दिया गया है। कांग्रेस में एक भी योग्य महिला नहीं मिली जिसे प्रत्याशी बनाया जा सके। श्रीमती चौबे ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से रायपुर नगर निगम में कांग्रेस का शासन रहा और इस दौरान केवल घोटालों और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। जनता विकास कार्यों के लिए तरसती रही। पिछले पांच वर्षों तक कांग्रेस के एजाज ढेबर महापौर रहे। हमने घोटालों और भ्रष्टाचार का विरोध किया। चाहे वह मार्ग विभाजक में हुए भ्रष्टाचार का हो या बुढातालाब में करोड़ों रुपए खर्च करके बनाए गए फव्वारे का हो, जो दूसरे ही दिन बंद हो गया था। सामुदायिक भवन जनता के लिए होता है पर उसको भी अपने एक मंत्री को दे दिया गया और उसकी साज़-सज्जा में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए।
श्रीमती चौबे ने कहा कि यह चुनाव सच्चाई और गलत के बीच का है। कांग्रेस ने जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा। इनके घोटालों की लंबी-चौड़ी फेहरिस्त हमारे पास है। शहर के सभी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने प्रेरित करें। हम रायपुर के विकास के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची जनता भी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगरीय निकाय रायपुर नगर निगम चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को स्व. बलबीरसिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता के साथ जनता भी पहुँची। कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने यह बता दिया कि जनता भाजपा की सरकार और मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है। भाजपा शासनकाल के 1 साल के भीतर ही मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरा होने से प्रदेश सहित रायपुर नगर निगम की जनता मैं भी उत्साह का माहौल है और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में पूरी लहर है। इस बार नगर निगम की जनता ने यह बता दिया है कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र का विकास सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है और रायपुर नगर निगम की महापौर इस बार भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे बनेंगीं। रायपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार रायपुर के विकास के लिए कार्य करेगी। विकसित रायपुर-विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की आधारशिला भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से आज रखी गई है। कार्यक्रम में महापौर पद की प्रत्याशी मीनल चौबे, सारे पार्षद प्रत्याशी और निवृत्तमान पार्षदों सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता के साथ जनता भी पहुँची। जितने कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल के भीतर मौजूद थे उससे ज्यादा तो कार्यक्रम स्थल के बाहर रहकर भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे रहे थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा शहर जिला महामंत्री सत्यम दुवा ने किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ,विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी दाऊ अनुराग अग्रवाल, प्रवक्ता संदीप शर्मा, केदारनाथ गुप्ता, नलिनीश ठोकने, अमित साहू, जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, श्रीचन्द सुंदरानी, डॉ. सलीम राज, तुषार चोपड़ा, बजरंग खंडेलवाल, सच्चिदानंद उपासने, अशोक पाण्डेय, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, डॉ. किरण बघेल, अकबर अली, अमित मैशरी, राहुल राय, वंदना राठौर, गोविंदा गुप्ता, पार्षद प्रत्याशी विशाल पाण्डेय, भगतराम हरवंश, मनमोहन मनहरे, नन्दकुमार साहू, अम्बिका साहू, खगपति सोनी, खेमकुमार सेन, आर्ची साहू, गोपेश कुमार साहू, देवदत्त द्विवेदी, मोहन साहू, साधना प्रमोद साहू, महेंद्र खोडियार, सूर्यकांत राठौर, राजेश देवांगन, गज्जू साहू, प्रमिला साहू, सोहन साहू, प्रीतम ठाकुर, अमन