छत्तीसगढ़
नाराजगी की हद ऐसी की कार को उड़ाने का रचा षड़यंत्र
31 Jan, 2025 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दुर्ग में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति ने यूट्यूब से बम बनाने की ट्रेनिंग लेकर अपनी पत्नी के बॉस की कार को उड़ाने की कोशिश की। इस घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं, और यह बताता है कि गुस्सा और नाराजगी एक व्यक्ति को कितनी खतरनाक स्थिति में ले जा सकती है। घटना का विवरण इस प्रकार है:
यूट्यूब से बम बनाने की ट्रेनिंग:
आरोपी ने यूट्यूब पर बम बनाने की विधि सीखी। यह दिखाता है कि आजकल इंटरनेट पर ऐसी खतरनाक जानकारी आसानी से उपलब्ध है, जो किसी भी व्यक्ति को गलत रास्ते पर डाल सकती है। आरोपी ने इसे अपने व्यक्तिगत गुस्से का समाधान ढूंढने के लिए इस्तेमाल किया।
पत्नी के बॉस से नाराजगी:
आरोपी की नाराजगी उसकी पत्नी के बॉस से थी। हालांकि पूरी कहानी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावना है कि किसी तरह का व्यक्तिगत विवाद या पेशेवर तनाव था, जिससे आरोपी ने इस खतरनाक कदम को उठाने का निर्णय लिया।
कार को उड़ाने की योजना:
आरोपी ने अपनी नाराजगी का बदला लेने के लिए पत्नी के बॉस की कार को उड़ाने की कोशिश की। इसके लिए उसने बम तैयार किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि व्यक्ति के मन में गुस्सा और कुप्रभावित मानसिकता कितनी बड़ी त्रासदी को जन्म दे सकती है।
नाराजगी की हद तक पहुंचना:
यह घटना यह भी बताती है कि कैसे कुछ लोग अपनी नाराजगी और गुस्से को इतना बढ़ा देते हैं कि वे हिंसक कदम उठाने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसमें मानसिक स्थिति, व्यक्तिगत रिश्ते और तनाव की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
पुलिस कार्रवाई:
इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी से बम बनाने की प्रक्रिया और उसकी मानसिक स्थिति के बारे में पूछताछ की, ताकि यह समझा जा सके कि उसने इतना खतरनाक कदम क्यों उठाया।
परिवार की भूमिका:
आरोपी की पत्नी के बॉस से नाराजगी भी घरेलू और पारिवारिक समस्याओं का हिस्सा हो सकती है। पारिवारिक तनाव और दबाव भी व्यक्ति को इस हद तक परेशान कर सकता है कि वह खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर हो जाए।
सुरक्षा और जागरूकता:
यह घटना यह भी दिखाती है कि किसी भी प्रकार के खतरनाक उपकरण बनाने या उपयोग करने की योजना पर नज़र रखना आवश्यक है। समाज में सुरक्षा के उपायों के साथ-साथ लोगों को ऐसी मानसिकताओं से बाहर निकलने के लिए जागरूकता फैलाना भी जरूरी है।
यह घटना यह बताती है कि गुस्सा और मानसिक तनाव अगर सही तरीके से संभाले न जाएं तो किसी भी व्यक्ति को हिंसा की ओर धकेल सकते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस, परिवार और समाज का सहयोग और समर्थन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
NIA ने दो ओवर ग्राउंड नक्सलियों को किया गिरफ्तार, आईडी विस्फोट में नक्सलियों को किया था सहयोग
31 Jan, 2025 01:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गरियाबंद। एनआईए ने गरियाबंद से दो ओवर ग्राउंड नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी धनेश ध्रुव उर्फ गुरुजी और रामस्वरूप मरकाम ने विधानसभा चुनावों के दौरान गरियाबंद जिले के बड़े गोबरा गांव में 17 नवंबर 2023 को आईडी विस्फोट को अंजाम देने वाले नक्सलियों का सहयोग किया था. नक्सलियों ने यह विस्फोट उस समय किया था, जब मतदान दल, सुरक्षाकर्मियों के साथ मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद बड़े गोबरा गांव से लौट रहा था. घटना में आईटीबीपी का एक हेड कांस्टेबल शहीद हुआ था.
एनआईए की जांच के अनुसार, राज्य में विधानसभा चुनावों के बहिष्कार के आतंकवादी संगठन के आह्वान के बाद सीपीआई (माओवादी) केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश उइके और मनोज और विशेष क्षेत्रीय समिति के सदस्य सत्यम गावड़े ने हमले की योजना बनाई थी. बड़े गोबरा और छोटे गोबरा गांवों के ओजीडब्ल्यूएस के समर्थन से सीपीआई (माओवादी) के गोबरा दलम के कैडरों ने विस्फोट किया था.
शुरू में मैनपुर थाने में दर्ज मामला 22 फरवरी 2024 को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था. एजेंसी ने दिसंबर 2024 में आरसी-05/2024/एनआईए-आरपीआर मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसमें जांच जारी है.
