देश
कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले में खुले कई राज
28 Jun, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कोलकाता के लॉ कॉलेज में बुधवार 25 मई की रात 24 साल की लॉ स्टूडेंट के साथ हुई गैंगरेप की घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीन युवकों ने उसे कॉलेज के गार्डरूम में बंद कर उसके साथ बलात्कार किया।
पीड़िता के अनुसार, बलात्कार की घटना के दौरान एक आरोपी ने उसके साथ रेप किया और दो अन्य लोगों ने मुख्य आरोपी की मदद की। यह वारदात कॉलेज परिसर में रात करीब 7.30 बजे हुई।
दो ने मुख्य आरोपी की मदद की
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लड़की एक छात्र संगठन की बैठक के बाद बाहर निकल रही थी, तभी तीन युवक, जिनके नाम J, M और P बताए गए हैं, उन लोगों ने उसे घेर लिया। पीड़िता ने बताया कि M और P ने जबरन उसे कमरे में बंद कर दिया, जहां J ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की।
पीड़िता ने पुलिस को बताया, "मैं बहुत रोई...मैंने उससे कहा मुझे जाने दो...मैंने उसके पैर भी पकड़े, पर वह नहीं माना। उसने जबरन मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मैंने उसे धक्का दिया और मना किया और कहा कि मैं ऐसा नहीं कर सकती हूं, मेरा बॉयफ्रेंड है और मैं उससे प्यार करती हूं।"
घटना के दौरान आया पैनिक अटैक
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान उसे पैनिक अटैक भी आ गया और सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। उसने आरोप लगाया कि J ने फिर M और P को अंदर बुलाया और उन्हें मदद के लिए कहा, लेकिन दोनों तमाशा देखते रहे। बाद में M ने उसे इनहेलर लाकर दिया, जिससे वह थोड़ी देर के लिए सामान्य हो सकी।
गार्डरूम में किया रेप
इसके बाद लड़की ने भागने की कोशिश की, लेकिन तीनों ने उसे पकड़ लिया। पीड़िता का कहना है कि कॉलेज का मुख्य गेट बंद था और गार्ड को डरा-धमकाकर बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उसे गार्डरूम में ले जाया गया, जहां J ने उसके कपड़े उतारकर उसके साथ रेप किया।
विदेश मंत्री ने लॉन्च की पासपर्ट सेवा 2.0, जानें ई-पासपोर्ट अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस
28 Jun, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कुछ साल पहले तक पासपोर्ट होना अपने आप में एक बड़ी बात थी। ज्यादातर हवाई यात्रा करने वाले लोग ही पासपोर्ट बनवाने की जहमत उठाते थे। मगर अब हर किसी के पास पासपोर्ट होना बेहद आम बात है। हवाई यात्रा से लेकर निवास प्रमाण पत्र और पहचान पत्र के रूप में पासपोर्ट बेहद मददगार साबित होता है। यही वजह है कि देश में पासपोर्ट की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।
वहीं, पासपोर्ट का डेटा सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने भी पासपोर्ट 2.0 जारी करने का फैसला किया है। 24 जून 2025 को 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के दौरान विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने भी पासपोर्ट सेवा 2.0 लॉन्च किया है, जिससे पासपोर्ट बनवाना बेहद आसान हो गया है।
पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम
पासपोर्ट के लिए विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत पासपोर्ट बनवाना बेहद आसान हो गया है। डिजिटल दुनिया के इस युग में सरकार ने ई-पासपोस्ट (पासपोर्ट 2.0) जारी करना भी शुरू कर दिया। ई-पासपोर्ट में चिप लगी है और यह टेंपर प्रूफ भी है।
ई-पासपोर्ट के फायदे
ई-पासपोर्ट की मदद से विदेश यात्रा में आसानी होगी। इससे लोगों को एअरपोर्ट पर कम इंतजार करना पड़ेगा और उनके लिए एक-देश से दूसरे देश जाना भी आसान हो जाएगा।
ई-पासपोर्ट में लगी चिप में यूजर्स का निजी डेटा सुरक्षित रहेगा, जिससे कोई चाहकर भी डेटा के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा।
पासपोर्ट धारक की पर्सनल और बायोमैट्रिक जानकारी भी चिप में सुरक्षित स्टोर की जाएगी।
ई-पासपोर्ट ICAO के नियमों पर खरा उतरता है। ऐसे में यह पासपोर्ट पूरी दुनिया में मान्य होगा।
पुलिस वेरिफिकेशन भी हुआ आसान
पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने के बाद लोगों को पुलिस वेरिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। ऐसे में दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को पासपोर्ट बनवाने में महीनों लग जाते हैं। इसके लिए विदेश मंत्रालय ने mPassport Police App लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से पुलिस वेरिफिकेशन महज 5-7 दिन में पूरा हो सकता है।
ई-पासपोर्ट के लिए कैसे करें आवेदन?
