देश
अब फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख एयरपोर्ट पर रुकते समय वीजा की जरूरत नहीं
13 Jan, 2026 12:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली|अब जर्मनी की यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों को ट्रांजिट वीजा की चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारत आए जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने ऐलान किया है कि जर्मनी के एयरपोर्ट्स पर अब भारतीयों को ट्रांजिट वीजा नहीं लेना पड़ेगा। उन्होंने सोमवार को यह ऐलान किया। इसके साथ ही भारत और जर्मनी के बीच करीब 19 समझौते हुए हैं। मर्ज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया है।
क्या होता है ट्रांजिट वीजा
ट्रांजिट वीजा का मतलब कम अवधि के एक परमिट है, जिसका इस्तेमाल यात्री किसी देश से गुजरने के दौरान करते हैं। उदाहरण के लिए जब यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए किसी देश में ले ओवर से गुजरते हैं। इस वीजा के लिए आगे की यात्रा के सबूत पेश करना होते हैं। साथ ही दस्तावेजों में भी यह दिखाया जाना जरूरी है कि आप उस देश में ज्यादा समय तक रुकने के मकसद से नहीं आए हैं।
भारतीयों के लिए क्या मायने
मर्ज की इस घोषणा के बाद जर्मनी के एयरपोर्ट होते हुए किसी अन्य देश में यात्रा करने वाले भारतीयों को ट्रांजिट वीजा नहीं लेना होगा। पहले भारतीय नागरिकों को यात्रा के दौरान शेंजेन ट्राजिट वीजा लेना पड़ता था। खास बात है कि यात्रियों को जर्मनी या शेंजेन इलाके में नहीं जाने की स्थिति में भी ट्रांजिट वीजा लेना पड़ता था।इस फैसले के बाद जर्मनी के जरिए यात्रा करने वाले भारतीयों की राह आसान हो जाएगी। हालांकि, जर्मनी जाने का मन बना रहे यात्रियों को अब भी टूरिस्ट, बिजनेस या स्टूडेंट आदि वीजा लेने की जरूरत होगी।
भारत और जर्मनी में समझौते
पीएम मोदी और चांसलर मर्ज के बीच हुई बातचीत के बाद, दोनों पक्षों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए एक रोडमैप और उच्च शिक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक रोडमैप सहित 19 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दूरसंचार क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक अलग समझौता भी किया गया। दोनों नेताओं ने समग्र व्यापार विस्तार के लिए भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने की वकालत की। इसके साथ ही, भारत और जर्मनी के लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पासपोर्ट धारकों के वास्ते जर्मनी से गुजरने के लिए वीजा-मुक्त पारगमन की घोषणा की गई।जर्मन नेता अपने साथ एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल को लेकर सोमवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। वह दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। जर्मन चांसलर के रूप में एशिया की यह उनकी पहली यात्रा है।
सरगना समेत तीन मुख्य आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की गाज
13 Jan, 2026 11:16 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वाराणसी |12 राज्यों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जी बीमा घोटाला करने वाले गिरोह पर संभल पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सरगना ओंकारेश्वर मिश्रा और उसके दो साथियों की संभल, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी स्थित करीब 11.89 करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर ली। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की।पुलिस के अनुसार, गिरोह के वाराणसी निवासी सरगना ओंकारेश्वर मिश्रा करन की 1.26 करोड़ , बबराला के सचिन शर्मा उर्फ मोनू की 9.18 करोड़ और उसके भाई गौरव शर्मा की 1.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। रजपुरा थाना पुलिस ने 18 जनवरी 2025 की रात ओंकारेश्वर मिश्रा को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि गिरोह ने मृत और बीमार लोगों के नाम पर बीमा कराकर 100 करोड़ से अधिक की राशि हड़प ली।