मध्य प्रदेश
बिजली कर्मियों के भविष्य निधि खाते की शेष राशि पर ब्याज दर तय
9 May, 2025 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा कार्मिकों के भविष्य निधि खाते की शेष राशि पर वार्षिक ब्याज दर तय कर दी गयी हैं। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी भविष्य निधि न्यास की 91वीं बैठक में लिए गए निर्णय के बाद जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी भविष्य निधि न्यास के वित्तीय वर्ष 2024-25 में सेवारत/दिवंगत अथवा सेवानिवृत होने वाले कार्मिकों के भविष्य निधि खाते की शेष राशि पर 9.50 प्रतिशत (साढ़े नौ प्रतिशत) वार्षिक दर से ब्याज का भुगतान किया जाएगा। इसी तरह से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रावधिक रूप से 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से भुगतान किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बसे तेंदुए एक बार फिर अभयारण्य की सीमा से बाहर निकले
9 May, 2025 12:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए चीतों ने एक बार फिर अभयारण्य की सीमा से बाहर चले गए हैं। कल रात पांच चीतों का समूह पार्क से बाहर निकल गया था। इसे बाद आज सुबह ये शिवपुरी जिले के पोहरी तक पहुंच गए हैं। चीतों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है।
चीता धीरा गर्भवती, पखवाड़े भीतर कुनबा बढ़ने की संभावना
कूनो नेशनल पार्क में एक और मादा चीता धीरा गर्भवती है। अगले एक पखवाड़े में उसके संभावित प्रसव से यहां शावकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। वर्तमान में 10 वयस्क चीते और 19 शावक हैं। इन्हीं में से दो चीता प्रभाष व पावक को मंदसौर के गांधीसागर अभयारण्य भेजा गया है।
नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 20 चीतों में 10 मादा चीता थीं। इनमें से जीवित सात मादा चीतों में से अब केवल नाभा चीता ही शेष है, जो गर्भवती नही हुई है। भारत में पैदा हो रहे शावकों की बढ़ती संख्या से चीता पुनर्वास परियोजना को मजबूती मिली है।
दो साल की हो चुकी है मुखी
सबसे पहले ज्वाला चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था, जिसमें से तीन की मौत हो गई थी, जबकि एक मादा शावक मुखी जिंदा बची थी, जो अब दो साल की हो चुकी है। ज्वाला इसके अलावा चार और शावकों को भी जन्म दे चुकी है।
विशेष निगरानी की जा रही है
आशा के तीन, गामिनी के चार, वीरा के दो, निर्वा के पांच शावक हैं। अब मादा चीता धीरा के गर्भवती होने की खुशखबरी से पार्क प्रबंधन ने उसे खुले जंगल से पकड़कर बाड़े में छोड़ा है। सिंह परियोजना के मुख्य वन संरक्षक उत्तम कुमार शर्मा के अनुसार मादा चीता धीरा को बाड़े में रखकर विशेष निगरानी की जा रही है।
बाड़े में 13 चीता हो गए
बाड़े में अब 13 चीता हो गए हैं। धीरा कुछ दिन पहले कूनो की सीमा से बाहर निकलकर कराहल के वन क्षेत्र तक पहुंच गई थी। इसलिए भी एहतियातन यह कदम उठाया गया है। खुले जंगल में ज्वाला के शावकों सहित कुल 16 चीता हैं। दस दिन पहले ही कूनो में निर्वा चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया है, जो पूरी तरह स्वस्थ हैं।
पहले भी निकले थे सीमा से बाहर
दरअसल, ज्वाला और उसके चार बच्चे शनिवार शाम को पहली बार कूनो नेशनल पार्क की सीमा से बाहर निकले थे। रविवार दोपहर तक वे वापस जंगल में चले गए थे। लेकिन, रविवार रात को वे फिर से वीरपुर तहसील के श्यामपुर गांव के पास दिखाई दिए। वे श्योपुर-ग्वालियर ब्रॉडगेज रेल ट्रैक से लगभग 1 किलोमीटर दूर थे।
लाठी-डंडे और पत्थर लेकर टूट पड़े गांव वाले
ग्रामीणों ने चीतों को भगाने के लिए लाठियां उठाई। जब चीतों ने गाय पर हमला किया, तो लोगों ने उन्हें पत्थर मारे। सोमवार सुबह, ये पांचों चीते कूनो सायफन के पास से होते हुए कूनो नदी में पहुंचे। वे निर्माणाधीन रेलवे पुल के नीचे काफी देर तक बैठे रहे। इस दौरान, वहां से गुजरने वाले लोग चीतों को देखने के लिए जमा हो गए।
गाय पर हमले से गुस्से में आए ग्रामीण
