राजनीति
MP युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष को पुलिस ने घर से उठाया, जानिए वजह
11 Jan, 2026 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुरैना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले से युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष (Youth Congress Assembly President) को पुलिस ने घर से उठा लिया है। तीन थानों की पुलिस ने सबलगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष को घर से उठाया है। दरअसल शहर में बढ़ती लूट डकैती और हत्या के मामले को लेकर अभिषेक पचौरी ने 10 तारीख को थाने के घेराव का ऐलान किया था।
थाना घेराव के पहले पुलिस में सख्ती दिखाई है। कांग्रेस नेता अभिषेक पचौरी के तीन से चार समर्थकों को भी रात में पुलिस हिरासत में ले चुकी है। घेराव करने से पहले ही पुलिस ने अभिषेक पचौरी और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया है। हाल ही में अंकित माहौर की हुई हत्या की गुत्थी को लेकर भी कांग्रेश नेता अभिषेक पचौरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।
बीएमसी चुनाव को ठाकरे ब्रदर्स का चुनाव कहना ठीक नहीं – शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत
11 Jan, 2026 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत (Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut) ने कहा कि बीएमसी चुनाव को ठाकरे ब्रदर्स का चुनाव (BMC Elections Thackeray Brothers’ Elections) कहना ठीक नहीं (It is not right to Call) ।
संजय राउत ने बृहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव को ठाकरे ब्रदर्स का चुनाव बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने शनिवार को कहा कि सात वर्ष के बाद चुनाव होने जा रहे हैं। इस दौरान काफी कुछ बदला है। आप राजनीतिक स्थिति से लेकर जनसांख्यिकी स्थिति को देख लीजिए। हर जगर आपको कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसी स्थिति में इसे ठाकरे ब्रदर्स का चुनाव कहना ठीक नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर इस चुनाव को एक परिभाषा दी जाए तो यह कहना ज्यादा मुनासिब रहेगा कि यह चुनाव जनता से जुड़ा चुनाव है। जहां पर मूल रूप से जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाती है और उनके हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने मुंबई की विशेषता को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मुंबई में एक देश बसा हुआ है, जहां पर विभिन्न प्रकार के लोग रहते हैं। यह एक प्रकार की आर्थिक राजधानी है, जहां पर आर्थिक धारा बहती है। इससे पूरे देश में विकास की बयार चौतरफा बहती है। यहां पर हमेशा से बाला साहेब ठाकरे का वर्चस्व रहा है। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत होगा कि दोनों भाई बीएमसी चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं, बल्कि यह कहना ज्यादा उचित रहेगा कि इन दोनों भाइयों ने मुंबई को बचाने का संकल्प लिया है, जिसे वो हर हाल में पूरा करके रहेंगे।
संजय राउत ने कहा कि अगर हम शिवसेना और बीएमसी चुनाव की बात करें, तो यहां पर हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि यहां पर विभिन्न प्रांतों के लोग रहते हैं। हर प्रांत के लोग आज की तारीख में हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में हम इस बात को खारिज नहीं कर सकते हैं कि आगामी दिनों में महाराष्ट्र में हमारे लिए राजनीतिक स्थिति पूरी तरह से हमारे अनुकूल साबित होने जा रही है।
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि जब मुंबई की सुरक्षा का सवाल पैदा होता है, तो लोगों के जेहन में यही आता है कि जब तक शिवसेना हमारे साथ है, तब तक हमें कोई भी छू नहीं सकता। हमारी सुरक्षा में किसी को आंच नहीं आ सकती, क्योंकि हम लोगों ने हमेशा से ही मुंबई के लोगों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता की सूची में शीर्ष पर रखा है। उसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया है, न ही आगे करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि भाजपा के नेता अन्नामलई मुंबई में आते हैं और चुनाव प्रचार में कहते हैं कि मुंबई महाराष्ट्र के लोगों का नहीं है। यह बहुत ही दुखद स्थिति है। अफसोस की बात यह है कि अभी तक महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम ने इस मामले में किसी भी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया है। हमारी मांग है कि महाराष्ट्र के सीएम को इस मामले में सामने आकर पूरी वस्तुस्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अन्नामलई आकर कहते हैं कि मुंबई महाराष्ट्र के लोगों की नहीं है। अगर मुंबई महाराष्ट्र के लोगों की नहीं है, तो फिर किसका है। क्या ये पाकिस्तान या बांग्लादेश के लोगों का है या फिर मलेशिया के लोगों का है। अब पता नहीं अन्नामलई मुंबई है में हैं या डरकर शायद भाग गए। हमारी मांग है कि इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। ये लोग इसी के योग्य हैं। क्या ये लोग अपने विभाजनकारी बयान के जरिए मुंबई के लोगों के बीच में फूट पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विरासत को नष्ट करने के लिए ‘अपने’ और अपनों के चंद षड्यंत्रकारी ही काफी होते हैं – रोहिणी आचार्य
11 Jan, 2026 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना । रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने कहा कि विरासत को नष्ट करने के लिए (To destroy Legacy) ‘अपने’ और अपनों के चंद षड्यंत्रकारी ही काफी होते हैं (Few Conspirators from among our own people and Our Own People are Enough) ।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को पार्टी और परिवार के भीतर चल रही कथित सियासी उठापटक पर टिप्पणी की। रोहिणी आचार्य ने कहा कि किसी बड़ी विरासत को नष्ट करने के लिए बाहरी लोगों की जरूरत नहीं होती, बल्कि अपने ही लोग और कुछ षड्यंत्रकारी काफी होते हैं। उन्होंने इशारों में कहा कि जिस विरासत को बड़ी मेहनत और शिद्दत से खड़ा किया गया, उसे नुकसान पहुंचाने में अक्सर अपने ही लोग आगे आ जाते हैं।
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “बड़ी शिद्दत से बनायी और खड़ी की गई ‘बड़ी विरासत’ को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती, ‘अपने’ और अपनों के चंद षड्यंत्रकारी ‘नए बने अपने’ ही काफी होते हैं। हैरानी तो तब होती है , जब जिसकी वजह से पहचान होती है, जिसकी वजह से वजूद होता है, उस पहचान, उस वजूद के निशान को बहकावे में आ कर मिटाने और हटाने पर ‘अपने’ ही आमादा हो जाते हैं।” रोहिणी ने पोस्ट में आगे लिखा, “जब विवेक पर पर्दा पड़ जाता है, अहंकार सिर पर चढ़ जाता है। तब ‘विनाशक’ ही आंख-नाक और कान बन बुद्धि-विवेक हर लेता है।”
इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार के बाद भी रोहिणी आचार्य ने भाई तेजस्वी यादव और उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए परिवार त्यागने और राजनीति छोड़ने की घोषणा की थी। रोहिणी ने खुद को अपमानित बताते हुए बताया कि उनके ऊपर चप्पल तक फेंककर मारी गई। रोहिणी ने इस संबंध में एक्स पोस्ट में लिखा था कि, “एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला और एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गईं, और मारने के लिए चप्पल उठाया गया। मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी। एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप और बहनों को छोड़ आई, मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बना दिया गया। आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो।”
उद्धव ने BJP के हिंदुत्व पर उठाए सवाल, कहा- यह पार्टी इतनी बेशर्म कि रावण को भी खेमे में शामिल कर सकती है
10 Jan, 2026 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में भाजपा (BJP) और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बीच की जंग लगातार तेज हो रही है। भाजपा के हिंदुत्व के प्रति रवैए पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पार्टी इतनी बेशर्म हो गई है कि वह असुर सम्राट रावण को भी अपने खेमे में शामिल कर सकती है। उन्होंने भाजपा के ऊपर हिंदुत्व का चुनाव के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
नासिक में अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के साथ एक संयुक्त चुनाव रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ने अगले साल के कुंभ मेले के लिए एक ‘साधुग्राम’ बनाने के वास्ते पेड़ों को काटने की नासिक महानगरपालिका की योजना को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि आखिर भाजपा का हिंदुत्व वास्तविक है या फिर केवल चुनाव के लिए?
