मध्य प्रदेश
दिसम्बर तक पमरे ने लगभग 39 मिलियन टन माल लदान किया
7 Jan, 2025 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: महाप्रबंधक के निरंतर मॉनेटरिंग में पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय पर गुड्स ट्रैफिक फ्रेट लोडिंग बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसी कड़ी में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के निर्देशन में तीनों मण्डलों पर वाणिज्य एवं परिचालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करते हुए गुड्स लोडिंग को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल ने इस वित्तीय वर्ष के नौ माह में कुल 38.74 मिलियन टन माल लदान किया है। जिसमें अकेले दिसम्बर माह में 04.98 मिलियन टन माल लदान किया है।
माल यातायात बढ़ाने के लिए पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय और तीनों मंडलों द्वारा फ्रेट लोडिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले हप्ते पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में जबलपुर मंडल के प्रमुख फ्रेट लोडिंग को बढ़ावा देने के उद्द्येश्य से फ्रेट कस्टमर मीटिंग का आयोजन किया गया। इसके आलावा मुख्यालय और तीनों मंडलों पर मालभाड़ा व्यापारियों के साथ समन्वय बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर बैठक आयोजित की जाती है।
गुड्स ट्रैफिक को बढ़ाने के लिए गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल एवं प्राइवेट फ्रेट टर्मिनल को बढ़ावा दिया जा रहा है। माल यातायात को बढ़ाने के लिए रेलवे द्वारा मालभाड़ा व्यापारियों को कई तरह की रियायतें/ छूट एवं अन्य सुविधाएँ भी दी जा रही हैं। इसके साथ ही रेकों की ट्रैकिंग कर उनके कंसाइनमेंट की समय पर सटीक जानकारी दी जा रही है। इसके साथ मालगाड़ियों की औसत गति में वृद्धि करके अलग-अलग रेल खण्ड की क्षमता में वृद्धि और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया गया और साथ ही साथ ऑपरेशनल सुधार भी किए जा रहे है। कई माल गोदामों में राउण्ड द क्लॉक यानि चौबीस घंटे लोडिंग एवं अनलोडिंग सेवाएं दी जा रही। आगे भी इस तरह पश्चिम मध्य रेल द्वारा माल यातायात की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए प्रयास आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।
ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और त्वरित नीति निर्माण द्वारा रेलवे ने ये महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
टमाटर की अच्छी आवक, अप्रैल माह तक सस्ते मिलेंगे
7 Jan, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । टमाटर की जोरदार आवक होने और टोमेटो कैचअप बनाने के लिए बड़ी मात्रा में फैक्ट्री मालिकों द्वारा खरीदी करने से कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है। आगे और भी दामों में मंदी की संभावना है। मप्र की आम जनता को आगामी अप्रैल माह तक सस्ता टमाटर मिलता रहेगा। ये दावा किसानों और व्यापारियों ने किया है। फिलहाल दाम कम होने से किसानों को गाड़ी भाड़ा, मजदूरी, तुड़ाई खर्च पूरा करने के लिए मुश्किलें आ रही हैं। प्रदेश की आम जनता के घरों, ढाबों, होटलों में गर्मियां शुरू होने से पहले अप्रैल माह तक सस्ता टमाटर मिलता रहेगा। फिलहाल किसानों का गाड़ी भाड़ा, मजदूरी, तुड़ाई, बीज, दवाई, खाद खर्च निकलने में मुश्किलें आ रही हैं। किसानों के अनुसार एक कैरेट पर 80 से 90 रुपए लागत आती है। नुकसान तो हो रहा है, लेकिन क्या कर सकते है, माल तो मंडी में लाकर बेचना ही होगा, नहीं तो खेतों में खराब हो जाएगा। इसके बाद अप्रैल-मई में महाराष्ट्र से नए टमाटर की आवक शुरू होगी। उसके बाद ही कीमतों में इजाफा होने की संभावना है, क्योंकि गर्मियों में आवक 2 से 3 हजार कट्टे की ही होती है। ठंडे मौसम में टमाटर की खपत कम होती है, क्योंकि हरी सब्जियों की भरपूर आवक होती हैं।
मई से अक्टूबर तक महंगा बिका था
व्यापारियों के अनुसार मई से लेकर अक्टूबर तक 1500 से 2000 हजार रुपए प्रति कैरेट तक भाव पहुंच गए थे। नवंबर-दिसंबर में ठंड शुरू होते ही जोरदार आवक होने से दाम और 500 से 700 रुपए प्रति कैरेट तक पहुंच गए। अब जनवरी में दाम औंधे मुंह गिर पड़े और 150 से 200 रुपए प्रति कैरेट तक आ पहुंचे। व्यापारियों ने बताया कि भोपाल में आसपास के जिलों के अलावा राजस्थान में भीलवाड़ा, जयपुर, चोमू, मप्र के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना और यूपी के झांसी में बड़ी मात्रा में इन क्षेत्रों के आसपास की मंडियों में आवक हो रही हैं।
टमाटर लगाने वाले किसान मुसीबत में
टमाटर की फसल दो प्रकार से लगाई जाती हैं। एक तो जमीन में सीधे और दूसरे तार और बांस-बल्लियों पर बेल को चढ़ाया जाता है। जमीन पर फसल लगाने वाले किसानों को लागत कम लगती हैं, लेकिन यह टमाटर जल्दी खराब होता है। स्टोरेज में भी दिक्कत रहती है इसलिए इसकी मांग फिलहाल कम है। जमीन से ऊपर लगाने वाला टमाटर लंबे समय तक चलता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक
7 Jan, 2025 06:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भोपाल के प्रतिष्ठित अभिनेता और निर्देशक, मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के पूर्व निदेशक श्री आलोक चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि श्री आलोक चटर्जी ने नाट्य प्रतिभा से भोपाल रंगमंच की प्रतिष्ठा को शिखर पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी नाट्य प्रस्तुतियां रंगमंच के कलाकारों और नाट्य जगत के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगी। श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
अब 10वीं और 12वीं में 80 अंक के होंगे एग्जाम
7 Jan, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा से जुड़ी एक बड़ी खबर है। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा का पैटर्न बदल दिया है। अब 10वीं के प्रत्येक विषय का पेपर 75 अंक और 12वीं के विषयों का 80 अंक का पेपर होगा। माशिमं ने प्रश्नों का पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा का पैटर्न बदल दिया है। 10वीं के प्रत्येक विषय का पेपर 75 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा। जबकि 12वीं का नॉन प्रैक्टिकल विषयों का 80 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंक का होगा। वहीं प्रायोगिक विषयों का एग्जाम 70 अंक और प्रैक्टिकल पेपर 30 अंक का होगा। माशिमं ने एक सूचना पत्र जारी कि है। जिसमें लिखा कि हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2024-25 के लिए परीक्षा पैटर्न के आधार पर प्रश्न पत्रों के पैटर्न की जानकारी के लिए मुख्य विषयों के अभ्यास के लिए सैंपल पेपर मंडल की वेबसाइट पर अवपलोड किए गए हैं। इसमें अंक योजना के साथ-साथ हर प्रश्न के पैटर्न की जानकारी दी गई है।
2 अंकों के होंगे प्रश्न
10वीं-12वीं दोनों कक्षाओं के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के बदले 2 अंकों की लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या अधिक होगी। वस्तुनिष्ट प्रश्न 30 अंक के होंगे। 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से आयोजित होंगी। प्री-बोर्ड एग्जाम के दिन भी कक्षाएं लगाकर सवाल हल कराए जाएंगे। राजधानी के कई स्कूलों में रविवार और त्योहार के दिन भी एक्सट्रा क्लास लगाईं जा रही हैं।
भोपाल मंडल के 9 स्टेशनों पर 'किलाबंदी' टिकट चेकिंग: 1195 यात्री पकड़े गए, ₹6.32 लाख जुर्माना वसूला
7 Jan, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
टिकट है तो सफर आसान: भोपाल मंडल का व्यापक टिकट चेकिंग अभियान
भोपाल,रानी कमलापति,संत हिरदाराम नगर, गुना,बीना,इटारसी,हरदा,विदिशा,नर्मदापुरम स्टेशनों पर चला अभियान
अनियमित एवं बिना टिकट यात्रा करते 1195 यात्री पकड़ कर, रूपये 632980/- का जुर्माना वसूला गया|
भोपाल: मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा रेल राजस्व में वृद्धि करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे है |
इसी क्रम में आज दिनांक 07.01.225 को भोपाल मंडल के नौ स्टेशनों जैसे भोपाल,रानी कमलापति,संत हिरदाराम नगर, गुना, बीना, इटारसी, हरदा,विदिशा, नर्मदापुरम स्टेशनों पर एक साथ सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक वाणिज्य विभाग के 10 पर्यवेक्षक ,107 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पर्यवेक्षक टिकट चेकिंग स्टॉफ की निगरानी में चलाये गए इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जाँच के स्टेशन के बाहर न जा सकें।
इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशनों पर आने-जाने वाली कुल 135 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 566 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 332555/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 600 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 294025/- बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 29 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 6400/- बतौर जुर्माना/किराया वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई।
इस प्रकार सभी नौ स्टेशनों पर एक साथ चले इस क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 1195 मामलों से कुल रुपये 632980/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
1.भोपाल स्टेशन
इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान भोपाल स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 21 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 140 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 87740/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 131 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 65745/- बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 2 यात्रियों से 400/- रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई।
इस प्रकार भोपाल स्टेशन पर चले इस क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 273 मामलों से कुल रुपये 153885/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
2. इटारसी स्टेशन
इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान इटारसी स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 25 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 119 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 86610/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 176 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 92320/- बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 11 यात्रियों से 3100/- रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई।