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सूरजपुर जिले में निर्वाचन व्यवस्था का लिया जायजा
30 Jan, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर :छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह आज नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला सूरजपुर के दौरे पर रहे । जहां उनके द्वारा निर्वाचन के संबंध में जिले में चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयनगर मतदान केंद्र से निरीक्षण की शुरूआत कीतथा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा. इसके पश्चात सिंह ने बिश्रामपुर बस स्टैंड पर चल रहे ईवीएम डेमो मशीन प्रदर्शन का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने ईवीएम मशीन के प्रदर्शन कर्ता को स्थल पर डेमो के लिए उपलब्ध मशीन का ज्यादा से ज्यादा हैंडस ऑन एक्सपीरिंएस अर्थात व्यवाहरिक अनुभव उपस्थित आमजन के बीच मिले, इस बात पर ज्यादा जोर देने की बात कही। उन्होंने उपस्थित भावी मतदाताओं को अपने समक्ष ईवीएम डेमो मशीन पर मताधिकार का उपयोग करने हेतु आमंत्रित किया। इसके साथ ही उन्होंने ईवीएम डेमो मशीन के बारे में प्रदर्शनकर्ता को सरल भाषा उपयोग करने की हिदायत दी ताकि आम जन आसानी से मशीन से परिचित हो सके और सफलतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करे सके। इसके पश्चात निर्वाचन आयुक्त सिंह ने आई टी आई में बनाये स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था व निर्वाचन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इसके साथ ही वहां उपस्थित निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों को उनके द्वारा आवश्यक दिशानिर्देेश दिये गये। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवापारा में जाबो मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं द्वारा अपने पालक एवं परिवार के अन्य परिचित सदस्यों के लिए पत्र लेखन किया गया, इस अवसर पर वहां उपस्थित राज्य निर्वाचन आयुक्त ने विद्यालय की छात्राओं की इस पहल की सराहना की और उन्हें भविष्य का जागरूक मतदाता संबोधित किया। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जिला संयुक्त कार्यालय से बाईक रैली भी निकाली गई। जिसे राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जिला सयुंक्त कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर स्टेडिम ग्राउंड के लिए किया रवाना।
इस अवसर पर सरगुजा संभाग के संभाग आयुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा, नोडल अधिकारी नगर पालिका /पंचायत निर्वाचन (पुलिस) ओपी पाल,आई.जी. अंकित गर्ग, निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी एस जयवर्धन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगन्नाथ वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, अवर सचिव प्रणय कुमार वर्मा, उप संचालक (जनसंपर्क) लक्ष्मीकांत कोसरिया एवं राज्य निर्वाचन आयुक्त के निज सचिव बलराम देवांगन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
300 लीटर महुआ शराब व 3600 किलो लाहन जब्त
30 Jan, 2025 11:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य में शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। राज्य के सीमावर्ती इलाकों में शराब की अन्य राज्यों से आवक पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस की टीम द्वारा लगातार निगरानी रख रही है। आबकारी आयुक्त सह सचिव आर. संगीता के निर्देशानुसार, कलेक्टर धर्मेश साहू एवं सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आबकारी और पुलिस की टीम अवैध शराब धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
आबकारी वृत्त बिलाईगढ़ की टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम चारपाली खपरखोल के जंगलों में चार ठिकानों पर छापेमारी कर 300 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसे 50-50 लीटर की छह झिल्ली पॉलिथीन में भरा गया था। इसके अलावा, शराब निर्माण में उपयोग होने वाला 3600 किलोग्राम महुआ लाहन भी बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया गया। छापामार टीम में आबकारी उपनिरीक्षक विपिन पाठक, मुख्य आरक्षक फागुलाल टंडन, धनेश्वराव मगर एवं सुरक्षा गार्ड लोचन साहू शामिल थे। टीम को तीन सक्रिय शराब भट्टियां और मदिरा निर्माण के अन्य उपकरण भी मिले। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क) (च) और 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर सरगुजा पहुंचे
30 Jan, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों की जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा प्रवास पर रहे। निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सहित अन्य सभी मूलभूत आवश्यकताओं को समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।इनके साथ आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत निर्वाचन (पुलिस) ओ.पी. पाल भी उपस्थित थे ।
