मध्य प्रदेश
करनी सेना आंदोलन का असर: हरदा से पांच सीनियर अधिकारी हटाए गए – CM मोहन यादव ने कड़े कदम की घोषणा
28 Jul, 2025 11:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Harda Case- मध्यप्रदेश में राजपूतों और करणी सेना का दबाव रंग लाया है। हरदा प्रकरण में राज्य सरकार ने पांच बड़े अधिकारियों को हटा दिया है। मामले की जांच के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने सख्त एक्शन लेते हुए ये कार्रवाई की है। जिन अधिकारियों को हटाया गया है उनमें चार पुलिस और एक प्रशासनिक अधिकारी शामिल है। सीएम ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरदा के राजपूत छात्रावास में हुई मारपीट की घटना की जांच के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।
हरदा जिले में 13 जुलाई को पुलिस ने लोगों पर निर्ममता से लाठियां भांजी। करणी सेना के कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए पुलिस हैवानियत पर उतर आई। सड़क पर तो लोगों को मारा ही, राजपूत छात्रावास में घुसकर कई निरपराध युवकों की पिटाई कर अपनी भड़ास निकाली।
पुलिस के इस बर्बर लाठीचार्ज की पूरे प्रदेश में जमकर निंदा हुई। प्रदेशभर में करणी सेना और राजपूत इस घटना से गुस्सा उठे। इस पर बीजेपी सचेत हुई और सरकार ने मामले की जांच कराने व दोषी पाए जानेवाले अधिकारियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर राजपूतों को शांत किया।
पांच अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए हरदा से हटाया
मामले में जांच के बाद सरकार ने अब पांच अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हरदा जिले से हटा दिया है। हरदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम एवं एसडीओपी को तत्काल प्रभाव से हरदा जिले से हटाया गया है। इसके अलावा हरदा कोतवाली थाना प्रभारी तथा ट्रैफिक थाना प्रभारी को भी हटाकर नर्मदापुरम आई जी कार्यालय में अटैच किया गया है।
इन अधिकारियों पर कार्रवाई
एडिशनल एसपी आरडी प्रजापति
एसडीएम कुमार शानू देवडिया
एसडीओपी अर्चना शर्मा
टीआई सिटी कोतवाली प्रहलादसिंह मर्सकोले
यातायात प्रभारी संदीप सुनेश
सीएम मोहन यादव ने ट्रायल रन के बाद कहा—भोपाल में मेट्रो सवारी जल्द शुरू, 27 ट्रेनें होंगी तैयार
28 Jul, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bhopal Metro- भोपालवासियों को मेट्रो ट्रेन की सौगात बहुत जल्द मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात कही। उन्होंने भोपाल मेट्रो के कार्य का निरीक्षण किया। डॉ. मोहन यादव ने बताया कि भोपाल मेट्रो को कई अत्याधुनिक ट्रेन सेट मिलेंगे जिनमें से 7 आ चुके हैं। उन्होंने सुभाष नगर स्टेशन से एम्स तक एवं वापसी में एम्स से आरकेएमपी स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की। इस टेस्ट रन के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव मेट्रो में खड़े भी नजर आए। मुख्यमंत्री के साथ पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर व अनेक अधिकारियों ने भी मेट्रो ट्रेन का सफर किया।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने उम्मीद जताई कि अक्टूबर 2025 तक भोपाल में मेट्रो ट्रेन शुरु हो जाएगी। डेढ़ से दो महीने में इसकी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। भोपाल मेट्रो का अभी टेस्ट रन चल रहा है। रिसर्च डिजाइन स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) द्वारा निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। शीघ्र ही कमिश्नर, मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) निरीक्षण के लिए आएंगे। रेल सेफ्टी कमिश्नर से अनुमति मिलते ही भोपाल मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरीडोर आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।
कुल 27 अत्याधुनिक मेट्रो ट्रेन सेट होंगे
सीएम मोहन यादव ने बताया कि भोपाल मेट्रो की डिजाइन स्पीड 90 किमी प्रति घंटा होगी। इसकी ऑपरेशनल स्पीड 40-60 किमी घंटा होगी। हर मेट्रो स्टेशन के बीच मात्र 2 मिनट का समय लगेगा। मेट्रो में यात्रियों के लिए एस्केलेटर, लिफ्ट, ब्रेल साईनेज, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय और त्वरित सूचनाएं देने की सुविधाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि भोपाल मेट्रो ट्रेन परियोजना के लिए कुल 27 अत्याधुनिक मेट्रो ट्रेन सेट होंगे। इनमें से 7 ट्रेन सेट भोपाल पहुंच चुके हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल मेट्रो ट्रेन की सवारी भी की। ट्रायल यात्रा (टेस्ट रन) में मुख्यमंत्री तीन डिब्बों वाली मेट्रो ट्रेन में बैठे। सुभाष नगर स्टेशन से एम्स तक और वापसी में एम्स से आरकेएमपी स्टेशन तक यात्रा की। मेट्रो ट्रेन के सफर को उन्होंने आनंददायक बताया।
मेट्रो की यात्रा से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल मेट्रो रेल के प्रायोरिटी कॉरीडोर के बारे में व्यापक जानकारी ली। मुख्यमंत्री सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के समीप स्थापित मेट्रो ट्रेन के सेंट्रल कंट्रोल रूम (कमांड सेंटर) भी पहुंचे और वहां से मेट्रो ट्रेन संचालन के बारे में तकनीकी जानकारी प्राप्त की।
भोपाल मेट्रो परियोजना को कुल 6941.40 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा है। सुभाष नगर स्टेशन से एम्स स्टेशन तक अनुमानित 2225 करोड़ रूपए की लागत से प्रायोरिटी कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसका कार्य अंतिम चरण में है।
बाबा महाकाल का तीसरा नगर भ्रमण आज: शिवतांडव स्वरूप में होंगे भक्तों के दर्शन
28 Jul, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग धाम से हर साल सावन और भाद्रपद माह के सोमवार को महाकाल की सवारी निकलती है. इसी क्रम में सावन को तीसरे सोमवार यानि 28 जुलाई को निकलेगी. हर सवारी में बाबा अलग-अलग स्वरूप में दर्शन देते हैं. इस बार बाबा की सवारी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा अनुसार अलग थीम पर निकाली जा रही है.
