देश
उत्तर भारत में ठंड-कोहरे का डबल अटैक! शीतलहर से भी अभी नहीं मिलेगी राहत
16 Jan, 2026 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अगले दो दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले पांच दिनों तक सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो सकती है, जिसका सीधा असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ेगा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सकती है, वहीं कई ट्रेनों के देरी से चलने की आशंका भी जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। 16 और 17 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का दौर जारी रहेगा। वहीं, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी 16 जनवरी को ठंड का प्रकोप देखने को मिल सकता है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में 17 जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद 22 जनवरी तक पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ और 20 जनवरी तक उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा बना रह सकता है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 18 जनवरी तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 जनवरी तक कोहरे का असर रहेगा।
चंडीगढ़ में गौशाला में करीब 50 गायों के क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
16 Jan, 2026 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में माखन माजरा इलाके के पशु अवशेष निस्तारण केंद्र में करीब 50 गायों के क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने सभी गौशालाओं में 24 घंटे सातों दिन सीसीटीवी निगरानी लागू करने और नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दे दिए। पोस्टमॉर्टम और विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट एक सप्ताह में आने की संभावना है। पुलिस ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया। माखन माजरा गौशाला प्रबंधन समिति की शिकायत में बताया गया कि गौवंश को पर्याप्त चारा, पानी, आश्रय और चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण कई जानवर मृत मिले है। 13 जनवरी को निरीक्षण के दौरान 50-60 मृत गायें मिलीं और निरीक्षण के समय किसी पशु चिकित्सक की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
मुख्य सचिव ने रायपुर कलां, औद्योगिक क्षेत्र और माखन माजरा की गौशालाओं का निरीक्षण कर और गौवंश एवं पशुओं की देखभाल, स्वच्छता और कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि हर गौशाला में उचित आवास, नियमित भोजन और पेयजल सुनिश्चित करे। इंसिनरेटर की तकनीकी खराबी को तत्काल सुधारने का आदेश दिया। कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों की पूरी जानकारी और ड्यूटी रोस्टर प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने को कहा गया। घटना पर भाजपा नेता संजय टंडन ने “चौंकाने वाला और अस्वीकार्य” बताया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। गौ-रक्षा समूहों ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए मृत बछड़े का शव सड़क पर रखकर गोवध और पशु तस्करी के खिलाफ चेतावनी दी।
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के बैंकिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया नया अकाउंट
16 Jan, 2026 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए जो नया सैलरी बैंक खाता (New Salary Bank Account) होगा, उसके तीन मुख्य खंड हैं – बैंकिंग, बीमा और कार्ड। बैंकिंग सुविधा में उन्नत सुविधाओं के साथ जीरो बैलेंस सैलरी अकाउंट, मुफ्त आरटीजीएस/एनईएफटी/यूपीआई के साथ चेक सुविधा; आवास, शिक्षा, वाहन और व्यक्तिगत आवश्यकता के लिए रियायती ऋण; ऋण के प्रसंस्करण शुल्क में छूट; और लॉकर किराये पर छूट शामिल हैं।
सैलरी अकाउंट में ही 20 लाख रुपये तक की अंतर्निहित सावधि जीवन बीमा सुरक्षा और किफायती प्रीमियम पर बीमा कवरेज को बढ़ाने के लिए अतिरक्ति टॉप-अप सुविधा दी जाएगी। कर्मचारी और परिवार के लिए व्यापक स्वास्थ्य बीमा कवरेज के तहत एक बेस प्लान और अतिरक्ति टॉप-अप सुविधा शामिल है। साथ ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड प्रोग्राम और कैशबैक ऑफर जैसे बेहतर लाभ दिए जाएंगे।
सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए मेडिक्लेम आयुष-बीमा पालिसी
सरकार ने केंद्रीय कर्मियों एवं पेंशनधारकों की स्वाथ्य सेवा योजना (सीजीएचएस) के लाभार्थियों के लिए एक परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा शुरू करने की घोषणा की है जिसे न्यू इंडिया एश्योरेंस तथा डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना कैशलेस सुविधा, आधुनिक उपचार और अस्पतालों के एक बड़े नेटवर्क के साथ दी जा रही है। यह पॉलिसी विशेष रूप से सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए उपलब्ध है, जिसमें प्रति पॉलिसी अधिकतम छह सदस्य हो सकते हैं।
10 लाख या 20 लाख रुपये के विकल्प