निर्वाचन आयुक्त सिंह ने मतगणना स्थल में बिजली, पेयजल, शौचालय, पर्याप्त बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, एजेंट के बैठने की व्यवस्था, मतगणना कक्ष की जानकारी लेकर सम्बंधित अधिकारिओं को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया तथा मास्टर ट्रेनर्स को मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया के सभी पहलुओं को बारीकी से अवगत कराने कहा। उन्होंने डाकमत पत्र का भी अवलोकन किया। निरीक्षण की कड़ी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सरगुजा संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी सरगुजा अंकित गर्ग कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, अवर सचिव प्रणय कुमार वर्मा,जनसम्पर्क विभाग के उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया एवं निर्वाचन आयुक्त के निज सचिव बलराम देवांगन सहित निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस में होगा एक्शन, तैयब, त्रिलोक और चंद्रप्रदीप पर लटकी कार्रवाई की तलवार
30 Jan, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर। नगर निगम चुनाव बिलासपुर में कांग्रेस के टिकट बंटवारे को लेकर खूब हंगामा मचा। इस दौरान बगावत के साथ-साथ मीडिया में खुलकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और ग्रामीण के खिलाफ बयानबाजी भी हुई। विवाद का सिलसिला यहीं नहीं थमा कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार प्रमोद नायक के चुनाव तैयारी को लेकर आयोजित बैठक के पहले एक पूर्व पार्षद ने मीडिया के सामने टिकट वितरण को लेकर जमकर हल्ला किया। इन मामलों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी काफी गंभीर है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे ने तो दावा भी कर दिया है कि जल्दी अनुशासन तोडऩे वालों के खिलाफ पार्टी एक्शन लेगी। कांग्रेस में निगम चुनाव को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। वार्ड क्रमांक 13 के प्रत्याशी श्याम पटेल ने ओबीसी प्रमाण पत्र जमा नहीं किया। पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।
बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने पर हंगामा
वार्ड नंबर 15 में बाहरी प्रत्याशी हीरालाल यादव को टिकट दिए जाने पर पूर्व पार्षद अखिलेश बाजपेयी ने नाराजगी जताई। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय और अन्य नेताओं के बीच प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विवाद बढ़ गया। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को मामले को शांत कराना पड़ा।
त्रिलोक-तैयब का पार्टी पर गंभीर आरोप
मेयर पद के दावेदार त्रिलोक श्रीवास और पूर्व पार्षद तैयब हुसैन ने कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष पर भाजपा से मिलीभगत कर टिकट बांटने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस की टिकटें भाजपा के इशारे पर फाइनल की गईं।
टिकट वितरण में नाराजगी
वार्ड नंबर 23 में राजन रिजवी की पत्नी को टिकट मिलने से विवाद खड़ा हुआ। स्थानीय नेताओं का आरोप है कि उन्हें पार्टी सिद्धांतों के विपरीत बाहरी उम्मीदवार को मौका दिया गया। वहीं, वार्ड 24 में प्रलय शर्मा राजा को टिकट दिए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं।
जिलाध्यक्ष का जवाब
जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी ने 7 ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को टिकट दिया है। उन्होंने आरोप लगाने वालों को कांग्रेस विरोधी बताया।
पार्टी में अनुशासनहीनता पर चिंता
पार्टी में अनुशासनहीनता और आरोप-प्रत्यारोप से कांग्रेस की छवि प्रभावित हो रही है। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडऩे वाले नेताओं और विवादों ने पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
रायपुर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025
30 Jan, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों का जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन के सम्बन्ध में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत निर्वाचन (पुलिस) ओ.पी. पाल भी उपस्थित थे ।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने जिले के अधिकारिओं से कहा कि स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों में आपके द्वारा कि गई तैयारी अच्छी है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है, क्योंकि इस बार एक ही मशीन में महापौर और पार्षद के लिए मतदाता को दो बार वोट देना होगा। उन्होंने मतदाताओं को ईवीएम मशीन के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी प्रदाय कर जागरूक करने कहा । उन्होंने अधिकारियों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और आचार संहिता उल्लंघन के प्रकरण को समय सीमा में त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे निर्वाचन तैयारी की सराहना की एवं नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन सुचारू एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करने आवश्यक निर्देश दिए।