मध्य प्रदेश
सीएम ने लॉन्च किया गजरक्षक ऐप, बोले- MP बना वन्य जीवों की रक्षा में अग्रणी
29 Jul, 2025 07:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केंद्र बन चुका है। बाघ सहित सभी वन्यजीवों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके संरक्षण में राज्य देशभर में अग्रणी है। मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में ‘अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने प्रदेशवासियों को नागपंचमी की बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में जितने बाघ हैं, उससे ज्यादा बाघ हमारे देश के अंदर है। देश में अगर सबसे बड़ा कोई राज्य बाघ को अपने राज्य के अंदर गौरव से रखता है तो वह राज्य मध्य प्रदेश है। डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर रातापानी और माधव नेशनल पार्क दोनों टाइगर अभयारण्य हमारे द्वारा बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी अपनी ओर से राज्य के गौरव के लिए आप सबको बधाई देता हूं। टाइगर रिजर्व के पास के बफर जोन में भी टाइगर सफारी प्रारंभ करेंगे।
टाइगर रिजर्व के बफर जोन में टाइगर सफारी शुरू की जाएगी
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 9 टाइगर रिजर्व हैं और उनके बफर जोन में टाइगर सफारी शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उज्जैन और जबलपुर में आधुनिक चिड़ियाघर और वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने “गजरक्षक” ऐप लॉन्च किया जो हाथी-मानव संघर्ष को कम करने में सहायक होगा। साथ ही तीन वन्यजीव वाहन, तीन चिकित्सा वाहन और दो डॉग स्क्वाड रेस्क्यू वाहन भी लोकार्पित किए।
अबोड ऑफ चीताज फिल्म का टीजर रिलीज किया
मुख्यमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और जनजातीय क्षेत्रों से आई बहनों से राखी बंधवाकर सामाजिक भागीदारी का संदेश दिया। पेंच टाइगर रिजर्व द्वारा चलाए जा रहे “बाघ देव” अभियान की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में “पेंच-बाघ और तितलियां”, “सतपुड़ा: कल, आज और कल”, “अबोड़ ऑफ चीताज” जैसी फिल्मों के टीजर रिलीज किए गए। साथ ही वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वनकर्मियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इनमें सतना, पन्ना, सतपुड़ा, मंदसौर और कान्हा के वन कर्मचारी व महावत शामिल थे।
बाघ, चीता, गिद्ध की संख्या में देश पहले स्थान पर
वन मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार ने बताया कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की बदौलत मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीव संरक्षण में पहचान मिली है। राज्य बाघ, चीता, गिद्ध और भेड़िये की संख्या में देश में पहले स्थान पर है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चीतों के पुनर्स्थापन, सतत निगरानी और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की भी प्रशंसा की और कहा कि वन विभाग के प्रयासों से न केवल जैव विविधता मजबूत हुई है बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है।
NSUI का विरोध प्रदर्शन: नर्सिंग छात्राओं के समर्थन में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, बारिश में भी डटे रहे
29 Jul, 2025 06:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मध्यप्रदेश की नर्सिंग छात्राओं ने अपने प्रवेश और भविष्य को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहें एनएसयूआईं पदाधिकारियों और छात्राओं को विधानसभा जाने से रोक तो उन्होंने तेज बारिश में बीच सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन किया पुलिस ने एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर अभय रामभक्त सचिन भदौरिया सहित कई पदाधिकारियों को हिरासत में लिया ।
60 हजार छात्राओं के हक की लड़ाई
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि मध्यप्रदेश की 60 हजार छात्राओं के हक की लड़ाई हैं हम निरंतर लड़ रहे हैं। सरकार पुलिस के दम पर आवाज दबाने का प्रयास कर रहीं हैं, लेकिन हम छात्राओं की आवाज दबने नहीं देंगे।
प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं
परमार ने बताया कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (व्यापम / ESB) द्वारा प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST)-2022 की परीक्षा जून 2023 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के परिणाम पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई थी, लेकिन 27 मार्च 2025 को हाईकोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। लेकिन आज तक प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
2022-23 की सभी सीटें खाली
अक्षय तोमर ने कहा कि प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, जिसके चलते शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में सत्र 2022-23 की सभी सीटें खाली पड़ी हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए छात्राएं हाईकोर्ट से लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन न्याय न मिला उनकी इस लड़ाई में एनएसयूआई पूरी मजबूती से साथ खड़ी हैं।
छात्राएं बोलीं-हमें न्याय नहीं मिला
प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने बताया कि प्रदेश की लगभग 60 हजार से ज्यादा छात्राओं ने PNST-2022 (Pre Nursing Selection Test) की परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के परिणाम पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी, जिसके कारण लगभग दो वर्ष तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया बाद में हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि परीक्षा का परिणाम जारी किया जाए। हालांकि यह रिजल्ट छात्राओं की संतुष्टि के लिए औपचारिक रूप से जारी किया गया है लेकिन इससे हमें न्याय नहीं मिला अब हम निरंतर लड़ाई लड़ेंगे ।
दोस्ती में दरार या जानलेवा साजिश? रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश, दोस्तों पर गंभीर आरोप
29 Jul, 2025 06:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दमोह : दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका चौकी के पास स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल ब्रिज के पास मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान शिवम लोधी (21) पिता महेंद्र सिंह लोधी, निवासी अर्थखेड़ा (हाल राजीव कॉलोनी) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचित किया।
परिजनों ने जताया हत्या का संदेह, दोस्तों पर गंभीर आरोप
शिवम के परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए बेटे की मौत को हत्या करार दिया। मृतक के पिता महेंद्र सिंह लोधी ने आरोप लगाया कि शिवम के कुछ दोस्त अंकित राजपूत, हर्ष यादव, सनी और अकील लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि इन लोगों ने शिवम से क्रिकेट मैच के 5000 रुपये को लेकर विवाद किया था, उसका मोबाइल छीन लिया गया था और उसे धमकाया जा रहा था।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी नहीं मिली राहत
परिजनों के मुताबिक, प्रताड़ना से तंग आकर रविवार को शिवम ने खुद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो वे अस्पताल पहुंचे और शिवम का पूरा स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई। लेकिन सोमवार शाम को अंकित राजपूत अपने साथियों के साथ शिवम को अस्पताल से ले गया, जिसके बाद वह लौटकर नहीं आया। मंगलवार सुबह परिवार को सूचना मिली कि शिवम का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच के निर्देश
शिवम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीएसपी एच. आर. पांडे और कोतवाली पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। एसआई रोहित द्विवेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
म.प्र.सरकार का फैसला: महिलाएं भी रोजगार के अवसरों में शामिल, आर्थिक स्वतंत्रता को मिलेगी शक्ति
29 Jul, 2025 06:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश में अब महिलाएं रात में भी काम कर सकेंगी। कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मंगलवार को विधानसभा में श्रम विधियां संशोधन विधेयक पेश किया। जिसे सदन में पास कर दिया गया है, इस विधेयक के पारित होने पर अब महिलाएं दिन और रात सभी शिफ्टों में जरूरत के हिसाब से काम कर सकेंगी। मध्य प्रदेश विधानसभा ने एक बिल पास किया है जिसके तहत महिलाएं अब कुछ शर्तों के साथ रात में भी काम कर सकेंगी। यह बिल दुकान और स्थापना अधिनियम, 1958 और कारखाना अधिनियम, 1948 के तहत रात्रि पाली में महिलाओं को नियोजित करने की शर्तों में संशोधन करता है।
महिला सशक्तिकरण के लिए बेहद जरूरी था
