मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में छाया घना कोहरा, 14 जिलों में शीतलहर अलर्ट जारी
2 Jan, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: सर्द हवाओं से ठिठुर रहे मध्य प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं. इधर, नए साल के दूसरे दिन की सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई. राजधानी भोपाल में सुबह 8 बजे तापमान 12 डिग्री रहा. कोहरे के कारण राजधानी में सूरज भी फीका नजर आया. कोहरे की चादर में लिपटे शहर में सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है. वहीं, मौसम विभाग ने आज भोपाल और इंदौर समेत मध्य प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.
नए साल की शुरुआत में ठिठुरा प्रदेश
नए साल की पहली सुबह घने कोहरे और कंपकंपाती ठंड के साथ शुरू हुई. मंगलवार रात 11 बजे से ही प्रदेश में कोहरे का असर दिखना शुरू हो गया था, जिसके कारण एक घंटे में ही दृश्यता 1000 मीटर से घटकर महज 100 मीटर रह गई. बुधवार सुबह 9 बजे तक यह 50 से 100 मीटर के बीच रही, जिसके कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर रेंगना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। कोहरे और कम दृश्यता के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने गुरुवार को भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले मप्र के 37 जिलों में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भोपाल, उज्जैन और शाजापुर में इतना घना कोहरा रहा कि दृश्यता मात्र 50 मीटर रह गई।
ठंड बढ़ने का कारण
मौसम विभाग का कहना है कि इस समय जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। इसके कारण मध्य प्रदेश में ठंडी हवाएं आ रही हैं। वहीं, आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी, जिसके बाद हवा की गति बढ़ेगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा। यही वजह है कि जनवरी में प्रदेशवासियों को ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कहा है कि जनवरी में 20-22 दिन तक शीतलहर चल सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में ठंड का असर और तेज हो सकता है। पहाड़ी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
गुजरात-महाराष्ट्र के जरिए बंदरगाहों से जुड़ेगा मप्र
2 Jan, 2025 10:14 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश अब गुजरात और महाराष्ट्र के जरिए बंदरगाहों से जुड़ेगा। आयात निर्यात के नए पोर्ट से एमपी की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। दूसरे राज्यों और विदेशों तक मध्यप्रदेश से सामान भेजे जा सकेंगे।
दरअसल, डॉ. मोहन यादव की सरकार ने सागरमाला प्रोजेक्ट के तहत स्टेट मैरीटाइम और वाटर वे ट्रांसपोर्ट कमेटी का गठन किया है। एसएमडब्लूटीसी में मुख्य सचिव अध्यक्ष बने, एन एच ए आई, रेलवे और नर्मदा विकास प्राधिकरण के अधिकारी को भी शामिल किया गया है। परिवहन लोक निर्माण विभाग और पर्यटन विभाग के साथ-साथ मत्स्य पालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भी सदस्य बनाया गया है। एक राज्य से दूसरे राज्य में सडक़, जल के रास्ते मालभाड़ा सप्लाई के लिए कमेटी केंद्र सरकार को सुझाव देगी।
राजधानी में महिलाओं पर अत्याचार में आई कमी
2 Jan, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । साल 2024 भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने वर्ष 2024 के अपराधों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। बीते वर्ष 2023 की अपेक्षा वर्ष 2024 में महिला अपराधों की संख्या में कमी आई है, लेकिन दहेज हत्या और हत्या के मामलों में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। भोपाल नगरीय पुलिस क्षेत्र में आबकारी के मामलों में पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक कार्रवाई की गई है।
भोपाल पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2023 में 14,805 गंभीर अपराध दर्ज हुए थे, वहीं 2024 में यह संख्या घटकर 14,392 हो गई है। महिला अपराधों में 3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। माइनर एक्ट में 15 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी 16 फीसदी तक कम हुई। महिलाओं की हत्या के मामले 57 प्रतिशत, दहेज हत्या के मामलों में भी रिकॉर्ड 86 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई है। हत्या और अपहरण के मामले भी 16 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने कहा कि भोपाल में अपराध घटे हैं, जिस प्रकार के अपराधों में कमी दर्ज नहीं की गई है, उनको रोकने के लिए और बेहतर प्रयास किए जाएंगे।
मादक पदार्थों की तस्करी में बड़ी वृद्धि