मादा चीता और उसके बच्चे एक-एक करके रास्ता पार कर रहे थे। तभी उन्होंने एक गाय पर झपट्टा मारा। गाय पर हमला होते देख ग्रामीण गुस्से में आ गए। वे लाठी लेकर दौड़े और चीतों को पत्थर मारने लगे। चीता ज्वाला ने काफी देर तक गाय का गला पकड़ रखा था। लेकिन, जैसे ही उसे पत्थर लगा, उसने गाय को छोड़ दिया और अपने बच्चों के साथ भाग गई।
रेल ट्रैक के पास लगी लोगों की भीड़
घटना के बाद, सुबह लगभग 10 बजे, चीतों का दल कूनो पुल क्षेत्र से निकल वीरपुर के तिललिडेररा क्षेत्र में पहुंच गया। निर्माणाधीन श्योपुर-ग्वालियर ब्रॉडगेज रेल ट्रैक के पास चीतों को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।
एक महीने पहले ही छोड़ा गया था
ज्वाला और उसके शावकों को 21 फरवरी को खजूरी क्षेत्र के जंगल में छोड़ा गया था। एक महीने तक वे पार्क की सीमा में ही रहे। चीतों के बाहर निकलने पर, क्षेत्र के चीता मित्रों और उनकी टीम ने आसपास के लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों को बताया कि चीते लोगों पर हमला नहीं करते हैं। उन्होंने लोगों से चीतों को न भगाने और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की। बीते दो दिन से चीतों का समूह इस इलाके में डेरा डाले हुए है।
शिवपुरी में सिंधिया ने भरा जोश और आत्मविश्वास, कहा-भारत अब पीछे हटने वाला नहीं
9 May, 2025 10:35 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 4 दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र शिवपुरी पहुंचे. यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार रात एक ऐसा बयान दिया, जिसने देशवासियों में जोश और आत्मविश्वास भर दिया. उन्होंने कहा कि "अब आतंकवाद को जड़ से मिटाने का सफर शुरू हो चुका है और इसमें पूरा देश भारत के साथ खड़ा है."
शहीद जवान के घर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए आईटीबीपी जवान गौरव सेंगर के निवास पर पहुंचे. यहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और शहीद जवान गौरव को श्रद्धांजलि दी. बता दें कि आईटीबीपी के जवान गौरव सेंगर हाल में अरुणाचल प्रदेश में शहीद हो गए थे. परिजनों के अनुसार, गौरव ने 28 अप्रैल को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बताई थी. यूनिट के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराने के बाद 28 अप्रैल को ही रात 12.45 बजे उनका निधन हो गया. उनके अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग उमड़े थे. पूरे जिले में शोक और गर्व का माहौल बना रहा.
'अब भारत चुप बैठने वाला नहीं'
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि "जिस प्रकार हमारे वीर सैनिकों ने हाल ही में अपने साहस और रणनीति से आतंक के गढ़ में घुसकर जवाब दिया है, वह हर भारतीय के दिल में गर्व भर देता है. भारत अब चुप बैठने वाला नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प ले लिया है और इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है."
आतंकवाद के लिए धरती पर कोई जगह नहीं
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि "यह लड़ाई किसी एक सीमा की नहीं बल्कि मानवता की रक्षा की लड़ाई है. शहीद गौरव सेंगर जैसे बहादुर सपूतों की शहादत हमें याद दिलाती है कि आजादी और सुरक्षा की कीमत क्या होती है. अब आतंकवाद के लिए इस धरती पर कोई जगह नहीं है. यह निर्णायक समय है और भारत अब पीछे हटने वाला नहीं है."
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगा 55% डीए, पेंशनर्स के DR में भी तगड़ा जंप
9 May, 2025 09:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है. दरअसल मोहन सरकार ने कर्मचरियों को दिए जाने वाले मंहगाई भत्ते और पेंशनर्स को दी जाने वाली मंहगाई राहत में बढ़ोत्तरी कर दी है. अब अगले महीने से कर्मचारियों के वेतन और पेंशनर्स की पेंशन के साथ बढ़ी हुई राशि मिलने लगेगी. वहीं, डीए और डीआर का भुगतान कर्मचारियों और पेंशनर्स को 5 किस्तों में किया जाएगा. इसका आदेश गुरुवार को वित्त विभाग के उपसचिव पीके श्रीवास्तव ने जारी किया है.
