देश
ट्रेन में लाया ज्यादा सामान? अब चुकाना होगा 6 गुना ज्यादा जुर्माना
20 Aug, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: अब आप ट्रेन के जनरल कोच में 35 किलो तक ही सामान ले जा सकेंगे। वहीं स्लीपर क्लास में 40 किलो और एसी फस्र्ट क्लास में 70 किलो तक की अनुमति है। इसके अलावा यात्रियों को लगेज के साइज पर भी ध्यान देना होगा। अगर सामान का इसका बाहरी माप एक मीटर & एक मीटर & 0.7 मीटर से ज्यादा है, तो इसे भारी माना जाएगा और इसपर चार्ज देना होगा। रेलवे के प्रस्तावित नियमों के मुताबिक यात्रियों को प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अपने सामान को इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनों से तौलना होगा और अनुमति दी गई वजन सीमा का सख्ती से पालन करना होगा। अगर कोई यात्री तय सीमा से ज्यादा वजन वाला सामान या फिर वजन कम होने के बावजूद बहुत बड़ा सामान ले जाता है, तो उसे अतिरिक्त चार्ज या पेनल्टी देनी होगी।
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अब अपने लगेज (बैग और कार्टन) के वजन के साथ उसके साइज पर भी ध्यान देना होगा। अगर बैग हल्का है, लेकिन बड़े साइज और ज्यादा जगह घेरने वाला है, तो टिकट के साथ आपको सामान की बुकिंग भी करानी होगी। अगर आपने लगेज की प्री-बुकिंग नहीं कराई, तो तय शुल्क से छह गुना तक एक्स्ट्रा चार्ज और फाइन भी देना पड़ सकता है। भारतीय रेलवे ने देश के सभी जोन में एंट्री और एग्जिट गेट पर वजन करने वाली मशीनें लगाना शुरू कर दिया है। फिलहाल यह नया नियम कुछ बड़े स्टेशनों जैसे कि कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, अलीगढ़, प्रयागराज जंक्शन और टुंडला स्टेशन पर लागू किया गया है। रेलवे धीरे-धीरे इसे पूरे देश के प्रमुख स्टेशनों पर लागू करने की तैयारी कर रहा है।
महाराष्ट्र में मानसून बना मुसीबत: मुंबई जलमग्न, ट्रेनें-फ्लाइट्स ठप, 14 की मौत
20 Aug, 2025 10:14 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और जलभराव के कारण स्थिति खराब हो गई। मंगलवार को मुंबई के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात रहे। जगह-जगह पानी भर गया। रेल, बस, हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मोनोरेल सर्विस पर भी असर पड़ा। मैसूर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास शाम छह बजे एक मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई। ट्रेन में मौजूद 500 से ज्यादा यात्रियों को विंडो तोडक़र क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। एमएमआरडीए ने बताया कि भीड़ बढऩे की वजह से ऐसा हुआ।
बीते दो दिन में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से आठ नांदेड़ से थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि करीब 500 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। सीएम ने कहर कि इस घटना की जांच करवाई जाएगी मुंबई में पिछले 84 घंटों में 500 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई के यातायात की रफ्तार थम गई है। इससे न केवल आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित किया, बल्कि बाढ़ जैसी स्थिति के कारण कई जानें भी चली गईं।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 19 गांवों से संपर्क टूटा
उत्तराखंड में भी बारिश जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। पिथौरागढ़ में भारी बारिश और पत्थर गिरने के कारण मुनस्यारी-मिलम रोड समेत 19 गांवों की सडक़ें बंद हो गईं। वहीं यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को 47 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसमें से 33 हजार क्यूसेक पानी यमुना की ओर मोड़ा गया है। 36 से 48 घंटों में इसके दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। यूपी के मुरादाबाद में रामगंगा नदी में बाढ़ आने से फसलें बर्बाद हो गईं।
