मध्य प्रदेश
श्रीकृष्ण की ज्वेलरी का 100 करोड़ का बीमा, साल में सिर्फ एक दिन होते हैं दर्शन
16 Aug, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर: जन्माष्टमी आज दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है, विभिन्न मंदिरों में आज भगवान का विशेष श्रृंगार होता है. वहीं ग्वालियर में एक ऐसा मंदिर है जहां भगवान के अद्भुत श्रृंगार के दर्शन साल के केवल इसी दिन होते हैं. श्रीकृष्ण और राधा रानी को यहां जो आभूषण पहनाएं जाते हैं, उनका अकेला बीमा ही 100 करोड़ रु का होता है. हम बात कर रहे हैं ग्वालियर के गोपाल जी मंदिर के बारे में.
लगभग 100 करोड़ के बताए जाते हैं आभूषण
ग्वालियर में स्थित गोपाल जी मंदिर 100 साल से ज्यादा पुराना है. और यहां विराजमान कृष्ण और राधा हर साल जन्माष्टमी पर अद्भुत गहने धारण करते हैं. वैसे तो भगवान के आभूषणों की कीमत नहीं आंकी जा सकती लेकिन इन आभूषणों के इंश्योरेंस के मुताबिक इनकी कीमत लगभग 100 करोड़ रु है. जन्माष्टमी के दिन इन आभूषणों से श्रृंगार कर भगवान अपने भक्तों को साल में एक बार जन्माष्टमी के दिन दर्शन देते हैं.
क्यों खास हैं भगवान श्रीकृष्ण और राधा के आभूषण
भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के आभूषणों में बेहद बेशकीमती गहने शामिल हैं. सोने के मुकुट, पन्ना जड़ित सात लड़ियों का हार, हीरे और रत्न से जड़े राधा जी के कंगन और तो और कृष्ण की बांसुरी भी सोने की है, जिसमें हीरे जड़े हुए हैं. वहीं, चांदी के बर्तनों में जन्माष्टमी के दिन यहां पूजन किया जाता है.
200 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में होते हैं अनमोल गहने
राधा कृष्ण के यह एंटीक जेवरात नगर निगम की देख रेख में हैं, जिन्हें ग्वालियर की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बैंक लॉकर में रखा जाता है. और साल में जन्माष्टमी के दिन सिर्फ एक दिन के लिए निकाला जाता है, भगवान का श्रृंगार किया जाता है और फिर वापस रखवा दिया जाता है. ये पूरा कार्य भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पूरा किया जाता है. हर साल जन्माष्टमी के दिन लगभग 200 पुलिसकर्मी इनकी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाते हैं. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाती है.
बीमा और पत्रक निर्धारित करते हैं आभूषणों की कीमत
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के मुताबिक, " ये बेशकीमती जेवरात बेहद खास हैं. भगवान के इस लिए अनमोल हैं, जिसकी वजह से इनकी कीमत नहीं आंकी जा सकती है. हालांकि, इनकी सुरक्षा बैंक के जिम्मे है. ऐसे में बैंक के नियम के अनुसार इन आभूषणों का बीमा कराया जाता है. राघव जी के इन गहनों का बीमा लगभग 100 करोड़ रु का होता है.'' इसके अलावा उन्होंने बताया, " इसके लिए पत्रक भी बैंक में रखवाया गया है, जिसके अनुसार साल दर साल इनकी कीमत का आंकलन किया जाता है और उनकी कीमत बढ़ाई जाती है." बीमा इसलिए अगर कि कोई ऊंच नीच हो जाए तो बीमा कंपनी द्वारा इन गहनों के बदले इतनी रकम चुकाई जा सके. हालांकि, इससे अधिक जानकारी सुरक्षा कारणों से नहीं दी जा सकती है.''
क्या- क्या है राधा कृष्ण के श्रृंगार का हिस्सा?
दो सोने के 3-3 किलो के मुकुट.
मुकुटों में 16 ग्राम पन्ना, 50 हीरे और 25 माणिक जड़े हैं.
श्रीकृष्ण की सोने की बांसुरी, इसमें 20 हाई क्वालिटी डायमंड लगे हैं.
राधा रानी का सात लड़ियों का हार.
हार में 55 पन्ना, 62 एंटीक मोती और 30 से ज्यादा हीरे लगे हैं.
राधा रानी के हीरे, पुखराज जड़े सोने के कंगन.
क्या है मंदिर का इतिहास?
मंदिर के पुजारी सागर बाबा बताते हैं, '' यह मंदिर स्टेट के जमाने का है. इसे सिंधिया राजवंश द्वारा लगभग 100 से ज्यादा समय पहले बनवाया गया था. इस मंदिर में श्रीकृष्ण और राधा जी की प्रतिष्ठा कराई गई थी. इसके बाद सिंधिया राजवंश के तत्कालीन महाराज माधवराव सिंधिया प्रथम ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के लिए आभूषण बनवाए थे. हालांकि, रियासतों के विलय के बाद इन्हें सुरक्षित रखवा दिया गया था. बाद में 2007 से नगर निगम द्वारा इनकी जिम्मेदारी संभालते हुए हर साल जन्माष्टमी पर इन्हें निकाला जाता है.''
मोहन यादव ने रायसेन में मनाई जन्माष्टमी, दोस्तों की मदद करने का तरीका बताया
16 Aug, 2025 03:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायसेन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जन्माष्टमी के दिन रायसेन जिले के ग्राम महलपुरपाठा पहुंचे. यहां भगवान श्रीकृष्ण के 700 साल पुराने मंदिर में उन्होंने हलधर महोत्सव, लीलाधर पुरुषोत्तम का प्रकटोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया.
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवान श्री कृष्ण के जीवन से सीख लेने की सलाह दी. दोस्ती कैसी की जाती है, कैसे निभाई जाती है, ये भी श्री कृष्ण से सीखें. किसी दोस्त की मदद करें तो पीठ पीछे करें और सामने से उसे गले लगाएं.
मेट्रोपॉलिटन सिटी का अहम हिस्सा होगा रायसेन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा "रायसेन बहुत जल्द भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रहा है. जहां युवाओं व महिलाओं को रोजगार मिलेगा, गरीबों की जिंदगी बदलेगी और किसानों को सम्मान मिलेगा." श्री कृष्ण मंदिर मे पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया. इसके साथ ही 700 साल पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार करने की घोषणा की. इसके बाद रायसेन जिले में 138 करोड़ के विकास कार्यों को लोकार्पण किया.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा "अगली बैठक रायसेन के किले पर होगी. मेट्रोपॉलिटन सिटी में रायसेन के अलावा विदिशा, होशंगाबाद, राजगढ़, सीहोर जिले मेट्रोपॉलिटन सिटी में शामिल होंगे." मंच पर श्रीकृष्ण केंद्रित भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई. समारोह में सागर के कडोरी प्रजापति एवं ग्रुप द्वारा बधाई एवं बरेदी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई.
इसके बाद भोपाल की वाणी राव एवं साथी कलाकारों का भक्ति गायन किया. कार्यक्रम में विधायक प्रभुराम चौधरी ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगें रखी. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा "छोटी-मोटी मांगें नहीं करते ये तो वैसे ही पूरी हो जाएंगी. आने वाले सालों में आपकी सारी मांगें पूरी कर दी जाएंगी."