सरकारी कर्मचारियों को अब 55 प्रतिशत डीए
राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा है कि सातवें वेतनमान के तहत सरकारी कर्मचारियों को फरवरी 2024 से 50 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है. जिसे एक जुलाई 2024 से 53 प्रतिशत और 1 जनवरी 2025 से 55 प्रतिशत का भुगतान किया जाएगा. शासकीय सेवकों को मंहगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ 1 मई 2025 से एवं जुलाई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक के एरियर का भुगतान 5 समान किश्तों में क्रमशः जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2025 में किया जाएगा. वहीं 1 जुलाई 2024 से 31 मई 2025 की अवधि में शासकीय सेवक सेवानिवृत्त हो गए हैं, या मृत हो गए हैं, उनके नामांकित सदस्य को एरियर का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा.
पेंशनर्स का 3 और 7 प्रतिशत बढ़ा डीआर
वित्त विभाग ने पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को भी डीआर बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसके तहत छठवां वेतनमान पा रहे कर्मचारियों का डीआर 7 प्रतिशत बढ़ाया गया है. जिसके बाद उनकी मंहगाई राहत 246 प्रतिशत हो जाएगी. जबकि सातवें वेतनमान वाले पेंशनर्स और उनके परिवारों की पेंशन में 3 प्रतिशत मंहगाई राहत में वृद्धि की गई है. अब सातवें वेतनमान वालें पेंशनर्स और उनके परिवारों को 53 प्रतिशत डीआर मिलेगा. इनको 1 मार्च 2025 से डीआर का लाभ दिया जाएगा. यानि पेंशनर्स और उनके आश्रितों को केवल एक महीने का एरियर मिलेगा.
55 प्रतिशत डीए होने के बाद इतनी मिलेगी सैलरी
मान लीजिए कि आपका मूल वेतन 25,000 रु है. वहीं, अबतक 50 प्रतिशत के हिसाब से 12,500 रु महंगाई भत्ता दिया जा रहा था. ऐसे में जनवरी 2025 के बाद 5 प्रतिशत डीए बढ़ने से कुल डीए 25,000 रु. का 55 प्रतिशत यानी 13,750 रु होगा. यानी हर महीने 1250 रु की बढ़ोत्तरी होगी. एरियर में एक साथ ये राशि मिलने से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी. हालांकि, जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 तक 3 प्रतिशत के हिसाब से डीए जोड़ा जाएगा. वहीं, जनवरी 2025 के बाद 2 प्रतिशत के हिसाब से. डीए बढ़ने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में बढ़त ग्रेड पे के हिसाब से भी होगी. यानी जितनी ज्यादा बेसिक सैलरी होगी डीए और वेतन उतना बढ़ेगा.
शहीद की पत्नी ने बताई 'सिंदूर' की कीमत, कहा- भारतीय सेना ने सिंदूर का लिया बदला
9 May, 2025 08:27 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
=छतरपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी. जिसके विरोध में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर बदला लिया है. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया है. इसमें करीब 100 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है.
'हमें गर्व है भारतीय सेना पर'
ऑपरेशन सिंदूर का नाम अपने आप में बेहद भावुक और गहरा है. ये शब्द उस दर्द को बयां करता है, जिन्होंने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम हमले में अपने सुहाग को हमेशा के लिए खो दिया था. भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए अपने नागरिकों की खासकर उन महिलाओं की गरिमा को फिर से स्थापित किया जिन्होंने अपने पतियों को आतंकी हमले में खो दिया था. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर छतरपुर में रहने वाली शहीद की पत्नी रामरती बाई ने भारतीय सेना और पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हमें सेना पर गर्व है.
पीएम ने शहीदों की विधवाओं को दिलाया न्याय
शहीद की पत्नी रामरती बाई ने कहा, "25 साल पहले देश के दुश्मनों ने मेरी मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था. सिंदूर की कीमत हम जानते हैं या वह महिलाएं जानती हैं जिन्होंने पहलगाम में अपना सिंदूर अपनी आंखों के सामने उजड़ता देखा था. पीएम मोदी और भारतीय सेना ने ऑपरेशन का नाम 'सिंदूर' रखकर उन सभी महिलाओं के साथ न्याय किया है, जिनका सुहाग देश के दुश्मनों ने उजाड़ा है."