इस प्रकार इटारसी स्टेशन पर चले इस क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 306 मामलों से कुल रुपये 182030/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
3.रानी कमलापति स्टेशन
इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान रानी कमलापति स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 8 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 23 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 10400/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 15 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 6850/- बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 6 यात्रियों से 600/- रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई।
इस प्रकार रानी कमलापति स्टेशन पर चले इस क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 44 मामलों से कुल रुपये 17850/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
4.संत हिरदाराम नगर स्टेशन
इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 7 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 68 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 28670/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 7 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 2780/- बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 6 यात्रियों से 600/- रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई।
इस प्रकार संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर चले इस क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 75 मामलों से कुल रुपये 31450/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
5.गुना स्टेशन
इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान गुना स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 10 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 38 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 17865/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 30 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 13450/- बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 6 यात्रियों से 1200/- रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई।
इस प्रकार गुना स्टेशन पर चले इस क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 74 मामलों से कुल रुपये 32515/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
6.बीना स्टेशन
इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बीना स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 30 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 61 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 31600/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 44 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 20780/- बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 3 यात्रियों से 900/- रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई।
इस प्रकार बीना स्टेशन पर चले इस क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 108 मामलों से कुल रुपये 53280/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
7.हरदा स्टेशन
इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान हरदा स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 12 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 51 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 31220/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 122 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 56100/- बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 1 यात्रियों से 200/- रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई।
इस प्रकार हरदा स्टेशन पर चले इस क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 174 मामलों से कुल रुपये 87520/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
8.विदिशा स्टेशन
इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान विदिशा स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 9 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 37 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 20780/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 25 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 11400/- बतौर जुर्माना/किराया वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई।
इस प्रकार विदिशा स्टेशन पर चले इस क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 62 मामलों से कुल रुपये 32180/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
9.नर्मदापुरम स्टेशन
इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान नर्मदापुरम स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 13 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 29 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 17670/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 50 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 24600/- बतौर जुर्माना/किराया वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई।
इस प्रकार नर्मदापुरम स्टेशन पर चले इस क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 79 मामलों से कुल रुपये 42270/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री सौरभ कटारिया नें बताया कि यह अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया कि सभी यात्री उचित टिकट के साथ यात्रा करें। अनियमित यात्राओं को रोकने से जहां रेल राजस्व में वृद्धि होती है, वहीं यह यात्रियों के लिए सुगम, सुरक्षित और स्वच्छ यात्रा सुनिश्चित करता है। साथ ही उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें | प्रतिक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्री IRCTC वेबसाइट/एप एवं UTS एप का उपयोग कर स्वयं भी टिकट बुक कर सकते है |
अब सरकारी कर्मचारियों को देनी होगी प्रॉपर्टी की जानकारी, सही जानकारी नहीं देने पर होगी बड़ी कार्रवाई, आदेश जारी
7 Jan, 2025 05:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक बड़ा फरमान जारी किया है, जिसके तहत अब उन्हें अपनी संपत्ति का ब्योरा प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
सौरभ शर्मा की काली कमाई के खुलासे के बाद अब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के काले खातों को उजागर करने की तैयारी कर ली है। सरकार ने फरमान जारी कर सरकारी कर्मचारियों से उनकी संपत्ति की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही अधिकारियों को 31 जनवरी तक अपनी अचल संपत्ति का ब्योरा देना अनिवार्य कर दिया गया है। इस दौरान अगर अधिकारी या कर्मचारी तय समय सीमा के अंदर संपत्ति की जानकारी नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पद और सैलरी की देनी होगी पूरी जानकारी
कर्मचारियों को अब अपने पद और वेतन की जानकारी प्रदान करनी होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार, सभी कर्मचारियों को यह जानकारी अपने-अपने विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करनी अनिवार्य है। इसके अलावा, उन्हें यह भी बताना होगा कि वे किस जिले में कार्यरत हैं। नौकरी में शामिल होने से पहले की गई अचल संपत्ति की खरीद, उसकी प्रारंभिक और वर्तमान कीमत, तथा संपत्ति से होने वाली आय की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध करानी होगी।
ब्योरा नहीं दिया तो होगी कार्रवाई
कर्मचारियों के लिए संपत्ति का ब्योरा प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। यदि इस तारीख तक किसी कर्मचारी ने अपना संपत्ति ब्योरा नहीं दिया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में अनुशासनात्मक उपाय भी शामिल हो सकते हैं। सरकार ने सभी विभागों को यह निर्देश दिया है कि वे नियमित रूप से अपने कर्मचारियों की संपत्ति का सत्यापन करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी ने अपने संपत्ति का ब्योरा सही ढंग से प्रस्तुत किया है।
ई-ऑफिस में ऑनलाइन एपीआर लागू
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में आईएएस, आईपीएस के अलावा कर्मचारियों के लिए भी ऑनलाइन एपीआर अनिवार्य कर दिया गया है। कर्मचारियों को एक साल बाद अपनी संपत्ति की जानकारी सरकार को देनी होगी। मंत्रालय से लेकर राज्य के सभी जिलों में पदस्थ कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस में ऑनलाइन एपीआर लागू कर दिया गया है। यह नियम सबसे पहले झारखंड, यूपी, बिहार और राजस्थान में लागू किया गया था, अब इसे मध्य प्रदेश में भी जारी कर दिया गया है।
वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक चटर्जी का निधन
7 Jan, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ओम पुरी के बाद एनएसडी के दूसरे गोल्ड मेडलिस्ट रहे
भोपाल। जाने-माने थिएटर अभिनेता आलोक चटर्जी का 64 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार रात 12 बजे भोपाल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह मध्यप्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक भी थे। अभिनेता ओम पुरी के बाद एनएसडी (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) के दूसरे गोल्ड मेडलिस्ट रहे।हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार रहे इरफान खान से भी आलोक चटर्जी की गहरी दोस्ती थी। दोनों ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में साल 1984 से लेकर 1987 तक एक साथ पढ़ाई की। दोनों ने तीन साल तक नाटकों में लीड रोल भी निभाए।
लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे
रंगकर्मी बालेंद्र बालू ने बताया कि सोमवार रात करीब 11-12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कई बीमारियों से जूझ रहे थे। किडनी पैंक्रियाज में भी समस्याएं थीं। उन्हें बंसल हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया था। उनके शरीर में इन्फेक्शन फैल गया था। इसके चलते उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