वहीं विधेयक पास होने के दौरान प्रह्लाद पटेल ने कहा, ‘यह बदलाव महिला सशक्तिकरण और रोजगार के समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी था। महिला कर्मियों की सुरक्षा और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करना कंपनियों की जिम्मेदारी होगी।
श्रम विभाग ने जारी किए थे निर्देश
इसके पहले मध्य प्रदेश के श्रम विभाग ने सशर्त महिलाओं को रात में काम करने की अनुमति दी थी। श्रम विभाग के जारी निर्देशों के मुताबिक रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक दुकानों और शोरूम में काम करने वाली महिला कर्मचारियों की संख्या कम से कम 10 होनी चाहिए। कारखानों के लिए समय रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रखा गया है। कारखानों में काम करने वाली महिलाओं की प्रत्येक शिफ्ट में एक-तिहाई महिला सुपरवाइजर, शिफ्ट इंजार्ज या फोरमैन होना अनिवार्य है।
विधानसभा में पेश हुआ अनुपूरक बजट, CM ने की OBC आरक्षण और जनगणना की घोषणा
29 Jul, 2025 05:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जहां प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, वहीं विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जातिगत जनगणना को लेकर भी भाजपा सरकार गंभीर प्रयास कर रही है। इसके साथ ही, विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया, जिस पर बुधवार को चर्चा की जाएगी।
टाइगर स्टेट पर गर्व, दो नए टाइगर रिजर्व बनाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश को “टाइगर स्टेट” के रूप में देशभर में पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में दो नए टाइगर रिजर्व रातापानी और माधव नेशनल टाइगर रिजर्व की स्थापना की गई है। साथ ही वन्यजीवों और वनों के संरक्षण के लिए वफर जोन में टाइगर सफारी जैसी योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
विपक्ष पर तंज: गिरगिट और भैंस बनकर प्रदर्शन करना मर्यादा के खिलाफ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा में गिरगिट और भैंस का वेश धरकर किए गए प्रदर्शन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “आप ढाई लाख लोगों के बीच से चुनकर आए हैं, मर्यादा में रहकर अपनी बात कहिए। जब आप भैंस या गिरगिट का रूप धरते हैं, तो उन प्राणियों पर दया आती है कि मनुष्य उनका रूप धरकर क्या साबित करना चाहता है।” उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका चरित्र आज़ादी के बाद से ही रंग बदलने वाला रहा है और उनके समय में प्रदेश का विकास अवरुद्ध रहा।
ओबीसी आरक्षण पर दोहराई प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, “हमारी सरकार निश्चित रूप से ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। जिन विभागों में कोर्ट की रोक नहीं है, वहां आरक्षण लागू किया जा चुका है। जहां मामला कोर्ट में लंबित है, वहां भी सरकार लिखित रूप से 27% आरक्षण का समर्थन कर रही है। जातिगत
जनगणना रोकने का पाप कांग्रेस का
डॉ. यादव ने कहा कि पिछड़ों की जातिगत जनगणना को रोकने का पाप कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था। इसके बाद इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों ने भी इस विषय पर कोई पहल नहीं की। जबकि भाजपा सरकार समाज में संतुलन और न्याय सुनिश्चित करने के लिए जातिगत जनगणना करवा रही है।
सभी वर्गों के लिए आरक्षण, सरकार की मंशा समान
सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार न केवल ओबीसी वर्ग बल्कि सामान्य वर्ग के लिए भी 10% आरक्षण के प्रति समान रूप से संवेदनशील है और सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है।
रेलवन ऐप से टिकट बुकिंग अब आसान, R-Wallet से पाएं 3% तक की छूट
29 Jul, 2025 05:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : रेल प्रशासन ने यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग से लेकर भोजन ऑर्डर तक की सभी सेवाएं एक ही ऐप पर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए ‘रेलवन एप लॉच किया गया है। अब दर्जनों ऐप्स की झंझट से मुक्ति मिलेगी। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यह ऐप यात्री सुविधाओं का वन-स्टॉप सॉल्यूशन है। ऐप की सबसे खास बात है इसका सिंगल साइन-ऑन फीचर, जिससे यूजर को कई पासवर्ड या आईडी याद रखने की जरूरत नहीं होगी। यूटीएस या रेल कनेक्ट ऐप की मौजूदा आईडी से ही लॉगिन किया जा सकेगा।
रेलवन ऐप से मिलेंगी ये सुविधाएं
आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग
PNR स्टेटस, ट्रेन टाइमिंग व लोकेशन की जानकारी