आतंकवादियों को जड़ से खत्म कर देना चाहिए
बता दें कि छतरपुर जिले के ग्राम कर्री निवासी रामरती बाई अपने परिवार के साथ छतरपुर के पन्ना नाके के पास रह रही हैं. जब ईटीवी भारत की टीम ने उनके घर जाकर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बातचीत की तो उनका दर्द छलक पड़ा. उन्होंने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के दुश्मनों और आतंकियों को धरती से मिटा देने का आग्रह किया. रामरती ने कहा,"आतंकवादियों को चुन-चुनकर मार देना चाहिए."
शहीद की पत्नी ने बताया कैसे उजड़ा सिंदूर
रामरती बाई ने बताया, "हरिलाल अहिरवार सीआरपीएफ में सेवा दे रहे थे. उनकी ड्यूटी मध्य प्रदेश के शिवपुरी में थी, लेकिन बिहार में शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए एक टीम को भेजा गया था, जहां उनकी ड्यूटी बिहार के करकट गढ़ में चुनाव कराने में लगी थी. इसी दौरान 11 फरवरी 2000 को 5 गाड़ियों के काफिले पर माओवादियों ने हमला कर दिया था. बारूद से सेना की गाड़ियों को उड़ा दिया था, जिसमें 12 जवान शहीद हुए थे. वहीं इस हमले में हरिलाल अहिरवार जख्मी हालत में गाड़ी से बाहर निकले और दुश्मनों से लोहा लेते हुए सीने पर गोली खाकर शहीद हो गए थे. बता दें कि साल 1988 में शहीद हरिलाल अहिरवार सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे."
मध्यप्रदेश में कृषि और उद्योग का समन्वय आत्मनिर्भरता की दिशा में दूरगामी पहल : प्रभारी मंत्री काश्यप
8 May, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : एमएसएमई और भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कृषि और उद्योग के समन्वय का अनूठा प्रयोग प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य में नई क्रांति ला रहा है। कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आयोजित “मध्यप्रदेश में गन्ना फसल एवं शुगर कारखानों के सतत् विकास” सम्मेलन में मंत्री काश्यप ने कहा कि खेती भारत की आत्मा है और एमएसएमई विभाग के माध्यम से शुगर फैक्ट्रियों की स्थापना से किसानों को बेहतर मार्केटिंग, तकनीकी सहायता एवं वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीण आर्थिक विकास को नई गति मिल रही है।
सम्मेलन में प्रदेश के एमएसएमई और कृषि विभाग के अधिकारी, उद्योगपति तथा किसान प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंत्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 3 मई को मंदसौर में आयोजित बड़े कृषि समारोह में कृषि मेले में उद्योगों को शामिल करने का यह पहला प्रयास मध्यप्रदेश की नई दृष्टि को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि सिंचित क्षेत्र 7 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 55 से 60 लाख हैक्टेयर तक पहुंच गया है, जिससे प्रदेश की जीडीपी में कृषि का योगदान उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है।
प्रभारी मंत्री काश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने और उत्पादकता के साथ जीडीपी वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। शुगर मिलों में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिये भूमि, बिजली और ऋण योजनाओं में विशेष रियायतें दी जा रही हैं। इससे कृषि क्षेत्र को बल मिलेगा, बेरोजगारी में कमी आएगी और आर्थिक समृद्धि के नए आयाम खुलेंगे।
प्रभारी मंत्री काश्यप ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया कि कृषि और उद्योग का यह सम्मिलन आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में एक सकारात्मक और दूरदर्शी पहल है, जो किसानों और उद्योग दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
कूप रिचार्ज पिट निर्माण में खंडवा जिले ने हासिल किया 100 फीसदी का लक्ष्य
8 May, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश पुराने जल स्त्रोतों को सहेजने, नया जीवन देने और किसानों को सिंचाई व पीने के लिए नलकूप, कुओं से पर्याप्त मात्रा में पानी मिले, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) अंतर्गत खेत तालाब, कूप रिचार्ज पिट, सोख्ता गड्ढ़ा, बोरी बंधान सहित बारिश का पानी रोकने के लिए अन्य कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी जिलों को लक्ष्य भी दिया गया है। खंडवा जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला बना है, जिसने कूप रिचार्ज पिट निर्माण में 100 फीसदी का लक्ष्य हासिल किया है।
4 हजार 700 का मिला था लक्ष्य, बनाए 4 हजार 838
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत खंडवा जिले को 4 हजार 700 कूप रिचार्ज पिट बनाने का लक्ष्य मिला था, जिसे समय से पहले और लक्ष्य से अधिक पूरा कर लिया गया है। जिले में 4 हजार 838 कूप रिचार्ज पिट बनाए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ खंडवा नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में 15 हजार कूप रिचार्ज पिट बनाए जा रहे हैं, करीब 10 हजार का कार्य प्रगतिरत है।
जल संचय, जन भागीदारी अभियान में देश में तीसरे नंबर पर है खंडवा जिला
