छत्तीसगढ़
हमारी नीति स्पष्ट है-बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
31 Jan, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : हमारी नीति स्पष्ट है - बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से। जो भी नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए हमारी सरकार द्वारा बेहतर जीवन और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जो हिंसा का रास्ता छोड़ गणतंत्र का मार्ग अपनाते हैं, उनका स्वागत है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में लगातार नक्सलियों द्वारा किये जा रहे आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबल के जवानों को बधाई देते हुए, उनके अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि - आज कांकेर जिले में 7 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इससे पहले नारायणपुर जिले के 27 एवं सुकमा जिले के 52 लाख के ईनामी 9 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। यह हमारी सरकार की प्रभावी आत्मसमर्पण नीति और नक्सलवाद के सफाए के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियानों का प्रत्यक्ष परिणाम है।
सीएम साय ने कहा कि अब तक 941 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 1,112 नक्सलियों को हमारे सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। नक्सली मुठभेड़ों में 265 नक्सलियों का खात्मा हुआ है। नक्सलवाद की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर और बेहतर जीवन की उम्मीद में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मैं अपने बस्तर दौरे के दौरान अक्सर आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलता हूं। उनसे बातचीत में यह साफ झलकता है कि खोखली माओवादी विचारधारा को छोड़कर वे आज बेहतर जीवन जी रहे हैं और खुश हैं। घोर नक्सल प्रभावित जिलों के चिन्हित ग्रामों में नक्सल आधार को खत्म करने के लिए शासकीय योजनाओं के माध्यम से बुनियादी ढांचे और मूलभूत आवश्यकताओं का विकास कर रही है।
विष्णु देव साय ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए 15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। तय समय-सीमा के भीतर माओवाद के आतंक का अंत होगा। बस्तर में जल्द ही अमन, चैन और शांति का माहौल स्थापित होगा।
राज्यपाल डेका से आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल पटेल ने की सौजन्य भेंट
31 Jan, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल एवं वर्तमान में उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सौजन्य भेंट की। आनंदी बेन पटेल अभी छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं।
दो शिक्षकों को नोटिस, दो निलंबित
31 Jan, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : शिक्षा सचिव परदेशी ने आज गरियाबंद जिले का दौरा कर स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया। शिक्षा सचिव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका एवं मालगांव के निरीक्षण के दौरान कक्षा 8वीं के छात्रों के अधिगम स्तर में भारी गिरावट और विद्यार्थियों की विषयगत समझ अत्यंत कमजोर पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसके लिए शाला के प्रधान पाठक ललित कुमार साहू (बारूका) और संकुल समन्वयक भूपेन्द्र सिंह ठाकुर (मालगांव) को पूर्ण रूप से उत्तरदायी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। जिसके परिपालन में संभागीय संयुक्त संचालक राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा उक्त दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया।
शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के ज्ञान का स्तर परखने के लिए उनसे सहज सवाल पूछे। शिक्षा सचिव ने पाया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान का स्तर अत्यंत कमजोर है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका दीपा साहू एवं कविता साहू से भी शिक्षा सचिव ने अध्ययन-अध्यापन को लेकर सवाल किए। शाला में पदस्थ दोनों शिक्षिकाओं का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक नहीं पाए, विद्यालय की साफ-सफाई एवं प्रबंधन की लचर स्थिति को लेकर शिक्षा सचिव ने नाराजगी जताई। शिक्षा सचिव के निर्देश पर दोनों शिक्षिकाओं को शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जबाब तलब किया है।
कृषि विश्वविद्यालय का दशम् दीक्षांत समारोह 01 फरवरी को
31 Jan, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 4 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। आज यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर के क्लस्टर क्लासरूम से दीक्षांत समारोह आयोजन स्थल कृषि मंडपम् तक दीक्षांत समारोह के पल-प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार रिहर्सल की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, अधिष्ठातागण, संचालकगण एवं गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रोंज मेडल पाने वाले विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलगीत, राज्यगीत तथा राष्ट्रगान का वादन किया गया।
दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 एवं 2023-2024 तक कृषि विश्वविद्यालय के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियाँ वितरित की जाएँगी। दीक्षांत समारोह में बी.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम के 2 हजार 841, बी.एस.सी. उद्यानिकी पाठ्यक्रम के 17, बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के 303 तथा खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के 20 पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। स्नातकोत्तर स्तर पर 742 एवं पी.एचडी. स्तर पर 268 के पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत तथा 4 कांस्य पदक भी प्रदान किये जाएंगे। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में 818 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पी.एच.डी. आनर्स प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाएंगे।
दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक परिधान निर्धारित किया गया है। छात्र कोसे रंग अथवा ऑफ वाईट रंग का कुर्ता तथा सफेद पायजामा पहनेंगे, वहीं छात्राएं कोसे रंग या ऑफ वाईट रंग की साड़ी पहनेंगी। दीक्षांत समारोह के अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे। दीक्षांत समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, प्रबध मण्डल, विद्या परिषद तथा प्रशासनिक परिषद के सदस्यों सहित विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान: नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर महत्वपूर्ण टिप्पणी
31 Jan, 2025 09:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में नक्सलियों के द्वारा किए जा रहे आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबल के जवानों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके अदम्य साहस को नमन किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए राज्य सरकार द्वारा बेहतर जीवन और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
"हमारी नीति स्पष्ट है – बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से।"
"जो नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ गणतंत्र का मार्ग अपनाते हैं, उनका स्वागत है।"
उन्होंने बताया कि कांकेर जिले में आज 7 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल 32 लाख रुपये का इनाम था। इससे पहले नारायणपुर जिले के 27 और सुकमा जिले के 52 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
अब तक 941 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, और 1,112 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
265 नक्सलियों का खात्मा नक्सली मुठभेड़ों में हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है और नक्सलियों को बेहतर जीवन की उम्मीद में आत्मसमर्पण करने का अवसर मिल रहा है।
आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए योजनाएं
15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं।
बस्तर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और मूलभूत सुविधाओं का विकास जारी है।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि नक्सलवाद के आतंक का अंत तय समय-सीमा के भीतर हो जाएगा और बस्तर में जल्द ही शांति और अमन का माहौल स्थापित होगा।
BREAKING : रायगढ़ नगर निगम चुनाव: महापौर और पार्षद पद के लिए नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थियों की सूची
31 Jan, 2025 09:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायगढ़, 31 जनवरी 2025 रायगढ़ नगर निगम के महापौर और पार्षद पद के लिए आज कई अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जिन अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया है, वे इस प्रकार हैं:
महापौर के लिए नाम वापस लेने वाले:
कांति चौहान – वार्ड क्रमांक 1
मुरारी भट्ट – वार्ड क्रमांक 2
पार्षद के लिए नाम वापस लेने वाले:
सुनीता यादव – वार्ड क्रमांक 1
संगीता यादव – वार्ड क्रमांक 2
ज्योति तिग्गा और ईश कृपा तिर्की – वार्ड क्रमांक 3
सुरेन्द कुमार बघेल – वार्ड क्रमांक 4
अजीज अहमद और नजीर अहमद – वार्ड क्रमांक 7
कृष्णा यादव और लक्ष्मी वैष्णव – वार्ड क्रमांक 8
सुनील जॉन – वार्ड क्रमांक 10
दुर्गेश महंत और ज्ञानू संजय मोदी – वार्ड क्रमांक 16
शीला साहू – वार्ड क्रमांक 18
आशीष शर्मा और ब्रजमोहन अग्रवाल (बिल्लू) – वार्ड क्रमांक 19
अनूप कुमार रतेरिया (भोट्टू) – वार्ड क्रमांक 20
राजेश कुमार गबेल गुरूजी और सुदीप मंडल – वार्ड क्रमांक 24
बरखा सिंह – वार्ड क्रमांक 26
मदन मोहन महंत – वार्ड क्रमांक 27
देव साहू – वार्ड क्रमांक 28
कामिनी मुकेश गजभिये और सविता विजय टंडन – वार्ड क्रमांक 29
देवन्ती राजेन्द्र दास – वार्ड क्रमांक 31
पुकराम श्रीवास – वार्ड क्रमांक 32
खिरोद बसंत दास – वार्ड क्रमांक 35
बनवारी लाल डहरे, विजय चौहान, और प्रवीण कुमार कुलदीप – वार्ड क्रमांक 36