बीते वर्षों की अपेक्षा वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट में 167 कार्रवाई हुईं। 2023 में 111 मामले सामने आए थे। आंकड़ों के लिहाज से ड्रग्स तस्करी में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी जुई है। इस साल 365 जगह जुआ पकड़ा गया, जबकि बीते वर्ष जुआ एक्ट की 493 कार्रवाई की गई थी। सट्टा एक्ट की 2023 में 463, 2024 में 263 कार्रवाई हई हैं। कॉपीराइट एक्ट के मामलों में 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस एक्ट में इस साल छह कार्रवाई हुई, जबकि 2023 में सिर्फ 2 मामले थे। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में इस साल एक मामला सामने आया है। पिछले साल एक भी मामला नहीं था।
नए साल में पुलिस महकमे में बड़ी उठापटक के आसार
2 Jan, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । प्रदेश में नए साल में पुलिस महकमे में भी नए साल में बड़े बदलाव की संभावना है। क्योंकि नए डीजीपी कैलाश मकवाना ने 1 दिसंबर को पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार पुलिस सुधार की दिशा में काम किया है। उन्होंने पुलिस की लगभग सभी शाखाओं की समीक्षा कर ली है। इसके बाद बदवास की संभावना बढ़ गई है। पुलिस महानिदेशक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार रिव्यू बैठकें की है। जहां खामियां हैं, उन्हें निकट भविष्य में सुधारा जाएगा। 2025 में पुलिस सुधार की दिशा में बड़े-बड़े निर्णय होंगे। जिसमें थानों से लेकर पुलिस मुख्यालय में तक बदलाव भी शामिल हैं।
पुलिस में बदलाव की शुरूआत पहले ही महीने में हो जाएगी। सबसे बड़ा बदलाव एक ही जगह लंबे समय से जमे पुलिस अधिकारियों को लेकर होगा। हाल ही में पुलिस मुख्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करने वाली सरकार की दो प्रमुख एजेंसी लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में व्यापक बदलाव किए हैं। आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारियों एजेंसियों से बाहर किया और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बेहतर छवि के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इन एजेंसियों ने पदस्थ किया है। अब जिलों में भी यही क्रम दोहराया जा सकता है। पीएचक्यू सूत्रों ने बताया कि नए साल के शुरूआत में पुलिस अफसरों की मैदानी पदस्थापना में भी बदलाव की संभावना है। खराब छवि के अधिकारियों का मैदान से हटना तय है। वहीं दूसरी ओर पुलिस के तबादलों में राजनीतिक दखल कम होगा। इसको लेकर भी मंथन हुआ है।
स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस 12 जनवरी को होगा सामूहिक सूर्य-नमस्कार
1 Jan, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : प्रदेश में स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस 12 जनवरी को प्रतिवर्ष युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। युवा दिवस के मौके पर विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य-नमस्कार का आयोजन किया जाता है। सामूहिक सूर्य-नमस्कार के साथ स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित प्रेरणादायी शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग ने आयुक्त लोक शिक्षण को सामूहिक सूर्य-नमस्कार और इससे जुड़े कार्यक्रमों में स्वयंसेवी संगठनों और आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के लिये कहा है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रदेश की समस्त विद्यालयीन संस्थाओं में 12 जनवरी को प्रात: 9 से प्रात: 10:30 बजे तक सामूहिक सूर्य-नमस्कार का आयोजन हो। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम और मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन होगा। इसी दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रेडियो पर संदेश प्रसारित होगा। सामूहिक सूर्य-नमस्कार समस्त शिक्षण संस्थाओं में एक साथ, एक संकेत पर किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति का गठन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
शिक्षण संस्थाओं में होने वाले सामूहिक सूर्य-नमस्कार में मंत्रीगण, सांसद, महापौर, अध्यक्ष जिला पंचायत, विधायक, अध्यक्ष नगरपालिका एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सामूहिक सूर्य-नमस्कार में कक्षा-6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। सामूहिक सूर्य-नमस्कार में शामिल विद्यार्थियों को योग और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के महत्व के बारे में भी बताया जायेगा।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के लिए मानक प्रक्रिया एवं आवश्यक निर्देश
1 Jan, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान भारत योजना डॉ. योगेश भरसट ने आयुष्मान भारत योजना में हितग्राहियों को निशुल्क उपचार प्रदान करने के लिए प्रक्रियाओं और निर्देशों की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इन प्रक्रियाओं और निर्देशों का पालन करके हितग्राही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार का लाभ सहजता से प्राप्त कर सकते हैं।
