छत्तीसगढ़
नही थम रहा खनिजों के अवैध उत्खनन का सिलसिला
17 Feb, 2024 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना और शिकायत के आधार पर 13 फरवरी से से 16 फरवरी तक खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन के कुल 10 मामलों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में दो हाईवा, 1जेसीबी और 12 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। सड़क निर्माण के कार्य में उपयोग किए जा रहे खनिज की वैधता प्रमाणित नहीं किए जाने पर एक ठेकेदार को 3.81 लाख रुपए का जुर्माना ठोंका गया है।
खनिज विभाग के उप संचालक ने बताया कि भिलौनी, मस्तूरी एवं कोनी क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन कर रहे 8 प्रकरणों पर कार्रवाई कर जप्त खनिजमय वाहन कुल 8 ट्रैक्टरों को थाना कोनी, थाना पचपेड़ी एवं खनिज जांच नाका लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त 15 फरवरी को रहंगी क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मिट्टी व मुरूम परिवहन के प्रकरण दर्ज करते हुए 2 हाईवा जप्त कर थाना चकरभांटा में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसी प्रकार 16 फरवरी को कैमाडीह (सीपत) क्षेत्र में अवैध मिट्टी और मुरूम के प्रकरण दर्ज करते हुए 4 ट्रेक्टर एवं 1 जेसीबी जप्त कर थाना सीपत में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुन: एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा। ठेकेदार को सड़क निर्माण कार्य में खनिजों की वैधता प्रमाणित नहीं करने पर 3 लाख 81 हजार से अधिक का जुर्माना जमा कराया गया। करमा गुड़ी पीडब्ल्यूडी रोड निर्माण कार्य करने में उपयोग किये जाने वाले खनिजों के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर ठेकेदार मेसर्स संजय कुमार केडिया, बाराद्वार द्वारा खनिज मिट्टी व मुरूम की वैधता प्रमाणित नहीं करने की स्थिति में अर्थदण्ड की राशि रु. 3.81 लाख रुपया जमा कराया गया है।
स्वामीनाथन को भारत रत्न तो दे दिया लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी रिपोर्ट लागू नहीं की इसलिये किसान परेशान: शैलेश
17 Feb, 2024 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । किसानों के एमएसपी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति को लेकर आज पूरे देश में ट्रेड यूनियन काउंसिल तथा किसान मोर्चा ने भारत बद का ऐलान करते हुए प्रदेश में भी धरना आंदोलन किया। इंडिया गठबंधन ने भी ट्रेड यूनियन के आंदोलन को समर्थन देते हुए पूरे प्रदेश में कांग्रेस जन तथा इंडिया गठबंधन के 28 दलों के लोग सड़क पर उतरे हैं । बिलासपुर में भी संयुक्त किसान मोर्चा तथा इंडिया गठबंधन ने नेहरू चौक पर धरना देते हुए केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। इंडिया गठबंधन तथा किसान मोर्चा के आंदोलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि मोदी सरकार ने स्वामीनाथन को भारत रत्न तो दे दिया लेकिन किसानों के बनाए स्वामीनाथ के रिपोर्ट को लागू नहीं किया।
किसानों का सम्मान नहीं किया। आखिर स्वामीनाथ का सम्मान कहा हुआ। स्वामीनाथन की योजनाएं देश में लागू नहीं की जा रही है। किसानों को लगातार सड़क पर सोना पड़ रहा हैधरना आंदोलन करना पड़ रहा है। केंद्र की सरकार किसानों पर लाठी चलवा रही है। आंदोलनकारी पर अश्रु गैस छोड़ा जा रहा है। किसानों पर गोली दागी जा रही है,उन्हें रोका जा रहा है। किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य मिलना चाहिए। देश में संविधान का उल्लंघन केंद्र सरकार कर रही है। मोदी सरकार ने किसानों से जो वायदे किए थे वह आज तक पूरे नहीं हुए। शैलेश पांडे ने कहा है कि आज जो केंद्र एवं राज्य सरकार का बजट सदन में पेश किया जाता है और इतना बड़ा बजट सिर्फ किसानों के कारण ही तैयार हो पाता है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण ही आज देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। और केंद्र सरकार ने किसानों को कमिटमेंट के बाद भी उनका समर्थन मूल्य नहीं दिया जिससे आज किसानों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है।