भारत का अजेय वारियर! छठी जनरेशन फाइटर जेट से दुश्मनों में मचेगा हड़कंप
20 Aug, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: भारत की हवाई ताक आने वाले वर्षों में विश्व को हैरान कर सकती है। यूरोप का सबसे महत्त्वाकांक्षी रक्षा प्रोजेक्ट एससीएएफ /एफसीएएस (फ्यूचर कॉम्बैट एयर सिस्टम) अब भारत के द्वार तक पहुंच चुका है। यह छठी पीढ़ी का फाइटर जेट मैक 5 स्पीड, लेजर हथियार और एआई तकनीक से लैस होगा, जो भारत को हवाई शक्ति में अजेय बना देगा। फ्रांस, जर्मनी और स्पेन की संयुक्त पहल से विकसित यह छठी पीढ़ी का युद्धक विमान भारत की सामरिक स्थिति को पूरी तरह बदल सकता है। यदि भारत इस प्रोजेक्ट में ‘सहभागी देश’ के रूप में शामिल होता है, तो यह पाकिस्तान सहित पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी रणनीतिक चुनौती बन जाएगा। साथ ही, भारतीय वायुसेना को एक और शक्तिशाली हथियार प्राप्त होगा।
यह विमान केवल एक फाइटर जेट नहीं, बल्कि एक ‘सिस्टम ऑफ सिस्टम्स’ होगा। इसमें नया लड़ाकू विमान ( न्यू जेनरेशन फाइटर-एनजीएफ) के साथ-साथ मानवरहित ड्रोन (रिमोट कैरियर्स) भी होंगे। ये सभी कॉम्बैट क्लाउड के माध्यम से रियल-टाइम में जुड़ेंगे और सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। अर्थात, यह योद्धा आसमान में अकेला नहीं, बल्कि पूरी सेना के साथ उड़ान भरेगा। अगर भारत को एससीएएफ/ एफसीएएस जैसा उन्नत लड़ाकू विमान मिलता है, तो यह पाकिस्तान की वायुसेना के लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाएगा और चीन की भी चिंता बढ़ाएगा। वर्तमान में पाकिस्तान चीन और अमरीका के पुराने विमानों पर निर्भर है, जबकि भारत के पास पहले से ही राफेल और सुखोई जैसे आधुनिक विमान हैं। यदि एफसीएएस भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनता है, तो उसकी हवाई श्रेष्ठता बेजोड़ हो जाएगी। पाकिस्तान के मौजूदा एयर डिफेंस सिस्टम इस जेट की एआई और ड्रोन तकनीक का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।
मैक 5 की गति और स्टील्थ तकनीक
एससीएएफ/एफसीएएस को छठी पीढ़ी का विमान माना जा रहा है, जो मौजूदा पांचवीं पीढ़ी के विमानों (जैसे एफ-35) से कहीं अधिक उन्नत होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह विमान हाइपरसोनिक गति- मैक 5 या उससे अधिक तक पहुंच सकता है। इसमें स्टील्थ तकनीक होगी, जो इसे दुश्मन के राडार से अदृश्य बना देगी।
भारत के लिए आत्मनिर्भरता का सुनहरा अवसर
भारत लंबे समय से फ्रांस का विश्वसनीय रक्षा साझेदार रहा है, और अब ऐसी संभावना है कि भारत को इस प्रोजेक्ट में पर्यवेक्षक देश का दर्जा मिल सकता है। यदि ऐसा होता है, तो भारत को इस विमान की तकनीक और विकास प्रक्रिया की गहन जानकारी प्राप्त होगी। इससे भारत का एएमसीए (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ) प्रोजेक्ट और सशक्त होगा। यह पहल मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को नई उड़ान देगी। साथ ही, भारतीय रक्षा कंपनियों को यूरोप की सप्लाई चेन से जुडऩे का अवसर मिलेगा।
रिक्टर पैमाने पर 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकिस्तान में हिली धरती
20 Aug, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. तीन बजकर 27 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.3 थी. भूकंप का केंद्र चंबा में था. वहीं, पाकिस्तान में भी धरती डोली है. 2 बजकर 38 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.7 थी. दोनों जगहों पर फिलहाल किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. मगर एक पल के लिए दोनों जगहों पर दहशत का माहौल बन गया.