सीमा पर पकड़ा गया फर्जी IAS अधिकारी, कैसीनो में जुआ खेलने के लिए जा रहा था नेपाल संभल समेत कई जिलों में दर्ज है मुकदमें पुलिस जांच में गिरोह के तार साइबर अपराध और अन्य धोखाधड़ी नेटवर्क से भी जुड़े पाए गए। संभल समेत मुरादाबाद, बदायूं, एटा सहित कई जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं। अब तक 64 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। न्यायालय के आदेश के बाद बबराला और वाराणसी में कुर्की की कार्रवाई की। बबराला में थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी और बहजोई संत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे, जहां ढोल बजवाकर मुनादी कराई गई और संपत्तियों को सील किया गया।इस मामले में एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बताया कि फर्जी बीमा गिरोह के सरगना समेत दो की संभल के बबराला, बदायूं, नोएडा व वाराणसी में 11.89 करोड़ की संपत्ति डीएम के आदेश पर कुर्क की गई है। इन पर सौ करोड़ बीमा घोटाला का आरोप है।अखिलेश दुबे के फरार साथी के घर कुर्की उधर, कानपुर में रेप के झूठे मामलों में फंसाने और रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद चर्चित वकील अखिलेश दुबे के फरार साथी अभिषेक बाजपेयी के घर पर नौबस्ता पुलिस ने शनिवार को कुर्की की। भाजपा नेता रवि सतीजा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद से आरोपित अभिषेक फरार चल रहा है।
मावठा बढ़ाएगा मध्य प्रदेश में ठंड का टॉर्चर, तेजी से आगे बढ़ रहा वेस्टर्न डिस्टरबेंस
12 Jan, 2026 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश में करीब दो हफ्ते तक कड़ाके की ठंड के बाद लोगों को राहत मिलती दिख रही है. दिन के समय तेज धूप निकलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है. लेकिन रात और सुबह के वक्त अब भी ठंड का असर बना हुआ है. हालांकि एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस एमपी की तरफ बढ़ता दिख रहा है, जिसकी वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, इसका सीधा असर एमपी में मावठा गिरने के रूप में सामने आएगा. जिससे ठंड एक बार फिर से बढ़ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 या 20 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है.
जिसके बाद भोपाल, ग्वालियर चंबल और जबलपुर डिवीजन में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसी दौरान मावठा गिरने का भी आसार हैं. मध्य प्रदेश में सर्दी का सीजन आखिरी दौर में पहुंच रहा है, लेकिन इस बार अब तक मावठा नहीं गिरा है. ठंड के आखिरी दौर में हल्की से मध्यम बारिश रबी फसलों में विशेषकर गेहूं, चना, सरसों और मसूर के लिए बोनस साबित होगी.
शहडोल सबसे ठंडा इलाका रहा
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके बावजूद शहडोल जिले का कल्याणपुर एक बार फिर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों में भी रातें ठंडी बनी हुई हैं, हालांकि पहले जैसी कंपकंपाने वाली सर्दी नहीं रही।
कोहरा अभी भी बढ़ा रहा लोगों की मुश्किलें
राजधानी भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया. हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 5.8 डिग्री, इंदौर और ग्वालियर में भी पारा 7-8 डिग्री के आसपास रहा. उज्जैन और जबलपुर में भी सर्दी का असर कम हुआ है. शीतलहर भले ही कमजोर पड़ी हो, लेकिन कोहरा अभी भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. राजगढ़, सतना, सीधी, दतिया, ग्वालियर, रतलाम और खजुराहो में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग की तरफ से श्योपुर, मुरैना, भिंड, आगर-मालवा, मंदसौर, राजगढ़ और नीमच समेत करीब आठ जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है.
मौसम के पीछे क्या है कारण
भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार, इस समय पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम हवाओं का असर बना हुआ है. सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम की सक्रियता के कारण वातावरण शुष्क है, जिससे रात में ठंड बनी रहती है. हालांकि आने वाले दिनों में सुबह और रात के तापमान में धीरे-धीरे स्थिरता आने की संभावना जताई जा रही है.