शिवपुरी हादसा: ट्रैवलर और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, मातम में बदली यात्रा
16 Aug, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रैवलर बस और मिनी ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई।इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ड्राइवर को आई झपकी की वजह से हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक सड़क हादसा शिवपुरी के सुरवाया पुलिस थाने क्षेत्र के अमोला घाटी में शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करती हुई मिनी ट्रक से जा भिड़ी। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हो गया।
वाराणसी से लौट रहा था गुजरात का ग्रुप
जानकारी के मुताबिक 20 लोगों के म्यूजिशियन का ग्रुप उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित शिवकथा में शामिल होने के बाद गुजरात लौट रहे थे। ग्रुप के सभी सदस्य गुजरात के सुरेंद्रनगर और मेहसाणा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।घायलों को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसे में ये लोग हुए घायल
शिवपुरी सड़क हादसे में रावल मोहित, आशीष व्यास, मोहलिक, नरेंद्र नायक, चेतन कुमार, ऋषिकेश, विपुल, अरविंद, अर्जुन, हर्षद गोस्वामी और ड्राइवर घायल है। इन सभी में से 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
9 दिन से लापता अर्चना की खोज तेज, टीवी पर भी दिखेगा प्रसारण
16 Aug, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। लापता अर्चना तिवारी मामले में सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। अर्चना तिवारी की तलाश अब देश भर में होगी। ऑल इंडिया तलाश करने के लिए आदेश भी जारी हो गया है। अर्चना तिवारी की खोजबीन करने के लिए देश भर के सभी राज्यों के सभी जिलों के एसपी को पत्र के माध्यम से सूचना भेज दी गई है। यह पत्र राजधानी भोपाल के रानी कमलापति जीआरपी थाने ने भेजा है।जीआरपी थाना ने देश भर के सभी जिलों के जीआरपी थाने और एसपी को अर्चना की तलाश में मदद करने के लिए कहा गया है।
भोपाल जीआरपी थाने ने देशभर में भेजा पत्र
दरअसल GRP थाना ने देशभर के सभी जिलों के एसपी को अर्चना का सुराग मिलने पर जीआरपी थाने में जानकारी देने के लिए निवेदन किया है। पत्र में लिखा गया है कि अर्चना 7 अगस्त को रानी कमलापति स्टेशन पर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में आखिरी बार देखी गई थी। इसके बाद लापता होने की सूचना होने पर पुलिस ने सर्चिंग की लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। इस वजह से मध्य प्रदेश के अलावा किसी भी राज्य में किसी भी जिले में अगर अर्चना दिखती है तो इसकी सूचना जीआरपी थाना रानी कमलापति को दी जाए। ऑल इंडिया सर्चिंग होने पर अर्चना जल्द मिल सकती है, या फिर अर्चना से संबंधित कोई ठोस सुराग पुलिस को मिल सकता है।
दूरदर्शन पर होगा गुमशुदगी का प्रसारण
बता दें कि अर्चना तिवारी को गायब हुए 9 दिन हो गए हैं, लगातार पुलिस तलाश कर रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। अर्चना का कोई भी सुराग पुलिस को नहीं मिला है। मध्य प्रदेश में अर्चना का सुराग नहीं मिलने पर अब देश भर में अर्चना तिवारी की तलाश करने में पुलिस जुट गई है। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी फैसला लिया है कि अब दूरदर्शन पर देश भर में अर्चना की गुमशुदगी की सूचना प्रसारित की जाएगी। जिससें आम लोगों तक अर्चना की की गुमशुदगी का समाचार जाएगा, जिससे अर्चना को ढूंढ़ने में पुलिस को मदद मिलेगी. दूरदर्शन पर लोगों से अपील की जाएगी कि यदि कहीं भी अर्चना दिखे तो पुलिस को सूचना दी जाए।
सीएम का बड़ा तोहफ़ा: युवाओं के लिए नौकरी का दरवाज़ा खुला
16 Aug, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। इस साल पुलिस विभाग के अलग-अलग पदों पर भर्ती होने वाली है. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राज्य सरकार जल्द साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती करने जा रही है। सीएम मोहन यादव ने 15 अगस्त को पदक विजेता पुलिसकर्मियों को भोपाल के समत्व भवन में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अगले 3 साल में राज्य में 21 हजार से ज्यादा खाली पदों को भरा जाएगा। इस साल साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती होगी. फिर इसके बाद अगले दो साढ़े सात-साढ़े सात हजार पदों पर भर्ती होगी।
भर्ती प्रक्रिया को मिली मंजूरी
सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस साल होने वाली भर्ती के लिए साढ़े सात हजार पदों को मंजूरी दे दी है। उन्होंने आगे कहा कि भर्ती प्रक्रिया अभी से शुरू कर दी गई है. अगले तीन साल में सभी रिक्त पद भरे जाएंगे।
पुलिस भर्ती बोर्ड बनाया जाएगा
पुलिस भर्ती को सुचारू रूप से करने के लिए सीएम ने पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा की जाएगी। इससे कर्मचारी चयन मंडल के कारण पुलिस मुख्यालय में आने वाली समस्या का निराकरण होगा। इसके साथ ही सीएम ने पुलिस हेडक्वॉर्टर को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द भर्ती बोर्ड का गठन करें।
पुलिस भर्ती बोर्ड से क्या फायदे होंगे?
पुलिस विभाग में आरक्षकों से लेकर सब इंस्पेक्टर पदों पर होगी भर्ती
भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी
चयन प्रक्रिया में दिक्कत खत्म होगी
भर्ती प्रक्रिया पर नजर रखी जा सकती है
भ्रष्टाचार खत्म होगा, पारदर्शिता आएगी
मध्य प्रदेश में 6 महीने में 69 हजार हादसे, आंकड़ों ने खोली सड़क सुरक्षा की पोल
16 Aug, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश में सड़क हादसे को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। प्रदेश में 6 महीने में 69, 951 ज्यादा सड़क हादसे हुए, इन हादसों में 61 फीसदी से ज्यादा लोग 30 साल की उम्र से कम हैं यानी 40 हजार 441 लोग हैं। वहीं 108 एंबुलेंस से मिले आंकड़ों के अनुसार 35 से 40 फीसदी घटनाएं ओवर स्पीडिंग के कारण होती है।
30 साल से कम उम्र के सबसे ज्यादा लोग
सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों में सबसे ज्यादा 30 साल से कम उम्र के लोग हैं, इनकी संख्या 40 हजार 441 है। वहीं 31 से 45 साल के आयु वर्ग में 18 हजार 324 केस, 46 से 60 साल के आयु वर्ग में 6 हजार 788 केस हैं। 15 साल से कम आयु वर्ग में 2498 केस हैं।
ओवर स्पीडिंग के सबसे ज्यादा मामले
सड़क हादसों में सबसे बड़ी वजह वाहनों की ओवर स्पीडिंग है. लगभग 35 से 40 फीसदी मामले ओवर स्पीडिंग के हैं। इसके बाद लापरवाही से ड्राइविंग (20-25 फीसदी), ड्रिंक एंड ड्राइव (10 से 15 फीसदी), यातायात नियमों का उल्लंघन (10 से 12 प्रतिशत) और वाहनों की स्थिति (5 से 8 प्रतिशत) के मामले हैं।
इन वजहों से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं
4 मुख्य वजहों से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। इनमें सीट बेल्ट और हेलमेट की अनदेखी, तेज रफ्तार और ओवर स्पीडिंग, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल और ड्रिंक एंड ड्राइव शामिल हैं।
यूनियन कार्बाइड की 850 मीट्रिक टन राख का मामला, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी ये जानकारी
16 Aug, 2025 11:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जबलपुर : यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के बाद अब उसकी राख सरकार के लिए सिरदर्द बनी हुई है. दरअसल, हाईकोर्ट ने राख विनिष्टिकरण की पूरी रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं. हालांकि, मध्य प्रदेश राज्य प्रदूषण बोर्ड ने विनष्टीकरण की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए हाईकोर्ट से समय प्रदान करने के आग्रह किया.
जहरीले कचरे से निकली 850 मीट्रिक टन राख
गौरतलब है कि वर्ष 2004 में आलोक प्रताप सिंह ने यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के विनष्टीकरण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ता की मृत्यु के बाद हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई संज्ञान याचिका के रूप में हो रही थी. पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से पेश रिपोर्ट में बताया गया था कि यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का विनष्टीकरण सफलतापूर्वक पीथमपुर स्थित सुविधा केंद्र में कर दिया गया है. जहरीले कचरे से 850 मीट्रिक टन राख व अवशेष एकत्रित हुआ है.
क्या कचरे से निकली राख भी जहरीली?
कचरे से निकली राख को एमपीपीसीबी से क्लीयरेंस मिलने के बाद अलग लैंडफिल सेल में उसे नष्ट किया जाएगा. इस दौरान हाईकोर्ट में एक अन्य जनहित याचिका दायर की गई, जिसमें कहा गया था कि यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे की राख में रेडियो एक्टिव पदार्थ सक्रिय हैं, जो चिंता का विषय है. इसके अलावा राख में मरकरी है, जिसे नष्ट करने की तकनीक सिर्फ जपान व जर्मनी के पास है.