प्रभाती महापात्रे और बंदिता महापात्रे – वार्ड क्रमांक 40
पप्पू कुमार पांडे – वार्ड क्रमांक 43
खिरलाल सिंह ठाकुर – वार्ड क्रमांक 45
इस प्रकार, कुल 2 महापौर और 33 पार्षद पद के लिए नामांकन वापस लिए गए हैं।
बड़ी खबर: इस खास अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह आएंगे छत्तीसगढ़; डोंगरगढ़ में इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल..देखें लिस्ट
31 Jan, 2025 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजनांदगांव। आचार्य श्री विद्यासागर जी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को डोंगरगढ़ आएंगे। शाह द्वारा आचार्य श्री जी के 108 चरण चिन्हों का लोकार्पण एवं प्रस्तावित समाधि का भूमिपूजन किया जाएगा। शाह 6 फरवरी को घंटेभर के लिए कार्यक्रम में शरीक होंगे।
बता दें कि, डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में 01 से 06 फरवरी तक आचार्य की पुण्यतिथि को प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। बताया जा रहा है कि, शाह ने कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। लिहाजा जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर चंद्रगिरी में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
Maha Kumbh: गंगास्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, एक की मौत, आठ घायल
31 Jan, 2025 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महा कुम्भ के दौरान गंगास्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार के पलटने की घटना ने एक दुखद हादसे को जन्म दिया। यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु गंगास्नान के बाद अपने घर लौट रहे थे। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
घटना का विवरण:
स्थान: यह हादसा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हुआ, जो कि हर 12 साल में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेला का मुख्य स्थल है।
हादसा: श्रद्धालु गंगास्नान के बाद अपनी कार में यात्रा कर रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार पलट गई। कार के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों और मृतक के बारे में:
घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतक की पहचान अभी पूरी तरह से नहीं हो पाई है, लेकिन वे इस समय आयोजित महाकुंभ मेले में स्नान के लिए आए श्रद्धालु थे।
कार पलटने की वजह:
कार पलटने की वजह अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, यह संभावना जताई जा रही है कि ड्राइवर ने कार को तेज रफ्तार से चलाया हो या फिर रास्ते में कोई अचानक मोड़ या अव्यवस्था हो सकती है, जिससे कार असंतुलित हो गई और पलट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
BREAKING : छत्तीसगढ़ में तीन दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जानिए कब रहेगी छुट्टी
31 Jan, 2025 05:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2025 को लेकर 3 दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक 11 फरवरी 17 फरवरी और 20 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्र में 11 फरवरी को चुनाव होगा, जबकि 15 फरवरी को परिणाम जारी किए जाएंगे। वहीं 17 और 20 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे। यह छुट्टी उन क्षेत्रों में लागू होगी जहां मतदान होने हैं। आयोग के आदेश के अनुसार, इन तिथियों पर कर्मचारी और नागरिक मतदान प्रक्रिया के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे।
Breaking : छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस की दस्तक, 3 साल के बच्चे की रिपोर्ट में आई पॉजिटिव, दो जिलों में अलर्ट जारी
31 Jan, 2025 05:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस ने बिलासपुर संभाग में दस्तक दी है. यहां तीन साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में HMPV का यह पहला मामला है. कोरबा जिले का बच्चा HMPV से संक्रमित मिला है. वह 27 जनवरी से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. उनका इलाज जारी है. बच्चा स्वस्थ है. उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. वहीं बिलासपुर और कोरबा जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
सर्दी, खांसी और बुखार की थी शिकायत
(HMPV virus in Chhattisgarh) बिलासपुर के जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया कि कोरबा जिले के निवासी एक व्यक्ति का तीन वर्षीय बेटा सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित था. जब उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो 27 जनवरी को उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस संक्रमण की संभावना को देखते हुए उसका सैंपल रायपुर के एम्स में जांच के लिए भेजा गया था.
जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि बच्चा HMPV से संक्रमित है. संक्रमित बालक को अस्पताल में अन्य मरीजों से अलग रखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है.