ED ने ममता बनर्जी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दाखिल की, जानें मामला
12 Jan, 2026 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ED ने ममता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में रिट याचिका (Writ Petition) दाखिल की है। ये मामला 3 ED अधिकारियों को डराए और धमकाए (Intimidate and Threaten) जाने का है।
ईडी का कहना है कि कोलकाता में तलाशी अभियान के दौरान ईडी अधिकारियों को गलत तरीके से प्रतिबंधित करने के खिलाफ यह याचिका दायर की गई है। यह याचिका पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ दायर की गई है। ईडी के तीन अधिकारी, जो कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल में थे। उनकी ओर से यह याचिका दायर की गई है।
केंद्रीय जांच एजेंसी ED द्वारा दायर याचिका में ममता बनर्जी और कई अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। इसमें कहा गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और डीजीपी ने तलाशी में बाधा डाली। करीब 2,742 करोड़ रुपये के कोयला घोटाले में 8 जनवरी की तलाशी में बाधा डालने के आरोप में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, डीजीपी राजीव कुमार और सीपी मनोज वर्मा के खिलाफ CBI, FIR दर्ज कर जांच कराई जाए।
याचिका में कहा गया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और डीजीपी ने जबरन प्रवेश कर तलाशी की कार्रवाई बाधित की। टीएमसी समर्थकों ने हाईकोर्ट की कार्यवाही को हाईजैक करने की कोशिश की। हाईकोर्ट सुनवाई से पहले व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए टीएमसी समर्थकों ने सुनियोजित हंगामा किया। करीब 2,742 करोड़ रुपये के कोयला घोटाले में 8 जनवरी की तलाशी में बाधा डालने के आरोप में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, डीजीपी राजीव कुमार और सीपी मनोज वर्मा के खिलाफ CBI FIR दर्ज कर जांच कराई जाए।
इंटेलिजेंस टिप-ऑफ पर पुलिस ने किया ड्रग डीलर गिरफ्तार
12 Jan, 2026 04:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जयपुर। जयपुर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक युवक मध्य प्रदेश से स्मैक की खेप लेकर जयपुर आया है और अशोक नगर इलाके में सप्लाई करने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच की इंटेलिजेंस टीम ने तत्काल स्थानीय थाना पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद संयुक्त टीम का गठन कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।शनिवार रात अशोक नगर क्षेत्र में संदिग्ध युवक की गतिविधियां देखी गईं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से स्मैक बरामद हुई। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
23 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि कुशवाह (23) पुत्र निवासी रोन, जिला भिंड (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी पिछले काफी समय से जयपुर के अशोक नगर इलाके स्थित भोजपुरा कच्ची बस्ती में रह रहा था और यहीं से ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क चला रहा था।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी स्मैक की सप्लाई मध्य प्रदेश से लाकर जयपुर में युवाओं को बेचता था। वह छोटे-छोटे पुड़ियों में स्मैक बांटकर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था, ताकि पुलिस की नजर से बच सके।
85 ग्राम स्मैक बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 85 ग्राम स्मैक जब्त की है। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्मैक काफी शुद्ध बताई जा रही है, जिसकी वजह से इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
ड्रग्स माफिया से कनेक्शन की जांच
अशोक नगर थाना पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी अकेला नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित ड्रग्स नेटवर्क काम कर रहा है। पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि स्मैक की सप्लाई कहां से होती थी, जयपुर में किन-किन इलाकों में इसे बेचा जा रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। इससे ड्रग्स माफिया तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।
नशे के खिलाफ सख्त अभियान
पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने कहा कि जयपुर पुलिस नशे के कारोबार पर पूरी तरह सख्त है। ड्रग्स तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में नशे के खिलाफ और भी सघन अभियान चलाए जाएंगे, ताकि युवाओं को इस दलदल से बचाया जा सके।फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस गिरफ्तारी के जरिए जयपुर में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क के कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
बड़ी खबर : IRCTC ने रातों-रात बदला टिकट बुकिंग सिस्टम...आज से लागू हुए ये 3 नए नियम...बुकिंग से पहले जरूर पढ़ें
12 Jan, 2026 12:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Railways Ticket Booking New Rule: रेलवे ने आज, 12 जनवरी 2026 से IRCTC पर टिकट बुकिंग के नए नियम लागू कर दिए हैं. इससे रेलवे की ऑनलाइन टिकट करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा. अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपके लिए यह नियम जानना बहुत जरूरी है. जानिए क्या हुए बदलाव?
आज से आधार-प्रमाणित IRCTC यूजर्स एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) अब जनरल रिजर्व टिकट भी बुक कर सकेंगे. हालांकि पहले भी यह सुविधा दी गई थी लेकिन इसके लिए सीमित समय था, लेकिन अब इसका समय बढ़ाकर रात 12 बजे तक कर दिया गया है. IRCTC के अनुसार, ARP के ओपनिंग डे पर केवल और केवल आधार-ऑथेंटिकेटेड यूजर्स ही जनरल रिजर्व टिकट बुक कर पाएंगे.
