मध्य प्रदेश
महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, भोपाल से प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट
6 Jan, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है. जल्द ही राजधानी भोपाल से यूपी के प्रयागराज के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी शुरू होने जा रही है. एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसके लिए 3 कंपनियों को फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। सीधी फ्लाइट की सुविधा मिलने से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रयागराज के लिए फ्लाइट जा रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने भोपाल से सीधे प्रयागराज का प्रस्ताव भेजा है। फ्लाइट शुरू करने के लिए तीन कंपनियों को प्रस्ताव भेजा गया है। कंपनियों से मंजूरी मिलते ही 13 जनवरी से भोपाल से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी. भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रोजाना 100 से ज्यादा यात्रियों के आने-जाने की उम्मीद है।
इंदौर से प्रयागराज के लिए फ्लाइट सेवा
इंदौर-प्रयागराज हवाई सेवा महाकुंभ शुरू होने से पहले 11 जनवरी से शुरू हो जाएगी. यह हर शनिवार को इंदौर से रात 8:05 बजे उड़ान भरेगी और रात 10:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. यह सोमवार को शाम 7:40 बजे प्रयागराज से उड़ान भरेगी और रात 9:40 बजे इंदौर पहुंचेगी।
13 जनवरी से शुरू हो रहा है महाकुंभ
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। सनातन सभ्यता के सबसे बड़े पर्वों में से एक महाकुंभ के शुरू होने का सभी को इंतजार है। मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार श्रद्धालु इस महाकुंभ में आने के लिए उत्साहित और आतुर हैं, क्योंकि इस बार का महाकुंभ खास है। 144 साल बाद बन रहे विशेष संयोग की वजह से इस बार के महाकुंभ की खासियत और बढ़ गई है।
यूनियन कार्बाइड कचरा मामले पर आज मप्र हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
6 Jan, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एमपी हाईकोर्ट: यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से जहरीला कचरा आने के बाद पीथमपुर में तनाव का माहौल है। रहवासी इस कदम का विरोध कर रहे हैं, जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा प्लांट के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
यूनियन कार्बाइड के 358 टन जहरीले कचरे के निपटान से जुड़े मामले की सुनवाई आज यानी सोमवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट करेगा। बता दें, यह कचरा उस फैक्ट्री का है, जहां भोपाल गैस त्रासदी हुई थी, जिसे सरकार ने धार जिले के पीथमपुर में निपटाने की योजना बनाई है।
उग्र विरोध में आत्महत्या का प्रयास
स्थानीय लोग इस कदम का जमकर विरोध कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इस कदम को रोकने के लिए हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान दो युवकों ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की है। लोगों का कहना है कि अगर इस जहरीले कचरे को जलाया गया तो पानी, हवा, मिट्टी दूषित हो जाएगी, जिससे लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इतना ही नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। जनभावना को सर्वोपरि रखते हुए आगे कोई कदम न उठाने का निर्णय लिया गया है। इस याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
जबलपुर बेंच करेगी फैसला
आज सभी की निगाहें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा की जाने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, यह फैसला हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ और जस्टिस विवेक जैन की अध्यक्षता में लिया जाएगा। वहीं मोहन सरकार भोपाल से पीथमपुर कचरा शिफ्ट करने के मामले पर अपनी प्रगति रिपोर्ट भी पेश करेंगे। जिस तरह से पीथमपुर में कचरा जलाने का विरोध लगातार तेज हो रहा है, उससे लगता है कि सरकार हाईकोर्ट की अनुमति के बिना कोई फैसला नहीं लेगी, भले ही इसमें कुछ समय लग जाए।
एनजीटी में दायर याचिका में मांगी सुरक्षा की गारंटी
अधिक जानकारी के लिए बता दें, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल भोपाल बेंच में एक याचिका दायर की गई है, याचिकाकर्ता ने राज्य सरकार के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे एक हलफनामा लें कि कचरा जलाने से आसपास के लोगों को कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही कहा गया है कि कूड़ा जलाने को लेकर जनता की चिंताओं को दूर करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं और इस बारे में जल्द से जल्द मीडिया में जानकारी प्रकाशित की जाए, ताकि लोग अपनी सुरक्षा का उचित ध्यान रख सकें। सीएम मोहन यादव यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कूड़ा निस्तारण के लिए उठाया जाने वाला हर कदम वैज्ञानिकों और वरिष्ठों की निगरानी में हो। इसके बावजूद जब तक जनता में भरोसा नहीं होगा, सरकार कोई कदम नहीं उठाएगी।
फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी
6 Jan, 2025 12:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। इसके चलते अगले 48 घंटों के दौरान एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। हवाओं की दिशा बदलने से मध्य प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। हालांकि कई जिलों में बादल भी छाने लगे हैं। प्रदेश के 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर-रीवा संभाग के जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से हवाओं का रुख फिर उत्तर की ओर हो गया है। 7 जनवरी से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आ सकती है। रविवार को ज्यादातर जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 7 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
कोहरे की चपेट में ग्वालियर-चंबल
प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के जिलों में घना कोहरा छाया रहा। सिंगरौली, सीधी, सतना, रीवा, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, मऊगंज और पन्ना में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, वहीं छतरपुर, मैहर और श्योपुरकलां में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा।
कहां कितना तापमान?