रायपुर एम्स किया जाएगा रेफर
सीएमएचओ डॉक्टर तिवारी ने बताया कि बच्चे की हालत में कोई विशेष सुधार नहीं हो रहा है. उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स, रायपुर भेजने पर विचार किया जा रहा है. कोरबा जिले में सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों का सर्वे करा रहे हैं. पीड़ित बच्चे के परिवार के तीन अन्य बच्चों को भी निगरानी में रखा गया है, लेकिन उनमें से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं.
नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त होने पर पीसीसी चीफ बैज ने कहा- जाएंगे हाईकोर्ट…., ये षड्यंत्र है….
31 Jan, 2025 05:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त होने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने हाईकोर्ट जाने की बात कही। उन्होंने सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है. बैज ने सरकार पर दोहरी नीति के तहत काम करने का आरोप लगाते लगाया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धमतरी में मुख्यमंत्री के करीबी को लाभ पहुँचाने के लिए बीजेपी ने कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट का नामांकन रद्द कराया है. यह षड्यंत्रपूर्वक किया गया है, जो पूरे प्रदेश में उजागर हो चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं डरा-धमका कर नामांकन वापस करा रहे हैं, तो कहीं नामांकन निरस्त कर रहे हैं.
बैज ने कहा कि सूरजपुर में सरकार यादव को ओबीसी नहीं मान रही, लेकिन बिलासपुर में विधानी को ओबीसी मान रही है. 15 साल बीजेपी की सरकार में मलकीत गैदू को भी सरकार ने ओबीसी मानने से इनकार कर दिया था. ये है सरकार की दोहरी नीति. कई जगह वार्डों में भी यही स्थिति है. सरकार चुनाव से डरी हुई है, इसलिए हर हथकंडे अपना रही है. लेकिन हम डरे नहीं है. हर परिस्थिति में हम कार्यकर्ताओं के साथ खड़े है.
दीपक बैज ने कहा कि हम हाई कोर्ट जाएँगे, और लड़ाई लड़ेंगे. सीनियर नेताओं से हमारी बात हुई है. हमने अपनी रणनीति सेफ रखी है. बीजेपी ने बहुत गंदी राजनीति की है. सरकार की नियत में खोट थी, इसलिए पहले से यह सब तय करके रखा था. हम इसके ख़िलाफ़ न्याय की लड़ाई लड़ेंगे.
कमजोर जिलाध्यक्षों को बदलने की थी चर्चा, इसलिए दिया इस्तीफा
वहीं बेमेतरा जिलाध्यक्ष बंसी पटेल के बाद मोहला-मानपुर में जिलाध्यक्ष के पार्टी छोड़ने पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कुछ कमजोर ज़िलाध्यक्षों को बदलने की चर्चा थी. पार्टी के टिकट नहीं देने के चलते उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया है. कोई पद छोड़ना चाहता है, तो उससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता. पार्टी के पास उसके मजबूत विकल्प हैं. जहां इस्तीफ़ा दिया गया है, वहां कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं. चुनाव के लिए पार्टी पूरी मज़बूत के साथ तैयार है.