IRCTC वेबसाइट और मोबाइल एप यूजर्स दें ध्यान
बता दें, रेलवे ने यह कहा कि यह नियम सिर्फ IRCTC वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू होगा. कंप्यूटरीकृत PRS काउंटरों से टिकट बुकिंग करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. यानी IRCTC वेबसाइट और मोबाइल एप यूजर्स को ध्यान देने की जरूरत है.
क्या होगा फायदा?
आरक्षण प्रणाली का लाभ वास्तविक यात्रियों तक पहुंच सकेगा.
दलालों या असामाजिक तत्वों द्वारा टिकटों की कालाबाजारी रोक लगेगी.
टिकटिंग सिस्टम काफी मजबूत होगा.
ई-टिकटिंग सिस्टम का दुरुपयोग रोका जा सकेगा.
कालाबाजरी करने वालों की आसानी से पहचान हो सकेगी.
रात 12 बजे तक कर सकेंगे टिकट बुकिंग
बता दें, पहले यानी 11 जनवरी 2026 तक आधार-प्रमाणित यूजर्स केवल सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते थे. सिर्फ 15 मिनट के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया था. लेकिन अब 12 जनवरी से यह सुविधा रात 12 बजे तक उपलब्ध होगी.
BIG BREAKING: नितेश राणे के बंगले पर सुरक्षा में बड़ी चूक...अमेरिकी शख्स ने रखा बैग, पुलिस की पूछताछ में सामने आई असली वजह
12 Jan, 2026 11:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Mumbai: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के घर के बाहर एक संदिग्ध अवस्था में बैग मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. सीसीटीवी की मदद के पुलिस ने बैग के मालिक को ढूंढ निकाला. जब उससे बात हुई तो कुछ अलग ही खुलासा हुआ. बैग का मालिक 40 वर्षीय अमेरिकी नागरिक निकला, जो अपने बैग के साथ एक नोट भी छोड़ गया था. पुलिस ने जब बैग मालिक को ढूंढ निकाला तो उससे बातचीत कर इलाके को सुरक्षित घोषित कर दिया.
यह घटना रविवार सुबह की है. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव के पास बने बंगले के बाहर अमेरिकी नागरिक ने एक लाबारिस हालत में बैग छोड़ दिया. सूचना पाकर मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDDS) भी जांच के लिए पहुंचा और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. जब बैग खोलकर देखा तो सब हैरान रह गए, क्योंकि बैग से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, बल्कि उसके अंदर जूते, कपड़े और एक नोट लिखा हुआ मिला. इसके बाद सीसीटीवी खंगाला गया ताकि मालिक का पता लगाया जा सके और उससे जानकारी ली जा सके कि आखिर उसने ये बैग क्यों छोड़ा था.
बैग छोड़कर गोवा चला गया
जब पुलिस ने युवक की तलाश कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अमेरिकी निवासी है, जो मरीन ड्राइव के पास ठहरा हुआ था. उसके पास एक बैग और उसमें कुछ कपड़े थे, जिसे वह दान देना चाहता था. इसलिए उसने बैग में कपड़े, जूते के साथ ही एक नोट भी लिख कर छोड़ दिया था. ताकि जिसको जरूरत हो तो ले सकें. नोट में लिखा, “जूते और कपड़े फ्री हैं, कोई भी इन्हें ले सकता है.” इसके बाद वह गोवा के लिए रवाना हो गया.
बैग में कुछ नहीं मिला संदिग्ध
अमेरिकी नागरिक से बात करने के बाद पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लाबारिस बैग रखने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है. बैग में किसी प्रकार कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई है. बैग रखने वाले ने बताया कि वह किसी को दान देना चाहता था, इसलिए वहां पर छोड़कर चला गया. अब स्थिति सामान्य है.