पाकिस्तान में 3.7 तीव्रता का भूकंप
पाकिस्तान में 2 बजकर 38 मिनट पर भूकंप आया. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 थी. पाकिस्तान में रविवार को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई थी. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में आए गए और अपने घरों से बाहर आ गए.
भूकंप आने पर क्या करें?
भूकंप के दौरान सतर्क रहें और धीरे-धीरे कुछ कदमों तक सीमित हलचल करें, जिससे पास में किसी सुरक्षित स्थान तक पहुंच सकें.
इसके साथ ही भूकंप के झटकों के रुकने पर घर में तब तक ही रहें जब तक कि आपको यह न लगे कि अब बाहर निकलना सुरक्षित है.
अगर भूकंप के झटके तेज महसूस हो रहे हैं तो आप तत्काल अपने घर में मौजूद मजबूत फर्नीचर के नीचे बैठ जाएं और सिर पर हाथों को रख लें.
क्यों और कैसे आता है भूकंप?
दरअसल, धरती के अंदर मौजूद प्लेटों के आपस में टकराने के चलते भूकंप आता है. भू-विज्ञान के जानकार बतातें हैं कि हमारी धरती 12 टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. इन प्लेटों के टकराने पर जो ऊर्जा निकलती है, उसे भूकंप कहा जाता है.
जानकारी के मुताबिक, धरती के नीचे मौजूद ये प्लेटें बेहद धीमी रफ्तार से घूमती रहती हैं. हर साल ये प्लेटें अपनी जगह से 4-5 mm खिसक जाती हैं. इस दौरान कोई प्लेट किसी से दूर हो जाती है तो कोई किसी के नीचे से खिसक जाती है. इसी दौरान प्लेटों के टकराने से भूकंप आता है.
ISRO का मेगाप्लान: 40 मंजिला रॉकेट से उठेगा 75,000 किलो का भार
20 Aug, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हैदराबाद: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक बार फिर अपने दमखम से दुनिया को हैरान करने की तैयारी में है। इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने घोषणा की कि इसरो एक ऐसा विशाल रॉकेट बना रहा है, जो 40 मंजिला इमारत जितना ऊंचा होगा। जो 75,000 किलोग्राम भार वाले पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करने में सक्षम होगा। यह भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। उस्मानिया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नारायणन ने कहा कि इस वर्ष इसरो ने कई महत्त्वपूर्ण मिशन तय किए हैं।
इममें ‘नेविगेशन विद इंडिया कॉन्स्टेलेशन सिस्टम (एनएवीआईसी) सैटेलाइट, एन1 रॉकेट और भारतीय रॉकेटों के जरिए अमरीका के 6,500 किलोग्राम वजनी संचार उपग्रह को कक्षा में स्थापित करना शामिल है।
इसलिए खास
विशाल क्षमता: 75 टन का पेलोड ले जाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। अभी इसरो का सबसे भारी रॉकेट एलवीएम3 है, जो 10,000 किलोग्राम तक का पेलोड लो अर्थ ऑर्बिट में ले जा सकता है। नया रॉकेट इससे सात गुना ज्यादा वजन ले जाएगा। तुलना के लिए, दुनिया का सबसे भारी व्यावसायिक उपग्रह जुपिटर 3 (9,200 किलोग्राम) है, जिसे स्पेसएक्स ने लॉन्च किया था।
स्वदेशी तकनीक: इस रॉकेट में इसरो की स्वदेशी तकनीक का उपयोग होगा, जो भारत की आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।
अंतरराष्ट्रीय सहयोग: अमरीका के 6,500 किलोग्राम के उपग्रह को लॉन्च करना भारत की अंतरिक्ष में बढ़ती विश्वसनीयता कोदिखाता है।
सैन्य और नागरिक उपयोग: यह रॉकेट सैन्य संचार, पृथ्वी अवलोकन और नेविगेशन जैसे क्षेत्रों में भारत की ताकत बढ़ाएगा।
पुन: उपयोग की संभावना: इसरो पहले से ही नेक्स्ट जनरेशन लॉन्च व्हीकल पर काम कर रहा है, जिसमें पहला चरण पुन: उपयोग योग्य होगा।
चीन का झूठा दावा: जयशंकर ने ताइवान को चीन का हिस्सा नहीं माना
19 Aug, 2025 06:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत ने किया दावे का खंडन, कहा- कभी ताइवान को चीन का हिस्सा नहीं माना