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि महापौर, अध्यक्ष, पार्षद के लिए ईवीएम मशीन से वोटिंग होगा। मतदाताओं को ईवीएम मशीन के संबंध डेमो कर जागरूक करें। पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने वाले निर्वाचन कार्य लगे अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस बल को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे निर्वाचन की तैयारी के सम्बन्ध में अवगत कराया तथा कहा कि निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न होगी। वहीं पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सुचारू रूप संचालन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी।
अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक ने बैठक में निर्वाचन के सम्बन्ध में जिले की जानकारी उपलब्ध करायी। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों में कुल 1लाख 34 हज़ार 277 मतदाता एवं त्रिस्तरीय पंचायत में 5लाख 42 हज़ार 354 मतदाता है। नगरीय निकायों में मतदान केंद्र 173 है, जिसमें 10 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।वहीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 1099 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से संवेदनशील 77 एवं अति संवेदनशील 12 मतदान केंद्र हैं। उन्होंने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन सुचारू एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए आवश्यक व्यवस्था, अधिकारी कर्मचारियों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम, नगरीय निकाय नामांकन की स्थिति, पंचायत निर्वाचन नामांकन की स्थिति, स्ट्रांग रूम, कमीशनिंग स्थल, मतगणना केंद्र, मतपत्र मुद्रण की व्यवस्था, निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम, रूट चार्ट, वाहन व्यवस्था की जानकारी दी।
बैठक में सरगुजा संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी सरगुजा अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, अपर कलेक्टर सुनील नायक,आयोग के उप सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव,अवर सचिव प्रणय कुमार वर्मा, जनसम्पर्क विभाग के उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया एवं निज सचिव बलराम देवांगन सहित निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे ।
बड़ी कार्रवाई: शहर के दो बड़े बार में राज्य उडऩ दस्ता टीम का छापा, भारी मात्रा में बिना होलोग्राम शराब बोतलें बरामद, बाहरी राज्यों की अवैध मदिरा भी जब्त
30 Jan, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर। जब लोग निगम चुनाव की नामांकन कार्रवाई में मशगूल थे। ठीक उसी समय यानी बुधवार की दोपहर से शाम तक राज्य उडनदस्ता की टीम बिलासपुर में दो बड़े बार के ठिकानों में छापामार कार्रवाई में व्यस्त थी। इस दौरान राज्य उडनदस्ता टीम ने दोनो बार से भारी मात्रा में बिना होलोग्राम की शराब बोतल बरामद किया है। साथ ही भारी मात्रा में गैर राज्य की मदिरा को भी जब्त किया है। अन्दरखाने से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बार में बिना होलोग्राम की बोतलों में शराब मिलावट कर बेचा जा रहा था। बताते चलें कि होलोग्राम विवाद को ही लेकर अनिल टूटेजा, एपी त्रिपाठी,अनवर ढेबर इस समय जेल की सजा काट रहे है। संभावना जाहिर की जा रही है कि बड़ी कार्रवाई के बाद सेलर और विनित बार का लायसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।बुधवार को जब पूरा शहर चुनावी गणित में उलझा था। ठीक दोपहर से लेकर शाम तक राज्य उडऩदस्ता टीम ने शहर के दो मशहूर बार में रेड कार्रवाई कर होलोग्राम खेल का बहुत बड़ा स्कैम का पर्दाफाश किया है। राज्यस्तरीय उडऩदस्ता टीम ने आचार संहिता के बीच आबकारी आयुक्त श्याम लाल धावड़े के आदेश पर रायपुर के बाद बिलासपुर में रेड कार्रवाई का आदेश दिया। राजकीय उड़दस्ता टीम ने 29 जनवरी की दोपहर करीब 2.30 बजे शिव टाकीज चौक स्थित आनन्द हॉटल के विनीत बार में धावा बोला।
विनीत बार में भारी मात्रा में बड़ी कार्रवाई