भारत-जर्मनी रिश्तों को नई रफ्तार देंगे पीएम मोदी और मर्ज, अहमदाबाद में आज होगी मुलाकात
12 Jan, 2026 11:34 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत और जर्मनी के रिश्तों को नई मजबूती मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार को अहमदाबाद में व्यापक और अहम बातचीत करेंगे। इस बातचीत का फोकस व्यापार, निवेश, रक्षा, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर रहेगा। फ्रेडरिक मर्ज की 12-13 जनवरी की भारत यात्रा जर्मन चांसलर बनने के बाद पहली एशिया यात्रा है। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब दुनिया में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकडऩे के लिए दिखाई गई सैन्य सख्ती, यूक्रेन युद्ध और वैश्विक शक्ति संतुलन में बदलाव जैसे मुद्दे बातचीत के केंद्र में रहने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, मोदी और मर्ज यूक्रेन में शांति की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श कर सकते हैं। भारत लगातार कूटनीतिक समाधान और संवाद की वकालत करता रहा है, ऐसे में यह मुद्दा अहम माना जा रहा है।
बैठक में व्यापार और निवेश पर खास जोर रहेगा। अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत यूरोप के साथ आर्थिक साझेदारी को और गहरा करना चाहता है। इसी सिलसिले में जर्मनी के साथ आर्थिक सहयोग को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। जर्मनी, यूरोपीय संघ में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वर्ष 2024-25 में भारत-जर्मनी के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 51.23 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह भारत के कुल ईयू व्यापार का लगभग 25 प्रतिशत है। सेवा क्षेत्र में भी तेज बढ़त दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत-जर्मनी सेवाओं का व्यापार 12.5 प्रतिशत बढक़र रिकॉर्ड 16.65 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
निवेश, उद्योग और ‘मेक इन इंडिया
जर्मनी भारत में नौवां सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है। अप्रैल 2000 से जून 2025 तक भारत में जर्मनी से कुल 15.40 अरब डॉलर का एफडीआई आया है। फिलहाल भारत में 2000 से ज्यादा जर्मन कंपनियां काम कर रही हैं। रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी बातचीत का अहम हिस्सा होगा। निर्यात नियंत्रण नियमों में ढील और तेज मंजूरी प्रक्रिया के बाद जर्मनी से भारत को रक्षा निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि मर्ज़ की इस यात्रा के दौरान भारत और जर्मनी के बीच छह स्टेल्थ सबमरीन की आपूर्ति को लेकर अंतर-सरकारी समझौता अंतिम रूप ले सकता है।
आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा और तकनीक
भारत और जर्मनी के बीच काउंटर टेररिज्म पर संयुक्त कार्य समूह पहले से सक्रिय है। जर्मनी, भारत के इंटीग्रेटेड फ्यूजन सेंटर-इंडियन ओशन रीजन में अपना नौसेना संपर्क अधिकारी तैनात करने जा रहा है, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग मजबूत होगा।इसके अलावा शिक्षा, ऊर्जा, कौशल विकास, संस्कृति, लोगों के बीच संपर्क और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भी रिश्ते लगातार विस्तार ले रहे हैं।
ग्रीन हाइड्रोजन और भविष्य की तकनीक पर बात
वर्ष 2024 में दोनों देशों ने इंडो-जर्मन ग्रीन हाइड्रोजन रोडमैप लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य भारत की ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन, उपयोग और निर्यात की महत्वाकांक्षा को समर्थन देना है। सूत्रों के मुताबिक, क्रिटिकल और उभरती तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर भी मोदी-मर्ज बातचीत में खास जोर रहेगा।
इंस्टाग्राम के 1.75 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक
12 Jan, 2026 10:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के 1.75 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का पर्सनल डेटा लीक हो गया है। ये जानकारी साइबर क्रिमिनल्स के हाथ लग गई है। एंटीवायरस सॉफ्टवेयर फर्म मालवेयरबाइट्स की रिपोर्ट के मुताबिक लीक डेटा में यूजरनेम, घर का पता, फोन नंबर, ईमेल एड्रेस जैसी चीजें शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि ये डेटा डार्क वेब पर बिक रहा है और इससे फिशिंग या अकाउंट हैकिंग जैसे खतरे बढ़ सकते हैं। मालवेयरबाइट्स ने अपने कस्टमर्स को ईमेल में बताया कि ये लीक उनकी रूटीन डार्क वेब स्कैन में पकड़ा गया। ये 2024 में इंस्टाग्राम के एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस, जो ऐप्स को एक-दूसरे से कनेक्ट करता है से जुड़ा है। कंपनी ने कहा कि इस डेटा से साइबर क्रिमिनल्स यूजर्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल से मिली छुट्टी