17 अगस्त को फिर होगी मामले की सुनवाई
हाईकोर्ट ने इस मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद मुख्य याचिका के साथ सुनवाई के आदेश जारी किए थे. वहीं, याचिका पर अगले सुनवाई के दौरान जहरीले कचरे की राख के विनिष्टिकरण के संबंध में जानकारी पेश करने मप्र पीसीबी की ओर से समय प्रदान करने का आग्रह किया गया, जिसे युगलीपीठ ने स्वीकार कर लिया.
जस्टिस अतुल श्रीधरन व जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने आग्रह को स्वीकार करते हुए चार सप्ताह का समय प्रदान किया है. याचिका पर अगली सुनवाई 17 अगस्त को निर्धारित की गई है.
शिवपुरी में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई मिनी बस, गुजरात के सिंगर समेत 4 की मौत
16 Aug, 2025 10:49 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भीषण हादसा हो गया. सुरवाया थाना क्षेत्र के कोटा झांसी नेशनल हाईवे पर ट्रेवल कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई. हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई. जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए.
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएच-46 पर ट्रेवलर मिनी बस डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना शुनिवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले करीब 20 म्यूजिशियन सदस्य काशी विश्वनाथ में आयोजित शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद शुक्रवार शाम को वापस लौट रहे थे. शनिवार तड़के जैसे ही ट्रेवलर बस सुरवाया थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी लेन में पहुंचकर ट्रक से भिड़ गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि 7 लोग घायल हो गए.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में किया ध्वजारोहण
15 Aug, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा निवास के समस्त कर्मयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा भी की।
शौर्य स्मारक में किया शहीदों को नमन
भारत माता की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचकर देश के वीर सपूतों की शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लास्ट पोस्ट की धुन पर शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित किया। उन्होंने शौर्य स्मारक स्थित भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
स्वदेशी के प्रति समर्पण के साथ आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
15 Aug, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : प्रदेश में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और परेड सलामी ली। परेड में सशस्त्र दलों ने तीन चरणों में हर्ष फायर किया और पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान जन-गण-मन और देश भक्ति गीतों की धुनों से वातावरण में राष्ट्र के प्रति प्रेम, गर्व, सेवा और समर्पण के भाव का संचार कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया। प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री के संदेश का लाइव टेलीकास्ट किया गया, जो सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रसारित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, स्कूल छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
शहीदों और बलिदानियों के त्याग और समर्पण का किया स्मरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 79वें में स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को आदरांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की माटी ऐसे अनगिनत जननायकों की जन्मभूमि रही है, जिन्होंने मां भारती की रक्षा में सर्वस्व न्यौछावर किया।
ऑपरेशन सिंदूर से विश्व, भारत की शक्ति और सामर्थ्य से हुआ परिचित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऑपरेशन सिंदूर से विश्व, भारत की शक्ति और सामर्थ्य और भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से अवगत हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने देश की एकता और अखंडता पर कुदृष्टि डालने वालों को कड़ा सबक सिखाया है।
“आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत” का रास्ता स्वदेशी के प्रति समर्पण से ही संभव होगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत” का रास्ता स्वदेशी के प्रति समर्पण से ही संभव होगा। स्वदेशी के प्रति समर्पण के साथ हम आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाएंगे। देशवासियों को बस अपनी शक्ति और सामर्थ्य पहचानने की आवश्यकता है। आज मुझे ये कहते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारा मध्यप्रदेश उन करोड़ों भारतवासियों के उस संकल्प को पूर्ण करने का माध्यम बन रहा है, जिस स्वप्न को हम “आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत” कहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज इस संकल्प का भी दिन है कि हमारा पुरुषार्थ और हमारा पराक्रम स्वदेश के हित में स्वदेशी को स्वीकारे और स्वदेशी का प्रसार करे। भारत की आत्मा में बसा "स्वदेशी" केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान, आत्म-निर्भरता और वैश्विक नेतृत्व का मंत्र है। आज प्रधानमंत्री मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘ लोकल फॉर ग्लोबल’ के आह्वान के साथ हमें हर क्षेत्र-टेक्नोलॉजी, मैन्यूफैक्चरिंग, स्टार्टअप, कृषि, ऊर्जा और रक्षा में स्वदेशी को आधार बनाना है। इसका अर्थ है कि हर उत्पाद हमारे कौशल, हमारे श्रम और हमारे संसाधनों से निर्मित हों। जिस तरह खादी के एक धागे ने स्वतंत्रता संग्राम को शक्ति दी थी, वैसे ही स्वदेशी का प्रत्येक कदम हमें विकसित भारत के संकल्प की ओर ले जाएगा।
अगले चार वर्ष में बजट को दोगुना करना राज्य सरकार का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का वर्ष 2025-26 का बजट प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए तैयार किया गया है, जिसमें कोई नया कर नहीं लगाया गया। राज्य सरकार का लक्ष्य अगले चार वर्ष में बजट को दोगुना करना है। मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय एक लाख 39 हजार वार्षिक से बढ़कर वर्ष 2024-25 में एक लाख 52 हजार हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (GYAN) कल्याण के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। युवा कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में शुरू हुए स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के तहत कौशल विकास, प्रशिक्षण, नवाचार और शोध को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश के सभी शासकीय विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। आगामी पांच वर्ष में 2 लाख 50 हजार भर्तियां करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रदेश के निर्यात में 6 प्रतिशत की हुई बढ़ोत्तरी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के केन्द्र में स्थित होने से मध्यप्रदेश की सभी दिशाओं में आसान पहुंच, कच्चे माल की उपलब्धता, कुशल मानव संसाधन, लॉजिस्टिक सुविधा और उद्योग हितैषी 18 नीतियों के क्रियान्वयन से निवेशकों का भरोसा मध्यप्रदेश पर बढ़ा है। निवेश हितैषी औद्योगिक ईकोसिस्टम से मध्यप्रदेश के निर्यात में 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। मध्यप्रदेश ने वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोज़गार वर्ष घोषित किया है। प्रदेश में 7 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद अब खनिज और पर्यटन जैसी विषयवार कॉन्क्लेव की जा रही हैं। भोपाल में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में अनंत संभावनाएं थीम पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निवेश संवर्धन क्षेत्र में भी हमने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उद्योग संवर्धन नीति के तहत 5 हजार करोड़ से अधिक की सहायता उद्यमियों को दी गई है। साथ ही 15 नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए 2200 करोड़ का निवेश किया गया है। प्रदेश में एक हजार औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन के लिए आशय पत्र और आवंटन आदेश जारी किए गए हैं, जिससे 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश एवं 93 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोज़गार प्राप्त होने की संभावना है। स्वदेशी अभियान “विकसित और आत्मनिर्भर” मध्यप्रदेश की आधारशिला रख रहा है। रायसेन जिले के उमरिया गांव में बीईएमएल आधुनिक रेल कोच कारखाने और धार जिले में पीएम मित्रा पार्क के माध्यम से इन प्रयासों को बल मिलेगा। धार में पीएम मित्रा पार्क से मध्यप्रदेश को टेक्सटाइल इंडस्ट्री में ‘फॉर्म टू फॉरेन’ तक नई दिशा मिलेगी।
मध्यप्रदेश जन विश्वास अधिनियम लागू करने वाला देश का पहला राज्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार के जन विश्वास अधिनियम, 2023 का अनुसरण करते हुए मध्यप्रदेश, ने प्रदेश में ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूईंग’ बिजनेस के लिए जन विश्वास बिल अधिसूचित किया है। ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य है।