नई दिल्ली। चीन के विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के बीच बीजिंग ने ताइवान को लेकर दुष्प्रचार तेज कर दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय का दावा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ताइवान को चीन का हिस्सा माना है। हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में ऐसा कोई जिक्र नहीं है। भारत ने 2010 के बाद से किसी भी संयुक्त बयान में ‘वन चाइना पॉलिसी’ का उल्लेख करना बंद कर दिया है, क्योंकि चीन की इस नीति में अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को भी शामिल किया जाता है। यही वजह है कि नई दिल्ली ने आधिकारिक तौर पर कभी ताइवान को चीन का हिस्सा नहीं बताया।
भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने वांग यी से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत-चीन संबंधों में किसी भी सकारात्मक प्रगति का आधार सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीमा पर तनाव कम करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना जरुरी है। जयशंकर ने चर्चा में आर्थिक व व्यापारिक सहयोग, तीर्थ यात्राएं, जन-से-जन संपर्क, सीमा व्यापार और कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते “तीन म्यूचुअल्स” – परस्पर सम्मान, परस्पर संवेदनशीलता और परस्पर हितों पर आधारित होने चाहिए।
ताइवान मामलों की विशेषज्ञ ने चीन के दावे को पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने कहा कि यह दुष्प्रचार चीन अपनी जनता और ताइवान के लोगों को भ्रमित करने के लिए कर रहा है। भारत का रुख साफ है कि उसने कभी भी ताइवान को चीन का हिस्सा नहीं माना है और न ही ऐसा कोई दस्तावेज मौजूद है।
उधर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि वांग यी की भारत यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करना और सीमा विवादों को सही तरीके से हल करना है। कुल मिलाकर ताइवान को लेकर चीन के दावे पर भारत ने स्पष्ट संकेत दिया है कि नई दिल्ली बीजिंग के दबाव में नहीं आएगी और अपने हितों व संप्रभुता के अनुसार ही नीति तय करेगी।
भारत-चीन-रूस की बढ़ती नजदीकियां अमेरिका को खली, भारत को दी धमकी
19 Aug, 2025 12:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भारत के रूस और चीन के साथ बढ़ते संबंधों को लेकर अमेरिका ने नाराजगी व्यक्त की है। हाल ही में, व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत को चेतावनी देकर कहा कि वे अमेरिका का रणनीतिक साझेदार बना रहना चाहता है, तब भारत को उसी तरह का व्यवहार भी करना होगा। यह बयान तब आया है जब भारत रूस से तेल आयात जारी रखे हुए है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही चीन का दौरा करने वाले हैं।
दरअसल अमेरिका का आरोप है कि भारत की रूस से तेल खरीद मास्को को यूक्रेन युद्ध जारी रखने के लिए मदद दे रही है। नवारो ने आरोप लगाया कि भारत एक वैश्विक क्लियरिंग हाउस के रूप में काम कर रहा है। वह रूस के प्रतिबंधित तेल को संसाधित करके महंगे निर्यात में बदल रहा है और इस तरह रूस को डॉलर उपलब्ध करा रहा है।
ट्रंप प्रशासन का मानना है कि भारत का यह कदम अमेरिका के रणनीतिक हितों के खिलाफ है। इसकारण डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। इससे भारत पर अमेरिकी कुल टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है। हालाँकि, यह भी सामने आया है कि अमेरिका ने खुद रूस के साथ 20 प्रतिशत अधिक व्यापार किया है।
रूस के अलावा, अमेरिका को भारत-चीन की बढ़ती नजदीकी से परेशानी है। प्रधानमंत्री मोदी इस महीने के अंत में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले हैं। इसके अलावा, चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी सीमा विवाद पर बातचीत के लिए भारत का दौरा कर रहे हैं। नवारो का कहना है कि अगर भारत रूस और चीन दोनों से रिश्ते मजबूत करता है, तो अमेरिका के लिए भारत को आधुनिक हथियार देना जोखिम भरा हो सकता है। यह बयान स्पष्ट करता है कि ट्रंप प्रशासन भारत की स्वतंत्र विदेश नीति को पसंद नहीं कर रहा है।
ISS मिशन के बाद शुभांशु शुक्ला से मुलाकात कर पीएम मोदी ने पूछे रोचक सवाल
