राजनीति
शंकराचार्य ने खोले पत्ते, बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी
26 Sep, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार चुनाव नजदीक आते ही चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. बिहार चुनाव में सभी सीटों पर ताल ठोकने वाले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने प्रत्याशियों पर भी राय साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य गौ-माता की रक्षा करना है. बिहार की शुद्ध देसी नस्ल की गायें लुप्तप्राय हो गई हैं. कहा कि मैं बिहार की सभी 243 सीटों पर गौरक्षकों को उम्मीदवार बनाऊंगा. बता दें कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वानंद पहले ही बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं. अब देखना है कि शंकराचार्य का यह कदम हिंदू छवि वाली बीजेपी के लिए कैसा साबित होता है.
ऐसा करने की बताई वजह
इस समय शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बिहार दौरे पर हैं. शुक्रवार को वह औरंगाबाद में रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि गौ-माता की रक्षा करना है. यह भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की आत्मा है. शंकराचार्य ने कहा कि मैं बिहार की सभी 243 सीटों पर गौरक्षकों को उम्मीदवार बनाऊंगा। यह विरोध का एक तरीका है. कहा कि हमारे पूर्वजों ने सभी तरीके अपनाए, लेकिन किसी भी राजनीतिक नेता ने हमारी समस्या का समाधान नहीं किया. यही एकमात्र रास्ता बचा है.
वोटरों से की यह अपील
बिहार दौरे के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वोटरों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को आगे आकर गायों को बचाने के लिए वोट करना चाहिए। हमारी कोई पार्टी नहीं है। हम या तो किसी पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे या स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे।
जल्द होगी चुनावों की घोषणा
चुनाव आयोग 6 अक्टूबर के बाद बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इसके लिए आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिख दिया है। 6 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त बिहार का दौरा करेंगे। इसके बाद बिहार चुनाव की रुपरेखा तैयार की जाएगी।
UKSSSC पेपर लीक मामले में राहुल का आरोप – BJP ने बेरोजगारी और पारदर्शिता पर किया समझौता
26 Sep, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी की हरिद्वार से गिरफ्तारी हो चुकी है और सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला किया है और उसको वोट चोर के बाद पेपर चोर बताया है.
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘आज BJP का दूसरा नाम पेपर चोर है. देशभर में बार-बार होने वाले पेपर लीक ने करोड़ों मेहनती युवाओं की जिंदगी और सपनों को तबाह कर दिया है. उत्तराखंड का UKSSSC पेपर लीक इसका ताजा उदाहरण है. लाखों युवाओं ने दिन-रात मेहनत की, लेकिन BJP ने चोरी से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया.’
बेरोजगारी आज देश की सबसे बड़ी समस्या- राहुल गांधी
गांधी ने कहा, ‘हम लगातार मांग कर रहे हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत और पारदर्शी सिस्टम बनाया जाए, लेकिन मोदी सरकार इस पर आंखें मूंदकर बैठी है क्योंकि उन्हें युवाओं की बेरोजगारी की नहीं, बल्कि अपनी सत्ता की चिंता है. बेरोजगारी आज देश की सबसे बड़ी समस्या है और यह सीधे तौर पर वोट चोरी से जुड़ी है. पेपर चोरों को पता है कि अगर युवाओं को रोजगार नहीं भी मिलेगा, तो भी वे चुनाव में वोट चोरी करके सत्ता में बने रहेंगे.’
उन्होंने कहा, ‘युवा सड़कों पर हैं और नारा दे रहे हैं “पेपर चोर, गद्दी छोड़.” यह सिर्फ युवाओं की नौकरी की लड़ाई नहीं है, यह न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई है. मैं हर छात्र और युवा के साथ इस न्याय की लड़ाई में मजबूती से खड़ा हूं.’
पेपर के तीन पन्ने हो गए थे वायरल
वहीं, उत्तराखंड UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर राज्य में जमकर हंगामा बरपा. आरोप लगे कि परीक्षा के प्रश्नपत्र के तीन पन्नों के स्क्रीनशॉट वॉट्सऐप पर वायरल हो गए. इसको लेकर छात्रों ने देहरादून की सड़कों पर प्रदर्शन किया. हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी खालिद मलिक को गरिफ्तार कर देहरादून के अधिकारियों को सौंप दिया. पुलिस ने उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों के नियंत्रण एवं रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2023 के तहत पहले ही मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने आरोपी को लेकर क्या कहा?
पुलिस का कहना है कि कि मलिक हरिद्वार के आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में मुख्य द्वार पर जांच से बचने के लिए पिछली दीवार फांदकर घुसा था. इस कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया था. आरोपी ने अपने मोजों में एक पतला मोबाइल फोन छिपाया, उससे परीक्षा के प्रश्नपत्र के तीन पन्नों की तस्वीर खींची और शौचालय से अपनी बहन सबिया को तस्वीरें भेजीं. मलिक तस्वीरें भेजने के लिए शौचालय का इस्तेमाल करने के बहाने दो बार हॉल से बाहर गया था. इसके बाद सबिया ने टिहरी में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन चौहान को तस्वीरें भेज दीं और मलिक के साथ पहले से तय समझौते के अनुसार उन्हें हल करने को कहा.