प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 18 खेलों की 11 अकादमियां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में संचालित हैं। इनमें 80 प्रतिशत खिलाड़ी प्रदेश से और 20 प्रतिशत अन्य राज्यों से लिए जाते हैं, जिससे "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" की भावना को बढ़ावा मिले। वर्ष 2025-26 में हमारे खिलाड़ियों ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 6 स्वर्ण, 9 रजत, 6 कांस्य और राष्ट्रीय स्तर पर 82 स्वर्ण, 65 रजत, 57 कांस्य पदक जीते हैं।
महिलाओं की भागीदारी बढ़ी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों को प्रतिमाह 1250 रुपए प्रदान किए जाते हैं। भाईदूज से यह राशि बढ़ा कर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दी जाएगी। लखपति दीदी की पहल से 10 लाख 74 हजार समूह सदस्यों के परिवार लखपति बने हैं। टेक्सटाईल सहित रोज़गार परक उद्योगों में हमने प्रतिमाह युवतियों एवं युवकों को पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का फैसला लिया है।
किसानों को बिजली बिल से दिलाई जायेगी मुक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान में किसानों को 5 रुपए में बिजली का स्थायी कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। हमने 3 वर्षों में 32 लाख सोलर पंप उपलब्ध करा कर किसानों को बिजली बिल से मुक्ति दिलाने का लक्ष्य रखा है। किसान भाइयों को 10 लाख कनेक्शन देकर 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों से गेहूं समर्थन मूल्य 2600 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदा गया है। मध्यप्रदेश में देश का सर्वाधिक प्रमाणित जैविक खेती क्षेत्र है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। प्रदेश के 14 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1383 करोड़ रुपये फसल बीमा राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि उद्योग समागम 2025 एक नई पहल है। इस समागम का आयोजन किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को उद्यमिता से जोड़ने और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। मंदसौर में 3812 करोड़ रुपये के निवेश से 11 औद्योगिक इकायों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ, जिससे 6850 लोगों को रोज़गार मिलेगा। इसी तरह तीन दिवसीय समागम का आयोजन नरसिंहपुर में किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में डेढ़ वर्ष में किसानों को 46 हजार 700 करोड़ रुपये का वित्तीय समर्थन दिया गया।
मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना से प्रदेश के ग्रामों को आत्म-निर्भर बनाया जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पशुपालन और डेयरी विकास के लिए सरकार द्वारा योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना में पशुपालक को 25 दुधारू पशु गाय, भैंस, की इकाई प्रदान की जाएगी। योजना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के लिए 33 प्रतिशत एवं अन्य वर्ग के लिए 25 प्रतिशत अनुदान देने की व्यवस्था है। गौ-शालाओं में प्रति गौ-वंश दी जाने वाली राशि को 20 रुपये को बढ़ाकर 40 रुपये किया गया है। मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना से प्रदेश के ग्रामों को आत्म-निर्भर बनाया जाएगा।
पीएम स्वनिधि योजना में 8 लाख हितग्राही लाभान्वित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से प्रदेश के 8 लाख से अधिक हितग्राहियों को 10 हजार से 50 हजार तक की ऋण सहायता उपलब्ध कराई गई है। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश, देश में पहले स्थान पर है। स्वामित्व योजना में 39 लाख से अधिक लोगों को भू-अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं। श्रमिक हितों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। श्रमिकों के लिए संबल योजना लागू है, जिसमें लगभग पौने दो करोड़ श्रमिक पंजीकृत हैं। श्रम कल्याण मंडल ने विभिन्न योजनाओं में 51 करोड़ रुपये की सहायता दी है। अधिक से अधिक श्रमिकों के नियोजन एवं उद्योगों की सुगमता के लिए कारखाना अधिनियम 1948, औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 और ठेका श्रम अधिनियम 1970 में संशोधन किए गए हैं। प्रदेश में एक करोड़ 33 लाख परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। हुकुमचंद मिल की तरह रतलाम और ग्वालियर की मिल के मजदूरों को उनका हक दिलाया जाएगा।
जनजातीय नायकों की गौरव गाथाओं को शैक्षणिक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। कक्षा 1 से महाविद्यालय स्तर तक के लगभग साढ़े 15 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। प्रदेश में जनजातीय वर्ग के समग्र विकास और कल्याण के लिए धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरूआत की गई है। भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय समाज के नायकों की गौरव गाथाओं को शैक्षणिक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। प्रदेश सरकार ने पेसा नियमों से ग्राम सभाओं को सशक्त किया है, जिससे बिना थाने-कोर्ट जाए आपसी चर्चा से विवाद सुलझ रहे हैं। पीएम जनमन योजना और धरती आबा अभियान से 68 करोड़ से अधिक के कार्य किए गए। इक्कीस जिलों में 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। सभी 89 जनजातीय विकासखंडों में सिकलसेल हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन लागू है। पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना में एक हजार 300 से अधिक अभ्यर्थियों को 465 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
प्रदेश में एक लाख कि.मी. सड़क और 500 रेल ओवरब्रिज-फ्लाईओवर का निर्माण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में लोक निर्माण से लोक कल्याण का लक्ष्य है। आगामी पांच वर्ष में प्रदेश में नर्मदा प्रगति पथ, विंध्य एक्सप्रेस-वे, मालवा-निमाड़ विकास पथ, अटल प्रगति पथ, बुंदेलखंड विकास पथ एवं मध्य भारत पथ का निर्माण करवाया जाएगा। प्रदेश में एक लाख किलोमीटर सड़क और 500 रेल ओवरब्रिज-फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। मजरा-टोला सड़क योजना में सुदूर बसाहटों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए 30 हजार किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण का लक्ष्य हमने रखा है।
19 हजार से अधिक गांवों में प्रत्येक घर तक नल से जल की आपूर्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में 78 लाख से अधिक परिवारों और 19 हजार से अधिक गांवों के प्रत्येक घर तक नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
सिंचाई क्षमता में पिछले डेढ़ वर्ष में 7.56 लाख हेक्टेयर की वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 55 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। सिंचाई क्षमता में पिछले डेढ़ वर्ष में 7.56 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां नदियों को जोड़ने के अभियान की शुरुआत हुई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के साथ अंतर्राज्यीय परियोजनाओं से 25 जिले लाभान्वित होंगे। केन-बेतवा, पार्वती-कालीसिंध-चंबल और ताप्ती-बेसिन मेगा रिचार्ज जैसी योजनाएं जल स्तर बढ़ाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाएंगी।
वर्ष 2030 तक 50 प्रतिशत अक्षय स्रोतों से ऊर्जा प्राप्त करना हमारा लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा प्रदेश विद्युत उत्पादन में अग्रणी है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में लगभग पौने 6 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन निवेशों से 1 लाख 85 हजार नए रोज़गार सृजित होने की उम्मीद है। हमारा लक्ष्य वर्ष 2030 तक 50 प्रतिशत ऊर्जा, अक्षय स्रोतों से प्राप्त करना है। इस समय हमारे पास 24 हजार 600 से अधिक मेगावॉट बिजली बनाने की क्षमता है, जिसे इस वर्ष 2 हजार मेगावॉट से अधिक बढ़ाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भोपाल में हुई दो दिवसीय खनन कॉन्क्लेव में 11 औद्योगिक संस्थानों से 19 हजार 650 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 38 लाख आवास पूर्ण कर द्वितीय स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपने सिर पर छत और अपना आंगन, हर व्यक्ति का सपना होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मध्यप्रदेश ने 49 लाख से अधिक स्वीकृत आवासों में से लगभग 38 लाख आवास पूर्ण कर देश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। जनजाति कल्याण के अंतर्गत पीएम जनमन योजना में प्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है। योजना में 1 लाख 83 हजार आवास स्वीकृत कर 76 हजार पूर्ण किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत 8 लाख से अधिक शहरी परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध हो गया है।