19 Aug, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने खुलकर मिशन से जुड़ी चीजों पर चर्चा की। शुभांशु शुक्ला ने पीएम को ये भी बताया कि स्पेस स्टेशन पर उनको किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उनकी कहना है कि हमारे लिए एक चुनौती होती है कि कम जगह में ज्यादा से ज्यादा कैलोरी और पोषक तत्व पैक करने होते हैं। हालांकि, शुभांशु शुक्ला ने बताया कि स्पेस स्टेशन पर खाने की समस्या से निपटने के लिए कई प्रयोग किए जा रहे हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने उनको दिए होमवर्क के बारे में भी बात की।
अंतरिक्ष स्टेशन पर क्या है सबसे बड़ी समस्या?
प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि ‘अंतरिक्ष स्टेशन पर सबसे बड़ी चुनौती खाना है। दरअसल, वहां पर जगह कम होती है। हालांकि, इसके लिए भी हर तरह से प्रयोग किए जा रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि एक डिश में पानी डालकर छोड़ने से कुछ खाने के सामान करीब 8 दिन में अंकुरित होने शुरू हो जाते हैं।
पीएम ने पूछा- कैसे था लोगों का रिएक्शन?
पीएम ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से पूछा कि ISS में किसी इंडियन को देखकर वहां के लोगों का क्या रिएक्शन था? इस पर उन्होंने कहा कि ‘मैं जहां भी गया, जिससे भी मिला, सभी मुझसे मिलकर बहुत खुश हुए। सबसे बड़ी बात यह थी कि सभी को वहां पर पता था कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में बेहतर कर रहा है।’ शुभांशु शुक्ला ने आगे कहा कि ‘सभी को गगनयान के बारे में जानना था, वे इसे लेकर उत्साहित थे। वहां मुझसे पूछा जाता था कि आपका मिशन कब शुरू होगा।’
थार और रिक्शा की टक्कर से चिपलून में कोहराम, हादसे में गई 5 जानें
19 Aug, 2025 10:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रत्नागिरी। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिपलून तालुका के पिंपली में सोमवार देर रात एक भयानक सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। खबर है कि तेज गति से आ रही एक थार जीप ने एक यात्री रिक्शा को टक्कर मार दी। मृतकों में रिक्शा में सवार चार यात्री और थार चालक शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सोमवार रात करीब 11 बजे चिपलून के पास पिंपली में हुई। एक थार जीप तेज गति से जा रहा था, तभी उसने विपरीत दिशा से आ रहे एक यात्री रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिक्शा चकनाचूर हो गया। रिक्शा में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। थार चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद थार ने विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक को भी टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और शवों को चिपलून ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों की जाँच की। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
नक्सलियों पर शिकंजा: खूंटी से चार गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद जब्त
19 Aug, 2025 09:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। खूंटी जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के 04 सदस्यों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। गिरफ्तार लोगों में कुख्यात नक्सली ओझा पाहन भी शामिल है, जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से हथियार, गोला-बारूद, पेट्रोल भरी बॉटल और मोबाइल बरामद किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार खुफिया सूचना पुलिस को मिली थी कि पीएलएफआई के सदस्य खूंटी और आसपास के इलाकों में सरकारी ठेकेदारों को धमकाकर जबरन वसूली में लगे हुए हैं। सूचना के आधार पर तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा की अगुवाई में रविवार देर रात रानिया के जिबिलोंग टांगरी क्षेत्र में छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने मौके से ओझा पाहन समेत चार नक्सलियों को धर-दबोचा।