ठाकुर, गायत्री सुनील चंद्राकर, मीना ठाकुर, कृष्णा पंचुराम भारती, राधिका साहू, भोलाराम साहू, रामहीन कुरें, अवतारसिंह बागल, कृतिका जैन, कैलाश बेहरा, राजेश कुमार गुप्ता, पुष्पा रोहित साहू, प्रभा मनोज विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, ज्ञानचंद चौधरी, घनश्याम रक्सेल, श्वेता विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल, आनंद अग्रवाल, सुमन अशोक पाण्डेय, आशु चंद्रवंशी, सरिता दुबे, अम्बर अग्रवाल, अजय साहू, मुरली शर्मा, प्रीति परताले, संजना संतोष हियाल, संतोष साहू, महेश ध्रुव, अनामिका सिंह, गायत्री नौरंगे, उत्तरा सिंह, विनय पंकज निर्मलकर, मनोज जांगडे, सुषमा तिलक साहू, विनय प्रताप सिंह ध्रुव, सचिन मेघानी, अमर गिदवानी, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, अंजलि जितेन्द्र गोलछा, रमेश सपहा, रवि सोनकर, बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार साहू, मनोज वर्मा, मंजू राजेंद्र सिंह यादव, श्याम सुंदर अग्रवाल, ममता तिवारी, दुर्गा यादराम साहू, महेंद्र औसर और अर्जुन यादव सहित हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ में अपनों ने डुबोई कांग्रेस की नैया, निकाय चुनाव में बिना वोटिंग जीते बीजेपी के कई प्रत्याशी
1 Feb, 2025 10:29 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को चुनाव से पहले ही कई झटके लगते दिख रहे हैं, जिससे बीजेपी को विभिन्न स्थानों पर निर्विरोध जीत का मौका मिल गया है।
प्रदेश के कई नगर निगमों और नगर पालिकाओं में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नाम वापसी कर ली है, जिसके कारण बीजेपी को कई वार्डों में वॉकओवर मिल गया है। रायगढ़, बिलासपुर, कटघोरा, दुर्ग, भिलाई, धमतरी जैसे शहरों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है, जिससे बीजेपी को वहां निर्विरोध जीत मिल रही है।
प्रमुख स्थानों पर कांग्रेस को झटका:
1. रायगढ़ नगर निगम:
- वार्ड 45 से कांग्रेस प्रत्याशी खीरी लाल सिंह और वार्ड 18 से शीला साहू ने अपना नाम वापस लिया, जिसके बाद बीजेपी के नारायण पटेल और पूनम सोलंकी को निर्विरोध जीत मिल गई।
2. बिलासपुर नगर निगम:
- वार्ड 13 से कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल का नामांकन निरस्त होने पर बीजेपी के रमेश पटेल को वॉकओवर मिला।
3. कटघोरा नगर पालिका:
- वार्ड 13 और 18 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया, जिससे बीजेपी को यहां भी वॉकओवर मिल गया।
4. दुर्ग नगर निगम:
- वार्ड 21 में कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह ने नाम वापस लिया, जिससे बीजेपी की विद्यावती सिंह को निर्विरोध जीत मिल गई।
5. भिलाई नगर निगम:
- वार्ड 35 से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने नाम वापस लिया, जिससे बीजेपी के चन्दन यादव निर्विरोध विजयी हुए।
6. धमतरी नगर निगम:
- महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने से बीजेपी को बढ़त मिल गई है, हालांकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव में भाग लिया है।
इसके अतिरिक्त बसना नगर पंचायत और विश्रामपुर नगर पंचायत में भी कांग्रेस प्रत्याशियों ने नाम वापसी की है, जिससे बीजेपी को वहां भी जीत का रास्ता साफ हो गया है।
इस समय छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए 109, अध्यक्ष पद के लिए 816 और पार्षद पद के लिए 10,000 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटिंग 11 फरवरी को होगी और नतीजे 15 फरवरी को घोषित होंगे।
बीजेपी के लिए यह एक बड़ा अवसर है, क्योंकि चुनाव से पहले ही कई स्थानों पर उसे निर्विरोध जीत मिल रही है, जिससे पार्टी के हौसले बुलंद हैं।
CG नगरीय निकाय चुनाव 2025 : जोगी कांग्रेस ने Congress को दिया समर्थन, PCC चीफ दीपक बैज को सौंपा समर्थन पत्र
1 Feb, 2025 10:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दीपक बैज ने जताया आभार रेणु जोगी, अमित जोगी को कहा धन्यवाद