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख ने कहा कि उन्हें भाजपा के उन वफादार नेताओं के लिए दुख हो रहा है, जिन्हें नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा “दागी” नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है और उन्हें प्राथमिकता दे रही है।
गौरतलब है कि भाजपा और उद्धव ठाकरे गुट के बीच लगातार तीखी लड़ाई जारी है। उद्धव ठाकरे ने कुछ दिन पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने पीएम मोदी के लिए चुनाव में प्रचार किया था, लेकिन अब वह उनकी पार्टी को तोड़ने में लगे हुए हैं।
आपको बता दें, महाराष्ट्र में इस समय राजनीति उलझी हुई है। यहां की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा, जबकि मतों की गिनती 16 जनवरी को की जाएगी। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपने-अपने खेमे चुन लिए हैं। शिवसेना को तोड़कर अलग पार्टी बनाने वाले एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में उद्धव ठाकरे के निशाने पर भाजपा और शिंदे दोनों ही हैं।
बिहार : केसी त्यागी की जेडीयू से छुट्टी! पार्टी बोली- हमारा उनसे अब कोई रिश्ता नहीं
10 Jan, 2026 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली. जेडीयू (JDU) के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ नेता के.सी. त्यागी (KC Tyagi) का पार्टी में अध्याय अब समाप्त हो चुका है. हाल के दिनों में के.सी. त्यागी के कुछ बयानों और गतिविधियों को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष की खबरें सामने आई थीं. सूत्रों के अनुसार, त्यागी ने पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाया था, जिसके बाद जेडीयू नेतृत्व ने उन्हें दूरी बनाने का फैसला किया. पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन के हालिया बयान से यह साफ हो गया है कि जेडीयू का अब के.सी. त्यागी से कोई औपचारिक संबंध नहीं रह गया है.
के.सी. त्यागी ने हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठाई थी. उन्होंने बाकायदा पीएम मोदी को लेटर लिखकर इसकी मांग की थी. अपने पत्र में त्यागी ने लिखा था कि जैसे पिछले साल चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि से नवाजा गया था, उसी तरह नीतीश कुमार भी इसके पूरी तरह हकदार हैं. लेकिन जेडीयू ने उनकी इस मांग से किनारा कर लिया. जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, ‘के.सी त्यागी की इस मांग का पार्टी के आधिकारिक स्टैंड से कोई लेना नहीं होता है. दरअसल, वह जेडीयू के साथ हैं या नहीं, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को ये भी पता नहीं है. इसलिए उनके बयानों को और उनकी विज्ञप्ति को उनकी निजी क्षमता में दिए गए बयान के तौर पर लेना चाहिए.’
सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच सम्मानजनक अलगाव हो चुका है. हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने फिलहाल के.सी. त्यागी के खिलाफ कोई औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया है. इसकी वजह पार्टी से उनके लंबे और पुराने संबंध बताए जा रहे हैं. जेडीयू के भीतर यह माना जा रहा है कि त्यागी ने पार्टी के साथ लंबे समय तक अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जिसे देखते हुए नेतृत्व किसी तरह का टकराव नहीं चाहता. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, के.सी. त्यागी अब जेडीयू की नीतियों, फैसलों और आधिकारिक रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करते.
मुस्तफिजुर रहमान के समर्थन में दिया था बयान
भविष्य में पार्टी की ओर से जारी होने वाले बयानों और राजनीतिक रुख में उनका कोई दखल नहीं होगा. जेडीयू नेतृत्व ने इस मुद्दे पर फिलहाल संतुलित रुख अपनाते हुए संकेत दिया है कि यह अलगाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और आपसी सहमति से हुआ है. जेडीयू के अंदरूनी हलकों में इसे एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि पार्टी नेतृत्व आगे की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. बता दें कि हाल ही में के.सी. त्यागी ने मुस्तफिजुर रहमान के समर्थन में बयान दिया था, जो जेडीयू नेतृत्व को नागवार गुजरा. उन्होंने कहा था, ‘खेल में राजनीति नहीं लाना चाहिए. जब बांग्लादेश ने हिंदू क्रिकेटर लिट्टन दास को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है, तो भारत को भी मुस्तफिजुर पर पुनर्विचार करना चाहिए और उन्हें आईपीएम में खेलने की अनुमति दी जानी चाहिए.’
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हालिया अत्याचार और उनकी हत्याओं के बाद मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में लेने का भारत में जबरदस्त विरोध हुआ. इसके बाद बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया. हालांकि, के.सी. त्यागी ने ये माना था कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों से भारत में गुस्सा है. लेकिन उनका आईपीएल को लेकर दिया गया बयान जेडीयू को रास नहीं आया. पार्टी सूत्रों का मानना है कि उन्हें आईपीएल पर बयान देने की क्या जरूरत है और वो भी ऐसा बयान जो जनमत की भावना के खिलाफ हो और एनडीए गठबंधन में अलग-अलग राय दिखाए?
जेडीयू नेतृत्व का मानना है कि जब मामला दो देशों के बीच का हो तो सरकार के सहयोगी दल के नाते बोलने से पहले त्यागी को पार्टी में बात करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. के.सी. त्यागी पहले भी बड़े सरकारी पदों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से नियुक्ति, समान नागरिक संहिता और इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष पर एनडीए की नीतियों से अलग बयान दे चुके हैं, जिसने जेडीयू के लिए असहज स्थिति में डाल दिया. इन बयानों के कारण ही के.सी. त्यागी से जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देना पड़ा था और उनकी जगह राजीव रंजन को जेडीयू ने अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया था.