मलिक ने चौहान को बताया था कि उसकी बहन हिना को कुछ सवालों में मदद चाहिए. हालांकि, चौहान को संदेह हुआ और उन्होंने तस्वीरें किसी अन्य व्यक्ति को भेज दीं, जिसने उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया. वहीं, पुलिस ने मलिक की बहन को परीक्षा केंद्र के अंदर ली गई उसकी तस्वीरें को कथित तौर पर फॉरवर्ड करने के आरोप में हिरासत में लिया.
RJD के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महिला सशक्तिकरण और कल्याण के लिए MAA योजना की घोषणा
26 Sep, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भाजपा की ओर से गृह मंत्री अमित शाह 10 दिनों के भीतर दूसरी बार बिहार दौरे पर आएंगे और बेतिया और समस्तीपुर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर मंत्री मंगल पांडेय ने धर्मेंद्र प्रधान को बधाई दी और एनडीए की प्रचंड जीत का दावा किया. उधर, जेडीयू ने तेजस्वी को क्रेडिट चोर बताया तो आरजेडी ने नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार और अपराध से समझौते का आरोप लगाया. आइए बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबरों पर एक नजर डाल लेते हैं.
अब MAA योजना लाएगी राजद: तेजस्वी
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजद ने अपनी राजनीतिक रणनीति में बदलाव किया है. पार्टी अब MAA योजना लाएगी. गुरूवार को राजधानी के वेटरनरी कॉलेज में पार्टी की तरफ से आयोजित महिला संवाद के बाद मीडिया से बातें करते हुए तेजस्वी यादव ने यह बातें कही. तेजस्वी यादव ने मां बहन सम्मान योजना पर बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं यहां आईं हैं. हम लोग मां-बहन सम्मान योजना देंगे और महिलाओं को उनका सम्मान दिलाएंगे, उन्होंने घोषणा की कि MAA योजना लाएंगे. एम से मकान, ए से अनाज और और ए से आमदनी. एक सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि बिहार की महिला अक्ल मे नंबर वन हैं, जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नकल में नंबर वन हैं.
राजधानी में महिलाओं से संवाद करेंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस पार्टी के बड़े चेहरे में शुमार होने वाली सांसद प्रियंका गांधी शुक्रवार को राजधानी में रहेंगी. प्रियंका पार्टी की तरफ से आयोजित होने वाली महिला संवाद में हिस्सा लेंगी. इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी स्थित प्रदेश कांग्रेस ऑफिस सदाकत आश्रम में किया गया है. प्रियंका इसके बाद मोतिहारी जाएंगी, जहां वह पार्टी की तरफ से आयोजित रैली में हिस्सा लेंगी. ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी कुछ ही दिन पहले राज्य में कांग्रेस पार्टी की तरफ से निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आईं हुई थीं.
10 दिनों के भीतर दूसरी बार बिहार आयेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दस दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार आयेंगे. 26 सितंबर को बिहार आ रहे अमित शाह के कार्यक्रम का शेड्यूल भी तय कर दिया गया है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 26 सितंबर को अमित शाह भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे. इसका आयोजन बेतिया में किया गया है. शाम 5:00 बजे वह पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे. 27 सितंबर को अमित शाह समस्तीपुर के सराय रंजन में बाकी बचे जोन के नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस मीटिंग में अमित शाह को पार्टी की रणनीति से अवगत कराया जाएगा.
धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में NDA की होगी प्रचंड जीत- BJP
बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार भाजपा का चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर उनको बधाई और शुभकामनाएं दीं. उनके साथ सह-प्रभारी के रूप में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और गुजरात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उनको भी बधाई और शुभकामनाएं दीं. पांडेय ने कहा कि यह नियुक्ति बिहार में NDA की मजबूती को बढ़ावा देने के लिए अहम है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कुशल मार्गदर्शन में पुनः प्रदेश में एनडीए की प्रचंड जीत होगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी.
क्रेडिट चोर हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव- JDU
बिहार जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरूवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पास 17 महीनों के झूठे ढोल पीटने के अलावा कोई ठोस मुद्दा नहीं है. झूठे श्रेय की राजनीति को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में भी वो इसी झूठ के सहारे जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते रहे पर परिणाम सबके सामने हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह राजनीति की विडंबना और बेशर्मी की पराकाष्ठा है कि जिनके माता-पिता ने पूरे 15 वर्षों तक बिहार पर शासन किया वो आज उन 15 वर्षों की चर्चा करने से बचते हैं और केवल 17 महीनों का झूठा राग अलापते रहते हैं. इससे स्पष्ट है कि तेजस्वी यादव स्वयं मान चुके हैं कि उनके माता-पिता के 15 वर्षों का शासन हर मोर्चे पर फिसड्डी और असफल रहा.