28 जुलाई को भगवान महाकाल शिव तांडव स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे. साथ ही 04 जनजातीय एवं लोक नृत्य कलाकारों का दल, स्कूल, पुलिस और बीएसएफ बैंड की विशेष प्रस्तुति सवारी में तीसरी थीम अनुसार देखने को मिलेगी.
भगवान तीन अलग अलग स्वरूप में देंगे दर्शन
भगवान महाकाल रजत पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में, हाथी पर श्री मनमहेश के रूप में व तीसरे सोमवार को गरूड़ रथ पर श्री शिव-तांडव रूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे. सवारी निकलने के पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में 3 से 4 बजे के बीच भगवान का विधिवत पूजन-अर्चन होगा. उसके बाद ठीक 4 बजे भगवान नगर भ्रमण पर निकलेंगे.
मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा भगवान को सलामी गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. भगवा ध्वज, शंखनाद, तोप की आवाज, सेवकों का उद्घोष, घुड़सवार, नाचते-गाते भक्त, रंगोली बनाते कलाकार, 9 भजन मंडली, डमरू वादक, फूलो की वर्षा करते भक्त, भूत, नंदी, देवी देवताओं के अलग अलग भेष धारण कर सवारी में शामिल भक्त
04 जनजातीय एवं लोक नृत्य कलाकारों के दल सहभागिता करेंगे.
प्रताप सिंह डिंडौरी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का करमा सैला जनजातीय नृत्य.
पुष्पलता एवं साथियों द्वारा कर्नाटक का ढोलू कूनीथा जनजातीय नृत्य.
सचिन चौधरी जबलपुर मध्यप्रदेश द्वारा अहिराई लोकनृत्य.
संजय महाजन द्वारा गणगौर लोकनृत्य की प्रस्तुतियाॅं दी जाएगी.
सवारी मार्ग?
सवारी महाकाल मंदिर चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी से होती हुई क्षिप्रा नदी के श्री रामघाट पहुंचेगी. जहां क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया जाएगा. इसके बाद सवारी श्री राम घाट से रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई शाम 07 बजे तक श्री महाकालेश्वर मंदिर लौटेगी.
कैसे होंगे भगवान के दर्शन?
पूरे सवारी मार्ग में वाहनों का प्रतिबंध रहेगा. मार्ग के आस पास की गलियों में भी वाहन प्रतिबंध और पुलिस के बेरेकेटिंग रहेंगे. श्रद्धालू दूर पार्किंग में व सुविधा अनुसार वाहन रख बेरेकेटिंग के एक साइड खड़े होकर भगवान के दर्शन लाभ लेंगे. सवारी मार्ग के बैरिकेडिंग तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 1 से 2 बजे तक पहुंचना होगा. उसके बाद भीड़ होने से प्रवेश मिलना मुश्किल होगा.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
27 Jul, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. डॉ. कलाम भारत को 'परमाणु शक्ति' के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए समर्पित रहे। उनका बहुआयामी विशिष्ट व्यक्तित्व युवा प्रतिभाओं को जीवन के सर्वोच्च लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ऊर्जा के साथ राष्ट्र सेवा की अद्वितीय प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर बधाई दी
27 Jul, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा और एकता व शांति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध, यह बल देश की शान है। उन्होंने केन्द्रीय बल के जवानों को सफलता पूर्वक अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कर्तव्य पथ पर प्राण न्यौछावर करने वाले केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को नमन किया।
प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
27 Jul, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा "मन की बात" कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के ऐतिहासिक किलों की विशिष्टता और भोपाल की स्वच्छता के प्रति जागरूक महिलाओं की सराहना कर उत्साहवर्धन और प्रेरणा प्रदान करना दिव्य ऊर्जा और नवसंकल्प से अभिभूत करता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जन-जन की शक्ति को राष्ट्र के नव निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी शौर्य और सामर्थ्य के प्रतिरूप
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर में बड़ी सफलता मिली, कारगिल विजय दिवस भी हमारी सेना के शौर्य के स्मरण का महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन-जन को समर्थ बनाने के लिए राज्य सरकार रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में कार्य कर रही है। मेहनतकश लोगों के लिए उद्योगों के रूप में मंदिर बनाने का क्रम राज्य में निरंतर जारी है।
10 अगस्त को रेल कोच फैक्ट्री का भूमि-पूजन
भोपाल की सीमा के पास रायसेन में विशाल रेल कोच निर्माण इकाई का भूमिपूजन 10 अगस्त को होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को "मन की बात" के 124वें संस्करण का भोपाल के वार्ड क्रमांक 50 स्थित शील पब्लिक स्कूल में स्थानीय रहवासियों के साथ श्रवण करने के बाद यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर स्थानीय रहवासियों के साथ बरगद का पौधा भी रोपा।
भोपाल की सकारात्मक सोच
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि" भोपाल की एक टीम का नाम 'सकारात्मक सोच' है, इसमें 200 महिलाएं हैं। ये सिर्फ सफ़ाई नहीं करती, सोच भी बदलती हैं। एक साथ मिलकर शहर के 17 पार्कों की सफ़ाई करना, कपड़े के थैले बाँटना, इनका हर कदम एक संदेश है। ऐसे प्रयासों की वजह से ही भोपाल भी अब स्वच्छ सर्वेक्षण में काफी आगे आ गया है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "बुन्देलखंड में ऐसे कई किले हैं, ग्वालियर, झांसी, दतिया, अजयगढ़, गढ़कुंडार, चंदेरी। ये किले सिर्फ ईंट-पत्थर के नहीं हैं, ये हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। संस्कार और स्वाभिमान, आज भी इन किलों की ऊंची-ऊंची दीवारों से झांकते हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूँ कि इन किलों की यात्रा करें, अपने इतिहास को जानें, गौरव महसूस करें।"