मंडला में शीतलहर का असर देखने को मिला। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले पांच शहरों में मंडला शहर की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा कल्याणपुर (शहडोल) में 4.4 डिग्री, हिल स्टेशन पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 4.6 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट) में 6.3 डिग्री और उमरिया में 6.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू से हटेंगे सालों से जमे अफसर
6 Jan, 2025 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । पिछले महीने राजधानी में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक के ठिकानों पर पड़े छापों के बाद लोकायुक्त की कार्यप्रणाली चर्चा में है। छापों के बाद पुलिस मुख्यालय ने लोकायुक्त के साथ-साथ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में पदस्थ आरक्षक से लेकर निरीक्षक और कुछ उप पुलिस अधीक्षकों को बाहर का रास्ता दिखा है। अब दोनों एजेसियोंं से पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों को बदलने की तैयारी है। जिसमें ज्यादातर मैदानी अधिकारी प्रभावित हो सकते हंै।
मंत्रालय सूत्रों के अनुसार हाल ही में पुलिस मुख्यालय और शासन के बीच दोनों एजेंसियों की कार्यप्रणाली को और ज्यादा पारदर्शी करने पर चर्चा हुई है। हाल ही में दोनों एजेंसियों से आरक्षक से लेकर निरीक्षकों को पुलिस मुख्यालय वापस बुलाया जाना इसी रणनीति का हिस्सा है। बताया गया कि लंबे समय से जमे मैदानी अधिकारियों का हटना तय है। कुछ ऐसे अधिकारियों को नाम भी हैं, जो एक एजेंसी से दूसरे एजेंसी में पहुंचे हैं। इनको भी बाहर किया जा सकता है। 3 साल की सेवा अवधि के आधार पर लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू के मैदानी अधिकारियों की जमावट की तैयारी हो रही है। पदस्थापना आदेश पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ ही जारी होंगे। संभवत: यह बदलाव इसी महीने होने की संभावना है।
7 संभाग मुख्यालयों पर हैं इकाई
लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू की प्रदेश के 7 संभागीय मुृख्यालयों पर अलग-अलग यूनिट हैं। जिनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, उज्जैन और सागर शामिल हैं। लोकायुक्त के भोपाल इकाई के अधिकारी भी प्रभावित हो सकते हैं। मुख्यालय स्तर के कुछ अधिकारियों को भी बदला जा सकता है।
अब बिजली बिलों में उद्योगों को भी झटका देने की तैयारी
6 Jan, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने लगातार घाटा होने का हवाला देते हुए बिजली की दर में वृद्धि का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेजा है। इस प्रस्ताव में होने वाले घाटे का उल्लेख करते हुए उद्योगों को रात में दी जाने वाली रियायती बिजली की व्यवस्था को समाप्त करने का आग्रह आयोग सेे किया गया है। आयोग द्वारा याचिका स्वीकार कर अब आपत्ति मांगी गई है। कंपनी ने प्रदेश में चार हजार 107 करोड़ रुपये के नुकसान का हवाला दिया है। इसके साथ ही आम आदमी के बिजली बिलों की दर में भी साढ़े सात फीसदी की दर से अधिक की वृद्धि करने भी मांग की गई है।दरअसल प्रदेश में उच्च दाब कनेक्शन वाले उद्योगों को रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच बिजली के उपयोग पर बिल में दस प्रतिशत की रियायत दी जाती है। इसे अब वापस लेने का प्रस्ताव रखा दिया गया है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो प्रदेश के 15 हजार बड़े और 10 हजार छोटे यानी कुल 25 पर आर्थिक भार आना तय है।
सामान्य दर का है प्रस्ताव
इस प्रस्ताव को लेकर कंपनी का तर्क है कि रात के समय बिजली महंगी खरीदने के बाद उद्योगों को 10 प्रतिशत की छूट रात के समय उपयोग करने पर दी जाती है। इससे होने वाले घाटे की भरपाई आम आदमी के बिल में बढ़ोत्तरी कर की जाती है, जिससे आम उपभोक्ता पर बिजली बिल का भार पढ़ता है। उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2023-24 में उद्योगों को रात के समय बिजली उपयोग करने पर 20 प्रतिशत तक बिलिंग में रियायत मिलती थी। इसे वर्ष 2024-25 के टैरिफ आदेश में कम कर 10 प्रतिशत तक कर दिया गया था।
हर साल महंगी हो रही बिजली
बिजली कंपनियों ने साल 2023-24 में बिजली का टैरिफ बढ़ाए जाने के लिए विद्युत विनियामक आयोग में याचिका दायर की थी। इस याचिका में बिजली कंपनियों ने 1537 करोड़ का घाटा बताया था। इस घाटे की भरपाई के लिए बिजली कंपनियों ने आयोग से 3.20 फीसदी टैरिफ बढ़ाने की मांग की थी। उधर, विद्युत विनियामक आयोग ने जब बिजली कंपनियों के घाटे की जांच की तो, यह घाटा 795 करोड़ रह गया था, तब आयोग ने 1.65 फीसदी टैरिफ बढ़ाने की मंजूरी दी थी। इसी तरह से इसके पहले वर्ष 2022-23 में बिजली कंपनियों ने 3916 करोड़ का घाटा बताया था। इस घाटे की पूर्ति के लिए बिजली कंपनियों ने आयोग से 8.71 फीसदी बिजली का टैरिफ बढ़ाने की मांग थी। तब आयोग ने बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं की जांच क की। आयोग ने जांच के बाद साफ लिखा कि गहन जांच के बाद 1181 करोड़ का घाटा आ रहा है। यानी आयोग की जांच के बाद बिजली कंपनियों का घाटा से आधे से भी कम रह गया था। तब आयोग ने बिजली के टैरिफ में 2.64 फीसदी का इजाफा किया था।