राष्ट्रपति ने दिया था संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड
मध्य प्रदेश के दमोह में जन्मे आलोक चटर्जी 8वीं कक्षा पास कर जबलपुर चले गए थे। इसके बाद वे भोपाल में बस गए। बाद में उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से ड्रामा में डिग्री हासिल की। आलोक चटर्जी हृस्ष्ठ से बेस्ट एक्टिंग के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले दूसरे शख्स थे। उनसे पहले दिग्गज फिल्म स्टार ओम पुरी को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से गोल्ड मैडल मिला था। अपने अंतिम समय में अपने गृहनगर भोपाल में थिएटर कर रहे आलोक चटर्जी को 2019 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
बैठक को लेकर नाराज हैं कमल नाथ, कहा- मुझसे कुछ नहीं पूछा गया, दिग्विजय बोले- मैं कमल नाथ से सहमत हूं
7 Jan, 2025 04:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: पूर्व सीएम कमल नाथ ने प्रदेश कांग्रेस संगठन से नाराजगी जताई है। उन्होंने एक बैठक में कहा कि मुझसे कुछ नहीं पूछा जाता। बैठक की जानकारी भी नहीं दी जाती। कमल नाथ के बयान का पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने भी समर्थन किया। दरअसल, कांग्रेस 26 जनवरी को महू में जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली करने जा रही है। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार शाम मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की वर्चुअल बैठक हुई। जिसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम कमल नाथ, दिग्विजय सिंह समेत समिति के सभी सदस्य शामिल हुए।
कमल नाथ बोले- बिना पूछे हो रही नियुक्तियां
वर्चुअल बैठक में पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा- आजकल यह चल रहा है कि नियुक्तियों में मुझसे पूछा तक नहीं जाता। किसी के कहने पर नियुक्ति हो या न हो, लेकिन वरिष्ठों से चर्चा होनी चाहिए। बैठकों की मुझे कोई जानकारी नहीं दी जाती। अखबारों में छप रहा है कि कांग्रेस की बैठक हुई।
मैं कमल नाथ से सहमत हूं: दिग्विजय सिंह
कमल नाथ के बयान पर दिग्विजय सिंह ने भी कहा कि मैं भी कमल नाथ जी से सहमत हूं। बिना एजेंडे के बैठकें बुलाई जाती हैं। वॉट्सऐप पर भेजे गए एजेंडे पर उन्होंने कहा कि अध्यक्ष को 6:31 बजे एजेंडा मिल गया है। अब मैं मोबाइल पर बैठक से जुड़ा हूं, तो एजेंडा कैसे देख सकता हूं। मीनाक्षी नटराजन ने भी कमल नाथ और दिग्विजय सिंह का समर्थन किया।
पटवारी बोले- सबकी राय से लिए जा रहे हैं फैसले
वरिष्ठ नेताओं के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सबकी राय से लिए जा रहे हैं फैसले। मैं व्यक्तिगत रूप से कमल नाथ जी से अलग से बात करूंगा। प्रवक्ताओं की नियुक्ति को लेकर गलत पत्र जारी हुआ था, उसे भी तत्काल निरस्त कर दिया गया।
26 जनवरी से होने वाली रैली स्थगित की जाए
बैठक में कमल नाथ समेत कुछ अन्य नेताओं ने कहा कि 26 जनवरी को हर जगह कार्यक्रम आयोजित हैं। ऐसे में सभी अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यक्रमों में भी व्यस्त हैं। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी 26 जनवरी को आने में दिक्कत होगी। हालांकि, बैठक में कहा गया कि तारीख एआईसीसी ने तय कर ली है। ऐसे में बदलाव को लेकर फैसला राष्ट्रीय स्तर पर ही हो सकता है।
मोहन यादव की कैबिनेट बैठक खत्म, किसान और नारी शक्ति पर विशेष जोर, युवाओं के लिए कई नई सौगात
7 Jan, 2025 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में आज साल 2025 की पहली कैबिनेट बैठक हुई. जिसमे कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में गणतंत्र दिवस को लेकर चर्चा की गई. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फैसलों की जानकारी दी।
यूनियन कार्बाइड के कचरे के मामले में न्यायालय द्वारा दिए गए समय में जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जाएगी। छोटे संगठनों से संवाद स्थापित किया जाएगा और सभी को इस कचरे के बारे में प्रजेंटेशन दिया जाएगा, ताकि जो भी गलतफहमियाँ हैं, उन्हें दूर किया जा सके।
भोपाल में 16वें वित्त आयोग की बैठक होने जा रही है, जिसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विभागों को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
गरीबी, युवा, किसान और नारी शक्ति को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन की शुरुआत की जाएगी।
इस दिशा में तकनीकी शिक्षा, रोजगार विभाग, कौशल विकास विभाग और उच्च शिक्षा विभाग मिलकर कार्य करेंगे।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक रूप से कमजोर सभी समुदायों के युवाओं को कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
किसानों की आय को दोगुना करने के लिए मछली उत्पादन और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्रों में विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिसमें अच्छी नस्ल के पशुधन की खरीद को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
सरकार किसानों को अच्छी नस्ल के पशु खरीदने में मदद करेगी।