मन की बात देशवासियों से सीधा संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए एकत्र हुए स्थानीय रहवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम, देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है और इससे देशभर की प्रेरणादायक जानकारियां मिलती हैं, जो राष्ट्र निर्माण के मार्ग में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। असम के काजीरंगा पार्क में हो रही पक्षियों की गणना हो या गुप्त गोदावरी में चल रहा स्वच्छता अभियान, मन की बात कार्यक्रम से जनता की इस तरह की पहल से पूरा देश अवगत होता है।
जियो और जीने दो की संस्कृति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल ने स्वच्छता में रैंकिंग से जो अपनी पहचान बनाई है उसके लिए भोपाल वासी बधाई के पात्र हैं। भोपाल के रातापानी अभयारण को डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर नाम दिया गया है, यह अभयारण अपने आप में विशिष्टता लिए हुए हैं। नगरीय बसाहट के 15 किलोमीटर दूरी पर टाइगर अभयारण होना विश्व में अनूठा है। यह 'जियो और जीने दो' की संस्कृति व वन्य प्राणी और मनुष्य के सह अस्तित्व की भावना का जीवंत उदाहरण है। यह बताता है कि हम समूची पृथ्वी को एक कुटुंब की तरह देखते हैं और प्रकृति के साथ परमात्मा को जोड़ते हुए "वसुधैव कुटुम्बकम" के भाव का पालन करते हैं।
बहनों को रक्षाबंधन पर शगुन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सावन का महीना रक्षाबंधन का त्योहार लेकर आता है। राज्य सरकार ने इस अवसर पर लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए अतिरिक्त रूप से 250 रुपए की राशि बहनों को शगुन के रूप में देने का निर्णय लिया है। प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख बहनों के खाते में यह राशि डाली जाएगी। भारतीय संस्कृति में विद्यमान त्योहारों की परंपरा जीवन को सकारात्मक व आनंददाई बनाते हुए परिवार परंपरा को सशक्त करती है। हमारी संस्कृति मातृ प्रधान संस्कृति है, हम सृष्टि में भी माता का रूप देखते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की सावन माह का प्रत्येक दिन, रक्षाबंधन के भाव से मनाया जाए। हमारे त्यौहार सामाजिक समरसता का प्रतीक है, इन्हें इसी भाव से मनाना चाहिए। इसीलिए सभी त्यौहारों को राज्य सरकार के माध्यम से मनाने का संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की माहेश्वरी और चंदेरी साड़ियों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए भी बहन-बेटियों को प्रेरित किया।
पर्यटन समिट में 3000 करोड़ का निवेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर इन्वेस्टर समिट का क्रम निरंतर जारी है। शनिवार को रीवा में हुई पर्यटन समिट में 3000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। रोजगार आधारित उद्योग लगाने पर राज्य सरकार, उद्योग समूहों को विशेष सहायता उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कोठारी, गुलमोहर रहवासी संघ के पदाधिकारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश
27 Jul, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा जिले के राजपूत छात्रावास में 13 जुलाई को हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए जाँच करवाई गई। जाँच के उपरान्त हरदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति, संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम कुमार शानू देवड़िया और एसडीओपी सुअर्चना शर्मा को हटा दिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि छात्रावास में अनुचित बल प्रयोग एवं स्थिति को संवेदनशील रूप से निराकरण करने में की गई गंभीर लापरवाही को लेकर यह कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरदा कोतवाली के थाना प्रभारी एवं थाना प्रभारी (ट्रैफिक) को भी आईजी कार्यालय, नर्मदापुरम में अटैच कर दिया गया है।
भगवान श्रीमहाकाल की सोमवार को तृतीय सवारी
27 Jul, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : महाकालेश्वर की श्रावण/भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में तीसरे सोमवार 28 जुलाई को भगवान महाकालेश्वर चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में, हाथी पर मनमहेश के रूप में व गरूड़ रथ पर शिव-तांडव रूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने उज्जैन नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि महाकालेश्वर भगवान की सवारी निकलने के पूर्व महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान चन्द्रमोलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन होगा। उसके पश्चात भगवान चन्द्रमोलेश्वर पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी जाएगी।
सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी से होती हुई रामघाट पहुंचेगी जहॉ क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया जायेगा। पूजन के बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई पुन: महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। भगवान महाकालेश्वर की सवारी का सजीव प्रसारण महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के फेसबुक पेज के अलावा चलित रथ में एल.ई.डी. के माध्यम से सवारी मार्ग व उज्जैन के अन्य क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को सजीव दर्शन के लिए व्यवस्था की गई है।