यह देश के अंदर इंडेम्निटी-आधारित इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइजेशन कवरेज प्रदान करती है, जिसमें 10 लाख रुपये या 20 लाख रुपये तक के बीमा राशि के विकल्प हैं। इस योजना में को-पेमेंट कंपोनेंट होगा जिसमें लाभार्थी और बीमा कंपनी के बीच 70:30 या 50:50 के आधार पर भुगतान की व्यवस्था भी शामिल होगी। यह पालिसी जल्द ही न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के कार्यालयों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इसमें अस्पताल के सामान्य कमरे और आईसीयू के लिए कमरे का किराया क्रमशः बीमा राशि का एक और दो प्रतिशत प्रति दिन तक सीमित रखा गया है तथा इसमें 30 दिनों का प्री-हॉस्पिटलाइजेशन कवरेज और 60 दिनों का पोस्ट-हॉस्पिटलाइजेशन कवरेज उपलब्ध है।
आयुष उपचार इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइजेशन के लिए बीमा राशि के 100 प्रतिशत तक कवर किए जाएंगे। आधुनिक उपचार बीमा राशि के 25 प्रतिशत तक सीमित किया गया है। 100 प्रतिशत आधुनिक उपचार कवरेज के लिए एक वैकल्पिक राइडर रखा गया है। इसमें हर दावारहित वर्ष के लिए 10 प्रतिशत संचयी बोनस रखा गया है।
शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी, कॉलेज अपनाएं एक-एक खेल: योगी आदित्यनाथ
16 Jan, 2026 05:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गोरखपुर |मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का आह्वान किया है कि वे किसी एक खेल को गोद लेकर उससे जुड़ी प्रतिभाओं को तराशें। खेल के जरिये स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कराकर अनुशासन और खेल भावना को मजबूत करने में योगदान दें। सीएम योगी शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ाने से युवा नशे से दूर रहेंगे, तमाम विकृतियों से बचे रहेंगे। युवा खेलेगा तो खिलेगा, और यही युवा देश को आगे बढ़ाने में, 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में योगदान देगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने खेलों के माध्यम से भी विकसित भारत बनाने के अभियान में भरपूर प्रयास किए हैं। प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेरठ में बन चुकी है। मेरठ में हर प्रकार के स्पोर्ट्स आइटम बन रहे हैं और इसे सरकार ने ओडीओपी में शामिल किया है।सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विगत 11 वर्षों में देश में एक नई खेल संस्कृति ने जन्म लिया है। 2014 के पहले खेल की गतिविधियां और प्रतियोगिताएं सरकार के एजेंडे का हिस्सा नहीं होती थीं। खेल और खिलाड़ियों की उपेक्षा होती थी। अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर न होने से खिलाड़ी खेल से पलायन करने को विवश होते थे। कुंठित, हताश और निराश रहते थे। जबकि 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खेल और खिलाड़ियों का प्रोत्साहन देखते ही बनता है। पीएम मोदी ने खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेल प्रतियोगिता जैसे अभियानों से स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र की प्रेरणा दी है। गांव-गांव तक खेल प्रतिभाओं को मंच दिया है। प्रधानमंत्री स्वयं विभिन्न खेलों में देश की विजेता टीमों के खिलाड़ियों के साथ बैठते हैं, प्रतियोगिता से पहले भी उनका हौसला बढ़ाते हैं।
स्वस्थ शरीर से ही प्राप्त होंगे जीवन के सभी साधन
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की प्राचीन परंपरा ने खेलकूद को सदैव महत्व दिया है। भारत की ऋषि परंपरा के उद्घोष ‘शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्’ का उद्धरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा जीवन के जितने भी साधन हैं, उन्हें स्वस्थ शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है। शरीर स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद की गतिविधियों से जुड़ना होगा। नियम, संयम और अनुशासन से शरीर पर ध्यान देना होगा। स्वस्थ शरीर से ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि खेलकूद को तमाम परिवारों ने जीवन का हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में बेटे-बेटी में भेदभाव नहीं है। आज बच्चा (बेटा या बेटी) खेल में रुचि दिखाता है, तो अभिभावक प्रोत्साहित करते हैं, उसके अनुरूप संसाधन की व्यवस्था करते हैं।
यूपी ने बढ़ाया खेल इंफ्रास्ट्रक्चर
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाया गया है। प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान व ओपन जिम, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम, जिला स्तर पर स्टेडियम बनाने के कार्य युद्धस्तर पर आगे बढ़े हैं। खेल गतिविधियां अनौपचारिक न रहें, बल्कि दिनचर्या का हिस्सा बनें, इसके लिए सरकार ने 96000 से अधिक युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट वितरित की हैं।