इस संबंध में खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि ओझा पाहन खूंटी, रांची और गुमला जिलों के अलग-अलग थानों में करीब 10 मामलों में वांछित रहा है। इसके साथ ही ओझा पाहन पहले भी वाहनों में आग लगाने और ठेकेदारों को धमकाने के आरोप में जेल जा चुका है। पाहन गुमला का रहने वाला है और वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। गिरफ्तार किए गए अन्य तीन नक्सलियों की पहचान जेवियर कोंगाडी (29), संतोष कोंगाडी (27) और जिबुनस आइंद (31) के तौर पर हुई है। सभी आरोपी खूंटी जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से दो हथियार, कारतूस, नक्सली साहित्य समेत मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ के साथ ही अन्य सक्रिय नक्सलियों की तलाश में जुटी हुई है।
गुजरात-महाराष्ट्र-कर्नाटक और गोवा में भारी बारिश का रेड अलर्ट
19 Aug, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से मानसून फिर से पूरे देश में एक्टिव हो चुका है। देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश से त्राहिमाम मच गया है। पहाड़ी राज्यों में बादल फटने से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है, तो वहीं मैदानी इलाकों को बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज फिर कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आज यानी 19 अगस्त को मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा में रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ-साथ मेघगर्जन, वज्रपात और बिजली गिरने की संभावना है।
जलमग्न हुई मायानगरी
खासकर कोंकण तट पर तेज बरसात जारी रहेगी। पिछले कुछ दिनों से मुंबई में बाढ़ की स्थिति बन गई है। अंधेरी सबवे, कर्ला और लोंखडवाला में जलभराव के कारण सड़कें बंद हो गईं हैं। वहीं, रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है।
हालांकि, मुंबई को अभी बारिश से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने आज लगातार चौथे दिन मुंबई में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल-उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी समेत कई जिलों में 22 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगी उमस
मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, 22 अगस्त से राजधानी समेत आसपास के इलाकों में मौसम करवट लेगा। IMD के अनुसार, 22, 23 और 24 अगस्त को दिल्ली में झमाझम तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की उम्मीद है।
यूपी-बिहार वालों पर टूटेगा गर्मी का कहर
उत्तर प्रदेश में 21 अगस्त तक तेज धूप और उमस भरी गर्मी देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, 21 अगस्त के बाद से यूपी पर मौसम मेहरबान होगा, जिसके साथ कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि बिहार में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इससे तापमान में इजाफा होगा और उमस बढ़ने के आसार हैं।
एमपी के 14 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 14 जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना जताई है। इस लिस्ट में देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम समेत आसपास के जिलों के नाम शामिल हैं।
ओडिशा में ब्राह्मणी नदी में 73 भैंसों के शव नदी में मिलने से दहशत
19 Aug, 2025 08:35 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
केंद्रपाड़ा। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में ब्राह्मणी नदी में 73 भैंसों के शव नदी में उतराए पाए गए जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। यह घटना तटीय जिले के औल खंड के अंतर्गत एकामानिया गांव के पास हुई। एक अधिकारी ने बताया कि कटक स्थित सरकारी ‘पशु रोग अनुसंधान संस्थान (एडीआरआई) के वैज्ञानिकों ने इन भैंसों की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर तक 44 भैंसों के शव बरामद किए जा चुके हैं। एडीआरआई के पशु चिकित्सा अधिकारियों और वैज्ञानिकों की एक टीम भैंसों की मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए गांव पहुंच गई है।
