मध्य प्रदेश
बुंदेलखंड से होते हुए विंध्य-महाकौशल की प्रगति का आधार बनेगी फोरलेन, जुड़ेंगे इंदौर और प्रयागराज
27 Jul, 2025 08:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सागर: सांसद लता वानखेड़े इन दिनों संसद के शीतकालीन सत्र के चलते दिल्ली में हैं. जहां बुंदेलखंड के विकास को लेकर वो हर स्तर पर प्रयास कर रही हैं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रही हैं. इसी कड़ी में उन्होंने गुरूवार को संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और अपने संसदीय क्षेत्र की 3 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के संबंध में प्रस्ताव रखते हुए विस्तार से चर्चा की.
इंदौर और प्रयागराज को जोड़ने का प्रस्ताव
सांसद लता वानखेड़े ने नितिन गडकरी से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने बीना से कुरवाई तक नेशनल हाईवे, बीना के लिए रिंग रोड और सागर और कटनी के बीच फोरलेन बनाकर इंदौर और प्रयागराज को जोड़ने का प्रस्ताव पेश किया. ये प्रस्ताव जन सुविधा, क्षेत्रीय संपर्क और प्रदेश के बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल में आर्थिक गतिविधियों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा.
नितिन गडकरी के सामने 3 सड़क परियोजनाओं का प्रस्ताव
सागर सांसद लता वानखेड़े ने 24 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उनके सामने 3 परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा.
लता वानखेड़े ने बीना से कुरवाई (महलुआ) तक नया नेशनल हाईवे बनाने का प्रस्ताव पेश किया. उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि इस सड़क को नेशनल हाईवे बनाने से बीना, कुरवाई, शमशाबाद, सिरोंज, लटेरी और खुरई विधानसभा को सीधा फायदा मिलेगा. सफर के समय में कमी आएगी और विकास होगा.
लता वानखेड़े ने बीना शहर के लिए रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव नितिन गडकरी के सामने रखा. उन्होंने कहा कि बीना में रिंग रोड बनने से शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण होगा और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार से लोगों को राहत मिलेगी.
नितिन गडकरी के सामने लता वानखेड़े ने सागर से कटनी तक फोर लेन सड़क का निर्माण करने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि इस फोरलेन के बनने से इंदौर और प्रयागराज के बीच सीधी कनेक्टिविटी होगी. इंदौर और भोपाल जैसे शहर सागर से कटनी होते हुए प्रयागराज से जुड़ जाएंगे. इस फोरलेन से सिर्फ बुंदेलखंड ही नहीं बल्कि बघेलखंड और महाकौशल के व्यापार, परिवहन और पर्यटन को रफ्तार मिलेगी.
सैद्धांतिक सहमति मिली
सागर सांसद के इन प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सहमति दी है. उन्होंने सभी प्रस्तावों को स्वीकारते हुए जल्द ही इन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है. सागर सांसद लता वानखेड़े ने बताया कि "इन प्रोजेक्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री भी आशान्वित नजर आए हैं. ये प्रोजेक्ट सागर लोकसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास में अहम भूमिका निभाएंगे."