शैलेश पांडे ने कहा कि आज हमारे देश की आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक है तो वह किसानों के कारण। फिर भी इस देश के किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है उन्हें केंद्र सरकार भी उनके उत्पादन का समर्थन मूल्य नहीं दे रही,जिसकी वजह से किसानों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार आज पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है गरीब किसानों तथा मजदूरों को मजदूरों के लिए केंद्र सरकार के पास कोई नीति नहीं है और आने वाले समय में देश की जनता और किसान भाजपा को सबक सिखाएंगे । आज के धरना आंदोलन में ट्रैडयूनियन काउंसिल के नंद कुमार कश्यप ,कामरेड पवन शर्मा इंडिया गठबंधन के राकेश शर्मा, अभय नारायण राय, प्रियंका शुक्ला ,पूर्व महापौर राजेश पांडे के अलावा जिला किसान मोर्चा तथा कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक में आयोजित किसान मोर्चा के आंदोलन को संबोधित किया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। आज इंडिया गठबंधन तथा ट्रेड यूनियन के धंधा आंदोलन में काफी भीड़ रही। जिले के किसान काफी संख्या में मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे बढ़ रही गर्मी, आने वाले 4 दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव
17 Feb, 2024 01:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम बदल रहा है। प्रदेश में दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। अब धूप भी तेज होने लगी है। ऐसे में लगभग ठंड का असर खत्म हो चुकी है। हालांकि सरगुजा संभाग में ठंड का असर बरकरार है। प्रदेश में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है। आने वाले पांच दिनों तक तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में बदलाव हो सकता है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक द्रोणिका उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से उत्तरी तेलंगाना और दक्षिण विदर्भ होते हुए छत्तीसगढ़ के मध्य भागों तक औसत टल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव हो रहा है। इसके साथ ही कई जगहों पर हल्की बारिश की स्थिति बन जा रही है।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नजर आ रही है। तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। इससे ठंड का असर खत्म होते जा रहा है। हालांकि अभी भी सरगुजा संभाग में ठंड का असर है। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन का तापमान बढ़ने और तेज धूप होने की वजह से गर्मी बढ़ गया है।बीते दिनों शुक्रवर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। राजधनी रायपुर में 32,बिलासपुर में 31.6 अंबिकापुर में 27.5 जगदलपुर में 33.6 दुर्ग में 32.4 और राजनांदगांव में 31.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, जो कि कई जगहों पर सामान्य से ज्यादा रहा है।
अवैध शराब मामले मे महिला समेत सात गांजा तस्कर गिरफ्तार
17 Feb, 2024 12:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा, शराब और नशीली टेबलेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।दूसरे दिन भी कोरबा पुलिस की अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी से 3200 नग नशीली टेबलेट जब्त की है।वहीं कोरबा पुलिस ने अवैध शराब मामले पर कार्रवाई करते हुए सात प्रकरणों में कुल 68 लीटर शराब जब्त की है और सात लोगों को जेल भेजा है। पुलिस ने अवैध कबाड़ के खिलाफ एक मामले में 7.5 क्विंटल किरण साहू - कुसमुण्डा कबाड़ जब्त किया है।
एक महिला को भी अवैध गांजा के सौदागरों से 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस की माने तो काफी लंबे समय से राममति उर्फ गुड्डी बाई- दीपका निवासी महिला पुड़िया बनाकर गांजा बेच रही थी। जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की माने तो अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब, नशीली पदार्थ, कबाड़ और डीजल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।कोरबा पुलिस के द्वारा आरोपी हितेश चैहान के कब्जे से 3200 नशीली टेबलेट जब्त की है। नशीले पदार्थ सप्लाई करने वालों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। जिसके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर
17 Feb, 2024 12:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। इसी क्रम में 9 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, कांकेर के संयुक्त कलेक्टर मनीष मिश्रा को अब रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बेमेतरा संयुक्त कलेक्टर उमाशंकर बन्दे और महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के संयुक्त कलेक्टर अभिलाषा पैकरा को भी रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ऑनलाइन सट्टा के लेन-देन का हिसाब रखने वाला गिरफ्तार
17 Feb, 2024 11:42 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। महादेव एप ऑनलाइन सट्टा मामले में ईडी ने शुक्रवार को एप संचालक सौरभ चंद्राकर के गिरोह के प्रमुख सदस्य नीतीश दीवान को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। 25 वर्षीय नीतीश सट्टे के पैसे का लेखा-जोखा रखता था और पैनल चलाता था। ईडी ने कोर्ट में पेश कर उसे 24 फरवरी तक रिमांड पर लिया है।उल्लेखनीय है कि भिलाई के वैशाली नगर निवासी नीतीश दीवान ने आइफा अवार्ड में फिल्म इंडस्ट्रीज की बड़ी हस्तियों को अवार्ड दिया था। जानकारी के अनुसार, नीतीश महादेव सट्टा एप की पैनल ऑपरेटर टीम में था। उसका काम पैनल ऑपरेटर को समय-समय पर चेक करना होता था। वह एप से आने वाली अवैध कमाई को प्रमोटर के कहने पर अपने खाते के जरिये ट्रांसफर करता था।नीतीश के नाम से दुबई में कई प्रापर्टी भी है। उसने महादेव एप के पैसों को क्रिप्टो करेंसी में भी निवेश किया है। ईडी के अनुसार, महादेव आनलाइन बुक के कॉल सेंटर नेपाल, श्रीलंका, यूएई में भी हैं। महादेव सट्टा एप से रोज लगभग 200 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया जा रहा है। बता दें कि ईडी ने पिछले महीने ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।
लोकसभा चुनाव में भूपेश की योजनाओं की जांच बनेगी भाजपा का अस्त्र
17 Feb, 2024 11:38 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की कई प्रमुख महत्वाकांक्षी योजनाओं की जांच करा रही है। प्रदेश की 700 से अधिक स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 800 करोड़ का मेंटेनेंस घोटाले का आरोप लगने के बाद विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इसकी जांच करने की घोषणा की है।
इसी तरह रीपा योजना में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने 600 करोड़ की गड़बड़ी की शिकायत पर जांच कराने का ऐलान किया है। खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने राजीव युवा मितान योजना की जांच कराने का निर्णय लिया है। राज्य ही नहीं, केंद्र सरकार की योजनाओं में भी हुई गड़बड़ियों की जांच होगी। इनमें स्मार्ट सिटी योजना की जांच भी होगी। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों की जांच लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए चुनावी हथियार के रूप में काम करेगा।
बता दें कि इसके पहले 2018 में भूपेश सरकार ने भी सत्ता में आते ही रमन सरकार की कई योजनाओं की जांच शुरू की थी। कई योजनाएं बंद की थी और अनेक योजनाओं के नाम बदल दिए थे। प्रदेश में आदिवासियों के लिए चल रही चरण पादुका योजना बंद हो गई थी। इसी तरह पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम से चल रही योजनाओं को बंद या फिर उनका नाम बदला गया था।
सीजीपीएससी भर्ती की जांच
भूपेश सरकार में हुई छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच भी सीबीआइ से कराने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस जहां पूर्ववर्ती भूपेश सरकार की योजनाओं को लेकर लोकसभा चुनाव में जनता के बीच जाने की तैयारी में थी, वहीं अब भाजपा पर इन्हीं योजनाओं पर कटाक्ष करती दिख रही है।
300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की होगी जांच
रीपा यानी महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना तत्कालीन भूपेश सरकार ने दो अक्टूबर 2022 में शुरू की थी। भूपेश सरकार ने इसके लिए खूब प्रचार प्रसार किया और राज्य में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाया गया। इस योजना का उद्देश्य था कि ग्रामीण, गरीब परिवारों की आजीविका के लिए अतिरिक्त आय के साधन बने। अब विष्णुदेव सरकार ने इस योजना में भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच कराने जा रही है।
दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने मुख्यमंत्री साय समेत 310 भाजपा नेता दिल्ली हुए रवाना