500 से अधिक खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सरकार की तत्परता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि ओलंपिक में प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ी को सरकार 10 लाख रुपये देती है। ओलंपिक एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये का पुरस्कार और क्लास वन जॉब देने की व्यवस्था बनाई गई है। ओलंपिक की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले यूपी के खिलाड़ी को 3 करोड़ और एकल स्पर्धा में रजत पदक विजेता को भी 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। ऐसे ही ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता सहित एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को भी नकद पुरस्कार दिए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अब तक 500 से अधिक पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी दे चुकी है। खिलाड़ियों को डिप्टी एसपी, तहसीलदार और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी के पद पर भी नियुक्त किया गया है।
कॉमनवेल्थ और ओलंपिक के अनुरूप करें तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स गुजरात में होंगे। हर राज्य और खिलाड़ियों को इसके अनुरूप खुद को तैयार करना होगा। भारत 2036 के ओलंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए भी आवेदन कर रहा है। कॉमनवेल्थ और ओलंपिक में अधिक पदक जीतने की तैयारी अभी से करनी होगी।
गुरु गोरक्षनाथ की धरा पर किया खिलाड़ियों का अभिनंदन
अपने संबोधन में सीएम योगी ने प्रदेश सहित देश के 14 राज्यों से आईं बास्केटबाल की महिला खिलाड़ियों का गुरु गोरखनाथ की पावन साधनास्थली पर स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने गोरखपुर को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से समृद्ध धरा बताने के साथ आजादी के आंदोलन में चौरीचौरा की घटना, वैदिक साहित्य के विश्व में सबसे बड़े प्रकाशन केंद्र 'गीता प्रेस' की महत्ता बताई। साथ ही अमर सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल तथा बंधु सिंह से इस जिले के किसी न किसी रूप में जुड़ाव का उल्लेख करते हुए गोरखपुर को महान उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की कर्मभूमि बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर अनेक विभूतियों की पावन धरा है। मंचीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गोरखपुर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की खेल विवरणिका का विमोचन भी किया।
गुब्बारे उड़ाकर व बास्केटबॉल कोर्ट में बॉल उछाल कर किया उद्घाटन
मंचीय कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुब्बारे उड़ाकर तथा बास्केटबॉल कोर्ट में फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं भी बास्केटबॉल कोर्ट में बॉल उछाली। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर विश्वविद्यालय और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ की खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। मंचीय कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद सीएम योगी ने फर्स्ट हाफ का मैच देखा और ताली बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
चाचा से 4 गुना आगे भतीजा, नगर निगम चुनाव में शरद पवार को बड़ा झटका, कई शहरों में नहीं खुला खाता
16 Jan, 2026 04:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
BMC Chunav 2026: महाराष्ट्र की राजनीति के धुरी रहे शरद पवार को नगर निगम चुनाव में बड़ा झटका लगते दिखाई दे रहा है. 2100 वार्डों में गिनती जारी है, जिसमें अब तक शरद पवार की पार्टी सिर्फ 34 वार्डों पर ही बढ़त बनाए हुए है. वहीं भतीजे अजित पवार की पार्टी शरद पवार से करीब 4 गुना ज्यादा वार्डों पर आगे चल रही है. अजित पवार के 127 वार्ड मेंबर बढ़त बनाए हुए हैं. नगर निगम चुनाव में भाजपा जीत की ओर अग्रसर है.
अभी फाइनल रिजल्ट आने में कुछ समय बचा है लेकिन शरद पवार की पार्टी पिछड़ते ही दिखाई दे रही है, जो उनकी पार्टी और उनके लिए काफी निराशाजनक खबर है. कई तो ऐसे शहर हैं, जहां एनसीपी-एसपी का खाता भी नहीं खुला है. मुंबई नगर निगम की अगर बात की जाए तो यहां एनसीपी-एसपी सिर्फ 1 सीटों पर ही आगे चल रही है.
BMC चुनाव में NCP का सिर्फ 1 प्रत्याशी आगे
बीएमसी के 227 वार्ड में शरद पवार के उम्मीदवारों की करारी हार हुई है. सिर्फ 1 ही उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है. बता दें, शरद पवार की पार्टी का पुणें, नबी मुंबई, उल्हास नगर, बसई-विवार, नांदेड़, जालना, सोलापुर, नासिक, पनवेल, कोल्हापुर, अमरावती, चंद्रपुर, परभणीं, धुले, इचलकरंजी, जलगांव और कल्याण जैसे शहरों में खाता नहीं खुला.
हालांकि अभी फाइनल परिणाम सामने नहीं आया है. अभी वोटों की गिनती जारी है. लेकिन जिस प्रकार से अभी तक परिणाम सामने आए हैं. उसके अनुसार, एनसीपी-एसपी का कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा.
भतीजे ने चाचा को पीछे छोड़ दिया
नगर निगम चुनाव में अजित पवार की पार्टी ने चाचा शरद पवार को काफी पीछे छोड़ दिया है. अजित पवार की पार्टी लगभग 5 गुना आगे चल रही है. इस बार नगर निगम चुनाव कांग्रेस और एनसीपी एसपी अलग-अलग लड़ रही हैं. चुनाव के पहले महाराष्ट्र की राजनीति के दो धुर विरोधी परिवार, ठाकरे परिवार भी एक साथ आकर चुनाव लड़े.
हालांकि ठाकरे परिवार का नगर निगम चुनाव में ठीक-ठाक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. फिलहाल, बहुमत का आकड़ा अभी काफी दूर है लेकिन ठाकरे परिवार ने एनडीए को कड़ी टक्कर दी. वहीं एनसीपी-एसपी तो बहुमत से बहुत दूर निकल गई है, जिसे पान लगभग असंभव सा लग रहा है.