10वीं-12वीं बोर्ड कक्षाओं के रिजल्ट बिगडे तो स्कूल प्राचार्य होंगे जवाबदार
6 Jan, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । हायर सेकेंडरी, हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं के लिए अब 2 महीने का समय भी नहीं बचा है, इससे पहले 10 दिन बाद प्री बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी, भोपाल से निर्देश जारी हुआ है कि बोर्ड कक्षाओं विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाए परीक्षा परिणाम बिगडऩे की स्थिति में प्राचार्य पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद शीतकालीन अवकाश रविवार खत्म हो रहा है और सोमवार से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। शिक्षकों और प्राचार्य के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि स्कूल खुलने के 10 दिन में ही प्री बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगे, जो इस महीने के आखिर तक चलेंगे अगले महीने में मुख्य परीक्षाओं का दौर शुरू होगा । ऐसे में कक्षाएं दो सप्ताह भी लगाना मुश्किल हैं। इसी दौरान बोर्ड परीक्षाओं का कोर्स पूरा करने की चुनौती बनी हुई है। शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने भोपाल से निर्देश जारी किए हैं कि 10वीं 12वीं की कक्षाओं में स्कूल एवं विद्यार्थियों का परिणाम संतोषजनक नहीं आया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे। प्राचार्य और शिक्षकों का कहना है कि 2 से 3 सप्ताह में परीक्षाएं लगातार जारी हैं। ऐसे में कक्षाएं लगाने की दिक्कतें रहती हैं कोर्स कैसे पूरा कराएं। अब कार्रवाई की तलवार प्राचार्य के ऊपर लटका दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी अगले सप्ताह में सभी प्राचार्यों से समीक्षा बैठक बुलाएंगे, जिसमें कोर्स और विद्यार्थियों की समस्या के बारे में विशेष चर्चाएं की जाएगी।
स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा था सैक्स रैकेट, 60 से अधिक युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालात में पकड़ाए
6 Jan, 2025 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । भोपाल क्राइम ब्रांच की 10 टीमों ने भोपाल के अलग-अलग इलाकों में स्थित स्पा सेंटरों पर छापेमार कार्रवाई कर 60 से अधिक युवक- युवतियों को आपत्तिजनक हालात में पकड़ा है। शहर के 6 स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। स्पा सेंटर पर चल रहे गोरख धंधे का भांडा फोड़ करते हुए पुलिस ने बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां की है। क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश पर शनिवार रात 6 बजे से रात 9 बजे तक कार्रवाई है। क्राइम ब्रांच ने करीब 250 पुलिस जवानों के साथ मिलकर ने एमपीनगर में स्थित मिकाशो फैमिली स्पा एंड पंचकर्म सेंटर, मनसरोवर में नक्षत्र स्पा सेंटर, ज्योति टॉकिज के पास नाहरे स्पा सेंटर, नेहरु नगर स्थित ताज व क्लासिक स्पा सेंटर और बागसेवनिया स्थित ग्रीन वेली स्पा सेंटर में छापे में कार्रवाई की। अकेले ग्रीन वेली स्पा सेंटर से 22 लड़कियां और 18 लड़के आपत्तिजनक हालात में पकड़ाया है। पुलिस को शहरभर के स्पा सेंटर पर छापा मारने था, लेकिन जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई तो वह अपने- अपने स्पा सेंटर बंद करके भाग निकले। क्राइम ब्रांच ने सभी आरोपियों के थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने बताया कि भोपाल के कई इलाकों से स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश पर शाम को 6 बजे से स्पा एमपीनगर, बागसेवनिया और कमला नगर इलाके में स्थित स्पा सेंटरों में छापा मार कार्रवाई की गई। क्राइम ब्रांच सहित थाना पुलिस के करीब 250 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने द ग्रीन वेली, मिकाशो फैमिली स्पा एंड पंचकर्म सेंटर, नक्षत्र स्पा सेंटर, नाहरे स्पा सेंटर, ताज व क्लासिक स्पा सेंटर में दबिश दी गई, इस दौरान स्पा सेंटरों से शराब की बॉटल, शर्क्ति वर्धक टेबलेट सहित संबध बनाने में प्रयोग की जाने वाली आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। कार्रवाई के बाद क्राइम ब्रांच ने करीब 60 आरोपियों को थाना क्षेत्र के हिसाब से आगे की कार्रवाई करने के लिए एमपी नगर थाना, कमला नगर थाना और बागसेवनिया थाने में सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच पुलिस ने करीब 10 स्पा सेंटर पर रेड की थी, इसमें 5 ऐसे ठिकाने मिले जहां स्पा सेंटर की आड़ में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस की अलग अलग ठिकानों पर रेड हुई तो कई अन्य क्षेत्रों में संचालक अपना स्पा सेंटर बंद कर भाग गए। जिसके चलते कई स्थानों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाई। रेड के बाद पुलिस मिसरौद थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल भी गई थी लेकिन वहां सभी स्पा सेंटर बंद मिले।