खंडवा जिला जल-संचय में देश में प्रथम रहा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में मध्यप्रदेश ने बेहतर प्रदर्शन किया है। तीन माह तक चले इस अभियान में खेतों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 85 हजार से अधिक खेत-तालाब तथा एक लाख 5 हजार कुआं पुनर्भरण हुआ जो लक्ष्य से अधिक उपलब्धि है। अमृत सरोवर 2.0 में एक हजार से अधिक नए सरोवर बनाए जा रहे हैं। गर्व की बात है कि खंडवा जिला जल-संचय में देश में प्रथम स्थान पर है। अविरल निर्मल नर्मदा योजना में साढ़े 5 हजार से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पर्यावरण-संरक्षण और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना की शुरुआत की जा रही है। मनरेगा योजना के माध्यम से 30 हजार से अधिक स्व-सहायता समूह की पात्र महिलाओं की 30 हजार एकड़ निजी भूमि पर 30 लाख से अधिक फलदार पौधे लगाए जाएंगे, जिस पर एक हजार करोड़ रुपये व्यय होंगे। प्रदेश में 922 करोड़ रुपए की लागत से 2400 से अधिक नए अटल पंचायत सेवा सदन स्वीकृत किए गए हैं।
दो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र शहरी विकास को देंगे नई गति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में शहरी विकास को नई गति देते हुए दो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र बनाए जा रहे हैं। इनमें से एक इंदौर, उज्जैन, देवास और धार जिलों के कुछ क्षेत्रों को मिलाकर तथा दूसरा भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ जिलों के क्षेत्रों को मिलाकर बनाया जा रहा है। भविष्य में जबलपुर और ग्वालियर भी मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र बनेंगे। इससे अधोसंरचना मजबूत होगी और कस्बों-नगरों में व्यापारिक और नागरिक संपर्क बढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और बुदनी सहित 8 नगरों को स्वच्छता में राष्ट्रीय सम्मान मिला।
‘ई-समंस शुरू’ करने में प्रदेश प्रथम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नक्सल उन्मूलन के लिए बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में विशेष दस्तों में 850 पद बढ़ाए गए हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया जा रहा है। प्रदेश नवीन आपराधिक कानून लागू करने में अग्रणी है। डायल 100 को डायल 112 से जोड़कर 1200 आधुनिक वाहन तैनात किए गए हैं। ई-समंस शुरू करने में प्रदेश देश में प्रथम है, अब तक 10 लाख ई-समंस तामील हुए हैं।
प्रदेश में जल्द आरंभ होगी सुविधाजनक यात्री बस सेवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आम जनता के लिए सुगम, सुरक्षित और किफायती लोक परिवहन व्यवस्था लागू की जा रही है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत नगर और ग्रामीण मार्गों पर आवश्यकता अनुसार सुविधाजनक यात्री बस सेवा चलाई जाएगी।
विमान सेवाओं का प्रदेश में तेजी से विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में विमान सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। रीवा, सतना और दतिया में नए एयरपोर्ट शुरू हुए हैं। बीते वर्ष में विमानतलों की संख्या 5 से बढ़कर 8 हुई है और शिवपुरी के लिए अनुबंध हो चुका है। लक्ष्य है कि हर 150 किमी पर एक हवाई अड्डा और हर 75 किमी पर एक हवाई पट्टी हो, ताकि सुदूर अंचलों तक हवाई पहुंच संभव हो सके।
प्रदेशवासियों को उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “आरोग्यम् परमं भाग्यं” अर्थात निरोगी काया सबसे बड़ा सौभाग्य है। प्रदेशवासियों को उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश में पीपीपी मोड पर नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण अंचलों की बड़ी आबादी तक उपचार की सुविधा पहुंचेगी। पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा का लाभ दूर-दराज के गांवों तक पहुंच रहा है। राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एक घंटे में अस्पताल पहुंचाने वाले जिम्मेदार नागरिक को 25 हजार रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा।
आयुष चिकित्सा को किया जा रहा है प्रोत्साहित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आयुष चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय एलोपैथिक अस्पतालों में 22 एकीकृत आयुष विंग स्वीकृत किए गए हैं। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत प्रदेश में भारत सरकार द्वारा 800 आयुष आरोग्य मंदिर संचालित हैं। प्रदेश में मानवता और सेवा भाव को समर्पित नि:शुल्क शव वाहन सेवा शुरू की गई है। प्रत्येक जिला चिकित्सालय को 2 और मेडिकल कॉलेज वाले जिलों को 4 वाहन दिए गए हैं।
89 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को दिए गए लैपटॉप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा सशक्त समाज का आधार है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने वाला अग्रणी प्रदेश है। प्रदेश के सभी 55 जिलों में पीएमकॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शुरू किए गए हैं। स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश में 89 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 224 करोड़ रुपये दिए गए हैं और योग्य विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूटी वितरित की गई हैं।
प्रदेश डिजिटल भूमि प्रबंधन में देश का अग्रणी राज्य बना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर के लिए मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे मध्यप्रदेश डिजिटल भूमि प्रबंधन में देश का अग्रणी राज्य बना है। साइबर तहसील के माध्यम से सम्पूर्ण खसरे का नामांतरण अब फेसलेस, पेपरलेस और पूरी तरह ऑनलाइन हो गया है। पिछले डेढ़ वर्ष में पौने 2 लाख से अधिक न्यायालयीन आदेश पारित किए गए हैं।
प्रदेश को मिले दो टाईगर रिजर्व
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश का सतपुड़ा टाइगर रिजर्व देश के 53 टाइगर रिजर्व में प्रभावी प्रबंधन में दूसरे स्थान पर है, जबकि कान्हा टाइगर रिजर्व को देश का सर्वश्रेष्ठ टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर रातापानी अभयारण्य को राज्य का आठवां और माधव राष्ट्रीय उद्यान को नौवां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। चीता प्रोजेक्ट के तहत कूनो में 26 चीते मौजूद हैं और गांधी सागर अभयारण्य में चीतों का नया घर तैयार है। वहां चीतों की बसाहट भी कर दी गई है। वन्य जीव पर्यटन के लिए ओंकारेश्वर और जहानगढ़ अभ्यारण्य विकसित किए जाएंगे। पचमढ़ी अभ्यारण्य को राजा भभूत सिंह के नाम से जाना जाएगा। प्रदेश में नदियों के संरक्षण के लिए गंगोत्री हरित योजना शुरू की गई है। इसके तहत लगभग 100 नदियों के उद्गम स्थलों पर 10-10 एकड़ भूमि में 42 करोड़ रुपये की लागत से करीब ढाई लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में "एक पेड़ मां के नाम 2.0" योजना के तहत 5 करोड़ 40 हजार पौधे लगाए गए हैं।
प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएमपर्यटन वायु सेवा और ग्रामीण संस्कृति से पर्यटकों को जोड़ने के लिए ग्रामीण पर्यटन परियोजना चलाई जा रही है। इसके तहत 121 गांवों में 241 होम-स्टे विकसित किए गए हैं। हाल ही में यूनेस्को ने भोजपुर को अपनी सूची में जोड़ा है और ग्वालियर को क्रिएटिव सिटी ऑफ म्यूजिक का दर्जा दिया है। अब मध्यप्रदेश में 3 स्थायी और 15 टेंटेटिव मिलाकर कुल 18 यूनेस्को धरोहरें हैं। ये आंकड़ा देश में सर्वाधिक है। मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक अभ्युदय का नया दौर है। पिछले डेढ़ वर्ष में प्रदेश में मकर संक्रांति से लेकर गीता जयंती तक अनेक पर्व-त्योहार सरकार और समाज ने मिलकर मनाए हैं। कुल 1450 किमी लंबे श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण लीलाओं से जुड़े तीर्थस्थलों को जोड़ते हुए श्रीकृष्ण पाथेय का निर्माण किया जाएगा।
सिंहस्थ-2028 होगा अभूतपूर्व
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 अभूतपूर्व होगा। इसके लिये शिप्रा पर 30 किलोमीटर लंबाई के नवीन घाट निर्मित किए जा रहे हैं। इससे सिंहस्थ के दौरान 24 घंटे में लगभग 5 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। शिप्रा का जल निर्मल और प्रवाहमान बनाए रखने के लिए सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना एवं शुद्धीकरण के लिए कान्ह डायर्वजन क्लोज डक्ट परियोजना विकसित की जा रही है।
प्रदेशवासियों के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा विकास का कारवां
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर में भारतीय सेनाओं के अप्रतिम साहस और शौर्य के सम्मान में प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। उन्होंने कहा कि देश में आस्था से अर्थव्यवस्था तक, परम्परा से प्रौद्योगिकी तक, सुविधा से सरोकार तक, कृषि से उद्योग तक, नौकरी से स्टार्ट-अप तक हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान रचे जा रहे हैं। मध्यप्रदेश ने स्थापना से लेकर अब तक विकास यात्रा के अनेक पड़ाव सफलतापूर्वक पार किए हैं। प्रदेश की प्रगति के निर्णयों को नागरिकों का व्यापक समर्थन मिला है और हम विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेशवासियों के सहयोग से विकास का यह कारवां निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। सराहनीय सेवा के लिए किया सम्मानित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में पुलिस, जेल और होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति से प्राप्त वीरता, विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया।