यात्रा योजना, रेल मदद और ट्रेन में भोजन बुकिंग
माल परिवहन (फ्रेट) संबंधित पूछताछ
आर-वॉलेट से टिकट पर 3% छूट
कई पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं
इससे उपयोगकर्ताओं को कई पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। RailOne ऐप डाउनलोड करने के बाद, RailConnect या UTSonMobile ऐप की मौजूदा यूज़र आईडी से लॉगिन किया जा सकता है। इसके कारण उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे डिवाइस की स्टोरेज भी बचती है। इस ऐप में आर-वॉलेट की सुविधा भी जोड़ी गई है। संख्यात्मक mPIN और बायोमेट्रिक लॉगिन जैसी आसान लॉगिन सुविधाएं भी दी गई हैं।
कम से कम जानकारी देकर पंजीकरण की व्यवस्था
नए उपयोगकर्ताओं के लिए कम से कम जानकारी देकर पंजीकरण की व्यवस्था है, जिससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान और तेज बनती है। केवल पूछताछ करने वाले उपयोगकर्ता गेस्ट लॉगिन के जरिए मोबाइल नंबर और OTP से भी लॉगिन कर सकते हैं। इस एप का उपयोग कर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित यूटीएस टिकट प्राप्त की जा सकती है और 3% छूट भी दी जाएगी। आईआरसीटीसी पर आरक्षित टिकट उपलब्ध रहेंगे। रेलवन ऐप को भी आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत किया गया है।
विकास के दावों की खुली पोल: नदी पार कर प्रसव के लिए पहुंची महिला, बैलगाड़ी बनी एंबुलेंस
29 Jul, 2025 05:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बैतूल : बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो न सिर्फ एक आपातकालीन स्थिति से रूबरू कराता है, बल्कि प्रशासनिक उदासीनता और अधूरी बुनियादी सुविधाओं की कहानी भी कहता है। चिचोली विकासखंड के बोड़ रैयत गांव की एक गर्भवती महिला को बैलगाड़ी पर लिटाकर उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने सुरक्षित प्रसव किया।
उफनती नदी में बैलगाड़ी बनी एकमात्र सहारा
यह घटना रविवार को उस वक्त घटी जब गांव की महिला सुनीता पति बबलू उईके को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। गांव में न तो प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा है, न ही सड़क संपर्क। और सबसे बड़ा संकट यह कि गांव के ठीक सामने बहने वाली भाजी नदी पर आज तक कोई पुल नहीं बन पाया है। बारिश के मौसम में यह नदी उफान पर होती है, जिससे संपर्क पूरी तरह कट जाता है। ऐसे में गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाना एक चुनौती बन गया। गांव वालों ने मिलकर बैलगाड़ी की व्यवस्था की और सुनीता को उस पर लिटाकर नदी पार कराने की कोशिश की। नदी का बहाव तेज था, लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बैलगाड़ी को आगे-पीछे से घेर कर उसे सुरक्षित पार करवाया।
समय पर मदद मिलने से बची जानें
नदी पार करने के बाद महिला को तुरंत चिरापाटला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां नर्स पूनम उईके की निगरानी में सुरक्षित प्रसव हुआ और सुनीता ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। महिला के पति बबलू उईके ने बताया कि अगर समय पर गांव वालों का सहयोग न मिला होता, तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी।
वर्षों से अधूरी मांग, प्रशासन खामोश
इस घटना ने एक बार फिर गांव में वर्षों से लंबित पुल निर्माण की मांग को सुर्खियों में ला दिया है। समाजसेवी राजेंद्र गढ़वाल ने बताया कि भाजी नदी हर साल बरसात के मौसम में गांव वालों के लिए मुसीबत बन जाती है। कई बार पुल निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे गए, आंदोलन हुए, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला और समस्या जस की तस बनी रही।
भोपाल में सुबह से बारिश, ड्रेनेज सिस्टम फेल कई इलाकों में पानी भरा
29 Jul, 2025 05:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश का 70% कोटा पूरा हो चुका है. वही मध्य प्रदेश के 34 जिलों में मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शहर की निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।
देर रात से राजधानी भोपाल में तेज बारिश
भोपाल में देर रात से बारिश होने के कारण प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर घुटनों भर पानी देखने को मिल रहा है। वही भोपाल के छोले इलाकों की निचली बस्तियों में घरों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 2 दिनों तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में इसी प्रकार मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