1. सरकार की आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in पर जाएं।
2. अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर आए हैं, तो सबसे पहले अपना नाम, जन्मतिथि और फोन नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके बाद पोर्टल पर लॉग इन करें।
3. अभ ई-पासपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी सारी पर्सनल डिटेल्स समेत ट्रैवल हिस्ट्री भी भर दें।
4. इसके बाद अपॉइंटमेंट लेने के लिए स्थानीय पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या फिर पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) का विकल्प चुनें।
5. पासपोर्ट का शुल्क अदा के लिए UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग की मदद से पेमेंट प्रोसेस पूरा करें।
6. अब अपनी सहूलियत के मुताबिक अपॉइंटमेंट की तारीख और समय का स्लॉट बुक कर लें।
7. चुने गए स्लॉट के अनुसार PSK या POPSK पर जाएं। इस दौरान अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज ले जाना न भूलें। यहां आपकी बायमैट्रिक लेने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
8. अगले कुछ दिनों में आपका पासपोर्ट पोस्ट से आपके दिए गए पते पर पहुंच जाएगा।
तमिलनाडु के चित्तेरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा
28 Jun, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। तमिलनाडु के रानीपेट जिले में एक ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसके बाद थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई थी। जिले के चिट्टेरी रेलवे स्टेशन पर अराकोणम-कटपडी मेमू पैसेंजर ट्रेन (66057) पटरी से उतर गई थी। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि ट्रेन के चित्तेरी स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही समय के बाद पटरी से उतरने की घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच में पता चला है कि लोको पायलट द्वारा ट्रेन को तुरंत रोकने से पहले तेज आवाज सुनी गई थी।
टूटा हुआ था रेलवे ट्रैक
घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई है, उसे देखकर पता चल रहा है कि ट्रेन के पटरी से उतरने के स्थान पर रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा स्पष्ट रूप से टूटा हुआ दिखाई दे रहा है।
घटनास्थल पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में किसी को कोई चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए रेलवे के अधिकारी बेहतर जानकारी साझा कर सकते हैं।
क्षति का आकलन करने में जुटे अधिकारी
हालांकि, इस घटना के बाद दक्षिणी रेलवे ने ट्रेन सेवाओं में व्यवधान की सीमा या पूर्ण बहाली के अनुमानित समय के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
घटना के बाद मरम्मत का कार्य जारी है और रेलवे कर्मचारी तथा आपातकालीन दल मौके पर पटरियों को साफ करने और संरचनात्मक क्षति का आकलन करने के लिए मौजूद हैं।
साल 2011 में हुई थी ट्रेन दुर्घटना
इससे पहले, साल 2011 में चित्तेरी के पास दो ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई थी, जिसमें 11 लोग मारे गए थे और 70 से अधिक लोग घायल हुए थे।
ड्रोन हमलों से निपटने के लिए भारतीय सेना ने शुरू की तैयारी
28 Jun, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भारतीय सेना ड्रोन हमलों से निपटने का समाधान ढूंढ़ने के लिए परीक्षण कर रही है। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में आतंकी ठिकानों के खिलाफ शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद इस्लामाबाद ने बड़े पैमाने पर ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।
आकाशतीर वायु रक्षा प्रणाली ने ड्रोन हमलों को किया विफल
रक्षा मंत्रालय के पूर्व प्रधान सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल वीजी खंडारे (सेवानिवृत्त) ने इंडिया स्पेस कांग्रेस में संवाद सत्र में कहा, ड्रोन हमलों से निपटने के लिए सशस्त्र बल पहले से ही परीक्षण कर रहे हैं। भारत ने अपने स्वदेश निर्मित आकाशतीर वायु रक्षा प्रणाली का उपयोग करके पाकिस्तान द्वारा किए गए कई ड्रोन हमलों को विफल कर दिया था।
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल खंडारे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान न तो थलसेना और न ही वायुसेना के पायलटों ने सीमा पार की, लेकिन फिर भी वे पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया।
जमीनी मोर्चे पर सैनिकों की तैनाती की अहमियत
हालांकि, उन्होंने कहा कि युद्ध में प्रौद्योगिकी के उभरते उपयोग से जमीनी मोर्चे पर सैनिकों की तैनाती की अहमियत कम नहीं होती। आप किसी पर वार कर सकते हैं, लेकिन जमीन पर सैनिक यह निर्धारित करेंगे कि उस विशेष क्षेत्र का मालिक कौन है।
पाकिस्तान पर साधा निशाना
यदि आप उस भूमि पर कब्जा नहीं करते हैं, तो आपके पास एक पराजित देश होगा जो किसी को फील्ड मार्शल के रूप में पदोन्नत कर देगा। उन्होंने कहा, हम विकसित भारत के विजन की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, सुरक्षित भारत सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
यदि आप उस भूमि पर कब्जा नहीं करते हैं, तो आपके पास एक पराजित देश होगा जो किसी को फील्ड मार्शल के रूप में पदोन्नत कर देगा। उन्होंने कहा, हम विकसित भारत के विजन की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, सुरक्षित भारत सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
दिल्ली में आबकारी नीति पर आया बड़ा अपडेट: पुरानी व्यवस्था ही रहेगी बरकरार, नई के लिए अभी लगेगा समय
28 Jun, 2025 11:09 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने मौजूदा आबकारी नीति को मार्च 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया है. इस मौजूदा नीति के तहत अगले नौ महीनों तक राजधानी में केवल सरकारी शराब की दुकानों को ही संचालन की अनुमति होगी. मौजूदा आबकारी नीति 30 जून 2025 को खत्म होने वाली थी और दिल्ली सरकार नई आबकारी नीति के नियमों को तैयार करने पर काम कर रही थी. लेकिन अब सरकार ने मौजूदा नीति को अगले 9 महीनों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है.