तीसरी सवारी में बैण्ड की प्रस्तुति होगी
भगवान महाकालेश्वर नगर भ्रमण पर निकलने वाली सवारी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप सवारी को भव्य स्वरुप देने के लिए प्रसंग (थीम) अनुसार 28 जुलाई 2025 को निकलने वाली तृतीय सवारी में विभिन्न बैण्ड की प्रस्तुतियाँ दी जाएगी। जिसमें पुलिस बैण्ड, बीएसएफ बैण्ड, स्काउट गाईड, सरस्वती शिशु मंदिर खाचरौद, सरस्वती शिशु मंदिर बड़नगर, इम्पीरियल स्कूल खाचरौद, गोपालकृष्ण बैण्ड व कृष्णा मालवा बैण्ड सम्मिलित होंगे।
जनजातीय कला पथक दल एवं लोक नृतक सहभागिता करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप बाबा महाकालेश्वर की सवारी को भव्य स्वरुप देने के लिए 4 जनजातीय कलाकारों के दल महाकालेश्वर भगवान की तीसरी सवारी में भी सहभागिता करेंगे। इन दलों में प्रतापसिंह डिण्डोरी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का करमा सैला जनजातीय नृत्य, सुपुष्पलता एवं साथियों द्वारा कर्नाटक का ढोलू कूनीथा जनजातीय नृत्य, सचिन चौधरी, जबलपुर मध्यप्रदेश द्वारा अहिराई लोकनृत्य एवं संजय महाजन द्वारा गणगौर लोकनृत्य की प्रस्तुतियां सम्मिलित है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सकारात्मक सोच’ महिला समूह की पहल को प्रशंसनीय बताया
27 Jul, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में स्वच्छता आंदोलन में भोपाल की टीम ‘सकारात्मक सोच’ के स्वच्छता अभियान में किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2014 से शुरू किया गया स्वच्छता आंदोलन महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। अब इसका असर देश के अनेक शहरों में दिखाई पड़ रहा है। मध्यप्रदेश में स्वच्छता आंदोलन ने अनेक शहरों की तस्वीर बदली है, इनमें से राजधानी भोपाल भी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "सकारात्मक सोच" टीम की बहनों के परिश्रम को बधाई दी है और आव्हान किया कि समाज के सभी वर्ग इस सकारात्मक सोच में अपनी सहभागिता करेंगे।
भोपाल टीम ‘सकारात्मक सोच’
प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल की टीम ‘सकारात्मक सोच’ के प्रयासों को उल्लेख किया। ‘सकारात्मक सोच’ टीम की शुरूआत 2 महिलाओं के साथ की गई थी। आज इस टीम से 200 महिलाएं जुड़ गयी हैं। टीम का ध्येय वाक्य ‘डिस्पोजल का बहिष्कार और कचरा मुक्त पृथ्वी का सपना’ है। टीम ने अपनी शुरूआत 25 बर्तन बैंक से की। इसका उद्देश्य था प्लास्टिक को अलविदा कहा जा सके। समूह की महिलाओं ने हजारों कपड़े के थैले मंदिरों और सब्जी मंडियों में निशुल्क बाटें और लोगों में प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति जागरूकता पैदा की। भोपाल टीम ने 17 पार्कों में श्रमदान किया, जहां कभी कचरे के ढेर हुआ करते थे और आज वहां हरियाली से बागीचे चमन हो गये हैं। भोपाल टीम स्वच्छता की अलख जगाने के लिये दिन-प्रतिदिन नये साथियों से मजबूत हो रही है। टीम ने अनेक जगह नर्सरी और मिनी फॉरेस्ट बनाकर समाज को आस-पास कचरे को कम करने के लिये नया मार्ग दिखाया है। भोपाल टीम में बच्चों को भी जोड़ा गया है उन्हें स्वच्छता दूत बनाकर समाज में स्वच्छता के प्रति संकल्प दिलाया जा रहा है। भोपाल टीम ने शहर के अनेक मंदिरों के आस-पास स्वच्छता की जिम्मेदारी ली है।
भोपाल टीम की महिला सदस्यों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्साहवर्धन से टीम को नया जोश मिलेगा और भोपाल में स्वच्छता आंदोलन को और गति दी जा सकेगी।
भोपालवासियों को मेट्रो ट्रेन की सौगात बहुत जल्द : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
27 Jul, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार भोपालवासियों को बहुत जल्द (अक्टूबर 2025 तक) मेट्रो ट्रेन की अनुपम सौगात दे देने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर में यात्री मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है। जनता से इसे बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। भोपाल मेट्रो ट्रेन का काम भी तेजी से जारी है। कुछ काम शेष रह गया है, जो डेढ़ से दो महीने में पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि भोपाल मेट्रो का टेस्ट रन चल रहा है। रिसर्च डिजाइन स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) द्वारा भोपाल मेट्रो निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। शीघ्र ही कमिश्नर, मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) निरीक्षण के लिए आएंगे। कमिश्नर रेल सेफ्टी से अनुमति मिलते ही भोपाल मेट्रो ट्रेन का प्रायोरिटी कॉरीडोर आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को भोपाल मेट्रो ट्रेन के कार्यों का बारीकी से मुआयना करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, अपर मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवास संजय दुबे, समाजसेवी रविन्द्र यति, राहुल कोठारी, सहित एमपी मेट्रो ट्रेन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मेट्रो ट्रेन की सवारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को भोपाल मेट्रो ट्रेन की सवारी कर इसकी ट्रायल यात्रा (टेस्ट रन) की। मुख्यमंत्री ने तीन डिब्बों वाली मेट्रो ट्रेन में सुभाष नगर स्टेशन से एम्स तक और वापसी में एम्स से आरकेएमपी स्टेशन तक टेस्ट रन लेकर इसमें मौजूद सुविधाओं और खूबियों को जाना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए तेजी से अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर और भोपाल शहर को मेट्रो ट्रेन की सौगात दी है। उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार भोपाल मेट्रो ट्रेन का शीघ्र लोकार्पण करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने मेट्रो ट्रेन के सफर को आनंददायक बताते हुए कहा कि हम जल्द से जल्द भोपाल के हर नागरिक को इस आनंदमयी यात्रा का उपहार देना चाहते हैं।