क्राइम ब्रांच ने थाना पुलिस की मदद से 3 थाना क्षेत्रों के 6 स्पा सेंटर पर कार्रवाई की गई है। कमला नगर स्थित नेहरू नगर के क्लासिक व ताज स्पा, एमपी नगर के मिकाशो स्पा और मानसरोवर कॉम्प्लेक्स स्थित नक्षत्र स्पा, बागसेवनिया स्थित ग्रीन वेली स्पा सेंटर शामिल है। पुलिस ने स्पा सेंटर से शराब की बोतल और कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। कार्रवाई को लेकर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारि मिश्र का कहना है कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की शिकायती आ रही थी। इसी को लेकर 5-7 स्पा सेंटरों पर दबिश दी गई थी। जहां से करीब 40 लड़के- लड़किया आपत्तिजनक हालात में मिले है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। स्पा सेंटर संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और शहर में आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
कल से तेज ठंड का दूसरा दौर
6 Jan, 2025 08:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मध्यप्रदेश में जनवरी में तेज ठंड का दूसरा दौर अगले 48 घंटे बाद यानी कल 7 जनवरी से शुरू होगा। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में रविवार से यह सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसका असर दो दिन बाद दिखेगा। इससे पहले ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। सोमवार सुबह करीब 20 जिलों में कोहरा छाया हुआ है।मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया- वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी से उत्तर से बर्फीली हवाएं आने लगेंगी। जिनकी रफ्तार तेज होगी। ये ठंड का असर बढ़ाएंगी। दिन-रात दोनों के तापमान में गिरावट होगी। जनवरी में मावठे की बारिश भी हो सकती है। 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में इससे बूंदाबांदी होने के आसार भी हैं।
बर्फ पिघलने पर गिरेगा पारा
जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। रविवार को 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चलती रहीं। इस कारण ठंड का असर बना रहा। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है।
तबादले के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को करना होगा अभी और इंतजार
5 Jan, 2025 10:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों को तबादले के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश में तबादलों पर दो वर्ष से लगा प्रतिबंध अब मार्च में ही हटेगा। हालांकि, कलेक्टर-कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों के तबादले जनवरी में होंगे। छह जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम तहसीलदार सहित 65 हजार कर्मचारियों के तबादले पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा।प्रदेश में वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने तबादला नीति घोषित नहीं की थी, तब से तबादले केवल मुख्यमंत्री समन्वय के माध्यम से ही हो रहे हैं। चुनाव के बाद से लगातार मंत्री और जनप्रतिनिधि तबादला नीति जारी करने की मांग भी कर रहे हैं।
मार्च से हटाया जा सकता है प्रतिबंध
मुख्यमंत्री ने अनौपचारिक कैबिनेट में मंत्रियों को आश्वस्त भी किया है कि तबादले पर से प्रतिबंध जल्द ही हटाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि मार्च से प्रतिबंध हटाया जा सकता है। इसमें भी सीमित संख्या में ही तबादले करने के अधिकार मंत्रियों को दिए जाएंगे। प्रभार के जिले में पूरा अधिकार प्रभारी मंत्री का रहेगा।
प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा पदस्थ
उधर, सरकार इसी महिने मैदानी स्तर पर जमावट करेगी। इसमें उन अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जिलों में पदस्थ किया जाएगा, जिन्हें दो वर्ष तक काम करने का मौका दिया जा सके। इसके लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में प्रदर्शन के साथ जनप्रतिनिधियों से समन्वय को भी आधार बनाया जाएगा। वही मंत्रालय स्तर पर भी कुछ परिवर्तन होंगे अपर मुख्य सचिव गृह एसएन मिश्रा एक फरवरी को सेवानिवृत हो जाएंगे। कई अधिकारी सचिव और प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति हो चुके हैं। उनकी जिम्मेदारियां में भी परिवर्तन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत के सुपोत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए, नव दंपत्ति को दिया आशीर्वाद