दरअसल दिल्ली सरकार नई आबकारी नीति को लागू करने से पीछे हट गई है. जिसके बाद सरकार ने पुरानी आबकारी नीति को नौ माह के लिए बढ़ा दिया है. ऐसे में वर्तमान में यह आबकारी नीति 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी. अब नई आबकारी नीति एक अप्रैल 2026 से लागू हो सकती है.
आबकारी नीति के विस्तार पर उठे सवाल
अब दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद सवाल उठ रहा है कि इतने लंबे समय के लिए नीति को विस्तार क्यों दे दिया है. क्योंकि कुछ दिन पहले ही सरकार ने दावा किया था कि 30 जून तक नई आबकारी नीति लागू कर दी जाएगी. लेकिन इससे पहले ही मौजूदा आबकारी नीति को ही नौ माह के लिए विस्तार दे दिया है.
सरकार के हाथों में पूरी कमान
बता दें कि वर्तमान आबकारी नीति 30 जून को खत्म हो रही थी. पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा विवादित नीति को वापस लिए जाने के बाद इसे लागू किया गया था. इसमें शराब की बिक्री को पूरी तरह से सरकार के हाथों में दे दिया गया था. नीति को विस्तार दिए जाने के आदेश में नियमों को स्पष्ट किया गया है.
दिल्ली में 792 शराब की दुकानें
जानकारी के मुताबिक वर्तमान में दिल्ली में 792 शराब की दुकानें हैं. दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं ढांचागगत विकास निगम, दिल्ली उपभोक्ता सहकारी थोक स्टोर, दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम तथा दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा संचालित हो रही हैं. दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार ने नई आबकारी नीति बनाने के लिए एक हाई लेवल कमेटी बनाई है.
गुजरात हाईकोर्ट का मामला वायरल
27 Jun, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। फिल्म हो या रियल लाइफ अदालत की कार्यवाही आपने देखी होगी, कई बार वकीलों को अजीबोगरीब दलील देते हुए भी देखा होगा। लेकिन गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
दरअसल गुजरात हाईकोर्ट में एक केस की सुनवाई ऑनलाइन हो रही थी। इस लाइव कार्यवाही के दौरान एक शख्स टॉयलेट में शौच करता हुआ दिखा। यह घटना 20 जून को जस्टिस निरजर एस देसाई की बेंच के सामने हुई। बार एंड बेंच के अनुसार, वीडियो में शुरुआत में 'समद बैटरी' के नाम से लॉग इन किए गए व्यक्ति का क्लोजअप दिखाया गया है, जिसने अपने गले में ब्लूटूथ इयरफोन पहना हुआ है।
इसके बाद उन्हें अपना फोन दूर रखते हुए देखा गया, जिससे पता चलता है कि वह शौचालय पर बैठे हैं। वीडियो में आगे उन्हें खुद को साफ करते और फिर वॉशरूम से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। इसके बाद वह कुछ समय के लिए स्क्रीन से दूर चले जाते हैं और फिर एक कमरे में दिखाई देते हैं।
कौन था टॉयलेट में बैठा शख्स?
अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, वह व्यक्ति एक प्राथमिकी (एफआईआर) को रद करने की मांग करने वाले मामले में प्रतिवादी के रूप में पेश हो रहा था। वह आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता था। अदालती कार्यवाही के दौरान अप्रैल में भी इसी हाईकोर्ट में एक शख्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हो रहा था और वह बीच कार्यवाही के दौरान सिगरेट पी रहा था।
त्रिलोकपुर में सुरंग के बाहर भारी खतरा, पहली ही बरसात में फोरलेन जवाब देने लगा
27 Jun, 2025 05:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जवाली, पठानकोट-मंडी फोरलेन को पूरी गुणवत्ता के साथ बनाने के भले ही बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हों, लेकिन कहीं न कहीं इस निर्माण पर सवालिया निशान लग रहे हैं। बारिश की फुहारों से ही फोरलेन के किनारे की गई पहाडिय़ों की कटिंग का मलबा खिसक कर गिर रहा है। कोटला के नजदीक त्रिलोकपुर सुरंग के बाहर पहाड़ी से भारी भरकम मलबा गिर गया, जिस कारण सुरंग के एक तरफ वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। हालांकि कंपनी की पोकलेन मलबे को हटाने में जुट गई, परंतु जितना मलबा हटाया जाता रहा, उतना ही मलबा ऊपर से गिरता रहा।
शुक्रवार को भी मलबा गिरने का क्रम जारी रहा, जिस कारण सुरंग बहाल नहीं हो पाई। लोगों ने कहा कि नियमों को दरकिनार कर पहाड़ों को 45 डिग्री में काटने की बजाए 90 डिग्री में काटा गया है, जिस कारण सीधे पहाड़ एकदम से खिसक रहे हैं। ऐसे तरीके से पहाड़ों की कटिंग करने से अगर बारिश होने पर पहाड़ी का मलबा खिसक कर नीचे आता है और सडक़ से गुजर रहे वाहन पर गिरता है, तो कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अचानक से हजारों टन मलबा खिसक आता है। लोगों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मांग की है कि इस फोरलेन का निरीक्षण किया जाए तथा नियमों को ताक पर रखकर कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
सुबह-सुबह मंगला आरती से गूंजा पुरी, भगवान जगन्नाथ को चढ़ा खिचड़ी का भोग