17 Feb, 2024 11:32 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। दिल्ली में होने जा रहे भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने को छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 310 नेता शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस अधिवेशन में प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक, जिलों के अध्यक्ष समेत अन्य शामिल होंगे।पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा की रणनीतिक तैयारी को लेकर भी अधिवेशन में चर्चा हो सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि दो दिनों के कार्यक्रम में संगठन के कार्यक्रमों पर बात होगी, आगामी अभियानों पर बात होगी। प्रदेश में कैसे भाजपा के बेहतर काम हुए हैं उनकी भी चर्चा की जाएगी।
राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 17 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। पंजीकरण सुबह 11 बजे से किया जाएगा तथा उद्घाटन सत्र दोपहर तीन बजे प्रारंभ होगा। अधिवेशन के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी और लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विचार विमर्श होगा।इस दौरान विभिन्न राज्यों में हो रही चुनावी तैयारियों का भी प्रेजेंटेशन होगा। अधिवेशन का समापन सत्र 18 फरवरी को दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी ठंड, रायपुर में छाए बादल, जानें मौसम का हाल
16 Feb, 2024 11:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में नमीयुक्त हवाओं का प्रभाव धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इससे रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में लोगों को हल्की ठंड का अहसास आने वाले कुछ दिनों के दौरान करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी भाग में उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढे़गा और दक्षिणी हवाओं का प्रभाव घटेगा। इसके कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
ठंड की वापसी की संभावना के बीच रायपुर में आसमान में छाए बादलों ने मौसम में गर्मी ला दी है। गुरुवार को दोपहर बाद बदली के चलते उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि इस बीच अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी भी दर्ज की गई। रायपुर शुक्रवार को भी सुबह से बादल छाए हुए हैं।
मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी
मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में हल्की ठंडकता आ सकती है। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार को सुबह हल्के बादल थे। कुछ देर बाद तेज धूप खिल गई। दोपहर तक वातावरण लगभग सामान्य ही था, लेकिन शाम को बादलों के बीच उमस वाली गर्मी पड़ने लगी। देर शाम तक उमस था।
इस बीच दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक पर जा पहुंचा। बीती रात में यह 20-5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार से रात के तापमान में दो-तीन डिग्री की कमी आ सकती है। शनिवार तक वातावरण में हल्की ठंडकता बनी रह सकती है। उसके बाद इसमें क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।
आज किसानों का भारत बंद आंदोलन, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया समर्थन
16 Feb, 2024 11:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एमएसपी की मांग पर अड़े आंदोलनरत किसानों ने शुक्रवार को भारत बंद का आहवान किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किसान आंदोलन और 16 फरवरी के भारत बंद का समर्थन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, कांग्रेस देश के अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। यह दुर्भाग्य है कि किसानों के देश में भारत का किसान असहाय खड़ा है, कंद्र सरकार आताताई बनी हुई है। उन्होंने दिल्ली कूच के लिए दिल्ली जा रहे किसानों को बलपूर्वक रोकने की निंदा की है।
इधर, देशभर के किसानों का 16 फरवरी को भारत बंद को लेकर छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स ने समर्थन नहीं किया है। चैंबर ने कहा, छत्तीसगढ़ में इस दिन मार्केट खुला रहेगा, छत्तीगसढ़ बंद का सवाल ही नहीं उठता। चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने भारत बंद को लेकर छत्तीसगढ़ में बंद की स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने कहा, बंद को लेकर कोई हमसे समर्थन मांगने नहीं आया है। प्रदेशभर के व्यापारिक संगठन अपने व्यापारिक संस्थान खुले रखेंगे।