हितग्राही अस्पताल पहुँचने के बाद सबसे पहले आयुष्मान योजना के लिए पंजीकृत कियोस्क का पता करें और अपने दस्तावेज़, जैसे आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी, पात्रता पर्ची, संबल कार्ड या BoCW कार्ड को आयुष्मान मित्र को दिखाएं। पात्रता सत्यापन के दौरान आयुष्मान मित्र आपके आयुष्मान कार्ड और आधार/समग्र आईडी का मिलान करेगा और उपचार के लिए अस्पताल की पात्रता सुनिश्चित करेगा। सत्यापन के बाद, आयुष्मान मित्र आपको निःशुल्क उपचार की प्रक्रिया समझाएगा और चिकित्सीय परामर्श तथा उपचार की प्रक्रिया शुरू होगी।
उपचार के दौरान हितग्राही को किसी भी प्रकार की राशि का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं
उपचार के दौरान हितग्राही को किसी भी प्रकार की राशि का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी उपकरण, दवा या सेवा के लिए अस्पताल द्वारा अतिरिक्त राशि चार्ज की जाती है, तो हितग्राही को तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर इसकी जानकारी देनी चाहिए। उपचार पूरा होने के बाद डिस्चार्ज के समय "निल (शून्य बकाया)" राशि का बिल प्राप्त करना सुनिश्चित करें और अस्पताल से मंगलकामना पत्र लेना न भूलें।
एनएचए हेल्पलाइन नंबर 14555, एसएचए मध्यप्रदेश हेल्पलाइन नंबर 18002332085 पर कर सकते हैं शिकायत
हितग्राही से अपेक्षा की जाती है कि वे उपचार के बाद फीडबैक फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें और हस्ताक्षर करें। यदि किसी स्तर पर अतिरिक्त राशि की मांग की जाती है या किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो हितग्राही को तुरंत NHA हेल्पलाइन नंबर 14555 या SHA मध्यप्रदेश हेल्पलाइन नंबर 18002332085 पर शिकायत दर्ज करायें।
हितग्राही को क्या करना है (Do’s):
हितग्राही को चाहिए कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे आयुष्मान कार्ड, पात्रता पर्ची, आधार कार्ड, राशन कार्ड और समग्र आईडी अपने साथ रखें। अस्पताल पहुँचते ही आयुष्मान कियोस्क पर जाएं और आयुष्मान मित्र से अपनी पात्रता की पुष्टि करवाएं। यह सुनिश्चित करें कि अस्पताल आपकी बीमारी से संबंधित स्पेशलिटी के लिए पैनल में शामिल है। पात्रता की पुष्टि होने के बाद निःशुल्क उपचार प्रक्रिया को समझें और उसका पालन करें। डिस्चार्ज के समय "निल (शून्य बकाया)" राशि का बिल प्राप्त करें और फीडबैक फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें। साथ ही, अस्पताल से मंगलकामना पत्र लेना न भूलें।
हितग्राही को क्या नहीं करना है (Don’ts)
हितग्राही को कभी भी आवश्यक दस्तावेजों को अस्पताल ले जाना नहीं भूलना चाहिए। निःशुल्क उपचार के दौरान किसी भी परिस्थिति में अस्पताल को अतिरिक्त राशि का भुगतान न करें। यदि किसी विशेष परिस्थिति में राशि मांगी जाती है, तो उसकी उचित रसीद प्राप्त करना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की असत्यापित जानकारी पर भरोसा न करें और किसी भ्रम की स्थिति में तुरंत आयुष्मान मित्र से संपर्क करें। फीडबैक फॉर्म को बिना पढ़े या अधूरी जानकारी के साथ हस्ताक्षर न करें। यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता हो, तो शिकायत दर्ज करने में देरी न करें।
फरवरी 2025 से देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर लागू होंगे नए दिशा-निर्देश
1 Jan, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश में एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण तेजी से हो रहा है, जिससे न सिर्फ विकास को गति मिल रही है बल्कि सड़क दुर्घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। तेजी से बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) नई गाइडलाइन लागू कर रहा है, जिसे जानना सभी के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि इन्हें जानने से दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। नई गाइडलाइन फरवरी 2025 से लागू होंगी।
दुर्घटनाओं को रोकने के लिए NHAI का बड़ा कदम
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण फरवरी 2025 से एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर साइनेज के लिए व्यापक दिशा-निर्देश लागू करने जा रहा है। इसके तहत हर 10 किलोमीटर पर बड़े साइन बोर्ड लगाने के साथ ही पशु आश्रय स्थल खोलने का फैसला लिया गया है। सुरक्षित ड्राइविंग के लिए साइनेज और रोड मार्किंग बेहद जरूरी हैं और हर ड्राइवर को इनके बारे में पता होना चाहिए। सड़क परिवहन मंत्रालय ने अब सड़क का स्वामित्व रखने वाली एजेंसियों को जो दिशा-निर्देश दिए हैं..
