राजनीति
मोहन भागवत ने बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में कहा... संघ को 3 बार बैन किया, तब मान्यता मिली
10 Nov, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेंगलुरु। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हमारे संगठन को व्यक्तियों के एक निकाय के रूप में मान्यता दी जाती है। संघ की 1925 में स्थापना हुई थी। क्या आपको लगता है कि ब्रिटिश सरकार इसका रजिस्ट्रेशन करती? असल में कांग्रेस आरोप लगाती है कि आरएसएस बिना रजिस्ट्रेशन के ही चलने वाला संगठन है। भागवत ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत सरकार ने रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य नहीं किया। हम लोगों के समूह की श्रेणी में आते हैं और हम एक जाना-माना संगठन हैं। इनकम टैक्स विभाग और अदालतें आरएसएस को लोगों का समूह मानती हैं। हमारे संगठन को इनकम टैक्स से छूट दी गई थी।
भागवत ने कहा कि संगठन को तीन बार बैन किया गया। इसके बाद हमारे संगठन को मान्यता दे दी। अगर हम नहीं थे, तो किस पर प्रतिबंध लगाया? ऐसी कई चीजें हैं, जो रजिस्टर्ड नहीं है। हिंदू धर्म भी रजिस्टर्ड नहीं है। संघ भगवा झंडे को मानता है, तिरंगे को नहीं, इस मुद्दे पर भागवत ने कहा कि संघ में भगवा को गुरु मानते हैं, लेकिन हम तिरंगे का बहुत सम्मान करते हैं। भागवत ने यह बात विश्व संवाद केंद्र कर्नाटक में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
शशि थरूर ने की आडवाणी की तारीफ, कांग्रेस ने पल्ला झाडा
10 Nov, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ वाला कांग्रेस सांसद और दिग्गज नेता शशि थरूर के बयान दिया तो कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड लिया। पार्टी ने रविवार को साफ किया कि शशि थरूर अपनी बात खुद कहते हैं, इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब थरूर ने भाजपा नेता को जन्मदिन की बधाई दी और फिर आलोचना होने पर उनका बचाव किया। कांग्रेस सांसद ने तर्क दिया कि आडवाणी की इतने सालों की सेवा को सिर्फ एक घटना तक सीमित करना, चाहे वह कितनी भी महत्वपूर्ण क्यों न हो, गलत है।
पवन खेड़ा ने कहा
इसके जवाब में कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के हेड पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा,हमेशा की तरह, डॉ. शशि थरूर अपनी बात खुद कहते हैं और इंडियन नेशनल कांग्रेस उनके हालिया बयान से खुद को पूरी तरह से अलग करती है।
खेड़ा ने आगे कहा कि थरूर का कांग्रेस सांसद और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य बने रहना कांग्रेस की खास लोकतांत्रिक और उदार भावना को दिखाता है। सीडब्ल्यूसी पार्टी के सबसे बड़े फैसले लेने वाली संस्था है।
यह है मामला
पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे एलके आडवाणी इस ह ते 98 साल के हो गए। शनिवार को भाजपा नेता को बधाई देने वालों में शशि थरूर भी शामिल थे। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, आदरणीय एलके आडवाणी जी को 98वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! सार्वजनिक सेवा के प्रति उनका अटूट समर्पण, उनकी विनम्रता और शालीनता और आधुनिक भारत की दिशा तय करने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है।
थरूर की इस टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े ने आपत्ति जताई है। उन्होंने थरूर द्वारा आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने थरूर की आलोचना करते हुए कहा कि आडवाणी द्वारा घृणा के बीज बोना,जनसेवा नहीं कहा जा सकता। उन्होंने 1990 में की गई राम रथ यात्रा का हवाला दिया।
इसके जवाब में थरूर ने एक्स पोस्ट में लिखा, उनकी लंबी सेवा के वर्षों को सिर्फ एक घटना तक सीमित करना, चाहे वह कितनी भी महत्वपूर्ण क्यों न हो, अनुचित है। नेहरूजी के करियर की समग्रता को चीन युद्ध की विफलता से नहीं आंका जा सकता, न ही इंदिरा गांधी के करियर को सिर्फ आपातकाल से। मेरा मानना है कि हमें आडवाणीजी के साथ भी यही स मान रखना चाहिए।
बिहार में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त, 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान
10 Nov, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 20 जिलों की 122 सीटों पर चुनाव प्रचार रविवार शाम को समापत हो गया। इन सीटों पर वोटिंग 11 नंवबर को होगी। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है या फिर अंतिम चरण में हैं। चुनाव आयोग ने 14 नवंबर को मतगणना की तारीख तय की है। बिहार में दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। भारत-नेपाल बॉर्डर को 11 नवंबर की रात तक सील कर दी गई है। इस दौरान सीमा पर लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।