27 Jun, 2025 04:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पुरी: ओडिशा में दुनिया की सबसे बड़ी रथ यात्रा होती है। आज सुबह छह बजे भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती के बाद श्रृंगार किया गया और उसके बाद खिचड़ी का भोग लगाया गया। दैनिक पूजा-परंपराओं के बाद सुबह साढ़ नौ बजे भगवान मंदिर से बाहर लाने की विधियां शुरू हो गई हैं। रथों की पूजा कर बलभद्र, बहन सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को रथ में बैठाया जाएगा और मौसीबाड़ी के लिए रथ प्रस्थान होगा। देशभर में शुक्रवार को जहां भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राएं निकाली जा रही हैं, वहीं ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ शाम को चार बजे खींचे जाएंगे और मौसीबाड़ी, यानी गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान किया जायेगा।
उदयपुर में करीब 80 किलो चांदी के रथ में भगवान सवार होंगे और मौसीबाड़ी, यानी गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान किया। पुरी शहर में हर साल होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा को दुनिया भर के लोग बहुत श्रद्धा और उत्साह से देखते हैं। इस साल यह यात्रा 27 जून यानी आज से शुरू होकर 08 जुलाई तक चलेगी। भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विशाल रथों पर सवार होकर पुरी के मुख्य मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक जाएंगे। यह यात्रा 12 दिन तक चलती है। अपराह्न तीन बजे पुरी राजपरिवार के गजपति दिव्य सिंह देव रथ के आगे सोने के झाडू से बुहारा लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसमें भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ करीब तीन किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर जाते हैं।
ये उनकी मौसी का घर माना जाता है। यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है जिसमें 10,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) आरएएफ, ड्रोन रोधी इकाइयां, स्नाइपर्स और एनएसजी कमांडो शामिल हैं। भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और राज्य समुद्री पुलिस तटरेखा पर गश्त करेगी, जबकि 275 एआई-संचालित सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन जैमर बडाडांडा और आसपास के क्षेत्रों में लगाए गए हैं, जिन्हें एक केंद्रीय कमांड सिस्टम में एकीकृत किया गया है। अधिकारियों ने भक्तों की भारी भीड़ को प्रबंधित करने के लिए 36 निर्दिष्ट पार्किंग क्षेत्र स्थापित किए हैं और बडाडांडा पर एक एम्बुलेंस कॉरिडोर बनाया है। 500 से अधिक लाइफगार्ड समुद्र तट की निगरानी करेंगे।
हादसे का राज़ अब होगा बेनकाब, अहमदाबाद विमान दुर्घटना में ब्लैक बॉक्स डाटा मिला
27 Jun, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान एआई-171 दुर्घटना की जांच में बड़ी सफलता मिली है। भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के ब्लैक बॉक्स से डाटा निकालने में सफलता हासिल की है और जांच भी पूरी हो गई है। जल्दी ही इस हादसे की रिपोर्ट सामने आ सकती है और हादसे की वजहों का खुलासा हो सकता है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि ब्लैक बॉक्स के क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (सीपीएम) और मेमोरी मॉड्यूल को 24 और 25 जून को दिल्ली में एएआईबी की प्रयोगशाला में सफलतापूर्वक एक्सेस किया गया और डाटा डाउनलोड कर लिया गया है। विमान के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर्स (सीवीआर) और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर्स (एफडीआर) का डाटा लैब में निकाल लिया गया है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट सामने आने की संभावना है।
इस रिपोर्ट में कॉकपिट से लेकर पूरे विमान के अंदर गड़बडिय़ों जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही हादसा क्यों हुआ, इसकी भी जानकारी मिल जाएगी। अब जांच एजेंसी ब्लैक बॉक्स से रिकवर हुए डाटा का विश्लेषण (एनालिसिस) करेगी। इससे हादसे के कारणों का पता चलेगा। इससे पहले 24 जून को नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने बताया था कि ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए विदेश नहीं भेजा जा रहा। इसकी जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ( एएबाईबी) कर रहा है। केंद्र सरकार के अनुसार, क्रैश प्लेन से दो ब्लैक बॉक्स सेट मिले हैं। इनमें हादसे के समय पायलटों की बातचीत और विमान की तकनीकी जानकारी का रिकॉर्ड मिलेगा। पहला सेट 13 जून को और दूसरा 16 जून को बरामद किया गया था।
तेलंगाना में मां-बेटी का त्रिकोण प्रेम, शादी और फिर हत्या
27 Jun, 2025 12:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हैदराबाद