बंगाल में भव्य दुर्गा उत्सव की तैयारी, ममता बनर्जी ने पंडालों के लिए दिए 500 करोड़
18 Aug, 2025 07:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस बार 45 हजार से ज्यादा दुर्गा पंडाल बनाए जा रहे हैं। इनमें से 3100 सिर्फ कोलकाता में लगाए जाएंगे। साल 2026 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इस बार सीएम ममता बनर्जी हरेक पंडाल को 1.10 लाख रुपए की अनुदान राशि दे रही हैं। इस हिसाब से देखें तो राज्य सरकार करीब 500 करोड़ रुपए दुर्गा पंडालों को मदद दे रही हैं।
बता दें सीएम ममता बनर्जी ने 2018 में पंडालों को अनुदान देना शुरू किया था। तब 28 हजार पंडाल थे और हरेक को 10 हजार रुपए दिए जाते थे। अब पंडाल 60 फीसदी बढ़ गए हैं और अनुदान 11 गुना। पिछले साल 85 हजार रुपए दिए गए थे। इस बार सीधे 25 हजार रुपए बढ़ाए गए हैं। बीजेपी का आरोप है कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए सीएम ममता ने अनुदान बढ़ाया है।
विश्वविद्यालय के इकोनॉमिक्स विभाग के एचओडी कहते हैं, 10 दिनी शारदीय नवरात्र बंगाल की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह छोटे से लेकर बड़े सेक्टर तक को आर्थिक ताकत देती है। सरकारी आंकड़ा है कि पिछले साल इन 10 दिन में 80 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हुआ था। इस बार यह एक लाख करोड़ तक पहुंच सकता है, क्योंकि हर चीज के दाम पिछले साल से ज्यादा हैं और पंडाल भी बढ़ गए हैं। पूजा कमेटियों का कहना है कि बीते सात साल में लेबर, कच्चा माल, लाइटिंग, पूजन सामग्री, सजावट आदि का खर्च 60 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है। इसलिए पंडालों को भी ज्यादा रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।
स्क्वॉयर पूजा पंडाल के आयोजक सजल घोष कहते हैं कि हम टीएमसी सरकार से अनुदान नहीं लेते हैं, क्योंकि सरकार इन्हें खुद का प्रचार का मंच बना चुकी है। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव हैं, इसीलिए ममता ने 25 हजार रुपए ज्यादा अनुदान दे रही हैं। वहीं, विधानसभा के स्पीकर और तृणमूल नेता बिमान बनर्जी ने कहा कि अनुदान देने में सरकार कोई सियासी फर्क नहीं करती। कोलकाता में 4-5 बीजेपी समर्थित पंडाल हैं, लेकिन सरकार इन्हें भी अनुदान देती है। बीजेपी का काम ही आरोप लगाना है।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा बनी संसद में विवाद का विषय
18 Aug, 2025 05:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोमवार को संसद के मानसून सत्र का 18वां दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. बिहार के SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर विपक्ष ने संसद में नारेबाजी की. हंगामे के बीच लोकसभा में दोपहर 2 बजे भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन पर चर्चा शुरू हुई. लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा और कुछ ही देर की चर्चा के बाद लोकसभा मंगलवार (19 अगस्त) सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. सदन में हंगामे को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाराजगी जाहिर की है.
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है ‘आज लोकसभा में भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और ISRO मिशन के पायलट शुभांशु शुक्ला की अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) यात्रा और उसके बाद की वापसी पर विशेष चर्चा के दौरान जिस तरह से विपक्ष ने सदन में हंगामा किया और सदन को चलने नहीं दिया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है’.