रायपुर: क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने राज्य में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव 2025 में कांग्रेस पार्टी को आज समर्थन दे दिया और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज को जोगी कांग्रेस की पार्टी सुप्रीमो डॉ रेणु जोगी और पार्टी अध्यक्ष श्री अमित जोगी द्वारा लिखित समर्थन पत्र सौंपा।
जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने बताया समर्थन पत्र में नेता द्वय डॉ रेणु जोगी और अमित जोगी ने लिखा कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी द्वारा स्थापित छत्तीसगढ़ की एक मात्र क्षेत्रीय राजनीतिक दल छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की कोर कमिटी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी के द्वारा पार्टी राज्य के कल्याण और विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रगतिशील ताकतों के बीच एकता और सहयोग का महत्व समझते हैं इसलिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का दृढ़ विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी जनसेवा के अपने समृद्ध इतिहास और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, हमारे नगर निगमों को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने के लिए सबसे उपयुक्त पार्टी है। पार्टी का समान विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन का विजन हमारे अपने सिद्धांतों और छत्तीसगढ़ के लोगों की आकांक्षाओं के साथ मेल खाता है। सहयोग और साझा लक्ष्यों की भावना के तहत तथा साम्प्रदायिक ताक़तों को रोकने और धर्मनिरपेक्षता को मज़बूत करने के उद्देश्य से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) नगरीय निकाय चुनाव 2025 में कांग्रेस पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा करती है।
हम कांग्रेस पार्टी नेतृत्व का विशेष रूप से आभार व्यक्त कि कांग्रेस पार्टी ने हमारी पार्टी से जुड़े लोगों को विभिन्न क्षेत्रों से प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ने का अवसर दिया है।
हमें विश्वास है कि कांग्रेस के नेतृत्व में, हमारे नगर निगमों में परिवर्तनकारी बदलाव, बेहतर बुनियादी ढांचा और उन्नत सार्वजनिक सेवाएं मिलेंगी, जो समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करेंगी।
हम अपने सभी सदस्यों, समर्थकों और शुभचिंतकों से आह्वान करते हैं कि वे कांग्रेस के साथ एकजुट होकर इन चुनावों में जोरदार जीत में योगदान दें, साथ मिलकर हम एक मजबूत और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज को डॉ रेणु जोगी और अमित जोगी की ओर से पार्टी मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक, अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश गौरव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सोनवानी, सोशल मीडिया रायपुर ज़िला अध्यक्ष नावेद क़ुरैशी, जोगी युवा मोर्चा के रायपुर ज़िला अध्यक्ष मनसू निहाल ने समर्थन पत्र सौंपा।
इस दौरान दीपक बैज ने समर्थन के लिए रेणु जोगी और अमित जोगी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
BREAKING : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही करने वाले प्रधान पाठक और संकुल केंद्र समन्वयक निलंबित
1 Feb, 2025 10:21 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने गरियाबंद जिले में लापरवाही करने वाले एक प्रधान पाठक और संकुल केंद्र समन्वयक को निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि, स्कूल शिक्षा सचिव ने स्कूलों में आकस्मिक निरीक्षण किया था, इस दौरान कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं में गुणवत्ताहीन शिक्षा और विषय के प्रति समझ स्तरहीन पाई गई. जिस पर ये कार्रवाई की गई है.
शिक्षा विभाग ने गरियाबंद जिले के बारूका विकासखंड के पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक ललित कुमार साहू और संकुल केंद्र समन्वयक भूपेंद्र सिंह ठाकुर के निलंबन का आदेश जारी किया है.