5 Jan, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को नागदा के रंगोली गार्डन में कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत के सुपोत्र नवीन नरेंद्र गेहलोत संग सुकृति के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवदंपत्ति को सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।
विवाह स्थल पहुंचने पर कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत और परिजनों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव विवाहित वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया और स्मृति स्वरूप उन्हें श्रीमद् भगवद गीता की पवित्र प्रतियां उपहार स्वरूप भेंट की।
इस अवसर पर, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक नागदा तेज बहादुर सिंह, विधायक शाजापुर अरुण भीमावद, पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, नगर पालिका नागदा की अध्यक्ष संतोष ओ.पी. गेहलोत, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, जिला पंचायत नीमच के पूर्व सदस्य अशोक खींची, सुल्तान सिंह शेखावत, सहित जन-प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
भारत रत्न अटल जी के नाम से जाना जायेगा बड़नगर का सीएम राइज स्कूल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
5 Jan, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बड़नगर में आज जिस स्कूल को सीएम राइज के रूप में विकसित कर लोकार्पण किया गया है, इसी स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने भी शिक्षा प्राप्त की थी। उनकी स्मृति में बड़नगर के सीएम राइज स्कूल का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब गाँव और शहरों के नाम जन-भावनाओं के अनुरूप रखे जायेंगे। गजनीखेड़ी पंचायत को अब चामुंडा माता के नाम से जाना जायेगा। इसी तरह जहाँगीरपुर अब जगदीशपुर और मौलाना गाँव विक्रम नगर के नाम से जाना जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को उज्जैन जिले के बड़नगर में 40 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नव-निर्मित सीएम राइज स्कूल भवन का लोकार्पण कर समारोह को संबोधित कर रहे थे।
लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि उपज मंडी परिसर बड़नगर में 466.27 लाख रुपए की लागत से हुए नवनिर्माण कार्यों के भूमि-पूजन के साथ बड़नगर विधानसभा क्षेत्र में 343.80 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 7 उप स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण कर नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया और निर्माण कार्य की सराहना की। उन्होंने बड़नगरवासियों को नए साल में मिली इस नई उपलब्धि के लिए बधाई भी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण के लिये वर्ष 2024 में 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे 3 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। औद्योगिकीकरण के प्रयासों से बड़नगर में भी बड़े औद्योगिक समूह द्वारा 3500 करोड़ रुपये की लागत से फैक्ट्री स्थापित की जायेगी। उन्होंने कहा कि बड़नगर में फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना भी शीघ्र होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना का भूमिपूजन हो चुका है। इसका सीधा लाभ प्रदेश के 13 जिलों को मिलेगा। इस परियोजना के पूरा होने पर बड़नगर क्षेत्र के खेत भी बारह महीने फसलों से लहलहाएंगे। प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा का उपयोग प्रदेश में ही करने के लिए हम एक लाख से अधिक युवाओं को शासकीय सेवा में भर्ती करेंगे और इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश का शैक्षणिक परिदृश्य अब तेजी से बदल रहा है। हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य प्रदेश के बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का बखूबी सामना कर सकें। प्रदेश के सीएम राइज स्कूल इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य बनाना हमारा पहला काम है। संसाधनों के अभाव में कोई बच्चा स्कूली शिक्षा पाने से वंचित न रहे यही हमारा उद्देश्य है। हम उन्हें भावी जरूरतों के लिए अभी से तैयार कर रहे हैं। हम प्रदेश के सभी स्कूलों के आधुनिकीकरण की दिशा में बढ़ रहे हैं। सीएम राइज स्कूल में बेहतर शिक्षा देकर हम बच्चों और अभिभावकों के निजी स्कूलों की ओर बढ़ते आकर्षण को समाप्त कर निजी और सरकारी स्कूलों का भेद समाप्त कर देना चाहते हैं, इसके लिए हम संसाधन बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूरे प्रदेश में गीता भवन भी बनवा रहे हैं, जिससे बच्चों को जीवन के नैतिक मूल्यों से भी अवगत कराया जा सके।