अफवाह बनी हिंसा की वजह, ओडिशा में दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी
16 Jan, 2026 03:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में गोमांस बेचने की अफवाह से हिंसक झड़प हो गई। रीजेंट मार्केट में मांस की दुकान और एक व्यक्ति के घर पर बीफ होने की बात फैली। इसके बाद बजरंग दल के सदस्यों सहित भीड़ ने दुकान में तोड़फोड़ की, पिकअप वैन को आग लगा दी और कुछ वाहनों को क्षति पहुंचाई। विवाद तेजी से बढ़ा और दो समुदायों के बीच पथराव व हथियारों का इस्तेमाल होने लगा। रिपोर्ट के मुताबिक, झड़प में 12 से 20 लोग घायल हुए, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
संकीर्ण सोच और विभाजनकारी एजेंडे से ऊपर उठे पाक, UN के मंच पर भारत ने लताड़ा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को तितर-बितर किया, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शहर में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी और भारी पुलिस बल तैनात किया है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने अफवाहों और भ्रामक संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए 24 घंटे के लिए पूरे सुंदरगढ़ में इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाएं निलंबित कर दीं। कलेक्टर सुभंकर मोहपात्रा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान शुक्रवार को बंद हैं। दुकानों को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
इलाके में अभी तक तनाव
पश्चिमी रेंज के डीआईजी बीरजेश राय ने कहा कि पुलिस ने संवेदनशीलता से स्थिति को नियंत्रित किया और बड़े नुकसान से बचा लिया गया। अभी तक कोई गंभीर चोट या मौत की सूचना नहीं है, लेकिन तनावपूर्ण माहौल बरकरार है। फिलहाल, सुंदरगढ़ शहर में कड़े प्रतिबंध जारी हैं और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने शांति समिति गठित करने और आगे की कार्रवाई पर चर्चा करने की योजना बनाई है। लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है। अफवाहों पर विश्वास न करने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री से दूर रहने की सलाह दी गई है। स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है।
BMC Election Result: मतगणना से पहले ही चुनाव आयोग पर संजय राउत के गंभीर आरोप
16 Jan, 2026 01:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
BMC Election Result Update: महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों की मतगणना अभी पूरी भी नहीं हुई है, लेकिन सियासी माहौल गरमा गया है। मुंबई में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग पर ही सवाल खड़े करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि चुनाव प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं, जो लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक हैं।
संजय राउत का आरोप है कि जहां-जहां शिवसेना (UBT) मजबूत स्थिति में थी, वहां हजारों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब पाए गए। उन्होंने दावा किया कि शिवसेना (UBT), एमएनएस और कांग्रेस समर्थित क्षेत्रों में यह समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिली। राउत ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाना सीधे तौर पर मतदान के अधिकार का हनन है।
EVM खराबी और शिकायतों की अनदेखी का आरोप
शिवसेना (UBT) सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि कई वार्डों में ईवीएम मशीनों में खराबी आई, लेकिन शिकायतों के बावजूद चुनाव अधिकारियों ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका दावा है कि कुछ जगहों पर मतदाता किसी भी पार्टी को वोट दे रहे थे, लेकिन ईवीएम में वोट सिर्फ भाजपा के कमल निशान पर ही दर्ज हो रहा था।
आचार संहिता और पैसों के इस्तेमाल पर सवाल
संजय राउत ने कहा कि चुनाव के दौरान खुलेआम पैसा बांटा गया और सत्ता के दबाव में मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद नगर निगम अधिकारियों और भाजपा नेताओं की बैठकें हुईं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
BJP President Election: नितिन नबीन 19 जनवरी को भरेंगे नामांकन, 20 को होगा नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान
16 Jan, 2026 01:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
BJP President Election 2026: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार, 19 जनवरी 2026 को अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जबकि 20 जनवरी को औपचारिक रूप से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। इस अहम मौके पर सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नितिन नबीन के प्रस्तावक बनेंगे। शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस चुनाव में पार्टी के 5708 मतदाता मतदान प्रक्रिया में शामिल होंगे, जो राष्ट्रीय और प्रदेश परिषद के सदस्यों से बने इलेक्टोरल कॉलेज का हिस्सा हैं।
अगर नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो वे इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। गौरतलब है कि उन्हें 15 दिसंबर 2025 को ही भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। तभी से उनके नाम पर मुहर लगने की अटकलें तेज हो गई थीं, जो अब औपचारिक प्रक्रिया में बदल चुकी हैं।
नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा। चूंकि इसी वर्ष लोकसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे में उनके कार्यकाल के विस्तार की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
5 बार के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री
45 वर्षीय नितिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं। वे बांकीपुर विधानसभा सीट से 2006, 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। उनके पिता किशोर सिन्हा भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते रहे हैं।