नीतीश कुमार ने बिहार को गर्त में धकेला- RJD
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि थ्री-C क्राइम, करप्शन, कम्युनिलिज्म से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करने का दम भरने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने थ्री-सी यानि क्राइम, करप्शन और कम्युनिलिज्म से समझौता कर बिहार को गर्त में धकेल दिया. राजद प्रवक्ता ने कहा कि सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए नीतीश कुमार ने अपने नीति सिद्धान्तों को तिलांजलि देते हुए अपराध, भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिक ताकतों से समझौता कर बिहार को बर्बाद कर दिया. बिहार सरकार के कई मंत्री भ्रष्टाचार और अपराध जैसे गंभीर आरोप से घिरे हुए हैं फिर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौन धारण किए हुए हैं.
कांग्रेस सांसद के लोकतंत्र बचाने वाले बयान पर नड्डा का कटाक्ष
25 Sep, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. हाल ही में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र बचाना उनका काम नहीं है क्योंकि वह विपक्ष के नेता हैं और उनका काम सिर्फ सवाल उठाना है. बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने उनके बयान को गैर जिम्मेदाराना और बचकाना बताया.
बातचीत में जेपी नड्डा ने कहा, "इतनी बड़ी कांग्रेस का, इतना बड़ा विपक्ष का नेता लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी को समझ नहीं पा रहा है. मैं तो कहूंगा कि वे (राहुल गांधी) मुझसे ट्यूशन ले लें. हम तो सारे विपक्ष वालों को ट्यूशन देना चाहते हैं. विपक्ष समाज में तभी कुछ काम कर सकता है जब वह अपनी क्रेडिबिलिटी बनाए."
क्या बिहार में एसआईआर मुद्दा है? इस सवाल के जवाब में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, आप बिहार में सर्वे करा लीजिए। एसआईआर कितना इंपैक्ट कर रहा है. राहुल गांधी ने तीन स्टेटमेंट अलग-अलग आंकड़े दिए हैं. उनका ऑफिस कोई रिसर्च भी नहीं करता है. ताकि वे बता पाएं कि कौन से आंकड़े सही हैं और कौन से गलत."
उन्होंने कहा, "एसआईआर कोई पहली बार नहीं हो रहा है. 1953 में हुआ था इसके बाद 1960, 1970, 1980 के दशक में हुआ. अंतिम बार 2003 में हुआ. ये वो लोग हैं जिनको इलेक्शन लड़ने नहीं आता, जिनको इलेक्शन जीतने के लिए आशीर्वाद जनता का नहीं मिलता और ये फिर इलेक्शन कमीशन को गाली देते हैं."
बिहार चुनाव: भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया प्रभारी
25 Sep, 2025 05:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार चुनाव की तारीखों का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सभी पार्टियां पूरी तरह से तैयारी में जुट गई हैं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार (25 सितंबर) को बड़ी घोषणा की. भाजपा ने बिहार और पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रभारी की घोषणा कर दी है. पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए बिहार चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को भी अहम जिम्मेदारी मिली है.
भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्या को सह प्रभारी नियुक्त किया है. वहीं बंगाल चुनाव में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की भूमिका अहम होगी. उन्हें प्रभारी नियुक्त किया गया है. जबकि विप्लव देव को सह प्रभारी बनाया गया है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वैजयंत जयपांडा को चुनाव प्रभारी और मुरलीधर माहोल को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया.
एनडीए के लिए अहम साबित हो सकते हैं धर्मेंद्र प्रधान
इस बार बिहार चुनाव एनडीए और महागठबंधन के बीच होगा. धर्मेंद्र प्रधान की बात करें तो वे कई मौकों पर पार्टी की अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. उन्हें उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में बड़ी चुनावी जिम्मेदारी मिल चुकी है. धर्मेंद्र प्रधान का रणनीतिक कौशल और संगठनात्मक क्षमता बिहार में एनडीए के लिए कारगर साबित हो सकता है. वे ओडिशा से आते हैं और अच्छी रणनीतिक समझ रखते हैं.
क्या बंगाल में भूपेंद्र यादव खिला पाएंगे कमल
पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां तृणमूल कांग्रेस की मजबूत पकड़ है. टीएमसी के किले को हिलाना किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं होगा. ऐसे में भाजपा को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से बड़ी उम्मीद होगी. भूपेंद्र यादव के पास अच्छा संगठनात्मक अनुभव है. बंगाल में 2026 में चुनाव होना है. लिहाजा उन्हें तैयारी का वक्त भी मिल जाएगा.