तेलंगाना के तेजेश्वर हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। खबर है कि पत्नी ऐश्वर्या ने अपने बैंक मैनेजर प्रेमी के साथ मिलकर पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। खबर है कि दोनों ने मेघालय में राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर भी चर्चा की थी। पुलिस ने दोनों साजिशकर्ता और हत्या के आरोपियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। तेजेश्वर और ऐश्वर्या ने 18 मई को शादी रचाई थी। इसके एक महीने बाद 17 जून को तेजेश्वर काम से घर से निकला और फिर नहीं लौटा। उसके भाई ने 18 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रारंभिक जांच से पता चला कि तेजेश्वर अपने परिचित लोगों के साथ कार में सवार होकर निकला था। बाद में उसका शव पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के पन्यम कस्बे के पास मिला।
कौन शामिल
पुलिस ने बैंक मैनेजर वी तिरुमाला राव, ऐश्वर्या और हत्यारों कुम्मारी नागेश, चकाली पाराशरमुदु, चकाली राजेश को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा ऐश्वर्या की मां सुजाता और राव के पिता तिरुपतैयाह को भी तेजेश्वर हत्याकांड में बच्चों की भूमिका छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मैनेजर का मां और बेटी दोनों से चक्कर
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी तिरुमला राव एक विवाहित व्यक्ति है जो कुरनूल में एक आवास वित्त कंपनी में प्रबंधक के रूप में काम करता है। उसके कार्यालय में काम करने वाली एक महिला सफाईकर्मी के साथ उसके संबंध थे। उसने महिला को आवास ऋण दिलाने और उसकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद की, जिसके बाद उसके साथ अवैध संबंध बन गए। उसने महिला की बेटी ऐश्वर्या (23) के साथ भी इसी तरह का रिश्ता बनाया और कथित तौर पर उससे शादी करने का वादा किया
ऐसे हुई प्लानिंग
विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘इसके बाद तिरुमला राव और ऐश्वर्या के लिए अपने रिश्ते को जारी रखना मुश्किल हो गया। नतीजतन उन दोनों ने अपने जानने वाले लोगों को सुपारी देकर तेजेश्वर की हत्या की साजिश रची।’ तिरुमला राव ने एक कमीशन एजेंट कुम्मारी नागेश से संपर्क किया। करीब छह महीने पहले तिरुमाला राव ने नागेश और उसके सहयोगी को बताया कि वह ऐश्वर्या से प्यार करता है और उसकी सगाई गडवाल के तेजेश्वर से हो चुकी है। उसने ‘तेजेश्वर का कुछ करने’ की इच्छा जताई। राव ने नागेश को तेजेश्वर का फोन नंबर दिया और उसे जमीन खरीदने के बहाने तेजेश्वर से दोस्ती करने और ‘अंततः उसे खत्म करने’ के लिए कहा। बदले में तिरुमला राव ने नागेश को आर्थिक रूप से सहायता देने का आश्वासन दिया और उनकी ऋण-संबंधी फाइलों को तेजी से निपटाने का वादा किया।
सोनम रघुवंशी कांड पर हुई चर्चा
पुलिस ने बताया कि इस वर्ष 18 मई को ऐश्वर्या ने अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के दबाव में आकर तेजेश्वर से शादी कर ली। शादी के बाद मुख्य आरोपी ने किसी भी तरह से तेजेश्वर को खत्म करने का दबाव बनाया और उन्हें आश्वासन दिया कि वे जो भी रकम मांगेंगे, वह उन्हें मिलेगी। इस दौरान दोनों ने कथित तौर पर मेघालय हनीमून हत्याकांड पर चर्चा की और उस घटना में आरोपियों द्वारा की गई गलतियों का विश्लेषण किया।
लद्दाख जाने का प्लान
विज्ञप्ति के अनुसार इसके बाद 17 जून को नागेश और उसके दो साथियों ने कार में तेजेश्वर की दरांती से कथित तौर पर हत्या कर दी। मुख्य आरोपी तिरुमला राव शव को ठिकाने लगाने में शामिल था। पुलिस जांच से पता चला कि तिरुमला राव ने हत्या में शामिल तीन लोगों को दो लाख रुपये का भुगतान किया था। गुरुवार सुबह मुख्य आरोपी और भाड़े के तीन हत्यारों को कार से हैदराबाद जाते समय पकड़ लिया गया। उनके बयानों के आधार पर ऐश्वर्या को गडवाल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में ऐश्वर्या की मां और मुख्य आरोपी के पिता शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि योजना के तहत तिरुमला राव और ऐश्वर्या ने लद्दाख या किसी दूर स्थान पर जाने की भी योजना बनाई थी।
सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह
मेघालय हनीमून मर्डर केस में भी में खबरें हैं कि सोनम ने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी को मारने की साजिश की थी। इसके लिए राज के तीन दोस्तों को तैयार किया गया था। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। कहा जा रहा है कि शादी के तुरंत बाद ही सोनम ने राज के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश की थी।
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने शुभांशु