उडनदस्ता टीम ने सहायक आबकारी अधिकारी नीलम किरण सिंह की अगुवाई में आनन्द हॉटल स्थित विनित बार में कार्रवाई के दौरान भारी अनियमितता का प्रकरण दर्ज किया। टीम ने दुकान के सुरक्षा होलोग्राम और बार के लिए जारी होलोग्राम मदिरा बोतलों में चस्पा होना नहीं पाया। मतलब बार संचालक दूसरे ब्रांड की बोतल में ग्राहक को अन्य ब्रांड की शराब परोस रहे थे। टीम ने इस दौरान ऐसी मदिरा भी बरामद किया है कि जिसमे बार होलोग्राम चस्पा नहीं था। यानी बार में मिलावटी शराब की बिक्री की जा रही थी। दोनो ही प्रकरण में टीम ने अपराध दर्ज किया है। अन्दरखाने से मिली जानकारी के अनुसार आनन्द हॉटल स्थित विनीत बार में राज्य उडऩदस्ता टीम ने 15 बोतल मदिरा बिना होलोग्राम का जब्त किया है। इसमें2 बोतल आफ्टर डार्क,1 बोतल वेट 69,2 बोतल ब्लैक एंड व्हाइट,1 बोतल एंटीकुटी बलू,1 बोतल रॉयल स्टेज बैरल,1 बोतल रेड लेबल,1 बोतल ओक स्मिथ,1 बोतल ब्लैक डॉग सेनेटरी,1 बोतल टेकरी जिन,1 बोतल ओक स्मिथ गोल्ड,1 बोतल ड्डष् प्रीमियम,1 बोतल एफ सल्फर वोदका,1 बोतल जैक डेनियल शामिल है। इसके अलावा विनीत बार से विभिन्न ब्रांड लेबलों की लगभग 3 पेटियां साबूत शीशियां के साथ बार काउंटर से जब्त किया है। इन शीशियों पर बार होलोग्राम नहीं लगे पाए गये है। जब्त 15 बोतलो में13 नग बडवाईजर केन बीयर,2 नग ओल्ड मॉन्क लीजेंड शामिल हैं।
सेलर बार में भयंकर गंभीर अनियमितता
विनीत बार के बाद राज्य उडऩदस्ता टीम ने जगमल चौक में हॉटल इंटचरसिटी स्थित सेलर बार में शाम 6 बजे धावा बोला। हॉटल इंटरसिटी में टीम ने गंभीर प्रकार की अनिमितताओं का सामना करना पड़ा है। टीम ने इस दौरान *32 अधिक बोतल शराब बिना होलोग्राम की जब्त किया है। बरामद 32 बोतलों में 3 बोतल अमेरिकन प्राइड, 3 बोतल जैकब्स क्रीक,2 सुला रेड वाइन,5 बोतल बकार्डी प्लेन,5 बोतल सिमरन ऑफ वोदका,1 बोतल पासपोर्ट, 1बोतल सिमरन ऑफ ऑरेंज वोदका, 4 बोतल मैजिक मूवमेंट ऑरेंज,3 बोतल मैजिक मूवमेंट प्लेन,2 बोतल सिम्बा बीयर,1 बोतल बडवाइजर प्रीमियम बीयर,1 बोतल मैजिक मूवमेंट ऑरेंज और एक बोतल हेवर्ड 5000 का शामिल है। अन्दर खाने से मिली जानकारी के अनुसार सेलर बार संचालक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
फिर शुरू हुआ होलोग्राम का खेल
उडऩदस्ता टीम ने दोनों बार से बिना होलोग्राम की खाली और शराब से भरी बोतल बरामद किया है। दोनो ही जगह भारी मात्रा में भरी और खाली शराब बोतल जब्त किया है। जानकारी देते चलें कि आबकारी विभाग में शराब की गिनती,ब्राण्ड और गुणवत्ता का सारा मामला होलोग्राम से जुड़ा है। बिना होलोग्राम की शराब बेचने का सीधा मतलब है कि शराब में मिलावट का खेल किया जा रहा है। मांगी गयी ब्राण्ड की जगह बोतल दिखाकर ग्राहक को दूसरे ब्राण्ड या मिलावटी शराब दिया जा रहा है।
मालूम हो कि होलोग्राम के खेल में इस समय आईएएस अनिल टूटेजा, एपी त्रिपाठी, एजाज ठेबर इस समय जेल में है। बताते चलें कि तीन दिन पहले ही रायपुर स्थित आबकारी आयुक्त श्याम लाल धावड़े के निर्देश पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सेलर और विनीत बार से अपराध में कमतर गंभीरता पाए जाने के बाद बार का लायसेंस निलंबित किया गया। बताया जा रहा है कि विनीत और सेलर में राज्य टीम ने गंभीर अपराध पाया है। कयास लगाया जा रहा है कि दोनो का लायसेंस निरस्त हो सकता है।
बिलासपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को मतदान से पहले ही मिली करारी शिकस्त, भाजपा ने बिना वोटिंग वार्ड 13 में कराई जीत दर्ज
30 Jan, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर। बुधवार को नगर निगम बिलासपुर पार्षद और मेयर प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच पड़ताल के दौरान विभिन्न कारणों से 6 प्रत्याशियों के नामांकन को निरस्त कर दिया गया है। प्रत्याशियों का नामांकन राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक विनीत नंदनवार की उपस्थिति में किया गया। खासकर वार्ड क्रमांक 13 के दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने से भाजपा पार्षद को फायदा मिला है। भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल की औपचारिक जीत का एलान किया जाना बाकी है। चुनाव आयोग ने नगर निगम बिलासपुर के 6 प्रत्याशियों के नामांकन को निरस्त कर दिया है। सभी का नामांकन अलग अलग कारणों से निरस्त कर दिया गया है। निरस्त कार्रवाई के बाद वार्ड क्रमांक 13 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी रमेश पटेल की जीत हुई है। जानकारी देते चलें कि वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल, आप प्रत्याशी नर्मदा पटेल ने नामांकन दाखिल किया था। राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेरक्ष विनित नंदनवार की उपस्थिति में आज नामांकन जाच की प्रक्रिया हुई।प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और निवर्तमान पार्षद श्याम पटेल का नामांकन जाति प्रमाण जमा नहीं किये जाने के कारण निरस्त किया गया। जबकि आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नर्मदा पटेल को चुनाव आयोग ने पहले ही 6 साल तक चुनावी गतिविधियों से दूर रहने का आदेश दिया है। नर्मदा पटेल ने पिछली बार चुनाव के बाद खर्ज का आय व्यय जमा नहीं किया था।आयोग ने इसके अलावा वार्ड 51 से राजकुमार साहू, वार्ड 52 से अनिता पाटिल, वार्ड 55 से शबनम बेगम और 68 से मीनाक्षी पटेल का भी नामांकन फार्म अधूरा होने के कारण निरस्त किया है। बहरहाल वार्ड क्रमांक 13 के भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल की जीत औपचारिक एलान होना बाकी है।चुूनाव अधिकारी ने बताया कि 31 जनवरी को 3 बजे तक नामांकन वापिस लेने का समय निर्धारित है।