भाजपा ने तमिलनाडु के लिए ओडिशा से सांसद बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. तमिलनाडु में भी 2026 में चुनाव होंगे. भाजपा अगले साल होने वाले चुनाव से पहले DMK-AIADMK के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर काम कर सकती है
चुनाव आयोग ने डिजिटल सुविधा बढ़ाई, वोटर लिस्ट अपडेट अब ऑनलाइन
25 Sep, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने अपने ECINET पोर्टल और ऐप से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, नाम डिलीट करवाने या वोटर लिस्ट से संबंधित अन्य वोटर लिस्ट कोई काम में ऑनलाइन कराने के लिए आवेदन करने एक नया फीचर के लिए ई-साइन शुरू किया गया है। इसमें आवेदन करने वालों को अपना आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का ही इस्तेमाल करना होगा। दावा किया जा रहा है कि यह नया फीचर हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक की आलंद सीट पर बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटाने की कोशिश का खुलासा करने के बाद आयोग ने शुरू किया है।
वोटर लिस्ट में पहले से नाम है या नहीं चल जाएगा पता
ई-साइन फीचर के जरिए वोटर्स की आइडेंटिफिकेशन वेरिफाई होगी। जब वोटर्स वोटर कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराएंगे। वोटर लिस्ट से नाम हटाने या नाम में सुधार करने के लिए आवेदन करेंगे, तो आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर के जरिए अपनी पहचान वेरिफाई करेंगे। वोटर वेरिफिकेशन की यह प्रक्रिया फर्जी आवेदनों को रोकने में मददगार साबित होगी। इससे न सिर्फ नाम और नंबर वेरिफाई होगा, बल्कि पता चलेगा कि वोटर लिस्ट में पहले से नाम है या नहीं।
कैसे काम करेगा ई-साइन फीचर
ई-साइन फीचर लॉन्च होने के बाद ईसीआईनेट पोर्टल पर फॉर्म 6 (नए रजिस्ट्रेशन के लिए), फॉर्म 7 (नाम हटाने के लिए), फॉर्म 8 (सुधार के लिए) सीधे ही भरने की परमिशन नहीं मिलेगी। आवेदन को ई-साइन फीचर ओपन करके आधार नंबर सबमिट करके OTP जनरेट करना होगा। रजिस्टर्ड नंबर पर आया OTP दर्ज करके ओके करने पर वेरिफिकेशन हेा जाएगी, जिसके बाद आवेदक फॉर्म जमा करने के लिए वापस ईसीआईनेट पोर्टल पर आ जाएगा।
PK पार्टी के प्रवेश से महागठबंधन की सीटों में संभावित कमी
25 Sep, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर देश की राजनीति चरम पर है. इसको लेकर आए दिन नए-नए सर्वे भी सामने आ रहे हैं. इस बीच ASA इंडिया कंपनी के फाउंडर अमिताभ तिवारी ने बिहार में 10 दिन रहकर बेहद ही करीब से मौजूदा वक्त में चल रही स्थिति को समझने की कोशिश की. इस दौरान उन्होंने NDA, इंडिया गठबंधन और प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज पर अपना फोकस बनाए रखा. अमिताभ तिवारी ने बिहार तक पर बिहार की राजनीति पर खुलकर बात की.
इस बीच बिहार की राजनीति में इस बार का सबसे बड़ा सवाल है कि क्या प्रशांत किशोर (PK) की पार्टी कोई बड़ा असर डाल पाएगी या नहीं. चर्चा के मुताबिक, युवाओं का एक वर्ग PK की तरफ आकर्षित है, लेकिन मिडिल एज और सीनियर सिटिज़न्स अभी उन्हें टटोलने की स्थिति में हैं. यानी वे फिलहाल सिर्फ देख-परख रहे हैं.
प्रशांत किशोर की पार्टी को समर्थन
मौजूदा सर्वे के मुताबिक साउथ बिहार (भोजपुर, मगध, मुंगेर, भागलपुर) में प्रशांत किशोर की पार्टी को लगभग 10-12% समर्थन मिल रहा है, जबकि नॉर्थ बिहार (पूर्णिया, दरभंगा, कोसी, तिरहुत, सारण) में यह समर्थन घटकर 8-10% तक है. यह वोट शेयर उन्हें चर्चा में तो रखता है, लेकिन किसी सीट पर जीतने के लिए आवश्यक 30-35% वोट से काफी कम है.
महागठबंधन बनाम एनडीए PK फैक्टर का असर
अगर पिछले चुनाव (125 बनाम 110 सीटों का मुकाबला) को आधार मानें तो इस बार समीकरण में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं दिख रही. महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, आदि): मगध और भोजपुर में कुछ सीटें कम हो सकती हैं, लेकिन मुंगेर और भागलपुर में हल्का फायदा भी संभव है. एनडीए (भाजपा-जेडीयू) का जातीय समीकरण (अपर कास्ट, दलित, EBC) के चलते वोट बैंक largely safe है. कुल मिलाकर, PK के आने से सबसे बड़ा नुकसान महागठबंधन को हो सकता है. वजह साफ है, जो भी वोटर मौजूदा सरकार से नाराज है, वह सामान्यतः महागठबंधन की तरफ जाता, लेकिन PK के कारण यह वोट बंट सकता है.