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंधित प्रदेश के उज्जैन सांदीपनि आश्रम, जानापाव, अमझेरा आदि स्थानों को तीर्थ क्षेत्र बनाया जा रहा है। इसी प्रकार उज्जैन के महिदपुर को भी भव्य तीर्थ का रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है1 उन्होंने कहा कि प्रदेश में 70 हजार करोड़ रुपए की पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना का लाभ देपालपुर, बड़नगर, शिवपुरी, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, देवास, गुना आदि जिलों एवं स्थानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 5 वर्षों में प्रदेश का बजट 7 लाख करोड़ का होगा। प्रदेश में लगातार नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। इस वर्ष 14 और नवीन मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि कर 20% किया जाएगा, अब शासन दुग्ध क्रय पर बोनस भी देगा। प्रदेश में गोवंश संरक्षण-संवर्धन के लिये 10 से अधिक गौ-पालन करने वालों को अनुदान दिया जायेगा। प्रदेश के नगर निगम और बड़ी नगरपालिकाओं में 10-10 हजार गोवंश क्षमता की बड़ी गौशालाएं बनाई जा रही हैं। गोवंश पालन का संपूर्ण खर्च शासन उठायेगा।
मध्यप्रदेश का शैक्षणिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है : केन्द्रीय मंत्री जोशी
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जामंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सीएम राइज स्कूल की अवधारणा पर काम करके बहुत बड़ा काम किया है। शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए इतना निवेश और किसी प्रदेश में देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निर्माण हुआ है, जो अद्भुत है। इससे मध्यप्रदेश पावर सरप्लस स्टेट बनने जा रहा है। मध्यप्रदेश में ऊर्जा की प्रति यूनिट उत्पादन दर सबसे कम है, यह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द ही हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। इसमें मध्यप्रदेश का योगदान बेहद अहम होगा। यहां की विकास दर सबसे तेज है। दूसरे राज्यों को मध्यप्रदेश से सीखने की जरूरत है।
सांसद अनिल फिरोजिया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार का एक साल बेमिसाल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश को अनेक सौगात मिली हैं। पूरे प्रदेश में व्यापक पैमाने पर औद्योगीकरण एवं रोजगार के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में टॉप टेन में शामिल है। सांसद ने बताया कि बड़नगर के पास चिरोला में उद्योग स्थापना के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। बड़नगर विधायक जितेंद्र पंड्या ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतीक-चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में शामिल हुए नागरिकों का पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया।
नाथ सम्प्रदाय ने योग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
5 Jan, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान गोरक्षनाथ को भगवान महाकालेश्वर की नगरी एवं सम्राट विक्रमादित्य-भृतहरी की अवंतिका से प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि नाथ सम्प्रदाय ने योग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज भी गौ-रक्षा, योग, अध्यात्म, समाजसेवा में विशेष काम कर रहे है। भारत के लोकतंत्र में शुरू से ही नाथ सम्प्रदाय का प्रतिनिधित्व रहा है। वर्तमान में राज्यसभा सांसद बालयोगी संत उमेशनाथ जी महाराज उज्जैन से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार शाम सामाजिक शोध-संस्थान के सभागृह में आयोजित गोरक्ष शक्तिधाम सेवार्थ फाउंडेशन के तृतीय अखिल भारतीय सारस्वत सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का पुष्प-गुच्छ और शॉल-फल देकर सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में "अध्यात्म प्रवाह" पुस्तक का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी अखिल भारतीय सारस्वत पुरस्कार विजेताओं का मैं उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए अभिनन्दन करता हूं। कार्यक्रम में उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल एवं राज्यसभा सदस्य बालयोगी संत उमेशनाथ जी महाराज ने योग और समाजसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वागत भाषण डॉ. शिवनंदन जोशी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद जी महाराज और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा आदि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन कला संकुल का अवलोकन