कांग्रेस पार्टी को लगातार लग रहे झटके, एक और उम्मीदवार का नामांकन रद्द, रायगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी ने ऐन वक्त पर वापस लिया नाम
31 Jan, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: यह स्थिति छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में बहुत ही दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं, जबकि भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खासकर, विश्रामपुर नगर पंचायत में नीलम यादव समेत दो निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त होना, यह साफ संकेत देता है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रिटर्निंग ऑफिसर शिवानी जायसवाल ने विश्रामपुर नगर पंचायत के लिए कांग्रेस उम्मीदवार नीलम यादव सहित दो निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर दिया है। बताया गया कि नामांकन की समीक्षा के दौरान विमला यादव ने आपत्ति जताई और जाति प्रमाण पत्र पेश नहीं करने की शिकायत की गई, जिसके बाद दोनों पक्षों को साक्ष्य और सुनवाई का अवसर देते हुए एक घंटे का समय दिया गया। दोबारा सुनवाई के बाद भी दस्तावेज की कमी पाए जाने निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों के तहत तीनों अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द किया गया।
रायगढ़ में शीला साहू का नामांकन वापस लेना भी भाजपा को एक बड़ा मौका दे रहा है, क्योंकि पूनम सोलंकी को अब निर्विरोध जीत मिल गई है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी के लिए यह चुनावी अभियान थोड़ा कठिन साबित हो रहा है, खासकर जब उनके उम्मीदवारों के नामांकन में कोई न कोई समस्या उठ रही है।
राजधानी के महोबा बाजार के न्यू अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में कस्टमर को परोसे गए खाने में मिला काकरोज, फोटो सोशल मीडिया में वायरल
31 Jan, 2025 02:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। राजधानी रायपुर के महोबा बाजार स्थित न्यू अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में कस्टमर को परोसे गए बिरयानी में काकरोज निकलने से हंगामा खड़ा हो गया। जिसकी तस्वीर ग्राहक ने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो काफी वायरल हो रहा है. अशोका बिरयानी में कस्टमर के साथ लापरवाही का फिर से नया मामला सामने आया है।
इस घटना को लेकर होटल के मैनेजर ने जो सफाई दी है वो भी चौकाने वाला है. मैनेजर ने बताया कि काकरोज निकलना आम बात है. इस लापरवाही के बाद ग्राहक ने रेस्टोरेंट के सफाई व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान किचन में बासी मटन और चिकन के होने की बात भी सामने आई. इसके अलावा प्लेट और कटोरी में भी दाग-धब्बे पाए गए.
कृषि विश्वविद्यालय का दशम् दीक्षांत समारोह 1 फरवरी को,मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 4 कांस्य पदक भी प्रदान किए जाएंगे
31 Jan, 2025 01:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
० राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित होगा समारोह
० चार हजार से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 24 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 एवं 2023-2024 में कृषि विश्वविद्यालय के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियाँ वितरित की जाएँगी। दीक्षांत समारोह में बी.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम के 2 हजार 841, बी.एस.सी. उद्यानिकी पाठ्यक्रम के 17, बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के 303 तथा खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के 20 पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। स्नातकोत्तर स्तर पर 742 एवं पी.एचडी. स्तर पर 268 के पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत तथा 4 कांस्य पदक भी प्रदान किये जाएंगे। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में 818 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पी.एच.डी. आनर्स प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाएंगे।
दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक परिधान निर्धारित किया गया है। छात्र कोसे रंग अथवा ऑफ वाईट रंग का कुर्ता तथा सफेद पायजामा पहनेंगे, वहीं छात्राएं कोसे रंग या ऑफ वाईट रंग की साड़ी पहनेंगी। दीक्षांत समारोह के अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे। दीक्षांत समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, प्रबध मण्डल, विद्या परिषद तथा प्रशासनिक परिषद के सदस्यों सहित विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे।