हर 10 किलोमीटर पर फुटपाथ पर वाहन का लोगो के साथ गति सीमा को पेंट करना अनिवार्य है।
हर 5 किलोमीटर पर स्पीड लिमिट साइनेज लगाना होगा।
हर 5 किलोमीटर पर नो पार्किंग साइनेज लगाना होगा।
हर 5 किलोमीटर पर इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित किया जाना चाहिए।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने किया पदभार ग्रहण
1 Jan, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग मनोज श्रीवास्वत ने 1 जनवरी को पदभार ग्रहण किया। श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की बैठक लेकर आयोग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के चुनाव में किये जा रहे नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान आयोग के उप सचिव मनोज मालवीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बाबा विश्वनाथ का किया अभिषेक
1 Jan, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन किये। उन्होंने सपरिवार विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का पूजन एवं अभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति का भुगतान अब UNIPAY से होगा
1 Jan, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि नव वर्ष से मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकृत पात्र बालिकाओं को छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान UNIPAY के माध्यम से किया जायेगा। यह व्यवस्था लागू हो जाने से अब छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान बालिका के खाते में सीधे UNIPAY के माध्यम से हो सकेगा। भुगतान की सूचना भी मोबाईल में एसएमएस से बालिका को प्राप्त हो सकेगी। इस तरह भुगतान की प्रकिया अब और अधिक सटीक हो गयी है।
मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना में बालिका को कक्षा 6, कक्षा 9, कक्षा 11 एवं कक्षा 12 में छात्रवृत्ति देने एवं स्नातक प्रथम एवं अंतिम वर्ष में प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है। अब तक लगभग 29 लाख से अधिक बालिकाओं को 813.64 करोड़ रूपये की छात्रवृत्ति स्वीकृत की जा चुकी है। पूर्व में यह राशि जिलों के द्वारा आहरित कर सम्बंधित बालिका के खाते में डिपोजिट की जाती थी, इसमें समय लगता था और बालिका को सूचना भी नहीं प्राप्त हो पाती थी। UNIPAY के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया प्रभावी और पारदर्शी हो गयी है।
महिला बाल विकास मंत्री भूरिया ने बताया कि विभाग लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को UNIPAY पेमेंट पोर्टल के माध्यम से सहायता राशि का हस्तांतरण करता है। इसके लिए प्रत्येक हितग्राही का बैंक खाता आधार लिंक एवं डीबीटी इनेबिल्ड होना चाहिए, इसके पोर्टल का संचालन एमपीएसईडीसी द्वारा किया जा रहा है। इसमें कोई मैन्युअल हस्तक्षेप नहीं है। एमपीएसईडीसी के पोर्टल पर पेमेंट आर्डर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा जनरेट किया जाता है। पेमेंट आर्डर जनरेट होने के बाद एमपीएसईडीसी के UNIPAY पेमेंट पोर्टल से बैंकिंग पार्टनर को हितग्राही के आधार के रेफरेंस नंबर के साथ पेमेंट भेजा जाता है। इसके बाद बैंक यह पेमेंट आर्डर और NPCI को भेजता है NPCI इसे हितग्राही के पसम्बंधित बैंक को भेजता है।
27 पुलिस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड
1 Jan, 2025 08:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। 27 पुलिस अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा का कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्वीकृत किया गया है। इस संबंध में आज आदेश जारी किए गए हैं।
09029/09030 विश्वामित्री-बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (01-01 ट्रिप)
1 Jan, 2025 07:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 09029/09030 विश्वामित्री - बलिया - विश्वामित्री महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 01-01 ट्रिप चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा एवं बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।
गाड़ी संख्या 09029 विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09029 विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 17 फरवरी 2025 को विश्वामित्री स्टेशन से सुबह 08.35 बजे प्रस्थान कर, 19.10 बजे संत हिरदाराम नगर, 20.40 बजे विदिशा, 21.10 बजे गंजबासौदा, 23.05 बजे बीना एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम 19.00 बजे बलिया स्टेशन पहुंचेगी।
भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा एवं बीना स्टेशन से होकर गुजरेगी
गाड़ी संख्या 09030 बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09030 बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 18 फरवरी 2025 को रात्रि 23.30 बजे बलिया स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन 21.55 बजे बीना, 22.36 बजे गंजबासौदा, 23.06 बजे विदिशा, 00.15 बजे संत हिरदाराम नगर एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 10.05 बजे विश्वामित्री स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना जंक्शन, लालितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर जंक्शन, औंरीहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना
इस विशेष ट्रेन में 12 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
09371/09372 डॉ. अंबेडकर नगर-बलिया-डॉ. अंबेडकर नगर महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (04-04 ट्रिप)
1 Jan, 2025 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 09371/09372 डॉ. अंबेडकर नगर - बलिया - डॉ. अंबेडकर नगर महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 04-04 ट्रिप चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा एवं बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।
गाड़ी संख्या 09371 डॉ. अंबेडकर नगर-बलिया महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (04 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09371 डॉ. अंबेडकर नगर-बलिया महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 22, 25 जनवरी 2025 एवं 8, 22 फरवरी 2025 को डॉ. अंबेडकर नगर स्टेशन से दोपहर 13.45 बजे प्रस्थान कर, 19.10 बजे संत हिरदाराम नगर, 20.40 बजे विदिशा, 21.10 बजे गंजबासौदा, 23.05 बजे बीना एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम 19.15 बजे बलिया स्टेशन पहुंचेगी।
भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा एवं बीना स्टेशन से होकर गुजरेगी
गाड़ी संख्या 09372 बलिया-डॉ. अंबेडकर नगर महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (04 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09372 बलिया-डॉ. अंबेडकर नगर महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 23, 26 जनवरी 2025 एवं 9, 23 फरवरी 2025 को रात्रि 23.45 बजे बलिया स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन 21.55 बजे बीना, 22.36 बजे गंजबासौदा, 23.06 बजे विदिशा, अगले दिन 00.15 बजे संत हिरदाराम नगर एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 05.30 बजे डॉ. अंबेडकर नगर स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट:
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में इंदौर जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना जंक्शन, लालितपुर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर जंक्शन, औंरीहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना:
इस विशेष ट्रेन में 12 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
09031/09032 उधना-बलिया-उधना महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप)
1 Jan, 2025 06:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना - बलिया - उधना महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 02-02 ट्रिप चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा एवं बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।
गाड़ी संख्या 09031 उधना-बलिया महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (02 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09031 उधना-बलिया महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 17 जनवरी 2025 एवं 16 फरवरी 2025 को उधना स्टेशन से सुबह 06.40 बजे प्रस्थान कर, 19.10 बजे संत हिरदाराम नगर, 20.40 बजे विदिशा, 21.10 बजे गंजबासौदा, 23.05 बजे बीना एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम 19.00 बजे बलिया स्टेशन पहुंचेगी।
भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा एवं बीना स्टेशन से होकर गुजरेगी