सीट समीकरण और बाग़ियों की भूमिका
प्रशांत किशोर की किस्मत इस बार काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि उन्हें बड़े दलों (भाजपा, जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस) से कितने मजबूत बाग़ी उम्मीदवार मिलते हैं. अगर कोई कोर वोटर समुदाय (जैसे EBC, ब्राह्मण, राजपूत या महादलित) से ताल्लुक रखने वाला बाग़ी PK के साथ आता है तो एनडीए का नुकसान भी संभव है, लेकिन नेट इफेक्ट देखें तो महागठबंधन को ही ज्यादा झटका लगेगा.
जातीय समीकरण में क्या कुछ बदला?
चुनाव में जातीय समीकरण हमेशा अहम होते हैं. मौजूदा तस्वीर में मुस्लिम-यादव (MY वोट बैंक) महागठबंधन के साथ मजबूत बना हुआ है. अपर कास्ट, दलित, EBC बड़े पैमाने पर एनडीए के साथ है. कोयरी/कुशवाहा समाज में थोड़ी-बहुत टूट-फूट हो सकती है. अगर महागठबंधन सही उम्मीदवार उतारता है तो इस वर्ग का कुछ हिस्सा उनकी ओर आ सकता है.
EBC वोटबैंक में सेंध लगाने की कोशिश, महागठबंधन के लिए सिरदर्द
25 Sep, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार चुनाव के मद्देनजर राहुल और तेजस्वी ने महागठबन्धन के नेताओं के साथ मिलकर अति पिछड़ा न्याय संकल्प लॉन्च किया. इन न्याय संकल्प में इन्होंने 10 सूत्रीय कार्यक्रम दिया था.लेकिन अब यही कार्यक्रम सीट बंटवारे में उनके लिए गले की फांस बन सकता है. सूत्रों के मुताबिक, मुकेश सहनी, पशुपति पारस और वाम दलों ने कांग्रेस-राजद को ये सन्देश देने का मन बनाया है कि नीतीश ने उस वर्ग को अपना वोट बैंक बनाया है. ऐसे में अगर बिहार में ईबीसी (Extremely Backward Classes) के इस 36 फीसद वोट बैंक में सेंधमारी करनी है तो सीटें और उम्मीदवारों की हिस्सेदारी भी संख्या के हिसाब से होनी चाहिए.
वैसे सवाल अब सिर्फ महागठबन्धन का नहीं है बल्कि, कांग्रेस और राजद के भीतर भी ये आवाज़ बुलंद है कि नीतीश ने इस वोट बैंक को अपना बनाने के लिए जो करना था वो कर लिया है. वहीं महागठबन्धन की ओर से अभी सिर्फ इसको लेकर ऐलान किया गया है. इसलिए इस वोट बैंक को लेकर गंभीर दिखने के लिए सीट बंटवारे के साथ ही उम्मीदवारी में भी गंभीरता दिखनी चाहिए, तभी सेंधमारी की जा सकती है. ऐसे में सीट बंटवारे से पहले महागठबन्धन के दलों के साथ ही उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस-राजद का चला गया ईबीसी कार्ड सिरदर्द बनता दिख रहा है.
क्या हैं अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र की 10 बातें?
राहुल और तेजस्वी ने महागठबन्धन के नेताओं ने अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र किन 10 बातों को जारी किया है? इसके बारे में जानते हैं. संकल्प पत्र में दिया गया है कि आरक्षण की 50% सीमा बढ़ाने के लिए पास कानून को 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए भेजा जाएगा.पंचायत-नगर निकाय में आरक्षण 20% से बढ़ाकर 30% किया जाएगा.सभी प्राइवेट कॉलेज-यूनिवर्सिटी में आरक्षण लागू होगा.
नियुक्तियों में “Not Found Suitable” जैसी व्यवस्था खत्म होगी. अतिपिछड़ा वर्ग की सूची में सही प्रतिनिधित्व के लिए कमेटी तैयारी की जाएगी. SC/ST/OBC/EBC के आवासीय भूमिहीनों को जमीन मिलेगी. इसके लिए शहर में 3 डेसिमल और गांव में 5 डेसिमल की जमीन मिलेगी. प्राइवेट स्कूलों की आधी आरक्षित सीटें SC/ST/OBC/EBC बच्चों को मिलेंगी. वहीं 25 करोड़ रुपये तक के सरकारी ठेकों में 50% आरक्षण SC/ST/OBC/EBC को दिया जाएगा अतिपिछड़ों के ख़िलाफ़ अत्याचार रोकने का कानून बनेगा. आरक्षण देखने के लिए प्राधिकरण बनेगा, सूची में बदलाव केवल विधानसभा करेगी.