इन्हें मिला पुलिस वीरता पदक
पुलिस अधीक्षक मुरैना समीर सौरभ, पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोतीउर्रहमान, निरीक्षक हॉकफोर्स आशीष शर्मा निरीक्षक मोहनलाल मरावी, निरीक्षक हॉक फोर्स राजेश धुर्वे, कार्यवाहक निरीक्षक रतलाम मोहम्मद अयूब खान, निरीक्षक हॉकफोर्स नामदेव शर्मा, निरीक्षक हॉक फोर्स अरुण मिश्रा, निरीक्षक हॉकफोर्स अतुल कुमार शुक्ला, निरीक्षक हॉकफोर्स आशीष शर्मा और निरीक्षक हॉकफोर्स हनुमंत टेकाम को पुलिस वीरता पदक दिया गया।
इन्हें मिला राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक
चंचल शेखर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वि.स.बल. पुलिस मुख्यालय भोपाल मकरन्द देऊस्कर महानिरीक्षक (कार्मिक) बी.एस.एफ. मुख्यालय नई दिल्ली, राजेश कुमार हिंगणकर पुलिस महानिरीक्षक/ओ.एस.डी. टू सी.एम. मध्यप्रदेश (सेवानिवृत्त), अरविंद कुमार सक्सेना पुलिस महानिरीक्षक जोन ग्वालियर, हिमानी खन्ना पुलिस महानिरीक्षक सागर, रामाधार भारद्वाज पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू जबलपुर (सेवानिवृत्त), वीर विक्रम सिंह सेंगर, कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) रेडियो जोन, उज्जैन और नवाब खान मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक स्टेनो प्रशिक्षण शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक मिला।
इन्हें मिला राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (जेल)
एलिक जेण्डर प्रहरी केन्द्रीय जेल जबलपुर, भगवान दास बैण्डवाल, उप निरीक्षक होमगार्ड डिवीजनल कार्यालय, उज्जैन और सुनील कुमार गर्ग डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेंस जबलपुर को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक मिला।
सराहनीय सेवा के लिए पदक (पुलिस)
रुचि वर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल, बीरेन्द्र कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक चयन/भर्ती पुलिस मुख्यालय भोपाल, पंकज श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) नगरीय पुलिस भोपाल, राजेश कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक पी.आर.टी.एस. इंदौर, विनीत कपूर उप पुलिस महानिरीक्षक/पी.एस.ओ. टू डी.जी.पी. पुलिस मुख्यालय भोपाल, विक्रांत मुराब सहायक पुलिस महानिरीक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्यालय भोपाल, मनीषा पाठक सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर, सुअंजना तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर, योगेश्वर शर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर, विनय प्रकाश पॉल सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, शैलेन्द्र सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) नगरीय पुलिस भोपाल, महावीर सिंह मुजाल्दे जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भोपाल, राकेश खाखा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम, इरमीन शाह सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल, मानवेन्द्र सिंह कुशवाह उप सेनानी 2री वाहिनी उच्च न्यायालय सुरक्षा ग्वालियर, रवि कुमार द्विवेदी सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, ऋतुराज गुप्ता उप पुलिस अधीक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्यालय भोपाल, प्रवीण नारायण बघेल उप पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. मुख्यालय भोपाल, संजय कुमार दुबे उप पुलिस अधीक्षक पुलिस रेडियो मुख्यालय भोपाल, सुरेन्द्र सिंह सिकरवार उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, दीपिका शिंदे कार्यवाहक नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर उज्जैन, मनोज कुमार शर्मा कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्यालय भोपाल, मनोज बैस कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) डाटा सेंटर डॉयल-100 भोपाल, सुरेश कुमार बाजनघाटे निरीक्षक / स्टेनो पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालाघाट, शैलेन्द्र सिंह राजपूत निरीक्षक 6वीं वाहिनी वि.स.बल जबलपुर, पंकज कुमार राजवैद्य निरीक्षक / स्टेनो राज्य सायबर मुख्यालय भोपाल, योगेश कुमार शर्मा निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर, राजकुमार तिवारी उप निरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, सतीश माण्डिया उप निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर, देव बहादुर सिंह परिहार उप निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर, होशियार सिंह ठाकुर कार्यवाहक उप निरीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू. भोपाल और ए. जानकी राव आरक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्यालय भोपाल को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्राप्त हुआ।
सराहनीय सेवा के लिए पदक (जेल)
सुभारती राठौर सहायक ग्रेड-2 जेल मुख्यालय भोपाल, राजरूप सिंह मार्को मुख्य प्रहरी उप जेल लखनादौन, लोकेश उदे प्रहरी केन्द्रीय जेल भोपाल, विमल कुमार सिंह प्रहरी केन्द्रीय जेल, भोपाल (सेवानिवृत्त)और कैलाश कर्मा प्रहरी केन्द्रीय जेल उज्जैन को सराहनीय सेवा पदक प्राप्त हुआ।
सराहनीय सेवा के लिए पदक (नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा)
चन्दर सिंह चन्देरिया सहायक उप निरीक्षक होमगार्ड सीहोर, श्याम सिंह राजपूत स्वयंसेवी सैनिक क्रमांक-01 होमगार्ड नर्मदापुरम, मोहन लाल शर्मा स्वयंसेवी सैनिक होमगार्ड शाजापुर और संजीव कुमार शर्मा स्वयंसेवी सैनिक होमगार्ड भोपाल को सराहनीय सेवा के लिये पदक मिला।
किशोर कुमार अरने कार्यवाहक उप निरीक्षक इंदौर को जीवन रक्षा पदक प्रदान किया गया।
सुगम, निरंतर एवं पारदर्शी भर्ती के लिये बनेगा "पुलिस भर्ती बोर्ड" : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
15 Aug, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है। इसलिए इनका कल्याण हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पुलिस विभाग की भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से होती है। इसमें कुछ वक्त लग जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस को जल्द से जल्द मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए घोषणा करते हुए कहा कि अब प्रदेश में मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा। इससे पुलिस भर्तियों में तेजी, पारदर्शिता और परफेक्शन आएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के लिए स्वीकृत पदों की भर्ती मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा की जायेगी। आगामी वर्षों की भर्तियां 'पुलिस भर्ती बोर्ड' द्वारा की जायेंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस, जेल और नगर सेना एवं सुरक्षा तीनों विभागों के शहीदों की विधवाओं और बच्चों के लिए स्नातक स्तर के सभी कोर्सेस में विभिन्न प्राथमिकता श्रेणियों में एक अतिरिक्त सीट पर आरक्षण दिया जाएगा। पुलिस भर्ती पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष हमने 7,500 रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति दी है। पुलिस के करीब 22 हजार 500 पदों पर भर्ती होनी है। इसलिए अब हर साल 7,500-7,500 पदों पर भर्ती कर तीन साल में पुलिस विभाग के सभी रिक्त पद भर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों सहित उप पुलिस अधीक्षक और इससे उच्च अधिकारियों को भी अब छठवें वेतनमान का पद पात्रतानुसार निर्धारित विशेष भत्ता एवं जोखिम भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गृह विभाग से जुड़ी सभी सेवाओं के आधुनिकीकरण एवं भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बहुत जल्द गृह एवं वित्त विभाग की संयुक्त बैठक कर सभी लंबित मसलों का समुचित समाधान निकाला जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के राज्य स्तरीय समारोह में पदक विजेता अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पदक पाने वाले पुलिस, जेल एवं नगर सेना एवं नगर सुरक्षा विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके परिजनों से बेहद आत्मीयतापूर्वक भेंट की और सभी को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अनुशासन, आज्ञाकारिता और सेवा समर्पण ही यूनिफॉर्म सर्विसेस की मूल पहचान है। अपनी जिम्मेदारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पित सेवाओं से आपने न केवल अपने विभाग, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ, यादव ने अपनी असाधारण सेवाओं और उत्कृष्ट योगदान के लिए पदक विजेताओं के कुशल कार्यपालिक कार्य (परफेक्शन) को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और पूर्ण सेवाभाव से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रकार की यूनिफार्म सर्विसेस की सराहना करते हुए कहा कि आपकी विशिष्ट सेवाओं के लिए पदक तो आपको मिलता है, लेकिन मान हमारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आपकी सेवाओं में सरकार हर घड़ी आपके साथ है। पुलिस, जेल और नगर सेना एवं सुरक्षा विभाग के त्वरित आधुनिकीकरण के लिए कोई कमी, कोई ढिलाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी सेवाओं के साथ अपने परिवार को भी समय दें, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और एक स्वस्थ एवं उन्नत समाज के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि यह नए दौर का भारत है। मध्यप्रदेश भी विकास की ओर एक नई उड़ान पर है। नक्सलवाद हमारे लिए गंभीर चुनौती है, यह देश के लोकतंत्र के लिए हानिकारक है। हमने तय किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मार्च 2026 तक हम मध्यप्रदेश को नक्सलमुक्त कर देंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़-दो साल में पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है। मुख्यमंत्री ने डकैत उन्मूलन, नक्सल उन्मूलन, नशामुक्ति, सायबर फ्रॉर्ड, महिला सुरक्षा, गौवंश तस्करी, गुंडे बदमाशों, अवैध हथियार रखने पर सख्त अंकुश और ऑपरेशन सृजन जैसे नवाचारों के लिए पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि सरकार पुलिस सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए हमने पुलिस हॉस्पिटल का शुभारंभ, दिशा लर्निंग सेंटर और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन को एक करोड़ रूपए की सम्मान राशि देने जैसे कई प्रयास किए हैं। ये प्रयास हमेशा जारी रहेंगे।