5 Jan, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है किइंदौर को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलेगी। यहाँ कला एवं संस्कृति के क्षेत्र का गौरव कला संकुल मई माह में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को इंदौर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत निर्माणाधीन कला संकुल का अवलोकन किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 35 करोड़ रूपये की लागत वाला कला संकुल एमजी रोड पर मराठी स्कूल की जमीन पर इंदौर स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है। कला संकुल परिसर के निर्माण का काम अंतिम चरण में है।
अवलोकन के दौरान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह सहित जन-प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर महाजन ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कला संकुल के बारे में बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में तैयार हो रहे कला क्षेत्र के इस बड़े गौरव की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ.यादव को कलेक्टर आशीष सिंह और दिव्यांक सिंह ने कला संकुल की प्रगति के बारे में बताया।
कला संकुल से मिलेगा पौराणिक कला एवं संस्कृति को बढ़ावा
इन्दौर नगर निगम द्वारा इन्दौर शहर में कला क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को ध्यान में रखते हुए शहर के कला एवं संस्कृति क्षेत्र से जुड़े अनेक कलाकारों के लिये उचित संस्थान देने के लिये यह संकुल तैयार किया जा रहा है। इससे शहर की अपनी पौराणिक कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देने हेतु इन्दौर नगर निगम द्वारा जन-प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन एवं कला और संस्कृति से जुडे़ कलाकारों के साथ विचार-विमर्श कर शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित जीर्ण-शीर्ण मराठी स्कूल भवन की उक्त भूमि पर सर्वसुविधा युक्त इससे कला संकुल की परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कला संकुल का निर्माण अंतिम चरण में है, अगले मई माह में इस कला संकुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो जायेगा। इसके तैयार होने से शहर एवं देश-प्रदेश से जुड़े कलाकारों को सांस्कृतिक और कला गतिविधियों के आयोजन के लिये बेहतर मंच मिल सकेगा।
यह संकुल एक लाख 70 हजार वर्गफीट क्षेत्र में तैयार हो रहा है। तलघर के अलावा इसमें तल मंजिल, प्रथम मंजिल, द्वितीय मंजिल तथा तृतीय मंजिल है। इसमें 11850 स्क्वायर फीट का ओपन एयर एम्फीथियेटर बनाया गया है। इसकी क्षमता 500 की है। इसी तरह 6620 वर्ग फीट में एक मल्टीपरपज हॉल बनाया गया है, इसकी क्षमता 400 है। इसी तरह 550 दर्शकों की क्षमता का 7230 वर्गफीट में ऑडिटोरियम भी निर्मित किया गया है। साथ ही 1313 वर्गफीट में आर्ट गैलरी, 9092 वर्गफीट में डाँस एण्ड ड्रामा हॉल, 1314 वर्ग फीट में लायब्रेरी बनायी गयी है। भवन में रेस्टोरेंट और फूड कोर्ट की व्यवस्था भी रहेगी। मराठी कला संकुल में होने वाले सांस्कृतिक व अन्य आयोजनों में आने वाले कलाकारों के ठहरने की भी उत्तम व्यवस्था होगी। यहाँ 08 शयनकक्षों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 20-20 व्यक्तियों के ठहरने के लिये 04 डोरमेट्री भी तैयार की गयी है। कला संकुल की साज-सजावट और उसे अंतिम रूप देने का कार्य चल रहा है। तलघर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। पार्किंग का एक प्रवेश द्वार एम.जी.रोड़ मुख्य मार्ग पर और एक द्वार शिवाजी मार्केट मार्ग पर होगा। भवन में भव्य प्रवेश पोडियम एवं स्वागत क्षेत्र का निर्माण किया गया है। संकुल का सुचारू रूप से संचालन एवं संधारण करने के लिये कला संबंधी दुकानों का निर्माण किया गया है, जिसमें 300-400 वर्गफीट की 09 दुकानें एवं 1600 वर्गफीट के डबल हाईट 04 शोरूम का निर्माण किया गया है। संकुल में लिफ्ट की व्यवस्था भी है। संकुल में वातानुकूल की व्यवस्था की जायेगी। सर्व सुविधायुक्त 20 शौचालयों का निर्माण किया गया है। कलाकारों के लिये ग्रीन रूम, फोटो गैलेरी, संगीत एवं कला संबंधी पुस्तकालय, नृत्य एवं नाट्यों के अभ्यास के लिये 04 अभ्यास कक्ष एवं बहुउद्देशीय हॉल का प्रावधान है।
शहर की सांस्कृतिक विरासत है भोपाल उत्सव मेला: राज्यपाल मंगुभाई पटेल
5 Jan, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि भोपाल उत्सव मेला व्यापारिक मेला ही नहीं है, बल्कि देश की संस्कृति साहित्य और कला को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना है। मेले की देश, प्रदेश में विशिष्ट पहचान बनी है। उन्होंने मेले की सफलता के लिए मेले से जुड़े सभी हितधारकों आयोजकों और भोपाल के निवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल पटेल आज भोपाल उत्सव मेला के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि संस्कृति, सभ्यता और आस्था के प्रतीक होते हैं। शहर की सांस्कृतिक विरासत होते हैं। भोपाल उत्सव मेला इसका आदर्श है। उन्होंने मेले के संस्थापक स्वर्गीय रमेश अग्रवाल जी के मेला शुरू करने में