राहुल गांधी बोले-भाजपा ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’; “विकास” के नाम पर वसूली-तंत्र
10 Jan, 2026 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी की राजनीति में भ्रष्टाचार (Corruption in politics) और अहंकार का जहर फैल चुका है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कई मुद्दों पर सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कहा है कि देश भर में भाजपा की डबल इंजन सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी है।
राहुल गांधी शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “देश भर में भ्रष्ट जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी है। भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का जहर BJP की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है। इनके सिस्टम में गरीब, असहाय, मजदूर और मध्यमवर्ग की ज़िंदगी सिर्फ़ आंकड़ा है और “विकास” के नाम पर वसूली-तंत्र चल रहा है।”
राहुल गांधी ने हाल ही में भाजपा शासित कई राज्यों में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए लिखा, “उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया। लेकिन सवाल आज भी वही है: सत्ता का संरक्षण BJP के किस VIP को बचा रहा है? कानून सबके लिए बराबर कब होगा? उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड में भी पूरा देश देख चुका है कि सत्ता के गुरूर में अपराधियों को कैसे बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ी।”
उन्होंने आगे लिखा, “इंदौर में जहरीला पानी पीकर मौतें हों या गुजरात-हरियाणा-दिल्ली तक काले पानी और दूषित सप्लाई की शिकायतें, हर तरफ़ बीमारियों का डर है। राजस्थान की अरावली हो या प्राकृतिक संसाधन, जहां-जहां अरबपतियों का लालच और स्वार्थ पहुंचा, वहां-वहां नियमों को रौंद दिया गया। पहाड़ काटे जा रहे हैं, जंगल उजाड़े जा रहे हैं, और जनता को बदले में मिल रहा है: धूल, प्रदूषण और आपदा।”
कांग्रेस सांसद ने लिखा, “खांसी के सिरप से बच्चों की मौतें, सरकारी अस्पतालों में नवजातों को मारते चूहे, सरकारी स्कूलों की गिरती छतें – ये “लापरवाही” नहीं, भ्रष्टाचार की सीधी मार है। पुल गिरते हैं, सड़कें धंसती हैं, ट्रेन हादसों में परिवार मिट जाते हैं और BJP सरकार हर बार वही करती है: फोटो-ऑप, ट्वीट और मुआवजे की औपचारिकता। मोदी जी का डबल इंजन चल रहा है, लेकिन सिर्फ अरबपतियों के लिए। आम भारतीय के लिए ये भ्रष्टाचार की डबल इंजन सरकार विकास नहीं, तबाही की रफ्तार है, जो हर दिन किसी न किसी की जिंदगी कुचल रहा है।”
भारत से रिश्ते पर अमेरिकी मंत्री बयान के बाद कांग्रेस ने कसा PM मोदी पर तंज, कही ये बात
10 Jan, 2026 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका (India and America) के रिश्ते इन दिनों उतार-चढ़ाव वाले चल रहे हैं। कल अमेरिका (America) के व्यापार मंत्री हॉवर्ड लुटनिक (Trade Minister Howard Lutnick) ने कहा कि भारत के साथ जिस समझौते पर चर्चा हो रही थी, अब वह समझौता नहीं हो पाएगा, क्योंकि भारत इस पर सहमत नही था, जिस वजह से पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को फोन नहीं किया। लुटनिक के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी पर फिल्मी अंदाज में तंज कसा है।
लुटनिक के बयान की एक वीडियो को पोस्ट करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लिखा, “हग हग न, पोस्ट पोस्ट न रहा। क्या से क्या हो गया, बेवफा तेरी दोस्ती में।” दरअसल, कांग्रेस पार्टी शुरुआत से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गले लगने वाली डिप्लोमैसी पर तंज कसती रही है। कांग्रेस महासचिव ने यहां पर पीएम मोदी द्वारा ट्रंप के लिए किए गए पोस्ट और हाउडी मोदी, नमस्ते ट्रंप के दौरान दोनों नेताओं के गले लगना और एक-दूसरे को सच्चा दोस्त बताने पर तंज कसा है।
क्या कहा था लुटनिक ने?