बीजेपी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 15 वर्षों से पार्टी का प्राथमिक सदस्य होना और इलेक्टोरल कॉलेज के 20 सदस्यों का प्रस्तावक होना अनिवार्य है। पार्टी नियमों के तहत कोई भी नेता अधिकतम दो कार्यकाल यानी छह वर्ष तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन के नाम की आधिकारिक घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
गलत दिशा में वाहन चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने गाड़ियां की जब्त
16 Jan, 2026 12:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुरुग्राम |गुरुग्राम में अब से रॉन्ग साइड ड्राइविंग महंगी पड़ सकती है। गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार तक शहर के अलग-अलग इलाकों में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के आरोप में कम से कम 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गाड़ियां जब्त की गई हैं।हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के नथूपुर के रहने वाले 37 साल के अनिल राय को बुधवार को सेक्टर 98 के पास गुरुग्राम-पटौदी रोड पर एक पुलिस पेट्रोल टीम ने पकड़ा।पुलिस के मुताबिक, अनिल राय महाराष्ट्र के रजिस्ट्रेशन नंबर वाला एक ट्रेलर ट्रक रॉन्ग साइड में चला रहा था, तभी पेट्रोलिंग टीम ने उसे देखा। पुलिस टीम ने ट्रक को रोका और सेक्टर 10 थाने में अनिल राय के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 125 (दूसरों की जान या पर्सनल सेफ्टी को खतरे में डालने वाला काम) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 (खतरनाक ड्राइविंग) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।वहीं, पुलिस की एक और पेट्रोलिंग टीम ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले 35 साल के मुकुंदलाल अय्यर को सेक्टर 37D में रामप्रस्था सिटी सोसाइटी के मेन गेट पर पकड़ा। वह अपनी हुंडई क्रेटा में द्वारका एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड में तेज रफ्तार से जा रहा था। उसकी गाड़ी की नंबर प्लेट पर झारखंड का रजिस्ट्रेशन नंबर था।
क्या बोले गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ
गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप तुरान ने बताया कि उसे भी सेक्टर 10 पुलिस स्टेशन ले जाया गया और बीएनएस की धारा 125 और 281 के तहत उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच में शामिल किया गया।
गुरुग्राम पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 73 फ्लैट मालिकों के खिलाफ दर्ज किया मामला
उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में, कारें ले जाने वाले ट्रेलर ट्रक और क्रेटा गाड़ी को जरूरी कागजात के साथ पुलिस ने जब्त कर लिया। इन्हें तभी छोड़ा जाएगा जब मालिक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर लेगा या कोर्ट का आदेश होगा। सभी मामलों में दोषियों के खिलाफ कोर्ट में ट्रायल शुरू करने के लिए चार्जशीट दायर की जाएगी।
कमिश्नर के आदेश पर शुरू हुआ ऐक्शन
संदीप तुरान ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के 2 जनवरी के फैसले के अनुसार, मंगलवार से रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।उन्होंने कहा, "मंगलवार से ईस्ट जोन में एक एफआईआर, वेस्ट जोन में 7, साउथ जोन में एक और मानेसर जोन में 6 और एफआईआर दर्ज की गई हैं।"पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक यात्री ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते और रॉन्ग साइड या खतरनाक ड्राइविंग से नहीं बचते हैं।
2 दिन में 6 लोगों की मौत, आई 805 इमरजेंसी कॉल…जिंदगी की डोर काट रहा पतंग का मांझा
16 Jan, 2026 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: गुजरात (Gujarat) में पतंग उत्सव की मस्ती के बीच दो दिन (14-15 जनवरी) को मांझे की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. कई शहरों में मांझे की वजह से लोगों के घायल होने की घटनाएं हुईं. अब तक 805 इमरजेंसी कॉल दर्ज की गई हैं. हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल इमरजेंसी मामलों में कमी आई है.
गुजरात में एक बार फिर पतंग का मांझा मौत का मांझा बनकर सामने आया. मकर संक्रांति के दिन सूरत में मांझे की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. वहीं भरूच के जंबूसर के पिलुदरा गांव में पतंग के मांझे से गला कटने से एक युवक की मौत हो गई. बाइक से जा रहे युवक की गर्दन मांझे से कट गई. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
मांझे से गला कटने से नाबालिग की मौत
दूसरी ओर, अरावली में पतंग की डोर से गला गला कटने से एक नाबालिग की मौत हो गई. बयाड के चोइला गांव में मोपेड चला रहे 17 साल के तीर्थ नाम के एक लड़के का मांझे से गला कट गया. लड़के को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बाइक से जा रहे पिता-पुत्र घायल
वहीं पंचमहल में दवाड़ा के पास भी एक बाइक सवार पतंग के मांझे की वजह से घायल हो गया. घर से हलोल जा रहा एक युवक चेहरे पर मांझा लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे हलोल और बाद में वडोदरा रेफर कर दिया गया. दूसरी ओर, नवसारी में गणदेवी रोड पर भी एक बाइक सवार का एक्सीडेंट हो गया. पिता और बेटा बाइक से गुजर रहे थे, तभि मांझे की चपेट में आ गए, जिससे पिता के नाक और कान पर गहरा कट लग गया.
सूरत में मांझे ने ले ली 4 की जान
उत्तरायण (मकर संक्रांति) का त्योहार कई परिवारों में मातम लेकर आया है. सूरत में पतंग की डोर की वजह से हुए अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की जान चली गई. सूरत में एक परिवार के पति, पत्नी और बेटी की पुल से गिरने से मौत हो गई, जबकि एक युवक की गर्दन में डोर फंसने से मौत हो गई.