‘विपक्ष का व्यवहार बेहद निराशाजनक’
उन्होंने कहा ‘यह चर्चा भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम और विकसित भारत 2047 में इसकी भूमिका विषय पर थी जो राष्ट्रीय उपलब्धि और देश के सम्मान, स्वाभिमान और भविष्य की वैज्ञानिक और राष्ट्रीय सुरक्षा की संभावनाओं से जुड़ी हुई है. इसमें जिस प्रकार से विपक्ष ने बाधा डाली, उनका व्यवहार आज बेहद निराशाजनक रहा है.
‘चर्चा में भाग लेकर विपक्ष सुझाव दे सकता था’
रक्षामंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष में विकास की जिन नयी ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है, वह अभूतपूर्व है. विपक्ष चर्चा में भाग लेकर भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की रचनात्मक समीक्षा, आलोचना व सुझाव दे सकता था. उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष जैसे विषय जो भारत की वैज्ञानिक और सामरिक दृष्टि से 21 वीं सदी के भविष्य में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, कम से कम उन्हें दलगत राजनीति से ऊपर रखना चाहिए.
रविवार को भारत लौटे शुभांशु शुक्ला
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला बीते रविवार (17 अगस्त) की सुबह भारत लौट आए. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ ही इसरो चेयरमैन वी. नारायणन ने शुक्ला और उनके बैकअप अंतरिक्ष यात्री प्रशांत बालकृष्णन नायर का स्वागत किया. शुक्ला की देश वापसी के उपलक्ष्य में आज लोकसभा में ‘अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री- 2047 तक विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका’ विषय पर विशेष चर्चा का आयोजन किया गया था.
सुरेन्द्रनगर में दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट, कारों की टक्कर के बाद आग में झुलसकर 8 लोगों की जान गई
18 Aug, 2025 11:04 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुरेन्द्रनगर: गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, यह हादसा लाखतर-सुरेन्द्रनगर हाईवे पर उस समय हुआ जब दो कारें आपस में टकरा गईं और टक्कर के बाद एक मारुति डिज़ायर कार में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
सुरेन्द्रनगर के डीएसपी गिरीश कुमार पंड्या ने जानकारी देते हुए बताया, "लाखतर और सुरेन्द्रनगर को जोड़ने वाले हाईवे पर दो कारों की टक्कर हुई. टक्कर के बाद मारुति डिज़ायर में आग लग गई और उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई." पुलिस ने सभी शवों को अस्पताल भिजवाया है, जहां पहचान और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया चल रही है. मामले की जांच की जा रही है.
दिल्ली के मोती नगर में कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत, आरोपी फरार
इसी तरह की एक और दुखद घटना में, दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की सड़क किनारे कार की टक्कर से मौत हो गई. मृतक की पहचान बिक्षु लाल के रूप में हुई है, जो बाइक पर खड़े थे, तभी एक तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात की है लेकिन परिवार को इसकी जानकारी शनिवार सुबह मिली, जब मृतक के बेटे के बार-बार कॉल करने पर भी संपर्क नहीं हो सका.
मृतक के भाई नोमी लाल ने बताया, "उन्होंने बेटे से कहा था कि 10 मिनट में वापस आऊंगा. पूरी रात बेटा फोन करता रहा. सुबह पता चला कि वह सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं. उनकी बाइक पूरी तरह टूट चुकी थी और उन्हें छाती में गंभीर चोटें आई थीं."
परिवार ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के अनुसार, आरोपी कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.
कच्छ में भी ट्रेलर में लगी आग
इससे पहले 1 अगस्त को गुजरात के कच्छ जिले में गांधीदाम-कांडला हाईवे पर एक ट्रेलर में आग लग गई थी. ट्रेलर में लगी आग से इलाके में गहरा धुआं फैल गया. फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. कोई जनहानि नहीं हुई थी.
आत्मनिर्भर बिजली की ओर कदम, शहर में तेजी से बढ़ रहा सोलर ट्रेंड
LDA का बड़ा फैसला: पुनर्विकास नीति से बदलेगा शहर का चेहरा
नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
NEET काउंसिलिंग विवाद में बड़ा फैसला, दोषियों पर गिरी गाज
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