प्रगट अक्षय ऊर्जा और मेसर्स नाविया टेक्नालॉजिस को क्रेडा CEO ने किया ब्लैक लिस्टेड, जानिए क्यों लिया गया एक्शन
31 Jan, 2025 01:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। क्रेडा के CEO ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। दरअसल, सोलर कार्य के क्षेत्र में गंभीर अनियमितता के मामले में इंदौर की प्रगट अक्षय ऊर्जा और मेसर्स नाविया टेक्नालॉजिस पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि दोनों फर्म ने निविदा के मापदंडों के वितपरीत सोलर पाॅवर प्लांट की स्थापना की गई। बता दें कि सोलर के क्षेत्र में क्रेडा एक बहुत ही प्रतिष्ठित शासकीय संस्था है, जो कि अपने नवाचार व गुणवत्तायुक्त कार्यों के लिए न केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना है। क्रेडा में कार्य करने के लिए आवश्यक होता है कि पंजीकरण हेतु इच्छुक संस्था नवीन एवं नवीकरणीय मंत्रालय भारत सरकार के किसी अधिकृत प्रशिक्षिण संस्था से प्रशिक्षिण प्राप्त किया हो। इसके साथ ही क्रेडा की निविदाओं में ऐसी इकाईयों को बिल्कुल भी पात्रता नहीं दी जाती है, जो किसी अन्य विभाग / शासकीय संस्था चाहे वह छत्तीसगढ की हो या अन्य राज्यों या केन्द्रीय संस्थाओं से ब्लैकलिस्ट हो।
इसी तर्ज पर मेसर्स प्रगट अक्षय ऊर्जा लिमिटेड, इंदौर जो कि एमएनआरई, भारत सरकार द्वारा महाराष्ट्र राज्य में आबंटित सोलर पार्क के कार्यों में लापरवाही एवं मेसर्स नाविया टेक्नालॉजिस, रायपुर को भी जिला दुर्ग में सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना निविदा के मापदण्डों के अनुसार 72 सेल के सोलर मॉडूल स्थापित न किया जाकर 66 सेल के सोलर मॉडूल स्थापित कर दिए गए थे। इसे बदलने के लिए इकाई को प्रधान कार्यालय द्वारा बारम्बार पत्रों के माध्यम से निर्देशित किए जाने के उपरांत भी उनके द्वारा सोलर मॉडूल को निविदा के मापदंण्डनुसार नही लगाए जाने के कारण क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा ने तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही जोनल कार्यालय दुर्ग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता भानुप्रताप के विरुद्ध निविदा के मापदण्डनुसार संयंत्रों के स्थापना नहीं होने के उपरांत भी उन सभी संयंत्रों का भुगतान की अनुशंसा के आधार पर इकाई को भुगतान कराए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया है।
जानिए पूरा मामला
निविदा के मापदंडों के अनुसार सोलर पावर प्लांटों में 72 सेल के मॉड्यूल्स स्थापित किए जाने थे, किन्तु जिला दुर्ग अंतंर्गत वर्ष 2023 में कुल 10 नग ऑफग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना की गई। इसमें इकाई मेसर्स नाविया द्वारा 72 सेल की जगह 66 सेल के मॉड्यूल्स स्थापित कर दिए गए। मामला यहीं नही रूका, इकाई मेसर्स नाविया टेक्नालॉजिस, रायपुर द्वारा इसके लिए भुगतान प्रपत्रों और क्रेडा की जॉईन्ट कमिशनिंग रिपोर्ट का प्रमण पत्र के साथ अन्य दस्तावेज संलग्न कर क्रडा में भुगतान के लिए जमा कर दिया गया। जोनल प्रभारी कार्यपालन अभियंता, दुर्ग द्वारा निविदा के मापदण्ड अनुसार कार्य नहीं होने के बावजूद भी इन स्थापित संयंत्रों का निरीक्षण प्रतिवेदन देयक अग्रेसन एवं अन्य सलंगन प्रपत्रों को दस्तावेजों का बिना. परीक्षण किए ही भुगतान के लिए अनुसंशा करते हुए प्रेषित कर दिया गया, एवं इकाई को भुगतान भी करा दिया गया। इससे पूर्व में भी इस इकाई मेसर्स नाविया द्वारा इस तरह की तकनीकी खामियां / कमियों के संबंधी गलतियां पूर्व में भी किया जा चुकी है। क्रेडा, सीईओ, इस प्रकरण के संज्ञान में आते ही उन्होने अपनी गुणवत्ता के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करते हुए इस प्रकरण में कड़ी कार्यवाही करते हुए संबंधित इकाई मेसर्स नाविया को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया साथ ही जोनल प्रभारी श्री भानुप्रताप को भी इस मामले में कड़ा नोटिस जारी किया गया है।
राहुल गांधी सिर्फ बयानबाजी करते हैं, कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं: वल्लभ
सुरेंद्रनगर सड़क हादसा: लग्जरी बस टैंकर से टकराई, कई घायल
जांच के दौरान 2138 LPG सिलेंडरों के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी
डेंटिस्ट के लिए हैं अच्छे अवसर
1.45 लाख रुपये की रिश्वत में फंसे नगर परिषद के JE
ईडन गार्डन्स में आज केकेआर-टाइटंस का महासंग्राम
ये कोर्स कर बनायें अच्छा करियर
ज्वेलरी डिजाइन के क्षेत्र में बनाये करियर
ट्रैवल जॉब्स के जरिये घूमने के साथ ही करें मोटी कमाई