योगदान की सराहना करते हुए गुजरात में उनसे मुलाकात के प्रसंगों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में परिवार के साथ आत्मीय आनंद और सुकून के पल बिताने का अवसर देने में मेलों का महत्वपूर्ण योगदान है। वास्तव में मेले सामुदायिक एकता और पारस्परिक संवाद के केंद्र होते हैं, जहां बिना किसी भेदभाव के अमीर गरीब शहरी ग्रामीण बच्चे युवा और बुजुर्ग मिलकर व्यंजनों का आनंद लेते हैं। मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि मेले आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देते हैं मेले के मनोरंजन झूले प्रदर्शनी व्यंजन के स्टॉल के साथ विविध उत्पादों का आकर्षक तरीके से प्रदर्शन और ऑफर ग्राहक को खरीदारी के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने मेले में व्यापारिक व्यावसायिक गतिविधियों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों, साहित्यकारों और कवियों को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर देने के लिए मेला समिति की सराहना की।
सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराओं में शामिल भोपाल उत्सव मेले की शुरुआत में स्वर्गीय रमेश चंद्र अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके कार्य समाज सेवा की प्रेरणा देते है। उन्होंने कहा कि मेले लोगों को जोड़ने मिलाने का काम करते हैं। मेले के विकास के लिए वह अपने स्तर से सभी संभव प्रयास करेंगे। महापौर मालती राय ने स्वर्गीय रमेश अग्रवाल के योगदान का स्मरण करते हुए मेले की निरंतरता को बनाए रखने के लिए मेला समिति को बधाई दी। विधायक भगवान दास सबनानी ने मेला समिति की सामाजिक सरोकारों में सहभागिता के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रमेश अग्रवाल के द्वारा रोपित बीज को वट वृक्ष बनने के लिए मेला समिति के पदाधिकारी साधुवाद के पात्र हैं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मेला समिति के पदाधिकारी द्वारा अतिथियों का शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। समिति की ओर से सौंदर्या ग्रुप के डायरेक्टर नवीन राय, भोपाल उत्सव मेला समिति के कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता और पूर्व महामंत्री विनोद गुप्ता को भोपाल मेला उत्सव समिति की ओर से सम्मान प्रदान किया गया। स्वागत उद्बोधन भोपाल उत्सव मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल ने दिया। आभार प्रदर्शन समिति के महामंत्री अजय सोगाने ने किया।
इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक भगवान दास सबनानी, दैनिक भास्कर समूह के प्रबंध निदेशक सुधीर अग्रवाल एवं आई.ई.एस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएस यादव उपस्थित थे।
वन कटाई में शामिल फॉरेस्ट डिप्टी रेंजर निलंबित
5 Jan, 2025 12:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । छतरपुर में वन विभाग के डिप्टी रेंजर रवि खरे को अवैध वन कटाई मामले में शामिल होने के चलते निलंबित किया गया है। उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वह किसी व्यक्ति से पेड़ों की कटाई के बारे में बातचीत कर रहे थे। इसके बाद रात को बीट गंगवाहा क्र. पी-648 में एक ट्रैक्टर ट्राली में अवैध सागौन की लकड़ी जब्त की गई। इसके बाद वन मंडल अधिकारी सर्वेश सानवानी ने डिप्टी रेंजर पर वन विभाग की छवि खराब करने और वन कटाई में शामिल होने के चलते तत्काल कार्रवाई की।
निलंबन अवधि में मुख्यालय भेजा
उन पर सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1956 के नियम 3 का उल्लंघन करने के लिए मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण और अपील नियम 1966 के नियम 9 (क) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें मुख्यालय वन परिक्षेत्र बक्सवाहा भेजा गया है।
यह था मामला
बसारी रेंज में गुरुवार रात तीन बजे वन विभाग की टीम ने लगभग दो लाख रुपए की सागौन की लकड़ी को ट्रैक्टर सहित जब्त किया। आरोप लगा था कि, वहां विभाग के डिप्टी रेंजर रवि खरे की शह पर लंबे समय से सागौन लकड़ी की तस्करी चल रही थी। इसके कुछ ऑडियो भी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन वायरल ऑडियो में डिप्टी रेंजर रवि खरे पेड़ों की कटाई अपनी जिम्मेदारी पर रात के अंधेरे में करने को कह रहे थे। साथ ही ऑडियो में वह पैसों के लेन-देन की भी बात करते सुनाई दे रहे थे। इसके बाद डिप्टी रेंजर रवि खरे को निलंबित किया गया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
ब्रिटेन की राजनीति में नई हलचल, पीएम स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा?
पति की हत्या के मामले में महिला दोषी करार, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
भीषण गर्मी में आग का तांडव: वडोदरा में कार जलकर खाक
Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