मध्य प्रदेश में बदला एक और स्थान का नाम, नया नाम बजरंग बलि के नाम पर
26 Jul, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
place name changed: कुछ दिन पहले राजधानी भोपाल में अशोका गार्डन इलाके का नाम बदलकर रामबाग कर दिया गया था। नाम बदलने की राजनीति ने एक बार फिर एमपी में सियासी हलचल को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में खरगोन जिले के गोगावां ब्लॉक स्थित ग्राम मोहम्मदपुर (Mohammadpur) का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर 'बजरंगपुर' (Bajrangpur) कर दिया है। इस संबंध में आवश्यक अधिसूचना जारी कर यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
लंबे समय से थी मांग
लंबे समय से स्थानीय ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों द्वारा गांव का नाम बदलने की मांग की जा रही थी। इस मांग के पीछे धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाएं प्रमुख थी। ग्रामीणों का मानना था कि नया नाम उनकी आस्था और पहचान के अधिक अनुरुप होगा। नाम परिवर्तन की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की गई। जिसमें स्थानीय प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक की मंजूरी शामिल थी। अधिसूचना की खबर लगते ही गांव में उत्सवी माहौल छाया। ग्रामीणों ने आतिशबाजी की। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अभी इस फेरदबदल की पुष्टि नहीं की गई है।
राजस्व रिकॉर्ड में भी बदला नाम
राजस्व रिकॉर्ड और अन्य सभी आधिकारिक दस्तावेजों में अब ग्राम मोहम्मदपुर के स्थान पर बजरंगपुर दर्ज किया जाएगा। इस पर सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि हमारी सनातन आस्था, सांस्कृतिक मूल्यों और जनभावनाओं के समान की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। वर्षों से ग्रामवासी इस नाम परिवर्तन की मांग कर रहे थे, जो अब जाकर साकार हुई है।
विद्युत उपभोक्ता ऑनलाइन कराएं स्वैच्छिक भार (लोड) वृद्धि
26 Jul, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को घर बैठे अपने बिजली कनेक्शन में भार (लोड) वृद्धि की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। अब उपभोक्ता अपने बिजली कनेक्शन के पूर्व स्वीकृत भार में अपनी वर्तमान आवश्यकता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की सुविधा का लाभ उठाकर भार (लोड) वृद्धि करा सकेंगे।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि घरेलू श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को त्वरित रूप से पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने की दिशा में कंपनी द्वारा पहल करते हुए 10 किलोवाट भार तक के घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए त्वरित स्वचालित भार वृद्धि की एक नई सुविधा 15 जुलाई से उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई है। सुविधा के शुरू होने से अब तक 682 उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन आवेदन कर अपने बिजली कनेक्शन की भार वृद्धि कराई है।
कंपनी ने बताया है कि ऑनलाइन भार वृद्धि की सुविधा के लिए उपभोक्ताओं को किसी फेज परिवर्तन या मीटर प्रतिस्थापन की आवश्यकता नहीं होगी। इस पहल के तहत पात्र उपभोक्ता द्वारा अपने स्वीकृत भार (निर्दिष्ट सीमा के भीतर) में वृद्धि का अनुरोध करने पर उनके उनुरोध को अब बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप या जोन-स्तरीय अनुमोदन के बिना कंपनी द्वारा त्वरित और निर्बाध रूप से स्वीकृत कर भार (लोड) वृद्धि की जा रही है। इस हेतु लगने वाले शुल्क का भुगतान कंपनी द्वारा आगामी देयक में शामिल किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को अलग से भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस प्रक्रिया से बिलिंग सिस्टम में स्वचालित रूप से त्वरित भार वृद्धि सुनिश्चित हो रही है, जिससे कंपनी के मानव संसाधन के साथ ही उपभोक्ताओं के समय और श्रम की भी बचत हो रही है। कंपनी के महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) श्री अभिषेक मार्तंड ने बताया है कि ऐसे उपभोक्ता जिनके कनेक्शन में भार (लोड) वृद्धि के उपरांत फेस परिवर्तन अथवा मीटर बदलने की आवश्यकता होगी, उनके लिए ये सुविधा लागू नहीं है।
गौरतलब है कि विद्युत उपभोक्ता कंपनी द्वारा स्वीकृत विद्युत भार से अधिक भार का उपयोग करते हैं जिससे कम्पनी की विद्युत अधोसंरचना अतिभारित हो जाती है जो कि अनावश्यक रूप से विद्युत व्यवधानों का कारण बनती है। अतः सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे स्वेच्छा से अपने विद्युत भार की वृद्धि करा लें जिससे कम्पनी द्वारा भार अनुरूप उपयुक्त विद्युत अधोसंरचना का विकास कर बेहतर एवं निर्बाध विद्युत प्रदाय सुनिश्चित किया जा सके।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी सम्मानीय विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने परिसर के वास्तविक विद्युत भार के अनुरूप अपने कनेक्शन की भार वृद्धि कंपनी के पोर्टल https://saralsanyojan.mpcz.in:8888/apply/other/services पर ऑनलाइन आवेदन कर स्वीकृत कराना सुनिश्चित करा लें। इसके लिए उन्हें तुरंत कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार है संकल्पित : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