27 Jun, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट गुरुवार को शाम चार बजकर एक मिनट पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गए। 28 घंटे के सफर के बाद वह आईएसएस पहुंचे हैं। करीब छह बजे स्पेस स्टेशन का हैच खुला और सभी एस्ट्रोनॉट आईएसएस के अंदर दाखिल हुए और वहां मौजूद कू्र मेंबर्स से गिले मिले। शुभांशु आईएसएस पर पहुंचने वाले पहले और स्पेस में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं।
इससे 41 साल पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष यात्रा की थी। इससे पहले दिन में क्रू ने स्पेसक्राफ्ट से लाइव बातचीत की। इसमें शुभांशु ने अंतरिक्ष में हो रहे अपने अनुभवों को साझा किया।
फार्मा सेक्टर पर मंदी की मार, 500 से अधिक इकाइयों पर ताला लगने का खतरा
27 Jun, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बद्दी: एशिया के फार्मा हब हिमाचल समेत देशभर में दवा निर्माण से जुड़ी हजारों इकाइयां बंद होने के कगार पर हैं। केंद्र सरकार द्वारा तय की गई गुड मैन्युफेक्चरिंग प्रैक्टिसेज (जीएमपी) की नई गाइडलाइंस के तहत मई 2025 तक सभी फार्मा कंपनियों को अपग्रेडेशन प्लान जमा करवाना था। डेडलाइन खत्म हो चुकी है, लेकिन पूरे देश की करीब 6000 यूनिट्स में से केवल 1700 ही यह जरूरी औपचारिकता समय पर पूरी कर पाई हैं। अब बाकी हजारों कंपनियां सीधी सरकारी कार्रवाई की जद में है, जिसमें जोखिम आधारित निरीक्षण, उत्पादन बंदी और लाइसेंस रद्द होने तक कर कार्रवाई शामिल है। इस राष्ट्रीय संकट का सबसे तीखा असर हिमाचल प्रदेश की फार्मा बेल्ट पर पडऩे जा रहा है, जहां राज्य की 655 फार्मा इकाइयों में से केवल 125 ने ही तय समय तक अपग्रेडेशन प्लान सौंपा है। यानी 530 यूनिट्स अब कार्रवाई के सीधे राडार पर हैं। इनमें से अधिकांश फार्मा यूनिट्स बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ के औद्योगिक इलाकों में स्थित हैं। जिन इकाइयों का टर्नओवर 250 करोड़ रुपए से कम है, उन्हें पहले ही एक साल की मोहलत दी जा चुकी थी, लेकिन अब केंद्र सरकार किसी तरह की ढील के मूड में नहीं दिख रही। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सरकार कठोर कदम उठाती है, तो अगले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में फार्मा इकाइयां बंद हो सकती हैं।
इससे हजारों लोगों की नौकरियां जाएंगी और कुछ विशेष दवाओं जैसे कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की आपूर्ति पर गहरा असर पड़ सकता है। फार्मा उद्यमियों ने कहा की शेड्यूल एम के तहत आवश्यक अपग्रेडेशन की शर्तों ने छोटे और मझोले उद्योगों के लिए भारी चुनौती खड़ी कर दी है। इसके चलते उत्पादन रुकने और कीमतें बढऩे की आशंका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उद्योग को संशोधित मानकों के अनुरूप खुद को ढालने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। मंत्रालय को जनवरी माह में जब देशभर से कई फार्मा एसोसिएशनों द्वारा यह आग्रह प्राप्त हुआ था कि जिन कंपनियों का सालाना टर्नओवर 250 करोड़ से कम है, उन्हें और समय दिया जाए। इस पर मंत्रालय ने फरवरी में एक नई अधिसूचना जारी कर ऐसे सभी निर्माताओं को तीन महीने की मोहलत दी थी, जिसके तहत उन्हें मई माह तक अपग्रेडेशन प्लान के साथ आवेदन प्रस्तुत करना था, लेकिन इसके बावजूद हजारों कंपनियों ने अब तक कोई योजना नहीं भेजी।
स्टॉप प्रोडक्शन नोटिस की आशंका
एचडीएमए के प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि जो कंपनियां अब तक अपग्रेडेशन योजना नहीं सौंप पाई हंै, वे स्टॉप प्रोडक्शन नोटिस से आशंकित हैं। इससे दवा उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा और बाजार में दवाओं की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है।
क्या है रिवाइज्ड शेड्यूल ‘एम’
शेड्यूल ‘एम’ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है, जो दवाओं के निर्माण की गुणवत्ता को निर्धारित करता है। नई अधिसूचना के तहत रिवाइज्ड शेड्यूल ‘एम’ में अब इन मानकों को और भी कठोर बना दिया गया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।
राहत न मिली, तो चरमरा जाएगा फार्मा उद्योग
हिमाचल दवा निर्माता संघ के अध्यक्ष डा. राजेश गुप्ता ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने तकनीकी उन्नयन के लिए तुरंत राहत नहीं दी, तो प्रदेश का फार्मा उद्योग गंभीर संकट में पड़ सकता है। यह सिर्फ उद्योग की नहीं, बल्कि जन स्वास्थ्य और लाखों परिवारों की आजीविका की भी लड़ाई है। छोटे और मझोले उद्यमी किसी छूट की मांग नहीं कर रहे, वे सिर्फ इतना चाहते हैं कि उन्हें रिवाइज्ड शेड्यूल एम के तहत जरूरी बदलावों के लिए थोड़ा और समय मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि फार्मा कंपनियों को गुणवत्ता मानकों से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अपग्रेडेशन पर आने वाली भारी लागत, जो प्रति यूनिट एक से 10 करोड़ रुपए तक है, ने पूरे उद्योग को हिला दिया है।
गाड़ियों की दुनिया में क्रांति: पेट्रोल-डीजल का दौर खत्म!