कांग्रेस के पास प्रत्याशियों का टोंटा-सुशान्त शुक्ला
रमेश पटेल की अनौपचारिक जीत पर बेलतरा विधायक सुशान्त शुक्ला ने खुशी जाहिर किया है. उन्होने बताया कि कांग्रेस के पास मजबूत प्रत्याशी तो दूर कार्यकर्ता भी नहीं है। कांग्रेस ने प्रत्याशियों को घर से बुलाकर टिकट बांटा है। उसका परिणाम आज सबके सामने है। हम निगम में रिकार्ड मतो से जीत हासिल करेंगे।
पार्टी से निष्कासन का आदेश
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी ने बताया कि श्याम पटेल को वार्ड क्रमांक 13 का पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था। उन्होने नामांकन के दौरान जानबूझ कर ओबीस का प्रमाण पत्र पेश नहीं किया है। ऐसा किया जाना पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल है। वह पिछली बार चुनाव जीत चुके है। इससे जाहिर होता है कि उन्होने जानबूझकर ओबीसी प्रमाण पत्र पेश नहीं किया है। सीधे तौर पर भाजपा को लाभ पहुंचाने का काम किया है। इसलिए श्याम पटेल को विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
श्याम पटेल पर लेन देन का आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाम नहीं छापने की शर्त पर एक नेता ने बताया कि श्याम पार्षद पुराना पार्षद है। उसे अच्छी तरह से पता है कि नामांकन के दौरान क्या जमा करना होता है। बावजूद इसके उसने जानबूझकर ओबीसी प्रमाण पत्र पेश नहीं किया। इस बात की पुख्ता जानकारी है कि इसके लिए लाखों रूपयों का सौदा हुआ है। अन्दर खाने से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन रद्द होने में श्याम पटेल को लाखों का मुनाफा हुआ है।
राजधानी के पीआरए ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे; इस मामले में चल रही कार्रवाई
30 Jan, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। आयकर विभाग (आईटी) की टीम रिंग रोड स्थित पीआरए ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर सर्वे के लिए पहुंची है। यह सर्वे असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह सर्वे हाल ही में सत्यम बालाजी ग्रुप पर हुई छापेमारी से जुड़ा है या फिर यह कोई अलग कार्रवाई है।
बता दें कि, दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पीआरए ग्रुप के मालिक प्रहलाद राय अग्रवाल और बजरंग लाल अग्रवाल शहर के बड़े ठेकेदार हैं, जो मुख्य रूप से सड़क निर्माण से जुड़े हैं। झारखंड और बिहार में इनके कई बड़े ठेके हैं। इसी आधार पर पिछले साल झारखंड के अमन साहू गैंग ने फिरौती की मांग पूरी न होने पर तेलीबांधा इलाके में इस ग्रुप के औद्योगिक भवन कार्यालय के पास गोलीबारी की थी। इस घटना के सिलसिले में एक दर्जन शूटर और उनके साथी रायपुर जेल में बंद हैं।
एसीबी की गिरफ्त में पटवारी और सहायक,एक लाख की रिश्वत लेते दबोचे गए दोनों ,सीमांकन के नाम पर मांगी थी 5 लाख की रिश्वत
30 Jan, 2025 08:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंगेली। मुंगेली जिले में एसीबी की टीम ने पटवारी और उसके सहायक को किसान से सीमांकन के एवज में एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. मामले में आरोपी पटवारी सुशील जायसवाल और सहायक गुलाब दास मानिकपुरी के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है. वहीं प्रकरण में आरआई नरेश साहू की भूमिका की जांच जा रही है.
जानकारी के अनुसार, ग्राम रामगढ़ निवासी वैभव सोनी पिता शेखर सोनी ने जमीन सीमांकन के लिए आवेदन दिया था, जिसके बदले में राजस्व निरीक्षक नरेश साहू, पटवारी सुशील जायसवाल ने पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. लंबी-चौड़ी मांग से परेशान किसान ने 19 नवंबर 2024 को बिलासपुर एसीबी में शिकायत की थी.
एसीबी के सत्यापन में शिकायत सही पाई गई. सत्यापन के दौरान पटवारी ने चार लाख रुपए रिश्वत लेने पर सहमति जताई, जिसके बाद आज एक लाख रुपए देने के लिए पटवारी जायसवाल के पास पहुंचा. पटवारी ने किसान को ्पने सहायक गुलाब दास मानिकपुर को देने के लिए कहा गया. इसके बाद मुंगेली पटवारी कार्यालय में सहायक को रिश्वत लेने के साथ पटवारी को भी एसीबी द्वारा पकड़कर एक लाख रुपए वसूल किया गया.
मामले में आरोपी पटवारी सुशील जायसवाल और सहायक गुलाब दास मानिकपुरी के विरूद्ध धारा 7, 12 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है. वहीं प्रकरण में आरआई नरेश साहू की भूमिका की जांच जा रही है.