पतंग की डोर फंसने से पुल के नीचे गिरी बाइक
सूरत में वेड रोड और अडाजन को जोड़ने वाले पुल पर एक चौंकाने वाला हादसा हुआ. 35 साल के रेहान अपनी पत्नी और 7 साल की बेटी आयशा के साथ सुभाष गार्डन से लौट रहे थे. पतंग की डोर फंसने से रेहान का बैलेंस बिगड़ गया. बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद तीनों सदस्य पुल से नीचे गिर गए. इस भयानक हादसे में रेहान और मासूम आयशा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी रेहाना नीचे खड़े रिक्शे पर गिर गईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
सूरत के वेसू इलाके में भी मांझे की वजह से एक भयानक हादसा हुआ. लाल घोड़ा इलाके में एक 23 साल का युवक अपनी मोपेड से गुजर रहा था, तभी पतंग की डोर उसके गले में फंस गई. गंभीर चोटों और ज्यादा खून बहने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
तिंथानी कनक गुरु पीठ के सिद्धरामानंद स्वामी का निधन, 49 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से मौत
16 Jan, 2026 10:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बंगलूरू। कर्नाटक (Karnataka) के तिंथानी कनक गुरु (Tinthani Kanaka Guru) पीठ के प्रमुख और कलबुर्गी डिविजनल कनकगुरु पीठ के अधिष्ठाता सिद्धरामानंद स्वामी (Siddharamananda Swami) का गुरुवार तड़के हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका जन्म नाम मोहन प्रधान था और वे चित्रदुर्ग जिले के निवासी थे।
सूत्रों के अनुसार, स्वामी ने रात में भजनों में भाग लेने के बाद अचानक ब्लड प्रेशर गिरने की वजह से स्वास्थ्य बिगड़ गया। उन्हें लिंगसुगुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान सुबह लगभग 3.40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसी पाकिस्तानी नाव जब्त, नौ लोग गिरफ्तार
16 Jan, 2026 09:10 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पोरबंदर (गुजरात): भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वाले तटरक्षक बल ने एक बार फिर पाकिस्तानी घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात सागर से एक पाकिस्तानी नाव सहित 9 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.
भारतीय तटरक्षक बल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. तटरक्षक बल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 14 जनवरी 2026 की रात को, भारतीय तटरक्षक बल का एक जहाज अरब सागर में गश्त कर रहा था. इसी दौरान, भारतीय जलक्षेत्र में एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव देखी गई. तटरक्षक बल द्वारा चुनौती दिए जाने पर, नाव ने पाकिस्तान की ओर भागने का प्रयास किया. हालांकि, तटरक्षक बल के जहाज ने नाव को भारतीय जलक्षेत्र में ही रोक लिया.
अल-मदीना नामक इस पाकिस्तानी नाव से नौ चालक दल के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को तटरक्षक बल के जहाज द्वारा पाकिस्तानी नाव के साथ पोरबंदर ले जाया जा रहा है, जहां संबंधित एजेंसियों द्वारा गहन जांच और संयुक्त पूछताछ की जाएगी.
गुजरात के समुद्र में पाकिस्तानी नौकाओं के पकड़े जाने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. इससे पहले अगस्त 2025 में, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक टीम ने तटरक्षक बल के सहयोग से 15 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा था. अधिकारियों ने बताया कि इन मछुआरों ने अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार की थी और गुजरात के कच्छ जिले में भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश किया था.
11 पाकिस्तानी हिरासत में लिए गए थे
इंडियन कोस्ट गार्ड ने पिछले साल दिसंबर में भी भारत के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक ज़ोन (EEZ) के अंदर एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को हिरासत में लिया था और उसके सभी 11 क्रू मेंबर को हिरासत में ले लिया था. अधिकारियों के मुताबिक, नाव भारतीय पानी में गैर-कानूनी तरीके से चल रही थी. बाद में उन्हें आगे की जांच के लिए गुजरात में जखाऊ मरीन पुलिस को सौंप दिया गया था.
पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें अधिक पर्यटक थे. तब से, भारतीय सेना पाकिस्तान के साथ भारत की जमीनी समुद्री सीमाओं पर अलर्ट पर है.
हाल ही में, जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर कुछ ड्रोन भी देखे गए, जिसके बाद दोनों तरफ के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMOs) के बीच एक मीटिंग हुई. बाद में, भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर उसने कोई गलत काम करने की कोशिश की तो उसे नतीजे भुगतने होंगे. भारत के टॉप लीडरशिप ने यह भी बताया है कि ऑपरेशन सिंदूर को अभी रोका गया है और ज़रूरत पड़ने पर इसे फिर से शुरू किया जा सकता है.
दर्दनाक हादसा: शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, चित्तौड़गढ़ में ट्रेलर-कार टक्कर में पति-पत्नी समेत चार की मौत
16 Jan, 2026 08:09 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चित्तौड़गढ़: जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र में स्थित नरधारी के पास उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इसमें में पति-पत्नी सहित चार लोगों की मौत हो गई. उदयपुर से चित्तौड़गढ़ आ रही एक कार नरधारी गांव के पास सड़क पर आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई. इस दौरान वह सामने से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गई. कार में सवार आठ वर्ष के एक बालक की जान बच गई, उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. कार में सवार सभी लोग उदयपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे और चित्तौड़गढ़ वापस लौटने के दौरान यह हादसा हो गया.