26 Jul, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि महानगर और शहर ही नहीं बल्कि जनजातीय क्षेत्रों के संर्वागीण विकास के लिए डॉ. मोहन यादव की सरकार कृत-संकल्पित है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पानी मिले, आवागमन बेहतर हो, बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो और आम जनमानस बुनियादी सुविधाओं में कोई कमी न आए, इसके लिए हमारी सरकार दिन-प्रतिदिन काम कर रही है। यह बात उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में मण्डला जिले के ब्लॉक बिछिया की निर्वाचित वार्ड पंच एवं सरपंच महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। ब्लॉक बिछिया की जनजातीय वर्ग की महिलाओं प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री देवड़ा को अपना परिचय दिया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा से बिछिया विकासखंड से आईं निर्वाचित महिला वार्ड पंच और सरपंचों के महिला प्रतिनिधियों द्वारा अपने गांवों की जमीनी जानकारियों को उनके समक्ष रखा। महिला प्रतिनिधियों ने बताया कि वे कान्हा नेशनल पार्क के आस-पास के क्षेत्र से आती हैं, जहाँ विस्थापन की बार-बार उठती आशंकाओं ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है। उन्होंने कहा कि “हम अपने गांव नहीं छोड़ना चाहते”। उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि विस्थापन को लेकर ऐसा कोई मसौदा फिलहाल नहीं है और आपको और क्षेत्रवासियों को बिलकुल भी घबराने और चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
संवाद के दौरान महिला प्रतिनिधियों ने जंगलों में फैल रही लेंटाना जैसी आक्रामक झाड़ी की समस्या को भी उठाया। उन्होंने बताया कि लेंटाना जहां एक ओर अन्य वनस्पतियों को समाप्त कर रहा है, वहीं दूसरी ओर यह जंगली जानवरों के गांवों की ओर बढ़ते हमलों और जंगल उत्पादों पर निर्भर आमदनी में गिरावट भी हो रही है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने उनकी इस समस्या को गंभीरता से सुना शीघ्र निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया।
भावुक हुए उप मुख्यमंत्री देवड़ा
जनजातीय महिला प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान देवड़ा ने भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं एक छोटे किसान के पुत्र हैं और आज इन महिला नेताओं को देखकर उन्हें अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत के दिन याद आ गए। इस आत्मीय संवाद के अंत में महिला प्रतिनिधियों ने उन्हें मंडला में माँ नर्मदा के दर्शन और सभी के साथ एक दिन की चर्चा के लिए मण्डला प्रवास के लिये आमंत्रण भी दिया, जिसे उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने स्वीकार किया। यह कार्यक्रम फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी संस्था द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुजरात हेड ऑफिस, भोपाल एवं मण्डला कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिये राज्य सरकार वचनबद्ध
26 Jul, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिये वचनबद्ध है। इसी उद्देश्य को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सांदीपनी विद्यालयों की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही है। इन विद्यालयों ने न केवल प्रदेश में बल्कि देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह शुक्रवार को नरसिंहपुर जिले के साईखेड़ा ब्लॉक के ग्राम बम्होरीकला में नि:शुल्क साईकिल वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के भी प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की इस कमी को भर्ती अभियान से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम के मंदिर में चबूतरा निर्माण के लिये दो लाख 50 हजार रूपये देने की घोषणा की। मंत्री सिंह ने सेवानिवृत्त प्राचार्य मुमताज खान को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दी गई उल्लेखनीय सेवा के लिये सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेश पाठक, साधना स्थापक और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी स्व. जीवनदास बागरी को श्रद्धांजलि
26 Jul, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सतना जिले के ग्राम हरदुआ पहुंचकर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के पितामह स्व. जीवनदास बागरी के चित्र पर पुष्प्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की और शोक संतृप्त परिजन से मिलकर ढाँढस बंधाया। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान सांसद गणेश सिंह, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी एवं उनके पिता जय प्रताप बागरी सहित परिजन उपस्थित रहे।
कारगिल विजय दिवस, देशवासियों के लिए है गौरव का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