अमिताभ जैन को मिला एक्जलेंपरी लीडरशिप सर्टिफिकेट...बने प्रदेश के पहले मुख्य सचिव
30 Jan, 2025 08:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को एक्जलेंपरी लीडरशिप सर्टिफिकेट (Exemplary Leadership Certificate) प्रदान किया. छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से यह उपलब्धि हासिल करने वाले अमिताभ जैन पहले मुख्य सचिव हैं.
चुनाव आयोग की ओर से यह सम्मान बीते एक वर्ष में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बेहतर संचालन और निष्पक्ष निर्भीक व्यवस्था के लिए दिया गया है. अमिताभ जैन के अलावा जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल दुल्लू, राजस्थान की उषा शर्मा, हरियाणा के टीवी एसएन प्रसाद को भी सम्मानित किया गया है.
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने यह सम्मान पिछले दिनों एलटीसी अवकाश के दौरान बिना किसी तामझाम के हासिल किया. स्वच्छ छवि और प्रचार से दूर रहने वाले जैन ने अपनी इस उपलब्धि को भी प्रचार से दूर रखा.
राइस मिलर्स के ठिकानों पर आईटी का छापा, 1.50 करोड़ कैश बरामद
30 Jan, 2025 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: आयकर विभाग ने बुधवार को रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, तिल्दा-नेवरा, धमतरी, महाराष्ट्र के गोंदिया और आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में राइस मिलरों और अनाज दलालों के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इसमें दलालों के रायपुर के राजीव नगर, अनुपम नगर, गुढ़ियारी और राठौर चौक के गोदाम, सड्डू में राइस मिल, जवाहर बाजार में दफ्तर, रिंग रोड में एक कार शोरूम समेत कई ठिकाने शामिल हैं। महाराष्ट्र के गोदिया में दलालों का दफ्तर और आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में बंदरगाह, दफ्तर और गोदाम भी शामिल हैं। उक्त सभी ठिकानों पर तलाशी के दौरान 1.50 करोड़ रुपए नकद, बैंकों में 4 लॉकर, ज्वेलरी, करोड़ों के लेन-देन के दस्तावेज, संपत्ति और निवेश बरामद हुए हैं। इसकी जांच की जा रही है। साथ ही राइस मिलरों और दलालों से पूछताछ कर बयान लिए जा रहे हैं। छापेमारी में छत्तीसगढ़ आईटी की 150 सदस्यीय टीम और सीआरपीएफ के 150 जवान तैनात किए गए हैं।
निर्यात कार्य
आयकर विभाग ने विदेशों में चावल निर्यात करने वाले दो बड़े चावल मिल संचालकों और उनके दलालों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों फर्म पश्चिमी अफ्रीका के विभिन्न देशों में चावल की आपूर्ति करती हैं। इसके मद्देनजर काकीनाडा में चावल मिलर्स के गोदामों, कार्यालयों और बंदरगाहों पर छापेमारी की गई है। प्रारंभिक जांच में फर्जी बिलिंग, नकद में लेन-देन, कच्चे माल का कारोबार, संपत्ति में निवेश और बेहिसाब खर्च के दस्तावेज मिले हैं। इन सभी के संबंध में पूछताछ कर बयान लिए जा रहे हैं।
कर चोरी के मिले दस्तावेज
तलाशी के दौरान रईस मिलर्स और दलालों के परिसरों से कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं। चावल के कारोबार से जुड़े सभी संचालकों के परिसरों से कंप्यूटर, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में धोखाधड़ी का हिसाब मिला है। चावल निर्यात और लेन-देन के रजिस्टर में फर्जी बिलिंग मिली है। बता दें कि रायपुर और राजिम के दोनों बड़े चावल व्यापारियों के साथ एक दर्जन दलाल कमीशन एजेंट भी जुड़े हुए हैं। इनके परिसरों को जांच के दायरे में लिया गया है। उक्त सभी लोग विदेशों में थोक में चावल निर्यात करते हैं।
बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण में 36 करोड़ सहित स्मार्ट सिटी के कार्यों भारी भ्रष्टाचार हुआ
30 Jan, 2025 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारानाथ गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लुटेरे और भ्रष्टाचारी कांग्रेसी ठगेश के और वो उनके हैं। कांग्रेसियों को लेकर एक आम धारणा बन गई कि कांग्रेसी सम्मान जाय पर लूट-खसोट और भ्रष्टाचार की रीति व नीति न जाए, वाली राह पर चलते हैं। ये कांग्रेसी चाहे कोई भी चुनाव हो, ये वेश बदलकर जनता के बीच उनके हितैषी बनकर जाते हैं। लेकिन जनता का वोट लेकर सत्ता पाते ही ये अपने लूट तंत्र में लग जाते हैं। इतना ही नहीं वे जनता को लूटने के काम में अपने भाई-भतीजा और बेटों तक को लगा देते ।इसी नक्शे-कदम पर कांग्रेस के पूर्ववर्ती रायपुर मेयर एजाज ढेबर भी पूरे पांच साल में शहर के विकास के नाम पर भ्रष्टाचार के अनेक आरोप लगते रहे हैं