अमेरिका के व्यापार मंत्री लुटनिक गुरुवार को एक पॉडकॉस्ट में भारत के साथ होने वाली व्यापारिक डील पर जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मैं आपको भारत के बारे में एक किस्सा सुनाता हूं। मैंने ब्रिटेन के साथ पहला समझौता किया और हमने ब्रिटेन से कहा कि उन्हें आने वाले दो शुक्रवार तक इसे पूरा करना होगा। यानी, ट्रेन अगले दो शुक्रवार के बाद स्टेशन से निकल जाएगी क्योंकि कई अन्य देशों के साथ भी समझौते हो रहे हैं। आप जानते हैं जो पहले आता है वह पहले पाता है। राष्ट्रपति ट्रंप समझौते चरणबद्ध तरीके से करते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जो (देश) पहले चरण (पहली सीढ़ी) पर सौदा करता है, उसे सबसे बेहतरीन शर्तें मिलती हैं। ब्रिटेन के साथ हुए समझौते के बाद, हर किसी ने ट्रंप से पूछा कि अगला देश कौन सा होगा और राष्ट्रपति ने कई देशों के बारे में बात की ‘‘लेकिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से कई बार भारत का नाम लिया।’’
समझौते का श्रेय ट्रंप को देना चाहता था अमेरिका
अमेरिका के वाणिज्य मंत्री ने कहा कि हालांकि वह देशों के साथ समझौतों पर बातचीत करेंगे और पूरा सौदा तय करेंगे, ‘‘लेकिन यह स्पष्ट होना चाहिए कि यह उनका (ट्रंप का) समझौता है। वही अंतिम निर्णय लेते हैं। वही समझौता करते हैं। इसलिए मैंने कहा, ‘आपको मोदी को शामिल करना होगा, सब कुछ तय है, आपको मोदी से राष्ट्रपति को फोन करवाना होगा।’ भारत को ऐसा करने में असहजता महसूस हुई, इसलिए मोदी ने फोन नहीं किया।’’ लुटनिक ने कहा कि उस शुक्रवार के बाद अमेरिका ने इंडोनेशिया, फिलीपीन और वियतनाम के साथ व्यापार समझौतों की घोषणा की।
आपको बता दें, लुटनिक ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब हाल में ट्रंप ने कहा था कि ‘‘मोदी जानते थे कि वह भारत के रूसी तेल खरीदने से नाखुश हैं और अमेरिका कभी भी भारत पर शुल्क बढ़ा सकता है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बयान दोनों देश के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत के दौरान दिया। व्यापार समझौते पर अब तक छह दौर की बातचीत हो चुकी है। इस समझौते में अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीय सामानों पर लगने वाले 50 प्रतिशत शुल्क के समाधान के लिए एक ढांचागत समझौता शामिल है।
गौरतलब है कि लुटनिक पहले भी भारत के खिलाफ बयान दे चुके हैं। पिछले साल उन्होंने व्यापारिक बातचीत की शुरुआत में कहा था कि कुछ दिनों के अंदर भारत बातचीत के लिए आएगा और सॉरी कहेगा। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ और भारत अपने पक्ष के लिए डटा रहा। अमेरिका का ट्रंप प्रशासन अपने बड़बोलेपन के लिए जाना जाता है। पिछले तीन दिन के अंदर ट्रंप प्रशासन ने पीएम मोदी के बारे में तीन अलग-अलग दावे किए हैं।
ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- अमित शाह की पेन ड्राइव मेरे पास, ज्यादा दबाव डाला तो खोल दूंगी पोल
10 Jan, 2026 02:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल (West Bengal) में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वहां सियासी पारा हाई है। एक दिन पहले जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पॉलिटिकल कंसल्टेंट I-PAC के ऑफिस और उसके निदेशक प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापेमारी की, वहीं इसके खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को कोलकाता में रैली निकाली। इस दौरान बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जानबूझकर चुनावों से पहले केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर उन पर और उनकी सरकार पर हद से ज़्यादा दबाव डाला गया, तो वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कथित कोयला घोटाले में शामिल होने से संबंधित पेन ड्राइव जारी कर देंगे।
मुख्यमंत्री बनर्जी ने दावा किया कि उनके पास एक पेन ड्राइव है, जो कथित तौर पर कोयला घोटाले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संलिप्तता से जुड़ी हैं। कोलकाता में ED की रेड के खिलाफ विरोध मार्च के दौरान बड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, “मेरे पास एक पेन ड्राइव हैं। मैं जिस पद पर हूं, उसकी इज़्ज़त करते हुए अभी तक चुप हूं। मुझ पर ज़्यादा दबाव मत डालो। नहीं तो मैं सब कुछ बता दूंगी… पूरा देश हैरान रह जाएगा।”
गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान दौरे का किया शुभारंभ
10 Jan, 2026 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जयपुर।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज राजस्थान दौरे के दूसरे दिन जोधपुर और जयपुर में अहम कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। शनिवार को शाह जोधपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित माहेश्वरी समाज के ग्लोबल महाकुंभ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे जयपुर रवाना होंगे, जहां राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में 10 हजार नव नियुक्त पुलिस कॉन्स्टेबल को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।अमित शाह शुक्रवार देर रात ही जोधपुर पहुंच गए थे। उनके साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। यह पिछले तीन महीनों में केंद्रीय गृहमंत्री का दूसरा राजस्थान दौरा है, जिसे राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