20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान
गयाजी: (10 सीटें) बेलागंज, गया टाउन, बोधगया, टिकारी, शेरघाटी, बाराचट्टी (स्ष्ट), अतरी, इमामगंज (स्ष्ट), गुरुवा, वजीरगंज
कैमूर: (4 सीटें)- चैनपुर, मोहनिया, भभुआ, रामगढ़
रोहतास: (7 सीटें) नोखा, डेहरी, काराकाट, करगहर, सासाराम, चेनारी, दिनारा
औरंगाबाद: (6 सीटें) गोह, ओबरा, नवीनगर, कुटु बा (स्ष्ट), औरंगाबाद, रफीगंज
अरवल: (2 सीटें) अरवल, कुर्था
जहानाबाद: (3 सीटें) जहानाबाद, मखदुमपुर (स्ष्ट), घोसी
नवादा: (5 सीटें) हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर, वारसलीगंज, रजौली (स्ष्ट)
भागलपुर: (7 सीटें) बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती (स्ष्ट), कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, नाथनगर
बांका: (5 सीटें) बांका, अमरपुर, कटोरिया (स्ञ्ज), धोरैया (स्ष्ट), बेलहर
जमुई: (4 सीटें) सिकंदरा (स्ष्ट), जमुई, झाझा, चकाई
सीतामढ़ी: (8 सीटें) बेलसंड, बथनाहा (स्ष्ट), परिहार, सुरसंड, रीगा, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर, बाजपट्टी
शिवहर: (1 सीट) शिवहर
मधुबनी: (10 सीटें) हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर, झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा
सुपौल: (5 सीटें) त्रिवेणीगंज (स्ष्ट), छातापुर, निर्मली, सुपौल, पिपरा
पूर्णिया: (7 सीटें) अमौर, कसबा, बनमनखी (स्ष्ट), रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, बायसी
अररिया: (6 सीटें) नरपतगंज, रानीगंज (स्ष्ट), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी
कटिहार: (7 सीटें) बरारी, कोढ़ा, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी
किशनगंज: (4 सीटें) ठाकुरगंज, किशनगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन (स्ष्ट)
पूर्वी चंपारण (मोतिहारी): (12 सीटें) रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि, गोबिन्दगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पीपरा, मोतिहारी, मधुबन, चिरैया, ढाका
पश्चिमी चंपारण (बेतिया): (9 सीटें) वाल्मीकिनगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया, सिकटा
दूसरे चरण में 1302 प्रत्याशी की प्रतिष्ठा दाव पर
बिहार में दूसरे चरण में 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 136 महिलाएं, 1165 पुरुष और एक थर्ड जेंडर कैंडिडेट शामिल हैं। कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 40,073 ग्रामीण और 5326 शहरी बूथ हैं।
बिहार: नफरती हैं मोदी, वो लोगों को बांटना चाहते हैं… किशनगंज में PM पर राहुल गांधी का हमला
9 Nov, 2025 08:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
किशनगंज: बिहार (Bihar) में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान (Voting) के लिए आज चुनाव प्रचार (Election Campaign) का आखिरी दिन है, ऐसे में तमाम दलों के नेता पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इसी कड़ी में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने किशनगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर तीखा हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी लोगों को बांटना चाहते हैं.
कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम नरेंद्र के खून में नफरत है और वो लोगों को बांटना चाहते हैं उनके बीच नफरत फैलाना चाहते हैं. उन्होंने कहा ‘मेरे खून में मोहब्बत और भाईचारा है और मैं हिंदुस्तान को जोड़ना चाहता हूं. यही फर्क है और यही लड़ाई है’. इस दौरान राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि सीएम ने बिहार से और पीएम ने देश में रोजगार खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा ‘बिहार में जो भी माल बिकता है वो चीन, वियतनाम, बांग्लादेश, कोरिया में बनता है. हम चाहते हैं, यहां जो माल बिके- उसमें Made in Bihar लिखा हो’.
कांग्रेस सांसद ने कहा कि बिहार में आप पाइन एप्पल, आम, मक्का, मखाना उगाते हैं, लेकिन नीतीश जी ने 20 साल में एक भी फूड प्रोसेसिंग यूनिट नहीं लगवाया है. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि गृह मंत्री सरेआम झूठ बोलते हैं कि बिहार में उद्योग लगाने के लिए जमीन नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार में जमीन की कोई कमी नहीं है. बिहार सरकार अडानी को जितनी जमीन चाहिए देने को तैयार है. सांसद ने कहा कि अडानी को 1 रुपए प्रति एकड़ की दर से जमीन दी गई है. उन्होंने कहा कि BJP नफरत फैलाकर जनता का ध्यान भटकाती है और देश का पैसा ले लेती है. उन्होंने कहा कि BJP जनता को डराती है, जिससे लोग सही सवाल नहीं पूछते. उन्होंने कहा कि कई ऐसे स सवाल है जिनका जवाब मिलना जरूरी है.