बारिश के पानी का संचयन करने के लिए भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा " जल संचय, जन भागीदारी अभियान राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है, इसमें देश के सभी जिलों में बारिश के पानी को एकत्र करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज पिट, स्टॉप डैम, सोख्ता गड्ढा सहित विभिन्न प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश का खंड़वा जिला 7 मई की स्थिति में देश में तीसरे नंबर पर है।
30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक चलेगा अभियान
प्रदेश में बारिश के पानी को सहेजने, पुराने जल स्रातों को संवारने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में 30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।
कूप रिजार्च पिट के फायदे
कूप रिचार्ज पिट, जिसे रिचार्ज शाफ्ट या रिचार्ज पिट भी कहा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य भू-जल स्तर को बढ़ावा देना है। बारिश का पानी जमीन के अंदर रिसने से भू-जल स्तर बढ़ता है। साथ ही कूप या नलकूपों के सूखने की संभावना भी कम रहती है। साथ ही सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बनी रहती है।
सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
8 May, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में समरसता, एकता और मितव्ययिता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि एक ही मंडप में कई जोड़ों का विवाह होना सामाजिक चेतना और बदलती सोच का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास से सागर जिले की नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रजाखेड़ी बजरिया (मकरोनिया) में सम्पन्न सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 1119 जोड़ों का एक ही मंडप में विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब सामूहिक विवाह समाज द्वारा प्रसन्नतापूर्वक सहजता से अपनाए जा रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि हमारे समाज की मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। यह बेहद प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वैवाहिक आयोजनों से वर-वधू दोनों ही पक्षों का आर्थिक बोझ कम हो जाता है और इससे सामाजिक एकता को भी बल मिलता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से आत्मीय अपील की कि हम सब इसी प्रगतिशील सोच को अपनाएं और समाज में सद्भाव, सहयोग एवं सादगी को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से अब तक लाखों जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। यह योजना जरुरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान की तरह है। उन्होंने वर-वधू से कहा कि वे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ें। हमारी सरकार सबके रोजगार और सबके हितों की चिंता कर रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए हितानंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि समाज के जरुरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह का जिम्मा अब सरकार ने ले लिया है। बेटियों के हित में पूरी सरकार साथ हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने देश में एक मिसाल पेश की है। यहां धन के अभाव के कारण किसी गरीब परिवार को अपनी बेटी के विवाह के लिए क़र्ज़ नहीं लेना पड़ता। यहां सरकार कन्यादान योजना में अपने खर्च पर बेटियों का विवाह कराती है।
कार्यक्रम स्थल से उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इससे समाज में व्यापक स्तर पर बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए बताया कि आज ही सभी जोड़ों के खाते में योजना में कुल 6 करोड़ 37 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित की जा रही है।
सम्मेलन के आयोजक नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सबके सहयोग से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में इस सामूहिक सम्मेलन में कुल 1119 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया है।
कार्यक्रम स्थल में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक सागर शैलेंद्र जैन, विधायक बीना निर्मला सप्रे, विधायक बंडा वीरेंद्र लंबरदार, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वर-वधू और बड़ी संख्या में उनके परिजन भी उपस्थित थे। जनप्रतिनिधिगण, वर-वधू और बड़ी संख्या में उनके परिजन भी उपस्थित थे।
दमोह जिले के पटेरा में 10 हजार से अधिक की आबादी को जल-आपूर्ति का लाभ
8 May, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : दमोह जिले के पटेरा नगर में जल-प्रदाय परियोजना का सफल क्रियान्वयन किया गया है। यह परियोजना एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से पूरी की गई है। पेयजल परियोजना का कार्य नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाली मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा किया गया है। परियोजना की लागत 9 करोड़ 42 लाख रुपये है। इस लागत के साथ निर्माण एजेंसी पर परियोजना के 10 वर्षों तक संचालन और संधारण की भी जिम्मेदारी रहेगी।
परियोजना के अंतर्गत पटेरा के 2535 घरों को नल कनेक्शन से जोड़ा गया है, जिससे अब प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है। जल की शुद्धि के लिए व्यारमा नदी से पानी लेकर, जल निगम द्वारा निर्मित अत्याधुनिक जल शोधन संयंत्र के माध्यम से इसका शोधन किया जा रहा है।