एयरफोर्स स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह शुक्रवार रात 10:25 बजे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। यहां केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरफोर्स स्टेशन से शाह सीधे बीएसएफ कैंप स्थित ऑफिसर्स मेस पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।
तीन दिवसीय माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन
जोधपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ था। तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मारवाड़ के पूर्व नरेश गज सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सम्मेलन की मुख्य जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसे लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है।आयोजकों के अनुसार इस सम्मेलन में भारत सहित दुनिया के 27 देशों से करीब 40 हजार माहेश्वरी समाजबंधु हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में लगभग 250 बीघा क्षेत्र में एक अस्थायी शहर बसाया गया है। यहां देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम पर 12 विशाल डोम बनाए गए हैं, जो श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बने हुए हैं।
ग्लोबल एक्सपो बना आकर्षण का केंद्र
माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन के तहत एक विशाल ग्लोबल एक्सपो भी लगाया गया है, जिसमें करीब 750 स्टॉल्स लगाए गए हैं। इन स्टॉल्स में उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और सामाजिक नवाचार से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित की जा रही हैं। देश-विदेश से आए समाजबंधु यहां आपसी संवाद, व्यापारिक संभावनाओं और सामाजिक सहयोग को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं।
जयपुर में पुलिस कॉन्स्टेबलों को नियुक्ति पत्र
जोधपुर कार्यक्रम के बाद अमित शाह जयपुर पहुंचेंगे। जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में आयोजित समारोह में वे राज्य के 10 हजार नव चयनित पुलिस कॉन्स्टेबलों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की भर्ती प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस प्रशासन के आला अफसर भी मौजूद रहेंगे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
राजनीतिक और सामाजिक संदेश
अमित शाह का यह दौरा केवल सामाजिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माहेश्वरी समाज के विशाल सम्मेलन से जहां सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश जाएगा, वहीं पुलिस कॉन्स्टेबलों को नियुक्ति पत्र देकर राज्य में कानून-व्यवस्था और युवाओं को रोजगार देने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया जाएगा।कुल मिलाकर अमित शाह का राजस्थान दौरा सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक—तीनों ही स्तरों पर अहम माना जा रहा है।
ED छापे के खिलाफ TMC का आक्रोश, गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर धरना
9 Jan, 2026 06:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate-ED) की छापेमारी को लेकर गुरुवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति में भूचाल आ गया. कोलकाता में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (Political consultancy firm Indian Political Action Committee – I-PAC) और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के ठिकानों पर हुई कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) के मौके पर पहुंचने से मामला हाईवोल्टेज ड्रामे और गंभीर कानूनी टकराव में बदल गया. अब यह पूरा प्रकरण राज्य बनाम केंद्र की लड़ाई के साथ-साथ अदालत की चौखट तक पहुंच चुका है. ED ने कलकत्ता हाकोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि साल 2020 के कथित कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान उसके अधिकारियों को बाधा का सामना करना पड़ा। जांच एजेंसी का दावा है कि जब I-PAC के सॉल्ट लेक स्थित ऑफिस और लाउडन स्ट्रीट पर प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी शांतिपूर्वक और पेशेवर तरीके से चल रही थी, तभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वहां पहुंचीं. ED के अनुसार, मुख्यमंत्री ने न सिर्फ तलाशी प्रक्रिया में दखल दिया, बल्कि अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी वहां से हटा लीं. अब सवाल उठता है कि क्या सरकारी एजेंसियों के काम में बाधा डालने के आरोप में ममता बनर्जी गिरफ्तार हो सकती हैं?