जल भराव के चलते लोग हो रहे परेशान
जल भराव की स्थिति के कारण लोग खासा परेशान हो रहे हैं। जहां यातायात बाधित हो रहा है और दूसरी ओर लोगों के घरों में पानी भरने के कारण लोग रात भर जागकर घर से पानी निकाल रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर साल बारिश आती है और जलभराव की स्थिति राजधानी भोपाल में इसी प्रकार देखने को मिलती है। जिला प्रशासन नगर निगम करोड़ों रुपए खर्च करती है लेकिन उसके बाद भी स्थिति इसी प्रकार बदहाल बनी रहती है।
इन जिलों में बारिश का कहर
मौसम विभाग के अनुसार, एमपी के 34 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। राजधानी भोपाल में करीब 8 घंटों से लगातार हो रही हैं वही इंदौर में 5-6 घंटे, ग्वालियर में 3 घंटे, शिवपुरी में 4-5 घंटे, रायसेन में 6 घंटे और नर्मदापुरम में 5 घंटों से लगातार भारी हो रही हैं। इन जिलों में लगातार भारी बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है।एमपी के 8 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है इसमें ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं। यहां सामान्य से 37% तक ज्यादा पानी गिर चुका है. टीकमगढ़-निवाड़ी में सबसे ज्यादा 42 इंच बारिश हुई है।
लगातार बारिश से भोपाल में जलजमाव, कलियासोत डैम में शुरू हुई गेट टेस्टिंग
29 Jul, 2025 04:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : भोपाल में कल से रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे शहर के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति है। कोलांस नदी के एक फीट ऊपर बहने से बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर 12 बजे कलियासोत डैम के गेटों को खोलने की टेस्टिंग की गई। तेज बारिश के चलते हाफ डे में ही कई स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। रात से सुबह तक शहर में 2 इंच बारिश हो गई। इस वजह से कुछ इलाकों में जलभराव हो गया। महापौर मालती राय ने कहा कि फिलहाल गंभीर हालात कहीं भी नहीं है। कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। महापौर राय ने नगर निगम के कंट्रोल रूम का जायजा भी लिया। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के बारे में जाना। इनका निराकरण कैसे किया गया, यह भी पता लगाया। इधर भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 के बाहर स्थित मुख्य सड़क बारिश से जलमग्न हो गई। हमीदिया रोड से लेकर भोपाल टॉकीज तक हर जगह जलभराव की स्थिति देखी गई। मंगलवार को कुल 34 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और सीहोर में अलग-अलग स्थानों पर 4.5 से 8 इंच तक भारी बारिश होने का अनुमान है।
भोपाल में कलियासोत डैम का गेट खोला गया
भोपाल में कोलांस नदी के एक फीट ऊपर बहने से बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर 12 बजे कलियासोत डैम के गेटों को खोलने की टेस्टिंग की गई। सबसे पहले साइरन बजाया गया। ताकि, आसपास मौजूद लोग अलर्ट हो जाए। इसके बाद एक गेट खोला गया। भले ही टेस्टिंग हो, लेकिन सीजन में पहली बार कलियासोत डैम का गेट खोला गया है।
भोपाल के बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ा
भोपाल के बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। सुबह तक तालाब में जलस्तर 1661.05 फीट पहुंच गया। सीहोर जिले में भी तेज बारिश का दौर जारी है। वहीं, बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में भी बारिश हो रही है। इस वजह से कोलांस नदी एक फीट ऊपर बह रही है। ऐसे में जल संसाधन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बड़ा तालाब जब पूरा भरेगा तब भदभदा के गेट खुलेंगे और यह पानी सीधे कलियासोत डैम में पहुंचेगा।
कलेक्टर ने नहीं लिया संज्ञान
राजधानी भोपाल में पिछले दो-तीन से जारी लगातार बारिश के चलते कई कई स्कूलों में आज मंगलवार 29 जुलाई को रैनी डे अवकाश घोषित किया गया है। भोपाल में आज भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने संज्ञान नहीं लिया और न ही जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया। लेकिन इस मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद कुछ स्कूल अलर्ट मोड पर रहे और उन्होंने अपने स्तर पर ही स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। इनमें अवधपुरी स्थित विवेकानंद विद्यापीठ और सेंट जोसफ स्कूल शामिल है। इन स्कूलों ने सुबह 6 बजे ही पेरेंट्स को रैनी डे अवकाश का मैसेज भेज दिए।