शहर की 10 हजार से अधिक की आबादी को लाभ पहुंचाने के लिये लगभग 45 किलोमीटर लंबी जल वितरण पाइप-लाइन बिछाई गई है। इसके अतिरिक्त जल संग्रहण के लिए 540 किलोलीटर क्षमता का ग्राउंड सर्विस रिजर्वायर भी तैयार किया गया है।
इस परियोजना से पटेरा नगर के समस्त 15 वार्डों की जनता को लाभ मिल रहा है। घर-घर नल कनेक्शन मिलने से नागरिकों को अब पानी के लिए दूर जाने की दिक्कतों से छुटकारा मिल गया है। यह पहल न केवल नागरिकों की सुविधा बढ़ा रही है, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।
अहमदाबाद–पटना–अहमदाबाद साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप) भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी
8 May, 2025 09:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 09485/09486 अहमदाबाद – पटना – अहमदाबाद साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।
गाड़ी संख्या 09485 अहमदाबाद – पटना ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09485 अहमदाबाद – पटना विशेष ट्रेन दिनांक 09 मई एवं 16 मई 2025 (प्रत्येक शुक्रवार) को अहमदाबाद स्टेशन से शाम 16:35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 03:30 बजे संत हिरदाराम नगर, सुबह 06:35 बजे बीना स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद रात 23:45 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09486 पटना – अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09486 पटना – अहमदाबाद विशेष ट्रेन दिनांक 11 मई एवं 18 मई 2025 (प्रत्येक रविवार) को सुबह 04:00 बजे पटना स्टेशन से प्रस्थान कर, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 22:25 बजे बीना, अगले दिन रात 01:30 बजे संत हिरदाराम नगर एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद दोपहर 13:30 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट:
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में अहमदाबाद, नडियाद, छायापुरी (वडोदरा), रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, दमोह, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, पटना स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 के माध्यम से गाड़ी की सटीक स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। विस्तृत समय-सारणी एवं ठहराव विवरण हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर!5 % महंगाई राहत देने के आदेश जारी, मिल सकता है इतना महंगाई भत्ता
8 May, 2025 06:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत देने जा रही है। अब पेंशनर्स को 3% महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार ने नोटिस और आदेश जारी कर दिए हैं। 2024 के मानक के अनुसार महंगाई भत्ता 50% की दर से दिया जाता था, लेकिन अब डीआर को 50% से बढ़ाकर 55% कर दिया गया है, जिसके तहत 5% अतिरिक्त राहत भत्ता दिया जाएगा। वित्त विभाग जारी आदेश के तहत जल्द ही पेंशनर परिवारों को महंगाई राहत मिलने की उम्मीद है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकार उन कर्मचारियों को एरियर राशि एकमुश्त देगी जो 1 जुलाई 2024 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं या उनकी मृत्यु हो गई है।
शर्मनाक हरकत के आरोपियों को उज्जैन पुलिस ने घुमाया सरेआम, दिया सख्त संदेश
8 May, 2025 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उज्जैन: उज्जैन के बिछड़ौद में नाबालिग लड़कियों को फंसा उनके साथ गंदी साजिश करने वाले आरोपियों का पुलिस ने गुरूवार को जुलूस निकाला। इस दौरान वहां भारी सुरक्षा बल मौजूद था। बता दें कि बिछड़ौद के लोगों की मांग थी कि जिन आरोपियों ने उनकी बहन बेटियों को झांसे में ले दोस्ती की और उनके अश्लील वीडियो बनाए उनका गांव में जुलूस निकाला जाए। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से 9 लड़कियों के 16 अश्लील वीडियो और फोटो मिले हैं। फिलहाल पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।
9 लड़कियों के 16 वीडियो फोटो आए सामने
बता दे कि, आरोपी(Ujjain Love Jihad) इकरार, उजैर पठान, राजा रंगरेज, जुबेर मंसूरी, जुनेद मंसूरी, फेज खान को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके गिरोह में और कितने युवक शामिल हैं। साथ ही एक-एक आरोपी के मोबाइल डेटा सहित उनका सोशल प्लेटफार्म प्रोफाइल खंगाला जा रहा है। आशंका है कि आरोपियों ने इसी तरह गांव व आसपास की अन्य लड़कियों को भी टॉरगेट किया हो। अब तक 7 आरोपियों के मोबाइल से गांव की 9 लड़कियों के 16 वीडियो और अश्लील फोटो मिले हैं। इसमें एक महिला का वीडियो भी सामने आया है। वहीं चार लड़कियों की शिकायत पर एफआइआर दर्ज हो सकी।
पुलिस ने किया था शॉर्ट एनकाउंटर
बुधवार तड़के 4 बजे लव जिहाद मामले में आरोपा फरमान मंसूरी ने बहाने से पुलिस आरक्षक की राइफल छीनकर दो फायर कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पुलिस शॉर्ट एनकाउंटर कर उसके पैर के नीचले हिस्से में गोली मारी और उसे पकड़ लिया।
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला कलेक्टर ने किया पुरस्कृत