विधान नगर इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स थाने में 8 जनवरी को ई-मेल के ज़रिए जो शिकायत दर्ज कराई गई थी, वह तृणमूल कांग्रेस की ओर से स्वयं ममता बनर्जी ने दर्ज कराई है. शिकायत में डेटा चोरी, पुलिस को परिसर में प्रवेश न करने देना और सरकारी कामकाज में बाधा डालने जैसे आरोप शामिल हैं. दर्ज कराई गई दो शिकायतों के आधार पर विधान नगर पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर मामले कायम किए हैं. दूसरी ओर शेक्सपियर सरणी थाने में पार्टी की ओर से जो शिकायत दर्ज कराई गई है, वह भी ममता बनर्जी द्वारा ही की गई है। पश्चिम बंगाल में आई-पैक के कार्यालय और संस्था के चीफ प्रतीक जैन के आवास पर ED ने गुरुवार 8 जनवरी 2026 को छापा मारा था. जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रतीक जैन से मिलने मौके पर पहुंच गईं. दूसरी तरफ, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस इसको लेकर हमलावर है. पार्टी के 8 सांसद दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास के बाहर धरना दे रहे हैं. प्रदर्शनकारी सांसदों को हिरासत में लिया गया है. वहीं, सीएम ममता बनर्जी आज बंगाल में पदयात्रा निकालने जा रही हैं।
मामले में ED की क्या स्थिति?
कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, इस मामले में ED की स्थिति फिलहाल मजबूत मानी जा रही है. जानकारों का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय को PMLA की धारा 67 के तहत व्यापक अधिकार मिले हुए हैं, जिसके तहत जांच के दौरान दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए जा सकते हैं. जब तक राज्य पुलिस यह साबित नहीं कर देती कि ED अधिकारियों ने निजी लाभ के लिए कार्रवाई की या जानबूझकर कानून का उल्लंघन किया, तब तक उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई टिक पाना मुश्किल है. सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रणव सिंह के अनुसार, मुख्यमंत्री होने के नाते ममता बनर्जी को जांच से कोई संवैधानिक छूट या इम्युनिटी नहीं मिलती. संविधान मंत्रियों को सदन के भीतर विशेषाधिकार देता है, लेकिन कानून के सामने सभी समान हैं. उन्होंने कहा कि यदि ED यह साबित कर दे कि मुख्यमंत्री ने जांच में बाधा डालते हुए अहम सबूत हटाए हैं, तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई संभव है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मामलों को इसके उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।
1000 साल पहले सोमनाथ आया था गजनवी, भाजपा और संघ परिवार हमेशा क्यों याद करते रहते हैं ?
9 Jan, 2026 05:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भारत के पश्चिमी छोर पर विराजमान भगवान भोलेनाथ (Lord Bholenath) के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) चर्चा में है. यहां सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है. ठीक एक हजार साल पहले, जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर पर पहला आक्रमण हुआ था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसे अनेक हमले भी हमारी आस्था को डिगा नहीं सके. इनसे भारत की सांस्कृतिक एकता की भावना और मजबूत हुई और सोमनाथ का बार-बार पुनरोद्धार होता रहा. पीएम ने सोमनाथ से जुड़ी अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा कीं. इस तरह से देखें तो पीएम ने एक अहम हिंदुत्व थीम को सामने रखा और इसे भारत के उदय, भविष्य और शाश्वत भावना से कनेक्ट करने की कोशिश की. शायद, लोगों को आडवाणी की सोमनाथ से अयोध्या यात्रा भी याद होगी. ऐसे में मन में सवाल उठ सकता है कि भाजपा और संघ परिवार के लीडर्स सोमनाथ की यादों को हमेशा क्यों याद करते रहते हैं.?
सोमनाथ मंदिर का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2026 में इस पवित्र स्थान पर महमूद गजनवी के पहले हमले के 1000 साल पूरे हो जाएंगे. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारी सभ्यता की अदम्य (अजेय या अटल) भावना का सोमनाथ मंदिर से बेहतर कोई उदाहरण नहीं हो सकता, जो तमाम मुश्किलों और संघर्षों को पार करते हुए भी शान से खड़ा है. सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पूरे साल चलेगा. प्रधानमंत्री खुद 11 जनवरी को सोमनाथ मंदिर जाने वाले हैं.