कांग्रेस का भी समर्थन करता RSS… मोहन भागवत ने स्पष्ट की राजनीति में संघ की भूमिका
9 Nov, 2025 07:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: कर्नाटक के बेंगलुरु (Bengaluru) में आरएसएस (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagvat) ने संघ (Sangh) का राजनीतिक समर्थन (Political Advocacy) और विचार पर अहम बातें शेयर कीं. उन्होंने कहा कि हम नीतियों का समर्थन करते हैं, किसी व्यक्ति या पार्टी का नहीं. इसके लिए अन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे श्री राम जन्मभूमि आंदोलन और राम मंदिर. यानी हम राष्ट्रनीति का समर्थन करते हैं, राजनीति का नहीं.
संघ प्रमुख ने कहा कि संघ राजनीति करने में विश्वास नहीं करता. राजनीति समाज को बांटता है और संघ समाज को एकजुट करता है इसलिए हम राजनीतिक दलों को समर्थन नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि हम cause को समर्थन देते है. राम मंदिर आंदोलन को अगर बीजेपी की जगह कांग्रेस हाथ में लेती तो हम उसको ही समर्थन करते. हम राष्ट्रनीति को समर्थन करते है, राजनीति को समर्थन नहीं करते.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ तो पहले से ये मानता है कि सबका साथ और सबका विकास. अब हमारे स्वयं सेवक राजनीति में इस स्लोगन की आवश्यकता को महसूस किए तो वहां नारा दे रहे हैं. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि राजनीतिक दल संघ को स्वीकार नहीं करते. उनके लिए हर दरवाजा बंद है. केवल बीजेपी ही आरएसएस के लिए अपने दरवाजे खोलती है.
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि हम संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट करना, संगठित करना और गुण प्रदान करना चाहते हैं ताकि वे एक समृद्ध और मजबूत भारत का निर्माण कर सकें जो दुनिया को धर्म का ज्ञान प्रदान करे. ताकि दुनिया सुखी, आनंदित और शांतिपूर्ण हो. कार्य का वह हिस्सा पूरे समाज, पूरे राष्ट्र द्वारा किया जाना है. हम हिंदू समाज को इसके लिए तैयार कर रहे हैं. हमारा एकमात्र विजन है. उस विजन को पूरा करने के बाद, हम कुछ और नहीं करना चाहते हैं. संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित करना, यही हमारा काम है. हम इसे पूरा करेंगे और संगठित समाज बाकी काम करेगा. हमारा मिशन, हमारा विजन एक संगठित, मजबूत हिंदू समाज है.
500 से अधिक बार उड़ा हेलीकॉप्टर… बिहार चुनाव में ऐसा ताबड़तोड़ रहा NDA का प्रचार
9 Nov, 2025 06:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार (Bihar) में चुनावी सभा (Election Meeting) के बीच एनडीए ने प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन के बीच लगभग 500 से भी ज्यादा बार हेलीकॉप्टर (Helicopter) ने अलग-अलग जगह पर फेरे लगाए. भारतीय जनता पार्टी (BJP) में चुनाव प्रबंधन से जुड़े नेता राजीव बब्बर (Rajiv Babbar) ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रचार कौन है सभी 243 सीटों पर जाकर चुनाव प्रचार किया. उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल एक दूसरे दलों के लिए अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार के लिए भेजा.
सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे चुनाव के लिए 5 से 8 हेलीकॉप्टर प्रतिदिन बिहार के अलग-अलग जगहों के लिए उड़ान भरते थे आमतौर पर औसतन एक दिन में 6 हेलीकॉप्टर बिहार में चुनावी जनसंख्या के लिए नेताओं को लेकर जाते थे. यदि मौसम माकूल रहे और सब कुछ ठीक रहा तो एक दिन में एक नेता पांच से लेकर आठ सभाएं तक कर पाते थे.
राजीव बाबर ने बताया कि अक्टूबर के अंत में बे मौसम बरसात में चुनावी प्रचार की रफ्तार को थोड़ी धीमी कर दी. उन्होंने कहा कि बेमौसम बरसात की वजह से कई बार उन्हें हेलीकॉप्टर को कैंसिल करना पड़ा. इसकी वजह से सभाएं रद्द हुईं. हालांकि, कुछ परिस्थितियों ऐसी भी आई जिसमें सड़क माध्यम से नेता रैली करने के लिए पहुंचे.