भोपाल से जलस्त्रों की वर्तमान स्थिति
बड़ा तालाब: इसकी जलभराव क्षमता 1666.80 फीट है। इसमें मंगलवार सुबह तक 1661.05 फीट जमा हो चुका है। अब इसे पूरा भरने में अभी 5.80 फीट पानी की और जरूरत है।
कोलार डैम: इसका वॉटर लेवल 1516.40 फीट है। अभी इसमें 1492.94 फीट पानी जमा है। इस हिसाब से यह काफी खाली है। कोलार डैम से ही भोपाल शहर के 40% हिस्से में पानी की सप्लाई की जाती है।
केरवा डैम: कुल 1673 फीट वाले केरवा डैम में अब तक 1654 फीट पानी आ चुका है। तेज बारिश होने के बाद डैम में पानी का लेवल बढ़ जाएगा।
कलियासोत डैम: डैम का अभी वॉटर लेवल 1649.93 फीट है। इसकी कुल जलभराव क्षमता 1659.02 फीट है। इसके चलते डैम अभी भी करीब 9 फीट खाली है। बड़ा तालाब के गेट खुलने पर कलियासोत डैम में पानी आएगा और गेट खुल जाएंगे।
सवालों पर नहीं मिल रहे जवाब, कांग्रेस ने विधानसभा में किया जोरदार विरोध
29 Jul, 2025 04:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने सरकार सरकार के खिलाफ प्रतिकात्मक प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने ‘भैंस के आगे बीन बजाने’ जैसा प्रतीकात्मक विरोध कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस का कहना हे कि यह विरोध प्रदर्शन सरकार की "संवेदनहीनता" और जनहित के मुद्दों पर "मौन रवैये" के खिलाफ किया गया। प्रदर्शन के दौरान भैंस की प्रतिकृति के साथ कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर पहुंचे और उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। वहीं, सदन में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आज नागपंचमी पर भैंस लेकर आए। कभी गिरगिट लेकर आते हैं। आप चुनेहुए प्रतिनिध हैं। मय्रादा बनाकर रखना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह सरकार अब बिल्कुल भैंस की तरह हो चुकी है न सुनती है, न समझती है, न प्रतिक्रिया देती है। विपक्ष चाहे कितनी भी बार जनहित के सवाल उठाए, सरकार टस से मस नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को न युवाओं के रोजगार की चिंता है, न किसानों की हालत की फिक्र। महंगाई चरम पर है, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, ओबीसी को 27% आरक्षण अब तक नहीं मिला और लाड़ली बहनों से किया गया 3000 प्रतिमाह का वादा भी अधूरा है। फिर भी सरकार पूरी तरह निष्क्रिय और चुप्पी साधे बैठी है। उमंग सिंघार ने कहा कि अगर सरकार जनहित के सवालों का जवाब देने से बच रही है, तो यह लोकतंत्र का अपमान है। कांग्रेस विधायक दल सड़क से सदन तक सरकार की इस चुप्पी के खिलाफ संघर्ष करता रहेगा।
पानी-पानी हुआ जनजीवन: कुलांस नदी ने तोड़ी हदें, गांवों में घुसा सैलाब
29 Jul, 2025 04:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीहोर : सीहोर जिले में मंगलवार सुबह से लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी वर्षा के चलते जिले की प्रमुख कुलांस नदी खतरे के निशान से एक फीट ऊपर बह रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रशासन ने एहतियातन जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।
रामाखेड़ी गांव पर मंडरा रहा खतरा, खेतों में भर गया पानी
कुलांस नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते सबसे नजदीकी गांव रामाखेड़ी तक पानी पहुंच चुका है। खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलें प्रभावित हो रही हैं और गांव में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यह वही नदी है जो राजधानी भोपाल के बड़े तालाब के जलस्तर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
24 घंटे में हो सकती है 8 इंच तक बारिश
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जिले में 4 से 8 इंच तक बारिश की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश के कारण छोटे नदी-नाले भी उफान पर हैं और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मंगलवार सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक ही दो इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर के अनुसार, अगले 48 घंटे तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
स्कूलों में अवकाश, विद्यार्थियों को सुरक्षित घर भेजने के निर्देश