सरकार किसानों का दूध समय पर खरीदने और उसे सही जगह पहुंचाने के लिए स्रोत बढ़ाएगी।
हम अगले पांच साल में 1500 करोड़ रुपए खर्च करेंगे।
हम प्रदेश के ब्रांड सांची को वैश्विक स्तर पर ले जाएंगे
प्रभात चौराहे पर बनेगा थ्री टियर ट्रैफिक सिस्टम
7 Jan, 2025 01:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । भोपाल के प्रभात चौराहे पर थ्री टियर ट्रैफिक सिस्टम के लिए 44.10 करोड़ रुपए से डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज बनेगा। इसकी सर्विस लेन के लिए सोमवार को अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों ओर से 25 अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान एडिशनल डीसीपी मनप्रीत बरार, एसडीएम रवीश श्रीवास्तव भी मौजूद थे। अशोका गार्डन क्षेत्र में प्रभात चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के यह कार्रवाई की गई। दोपहर तक 25 अतिक्रमण हटा दिए गए। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रवि शुक्ला ने बताया, फ्लाईओवर के लिए सर्विस रोड भी बनेगी। जिस पर करीब 70 अतिक्रमण है। इन्हें हटाने के लिए लोगों को पहले ही नोटिस दे दिए गए थे। जिन्होंने अब तक अतिक्रमण नहीं हटाए, उन पर सोमवार को कार्रवाई की गई।इस ब्रिज को सरकार करीब 13 महीने पहले मंजूरी दे चुकी है। अब काम की शुरुआत होगी। कुछ दिन पहले मंत्री विश्वास सारंग भी निरीक्षण करने पहुंचे थे और उन्होंने काम जल्दी कराने पर जोर दिया था जानकारी के अनुसार, प्रभात चौराहे पर बनाए जाने वाले ब्रिज पर करीब 44.10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ये 650 मीटर लंबा और 19 मीटर चौड़ा होगा।
पेड़ों की हो चुकी कटाई
अतिक्रमण हटाने से पहले पीडब्ल्यूडी रायसेन रोड की तरफ पेड़ों की कटाई करवा चुका है। हालांकि, कई साल पुराने पेड़ काटे गए थे, ब्रिज बनने के बाद दोगुनी संख्या में पौधे भी लगाए जाने का दावा है। अभी प्रभात चौराहे पर ट्रैफिक जाम होता है। इसलिए यहां डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। यह थ्री टियर होगा। यानी, नीचे की सडक़ पर गाडिय़ां दौड़ेंगी। फ्लाईओवर ब्रिज से भी ट्रैफिक गुजरेगा। इसके ऊपर से मेट्रो चलेगी। मंत्री सारंग के अनुसार, 8 से 9 महीने में फ्लाईओवर बनाएंगे। फिर मेट्रो भी इस रूट पर आएगी। इसके लिए एक कमेटी बनाई है, जो सभी विभागों के साथ समन्वय करेगी। ताकि, काम समय पर हो सके।
मुंबई में मध्य प्रदेश फाउंडेशन की शुरुआत
7 Jan, 2025 01:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एमपी के लोगों के लिए गर्व, अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा : विवेक तन्खा
मुंबई। मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक पहचान को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश फाउंडेशन, नई दिल्ली की मुंबई शाखा का शुभारंभ रविवार को यहां बीकेसी स्थित मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन रिक्रिएशन सेंटर में किया गया।
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा, 'फाउंडेशन का प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मध्य प्रदेश की एक विशिष्ट पहचान हो जो उसके मूल्यों, संस्कृति और क्षमता को प्रतिबिंबित करे। फाउंडेशन का लक्ष्य आपदा राहत, शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करके और साझेदारी को बढ़ावा देकर अपनी पहुंच का विस्तार करना है। हम सभी को मध्य प्रदेश की भावना का जश्न मनाने और इसके विकास में योगदान देने के लिए आमंत्रित करते हैं।'
सांसद तन्खा ने कहा, 'फाउंडेशन का उद्देश्य न केवल राज्य के पारंपरिक कला, संस्कृति और भाषा को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज सेवा, शिक्षा और आर्थिक विकास में भी योगदान देना है। मध्य प्रदेश फाउंडेशन एकता, सेवा और संस्कृति के अद्भुत संगम का प्रतीक है। यह न केवल राज्य के लोगों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा भी है।'
विवेक तन्खा ने कहा, 'मैं धन्यवाद देना चाहता हूं दैनिक भास्कर के एमडी कैलाश अग्रवाल, ग्रुप एडिटर प्रकाश दुबे और वाइस प्रेसिडेंट विद्यापति उपाध्याय को जिन्होंने इतना गरिमामय कार्यक्रम संयोजित किया।दैनिक भास्कर शुरू से मध्य प्रदेश फाउंडेशन का साथ देता आया है।'
अस्वस्थता के बावजूद हॉस्पिटल से कुछ देर के लिए आयोजन में आए फाउंडेशन के महासचिव डॉ. हरीश भल्ला ने बताया कि वर्षों पूर्व नई दिल्ली में उन्होंने डॉ. वेदप्रताप वैदिक, झमकलाल खारीवाल,चेतन्य कश्यप और कुछ वरिष्ठ पत्रकारों ने मिलकर मालवा क्लब का गठन किया था। कुछ साल पहले इसका विस्तार करते हुए इसे मध्यप्रदेश फाउंडेशन में तब्दील कर दिया गया। उन्हें गर्व है कि वरिष्ठ अभिभाषक एवं सांसद विवेक तन्खा ने इस संस्था को अपने दूरदर्शी नजरिये से नई ऊँचाइयाँ दी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश से जुड़े अभिनय, संगीत, पत्रकारिता, उद्योग, सामजिक क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
विवेक तन्खा' पर डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन
इस अवसर पर समाजसेवी और सांसद विवेक कृष्ण तन्खा की जीवन यात्रा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'रेनेसां मैन : लाइफ एंड टाइम्स ऑफ विवेक तन्खा' का प्रदर्शन किया गया। इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि विवेक तन्खा ने वकील, समाजसेवी और सांसद के रूप में मध्य प्रदेश के सामाजिक और सांस्कृतिक उत्त्थान के कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। 2007 में किसानों के लिए 75,000 करोड़ रुपए के राहत पैकेज में योगदान, कला और परंपराओं को बढ़ावा देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और वृद्धाश्रमों व विशेष बच्चों के लिए सामाजिक कल्याणकारी पहल उनके प्रमुख कार्यों में शामिल हैं।
सिद्धार्थ अध्यक्ष, पलक महासचिव : रतलाम के संगीतकार सिद्धार्थ चेतन्य कश्यप को मुंबई शाखा का अध्यक्ष, पलक भल्ला आहुजा को महासचिव और एडवोकेट संदीप आओले को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक तन्खा ने तीनों पदाधिकारियों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि मुंबई टीम मध्यप्रदेश के मुंबईवासियों को एकजुट कर बेहतर कार्यक्रम करेंगी। दैनिक भास्कर के वाइस प्रेसिडेंट विद्यापति उपाध्याय ने सभी आमंत्रितजनों का स्वागत किया और अंत में आभार व्यक्त किया।
सौरभ को परिवहन आरक्षक बनाने बड़े स्तर पर जोड़-तोड़
7 Jan, 2025 12:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सौरभ शर्मा की हेल्थ डिपार्टमेंट में होनी थी अनुकंपा नियुक्ति, फिर बन गया आरटीओ कांस्टेबल
भोपाल । पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के लिए पूरे मध्य प्रदेश मे तृतीय श्रेणी पद खाली नहीं था। यह बात हैरान करने वाली है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने 2016 में यही जानकारी दी थी। इससे साफ है कि सौरभ शर्मा को परिवहन आरक्षक बनाने के लिए जोड़-तोड़ की गई थी। ग्वालियर के तत्कालीन सीएमएचओ की ओर से 2016 में स्वास्थ्य आयुक्त को पत्र लिखा गया था कि सौरभ शर्मा की नियुक्ति को लेकर ग्वालियर जिले में कोई तृतीय श्रेणी पद खाली नहीं है। इस पत्र के माध्यम से मार्गदर्शन मांगा गया था। इसी पत्र को भेजे जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी भेजी गई कि तृतीय श्रेणी पद खाली नहीं है। इसी आधार पर कलेक्ट्रेट ग्वालियर से पत्र चला। 2016 में पूरे प्रदेश में कोई भी तृतीय श्रेणी पद खाली नहीं था, यह संभव नहीं हो सकता है। मूल रूप से सौरभ को स्वास्थ्य विभाग में तृतीय श्रेणी पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाना थी, क्योंकि सौरभ के पिता इसी विभाग में कार्यरत थे।
काली कमाई में लगातार हो रहे खुलासे
बता दें कि परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की नियुक्ति से लेकर काली कमाई में लगातार खुलासे हो रहे हैं। सौरभ शर्मा अभी तक लापता है और जांच एजेंसियों लगातार पड़ताल कर रही है। सौरभ शर्मा की नियुक्ति में भी बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है, सौरभ के पिता स्वास्थ्य विभाग में थे और सेंट्रल जेल में चिकित्सक रहे। इसी कारण सबसे पहले सौरभ ने स्वास्थ्य विभाग में आवेदन दिया लेकिन ग्वालियर में तृतीय श्रेणी पद सीएमएचओ की ओर खाली न होना बताया गया। सीएमएचओ की ओर से पत्र तत्कालीन स्वास्थ्य आयुक्त को भेजा गया। इसके बाद सौरभ को स्वास्थ्य विभाग में ही किसी अन्य जिले में तृतीय श्रेणी के पद पर नियुक्ति दी जाना चाहिए थी।
फर्जी निकले शपथ पत्र तो एफआईआर क्यों नहीं
परिवहन विभाग में सौरभ शर्मा की नियुक्ति को लेकर सौरभ शर्मा, मां उमा शर्मा और भाई सचिन शर्मा के नाम के तीन शपथ पत्र नियुक्ति दस्तावेजों में सामने आ चुके हैं। तीनों के शपथ पत्र में परिवार में 2013 से भाई सचिन की नौकरी को छिपाया गया। इससे यह साफ हुआ कि नियुक्ति फर्जी हुई। इस मामले में परिवहन मुख्यालय के अधिकारियों की ओर अभी तक कोई एफआईआर नहीं कराई गई है।
महू से राहुल गांधी फिर करेंगे यात्रा की शुरुआत
7 Jan, 2025 12:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। राहुल गांधी एक बार फिर संविधान को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा की शुरुआत इंदौर के महू से होना है और इस बार यात्रा का नाम जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा होगा। इसके लिए 26 जनवरी की तारीख तय की गई है और जल्द ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी यात्रा का पूरा कार्यक्रम जारी करेगी। राहुल गांधी अपनी संविधान बचाओ यात्रा को लेकर पहली बार इंदौर आए थे और उसके बाद दूसरे चरण में यह यात्रा उज्जैन से गुजरी थी। पिछले दिनों संविधान को और बाबा आंबेडकर को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में चली खींचतान के बाद कांग्रेस ने फैसला लिया था कि इस मामले को लेकर वे जनता के बीच जाएंगे और बताएंगे कि भाजपा संविधान का कैसे मजाक उड़ाती है और अपमान करती है। इसी को लेकर यात्रा का कार्यक्रम फाइनल किया जा रहा है। वैसे यह तय है कि यात्रा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से ही शुरू होगी। अभी तक तय कार्यक्रम के मुताबिक इसी दिन राहुल गांधी दिल्ली से इंदौर आएंगे और बाबा साहेब की जन्मस्थली पर जाएंगे। इसके बाद यात्रा की शुरुआत होगी।
सीडब्ल्यूसी जारी करेगी कार्यक्रम