देश को चलाने वाली पार्टी, खुद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुन नहीं पा रही : संजय राउत
24 Sep, 2025 11:44 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव में देरी पर अब विपक्ष तंज कस रहा है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के सदस्य दल शिवसेना (यूबीटी) ने आरोप लगाया हैं कि देश को चलाने वाली पार्टी अपने खुद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुन नहीं पा रही है। उनका दावा है कि किसी एक नेता के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। फिलहाल, इस बयान पर भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। शिवसेना (यूबीटी) से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, एकमत नहीं हो रहा है नाम के ऊपर यह भी सच है। एक पार्टी देश चला रही है, लेकिन अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन नहीं कर पा रही है। आप चुनाव आयोग को बदल सकते हो, आप सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को बदल सकते हो, आप किसी को भी बदल सकते हो। उन्होंने कहा, आप उपराष्ट्रपति को घर भेज सकते हो, लेकिन आपकी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन नहीं कर सकते है। यह क्या मामला है, देश को पता होना चाहिए। आप कल राष्ट्रपति को भी घर भेज सकते हैं, जैसे धनखड़ साहब को भेजा है, लेकिन आप अपनी पार्टी का अध्यक्ष नहीं चुन सकते।
फिलहाल, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ही भाजपा की कमान संभाल रहे हैं और इससे पहले उन्हें कार्यकाल विस्तार मिल चुका है। यह साफ नहीं है कि भाजपा कब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेगी, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी नया कप्तान चुन सकती है। हालांकि, इस लेकर भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
राहुल गांधी बोले, भारत को बेरोजगारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही अब असली देशभक्ति
24 Sep, 2025 10:44 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को फिर से भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि देश में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से है। उन्होंने बिहार के बेरोजगार युवाओं का वीडियो शेयर कर लिखा कि जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कत्र्तव्य होता है युवाओं को रोजगार और अवसर देना, लेकिन भाजपा चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती। वे वोट चोरी और संस्थाओं को कैद कर के सत्ता में बने रहते हैं। इसलिए बेरोजगारी 45 साल के हाई लेवल पर पहुंच चुकी है। राहुल गांधी ने कहा कि देश का युवा मेहनत करता है, सपने देखता है और अपने भविष्य के लिए संघर्ष करता है, लेकिन मोदी जी सिर्फ अपने पीआर, सेलिब्रिटीज से अपना गुणगान करवाने और अरबपतियों के मुनाफे में बिजी हैं।
युवाओं की उम्मीदों को तोडऩा और उन्हें हताश करना इस सरकार की पहचान बन चुकी है। राहुल ने कहा कि अब हालात बदल रहे हैं। भारत का युवा समझ चुका है कि असली लड़ाई सिर्फ नौकरियों की नहीं, बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है। क्योंकि जब तक चुनाव चोरी होते रहेंगे, तब तक बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ते रहेंगे। अब युवा न नौकरी की लूट सहेंगे, न वोट की चोरी। भारत को बेरोजगारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही अब सबसे बड़ी देशभक्ति है।
भारत की पहली विदेशी डिफेंस यूनिट शुरू, राजनाथ सिंह बोले, मेक इन इंडिया के साथ मेक फॉर वर्ल्ड पर कर रहे काम
24 Sep, 2025 09:42 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत ने रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए मोरक्को के बेररेशिद में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की पहली विदेशी रक्षा निर्माण इकाई का उद्घाटन किया है। यह भारत का रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में पहला ओवरसीज प्लांट है। इस सुविधा को औपचारिक रूप से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने मोरक्को दौरे के दौरान शुरू किया। राजनाथ सिंह ने उद्घाटन समारोह में कहा कि भारत सिर्फ मेक इन इंडिया तक सीमित नहीं है। अब हम मेक विद फ्रेंड्स और मेक फॉर द वल्र्ड के विजन पर काम कर रहे हैं। इसका उद्देश्य विश्वसनीय साझेदारों के साथ मिलकर अत्याधुनिक तकनीक का विकास करना और वैश्विक शांति व क्षमता निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी संप्रभुता का सम्मान करती है और स्थानीय क्षमता को मजबूत करती है।
भारत-मोरक्को रक्षा साझेदारी का नया अध्याय
यह दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि यह पहली बार है जब कोई भारतीय रक्षा मंत्री उत्तरी अफ्रीका के इस देश का दौरा कर रहा है। राजनाथ सिंह की यात्रा से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलने की उम्मीद है।
रक्षा निर्यात में भारत का बढ़ता कदम
भारत लंबे समय से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर दे रहा है। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स की इस नई पहल को इसी रणनीति का अहम हिस्सा बताया जा रहा है। यह फैक्ट्री स्थानीय मांग को पूरा करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्नत प्लेटफॉर्म मुहैया कराएगी।
अमित शाह बोले- भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम
24 Sep, 2025 08:40 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में ‘स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2025’ का मंगलवार को उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और डिजिटल इकोसिस्टम बन गया है। अमित शाह ने कहा, “यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘माइंड टू मार्केट’ के विचार को साकार करने का मंच साबित होगा। उनके मार्गदर्शन में, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और डिजिटल इकोसिस्टम बन गया है, जिसमें पिछले दशक में स्टार्टअप की संख्या में 380 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर दर्ज की गई है।”
स्टार्टअप क्षेत्र में क्रांति का श्रेय देश के युवा उद्यमियों को देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश में केवल लगभग 500 स्टार्टअप और चार यूनिकॉर्न थे। देश के युवाओं की क्षमता को उजागर करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा स्टार्टअप्स को दिये गये प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप, आज देश में 1.92 लाख से अधिक स्टार्टअप्स और 120 से अधिक यूनिकॉर्न कार्यरत हैं, जिनका कुल मूल्य 350 अरब डॉलर से अधिक है। परिणामस्वरूप, आज भारत का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। उन्होंने उद्योगपतियों और निवेशकों से युवाओं की इस क्षमता का लाभ उठाने की भी अपील की।
उन्होंने गांधीनगर में आयोजित दो दिवसीय ‘स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी-2025’ का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रेरक उपस्थिति में किया। स्टार्टअप प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से विभिन्न स्टार्टअप स्टॉलों का दौरा किया और उद्यमियों से बातचीत की तथा उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री ऋषिकेश पटेल और उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत भी उपस्थित थे।
विदेशी मेहमानों संग नागपुर में आरएसएस का शताब्दी दशहरा उत्सव
23 Sep, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नागपुर। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इस वर्ष अपने 100 वर्ष पूरे कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस वर्ष का दशहरा उत्सव विशेष उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि इस वर्ष के दशहरा उत्सव में लगभग 21 हज़ार स्वयंसेवक भाग लेंगे। यह कार्यक्रम भव्य और अनुशासित तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसे संघ के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की एक और अनूठी विशेषता यह है कि प्रसिद्ध गायक और संगीतकार शंकर महादेवन के गीतों का एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। खास बात यह है कि मणिपुर के स्वयंसेवक भी इस समारोह में बड़े उत्साह के साथ भाग लेंगे। कुल मिलाकर यही कहा जा रहा है कि इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दशहरा उत्सव संघ के शताब्दी वर्ष के कारण अन्य सभी उत्सवों से अधिक भव्य और महत्वपूर्ण होगा।
- 1925 में मात्र 17 सहयोगियों के साथ संघ की स्थापना की
डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म नागपुर में हुआ था। उन्होंने अपना सामाजिक कार्य इसी शहर से शुरू किया था। समाज में अच्छे लोगों की आवश्यकता को समझते हुए उन्होंने 1925 में मात्र 17 सहयोगियों के साथ संघ की स्थापना की। नागपुर में उनके घर से शुरू हुआ यह छोटा सा पौधा आज वटवृक्ष बन गया है। 1932 में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाम आधिकारिक रूप से तय किया गया था।
- देश भर में एक लाख से अधिक शाखाएँ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहली शाखा 28 मई 1929 को नागपुर के महाल क्षेत्र के मोहितेवाड़ा में शुरू हुई थी। इसलिए इस शाखा का नाम मोहिते शाखा रखा गया। यह एक छोटी सी शुरुआत थी। लेकिन आज देश भर में संघ की एक लाख से अधिक शाखाएँ कार्यरत हैं। देश भर में संघ के करोड़ों स्वयंसेवक सक्रिय हैं। संघ की शाखाएँ न केवल भारत में, बल्कि कई विदेशी देशों में भी कार्यरत हैं। इस शताब्दी वर्ष के विजयादशमी उत्सव में 21 हज़ार से ज़्यादा स्वयंसेवक भाग लेंगे। यह समारोह ऐतिहासिक होगा।
- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव 1995 से नागपुर के रेशमबाग मैदान में मनाया जाता रहा है। इससे पहले यह उत्सव कस्तूरचंद पार्क में आयोजित होता था। इस वर्ष संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष विजयादशमी उत्सव में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के बाद, सरसंघचालक मोहन भागवत शताब्दी वर्ष के अवसर पर अपना भाषण देंगे। कार्यक्रम 2 अक्टूबर को सुबह 7 बजे रेशमबाग मैदान में शुरू होगा। इस वर्ष शताब्दी वर्ष होने के कारण लगभग 21 हज़ार स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहेंगे, जो पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना अधिक है।
- विदेशी प्रतिनिधि भी होंगे शामिल
विजयादशमी उत्सव के अवसर पर नागपुर शहर में तीन शोभायात्राएँ निकलेंगी। ये शोभायात्राएँ वैरायटी चौक पर एकत्रित होंगी। सरसंघचालक मोहन भागवत इसका निरीक्षण करेंगे। शताब्दी वर्ष होने के कारण इस वर्ष यह उत्सव अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप धारण करेगा। घाना, थाईलैंड, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका समेत कई देशों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कांग्रेस का बड़ा बयान: विपक्षी गठजोड़ स्वतंत्रता की दूसरी लड़ाई