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता कहा कि एजाज ढेबर को रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार करने के लिए ठगेश ने मेयर पद के सीधे जनता द्वारा चुनाव को पार्षदों के माध्यम से कराने का कानून बना दिया था। जिसे साय सरकार ने फिर जनता द्वारा प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने का निर्णय लिया तो कांग्रेस ने एजाज को मेयर का टिकट नहीं दिया, क्योकि ठगेश और कांग्रेस को पता है कि मेयर रहते एजाज ढेबर के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोपो से जनता में आक्रोश है। जिसे कांग्रेस भली-भांति जानती है, इसलिए इस बार ढेबर को मेयर का टिकट नहीं देकर, पूर्व मेयर प्रमोद दुबे की पत्नी को टिकट देकर कांग्रेस के परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धोखा दिया है। जबकि कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी के पति भी अपने पूर्व कार्यकाल में ठगेश गिरोह के साथ मिलकर अपने लोगों को ठेके देने के अलावा कोई काम नहीं किया है। उन्होंने निकाय चुनाव में जनता को आगाह करते हुए कहा है कि बंटोगे तो फिर इन कांग्रेसियों के द्वारा लुटोगे। क्योंकि भ्रष्टाचार कांग्रेसियों के खून में है। कांग्रेस ने इस बार भी 70 पार्षद प्रत्यशियों को मैदान में तो उतारा है, जो जीतने के बाद सिर्फ विकास के नाम पर लूट मचाएंगे, क्योंकि इन लोगों ने पैसे देकर पार्षद का टिकट पाया। इसलिए जनता ने इस बार ठाना है कि इन्हें हराकर शहर में भाजपा के सुशासन को लाकर विकास लाना है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने पूर्व महापौर ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में न तो शहर का समुचित विकास किया और न ही जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा पाए।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा 2019-2024 के दौरान केंद्र सरकार ने रायपुर नगर निगम को 1254 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग दी। इसमें सफाई के लिए 74 करोड़ रुपये और पेयजल योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये शामिल थे। इसके बावजूद जनता को पानी और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल सकीं। उन्होंने बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर 36 करोड़ रुपए, गोल बाजार और जवाहर बाजार परियोजनाओं में महापौर गंभीर भ्रष्टाचार किए हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बने फव्वारे प्रारंभ से ही बंद पड़े हैं। मल्टीलेवल पार्किंग और उद्यानों का व्यवसायीकरण कर जनता के हितों की अनदेखी की गई। इस काम में मेयर एजाज ढेबर ने अपने कांग्रेसी पार्षदों के साथ जमकर लूट मचाई थी। इस बार कांग्रेस की लूट और भ्रष्टचार से ऊब चुकी जनता कांग्रेस का रायपुर ही नहीं पूरे प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में सूपड़ा साफ कर देगी और भाजपा के सुशासन पर मुहर लगाएगी।
सीएम विष्णुदेव साय ने इसरो की 100वीं सफल मिशन पर दी बधाई, भारत को गर्व का पल
30 Jan, 2025 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय वैज्ञानिकों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) के ऐतिहासिक 100वें प्रक्षेपण की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा, इसरो का ऐतिहासिक शतक! भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सफलता का एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। सीएम साय ने इसरो की 100वीं सफलता को भारत के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि श्रीहरिकोटा से GSLV-F15 / NVS-02 मिशन के सफल प्रक्षेपण के साथ इसरो ने समूचे भारतवर्ष को गौरवान्वित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि विक्रम साराभाई और सतीश धवन की दूरदृष्टि से शुरू हुई इस यात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुआ है।सीएम ने इस उपलब्धि को इसरो की पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताते हुए सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। यह सफल प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान में एक मील का पत्थर साबित हुआ है, और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी अधिक मान्यता प्राप्त होगी।
राहुल गांधी सिर्फ बयानबाजी करते हैं, कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं: वल्लभ
सुरेंद्रनगर सड़क हादसा: लग्जरी बस टैंकर से टकराई, कई घायल
जांच के दौरान 2138 LPG सिलेंडरों के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी
डेंटिस्ट के लिए हैं अच्छे अवसर
1.45 लाख रुपये की रिश्वत में फंसे नगर परिषद के JE
ईडन गार्डन्स में आज केकेआर-टाइटंस का महासंग्राम
ये कोर्स कर बनायें अच्छा करियर
ज्वेलरी डिजाइन के क्षेत्र में बनाये करियर
ट्रैवल जॉब्स के जरिये घूमने के साथ ही करें मोटी कमाई