देखें आदेश –
CG NEWS : छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पूरी कार्यकारिणी भंग
1 Feb, 2025 10:19 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पूरी कार्यकारिणी को भी भंग करने की घोषणा की है। योगेश अग्रवाल ने अपने इस्तीफे की विधिवत सूचना एसोसिएशन को दे दी है।
वे लंबे समय से अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे और संगठन को नेतृत्व प्रदान कर रहे थे। गौरतलब है कि योगेश अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के छोटे भाई हैं। उनके इस्तीफे के पीछे के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है,
लेकिन यह फैसला संगठन के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब एसोसिएशन के नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी को लेकर जल्द ही बैठक आयोजित की जा सकती है।
City News: निगम कर्मियों के लिए सीट बेल्ट, हेलमेट लगाना अनिवार्य, 3 फरवरी से चलेगा अभियान
1 Feb, 2025 08:58 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: रायपुर नगर निगमकी अपर आयुक्त कृष्णा खटीक ने शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारियों की बैठक में उनकी समस्याओं की जानकारी ली। और उन्हें सप्ताहिक बैठक में बताई गई समस्याओं के संबंध में निराकरण की कार्यवाही से अवगत करवाया।
प्रभारी अपर आयुक्त ने बैठक में सभी कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान निगम मुख्यालय में भिक्षा मांगने एवं फेरी वालों के कार्यालय भवन में प्रवेश करने पर रोक लगाने के निर्देश संबंधितों को दिए हैं। साथ ही निगम अमले के वाहनों की पहचान के लिए स्टीकर लगाने शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
प्रभारी अपर आयुक्त ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने एवं कार से आने वाले सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि सोमवार 3 फरवरी से निगम कार्यालय में इस पर अभियान चलाया जाएगा।
प्रभारी अपर आयुक्त ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से पूर्व पहुंचने एवं संध्या 5ः30 बजे के बाद ही कार्यालय से रवाना होने के निर्देश दिए अन्यथा कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।
रायपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है ताकि विकास की गति तेज हो – सीएम साय
1 Feb, 2025 08:58 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर शहर के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निगम चुनाव में महापौर पद और सभी 70 पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि जनता भाजपा के पक्ष तैयार खड़ी है और विकास चाहती है। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बने 13 महीने हुए हैं और 13 महीने में ही सरकार ने जो काम किए हैं, उसे जनता ने देखा है। साय शुक्रवार को राजधानी के स्व. बलबीरसिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 2023 से पहले कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की जो दुर्दशा हुई, वह सभी को मालूम है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं बचा, जहाँ कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार नहीं किया, घोटाला नहीं किया। उन घोटालेबाजों का आज क्या हाल हुआ है, यह प्रदेश देख रहा है। हमारे छत्तीसगढ़ के भविष्य, हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस की सरकार में पीएससी तक में भी भ्रष्टाचार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश को आश्वस्त किया था कि भाजपा की सरकार बनेगी तो पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई से कराई जाएगी और आज पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई कर रही है और उसके जो दोषी हैं, वह सभी जेल के अंदर हैं और जो अन्य दोषी हैं, उन्हें जेल जाना होगा। श्री साय ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार की सरपरस्ती में हुए तमाम घोटालों के सभी घोटालाबाज जेल के अंदर हैं
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पूरे प्रदेश के नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत में विकास के कार्य हो रहे हैं। रायपुर नगर निगम अंतर्गत आज रायपुर के 1,87,000 बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है और पिछले 1 वर्षों में तेजी से विकास के कार्य हुए हैं। आज स्वामित्व कार्ड योजना का लाभ भी जो आबादी भूमि पर कई पीढियाँ से मकान बनाकर निवास कर रहे थे, उन लोगों का स्वामित्व कार्ड नहीं होने के कारण परेशानियाँ होती थीं, वह लोन भी नहीं ले पाते थे। एक दिन में ही 61 हजार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वामित्व कार्ड दिया गया। श्री साय ने कहा कि रायपुर में हितग्राहियों को पट्टा देने का वादा भी हम कर रहे हैं। आचार संहिता हटने के बाद उन्हें यह पट्टा दिया