12 Jan, 2026 09:31 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अब ठीक हो चुकी है। करीब एक सप्ताह तक दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चले इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीने में संक्रमण के कारण और अस्थमा की समस्या बढ़ने पर सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार को एक हफ्ते बाद सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली है। सोनिया गांधी को 5 जनवरी की शाम को सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज डॉ। अरूप बसु सीनियर चेस्ट मेडिसिन विशेषज्ञ की देखरेख में किया गया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ। अजय स्वरूप के अनुसार, उन्होंने इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दी है। उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है।
बताया गया कि रविवार शाम करीब 5 बजे सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर रहकर इलाज जारी रखने की सलाह दी है। सर गंगाराम अस्पताल ने रविवार को सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि उनको 5 जनवरी 2026 की शाम को डॉ। अरूप बसु (सीनियर कंसल्टेंट चेस्ट मेडिसिन) की निगरानी में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज छाती में संक्रमण के कारण ब्रोंकियल अस्थमा के बिगड़ने पर किया गया।
सर गंगाराम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ। अजय स्वरूप के अनुसार, इलाज के प्रति उनकी प्रतिक्रिया अच्छी रही और वे स्वस्थ हो रही हैं। उन्हें आज शाम 5 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और आगे का इलाज घर पर जारी रखने की सलाह दी गई है।
मसूद अजहर ने हजारों आत्मघाती हमलावरों के तैयार रहने का दावा किया
12 Jan, 2026 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के प्रमुख मसूद अजहर की कथित एक नई ऑडियो रिकॉर्डिंग ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो ने लोगों में आक्रोश भर दिया है। इस भयावह ऑडियो चेतावनी में कुख्यात आतंकवादी ने भारत में घुसपैठ करने और आतंकी हमले करने के लिए हजारों आत्मघाती हमलावरों के तैयार रहने का दावा किया है। गौरतलब है कि मसूद अजहर संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी है और लंबे समय से पाकिस्तान की धरती से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रच रहा है और जहर उगल रहा है। वायरल हो चुकी इस ऑडियो क्लिप में मसूद अजहर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एक हजार से अधिक आत्मघाती हमलावर किसी भी समय हमला करने के लिए तैयार हैं, जिनका मुख्य लक्ष्य भारत है। आतंकी ने यह भी दावा किया है कि अगर वह बमवर्षकों की वास्तविक संख्या का खुलासा करता है, तो इससे वैश्विक समुदाय सदमे में आ जाएगा। ऑडियो में आतंकी बोल रहा है कि ये (आत्मघाती हमलावर) एक नहीं, दो नहीं, 100 नहीं, ये 1,000 भी नहीं, अगर पूरी संख्या बता दूं, तो कल दुनिया की मीडिया में हंगामा मच जाएगा।
वह आगे कहता है कि उसके योद्धा जीवन के भौतिक सुख-सुविधाओं से प्रेरित नहीं हैं और अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए शहादत देने को तैयार हैं। ऑडियो रिकॉर्डिंग की तारीख और प्रामाणिकता की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि
जम्मू-कश्मीर में LoC के पास दिखे कई पाकिस्तानी ड्रोन, हाई अलर्ट
12 Jan, 2026 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजौरी: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा-राजौरी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास रविवार शाम को कुछ ड्रोन देखे गए. इनके पाकिस्तान के होने का शक है. इस घटना के बाद भारतीय सेना ने काउंटर-अनमैंड एरियल सिस्टम के उपाय किए. इसके बाद ये ड्रोन वापस चले गए.
रिपोर्ट के अनुसार रविवार शाम को जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) और लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास कई फॉरवर्ड इलाकों में संदिग्ध ड्रोन की हलचल देखी गई, जिनके पाकिस्तान के होने का शक है
सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि ये उड़ने वाली चीजें बॉर्डर के पाकिस्तान की तरफ से आई और कुछ मिनट तक भारतीय इलाके के ऊपर मंडराने के बाद वापस चली गई. संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखे जाने के बाद जमीन पर तलाशी अभियान भी शुरू किया गया. सेना के जवानों ने शाम करीब 6:35 बजे गनिया-कलसियां गांव के ऊपर ड्रोन की हलचल देखने पर मीडियम और लाइट मशीन गन से फायरिंग की.
उसी समय, राजौरी के टेरियथ में खब्बर गांव में एक और ड्रोन देखा गया. अधिकारियों ने बताया कि यह उड़ने वाली चीज, जिसमें टिमटिमाती रोशनी थी, कलाकोट के धर्मसाल गांव की दिशा से आई थी, और फिर भरख की ओर आगे बढ़ी. एक और ऐसी ही चीज, जिसमें टिमटिमाती रोशनी थी, शाम करीब 7:15 बजे चक बबरल के ऊपर कई मिनट तक मंडराती हुई देखी गई. एक और ऐसी ही चीज पुंछ में एलओसी के पास मनकोट सेक्टर में टैन से टोपा की ओर जाती हुई देखी गई.