26 Jul, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कारगिल विजय दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि भारतीय सैनिकों ने पराक्रम की पराकाष्ठा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पाकिस्तान को पराजित किया था। साठ दिन तक चलने वाले युद्ध की छवियां आज भी देशवासियों के मन मस्तिष्क पर बनी हुई है। भारतीय सैनिकों ने दुर्गम पहाड़ी परिस्थितियों में एक-एक चोटी को फतह कर अपने शौर्य का परचम फहराया, देश को गौरवान्वित किया और हमारा मनोबल बढ़ाया। हमें विश्वास है कि भारतीय सेना सभी चुनौतियों का सामना करने मैं सदैव समर्थ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शौर्य और बलिदान की अमर गाथा, कारगिल विजय दिवस हम सभी के लिए गौरव का उत्सव है। मां भारती के वीर सपूतों ने सर्वस्व न्यौछावर कर कारगिल में शत्रु का संहार कर विजय प्राप्त की। यह अवसर राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रण का है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के माध्यम से जारी अपने संदेश में, प्रदेशवासियों से मां भारती की सेवा में सर्वस्व समर्पित करने का संकल्प लेने का आहवान किया है।
बहन-बेटियों के लिए सम्मान का प्रतीक है “लाड़ली बहना योजना’’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
26 Jul, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार महिलाओं की आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता और सभी की अधिकार सम्पन्नता के लिए सामाजिक रचना के ताने-बाने में सभी स्तर पर आवश्यक योगदान दे रही है। इसी का परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप किसान, युवा, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम संचालित हैं। हमारी संस्कृति में देश के लिए मातृत्व भाव विद्यमान है, हम सब भारत माता पर सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए सदैव तत्पर हैं। आज का मातृशक्ति सम्मेलन- माताओं-बहनों के प्रति सनातन संस्कृति के अनुरूप अनन्य श्रद्धा-स्नेह-प्रेम और सम्मान का प्रकटीकरण है। भारत की कुटुम्ब या परिवार परम्परा हमारी संस्कृति को समृद्ध और सशक्त बनाती है। परिवार परम्परा का आधार मातृशक्ति ही है। बेटियां एक ही नहीं दो परिवारों का उद्धार करती हैं। बहन-बेटियों के प्रति इस सम्मान के परिणामस्वरूप ही प्रदेश में “लाड़ली बहना योजना’’ आरंभ की गई। सावन के महीने में लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रूपए के साथ 250 रूपए अतिरिक्त रूप से आने वाले हैं। यह बहन-बेटियों प्रति हमारी सरकार का आदर और स्नेह है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को सतना जिले के सिंहपुर में आयोजित मातृशक्ति उत्सव के अंतर्गत आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को जारी की जाने वाली राशि में चरणबद्ध रूप से वृद्धि होगी और वर्ष 2028 तक बहनों को तीन हजार रूपए प्रतिमाह उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए 1500 करोड़ रूपए से अधिक प्रतिमाह अंतरित किए जा रहे हैं। प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं। इनके मान-सम्मान और कल्याण के लिए हम कोई कसर नहीं रखेंगे। दीपावली के बाद आने वाली भाईदूज तक राज्य सरकार सभी लाड़ली बहनों को 1250 रुपए से बढ़ाकर हर माह 1500 रूपए सहायता राशि देगी। बहन-बेटियों के सशक्तिकरण केलिए स्व-सहायता समूहों का संचालन, नौकरियों और स्थानीय व नगरीय निकायों और पंचायतों में आरक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा और विधानसभा में बहनों का 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। माताओं-बहनों के कल्याण के लिए ही सभी परिवारों को पक्के मकान, घर-घर गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दीदीयां लखपति बनकर प्रगति कर रही हैं, बेटियों के लिए शिक्षा की उचित व्यवस्था है, उन्हें साइकिलें उपलब्ध कराने के साथ-साथ परीक्षा में अच्छा परिणाम लाने पर प्रोत्साहन स्वरूप लेपटॉप उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डॉक्टर-इंजीनियर बनने के लिए भी आवश्यक हरसंभव सहायता बेटियों को उपलब्ध है। उद्योगों में काम करने वाली बहनों के लिए भी राज्य सरकार विशेष सहायता प्रदान कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की जिन्दगी बदलने के लिए उन्हें बिजली में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सोलर पम्प पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। अगले डेढ़ माह में बरगी नहर का कार्य पूर्ण हो रहा है, इससे रीवा-सतना क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। हमारी सरकार ने हर खेत तक पानी पहुंचाने का संकल्प लिया है और हम इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2002-03 तक केवल 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविध उपलब्ध थी। वर्तमान में हम 55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2028 तक 100 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष 2600 रूपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का उपार्जन किया गया। अगले दो साल में संभवत: 2700 रूपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का उपार्जन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के माध्यम से शीघ्र ही गरीबों के लिए 4 करोड़ आवास स्वीकृत होने वाले हैं, वर्ष 2028 तक 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन की व्यवस्था है, बच्चों की शिक्षा के लिए सांदिपनी विद्यालय जैसे स्कूल विद्यमान हैं, यह सब रामराज की संकल्पा को साकार करने के समान है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार श्रीराम वन गमन पथ का निर्माण करा रही है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण ने जहां-जहां लीलाएं की हैं, वे स्थल तीर्थ के रूप