बाइक सवार युवकों के गले में चाकू अड़ाकर किया लूट का प्रयास
16 Feb, 2024 11:41 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा में बाइक सवार युवकों के गले में चाकू अड़ाकर लूट के प्रयास का मामला सामने आया है। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने बाइक सवार युवकों पर लोहे के राड और डंडे से हमला किया। हमले में घायल युवकों ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर हमलावर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। सरकंडा के चिंगराजपारा प्रभात चौक के पास रहने वाले आदित्य लास्कर बुधवार की रात टिकरापारा की ओर घुमने के लिए गए थे। रात करीब नौ बजे वे अपने दोस्त शनुदीप और राम बघेल के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। बाइक शनुदीप चला रहा था।
बाइक सवार युवक लक्ष्मी चौक के पास पहुंचे थे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले बब्बन सारथी ने उनकी बाइक रोक ली। बाइक रुकते ही बब्बन के साथी पीछे से आए। बदमाशों ने चाकू दिखाकर आदित्य और उसके दोस्तों से रुपये मांगे। मना करने पर बदमाशों ने आदित्य और उसके दोस्तों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। बाइक सवार शनुदीप ने रुपये देने से इन्कार किया तो चाकू से मारने की धमकी देकर बब्बन और उसके साथियों ने लोहे के राड से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से आदित्य के पेट, सिर और सीने में चोट आई है। राम बघेल के हाथ और शनुदीप के सिर व कंधे में चोटे आई है। मारपीट के बाद हमलावर भाग निकले। घायल ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
केंद्र सरकार की नीतियों के विरूद्ध श्रमिक संघों की हड़ताल
16 Feb, 2024 11:21 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
केंद्र सरकार के श्रम, उद्योग एवं मेहनतकश विरोधी आर्थिक नितियों के विरूद्ध में 10 केंद्रीय श्रम संगठनों ने शुक्रवार को हड़ताल का आह्वान किया। साऊथ ईस्टर्न कोलफिल़्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) व बाल्को में हड़ताल का असर दिखा। हालांकि नियमित कर्मी ही हड़ताल पर रहे, जबकि आउटसोर्सिंग व ठेका पद्धति से कामकाज होते रहा। श्रमिक संघ प्रतिनिधि हड़ताल को सफल बनाने सुबह से खदान क्षेत्र में डटे रहे। ड्यूटी जाने वाले कर्मियों को जबरदस्ती कर नहीं रोका गया। उधर बाल्को में प्रबंधन ने पहले ही नाइट शिफ्ट (रात ड्यूटी) के कर्मियों को रोक लिया था। सभी क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं जारी रही।
हडताल को लेकर एटक, सीटू, एचएमएस, इंटक द्वारा पिछले एक माह से तैयारी की जा रही थी। सभी खदान व प्लांट क्षेत्र में बैठक लेकर श्रमिक नेताओ ने हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया था। इसके साथ ही प्रबंधन को भी नोटिस थमाई थी। शुक्रवार को चारों यूनियन ने एसईसीएल व बाल्को क्षेत्र में हडताल किया। पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह से ही खदान क्षेत्र पहुंच गए थे। एसईसीएल की मानिकपुर खदान में नियमित के साथ ठेका कर्मियों को भी काम में जाने से रोका गया। उधर गेवरा, दीपका व कुसमुंडा मेगा परियोजना में नियमित कर्मियों की उपस्थिति कम रही, पर आउटसोर्सिंग से लगी कंपनियों के कर्मियों ने काम किया। इससे एसईसीएल में हड़ताल का मिला जुला असर रहा। ज्यादा असर नहीं पड़ा। प्रबंधन ने भी हड़ताल से निपटने पहले ही तैयारी कर कार्य योजना बना थी। बिजली, पानी व अस्पताल समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं यथावत जारी रही।
बीएमएस हड़ताल से बाहर
केंद्रीय मान्यता प्राप्त 10 श्रमिक संघ ने हड़ताल का आह्वान किया। इसमें भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) शामिल नही है, जबकि वर्तमान में बीएमएस की सदस्य संख्या सबसे ज्यादा है। भाजपा समर्थित होने की वजह से संघ ने पहले ही हड़ताल से बाहर रहने का निर्णय लिया था। इसकी वजह से बीएमएस समर्थित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ समर्थक निर्धारित समय पर ड्यूटी पर पहुंचे।
एलआइसी में भोजन अवकाश पर करेंगे प्रदर्शन
केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा प्रस्तावित हड़ताल में पहले सभी बैक शामिल थे, पर ऐन मौके पर बैंक में कर्मियों के संगठन हड़ताल से पीछे हट गए। एलआईसी में हड़ताल नहीं होगी, पर एलआईसी के श्रमिक संघ द्वारा दोपहर भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन कर नारेबाजी की जाएगी।