सीएम मान की 15 जनवरी को होने वाली बैठक का सीधा प्रसारण करने की मांग
9 Jan, 2026 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से 15 जनवरी को होने वाली बैठक का सीधा प्रसारण करने की मांग रखी है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि दुनिया भर से संदेश आ रहे हैं कि संगत गोलक के हिसाब-किताब और उनके स्पष्टीकरण को लाइव देखना चाहती है।
इसीकारण वे जत्थेदार से अनुरोध करते हैं कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ लाइव दिखाई जाए, ताकि संगत हर तथ्य से अवगत रह सके। सीएम मान ने कहा कि वे 15 जनवरी को सबूतों सहित श्री अकाल तख्त साहिब में हाजिर होने वाले है। उन्होंने लिखा कि पूरी संगत पल-पल और पैसे-पैसे के हिसाब से जुड़े, इसी भावना का सम्मान करते हुए यह मांग की जा रही है। मान ने कहा कि जब संगत की ओर से गोलक के रिकॉर्ड की बात आए, तब पूरी प्रक्रिया सभी चैनलों पर प्रसारित की जानी चाहिए।
यह मामला तब सामने आया जब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने मुख्यमंत्री मान को 15 जनवरी को तलब किया। उन पर आरोप लगा कि उन्होंने गोलक में पैसा न डालने संबंधी बयान दिया और कुछ वीडियो में भी विषय पर टिप्पणी की। जत्थेदार ने इन्हीं बयानों पर स्पष्टीकरण देने के लिए मान को बुलाया है। इतिहास में इससे पहले कभी किसी व्यक्ति के स्पष्टीकरण को लाइव प्रसारित नहीं किया है। आमतौर पर अकाल तख्त साहिब में होने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाइयों, बैठकों और स्पष्टीकरण संबंधी प्रक्रियाओं को बंद कमरे में ही सुना जाता रहा है। इसके बाद मान द्वारा यह मांग रखे जाने से धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
कांग्रेस के 12 पार्षद भाजपा में शामिल
9 Jan, 2026 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। महाराष्ट्र में दिसंबर में हुए निकाय चुनाव के दौरान अंबरनाथ नगर परिषद सीट पर बहुमत के लिए कांग्रेस के 12 पार्षदों ने भाजपा-एनसीपी से गठबंधन किया था। जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को सभी को सस्पेंड कर दिया था। सभी सस्पेंड पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने बुधवार देर रात भाजपा कार्यालय में इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा- लोगों ने इन पार्षदों को चुना था और उन्होंने नागरिकों से विकास का वादा किया था। वे हमारे साथ इसलिए आए हैं क्योंकि सरकार गतिशील तरीके से काम कर रही है और लोगों को न्याय और विकास देने में सक्षम है।
भारत-अमेरिका संबंध ‘‘मुश्किल दौर से गुजर रहे - कांग्रेस
9 Jan, 2026 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारत-अमेरिका संबंध ‘‘मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हर दिन एक ‘‘नई चुनौती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस विधेयक का समर्थन किया है, जिसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक का शुल्क लगाया जा सकता है। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस का यह बयान आया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स पर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी सहयोगी सीनेटर लिंडसे ग्राहम एक विधेयक को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसके तहत रूस के साथ भारत के व्यापार और अन्य संबंधों के लिए उस पर व्यापक रूप से नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इससे पहले, सीनेटर बर्नी मोरेनो ने एक विधेयक पेश किया था जिसके तहत आउटसोर्सिंग के लिए भुगतान करने वाली अमेरिकी कंपनियों पर 25 प्रतिशत कर लगाने का प्रस्ताव था।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के लिए असहज स्थिति पैदा करते हुए ट्रंप लगातार पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रमेश ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में निश्चित रूप से एक ‘नई असामान्य स्थिति पैदा हो गई है। प्रधानमंत्री की ओर से दिए जाने वाले बयानों के बावजूद, हर दिन एक नई चुनौती है।
आतिशी के बयान से शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस खफा
9 Jan, 2026 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडर आतिशी की विधानसभा में सिख गुरुओं के बारे में कही गई कथित अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने टिप्पणी को बहुत निंदनीय बताते हुए कहा कि इस मामले में शामिल आम आदमी पार्टी के नेता को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस बारे में ट्वीट किया और कहा कि सिख गुरुओं के खिलाफ ऐसी भाषा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रेसिडेंट अमन अरोड़ा को भी चेतावनी दी और उनसे अपनी पार्टी के नेता से तुरंत माफी मांगने को कहा। वहीं पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक परगट सिंह ने दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी द्वारा सिख गुरुओं को लेकर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा जैसे पवित्र लोकतांत्रिक मंच पर सिख गुरु साहिबानों के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य है।
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