में विकसित किए जाएंगे। किसानों की आय में वृद्धि केलिए गौपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है, इससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि से परिवार के सभी सदस्यों को पर्याप्त पोषण भी उपलब्ध हो सकेगा। अत: सरकार घर-घर गौपालन को प्रोत्साहित करने के लिए 'जिसके घर गाय वह गोपाल' के भाव से कार्य कर रही है। प्रदेश में देश का 9 प्रतिशत दुग्ध उत्पादन होता है, इसे 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। यदि कोई गौ-पालक 25 गायों का पालन करता है तो उन्हें लागत के 40 लाख रूपए में से 10 लाख रूपए अनुदान के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। गौशालाओं में भी प्रति गौमाता 20 रूपए के स्थान पर 40 रूपए की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। पांच हजार से अधिक गौमाताएं पालने पर 130 एकड़ जमीन और 40 रूपए प्रति गाय के मान से सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। गौमाताओं की उचित देखभाल के लिए नगर निगम, नगर परिषद और पंचायतों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीवा-सतना क्षेत्र में पर्याप्त औद्योगिक गतिविधियां संचालित हैं। इस क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए होमस्टे विकसित करने में राज्य सरकार सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सतना जिला भगवान श्रीराम से जुड़ता है अत: क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित जनसमुदाय को अपने गांव-मोहल्ले का उन्नयन करते हुए सतना जिले को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने में योगदान देने का संकल्प दिलाया।
विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मातृ शक्ति उत्सव कार्यक्रम में 93 करोड़ से अधिक राशि के 232 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इन विकास कार्यों में 44 करोड़ 7 लाख की लागत के 135 कार्यों का लोकार्पण और 49 करोड़ 11 लाख की लागत के 97 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रैगाव विधानसभा क्षेत्र में सिंहपुर में प्रस्तावित सोलर प्लांट स्थापित करने की पहल की जाएगी। सरकार अक्षय ऊर्जा को बड़ावा देने सोलर पावर के लिए अनुदान भी दे रही है। किसानों के पंपों को ऊर्जीकृत करने सोलर ऊर्जा के लिए अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गांव और हर खेत में सिंचाई का पानी पहुंचाने का संकल्प सरकार ने लिया है। सतना जिले में नर्मदा जल शीघ्र पहुंचाया जाएगा।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने सतना जिले के सिंहपुर पहुंचे हैं। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कार्य हो रहे हैं। सतना जिले में ही 12 हजार से अधिक दीदीयां लखपति दीदी की श्रेणी में आ चुकी हैं। किसानों के कल्याण, युवाओं को उन्नति के अवसर उपलब्ध कराने और गरीबों को हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत, विश्व का शक्तिशाली राष्ट्र बनने के पथ पर अग्रसर है।
नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्रावण मास में रक्षाबंधन के पूर्व क्षेत्र में आकर बहनों के साथ भाई-बहन का सबसे बड़ा त्योहार उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में नारी शक्ति आज सशक्त होकर मजबूत बन रही है। पंचायतीराज और नगरीय निकायों में प्रतिनिधि के रूप में अपने क्षेत्र और गांव के विकास में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि रैगांव विधानसभा क्षेत्र में अब तक 5 अरब 3 करोड़ रुपए के विकास कार्य मौजूदा सरकार ने कराए है। हमारी सरकार ने संकल्प से सिद्धि की ओर बढते हुए मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की है।
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अनेक नवाचार करते हुए योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने माताओं और बहनों को सशक्तीकरण की योजनाओं से जोडने के साथ ही कामधेनू योजना के अंतर्गत स्वेत क्रान्ति का आंदोलन भी शुरू किया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में औद्वोगिक क्रांति, पर्यटन क्रान्ति को बढावा देने संभाग स्तर पर कॉनक्लेव का आयोजन किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री को बहनों ने बांधी राखी, प्रदर्शनी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मातृ शक्ति उत्सव के अवसर पर लगाए गए साज-सज्जा युक्त झूलों के पास जाकर लाड़ली बेटियों को आशीर्वाद दिया और उन्हें झूला झुलाकर उपहार भी दिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मंच पर लाड़ली बहनों ने 20 फीट लम्बी राखी स्नेहपूर्वक भेंट की और उनकी कलाई पर राखियां भी बांधी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य आजीविका मिशन के 10 स्व-सहायता समूहों को सीसीएल राशि के प्रतिकात्मक चेक भी वितरित किये। “एक पेड मां के नाम’’ कार्यक्रम की थीम पर प्रदेश में शुरू किये गये नवांकुर सखी हरियाली यात्रा अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्यारह नवांकुर बहनों को बीज रोपित पौधे भेंट किये। रक्षाबंधन के दिन यह नवांकुर बहनें इन पौधों को राखी बांधकर इनके पालन-पोषण का संकल्प लेंगी।
कार्यक्रम में विधायक नागेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें मौजूद रही।
शिवराज का बड़ा हमला: बताया राहुल गांधी के भाग्य में क्या लिखा है!