मेट्रो की यात्रा से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल मेट्रो रेल के प्रायोरिटी कॉरीडोर के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के समीप स्थापित मेट्रो ट्रेन के सेंट्रल कंट्रोल रूम (कमांड सेंटर) भी पहुंचे और वहां से मेट्रो ट्रेन संचालन के बारे में तकनीकी जानकारी प्राप्त की। अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने मुख्यमंत्री को मेट्रो ट्रेन के लिए अबतक के विकास घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी।
अक्टूबर 2025 तक मेट्रो ट्रेन शुरू कर देना हमारा लक्ष्य
मेट्रो ट्रेन की सवारी के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरकेएमपी स्टेशन पर मीडिया को संबोधित कर भोपाल मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल मेट्रो मध्यप्रदेश की प्रगति का प्रतीक है। इस परियोजना को कुल 6941.40 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा है। सुभाष नगर स्टेशन से एम्स स्टेशन तक अनुमानित 2225 करोड़ रूपए की लागत से प्रायोरिटी कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसका कार्य अंतिम चरण में है। अक्टूबर 2025 तक इस प्रायोरिटी कॉरीडोर में मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू कर देना हमारा लक्ष्य है। भोपाल मेट्रो के दोनों कॉरिडोर्स (ऑरेंज और ब्लू लाइन) वर्ष 2030 से पहले पूर्ण रूप से चालू कर देने का हमारा रोडमैप तैयार है। उन्होंने बताया कि भोपाल मेट्रो की डिजाइन स्पीड 90 किमी प्रति घंटा होगी। इसकी ऑपरेशनल स्पीड 40-60 किमी घंटा होगी। हर मेट्रो स्टेशन के बीच मात्र 2 मिनट का समय लगेगा। मेट्रो में यात्रियों के लिए एस्केलेटर, लिफ्ट, ब्रेल साईनेज, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय और त्वरित सूचनाएं देने की सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मेट्रो ट्रेन में दिव्यांगजनों के लिए भी पूरी तरह से समावेशी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। सभी मेट्रो स्टेशन्स पर दिव्यांगजनों के लिए सुगम आवागमन की सुविधाएं होंगी। उन्होंने बताया कि भोपाल मेट्रो ट्रेन परियोजना के लिए कुल 27 अत्याधुनिक मेट्रो ट्रेन सेट होंगे इनमें से 7 ट्रेन सेट भोपाल पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रो से न केवल सुविधाजनक यात्रा ही संभव होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी इसकी प्रभावी भूमिका होगी।
इंदौर मेट्रो का पूरा सेक्शन इसी साल के अंत तक प्रारंभ करने की तैयारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर मेट्रो ट्रेन के शेष कार्यों की प्रगति की जानकारी भी मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि इंदौर में मेट्रो ट्रेन की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इंदौर मेट्रो का पूरा सेक्शन, जो सुपर कॉरीडोर से मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन चौराहा) तक इसी साल के अंत तक प्रारंभ हो जाए। इससे इंदौर शहरवासियों को पूर्ण मेट्रो ट्रेन सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि इंदौर और भोपाल में विश्वस्तरीय मेट्रो ट्रेन सेवा समय पर शुरू हो, जिससे आमजन को सार्वजनिक परिवहन का एक सरल, सहज, सुगम, बेहतर और सुरक्षित माध्यम मिल सके।
निवेशकों ने रीवा में खोली तिजोरी, पर्यटन कॉन्क्लेव में 3000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए
27 Jul, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रीवा: कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया. कॉन्क्लेव में देश भर से आए निवेशकों ने मोहन यादव के साथ वन टू वन चर्चा कर उन्हें प्रदेश में पर्यटन के उज्ज्वल अवसरों से अवगत कराया. कार्यक्रम में 3000 करोड़ के रुपए से अधिक निवेश के प्रस्ताव मिले हैं. इससे रीवा और शहडोल संभाग में पर्यटन व उद्योग को नया आयाम तो मिलेगा. इसके अलावा रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने के साथ ही आर्थिक समृद्धि भी आएगी.
कॉन्क्लेव में निवेशकों ने खोली तिजोरियां
ललित होटल इंडस्ट्री ग्रुप की मालिक ज्योत्सना सूरी ने 700 करोड़, एवीयेशन इंडस्ट्री फ्लाई ओला के मैंनेजिंग डायरेक्टर श्रीराम ओला ने 700 करोड़ से अधिक. आरसीआरसीपीएल और विंध्य प्राइड के दिव्यांश सिंह बघेल ने 500 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा. इसी तरह से अमित दिग्विजय 500 करोड़, समदड़िया बिल्डर्स के मैंनेजिंग डायरेक्ट अजीत समदड़िया ने 300 करोड़ के इन्वेस्टमेंट की इच्छा जाहिर की. जंगल कैम्प के गजेंद्र सिंह राठौर ने 150 करोड़, गौरव प्रताप सिंह 100 करोड़ और पुष्प प्रताप सिंह ने भी पर्यटन के क्षेत्र में 100 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का प्रस्ताव रखा है.
इन कंपनियों ने दिया इन्वेस्टमेंट का प्रस्ताव
हेरिटेज प्रॉपर्टीज को विकसित करने के लिए राजस्थान के फोर्ट एंड पैलेस के मैंनेजिंग डायरेक्ट मानवेन्द्र सिंह सेखावत ने 100 करोड़. इको पार्क के विजय और अनुज तिवारी ने 80 करोड़, तथास्तु रिसोर्ट के अनिल अग्रवाल ने 150 करोड़, सिद्दार्थ सिंह तोमर 15 करोड़, सिद्धिविनायक कंस्ट्रक्शन के वैभव सिंह कौरव ने 10 करोड़ और कैलाश फूलवानी ने 5 करोड़ के निवेस के प्रस्ताव रखे हैं. इस तरह से निवेशकों की ओर से लगभग 3000 करोड़ से भी अधिक का प्रस्ताव रखा गया हैं.