जाएगा। मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम हम कर रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन खेतिहर मजदूर कल्याण योजना 5,62,000 परिवार छत्तीसगढ़ में हैं, इनको साल 10 हजार दे रहे हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि निकाय चुनाव को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 11 फरवरी को मतदान है। सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर जाकर हर एक मतदाता से संपर्क करना है और सरकार की उपलब्धियों को उन्हें बताकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह करना है। अब रायपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है ताकि विकास के कार्य भी तेज गति से हों।
भाजपा कार्यकताओं में जोश – किरणदेव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि रायपुर नगर निगम चुनाव का शंखनाद हो चुका है। भाजपा ने ठाना है, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराना है। रायपुर में हमारे महापौर और सभी पार्षद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मात्र 1 साल 2 महीने में ही आम जनता तक पहुँचा है। हमारा एक सूत्र वाक्य है- सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास। इस परिकल्पना के साथ भाजपा की सरकार पूरे छत्तीसगढ़ में कार्य कर रही है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।
रायपुर के विकास के लिए कठोर परिश्रम करुंगी – मीनल
भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर नगर निगम से कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। 11 फरवरी को आप सभी निकाय चुनाव में कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को जिताएंगे। यह चुनाव मीनल चौबे नहीं, भाजपा की हर महिला कार्यकर्ता लड़ेगी और जीतकर हर महिला महापौर होगी। श्रीमती चौबे ने कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है, कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी ने मुझ जैसी एक सामान्य कार्यकर्ता को महापौर प्रत्याशी के लिए अवसर प्रदान किया। वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी कौन है? उन्हें अपने पति के दम पर टिकट दिया गया है। कांग्रेस में एक भी योग्य महिला नहीं मिली जिसे प्रत्याशी बनाया जा सके। श्रीमती चौबे ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से रायपुर नगर निगम में कांग्रेस का शासन रहा और इस दौरान केवल घोटालों और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। जनता विकास कार्यों के लिए तरसती रही। हम रायपुर के विकास के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे।
Breaking : वाहन चेकिंग के दौरान 212 किलो चांदी के आभूषण जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
1 Feb, 2025 08:55 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के सरिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 212.6 किलोग्राम चांदी के जेवर और सिल्ली बरामद की। यह चांदी बिना किसी वैध दस्तावेज के ओडिशा ले जाई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि यह घटना जिले के कंचनपुर बेरियर के पास की है, जहां संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही एक सफेद हुंडई वेन्यू कार सीजी 04 एनजेड 2277 को रोका गया।
इस कार में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी पहचान पप्पू साहू और रामरूची पटेल के रूप में की गई है। दोनों व्यक्ति मुजगहन, रायपुर के रहने वाले है। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो डिक्की और पिछली सीट पर 22 बैग और एक अटैची में चांदी के आभूषण और 5 चांदी की सिल्ली मिली। जब आरोपियों से इस चांदी के परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चांदी के गहनों को रायपुर से ओडिशा होते हुए सरिया सारंगढ़ की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने संदेहियों के संयुक्त कब्जे से 212.6 किलोग्राम चांदी, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 91 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त कर ली। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार को भी ज़ब्त कर लिया गया। चांदी तस्करी के इस बड़े मामले की सूचना पुलिस ने आयकर विभाग और जीएसटी विभाग को भी भेज दी है।
केन-बेतवा विरोध: धोड़न गांव दहला, एक आदिवासी युवक की हत्या
राहुल गांधी सिर्फ बयानबाजी करते हैं, कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं: वल्लभ
सुरेंद्रनगर सड़क हादसा: लग्जरी बस टैंकर से टकराई, कई घायल
जांच के दौरान 2138 LPG सिलेंडरों के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी
डेंटिस्ट के लिए हैं अच्छे अवसर
1.45 लाख रुपये की रिश्वत में फंसे नगर परिषद के JE
ईडन गार्डन्स में आज केकेआर-टाइटंस का महासंग्राम
ये कोर्स कर बनायें अच्छा करियर
ज्वेलरी डिजाइन के क्षेत्र में बनाये करियर