इस घटना के बाद भारतीय सेना के जवानों ने काउंटर-अनमैंड एरियल सिस्टम के उपाय भी किए, जिससे उन्हें वापस लौटना पड़ा. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को सांबा जिले के पालूरा गांव में सीमा के पास से हथियार और गोला-बारूद का एक जखीरा बरामद होने के बाद एक जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस जखीरे में चीन में बनी एक 9 एमएम पिस्टल जिसके साथ दो मैगजीन, एक ग्लॉक 9एमएम पिस्टल जिसके साथ एक मैगजीन थी और एक चीनी हैंड ग्रेनेड जिस पर एपीएल एचजीआर 84 लिखा था, शामिल था. पुलिस के मुताबिक पैकेट से कुल सोलह 9एमएम कारतूस भी बरामद किए गए.
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन से गिराई गई हथियारों की खेप, पिस्तौल, कारतूस और ग्रेनेड बरामद
11 Jan, 2026 06:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के सांबा जिले (Samba district) में अंतरराष्ट्रीय सीमा (International Border) के पास पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए गिराई गई हथियारों की खेप बरामद की गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 16 कारतूस और एक ग्रेनेड सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day celebrations) को बाधित करने के आतंकवादियों के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात घगवाल क्षेत्र के पलोरा गांव में तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी दल को एक नाले के किनारे पीले रंग की टेप में लिपटा पैकेट मिला, जिसे बम निरोधक दस्ते की मदद से खोला गया। उन्होंने बताया कि पैकेट से हथियार बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक तलाश अभियान जारी था।
ढलान से गिरने से सेना के 2 कुलियों की मौत
दूसरी ओर, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास ढलान से फिसलकर गिरने से सेना के 2 नागरिक कुलियों की मौत हो गई और उनके शवों को बरामद किया गया। अधिकारियों ने कहा दोनों कुलियों की पहचान लियाकत अहमद दीदार और इशाक अहमद खटाना के रूप में हुई है। दोनों बारामूला के चंदूसा के रहने वाले थे। दोनों कुली गुरुवार दोपहर एक अग्रिम क्षेत्र से फिसलकर एक नाले में गिर गए थे। घटना के तुरंत बाद श्रीनगर स्थित 15 कोर के नियंत्रण में आने वाले गुलमर्ग सेक्टर में बचाव अभियान शुरू किया गया। खोज अभियान को जम्मू क्षेत्र के पुंछ सेक्टर तक बढ़ाया गया क्योंकि यह दुर्घटनास्थल के निकट है। नियंत्रण रेखा का पुंछ क्षेत्र सेना की नगरोटा स्थित व्हाइट नाइट (16) कोर के अधिकार क्षेत्र में आता है।
BIG BREAKING: पूजा खेडकर ने नेपाली शख्स पर लगाया किडनैपिंग और प्रताड़ना का आरोप, बोलीं- 'घर में बांधकर रखा गया था
11 Jan, 2026 03:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
EX-IAS Puja Khedkar: पूजा खेडकर जिन पर फर्जी तरीके से IAS बनने का आरोप है. उन्होंने अपने घर के नौकर पर चोरी का आरोप लगाया है. पुलिस को फोन कर सूचना दी कि घर पर माता-पिता को नशीली दवा देकर पहले नौकर ने बेहोश कर दिया. इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस को लिखित में शिकायत नहीं मिली है लेकिन उनके बयान के आधार पर पुलिस नौकर की तलाश में जुट गई है और सभी पहलुओं से जांच करने का प्रयास कर रही है.
पूजा ने जिस नौकर पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. वह नेपाल का रहने वाला है और उनके घर पर ही घरेलू सहायक बनकर काम करता था. उसे कुछ दिन पहले ही काम कर रखा था. पूजा ने बताया कि नौकर ने पहले माता-पिता को सिडेटिव दवा दी, जिसकी वजह से वे बेहोश हो गए. इसके बाद आरोपी ने मुझे रस्सी से बांध दिया. इसके बाद घर के सभी मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया.
पूजा ने पुलिस को बताया?