विंध्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "पिछले वर्ष देश में सर्वाधिक पर्यटक मध्य प्रदेश में आए थे. विन्ध्य क्षेत्र में अपार सौन्दर्य, वन्य प्राणी, कई प्रमुख धार्मिक स्थल, आकर्षक ऐतिहासिक विरासतें व हरे-भरे वन हैं. हमारा जंगल जीवंत जंगल है. यहां कई तरह के बाघ और अन्य वन्यप्राणी हैं. चंबल सबसे साफ नदी है, जिसमें घड़ियालों का संरक्षण किया जा रहा है. देश में सर्वाधिक बाघ मध्य प्रदेश में हैं. देश का एकमात्र चीता प्रदेश भी मध्य प्रदेश ही है."
4 उद्यमियों को सीएम ने सौंपा भूमि अधिकार पत्र
कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा बुकिंग पोर्टल, होमस्टे ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल का शुभारंभ किया. इसके साथ ही उन्होंने फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट शहडोल का लोकार्पण किया. स्वदेश दर्शन के तहत चित्रकूट घाट के विकास कार्य की वर्चुअली आधारशिला रखी. इसके अलावा सीएम ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने वाले 4 उद्यमियों को भूमि अधिकार पत्र और समझौता पत्रक प्रदान किए.
रीवा से इंदौर दिल्ली फ्लाइट होगी शुरू
डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने कहा, "यह कॉन्क्लेव इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा. विन्ध्य में प्रमुख धार्मिक स्थल, प्राकृतिक सौंदर्य, टाइगर रिजर्व, सुंदर जलप्रपात सहित पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं. रीवा एयरपोर्ट से शीघ्र ही इंदौर और दिल्ली के लिए 72 सीटर हवाई जहाज की सुविधा शुरू होने जा रही है. इससे पर्यटन क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे.
देश को समृद्ध बनाने में मध्य प्रदेश की अहम भूमिका
कॉन्क्लेव में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केवल डेढ़ साल की अवधि में तेजी से विकास करते हुए निवेश के क्षेत्र में बड़ी सफलताएं प्राप्त की हैं. प्रधानमंत्री के देश को 2047 तक विश्व के शक्तिशाली देश बनाने के सपने को साकार करने में मध्य प्रदेश भी चहुंमुखी विकास करके पूरा योगदान देगा."
रीवा में 4 खूबसूरत जलप्रपात
विंध्य की बात की जाए तो रीवा में ही 4 विशाल वॉटरफॉल क्योटी, बहुति, पूर्वा और चाचाई है. इसके अलावा धर्मिक और ऐहतियासिक स्थलों में भी विंध्य क्षेत्र समूचे देश में काफी प्रचलित है. सतना जिले में चित्रकूट धाम और मां शारदा का दिव्य धाम मौजूद है. रीवा में भी कई ऐहतियासिक धरोहर और धार्मिक स्थल हैं, जो पर्यटकों के लिए मुख्य केंद्र माने जाते हैं.
विंध्य को मिलने जा रही नई पहचान
महामृत्युनजय धाम, रानी तालाब, मां कालाका का मंदिर, गोविंदगढ़ का किला सहित कई ऐसी धरोहर हैं, जहां देश के आलावा विदेशों से भी पर्यटक घूमने आते हैं. ऐसे में रीवा में आयोजित यह पर्यटन कॉन्क्लेव न केवल इस क्षेत्र की छवि को निखारेगा, बल्कि निवेश और रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में विंध्य को अब एक नई पहचान मिलने जा रही है.
कॉन्क्लेव में ये लोग रहे मौजूद
रीजनल पर्यटन कॉनक्लेव में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगरिय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा सिंह बाघरी, सतना सांसद गणेश सिंह, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, महराजा पुष्पराज सिंह सहित सागर जिले के रहने वाले जाने माने फिल्मी अभिनेता मुकेश तिवारी व जबलपुर की रहने वाली पंचायत वेबसिरीज की मशहूर अभिनेत्री अंविका सिंह भी शामिल हुईं.
शिवपुरी की हनी ट्रैप गैंग, पति और पत्नी झांसा देकर घर बुलवाते और उतरवाते थे कपड़े
27 Jul, 2025 03:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवपुरी: किसी बहाने से पहले लोगों का घर बुलाना और फिर जबरन उनके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना. मतलब यह गैंग लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देती और फिर उनसे मोटी रकम वसूलती थी. इस गिरोह में शामिल 2 महिलाओं और एक पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं गैंग के कुछ साथी फरार हैं. जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है. गिरफ्तार होने वालों में पति और पत्नी शामिल है. लाखों रुपए के साथ लग्जरी कार पुलिस ने जब्त की है.
हनी ट्रैप गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
यह मामला शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र का है. यहां थाने में एक शिकायत पहुंचते ही पुलिस अलर्ट हो गई है और इस गैंग को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. पुलिस के जाल में फंसते ही हनी ट्रैप गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार कर लिया. इसमें 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है. गिरोह के कई सदस्य अभी फरार हैं.
बीमा एजेंट ने दिखाई हिम्मत
वैसे तो यह गैंग अब तक कई लोगों को अपना निशाना बना चुकी थी लेकिन एक बीमा एजेंट ने हिम्मत दिखाकर इस पूरे मामले का पर्दाफाश करवाया. बदमाशों के इस गिरोह ने बीमा करवाने के बहाने एक बीमा एजेंट को अपने घर बुलवाया और हथियार की नोक पर उसे धमकाया. इसके बाद उसके जबरन कपड़े उतरवाए और फिर महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो बनाए गए. इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेल करने का सिलसिला. इस ब्लैकमेल से तंग आकर इस बीमा एजेंट ने हिम्मत दिखाई और फिर थाने पहुंचकर पूरा मामला बताते हुए पुलिस को शिकायत की.