स्वागत उद्बोधन में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रेरणा से हमें अपनी सेवाओं की बेहतरी के लिए मानव एवं तकनीकी संसाधन मिल रहे हैं। गुरूवार 14 अगस्त को ही प्रदेश में आपातकालीन सेवा के रूप में डायल-112 का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पुलिस भर्तियां भी तेजी से चल रही हैं। नए आपराधिक कानूनों का भी हम प्रभावी रूप से पालन करा रहे हैं। हम ई-ऑफिस की तरफ बढ़ रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ई-ऑफिस से लैस हो गया है, फील्ड की सभी इकाइयां भी ई-ऑफिस से जुड़ रही हैं। सायबर फ्रॉड से निपटने के लिए भी हमारी पूरी तैयारी है। प्रदेश में लोगों को नशामुक्त करने की जागरूकता के लिए हमने 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान चलाया है। इस अभियान के बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रति मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई भी हमने पुन: प्रारंभ की है। पुलिसकर्मियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हमारा पूरा जोर है। उन्होंने पुलिस आधुनिकीकरण और आवश्यकतानुसार भर्तियों की सहज अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीयता से आभार माना। कार्यक्रम के अंत में पुलिस महानिदेशक होमगार्ड्स चंचल शेखर ने सभी का आभार माना।
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव गृह जे.एन. कंसोटिया, पुलिस महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं वरूण कपूर, वरिष्ठ अधिकारी सहित सभी पदक विजेता अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आरंभ में पुलिस बैंड द्वारा स्वागत धुन बजाकर एवं परिजनों ने तिरंगा लहराकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार कर उन्हें पदक पाने की बधाई दी। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों एवं परिजनों द्वारा आकर्षक देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदक विजेताओं और उनके परिजनों के साथ समूह चित्र भी खिंचवाए।
उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 65 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इसमें वीरता के लिए 12 पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 8 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए जेल, नगर सेवा एवं नगर सुरक्षा के 3 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक, 32 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 5 जेल पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक तथा नगर सेवा एवं नगर सुरक्षा के 8 अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आजादी का महापर्व कार्यक्रम में प्रदान किए राष्ट्रीय अलंकरण
15 Aug, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती अनेक वीर योद्धाओं, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र सेवियों द्वारा राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए जीवन का बलिदान करने की साक्षी रही है। राष्ट्र के निर्माण में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली विभूतियां अभिनंदन की पात्र हैं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी विभूतियों का चयन कर उन्हें सम्मानित करने की परम्परा है। संस्कृति, पर्यटन और सहयोगी संस्थाओं ने अभिनव और गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया है, जो सराहनीय है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार की शाम रवीन्द्र भवन, स्थित हंसध्वनि सभागार में आजादी का महापर्व कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर देश की गणमान्य हस्तियों को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान, अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद राष्ट्रीय सम्मान, महर्षि वेद व्यास राष्ट्रीय सम्मान और महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब हम भारत माता की जय बोलते हैं तो रोम रोम रोमांचित हो जाता है। आनंद का प्रवाह कई गुना प्रारंभ हो जाता है। यह परमात्मा की दया है जिस देश में हमने जन्म लिया है उस देश को पूरी दुनिया बड़े आदर के साथ देखती है। हमारे देश की सनातन संस्कृति की कई विशेषताएं हैं। हर काल, हर युग में हर समय दुनिया के लिए हर उलझे-सुलझे प्रश्नों के उत्तर यह संस्कृति देती आई है। दुनिया सदैव कई प्रश्नों का उत्तर प्राप्त करने के लिए भारत की तरफ देखती रही है और भारत ने सदैव उत्तर देने का प्रयास किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमें इस बात का गर्व और आनंद भी है कि बदलते दौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आपरेशन सिंदूर के माध्यम से हम सभी ने भारत का पराक्रम देखा है। इस आपरेशन के माध्यम से सेना के सामर्थ्य को देखा है। लेकिन एक और दौर से हम गुजर रहे हैं, एक तरफ वैश्विक उथल-पुथल में अलग-अलग प्रकार से अब सारी घटनाओं को भी देख रहे हैं। दूसरी तरफ भारत की प्रगति यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तमाम चुनौतियों के बीच कितने ही प्रकार से हो रही है। गत 11 साल का समय अभूतपूर्व रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा धारा 370 की समाप्ति, अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम और आंतक की समाप्ति की दिशा में उल्लेखनीय और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भारत विश्व में अपनी साख बढ़ा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त पुरस्कृत विभूतियों को बधाई देते हुए राष्ट्र हित में किए गए उनके कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में वीरांगना लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान, अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद राष्ट्रीय सम्मान, महर्षि वेदव्यास राष्ट्रीय सम्मान एवं महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान अंतर्गत रुपये 2-2 लाख की सम्मान निधि, प्रशस्ति एवं सम्मान पट्टिका से देश की महान् विभूतियों का सम्मानित किया गया। देश की सुरक्षा, वीरता, नारी उत्थान, सामाजिक पुनर्जागरण में श्रेष्ठतम उपलब्धियों के लिए स्थापित वीरांगना लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान सुमीनाक्षी जैन नईदिल्ली, डॉ. शशिप्रभा कुमार (नोएडा), इंदुमति काटदरे (अहमदाबाद) एवं डॉ. पी.टी.उषा नई दिल्ली को प्रदान किया गया।
स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा के क्षेत्र में श्रेष्ठतम उपलब्धियों के लिए अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद राष्ट्रीय सम्मान से सामाजिक कार्यकर्ता महेश शर्मा झाबुआ, लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) सैयद अता हसनैन, गिरीश प्रभुणे (पुणे) एवं विवेकानंद केन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चर (गुवाहाटी) को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित महर्षि वेदव्यास राष्ट्रीय सम्मान से प्रफुल्ल केतकर शनई दिल्ली, प्रो. रघुवेंद्र तंवर नई दिल्ली, डॉ. केशवराव सदाशिवशास्त्री मुसलगांवकर उज्जैन एवं जाने माने आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल (नई दिल्ली) को सम्मानित किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित करने के लिए निर्मलदास नारंग (ग्वालियर), सेवा भारती शिक्षा समिति (इन्दौर), रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हास्पिटल (वृंदावन), जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल डिण्डोरी को प्रदान किया गया है।