तेज बारिश के चलते कलेक्टर बालागुरु के. ने 29 और 30 जुलाई को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई स्कूलों, आंगनवाड़ी और प्ले स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जो विद्यालय मंगलवार को खुल भी गए थे, उन्हें विद्यार्थियों को सुरक्षित घर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
अब तक हुई बारिश के आंकड़े
जिले में इस मानसून में अब तक कुल 625.2 मिमी (25 इंच) बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। मंगलवार सुबह तक के वर्षा आंकड़ों के अनुसार, बुधनी में 42 मिमी, रेहटी में 39 मिमी, श्यामपुर में 33 मिमी, भैरूंदा में 18 मिमी, इछावर में 17 मिमी, सीहोर में 14 मिमी, जावर में 5 मिमी और आष्टा में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मानसून की शुरुआत से अब तक सबसे अधिक वर्षा बुधनी (856.0 मिमी) में दर्ज की गई है, इसके बाद रेहटी (814.8 मिमी), भैरूंदा (582.0 मिमी), श्यामपुर (574.1 मिमी) और इछावर (528.3 मिमी) में भी अच्छी बारिश हुई है।
‘जलमग्न रास्तों से न गुजरें’
कलेक्टर बालागुरु के. ने नागरिकों से अपील की है कि जलमग्न पुल-पुलियों और सड़कों से न गुजरें। केवल सुरक्षित और वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है और आपदा प्रबंधन की टीमें सतर्क हैं। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करने को कहा गया है।
पुलिस की सतर्कता से बची बड़ी घटना: एंबुलेंस से यूपी ले जाई जा रहीं महिलाओं को किया गया रेस्क्यू
29 Jul, 2025 04:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात डायल-100 पर एक सूचना मिली। बताया गया कि 13 महिलाओं का अपहरण कर उन्हें एक एंबुलेंस से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए रास्ते पर एंबुलेंस का पीछा किया। कुछ देर बात एंबुलेंस को पठा चौकी के पास रोक लिया गया। उसमें सभी महिलाओं को लवकुशनगर थाने लाया गया। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सभी महिलाएं बागेश्वरधाम में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थीं। आरोप है कि ये महिलाएं धाम में चोरी, चैन स्नेचिंग समेत अन्य घटनाओं को अंजाम दे रही थीं। इसी कारण उन्हें धाम से बाहर किया जा रहा था।
एंबुलेंस में सवार बागेश्वरधाम के सेवादार ने बताया कि धाम में रह रहीं इन संदिग्ध महिलाओं को घर जाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं गईं। हम उन्हें महोबा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। हमारा मकसद सिर्फ उन्हें धाम से हटाना था, इसलिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया। हालांकि, बागेश्वरधाम ट्रस्ट या संस्था की ओर से इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
कांग्रेस ने विधानसभा में भैंस के सामने बीन बजाकर किया प्रदर्शन
29 Jul, 2025 12:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन कांग्रेस के प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस विधायक प्रतीकात्मक रूप से भैंस बने और उनके सामने अन्य विधायकों ने बीन बजाकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पर कांग्रेस विधायकों ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार भैंस की तरह सोई हुई है। अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है, हम सवाल लगाते हैं, तो सरकार जवाब नहीं देती है. ऐसे में हम उसे बीन बजाकर जगा रहे हैं।
सीएम ने विपक्ष पर कसा तंज
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि आज नागपंचमी है तो आप भैंस लेकर आए हैं, कभी गिरगिट लेकर आते हैं। आप चुने हुए प्रतिनिधि हैं, मर्यादा बनाकर रखना चाहिए। मानसून सत्र का दूसरा दिन, कार्यवाही से पहले विपक्ष का हंगामा।
कांग्रेस के भीतर आस्तीन के सांप
कांग्रेस के बीन बजाकर प्रदर्शन करने पर बोले हुजूर से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आस्तीन के भीतर सांपों को निकालने के लिए बीन बजा रहे है। उनके विदेशी नेता आकर भोपाल में कह चुके हैं कि कांग्रेस के अंदर आस्तीन के सांप हैं। उन्होंने आगे कहा कि नाग पंचमी के दिन बीन बजा कर आस्तीन के सांप निकाले जा रहे हैं।
कमलनाथ सरकार के समय बीन बजानी चाहिए थी
कालापीपल से बीजेपी विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को कमलनाथ सरकार के समय बीन बजानी चाहिए थी। उस समय ना तो मंत्रियों की सुनवाई होती थी और ना ही विधायकों की। उन्होंने आगे कहा, ‘इसी वजह से कांग्रेस विधायक, भाजपा के साथ आ गए थे, यदि कांग्रेस के मित्र कमलनाथ सरकार में बीन बजाते तो शायद कुछ फायदा होता।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, विपक्ष कभी भैंस तो कभी गिरगिट लेकर आता है