नम हवाओं से उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड, आज बारिश के आसार, रायपुर में छाए बादल
15 Feb, 2024 12:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ का मौसम अभी भी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है।उत्तर और दक्षिण से आने वाली हवा का मिलन होने की वजह से रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ में बादल छाए हुए हैं।मौसम विभाग के अनुसार नमी के प्रभाव से गुरुवार को सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि अभी शहर का तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक बढ़ चुका है।
रायपुर गुरुवार सुबह अच्छी धूप खिली हुई है, लेकिन आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में बादल छाए हुए हैं, लेकिन तापमान में इसका असर नहीं दिखेगा।
शुष्क हवाओं का उत्तरी छत्तीसगढ़ में असर
अभी राज्य में पर्याप्त मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसकी वजह से शुष्क हवा का दायरा सरगुजा संभाग से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उत्तरी हिस्से में अभी ठंड पड़ रही है, लेकिन मध्य और बस्तर में इसका असर खत्म हो गया है।
पिछले चौबीस घंटे में रायपुर का न्यूनतम तापमान 19.8 सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर होने वाला है, मगर तापमान में इसकी वजह से बहुत अधिक असर होने की संभावना नहीं है।
बुधवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अंधविश्वास के चलते की युवक की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस
15 Feb, 2024 11:55 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोटा के बजारपारा में रहने वाले प्रधान आरक्षक की बाइक को किसी ने आग लगा दी। इसके बाद प्रधान आरक्षक ने बैगा-गुनिया के चक्कर में आकर पड़ोसी की पिटाई कर दी। मकान मालिक और पीड़ित युवक ने घटना की शिकायत एसपी कार्यालय में की है। इस पर प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोटा के बजारपारा में रहने वाले ऋतुराज मलिक ने बताया कि कुछ दिन पहले कोटा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अमर संजय कुजुर की बाइक को किसी ने आग लगा दी थी। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। इस बीच मंगलवार को प्रधान आरक्षक अपने किराए के मकान में आया।
उसने पड़ोस में रहने वाले ऋतुराज पर बाइक पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की। उसने बताया कि बैगा-गुनिया ने उसे पड़ोसी द्वारा आग लगाने की बात कही है। समझाइश देने पर प्रधान आरक्षक ने युवक से मारपीट की। आसपास के लोगों और मकान मालिक महिला ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे भी धमकी दी गई। मारपीट से घायल युवक ने घटना की शिकायत कोटा थाने में की। इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद पीड़ित सीधे एसपी आफिस पहुंच गए। यहां पर उन्होंने एएसपी अर्चना से मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राज्यसभा के लिए देवेंद्र प्रताप सिंह ने दाखिल किया नामांकन, कहा....
15 Feb, 2024 11:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा में राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया। वे जनजाति समाज से आते हैं और रायगढ़ राज परिवार से हैं। राजा चक्रधर की याद में प्रदेश में चक्रधर समारोह आयोजित किया जाता है। देवेंद्र प्रताप सिंह इन्ही के परपोते हैं। इनके पिता स्व. सुरेंद्र प्रताप सिंह दो दशक तक लैलूंगा विधानसभा से विधायक थे।
नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।
नामांकन दाखिल करने के बाद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कही ये बात
देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी इतना आगे पहुंचा देगी। मुझे इस बात की जानकारी करीब आधे घंटे बाद हुई जब प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से बात किया।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए की। उसके पहले रेलवे विभाग में सरकारी नौकरी में था। नौकरी से इस्तीफा देकर वर्ष-2003 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। तब से लगातार भाजपा और संघ से जुड़ा हूं।