गायक सुरेश वाडकर का सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रख्यात गायक सुरेश वाडकर और उनकी धर्मपत्नी पदमा वाडकर को सम्मानित किया। सुरेश वाडकर ने मन्नाडे के गाए प्रसिद्ध राष्ट्रभक्ति गीत "ऐ मेरे प्यारे वतन...." सहित अपने अनेक गीतों को प्रस्तुत कर श्रोताओं का हृदय जीत लिया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री धर्मेन्द सिंह लोधी, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, भोपाल की महापौर मालती राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
खराब सड़कों पर प्रदर्शन करने आया युवक, मंच तक पहुंचने से पहले पकड़ा गया
15 Aug, 2025 03:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा मच गया। जब एक युवक ने प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के पास पहुंचने की कोशिश की। युवक शहर में खराब सड़कों को लेकर प्रदर्शन कर रहा था। हालांकि गनीमत रही कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समय रहते ही युवक को मंत्री के पास जाने से रोक दिया। युवक ने कहा कि शहर की खराब सड़कों के कारण जनता परेशान है।
भाषण देते समय युवक ने मंच पर पहुंचने की कोशिश की
ग्वालियर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान आज हंगामा खड़ा हो गया। कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति शहर की खराब सड़कों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गया। कार्यक्रम में जब मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का भाषण चल रहा था, इस दौरान ही युवक विजय माहोर नाम का व्यक्ति अपने शरीर पर ग्वालियर शहर की गड्ढे वाली सड़कों से निजात दिलाने के पोस्टर लगाकर पहुंच गया।आनन-फानन में वहां मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। विजय माहौर का कहना था कि ग्वालियर शहर की एक भी सड़क ऐसी नहीं है, जो गड्ढा मुक्त हो. इस तरह के हालात ग्वालियर शहर में है। यह एक दिन की नहीं, बल्कि महीनों से लगातार ग्वालियर शहर की सड़कें खराब हैं। कई बार प्रदर्शन की लेकिन किसी ने नहीं सुना. इस तरह का प्रदर्शन विधानसभा चलने के दौरान विधानसभा के गेट के बाहर भी किया था, लेकिन जनप्रतिनिधियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
बगावत नवोदय में: छात्रों का विरोध प्रदर्शन, हॉस्टल में ताला और भूख हड़ताल
15 Aug, 2025 12:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Navodaya Vidyalaya students protest: सतना के जवाहर नवोदय विद्यालय रहिकवारा में बिजली और पानी की समस्या को लेकर विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पिछले तीन दिनों से बिजली की अनियमित आपूर्ति और मोटर खराब होने के कारण पानी की कमी से छात्र-छात्राएं परेशान थे। छात्रों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद प्रबंधन ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। विद्यालय के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर प्राचार्य शैलेश गुप्ता से मिलने का प्रयास किया, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने आंदोलन छेड़ दिया।
छोड़ दिया था खाना-पीना
उन्होंने खाना-पीना छोड़कर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और मांग की कि जब तक कलेक्टर नहीं आएंगे, तब तक वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर दोपहर में नागौद एसडीएम जीतेंद्र वर्मा और एसडीओपी रघु केशरी समेत बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को तुरंत समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद बच्चों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। कक्षा 6 से लेकर 12वीं के बीच हर क्लास में 30-30 विद्यार्थी हैं।
विद्यालय में स्पेशल लाइन, पर रिले खराब
डीई नागौद कृष्ण कुमार सेठी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय रहिकवारा के लिए स्पेशल लाइन जाती है। दो-तीन दिन से रिले खराब की सूचना मिली है, जिसे बदलवा दिया गया है। विद्यालय परिसर में जनरेटर है। सभी पंखे नहीं चलते हैं। इसलिए छात्रों ने बवाल काटा है। (mp news)
छात्रों ने कलेक्टर को लिखा पत्र
छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम एक पत्र लिखा है। पत्र में छात्रों ने पानी की किल्लत और अनियमित बिजली आपूर्ति को प्रमुख समस्या बताया है। रसायन शास्त्र के अध्यापक की कमी पर भी चिंता जताई है। यह भी शिकायत की है कि पिछले तीन वर्षों से विद्यालय में रखे टैब अभी तक वितरित नहीं किए गए हैं। अपनी समस्याओं को लेकर प्राचार्य से कई बार शिकायत की, लेकिन समस्याओं को अनसुना कर दिया गया। उन्होंने कैटरिंग इंचार्ज की समय पर मीटिंग न होने और प्रतिदिन की गतिविधियों का अभाव होने पर भी सवाल उठाया है। गणवेश (यूनिफॉर्म) न मिलने की समस्या का भी उल्लेख किया है। (mp news)
स्कूल का बोरवेल हो गया ड्राई
जवाहर नवोदय रहिकवारा (Jawahar Navodaya Vidyalaya Rahikwara) परिसर में सभी बोरवेल ड्राई हैं। कई होल कराए गए पर किसी में पानी नहीं निकला। ऐसे में 3 किमी दूर से पानी की सप्लाई आती है। दावा है कि 3 दिन पहले मोटर जल गई है। ऐसे में पंचायत द्वारा 1 से 3 टैंकर पानी भेजवाया जाता है। जरुरत के हिसाब से छात्रों को पानी नहीं मिल रहा है।
आज़ादी का जश्न: प्रदेशभर की मस्जिदों में पहली बार दिखी तिरंगे की शान
15 Aug, 2025 12:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़। आज देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पूरे देशभर के साथ मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में भी आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद मोहन यादव लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। वहीं आजादी के पर्व पर महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल का तिरंगे के रूप में श्रृंगार किया गया।
जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में फहराया तिरंगा
संस्थाधानी जबलपुर में भी स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आकर्षक साज सज्जा की गई थी चारों तरफ तिरंगे के तीन रंग ही नजर आ रहे थे। जबलपुर में इस बार ध्वजारोहण मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया।
जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में किया ध्वजारोहण
एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तिरंगा फहराया। जहां जीतू पटवारी ने कांग्रेस पार्टी का संदेश पढ़ा. उन्होंने कहा कि- 78 साल की आजादी की यात्रा में कांग्रेस की भूमिका किसी से छुपी नहीं है। कांग्रेस राजनैतिक दल के साथ विचारधारा है। वसुधैव कुटुम्बकम, विश्व शांति हमारी विचारधारा है। संविधान और मानवता हमारी विचारधारा है। भारत विश्वगुरु जब हम प्रथम आएंगे तब कांग्रेस की विचारधारा नेतृत्व करेगी।
डॉ रमन सिंह ने राजनादगांव में किया ध्वजारोहण
राजनादगांव के पुलिस परेड ग्राउंड में पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद पुलिस परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली।
प्रदेशभर की मस्जिदों में लहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेशभर के मस्जिद दरगाह में तिरंगा लहराया। राजधानी रायपुर की मस्जिद, दरगाह, खानका और इमामबाड़े में भी ध्वजारोहण किया गया। रायपुर के फ़तेह शाह मस्जिद में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर समाज और मस्जिद कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया. इसके बाद सीएम परेड का निरीक्षण भी करेंगे और सलामी लेंगे।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में फहराया गया तिरंगा
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में तिरंगा फहराया गया। राज्य गीत और राष्ट्र गीत से शुरुआत कार्यकम की हुई. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस सेवा दल के तमाम कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ रहा
CM मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि- 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरी अपनी ओर से प्रदेशवासी देशवासियों को बधाई। सौभाग्य है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान दुनिया में स्थान बढ़ रहा है। स्वर्णिम काल में हमें भूलना नहीं है अमर शहीदों को जिनके कारण से स्वतंत्रता मिली है। लंबा संघर्ष अलग-अलग कल अलग-अलग साल और समय में स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष किया। हर व्यक्ति ने अपने परिवार की कीमत चुका था इस आजादी के अनमोल पर उपलब्ध कराया आदिवासी परिवार से निकाल के आती है। राजा भोज से लेकर शंकर शाह झांसी रानी से लेकर रानी दुर्गावती अवंतीबाई मैं अमर आत्माओं ने देश को आजाद कराया है।
मोहन यादव ने सीएम हाउस में किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर सीएम हाउस में ध्वजारोहण किया। जहां उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय, निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारियों- कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित कर पुरस्कार देने की घोषणा की।
छत्तीसगढ़ के BJP कार्यालयों में होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम
BJP प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह ध्वजारोहण किया । 8.30 बजे BJP जिला कार्यालय एकात्म परिसर में ध्वजारोहण जिसमें BJP के विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे।
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