MP की विधायक निर्मला सप्रे पर सस्पेंस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले–उनसे ही पूछा जाए वे किस दल में हैं
9 Nov, 2025 11:47 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजनीति में बीना विधायक निर्मला सप्रे (MLA Nirmala Sapre) का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। कांग्रेस के टिकट पर 2023 में पहली बार विधानसभा पहुंचीं सप्रे अब भाजपा के मंचों पर दिखाई देती रही, लेकिन औपचारिक रूप से उन्होंने भाजपा की सदस्यता अब तक नहीं ली। उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर कांग्रेस ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिससे यह मामला और उलझ गया है। अब भाजपा भी उनसे किनारा करते दिख रही हैं।
इस पूरे विवाद पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने निर्मला सप्रे किस दल में है सवाल के जवाब में कहा कि निर्मला सप्रे भाजपा के 164 विधायकों की सूची में शामिल नहीं हैं। वे किस दल में हैं, यह सवाल उन्हीं से पूछा जाना चाहिए। खंडेलवाल ने आगे कहा कि भाजपा में संगठनात्मक अनुशासन सर्वोपरि है। पार्टी की सदस्यता लिए बिना कोई व्यक्ति आधिकारिक रूप से भाजपा से नहीं जुड़ सकता।
निर्मला सप्रे ने 2023 में सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सप्रे सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ राहतगढ़ में मंच पर नजर आईं। वहां मंच से यह घोषणा की गई कि उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली है, और उन्हें भाजपा का गमछा पहनाया गया। सप्रे ने भी कहा कि वे “बीना के विकास के लिए भाजपा के साथ आई हैं। हालांकि, इस सार्वजनिक घोषणा के बावजूद उन्होंने भाजपा की औपचारिक सदस्यता नहीं ली। बावजूद इसके, वे भाजपा उम्मीदवार लता वानखेड़े के लिए प्रचार करती रहीं और कांग्रेस से पूरी तरह दूरी बना ली।
ये लोग झूठे वादे करके…प्रियंका गांधी ने की जनसभा, NDA पर जमकर साधा निशाना
9 Nov, 2025 10:46 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के पहले चरण के मतदान पूरे हो चुके हैं, अब दूसरे चरण के चुनावों से पहले सभी पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में हैं. इस कड़ी में शनिवार को दूसरे चरण के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भागलपुर में एक जनसभा को संबोधित किया.
रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी सोचते हैं कि वे झूठे वादे करके और आपको 10,000 रुपये देकर आपका वोट हासिल कर सकते हैं… पिछले 20 सालों से बिहार में उन्हीं की सरकार है, और उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया. वे सुरक्षा भी नहीं दे पाए. प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध पहले से तीन गुना बढ़ गए हैं… वे आपको 10,000 रुपये की रिश्वत देने की कोशिश कर रहे हैं… पैसे ले लो, लेकिन उन्हें अपना वोट मत देना.’
वहीं, प्रियंका गांधी का कटिहार से एक और बयान सामने आया है. ज़्यादा वोटर टर्नआउट पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘लोग बदलाव चाहते हैं. मैं सभी मीटिंग्स में यह देख रही हूं और मैं कम बोल रही हूं जनता ज्यादा बोल रही है. लोग बदलाव चाहते हैं; वे थक गए हैं और परेशान हो गए हैं. ध्यान भटकाने की कोई भी चीज काम नहीं कर रही है. लोग सभी पार्टियों से अपने भविष्य और तरक्की के बारे में बात करने के लिए कह रहे हैं.’
बता दें कि आज भागलपुर से पहले प्रियंका गांधी ने कटिहार के कदवा में भी एक चुनावी रैली की थी. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी वोट चोर हैं और उनके साथ तीन और लोग हैं; ज्ञानेश कुमार, विवेक जोशी और एस.एस. संधू. ये सभी चुनाव आयोग के ऊंचे अधिकारी हैं, जो देश के संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. प्रियंका गांधी ने जनता से अपील की कि इन नामों को याद रखें; जो लोग संविधान और लोकतंत्र के साथ विश्वासघात कर रहे हैं.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री होकर मोदी कट्टा, गोली, फिरौती, रंगदारी जैसी बातें करते हैं. उनका स्तर इतना नीचे गिर चुका है कि वे अपने पद की गरिमा भी नहीं रख पा रहे. उन्होंने कहा कि मोदी अब जनता के बीच अपना भरोसा खो चुके हैं. देश उनकी झूठ और नफरत की राजनीति को पहचान चुका है.