26 Jul, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Shivraj Singh Chauhan - दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस के ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन में दिए गए बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चारों ओर से घिर गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को ओबीसी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि कांग्रेस को जिस तरह से इस वर्ग के हितों की रक्षा करनी थी, वह कार्य उस प्रकार से नहीं हो सका। राहुल गांधी ने कहा कि ओबीसी वर्ग की रक्षा में गलती की क्योंकि वे उनके मुद्दों को गहराई से नहीं समझ सके थे। उनके इस बयान पर बीएसपी नेता मायावती सहित कई दलों ने निशाना साधा है। एमपी के पूर्व सीएम केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने तो बेहद कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भाग्य में माफी मांगना ही लिखा है।
राहुल गांधी ने मानी गलती
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कार्यक्रम में कहा कि मैं 2004 से राजनीति में हूं और मुझे 21 साल हो गए। जब मैं पीछे देखता हूं और अपना आत्मविश्लेषण करता हूं, मैंने कहां-कहां सही काम किया और कहां कमी रही तो दो-तीन बड़े मुद्दे दिखाई देते हैं। ओबीसी की मुश्किलें छुपी रहती हैं। मुझे अगर आपके मुद्दों और परेशानियों के बारे में उस वक्त पता होता तो मैं उसी वक्त जातिगत जनगणना करवा देता। वो मेरी गलती है, जिसे मैं ठीक करने जा रहा हूं।
राहुल गांधी के भाग्य में माफी मांगना ही लिखा
राहुल गांधी के इस बयान पर बीएसपी नेता मायावती ने उन्हें घेरा। सबसे तीखी प्रतिक्रिया तो एमपी के पूर्व सीएम केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्त की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बहुत देर से समझ पाते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे पहले भी कई बार माफी मांग चुके हैं। राहुल गांधी के भाग्य में माफी मांगना ही लिखा हुआ है।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा-
राहुल गांधी बहुत देर से समझ पाते हैं। पहले उन्होंने आपातकाल पर माफी मांगी। इसके बाद सिख दंगों के लिए माफी मांगी। फिर उन्होंने ओबीसी से माफी मांगी। ओबीसी के लिए किया क्या कांग्रेस ने! कांग्रेस बताए कि मंडल आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में किसने डाला! ओबीसी के कल्याण के हर संभव कदम को कुचलने का काम कांग्रेस ने किया। और बाद में माफी मांगते हैं। राफेल के एक मामले में भी माफी मांगी। और अभी जो राहुल गांधी कर रहे हैं उसके लिए 10 साल बाद फिर माफी मांगेंगे। वो ठीक कभी करते ही नहीं हैं और 10 साल बाद माफी मांगते हैं। ये माफी मांगना ही उनके भाग्य में लिखा हुआ है।
शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-
राहुल जी के भाग्य में माफी मांगना लिखा हुआ है।
वे बहुत देर में समझ पाते हैं। अभी जो कर रहे हैं, उसके लिए 10 साल बाद माफी मांगेंगे
15 व 17 सितंबर को हावड़ा-भोपाल ट्रेनें रहेंगी रद्द
26 Jul, 2025 08:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल 26 जुलाई। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्य हेतु पूर्व रेलवे के आसनसोल मण्डल में दुर्गापुर रेलवे स्टेशन पर प्री एनआई व एनआई का कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली हावड़ा-भोपाल-हावड़ा ट्रेन 01-01 ट्रिप निरस्त रहेगी। जिसकी विस्तृत जानकारी निम्न है।
प्रारंभिक तिथियों से निरस्त रेलगाड़ियाँ :-
1) गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन हावड़ा से दिनाँक 15 सितम्बर 2025 को निरस्त रहेगी।
2) गाड़ी संख्या 13026 भोपाल-हावड़ा ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन भोपाल से दिनाँक 17 सितम्बर 2025 को निरस्त रहेगी ।
यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
यात्रा के दौरान परिजनों से बिछड़ी 14 वर्षीय बालिका को RPF ने दी नई मुस्कान
26 Jul, 2025 08:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल ने सतर्कता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक नाबालिग बालिका को उसके परिजनों से मिलाने की दिशा में सफल प्रयास किया। यह मानवीय पहल यात्रियों की सुरक्षा एवं सहयोग हेतु रेलवे द्वारा किए जा रहे प्रयासों का प्रमाण है।