27 Jun, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: भारत हर साल करीब 22 लाख करोड़ रुपए सिर्फ कच्चे तेल के आयात पर खर्च करता है। इससे न सिर्फ अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ता है, बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा भी खतरे में रहती है, लेकिन अब देश के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस कहानी को बदलने के मिशन पर हैं। उनका फोकस स्वदेशी, सस्ता और प्रदूषण-मुक्त फ्यूल सिस्टम पर है, जिसके लिए बांस, गोबर और कचरे से ईंधन तैयार करने पर है। गडकरी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि भारत ऊर्जा आयातक नहीं, ऊर्जा निर्यातक बने। इस दिशा में सरकार चार प्रमुख ऑप्शनल फ्यूल को बढ़ावा दे रही है। इसमें ग्रीन हाइड्रोजन, इथेनॉल और फ्लेक्स-फ्यूल, बायोगैस (सीबीजी), इसोब्यूटेनॉल डीजल मिक्स फ्यूल शामिल हैं। नितिन गडकरी ने साफ किया है कि ग्रीन हाइड्रोजन यानी सोलर या पवन ऊर्जा से बना हाइड्रोजन भारत का भविष्य है। लेकिन इसकी कीमत को आम लोगों के लिए सुलभ बनाना सबसे बड़ी चुनौती है।
इसलिए उन्होंने स्टार्टअप्स, वैज्ञानिकों और कंपनियों से अपील की है कि वे कचरे, बांस, ऑर्गेनिक वेस्ट जैसी चीजों से हाइड्रोजन बनाने के उपाय खोजें। एनटीपीसी और कुछ प्राइवेट कंपनियां इस दिशा में पहले ही प्रयोग कर रही हैं। गडकरी की रणनीति में सिर्फ हाइड्रोजन नहीं, बल्कि इथेनॉल और बायोगैस भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 20 फीसदी इथेनॉल मिलाकर पेट्रोल बेचना अब पूरे देश में लागू किया जा रहा है। फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड कारें, जैसे टोयोटा इनोवा हायक्रॉस का प्रोटोटाइप आने वाले समय में आम हो जाएंगे।
पांच साल में नंबर-वन होगा भारत का ऑटो सेक्टर
भारत का ऑटो सेक्टर अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है और गडकरी इसे अगले पांच वर्षों में नंबर एक पर देखना चाहते हैं। इस लक्ष्य को पाने के लिए ऑटो कंपनियां हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक, इथेनॉल और हाइब्रिड वाहनों पर तेजी से निवेश कर रही हैं। इसके साथ भारत धीरे-धीरे हाइड्रोजन ट्रक, इथेनॉल कार और बायोगैस से चलने वाले सिस्टम की ओर बढ़ रहा है।
मौसी से मिलने निकले जगन्नाथ जी, श्रद्धा और उल्लास से गूंजी पुरी नगरी
27 Jun, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ओडिशा/पुरी: ओडिशा के पुरी में शुक्रवार यानि 27 जून से जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हो रही है. यह रथ यात्रा 27 जून से शुरू होकर 8 जुलाई तक चलेगी. जहां भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ बहुत बड़े फूलों से सजे रथ पर सवार होकर अपनी मौसी के घर यानि मुख्य मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक जाते हैं. बता दें यह यात्रा 12 दिनों तक चलती है. जिसके हर दिन का बहुत महत्व होता है. जगन्नाथ रथ यात्रा का देश ही नहीं पूरी दुनिया में बहुत महत्व है. दुनिया भर से लोग रथ यात्रा में शामिल होने पुरी पहुंचते हैं और रथों को अपने हाथों से खींचते हैं. बता दें ये रथ 200 टन के ज्यादा वजनी 45 फीट ऊंच तैयार होते हैं. रथ में 5 तरह की खास लकड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है. इसी के साथ देशभर के कई हिस्सों में भी जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है.