29 Jul, 2025 12:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इस बजट के माध्यम से राज्य सरकार को अलग-अलग योजनाओं और विकास कार्यों के लिए व्यय की मंजूरी मिलेगी। वहीं कई मुद्दों को लेकर विपक्ष ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं।
कांग्रेस विधायकों ने लगाए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने राज्य के प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस वसूली जाने को लेकर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लगाया है।इसके साथ ही विधायक प्रदीप लारिया ने बुजुर्गों और विधवा पेंशन की राशि ना बढ़ाए जाने को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया है।वहीं कांग्रेस सदन में हरदा जिले के राजपूत छात्रावास में हुए लाठीचार्ज, देवास के खूबानी में बारिश के दौरान आदिवासियों का घर तोड़ने की कार्रवाई और खराब सड़कों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
बीजेपी विधायक अर्चना चिटनीस ने श्रमिकों के भुगतान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सहकारी सूती मिल मर्यादित के श्रमिकों के तय समय पर भुगतान नहीं हो रहा। श्रमिकों के भुगतान की समय सीमा तय होना चाहिए. इस पर जवाब देते हुए मंत्री चैतन्य काश्यप ने जवाब देत हुए कहा कि मुख्य सचिव के नेतृत्व में समिति बनाई गई है। श्रमिकों को सूचीबध्द किया जा रहा है, इस पर बीजेपी विधायक अर्चना चिटनीस ने कहा कि श्रमिकों की सूची तैयार हो चुकी है। दो पीढ़ियों से भुगतान का इंतजार किया जा रहा है, वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारी सरकार मजदूरों की समर्थक सरकार है। हम इस मामले का जल्द से जल्द निराकरण करेंगे।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कसा तंज
विधानसभा की कार्यवाही के दूसरे दिन की शुरूआत हंगामे के साथ हुई. कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जवाब मांगते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के विभाग में 16 साल सवाल लगाए गए हैं लेकिन अधूरी जानकारी दी जाती है। इस पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आज नागपंचमी है तो आप भैंस लेकर आए हैं, कभी गिरगिट लेकर आते हैं। आप चुने हुए प्रतिनिधि हैं, मर्यादा बनाकर रखना चाहिए।
सदन में उठा कैलेंडर भ्रष्टाचार का मुद्दा
विधायक अनुभा मुंजारे ने कैलेंडर वितरण में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया का जबाव देते हुए कहा कि निर्मला भूरिया ने कहा कि कुछ लोगों पर कार्रवाई की गई है। एक लाख 64 हजार कैलेंडर का नहीं वितरित किए गए।जिन अधिकारियों ने हानि पहुंचाई है, उन पर कार्रवाई की जा रही है।सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया, कांग्रेस ने प्रतीकात्मक रूप से भैंस के सामने बीन बजाई।
रायसेन में खाद घोटाले का पर्दाफाश, बागोद में मिली अमानक उर्वरक
29 Jul, 2025 11:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । रायसेन जिले के ग्राम बागोद में विगत 24 जुलाई की रात्रि में डीएपी के नाम से बेची जा रही नकली खाद की 92 बोरियां जप्त की गई थीं तथा खाद के सैम्पल लेकर जांच के लिए उर्वरक एवं गुण नियंत्रण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए थे। प्रयोगशाला भोपाल की जांच में जप्त की गई खाद अमानक स्तर की पाई गई।
उल्लेखनीय है कि विगत 24 जुलाई को ग्राम बागोद में अमानक खाद जप्त कर सलामतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले में मौके से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा नियमानुसार कार्रवाई प्रचलित है।
मतदान के बीच बंगाल में बवाल: मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी तक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें
BJP सांसद का हमला: मल्लिकार्जुन खरगे का ‘दिमागी संतुलन बिगड़ा’
नहर किनारे वीडियो शूटिंग के दौरान हादसा, इलाके में मातम
यूपी बोर्ड के नतीजे आए: हाईस्कूल 90.42% और इंटर 80.38% पास
जबलपुर स्टेशन पर मानवता की मिसाल, स्काउट्स-गाइड्स की पहल
आग की लपटों में घिरा देवन, लगातार धमाकों से सहमे ग्रामीण
‘लखनऊ की पिच वाका जैसी’, LSG कोच ने ठीकरा सतह पर फोड़ा
IPL विवाद पर तुषारा ने बदला रुख, माफी मांगकर मामला शांत