गाड़ी संख्या 12592 के इटारसी स्टेशन आगमन पर एक बालिका के परिजनों से बिछड़ जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक श्री राजेश सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी से बालिका को उतारकर पूछताछ की। बालिका ने अपना नाम अमरीन फिरोज शेख, उम्र 14 वर्ष, निवासी वर्धा (महाराष्ट्र) बताया एवं बताया कि वह यात्रा के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गई है।
बालिका को महिला सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति में इटारसी के शासकीय चिकित्सालय ले जाकर आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। तत्पश्चात पूरे मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति (CWC) को दी गई। उनके निर्देश पर बालिका को "मुस्कान" संरक्षण गृह, इटारसी में सुपुर्द किया गया।
इस बीच बालिका के परिजनों को सूचना देकर उनसे संपर्क स्थापित किया गया, जिससे उन्हें त्वरित राहत प्रदान की जा सके।
रेल सुरक्षा बल की इस सजग एवं मानवीय पहल की सभी ओर सराहना की जा रही है। पश्चिम मध्य रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सहयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज,जांच जारी , आटो MP04 YA7277 से बरामदगी
26 Jul, 2025 08:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
5.42 ग्राम स्मैक जप्त कुल कीमती लगभग 45 हजार लाख रुपये ।
आरोपियों से स्मैक तस्करी की पूछताछ जारी हैं।
भोपाल। विश्वनीय मुखबिर ने थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि गोविंदपुरा क्षेत्र के बरखेडा पठानी में बने पुराने क्वाटर जो क्षतिग्रस्त है उनमें तीन लडके एक हरे पीले रंग के आटो के अंदर बैठे है जिसका नंबर MP04 YA7277 है जिनके पास स्मैक रखी हुई है जिसे बेचने के लिये वह तीनो ग्राहक का इंतजार कर रहे है अनुसार एक आटो क्रमांक MP04 YA7277 जेपी मार्केट के पास बने BHEL के क्षतिग्रस्त मकान के सामने खडा दिखा जिसमें तीन लडके आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय होने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
माता-पिता का बड़ा फैसला: ‘जब तक सुरक्षा नहीं, बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे’
26 Jul, 2025 07:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजगढ़: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों की स्थिति दयनीय है। इन स्कूलों में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। राजगढ़ जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय धनिया खेड़ी की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लोगों का कहना है कि सरकार यहां भी राजस्थान के झालावाड़ जैसा कांड होने का इंतजार कर रही है। इस स्कूल में करीब 43 बच्चे पढ़ते हैं।स्कूल की बिल्डिंग की छत बारिश के कारण झूल गई है। इतना ही नहीं छत से लगातार गिट्टी और मैटेरियल गिर रहा है। शनिवार को भी सुबह 6 से बड़ी मात्रा में मलबा गिरा। गनीमत रही कि वहां पर कोई बच्चा मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी छत से मालवा गिरा था, लेकिन प्रशासन ने छत की मरम्मत करवा कर पल्ला झाड़ लिया था। अब हालत यह है कि लगातार छत से पानी का रिसाव होने के कारण छत कमजोर हो गई जो कभी भी गिर सकती है। पानी टपकने से बचने के लिए शिक्षा विभाग ने छत को प्लास्टिक से ढक दिया है।
राजस्थान जैसा कांड होने का डर
छत से मलबा गिरने के कारण अब ग्रामीणों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया है। उन्हें डर है कि राजस्थान के झालावाड़ जैसा कांड यहां भी न हो जाए। बताया जा रहा है कि ब्यावरा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय धनियाखेड़ी की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे छत को प्लास्टिक से ढक दिया गया है। जबकि नीचे से लगातार छत का मालवा गिर रहा है। जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।
10 स्कूलों की सूची हुई प्राप्त
ब्यावरा एसडीएम गीतांजलि शर्मा ने बताया कि जर्जर स्कूलों में क्लास नहीं लगाने को लेकर पूर्व में ही अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं जहां पर स्थिति ज्यादा गंभीर है। वहां दूसरी जगह पर स्कूल लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