गाड़ी संख्या 09032 बलिया-उधना महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (02 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09032 बलिया-उधना महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 18 जनवरी 2025 एवं 17 फरवरी 2025 को रात्रि 23.30 बजे बलिया स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन 21.55 बजे बीना, 22.36 बजे गंजबासौदा, 23.06 बजे विदिशा, तीसरे दिन 00.15 बजे संत हिरदाराम नगर एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए दोपहर 12.45 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में भरूच जंक्शन, विश्वामित्री, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना जंक्शन, लालितपुर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, औंरीहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना
इस विशेष ट्रेन में 12 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
भोपाल के लिए नया साल उद्घाटनो से भरा, जीजी फ्लाईओवर मेट्रो समेत कई नई सौगातें
1 Jan, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: नए उत्साह और उम्मीद के साथ साल 2025 का आरंभ हो गया है। यह नूतन वर्ष भोपाल के लिए रफ्तार का साल होगा। इस बार ऐसे प्रोजेक्ट्स पूरे होने जा रहे हैं, जिनका शहरवासियों को लंबे समय से इंतजार था। नए साल में भोपाल को कौन-सी सौगातें और सुविधाएं मिलेंगी आइए जानते हैं।
भोपाल मेट्रो
भोपाल मेट्रो के पहले चरण के 6.2 किमी रूट पर इस साल मेट्रो दौड़ना शुरू हो जाएगी। सुभाष नगर से एम्स तक आठ स्टेशनों का काम लगभग हो गया है। इस रूट पर जून से कमर्शियल रन शुरू होगा। अगले दो महीने में ट्रैक का लोड टेस्ट और इलेक्ट्रिकल टेस्ट किया जाएगा।
जीजी फ्लाईओवर
गायत्री मंदिर और गणेश मंदिर के बीच 148 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जीजी फ्लाईओवर को जनवरी में जनता के लिए खोला जाएगा। यह फ्लाईओवर 2734 मीटर लंबा है, जो शहर का सबसे लंबा फ्लाईओवर है। इसकी लोड और लाइट टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। इसके चालू होने के बाद वल्लभ भवन चौराहा से गायत्री मंदिर तक 60 प्रतिशत ट्रैफिक इस फ्लाईओवर के माध्यम से संचालित होगा, जिससे बोर्ड ऑफिस चौराहा, व्यापमं, प्रगति और मानसरोवर पर ट्रैफिक में आधी कमी आएगी।
कोलार 6 लेन
कोलार गेस्ट हाउस तिराहे से गोल जोड़ तक 15 किलोमीटर लंबी कोलार सिक्स लेन का निर्माण पूरा हो चुका है। यह शहर की पहली सीसी सिक्स लेन सड़क है, जिसमें पार्किंग जोन भी शामिल है। इस सड़क के निर्माण से कोलार और उससे जुड़े कॉलोनियों के निवासियों को ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलेगी। फरवरी तक इस परियोजना का पूरा कार्य संपन्न हो जाएगा।
निशातपुरा रेलवे स्टेशन
नए वर्ष में निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन होने जा रहा है, जो शहर के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करेगा। इस स्टेशन के चालू होने से भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में कमी आएगी, जिससे यात्रा करना अधिक सुगम होगा। निशातपुरा रेलवे स्टेशन के निर्माण से क्षेत्रीय परिवहन प्रणाली में भी सुधार देखने को मिलेगा।
संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन
संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यात्रियों की सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 26 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस स्टेशन का कार्य शीघ्र ही पूरा होने की उम्मीद है।
स्मार्ट मीटर
एमपी विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अब स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली आपूर्ति की प्रक्रिया में बदलाव किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर बिल से संबंधित जानकारी प्राप्त होगी, जिससे उन्हें बिल भुगतान के लिए कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
ब्रिटेन की राजनीति में नई हलचल, पीएम स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा?
पति की हत्या के मामले में महिला दोषी करार, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
भीषण गर्मी में आग का तांडव: वडोदरा में कार जलकर खाक
Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
हाईकोर्ट में राजनीतिक उथल-पुथल, संजय पाठक की मौजूदगी में सुनवाई स्थगित
चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जबलपुर EOW टीम का एक्शन, SDM कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार
महिला सहायता योजना पर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए सवाल