8 May, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीहोर: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सीहोर जिले के विद्यार्थियों ने कलेक्टर के बालागुरू और जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन से मुलाकात की। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित और बधाई दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से करियर और भविष्य की सफलता के संबंध में प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कलेक्टर के बालागुरू ने कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। बिना कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के सफलता पाना मुश्किल है। सफलता के लिए कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प जरूरी है। उन्होंने कहा कि सही दिशा में की गई मेहनत ही सफल होगी। उन्होंने कहा कि आपने अपने जीवन के लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है, बस उसी दिशा में निरंतर प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण जरूरी है। हमें अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चयी रहना चाहिए और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी यह एक पड़ाव है। जीवन में ऐसे कई पड़ाव आएंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी खुद पर भरोसा रखना है और प्रयास करते रहना है।
कलेक्टर बालागुरू ने कहा कि हमेशा सीखने की इच्छा होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति से ज्ञान मिले, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, तो उसे ग्रहण कर लेना चाहिए। सीखने की इच्छा हमारे कौशल और ज्ञान को बढ़ाने, नए विचारों और दृष्टिकोणों को अपनाने और अपनी क्षमता को अधिकतम करने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि आपको हर दिन नियमित रूप से समाचार पत्र और पत्रिकाएँ पढ़नी चाहिए। इससे आप पूरी दुनिया की खबरों से अपडेट रहेंगे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई की इच्छा बनाए रखें। शिक्षा और ज्ञान कभी बेकार नहीं जाता, बल्कि यह कभी भी और कहीं भी काम आता है। कलेक्टर बालागुरू ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, नजरिया बड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उस क्षेत्र में अधिक से अधिक करने का लक्ष्य रखें। जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि अगर हम कहीं असफल होते हैं, तो निराश हुए बिना हमें उसमें भी कुछ बेहतर खोजने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां से आप नई शुरुआत करते हैं, वहीं से नई जिंदगी की शुरुआत होती है। इसलिए जीवन में कभी कुछ खत्म नहीं होता। कलेक्टर बालागुरू एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने भी विद्यार्थियों से आईएएस बनने के सफर के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, डीपीसी रमेशराम उइके, संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य एवं बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे।
हायर सेकेंडरी परीक्षा में जिले के तीन विद्यार्थी प्रदेश की टॉप टेन में
हायर सेकेंडरी परीक्षा बायोलॉजी ग्रुप में जिले के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। न्यू मोनालिसा स्कूल सीहोर के विद्यार्थी पार्थ राठौर ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पार्थ के पिता रितेश राठौर शिक्षक हैं तथा माता कल्पना राठौर गृहिणी हैं। सीएम राइज स्कूल आष्टा के विद्यार्थी गोविंद ने प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है तथा सीएम राइज स्कूल आष्टा के विद्यार्थी नकुल प्रजापति ने भी बायोलॉजी ग्रुप में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
हाईस्कूल परीक्षा में जिले के तीन छात्र प्रदेश की टॉप टेन में
हाईस्कूल परीक्षा में जिले के तीन छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। दीनदयाल कॉन्वेंट हाईस्कूल सीहोर के छात्र ऋषभ पंवार और होली एंजल्स हाईस्कूल आष्टा की छात्रा भूमिका मेवाड़ा ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं होली एंजल्स हाईस्कूल आष्टा के छात्र अरहम जैन ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित अनिवार्य जन सुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई
8 May, 2025 04:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अनुपपुर: एमबी पावर (मध्यप्रदेश) लिमिटेड की प्रस्तावित 1600 मेगावाट ताप विद्युत विस्तार परियोजना को उस समय महत्वपूर्ण गति मिली, जब मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित अनिवार्य जनसुनवाई का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के दिशा-निर्देशों के तहत यह जनसुनवाई आयोजित की गई थी, जिसमें दो अतिरिक्त 800 मेगावाट इकाइयों के निर्माण का प्रस्ताव स्थानीय हितधारकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनसुनवाई में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहडोल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री मुकेश श्रीवास्तव एवं अनुपपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप पांडे उपस्थित रहे।