पूजा ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मैं किसी तरह से दरबाजे की कुंडी की मदद से खुद को बचा पाई और भाग निकली. घर से सारे मोबाइल चुराकर आरोपी नौकर भाग निकला था लेकिन एक फोन बच गया, जिससे पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही तुरंत चतुश्रंगी पुलिस मौके पर पहुंची, तो पूजा के माता-पिता बेहोशी की हालत में पड़े मिले. इस दौरान उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल अब वे स्वस्थ बताए जा रहे हैं. फोन के अलावा भी चोर ने कुछ चुराया है. इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
कौन है पूजा खेडकर?
पूजा खेडकर पूर्व IAS है, जो फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाने के आरोपों की वजह से सुर्खियों पर रह चुकी हैं. पूजा खेडकर ने यूपीएससी परीक्षा 12 बार दी थी, जो तय सीमा से काफी अधिक है. उन्होंने हर बार परीक्षा देने के लिए फर्जी दस्तावेजों नए नाम और पहचान की मदद ली. शिकायत मिलने पर जांच की गई. जब जांच में धोखाधड़ी सामने आई तो पूजा खेडकर की यूपीएससी ने उम्मीदवारी रद्द कर दी और एफआईआर भी दर्ज कराई थी. फिलहाल, मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है.
पीएम किसान के 2000 चाहिए? तो फरवरी से पहले निपटा लें ये 3 काम, वरना लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम
11 Jan, 2026 03:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
PM Kisan Yojana 22th Installment: पीएम किसान योजना की अब तक कुल 21 किस्तें खाते में आ चुकी हैं. किसान 22वीं किस्त के आने का इंतजार कर रहे हैं. सरकार 22वीं किस्त से पहले इस योजना में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है. जिसके तहत पीएम किसान योजना में यूनिक Farmer ID को मैंडेटरी किया जा सकता है. अगर आपने भी Farmers Corner में eKYC नहीं कराई है तो समय से पहले करा लें, नहीं तो आपकी 22वीं किस्त अटक सकती है.
PM किसान योजना में कितना मिलता है पैसा?
पीएम किसान योजना में पात्र किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये मिलते हैं. जो तीन किस्तों में 4-4 महीने में 2,000 रुपये सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है. देश के करोड़ों किसानों को इसका लाभ मिल रहा है. 22वीं किस्त की अगर बात की जाए तो फरवरी में आने की संभावना है.
22वीं किस्त से पहले क्या करें?
pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें.
Farmers Corner में eKYC पर क्लिक करें.
आधार नंबर डालें.
लिंक मोबाइल पर आए OTP को सबमिट करें.
eKYC होते ही स्टेटस अपडेट हो जाएगा.
किसानों की डिजिटल पहचान होगी Farmer ID
सरकार ने अब पीएम किसान योजना में यूनिक Farmer ID को ही किसान की डिजिटल पहचान मानेगी. ऐसे में किसानों के खाते में पैसा आने से पहले ई-केवाईसी बहुत जरूरी है. अगर यह प्रोसेस पूरा नहीं किया गया तो पैसा नहीं आएगा. इसलिए किस्त आने से पहले अपडेट जरूर करा लें.
Farmer ID बनने के बाद किसानों को खाद और बीज की खरीदी पर भी सब्सिडी मिल सकेगी. इसके साथ ही फसल बीमा क्लेम भी आसान होगा. कागजात भी हर बार की तरह इकठ्ठा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यानी एक ही ID से किसान कई सेवाओं का लाभ ले पाएंगे.
कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम है या नहीं?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
Farmers Corner में Beneficiary Status पर क्लिक करें.
इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर डालें.
अंत में कैप्चा भरकर Get Data पर क्लिक करें.
पूरी जानकारी आपको स्क्रीन पर दिख जाएगी.
‘TMC का दिया बुझने वाला’, मोदी के बयान से गरमाई सियासत
BJP जॉइन करने की खबरों पर भड़के संजय सिंह, बोले—जनता नहीं करेगी माफ
बार-बार भूख लगना भी फाइबर की कमी का इशारा
तीन दिन बाद मिला युवक का शव, परिवार ने उठाए हत्या के आरोप
भंडारा में दर्दनाक एक्सीडेंट—शादी से लौट रहे लोगों की कार ट्रक से टकराई, 5 की मौत
एक एमवीए तक की उत्पादन इकाइयों के लिए अब विद्युत निरीक्षण की जरूरत नहीं