राहुल के हाईड्रोजन बम दावे पर राजनाथ सिंह का तंज, कहा- ये तो छोड़ो, पटाखा भी नहीं जला पाए
9 Nov, 2025 09:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Union Defence Minister Rajnath Singh) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के वोट चोरी के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। लोकसभा नेता प्रति पक्ष के हाइड्रोजन बम (hydrogen bomb) वाले दावे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह एक पटाखा भी नहीं जला पाए है। केंद्रीय मंत्री ने बिहार चुनाव के पहले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के एसआईआर पर उठाए गए सवालों को लेकर कहा कि चुनाव आयोग (election Commission) ने इस पर अपनी सफाई दे दी है।
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेता पर जमकर निशाना साधा। बिहार में वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा, “वह इस मामले को लेकर एक भी ठोस मामला पेश नहीं कर पाए हैं। चुनाव आयोग ने बार-बार कहा है कि अगर आपके पास किसी तरह की कोई शिकायत है, तो उसे लेकर आएं या फिर कोर्ट जाएं। लेकिन वह ऐसा कुछ नहीं करते। वह हाईड्रोजन बम या परमाणु बम गिराने की बात करते हैं, लेकिन वास्तव में वे एक छोटा सा पटाखा भी नहीं जला पाए हैं।
राहुल गांधी की तरफ से हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव पर लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर भी रक्षा मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, “उन्होंने इसके लिए पदयात्रा की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। लेकिन अब वे चुनाव की बात कर रहे हैं जो हो चुका है। आप लोगों को ठगकर लंबे समय तक राजनीति नहीं कर सकते।”
इसके अलावा एसआईआर का विरोध कर रहे बाकी विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि यह लोग वास्तव में वैध मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि जो लोग बाहर से आए हैं, जिन घुसपैठियों के नाम बिहार की मतदाता सूची में थे। उन्हें अब हटाया जा रहा है। ऐसे कई लोग भी हैं जो रोजी-रोटी की तलाश में बिहार से स्थायी रूप से चले गए हैं या जिनका निधन हो गया है। बस उनके नाम मतदाता सूची में नहीं होंगे। ऐसे में उन्हें इससे क्या ही दिक्कत है?”
मुसलमान वंदे मातरम नहीं बोल सकते, मुझसे बुलवाकर दिखाओ…सपा विधायक ने दिया विवादित बयान
9 Nov, 2025 09:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम (National Song Vande Mataram) को बने 150 साल हो गए हैं। देशभर में इसके लिए कई कार्यक्रम भी हुए। पीएम मोदी (PM Modi) ने इस उपलक्ष्य पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। लेकिन मुंबई में वंदे मातरम को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। सपा विधायक अबू आजमी (SP MLA Abu Azmi) ने वंदे मातरम को लेकर विवादित बयान दिया है। आजमी ने कहा कि कोई मुझसे कोई वंदे मातरम नहीं बुलवा सकता है। किसी मुसलमान से वंदे मातरम नहीं बुलवाया जा सकता है। इस्लाम में जमीन-सूरज की पूजा नहीं, अल्लाह के सिवाय किसी की वंदना नहीं होती है। कहा कि जैसे आप नमाज नहीं पढ़ सकते, वैसे ही कोई मुसलमान वंदे मातरम नहीं बोल सकता।
बता दें कि मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने सपा विधायक अबू आसिम आजमी को उनके आवास के पास शुक्रवार सुबह होने वाले राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम्’’ के गायन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। साटम ने एक्स हैंडल से निमंत्रण की एक प्रति शेयरक की थी। इसमें आजमी को टैग किया गया था। बस यही से विवाद शुरू हो गया।
अबू आजमी ने साटम को कानूनी भाषा में जवाब देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया है कि किसी को जबरन राष्ट्रगीत गाने के लिए बाध्य करना, व्यक्ति के धर्म और अंतरात्मा की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। इसके अलावा कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उन याचिकाओं को खारिज कर दिया है जिनमें ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान कानूनी दर्जा और संरक्षण देने की मांग की गई थी।
आजमी के जवाब के बाद बीजेपी ने हंगामा शुरू कर दिया। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अजित साटम और विधानसभा अध्यक्ष राहिल नार्वेकर ने शुक्रवार को अबू आसिम आजमी के घर के सामने मंच पर वंदे मातरम का पाठ किया। इस मंच से कुछ विवादित नारे भी लगने की बात कही जा रही है।
तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के ‘कांग्रेस का मतलब मुसलमान’ बयान पर भड़की BJP, कहा- वह जिन्नावादी हैं