यह जनसुनवाई शासकीय महाविद्यालय, लहरपुर में आयोजित की गई, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कई ग्रामीणों ने परियोजना के प्रति सशर्त समर्थन जताया। जहां एक ओर रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास में संयंत्र की भूमिका को सराहा गया, वहीं दूसरी ओर पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों को लेकर जागरूकता भी सामने आई।
स्थानीय लोगों ने उत्सर्जन में संभावित वृद्धि, जल स्रोतों के उपयोग और निगरानी तंत्र की पारदर्शिता को लेकर कंपनी से सवाल पूछे। इन बिंदुओं पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने पर्यावरणीय मानकों के सख्त पालन का आश्वासन दोहराया और स्वास्थ्य, शिक्षा व कौशल विकास में निवेश की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। वहीं स्थानीय वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों ने मौजूदा थर्मल पावर प्लांट में 2×800 MW के कोयला आधारित अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के वृद्धि के लिए अपने समर्थन की बात कही, इन प्रतिनिधियों में विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बीजेपी वरिष्ठ नेता श्री अनिल गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य, श्री भूपेंद्र सिंह, बीजेपी नेता श्री जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व नगर परिषद जैतहरी अध्यक्ष श्री राम अग्रवाल, नगर परिषद जैतहरी के उपाध्यक्ष एवं बीजेपी नेता श्री रवि राठौर शामिल थे।
पर्यवेक्षकों ने यह विशेष रूप से नोट किया कि अब ग्रामीण समुदाय के लिए सूचित भागीदारी कर रहे हैं और उत्तरदायित्व की भी अपेक्षा कर रहे हैं। जैसे-जैसे परियोजना आगे बढ़ेगी, उसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी किस हद तक अपने विकासात्मक लक्ष्यों को टिकाऊ और समावेशी विकास के साथ संतुलित कर पाती है।
सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता का प्रतीक- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
8 May, 2025 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में समरसता, एकता और मितव्ययिता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि एक ही मंडप में कई जोड़ों का विवाह होना सामाजिक चेतना और बदलती सोच का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास से सागर जिले की नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रजाखेड़ी बजरिया (मकरोनिया) में सम्पन्न सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 1119 जोड़ों का एक ही मंडप में विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब सामूहिक विवाह समाज द्वारा प्रसन्नतापूर्वक सहजता से अपनाए जा रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि हमारे समाज की मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। यह बेहद प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वैवाहिक आयोजनों से वर-वधू दोनों ही पक्षों का आर्थिक बोझ कम हो जाता है और इससे सामाजिक एकता को भी बल मिलता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से आत्मीय अपील की कि हम सब इसी प्रगतिशील सोच को अपनाएं और समाज में सद्भाव, सहयोग एवं सादगी को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से अब तक लाखों जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। यह योजना जरुरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान की तरह है। उन्होंने वर-वधू से कहा कि वे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ें। हमारी सरकार सबके रोजगार और सबके हितों की चिंता कर रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए श्री हितानंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि समाज के जरुरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह का जिम्मा अब सरकार ने ले लिया है। बेटियों के हित में पूरी सरकार साथ हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने देश में एक मिसाल पेश की है। यहां धन के अभाव के कारण किसी गरीब परिवार को अपनी बेटी के विवाह के लिए क़र्ज़ नहीं लेना पड़ता। यहां सरकार कन्यादान योजना में अपने खर्च पर बेटियों का विवाह कराती है।
कार्यक्रम स्थल से उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इससे समाज में व्यापक स्तर पर बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए बताया कि आज ही सभी जोड़ों के खाते में योजना में कुल 6 करोड़ 37 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित की जा रही है।
सम्मेलन के आयोजक नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सबके सहयोग से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में इस सामूहिक सम्मेलन में कुल 1119 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया है।
कार्यक्रम स्थल में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक सागर श्री शैलेंद्र जैन, विधायक बीना श्रीमती निर्मला सप्रे, विधायक बंडा श्री वीरेंद्र लंबरदार, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वर-वधू और बड़ी संख्या में उनके परिजन भी उपस्थित थे। जनप्रतिनिधिगण, वर-वधू और बड़ी संख्या में उनके परिजन भी उपस्थित थे।
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