भदेसर के पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब दो बजे हुआ. सूचना मिलते ही भादसोड़ा थानाधिकारी महेंद्र सिंह अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहां जांच में पता चला कि एक कार चित्तौड़गढ़-उदयपुर लेन पर एक ट्रेलर से जा घुसी थी. कार में चार-पांच लोग सवार थे, जो उदयपुर से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे. इस दौरान भादसोड़ा थाना क्षेत्र में नरधारी के पास एक मवेशी को बचाने के चक्कर में कार चालक ने जब ब्रेक लगाया, तो कार संतुलन खो बैठी और डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा पहुंची. इस दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी भीषण टक्कर हो गई. हादसे के बाद अन्य वाहन चालकों और पुलिस ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला तथा उन्हें चित्तौड़गढ़ चिकित्सालय भिजवाया. इनमें से कुछ की तो मौके पर ही मौत हो गई थी.
भदेसर पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इस हादसे में चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर, सिंधी कॉलोनी निवासी रिंकेश नानवानी (46) पुत्र राजकुमार नानवानी, उनकी पत्नी सुहानी (44) के अलावा रजनी नानवानी (60) पत्नी मनोज नानवानी तथा इनके एक रिश्तेदार इंदौर निवासी हीरानंद (74) की मौत हो गई है. इन सभी के शव जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाए गए हैं. हादसे में कार में सवार रिंकेश का पुत्र वैभव (8) घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और उनकी रिपोर्ट पर नियमानुसार मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी.
समाज में शोक की लहर: चित्तौड़गढ़ शहर के प्रतापनगर इलाके में स्थित सिंधी कॉलोनी में शुक्रवार सुबह हादसे की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई. समाज के लोग और रिश्तेदार मृतकों के घर पहुंचने लगे. बताया जा रहा है कि रिंकेश नानवानी की चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के निकट एक किराने की दुकान थी.
नरधारी में इससे पहले भी हुए हैं हादसे : नरधारी क्षेत्र में पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं. कुछ समय पहले भी एक कार असंतुलित होकर यहां डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसमें तीन-चार लोगों की मौत हो गई थी. उस हादसे में कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसका इंजन बाहर निकलकर सर्विस लेन पर जा गिरा था.
आवारा कुत्तों पर SC की टिप्पणियों का गोयल ने किया स्वागत, बोले- आवारा कुत्तों को खाना डालने वालों के खिलाफ FIR की जाए दर्ज
15 Jan, 2026 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली/गाजियाबाद: पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने सुप्रीम कोर्ट में चल रही आवारा कुत्तों से संबंधित सुनवाई के दौरान की गई टिप्पणियों का स्वागत किया है. विजय गोयल लंबे समय से देश भर में आवारा कुत्तों की समस्या और लगातार लोगों पर आवारा कुत्तों द्वारा किए जा रहे हमले को लेकर आवाज उठा रहे हैं और आंदोलन कर रहे हैं.
दिल्ली एनसीआर के विभिन्न इलाकों में लगातार विजय गोयल द्वारा निवासियों के साथ बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में जाकर आंदोलन को गति देने की कवायद की जा रही है.
विजय गोयल ने बताया, यह उनके लंबे समय से चल रहे आंदोलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और सुप्रीम कोर्ट ने उनकी इस दलील को स्वीकार किया है कि आवारा कुत्तों के हमले से यदि किसी बच्चे या बुजुर्ग की मृत्यु या चोट होती है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित सरकारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने वालों की भी होगी. न्यायालय ने यह भी गंभीर प्रश्न उठाया है कि जिन सरकारों ने वर्षों से आवारा कुत्तों की समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, उन पर भारी मुआवजा क्यों न लगाया जाए.
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का गोयल ने किया स्वागत: आवारा कुत्तों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन में लगातार विजय गोयल को आम जनता का सहयोग मिल रहा है. गोयल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक परिसरों से आवारा कुत्तों को हटाकर पुनः वहीं न छोड़ा जाए, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम द्वारा पकड़े गए कुत्तों को फिर उसी स्थान पर छोड़ा जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब नगर निगम की टीमें कुत्तों को पकड़ने आती हैं, तो तथाकथित कुत्ता-प्रेमी उन्हें रोकते हैं.
दिल्ली में एक भी डॉग शेल्टर का निर्माण नहीं किया गया: उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली नगर निगम द्वारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए जिन स्थानों को चिह्नित किया गया है, वहां अब तक कोई सूचना-पट्ट (बोर्ड) नहीं लगाया गया है, और न ही वहां किसी चौकीदार की व्यवस्था की गई है, जिसके कारण आए दिन झगड़े की स्थिति बनती है. गोयल ने चिंता व्यक्त की कि दिल्ली में अब तक एक भी डॉग शेल्टर का निर्माण नहीं किया गया है, ऐसे में काटने वाले या आक्रामक कुत्तों को आखिर कहां रखा जाएगा. इसी कारण उन्हें पकड़कर फिर उसी स्थान पर छोड़ दिया जाता है.