9 Nov, 2025 08:32 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (Chief Minister Revanth Reddy) के कांग्रेस (Congress) का मतलब मुसलमान (Muslim) वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) भड़क गई है। पार्टी ने रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उनके दल ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वह जिन्नावादी हैं और शरिया को संविधान से ऊपर रखती है। इससे पहले जुबली हिल्स विधानसभा के लिए होने जा रहे उपचुनाव से पूर्व भारतीय कप्तान अजहरुद्दीन को भी मंत्री बनाए जाने का भाजपा ने विरोध किया था।
गुरुवार को जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा की तरफ से अजहर को मंत्री बनाए जाने पर किए जा रहे विरोध की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही है, जो कि अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को बड़े पद देती है। उन्होंने कहा, “‘‘कांग्रेस का मतलब मुसलमान और मुसलमान का मतलब कांग्रेस है।’’
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद भाजपा की तरफ से प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मैदान संभाला। उन्होंने रेड्डी पर हमला करते हुए कहा, “रेवंत रेड्डी ने उस बात को खुले तौर पर स्वीकार किया है जो हम बहुत लंबे समय से जानते हैं… यह आईएनसी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) नहीं है, यह जेडब्ल्यूसी यानी ‘जिन्नावादी कांग्रेस’ है। आज उन्होंने इसे खुलेआम स्वीकार भी कर लिया है।”
पूनावाला ने आरोप लगाया कि इसी मानसिकता की वजह से कांग्रेस बार-बार कहती रहती है कि मुसलमान पहले, शरिया पहले, वोट बैंक पहले, न कि संविधान पहले, भारत पहले। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “तेलंगाना सीएम ने जो कहा है वही कांग्रेस का असली चेहरा है। वह असल में सिर्फ अपने वोट बैंक की सेवा कर रही है। वह वोट बैंक और शरिया को संविधान से ऊपर रखती है। यही वह मानसिकता है जिसके कारण कांग्रेस ओबीसी, एससी, एसटी के आरक्षण में कटौती कर अपने पसंदीदा वोट बैंक को देना चाहती है। उसने कर्नाटक और तेलंगाना में ऐसा किया है।
प्रियंका गांधी का PM मोदी पर वार — ‘कट्टा-गोली की भाषा से चुनाव नहीं जीते जाते’
8 Nov, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक जुबानी जंग जारी है. पीएम मोदी अपनी जनसभाओं में लगातार विपक्ष पर जंगलराज का आरोप लगाते हुए निशाना साध रहे हैं. अब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है. इस दौरान प्रियंका ने चुनाव आयोग को भी लपेटा है. उन्होंने पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर बेहद तीखा हमला किया है.
प्रियंका गांधी ने कटिहार जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को भी बरकरार नहीं रख पा रहे हैं. पीएम मोदी अपनी जनसभाओं में कट्टा, गोली, फिरौती और रंगदारी जैसी बातें करते हैं. असल में इनके पास कोई मुद्दा नहीं है. इसलिए अपनी भाषा का स्तर इतना नीचे गिर चुका है. प्रियंका गांधी ने लोगों से पूछते हुए कहा कि अब आप ही बताइए कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को देश की जनता पहचान गई है. अब जनता मोदी के झूठ से गुमराह नहीं हो रही है. इसीलिए पीएम मोदी चुनाव जीतने के लिए अब वोट चोरी पर उतर आए हैं.
पीएम मोदी के साथ चुनाव आयोग को घेरा
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए चुनाव आयोग को भी घेरा है. उन्होंने पीएम मोदी चुनाव आयोग के तीन लोगों के साथ मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं. इनके नाम ज्ञानेश कुमार, विवेक जोशी और एस. एस. संधू हैं. यही तीन लोग पीएम मोदी के साथ वोट चोरी कर रहे हैं. ये सभी चुनाव आयोग के सबसे ऊंचे अधिकारी हैं. ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और वोट चोरी में सरकार का साथ दे रहे हैं.
लोकतंत्र और संविधान के साथ विश्वासघात
प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग के तीनों अधिकारी जनता का अधिकार छीन रहे हैं. उन्होंने जनसभा मौजूद लोगों से कहा कि इनके नाम याद कर लीजिए. इन्हें पद के पीछे छिपने मत दीजिए. यहीं तीनों अधिकारी हैं जो लोग लोकतंत्र और संविधान के साथ विश्वासघात कर रहे हैं, उन्हें देश भूलेगा नहीं. इन सभी को आने वाले समय में जवाब देना पड़ेगा. प्रियंका गांधी ने संविधान ने जनता को वोट डालने की शक्ति दी है, जिससे सरकार बनाने का निर्णय आप लेते हैं, लेकिन जब BJP को पता चला कि जनता खिलाफ हो रही है, तो उसने आपके अधिकारों को कमजोर करने के लिए ‘वोट चोरी’ करनी शुरू कर दी.