धर्मशाला हादसा: बादल फटने से मची तबाही, जंगल में एक युवक सकुशल मिला
27 Jun, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धर्मशाला: जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप खनियारा से बहने वाली मनूणी खड्ड में बादल फटने से आई बाढ़ में लापता नौ लोगों में से अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, चंबा धरवाला के युवक लवली पुत्र सुरमा राम ने पहाड़ी चढक़र पूरी रात पेड़ के नीचे काटकर अपनी जान बचाई है। मृतकों में चैन सिंह पुत्र मुल्ख राज गांव कुमाछी डाकघर, जिला डोडा जम्मू कश्मीर, आदित्य ठाकुर पुत्र शिव कुमार निवासी गांव राख जिला चंबा, प्रदीप वर्मा पुत्र रामकांत वर्मा, चंदन पुत्र प्रदीप निवासी सोहानपुर उत्तर प्रदेश व संजय पुत्र हरवंश गांव पंखुरा नंगल नूरपुर के रूप में हुई है। तीन लोग अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड व स्थानीय लोगों सहित कंपनी के कर्मियों की टीमें रेस्क्यू के लिए तैनात हैं। वहीं, जिला प्रशासन मौसम साफ होने पर रेस्क्यू के लिए ड्रोन की भी मदद लेने की बात कह रहा है।
अभी जारी रेस्क्यू अभियान में बारिश सबसे बड़ी बाधा बन रही है। एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद सूचना मिली थी कि एक शव मनूणी खड्ड में देखा गया है, जिस पर जिला प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा था। रेस्क्यू टीम ने मौका से ऊपर की ओर प्रस्थान किया, तो दो शव मिले। जानकारी सामने आई है कि 13 लोग बाढ़ की चपेट में आए थे। इसमें पांच लोगों ने जंगल की तरफ भागकर जान बचाई थी, जिसमें एक युवक लापता हो गया था, जबकि चार लोग सुरक्षित पहुंच गए थे। इसके बाद कुल नौ लोग लापता चल रहे थे, जिसमें अब एक युवक के सुरक्षित मिलने पर आठ लोग बहे हैं, जिसमें पांच शव मिल गए हैं, जबकि तीन की तलाश जारी है।
एडीएम ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे तक इस बात की पुष्टि हो पाई थी कि छह लोग लापता हैं, जबकि एक जंगल की तरफ भागा है। अब तक पांच शव बरामद किए गए हैं, जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं। प्रशासन की ओर से प्रोजेक्ट में मौजूद श्रमिकों व ठेकेदारों की गणना की गई है। वहीं लेबर ठेकेदार गुरूवार को पुलिस थाना धर्मशाला के कार्यालय में इस घटना के संबंध में मिलने भी गए थे।
बरसात बन रही बाधा
एडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया कि रेस्क्यू में बरसात सबसे बड़ी बाधा बन रही है। प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं तथा बारिश थम जाती है, तो लापता लोगों को ढूंढने के लिए ड्रोन का भी सहारा लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को जल्द ढूंढ लिया जाएगा।
लापता लोगों की तलाश
डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला के खनियारा में मनूणी खड्ड में प्रोजेक्ट में बहे मजूदरों के खोज को अभियान चलाया गया है। जिसमें पांच शवों को बरामद कर लिया गया है, उनमें एक शव को रेस्क्यू कर लाया जा रहा है। अन्य खोए हुए शवों को खोजने का भी प्रयास चल रहा है।
इंद्रूनाग के छोटे भाई तोरल के गूर ने पहले ही दी थी चेतावनी
तोरल और सिंडी माता मंदिर में लगातार फैलाई जा रही थी गंदगी
बड़े नाग को मारने की बात आई सामने, चांदी का नाग चढ़ाने के थे आदेश
धर्मशाला के खनियारा अंघजर महादेव मंदिर के साथ बहने वाली मनूणी खड्ड में बुधवार को बादल फटने से बाढ़ आ गई थी। खड्ड अपने सात आठ मजदूरों व कई उपकरणों व सामग्री को बहाकर ले गई। इस घटना को लेकर अब बड़ी बात सामने आ रही है, जिसमें देवभूमि के बारिश के देवता इंद्रूनाग के छोटे भाई तोरल स्वामी, जो कि धौलाधार की पहाडिय़ों में प्रोजेक्ट से ठीक ऊपर विराजमान हंै, के गूर ने खेल पात्र से पहले ही गंदगी को बहा ले जाने की चेतावनी दी थी। तोरल व सिंडी माता मंदिर के पहाडिय़ों के क्षेत्र में लगातार गंदगी फैलाई जा रही थी। इतना ही नहीं, प्रोजेक्ट के कार्य के दौरान ही हमेशा इस स्थान पर रहने वाले एक बड़े नाग को मारने की बात सामने आ रही है, जिस पर गूर ने चांदी का नाग मंदिर में चढ़ाने का रास्ता भी सुझाया था।
बावजूद इसके आधुनिकता की दौड़ में कंपनी ने अपनी अंधी दौड़ जारी रखी, जिसके चलते अचानक उठे जलजले ने तबाही का बंबडर खड़ा कर दिया है। इस दर्दनाक हादसे को अब धार्मिक आस्था के साथ भी द्वारा जोड़ा जा रहा है। खनियारा के नड्डी क्षेत्र में रहने वाले विजय, खनियारा के ही अविनाश, अन्य बुजूर्ग लोगों व महिलाओं ने बताया कि अपनी जिंदगी में खड्ड का ऐसा भयानक रूप पहले कभी नहीं देखा।
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