घर बुलाकर कपड़े उतरवा लेती थी गैंग
करैना थाना क्षेत्र के खनियाधाना गांव के एक बीमा एजेंट ने 25 जुलाई को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. थाने में दर्ज शिकायत में बीमा एजेंट ने पुलिस को बताया कि ज्याेति यादव निवासी करैरा ने उसे बीमा करवाने घर बुलाया और अपने घर के कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद धमकाया और जबरन कपड़े उतरवाकर अपने साथ वीडियो बनाए. इसके बाद वह उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने एवं झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी.
बीमा एजेंट से ऐंठे लाखों रुपए
बीमा एजेंट ने शिकायत में बताया कि अब तक वह 2 साेने की अंगूठी, 1 गले की चेन और 2 लाख 48 हजार नगद लेकर ब्लैकमेल कर चुकी है. पुलिस ने इस मामले में ज्याेति यादव, उषा यादव, सुंदर यादव, नरेश यादव निवासी करैरा एवं 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी.
3 गिरफ्तार और कई की तलाश जारी
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि "इस मामले में जब ज्याेति काे हिरासत में लेकर पूछताछ की ताे उसने अपने 2 साथी जितेंद्र यादव उम्र 30 साल निवासी करैरा और अंजलि पत्नी जितेंद्र यादव उम्र 26 साल निवासी झवरा वाली माता मंदिर के पास करैरा के भी शामिल हाेने की बात बताई. इसके बाद इन दाेनाें काे भी गिरफ्तार कर लिया गया. अंजलि ने बताया कि साेने के जेवरात उसके पति के पास हैं. इसके बाद ब्लैकमेल कर वसूली गई रकम से खरीदी गई कार के साथ 2 लाख की नगदी आरोपियों के पास से जब्त की है. बदमाशों की गैंग में कई और लोग शामिल हैं. जिनकी तलाश की जा रही है."
पूर्व राज्यमंत्री एवं सनातन धर्मगुरु को जान से मारने की धमकी
27 Jul, 2025 12:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने की ग्वालियर एसपी से की शिकायत, एफआईआर की मांग
ग्वालियर। श्रीश्री 1008 श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज को यह धमकी रविवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच एक मोबाइल नंबर (9027585425) से दी गई।
स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर को पत्र लिखकर बताया है कि उन्हें मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी गई कि "अगर तुम लव जिहाद या सनातन धर्म की बात करोगे तो तुम्हें गोलियों से भून दिया जाएगा।" उन्होंने यह भी बताया कि कॉल व्हाट्सऐप के माध्यम से की गई थी, जिससे कॉल रिकॉर्ड नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि इस धमकी की जानकारी तत्काल गोले के मंदिर थाना प्रभारी एवं ग्वालियर पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी गई है। स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने अपने पत्र में आग्रह किया है कि वे एक सनातन धर्मगुरु और पूर्व मंत्री के नाते प्रशासन से अपेक्षा रखते हैं कि इस नंबर की गंभीरता से जाँच की जाए और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले की प्रतिलिपि थाना गोले के मंदिर को भी भेजी गई है।
धर्माचार्यों की सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल :
इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद एक बार फिर से संत समाज की सुरक्षा और उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्या कोई सनातन धर्मगुरु अब अपनी बात भी नहीं कह सकता? यह प्रश्न समाज और प्रशासन दोनों के सामने है।
बीजेपी में 21 साल पुराना फार्मूला, मंत्रालय और मुख्यालय में मिनिस्टर्स की एक्स्ट्रा शिफ्ट
27 Jul, 2025 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपनी नई टीम के ऐलान से पहले संगठन और सत्ता में मजबूत तालमेल के फार्मूले को अमल में ला रहे हैं. कार्यकर्ताओं के सामने संगठन के पदाधिकारियों से लेकर विधायक, मंत्री और सांसदों सबकी हाजिरी लगाई जाए, इसका कैलेण्डर तैयार किया जा रहा है.
पूरे प्रदेश में बीजेपी के सांसद, विधायक और जिलाध्यक्षों के लिए तो ये अनिवार्य कर दिया गया है कि वे हफ्ते में एक दिन कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात करेंगे. उनके गृह जिले बैतूल से इसकी शुरुआत हो गई है. पूरे 21 साल बाद फिर से सरकार के मंत्री भी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का समाधान शिविर लगाएंगे. इसका खाका भी तैयार हो रहा है. 2004 में कैलाश जोशी के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में ऐसा प्रयोग बीजेपी पहले भी कर चुकी है.
कार्यकर्ता की सुनवाई सबसे पहले करें सांसद विधायक
बीजेपी की दो दशक से ज्यादा की सत्ता में एक शिकायत कार्यकर्ताओँ के बीच आम हो रही थी कि कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होती. मध्यप्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष का पद संभालते ही हेमंत खंडेलवाल का पूरा जोर कार्यकर्ताओँ की संतुष्टि पर है. बीस दिन के भीतर ही उन्होने तय कर दिया है कि जिला कार्यालयों में जिलाध्यक्ष के अलावा सांसद और विधायक कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए अलग से समय देंगे.
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का कहना है कि संगठन के जितने जिले हैं वहां जिलाध्यक्ष हफ्ते का एक दिन जिला कार्यालय में आम लोगों और कार्यकर्ताओं की सुनवाई करेंगे. उनके साथ ही सांसद और विधायक भी बैठेंगे.
बैतूल से शुरू हुआ मॉडल बाकी जिलों में भी होगा लागू
हेमंत खंडेलवाल ने इसकी शुरुआत अपने गृह जिले बैतूल से कर दी है. यहां पर बीजेपी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष के अलावा विधायक, सांसद के दिन निर्धारित कर दिए गए हैं. यही प्रयोग प्रदेश के बाकी जिलों में भी किया जाएगा. इसके जरिए ना केवल कार्यकर्ताओं का अपने नेता से संवाद सुलभ होगा. आम जनता भी अपने जन प्रतिनिधि तक अपनी समस्याएं पहुंचा सकेगी. जिलाध्यक्षों के साथ हुई बैठक में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा था कि अभी जिला अध्यक्ष अपना ज्यादातर समय भोपाल में बिताते हैं. लेकिन अब उन्हे बाकी का समय प्रवास पर और अपने जिले में कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद में देना होगा.