मध्यप्रदेश में बारिश की मार, सड़कों पर भरा पानी, 30 जिलों में खतरे की घंटी
26 Jul, 2025 07:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। बांध पूरी तरह भर गए हैं, इसलिए उनके गेट खोले जा रहे हैं। इससे निचली बस्तियों में पानी भर रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से नदियों और नालों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। सड़कों पर कई फुट पानी जमा हो गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में पचमढी में 91 मिलीमीटर, बैतूल में 30 मिलीमीटर और भोपाल में 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई है।
भोपाल में घरों में घुसा बारिश का पानी
प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारी बारिश के कारण रेलवे स्टेशन के आसपास की सड़कों और घरों में पानी भर गया है। जिससे आवागमन ठप हो गया है। राज्य के 30 से अधिक जिलों में लगातार बारिश हो रही है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं और पानी जमा होने से यातायात ठप है। बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ रहा है। नर्मदापुरम के तवा बांध के सात गेट और बैतूल के सतपुड़ा बांध के गेट खोलकर पानी निकाला जा रहा है। राज्य के अन्य बांधों से भी जल निकासी हो रही है।
30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 30 से ज्यादा जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, सतना और रीवा में भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह गुना, अशोक नगर, विदिशा, सीहोर, नर्मदा पुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, मऊगंज, उमरिया, सीधी और सिंगरौली में भी अति भारी बारिश हो सकती है।
ग्वालियर में VIP सुविधा विवाद, MLA के साले का नाम सामने आने से गरमाई सियासत
26 Jul, 2025 07:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियरः मध्य प्रदेश के सीनियर कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह ने ग्वालियर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इसमें उन्होंने भिंड जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। साथ ही सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि भिंड पुलिस अपराधियों और खनिज माफियाओं के साथ मिलीभगत कर काम कर रही है। वहीं, गरीब और पीड़ितों की सुरक्षा और सेवा से मुंह मोड़ चुकी है। डॉ गोविंद सिंह ने बीजेपी विधायक अंबरीश शर्मा उर्फ गुड्डू और उनके साले सुधांशु द्विवेदी पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि सुधांशु द्विवेदी की कई कंपनियों में विधायक और उनके परिवार की भागीदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कंपनियों के जरिए फर्जीवाड़ा और आर्थिक अनियमितताएं की जा रही है।
साले को वीआईपी ट्रीटमेंट का आरोप
सबसे गंभीर आरोप यह है कि विधायक का साला सुधांशु द्विवेदी, जो पहले मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद था। उसे साजिश के तहत भिंड जिले की लहार कोर्ट में पेश किया गया और फिर लहार जेल में रखा गया। ताकि उसे स्थानीय स्तर पर वीआईपी सुविधा मिलती रहे। डॉ गोविंद सिंह का दावा है कि महिला के आरोपों की झूठी कहानी गढ़कर उसे भिंड लाने का पूरा प्लान रचा गया है। उन्होंने भिंड के कलेक्टर और एसपी पर भी प्रदेश सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रहा है। सिंह ने कहा कि सीएम खुद उज्जैन की न्यायप्रिय नगरी से हैं और उन्हें सम्राट विक्रमादित्य की न्याय परंपरा का पालन करते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।
‘लखनऊ की पिच वाका जैसी’, LSG कोच ने ठीकरा सतह पर फोड़ा
IPL विवाद पर तुषारा ने बदला रुख, माफी मांगकर मामला शांत
बड़ी खबर: यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम अब बस आने ही वाला है
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अमित जोगी की सजा पर लगी रोक
कृष्णानगर में पीएम मोदी का वार, बोले- 4 मई को बीजेपी की जीत तय
बंगाल चुनाव में SIR पर घमासान, सियासत गरमाई
पुदीने और नींबू का कमाल: हीटवेव के दौरान शरीर को रिफ्रेश रखने के सबसे आसान उपाय
नकाबपोश बदमाशों का आतंक, युवक से सोने की चेन और मोबाइल लूटा
समर स्किन केयर: भीषण गर्मी में भी बरकरार रहेगी चेहरे की चमक, बस अपनाएं ये आसान टिप्स