23 Sep, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। राजनीति में जो दिखता है वो होता नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव में कभी कभी लगता है कि भाजपा विरोधी दल एकजुटता से चुनाव लड़ेगे। कभी मतभेद की आहट आती है। इसी बीच कांग्रेस ने बिहार में महाजुटान की पहल की है। राहुल गांधी के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा की। उसकी सफलता से गदगद कांग्रेस अब 84 साल बाद पहली बार बिहार में अपनी कार्यसमिति(सीडब्ल्यूसी) की बैठक करने जा रही है। पार्टी 24 सितंबर को पटना में सीडब्ल्यूसी बैठक करने जा रही है। इससे पहले 1940 में पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई थी। पार्टी की इस रणनीति से बिहार कांग्रेस के नेता गदगद हैं और उनका जोश हाई है। पार्टी नेता इसे स्वतंत्रता की दूसरी लड़ाई करार दे रहे हैं।
बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने पत्रकारों से कहा कि बिहार में कांग्रेस स्वतंत्रता की दूसरी लड़ाई लड़ रही है और यही कारण है कि यह बैठक यहां बुलाई गई है। उन्होंने कहा, बिहार अब राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बन गया है। बिहार के लोगों के समर्थन से, हम दूसरे स्वतंत्रता संग्राम की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन बिहार और भारत के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि सीडब्ल्यूसी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा सीडब्ल्यूसी के सभी अन्य सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की उम्मीद है। अल्लावरू ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा वोट चोरी में शामिल है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘ऐसे विद्यार्थी की तरह हैं जो कड़ी मेहनत नहीं करता, बल्कि परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए गलत तरीकों का सहारा लेता है। केंद्र की आलोचना करते हुए, अल्लावरु ने कहा, 11 साल बीत जाने के बावजूद, प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी और उनकी सरकार ने इन मुद्दों को सुलझाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। वे उन छात्रों की तरह हैं जो पढ़ाई में विश्वास नहीं रखते, बल्कि परीक्षा में नकल करते हैं। मोदी और (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह चुनाव चुराते हैं, इसलिए वे लोगों की वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं करते। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजित होना पार्टी के लिए ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है कि सदाकत आश्रम सीडब्ल्यूसी की बैठक की मेजबानी कर रहा है, जहां महात्मा गांधी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और जवाहरलाल नेहरू जैसे महान नेताओं ने विचार-विमर्श किया था। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि यह बैठक उसी सदाकत आश्रम में होगी और वहां से हम अपने राष्ट्र के भविष्य पर चर्चा करेंगे।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- बेरोज़गारी और वोट चोरी एक-दूसरे से जुड़े मुद्दे
23 Sep, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बेरोज़गारी को देश के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए इसे सीधे तौर पर वोट चोरी मामले से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव ईमानदारी से नहीं होंगे, तब तक बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ते रहेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय सिर्फ अपनी छवि चमकाने, सेलिब्रिटीज़ से प्रशंसा बटोरने और अरबपतियों के मुनाफे बढ़ाने में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा, कि भारत का युवा मेहनत करता है, सपने देखता है, लेकिन यह सरकार उसकी उम्मीदें तोड़ रही है। अब युवा न नौकरी की लूट सहेंगे, न वोट की चोरी। कांग्रेस नेता ने युवाओं से आह्वान किया कि असली लड़ाई सिर्फ नौकरियों की नहीं, बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है। उन्होंने इसे देशभक्ति से जोड़ा और कहा कि भारत को बेरोज़गारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही आज सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, कि जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कर्तव्य युवाओं को रोज़गार और अवसर देना होता है। लेकिन बीजेपी, उनके अनुसार, चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती बल्कि वोट चोरी और संस्थाओं को कैद करके सत्ता में बनी रहती है। उन्होंने बेरोज़गारी को 45 साल के उच्चतम स्तर पर बताया और भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की घटनाओं को युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ी बाधा कहा। राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है जब देशभर में युवाओं के बीच बेरोज़गारी और भर्ती घोटालों को लेकर आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।
चार पीढ़ियों के गवाह समीर अंजान बोले- आज की पीढ़ी भावनाओं को 'झूठा' और 'प्रैक्टिकल' होना सही मानती है।
35वें दिन भी 'धुरंधर' की दहाड़: 1.70 करोड़ की कमाई के साथ कलेक्शन पहुंचा 1121 करोड़ के पार
भोपाल में प्रदर्शन पर कड़ा एक्शन, CM हाउस के आसपास धरना बैन
कासिमाबाद में मातम: घर जाने की तैयारी कर रहा था बेटा, अस्पताल से आई मौत की खबर।
अवैध धर्मांतरण का सीरियाई कनेक्शन: एटीएस खंगाल रही है 100 करोड़ की फंडिंग का सच
हत्या की गुत्थी सुलझी—नौकर के मोबाइल ने उगला खौफनाक सच
तमिलनाडु की राजनीति में नया मोड़, क्या अभिनेता बनेगा अगला नेता? आज होगा फैसला