प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि यात्रा के दौरान सभी पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के बड़े नेता महू पहुंचेंगे और एक बड़ी आमसभा होगी, जिसमें यह बताया जाएगा कि भाजपा संविधान को लेकर किस तरह का मजाक उड़ाती है। आमसभा के बाद यह यात्रा विभिन्न गांवों और शहरों में जाएगी और लोगों को भाजपा की हकीकत से रूबरू करवाएगी। यात्रा में राहुल गांधी पैदल चलेंगे या हरी झंडी दिखाकर रवाना हो जाएंगे, इसका पूरा कार्यक्रम कांग्रेस वर्किंग कमेटी तैयार कर रही है, जो जल्द ही तैयार हो जाएगा। इसके माध्यम से कांग्रेस में एक नई जान फूंकने की भी तैयारी है, जैसी संविधान बचाओ और भारत जोड़ो यात्रा के समय थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि यात्रा का स्वरूप दिल्ली में तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस के आला नेता पूरा फाइनल कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं। राहुल गांधी और कई बड़े नेता यात्रा में शामिल होंगे। जल्द ही हमें कार्यक्रम मिल जाएगा, उसके आधार पर तैयारी शुरू की जाएगी।
मप्र में पहली बार होगी 2 हजार से अधिक डॉक्टरों की भर्ती
7 Jan, 2025 11:35 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । प्रदेश में पहली बार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में विशेषज्ञों और चिकित्सा अधिकारियों के दो हजार से अधिक पदों पर मप्र लोक सेवा आयोग से भर्ती प्रारंभ की गई है। कुल 2083 पदों में 988 विशेषज्ञों के और बाकी चिकित्सा अधिकारियों के हैं। यह डॉक्टर इस वर्ष अंत तक मिलने की आशा है।विशेषज्ञों की नियुक्ति विशेषज्ञता के अनुसार चरणबद्ध तरीके से साक्षात्कार के बाद की जाएगी। प्रत्येक विशेषज्ञता के लिए चयन सूची अलग-अलग जारी होगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में विशेषज्ञों के कुल तीन हजार 725 पदों से 1800 से अधिक रिक्त हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि विज्ञापित पदों में से लगभग 60 प्रतिशत ही मिल पा रहे हैं।
चिकित्सा अधिकारियों के 1200 से अधिक पद रिक्त
वर्ष 2023 में सीधी भर्ती से विशेषज्ञों के 888 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, पर इनमें 506 ही मिले। कारण, एक तो आरक्षित पदों पर निर्धारित योग्यता के अनुसार डॉक्टर नहीं मिल पाते। दूसरा, जिनका चयन होता है, उनमें कुछ ज्वाइन भी नहीं करते। इसी तरह से चिकित्सा अधिकारियों के कुल पांच हजार 329 पदों में से 1200 से अधिक पद रिक्त हैं।
50 प्रतशित पद संविदा से भरने का प्रविधान
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पद विज्ञापित करने के बाद आयोग ने पिछले माह शुद्धि पत्र भी जारी किया था। इसमें 50 प्रतशित पद संविदा से भरने का प्रविधान किया गया है। संविदा के अभ्यर्थी नहीं मिलने से यह पद ओपन श्रेणी से भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त जिला अस्पतालों में सहायक प्रबंधक के 68 और प्रदेश भर के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के 120 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह से नए अस्पताल बन रहे हैं उसी के अनुरूप नए पद सृजित करने की भी प्रक्रिया भी चल रही है।
स्पा सेंटरों से पकड़ाई थी नेपाल और भोपाल के आसपास की युवतियां
7 Jan, 2025 10:31 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। क्राइम ब्रांच द्वारा शहर के अलग अलग थाना इलाकों में की गई स्पा सेंटरों पर कार्रवाई में पुलिस ने गिरफ्तार 68 आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें 2 से 3 साल की सजा का प्रावधान होने के चलते पुलिस को सभी आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया है। पकड़े गये 68 आरोपियों में से 35 लड़कियां नेपाल और भोपाल के आसपास के जिलों की बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच ने शहर में कार्रवाई से पहले 43 स्पा सेंटर चिन्हित किए थे, पुलिस ने वेरिफाइ करने के बाद करीब 19 स्पा सेंटर पर रेड मारी थी। इनमें से 4 पर कार्रवाई की गई। जिसमें एमपी नगर, कमला नगर और बागसेवनिया के स्पा शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया है, कि वेलनेस सेंटर के गुमासता के नाम पर स्पा सेंटर संचालित किए जा रहे है। वेलनेस सेंटर में सलून और ब्यूटी पार्लर आते है, लेकिन जब पुलिस रेड करने के लिए मौके पर पहुंची तो उन्हें सेलून और वेलनेस सेंटर तो नहीं मिले लोकिन स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार मिला। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में ग्रीन वैली स्पा सेंटर पर सबसे बड़ी कार्रवाई हुई। यहीं से पुलिस ने 28 युवतियों और 22 युवकों को पकड़ा है। इस स्पा सेंटर के तार एक पुलिस कर्मी से जुड़ रहे है। जिसको लेकर पुलिस जांच की जा रही है। सूत्रो के अनुसार मामले में दो पुलिसकर्मियो की भुमिका सदिंग्ध मिलने पर जॉच के लिये उनकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, दोनो पुलिसकर्मी पूर्व में बागसेवनिया थाने में पदस्थ थे, जो फिलहाल वहॉ नहीं है, लेकिन उन पर दूसरे थाना इलाको में रहते हुए भी स्पा सेंटर को सरंक्षण देने के आरोप है।
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
ब्रिटेन की राजनीति में नई हलचल, पीएम स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा?
पति की हत्या के मामले में महिला दोषी करार, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