जनता से बीजेपी सरकार से त्रस्त
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा में उत्तर प्रदेश के ललितपुर में घटी एक घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि ललितपुर में एक किसान खाद लेने के लिए दो दिन लाइन में खड़ा रहा है. बिना कुछ खाए और पीए खाद लेने का इंतजार करते हुए आखिर में उसकी जान चली गई. बीजेपी सरकार की यही सच्चाई है, जहां हर तरफ लोग त्रस्त हैं, जनता के पास इन्हें हटाने का अधिकार वोट है वो भी छीनने की कोशिश की जा रही है.
बिहार में बंपर वोटिंग: जनता का जोश बढ़ा, नेताओं की टेंशन भी बढ़ी!
8 Nov, 2025 12:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई. चुनाव आयोग ने अपना फाइनल आंकड़ा जारी कर दिया है, जिसके अनुसार 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं पिछले विधानसभा चुनाव की अगर बात की जाए तो कुल 57.29 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जो करीब 8 प्रतिशत अधिक है. इस बार हुई रिकॉर्ड वोटिंग को लेकर कई मायने निकाले जा रहे हैं. जहां एक ओर वोटिंग प्रतिशत बढ़ने को लेकर खुशी जाहिर कर रहे हैं तो कुछ दलों को इससे टेंशन बढ़ती नजर आ रही है. अक्सर देखा जाता है कि जब भी चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ता या घटता हो तो उसके कई मायने निकाले जाते हैं. हालांकि चुनाव परिणाम हमेशा अनिश्चित रहते हैं लेकिन बंपर वोटिंग को देखते हुए लहर या बदलाव की संभावना से जोड़कर देखा जाता है. जनता किसे चुनती है यह तो उसके मूड पर ही निर्भर करता है.अब देखना यह होगा कि ज्यादा वोटिंग सत्ता परिवर्तन का संकेत हैं या सत्ता पक्ष प्रो इनकंबेंसी का वोट है. वहीं कुछ लोग इसे जनसुराज के क्रांति का उदय से जोड़कर देख रहे हैं.
सभी दल कर रहे जीत का दावा
बिहार में बढ़ी हुई वोटिंग को लेकर जहां महागठबंधन दल के सीएम उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार से जनता त्रस्त हो गई है, इसलिए इसे बदलना चाह रही है. तो वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार के लोग सुशासन की सरकार को पसंद कर रहे हैं. नीतीश कुमार को सीएम बनाना चाह रहे हैं. इसलिए लोग बढ़-चढ़कर वोटिंग कर रहे हैं. इस चुनाव में एक फैक्टर जनसुराज पार्टी भी है. वैसे तो जनसुराज पार्टी पहली बार अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारी है लेकिन बढ़ती लोकप्रियता ने सभी दलों की चिंता बढ़ा दी है. जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर का कहना है कि बिहार की जनता अब सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का राज देख चुकी है. इसलिए वह विकल्प के तौर पर जनसुराज को चुन रही है. यही कारण है कि इस बार काफी वोटिंग हुई है.
क्यों बढ़ी होगी वोटिंग?
बिहार में SIR के बाद पहली बार चुनाव हुआ है, जिसमें करीब 65 लाख मतदाताओं के सूची से नाम हटाए गए हैं. वहीं इस बार करीब 5 लाख मतदाता बढ़े हैं. वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की कई वजहें हो सकती हैं. जैसे 65 लाख मतदाता सूची से बाहर हो गए, जिनका नाम सूची में तो था लेकिन वे मतदान करने नहीं जाते थे. इस बार युवाओं ने भी अपना नाम सूची में जुड़वाकर पूरे जोश के साथ भाग लिया है. शायद यही वजह हो सकती है कि वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई हो.
5 प्रतिशत से अधिक वोटिंग पर 3 बार बदली सत्ता
इस बार के विधानसभा चुनाव में पिछली बार की अपेक्षा करीब 8 प्रतिशत ज्यादा वोटिंग हुई है. बिहार के चुनाव में कई बार ऐसा देखा गया है कि जब भी 5 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है तो सत्ता परिवर्तन जरूर हुई है. इसकी शुरुआत 1967 से हुई थी. बिहार में यह पहली बार था जब किसी गैर-कांग्रेसी दलों ने सरकार बनाई थी. इसके बाद 1980 में यही देखा गया. विधानसभा चुनाव में पिछली बार से करीब 7 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ था. जिसके बाद पहली बार लालू यादव की सरकार बनी थी. यही 1990 में भी दोहराया गया, इस दौरान भी बिहार में पिछली बार की अपेक्षा 5.8 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. जिसके बाद बिहार की सत्ता बदल गई थी. अब एक फिर 5 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है.