आवारा कुत्तों को खाना डालने वालों के खिलाफ एफआईआर की मांग: उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा माइक्रोचिपिंग का कार्य भी शुरू नहीं किया गया है, जबकि इस संबंध में तीन महीने पहले निर्णय लिया जा चुका है. उन्होंने मांग की कि पार्कों में ऐसे गेट लगाए जाएं, जिससे आवारा कुत्तों का प्रवेश रोका जा सके, ताकि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित हो. गोयल ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA) से अपील की कि वे सड़कों पर आवारा कुत्तों को खाना डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश अब स्पष्ट हैं कि सार्वजनिक सड़कों पर कुत्तों को खाना नहीं दिया जा सकता.
उन्होंने बताया कि उनका संगठन ‘लोक अभियान’ शीघ्र ही एक हेल्पलाइन नंबर – 9220-606060 जारी करने जा रहा है, जिस पर लोग नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकेंगे. गोयल ने कहा कि वह स्वयं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर धमकियां दी जा रही हैं, अपशब्द कहे जा रहे हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “ये लोग न तो कुत्तों को अपने घरों में गोद लेना चाहते हैं और न ही उनकी जिम्मेदारी लेना चाहते हैं, लेकिन मुझे गालियां देने में पीछे नहीं रहते. मेरा उद्देश्य केवल सोसाइटी के बच्चों और नागरिकों की जान बचाना है."
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 2.19 करोड़ की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
15 Jan, 2026 05:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्गों को डराकर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह ने खुद को पुलिस, सीबीआई और अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर 78 वर्षीय बुजुर्ग से 2 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक की ठगी की थी. मामले में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
डीसीपी विनीत कुमार के मुताबिक, पीड़ित को फोन कर खुद को लखनऊ पुलिस मुख्यालय से बताने वाले व्यक्ति ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तारी वारंट होने की बात कही. उम्र और असमर्थता का हवाला देने पर आरोपियों ने उसे तथाकथित 'डिजिटल अरेस्ट' में डाल दिया. इसके बाद आधार कार्ड के दुरुपयोग का डर दिखाकर पीड़ित से उसकी पूरी संपत्ति, बैंक बैलेंस और नकदी की जानकारी हासिल की गई.
आरोपियों ने पीड़ित को लगातार व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा और घर से बाहर न निकलने व किसी से बात न करने के निर्देश दिए. भरोसा दिलाने और डर का माहौल बनाने के लिए फर्जी सीबीआई ऑफिस का सेटअप तक तैयार किया और एक अन्य व्यक्ति को वकील बनाकर पेश किया गया. इस मानसिक दबाव में आकर पीड़ित ने 26 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग खातों में 2.19 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए.
इन जगहों से हुई गिरफ्तारी: शिकायत मिलने पर आईएफएसओ में मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की गई. जांच में सामने आया कि रकम कई म्यूल खातों में घुमाई गई. डीसीपी विनीत कुमार के अनुसार, तकनीकी सर्विलांस और डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर पहले मध्य प्रदेश के बड़वानी से दो आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके खातों में एक करोड़ रुपये पहुंचे थे. इसके बाद उत्तर प्रदेश के लखनऊ से तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई, जो फर्जी खाते उपलब्ध कराने और पैसे को लेयर करने में शामिल थे.
की गई ये अपील: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, चेकबुक, रबर स्टांप और आधार कार्ड की प्रतियां बरामद की हैं. शुरुआती जांच में यह गिरोह संगठित और अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय पाया गया है. डीसीपी विनीत कुमार ने यह भी कहा कि कहा कि दिल्ली पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. अन्य अपराधियों, साजिशकर्ताओं की पहचान करने, पैसे के लेन-देन का पता लगाने और इस रैकेट में शामिल अन्य सक्रिय अपराधियों और मददगारों की भूमिका की जांच करने के लिए आगे की जांच सक्रिय रूप से जारी है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस या सीबीआई कॉल से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल की तुरंत पुलिस को सूचना दें.
पहले भी हो चुकी है ऐसा घटना: इससे पहले दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश–2 इलाके की रहने वाली 77 वर्षीय NRI महिला और उनके पति को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया था. बुजुर्ग दंपती को 17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 14.50 करोड़ रुपए की ठगी की गई थी. फिलहाल शिकायत दर्ज कराए के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है.
BJP जॉइन करने की खबरों पर भड़के संजय सिंह, बोले—जनता नहीं करेगी माफ
बार-बार भूख लगना भी फाइबर की कमी का इशारा
भंडारा में दर्दनाक एक्सीडेंट—शादी से लौट रहे लोगों की कार ट्रक से टकराई, 5 की मौत
एक एमवीए तक की उत्पादन इकाइयों के लिए अब विद्युत निरीक्षण की जरूरत नहीं
रविचंद्रन अश्विन ने बताया—मैच टर्निंग पॉइंट क्या रहा
स्वर्णिम भारत के लिए सब मिलकर प्रयास करें-राज्यपाल
मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर सस्पेंस, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं शामिल
AAP में सियासी भूचाल—राघव चड्ढा बोले- दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला, BJP में होंगे शामिल
भोपाल-इटारसी-जबलपुर समेत कई शहरों को तोहफा, पीएम मोदी देंगे 2 अमृत भारत ट्रेन