मंत्री मुख्यालय हाजिर हों, क्या होगा अमल ?
जानकारी के मुताबिक प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलावाल अपनी ही पार्टी के 21 साल पुराने फार्मूले को फिर अमल में ला सकते हैं. इसके लिए खाका तैयार किया जा रहा है. अब मंत्रियों का बीजेपी मुख्यालय में भी बैठने का दिन तय कर दिया जाएगा ताकि कार्यकर्ता और जनता के लिए उनकी उपलब्धता रहे. इसके साथ ही मंत्रियों को भी जमीनी हकीकत पता चल सकेगी और संगठन सत्ता के बीच समन्वय मजबूत हो सकेगा.
इसमें पार्टी एक तरफ सरकार की योजनाओं को बेहतर ढंग से कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच सकेगी. वहीं दूसरी तरफ इसके अमल में कहां दिक्कत है, कार्यकर्ताओं के जरिए पार्टी तक ये फीडबैक भी आ सकेगा. वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश भटनागर बताते हैं "ये प्रयोग पार्टी 2004 में कर चुकी है, तब एक तरीके से ये संदेश दिया गया था कि संगठन सर्वोपरि है. तब सत्ता और संगठन दो शक्ति केन्द्र बन रहे थे. लेकिन अभी स्थिति दूसरी है."
मध्य प्रदेश में कोई दूसरे दल से पहले भाजपा का कार्यकर्ता ही चुनाव हराता है
" लेकिन ये प्रयोग इसलिए कारगर है कि इसी के जरिए बीजेपी अपने कैडर को मजबूत करेगी. जो पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. अगर कार्यकर्ता बीजेपी में संतुष्ट हो गया तो ये तय मानिए कि फिर पार्टी की चुनावी राजनीति दिन ब दिन मजबूत होने वाली है. बीजेपी को कम से कम मध्य प्रदेश में कोई दूसरे दल से पहले पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव हराता है. इस लिहाज से देखें तो हेमंत खंडेलवाल इस शांति काल में पार्टी की जड़ की मजबूती में जुटे हैं."
नकली खाद-बीज बेचने वालों पर चलेगा कानूनी डंडा, शिवराज सिंह ने बताया प्लान
27 Jul, 2025 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायसेन: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रायसेन जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान वे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल हुए. यहां उन्होंने पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर किए और लोगों के नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई. इसके अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने नकली खाद बनाने और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की बात कही.
रायसेन को आदर्श जिला बनाने के लिए करें काम
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिशा बैठक की शुरुआत की. उन्होंने कहा, "रायसेन को आदर्श जिला बनाने की दिशा में सभी को समन्वय के साथ कार्य करना होगा. अधिकारियों का प्रयास होना चाहिए कि सभी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले." शिवराज सिंह ने बैठक में जिले में चल रही सभी योजनाओं की समीक्षा की. साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों से योजनाओं को लेकर सवाल जवाब किए.
सभी को सरकारी योजनाओं का मिले लाभ
शिवराज सिंह ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि योजनाओं, और सड़क विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि "जनता के हित के लिए जो योजनाएं बनाई गई हैं. उन्हें जमीन पर ईमानदारी से लागू करना हम सबकी जिम्मेदारी है." उन्होंने ग्रामीण विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया.
लोगों को नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
रायसेन पहुंचने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. वहीं जिला मुख्यालय में बुके देकर उनका स्वागत किया गया. वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में बनी नशा मुक्ति की रंगोली की शिवराज सिंह ने सराहना की. उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत वहां मौजूद लोगों ने नशा के खिलाफ शपथ दिलाई. इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने रायसेन जिले के नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की.
मीटिंग में गणमान्य लोग रहे उपस्थित
बैठक में स्वास्थ्य राज्यमंत्री विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल, नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और समिति के सदस्यों के साथ रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी पंकज पांडेय और जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया भी उपस्थित रहे.
नकली खाद-बीज बेचने वालों की खैर नहीं
प्रदेश में चल रहे नकली खाद के रैकेट के सवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा, "मिलावटी खाद, घटिया बीज और नकली कीटनाशक बनाने और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. लेकिन मौजूदा कानून में 1000 रुपए का जुर्माना देकर नकली खाद बनाने वाले लोग छूट जाते हैं. केंद्र सरकार इस पर सख्त कानून लाने की तैयारी में है, जिससे कि इस तरह के कामों पर रोक लगाई जा सके. गैर कानूनी गतिविधियां करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सके."
आग की लपटों में घिरा देवन, लगातार धमाकों से सहमे ग्रामीण
‘लखनऊ की पिच वाका जैसी’, LSG कोच ने ठीकरा सतह पर फोड़ा
IPL विवाद पर तुषारा ने बदला रुख, माफी मांगकर मामला शांत
सरकारी कर्मचारियों से मारपीट पर भड़का संघ, जुलूस निकालने की चेतावनी
मेहनत लाई रंग, छात्रों ने हासिल की बड़ी सफलता
महिलाओं के सम्मान पर राजनीति? विपक्ष पर BJP का वार
बड़ी खबर: यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम अब बस आने ही वाला है
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अमित जोगी की सजा पर लगी रोक
कृष्णानगर में पीएम मोदी का वार, बोले- 4 मई को बीजेपी की जीत तय
बंगाल चुनाव में SIR पर घमासान, सियासत गरमाई