बिहार चुनाव: मोहन यादव का प्रचार अभियान तेज, आज कई क्षेत्रों में रैलियां
8 Nov, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देवघर। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार जारी है. सीएम मोहन यादव भी प्रचार में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री शनिवार को तीन विधानसभाओं फुल्लीडुमर, पिपरा और बोधगया में जनसभा को संबोधित करेंगे. सीएम का बिहार में धुआंधार प्रचार जारी है. मोहन यादव का नाम बीजेपी स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल हैं.
सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव सुबह 11 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. देवघर एयरपोर्ट से सीएम 11.10 बजे बिहार के बांका के लिए रवाना होंगे. यहां सीएम बेलहर विधानसभा के फुल्लीडुमर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे बेलहर से मोतिहारी जाएंगे. यहां पिपरा विधानसभा क्षेत्र के बालाकोठी हाई स्कूल ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पिपरा से गयाजी के लिए सीएम दोपहर 2 बजे रवाना होंगे. गयाजी जिले की बोधगया विधानसभा गजाधरपुर मैदान में सभा करेंगे.
बिहार में मुख्यमंत्री का धुआंधार प्रचार
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीएम मोहन यादव का धुआंधार प्रचार जारी है. इससे पहले पटना, पश्चिम चंपारण, सहरसा, गयाजी, बांका और मधेपुरा में चुनाव प्रचार कर चुके हैं. सीएम बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं. सेकंड फेस के लिए प्रचार जोर-शोर से जारी है. दूसरे चरण के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी और दोनों चरणों के परिणाम 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे. सीएम दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भी चुनाव प्रचार कर चुके हैं.इन चुनावों में बीजेपी को सीएम के प्रचार से काफी मदद मिली थी. अब बिहार में अपनी दमदार छवि का असर दिखा रहे हैं. सीएम, यादव समाज से आते हैं और ओबीसी भी हैं. बिहार में करीब 14 फीसदी यादव है.
हरियाणा मंत्री ने राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान, वोट चोरी और ब्राजीलियन मॉडल आरोपों पर बरसे
7 Nov, 2025 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Elections) में वोट चोरी के आरोपों को लेकर राजनीति तेज हो गई है। ब्राजीलियन मॉडल (Brazilian Model) की फोटो को लेकर राहुल के आरोपों पर हरियाणा सरकार में मंत्री किशन सिंह बेदी (Minister Kishan Singh Bedi) ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए तीखे शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा, “यह आदमी (राहुल गांधी) सठैया गया है। यह हर बार उल्टी बात बोलता है और फिर कोर्ट जाकर थूक के चाट कर वापस आता है।”
मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता ने कहा, “बिहार चुनाव में उनका (राहुल गांधी का) कोई प्रभाव नहीं है। वह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देना चाहते हैं, वही व्यवस्था जिसने उनके परिवार से चार प्रधानमंत्री दिए और उन्हें सांसद बनाया। उनकी बहन और उनकी मां भी सांसद हैं। वह लोकतंत्र पर हमला करते हैं और विदेशी ताकतों के हाथों में खेलते हैं।”
सैनी सरकार में मंत्री ने राहुल गांधी के आरोपों पर बिहार में भाजपा नेताओं की रैलियों से जवाब दिया। उन्होंने कहा, “वह आरोप लगाते हैं कि वोट चोरी हुए हैं। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, यूपी के सीएम योगी ने कितनी जनसभाएं कीं? हमारे 15 मुख्यमंत्री गांव-गांव और गली-गली घूम रहे हैं। नीतीश कुमार की पूरी पार्टी काम कर रही है। चिराग पासवान हर जगह जा रहे हैं। हमारे केंद्रीय नेता, सांसद, राज्यों के उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सभी राज्य मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा सांसद हर विधानसभा में जा रहे हैं और 20 दिनों तक लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। अगर वोट चोरी शामिल होती, तो हमें इतना पसीना बहाने की जरूरत क्यों थी? हम आराम से बैठ सकते थे, वोट चुरा सकते थे और सरकार बना सकते थे।”
बेदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “ये आदमी (राहुल गांधी) सच कह गया है… हर बार वो उलटे-सीधे बयान देते हैं, ‘और हर बार कोर्ट जाकर, फिर थूक के चाट के वापस आता है।’ अगर बिहार में नतीजे नहीं आए, तो वो भाग जाएँगे और फिर से रोएँगे। ये आदमी लोकतांत्रिक व्यवस्था को नाकाम करना चाहता है। यह जेन जी की बात करके नेपाल की मिसाल कायम करना चाहता है। यह भारत है। राहुल को सरकार बनाने वाले मतदाताओं का अपमान करने की गलती नहीं करनी चाहिए।”
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
