देश
महिला डॉक्टर रेप केस में नया खुलासा, सुसाइड नोट में सांसद समेत कई पर गंभीर आरोप
25 Oct, 2025 11:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के सतारा में जान देने वाली डॉक्टर (Doctor) ने चार पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है। इस सुसाइड नोट में उसने एक पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाया है। इसके मुताबिक यह पुलिस अधिकारी पुलिस केस में दोषियों के झूठे फिटनेस सर्टिफिकेट (fitness certificate) जारी करने का दबाव बनाता था। ऐसा न करने पर उसका शोषण किया जाता था। इतना ही नहीं, महिला डॉक्टर ने एक सांसद और उसके दो सहयोगियों द्वारा भी दबाव बनाने की बात सुसाइड लेटर में लिखी है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सतारा में महिला डॉक्टर ने अपने हाथ पर दो व्यक्तियों के नाम लिखकर सुसाइड कर लिया। इनमें से एक पुलिस उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले के दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। यह महिला चिकित्सक फलटण उप जिला अस्पताल में तैनात थी। इस घटना से चिकित्सा विभाग में काफी रोष है ।
किस तरह का बनाते थे दबाव?
चार पेज के सुसाइड लेटर में महिला डॉक्टर ने अपने ऊपर पड़ने वाले दबाव को बयान किया है। एनडीटीवी के मुताबिक डॉक्टर ने लेटर में लिखा है कि पुलिस अधिकारी आरोपियों के फेक फिटनेस सर्टिफिकेट का दबाव बनाते थे। इनमें से कई को तो मेडिकल परीक्षण के लिए लाया भी नहीं जाता था। जब वह इससे इनकार कर देती थी तब पुलिस उप निरीक्षक गोपाल बदने उसका शोषण करते थे।
ऐसे ही एक वाकये का जिक्र महिला डॉक्टर ने अपने सुसाइड लेटर में किया है। एनडीटीवी के मुताबिक इस में उसने लिखा है कि एक बार उसने सर्टिफिकेट जारी करने से मना कर दिया। तब एक सांसद के दो निजी सहायक अस्पताल तक आ गए थे। उन लोगों ने सांसद को फोन मिलाकर उनसे बात कराया। सुसाइड लेटर के मुताबिक इसके बाद सांसद ने अप्रत्यक्ष रूप से डॉक्टर को धमकी दी थी। अपने सुसाइड लेटर में डॉक्टर ने मकान मालिक प्रशांत बैंकर के शोषण का भी जिक्र किया है।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
अब इस मामले ने सियासी रंग लेना भी शुरू कर दिया। कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता विजय नामदेवराव ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएगा तो लोग कहां जाएंगे। उन्होंने लिखा कि पुलिस का काम लोगों की रक्षा करना है। वहीं, भाजपा ने मामले में गहराई से जांच का आश्वासन दिया है।
ब्रेकअप से नाराज युवक ने पूर्व प्रेमिका की चाकू से गोदकर की हत्या, फिर खुद का गला भी काटा
25 Oct, 2025 10:18 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई. मध्य मुंबई (Mumbai) में एक 24 वर्षीय व्यक्ति ने दिनदहाड़े अपनी पूर्व प्रेमिका (ex-girlfriend) का पीछा करके उसे चाकू मार दिया और फिर खुद का गला (throat) रेतकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी सोनू बरई ने लगभग दो हफ़्ते पहले सुबह करीब 11 बजे कालाचौकी इलाके की एक सड़क पर मनीषा यादव (24) पर हमला किया. उसने ऐसा इसलिए किया था, क्योंकि मनीषा ने उससे ब्रेकअप कर लिया था.
मिलने के बहाने बुलाया और कर दिया चाकू से हमला
हमले में यादव गंभीर रूप से घायल हो गई और एक ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी ने उसे भायखला के डॉ. अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया. जहां कुछ घंटों बाद यादव की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार बरई को शक था कि यादव किसी और को डेट कर रही थी, जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आखिरकार उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया.
इसी बीच शुक्रवार सुबह आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और अपने साथ रसोई का चाकू भी ले गया. यादव के पहुंचने पर बरई ने उसे दो-तीन बार चाकू मारा और जब वह अपनी जान बचाने के लिए भागी तो उसका पीछा करते हुए एक नर्सिंग होम में घुस गया.
अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के अंदर भी हमला जारी रहा और उसने यादव को पकड़कर फिर से उस पर वार किया. आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बरई गुस्से में था और उसके पास हथियार थे, इसलिए लोग दूर हट गए. तभी किसी ने बरई पर पत्थर फेंका और उसे लकड़ी के डंडे से मारा, जिससे उसे एहसास हुआ कि वह बच नहीं पाएगा.
अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद बरई ने अपना गला काट लिया और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार यातायात पुलिसकर्मी किरण सूर्यवंशी घटनास्थल के पास फुटपाथ पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे, तभी एक राहगीर ने उन्हें घटना के बारे में सूचित किया.
सूर्यवंशी दौड़कर अंदर गए, यादव को बचाया और बिना समय गंवाए उसे टैक्सी से अंबेडकर अस्पताल ले गए. बाद में उसे सरकारी जे.जे. अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. अधिकारी ने बताया कि नर्सिंग होम के प्रवेश द्वार पर खून से लथपथ पड़े बरई को सरकारी केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया.
तीनों सेनाओं को मिलेंगे घातक हथियार; ₹79000 करोड़ की मंजूरी
24 Oct, 2025 07:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने भारतीय सशस्त्र बलों (Indian Armed Forces) को और अधिक घातक बनाने के उद्देश्य से 79000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी प्रदान की है। इस धनराशि का उपयोग तकनीक और आधुनिक हथियारों के विकास एवं अधिग्रहण में किया जाएगा, जिससे हमारे जवान और सशक्त हो सकेंगे। इन परियोजनाओं के तहत नाग मिसाइलों की खरीद सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक्स का निर्माण होगा, जिससे समुद्री अभियानों के माध्यम से स्थलीय संचालन अधिक सुगम हो जाएगा। उन्नत हल्के टॉरपीडो की खरीद भी होगी, जो महासागर में शत्रु पनडुब्बियों को ध्वस्त करने में सहायक सिद्ध होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की बैठक में खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद खरीद पर यह दूसरा बड़ा फैसला है। पांच अगस्त को 67000 करोड़ रुपये की खरीद परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीएसी ने लगभग 79 000 करोड़ रुपये की कुल लागत के विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी। भारतीय नौसेना के लिए, लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म डॉक्स (एलपीडी), 30 मिमी नेवल सरफेस गन (एनएसजी), एडवांस्ड लाइट वेट टॉरपीडो (एएलडब्ल्यूटी), इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इन्फ्रा-रेड सर्च एंड ट्रैक सिस्टम और 76 मिमी सुपर रैपिड गन माउंट के लिए गोला-बारूद की खरीद को मंजूरी दी गई।
एलपीडी की खरीद से भारतीय नौसेना को भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के साथ जल-थल अभियानों को अंजाम देने में मदद मिलेगी। एलपीडी द्वारा प्रदान की गई एकीकृत समुद्री क्षमता भारतीय नौसेना को शांति अभियानों, मानवीय सहायता और आपदा राहत में भी मदद करेगी। बयान में कहा गया है कि डीआरडीओ की नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित एएलडब्ल्यूटी को शामिल करने से पारंपरिक, परमाणु और छोटी पनडुब्बियों को निशाना बनाया जा सकेगा।
इसमें कहा गया कि 30 मिमी एनएसजी की खरीद से भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल की कम तीव्रता वाले समुद्री अभियानों और समुद्री डकैती विरोधी भूमिकाओं को निभाने की क्षमता में वृद्धि होगी। भारतीय सेना के लिए, नाग मिसाइल सिस्टम (ट्रैक्ड) एमके-दो (एनएएमआईएस), ग्राउंड बेस्ड मोबाइल ईएलआईएनटी सिस्टम (जीबीएमईएस) और मैटेरियल हैंडलिंग क्रेन सहित हाई मोबिलिटी व्हीकल्स (एचएमवी) की खरीद को लेकर स्वीकृति प्रदान की गई।
एनएएमआईएस (ट्रैक्ड) की खरीद से भारतीय सेना की दुश्मन के लड़ाकू वाहनों, बंकरों और अन्य क्षेत्रीय किलेबंदी को निष्क्रिय करने की क्षमता बढ़ेगी, जबकि जीबीएमईएस दुश्मन के उत्सर्जकों की चौबीसों घंटे इलेक्ट्रॉनिक खुफिया जानकारी प्रदान करेगा। एचएमवी के शामिल होने से विविध भौगोलिक क्षेत्रों में सेनाओं की रसद सहायता में उल्लेखनीय सुधार होगा। वायु सेना के लिए, समन्वित लंबी दूरी लक्ष्य संतृप्ति/विनाश प्रणाली (सीएलआरटीएस/डीएस) और अन्य प्रस्तावों के लिए मंजूरी दी गई। सीएलआरटीएस/डीएस में मिशन क्षेत्र में स्वचालित टेक-ऑफ, लैंडिंग, नेविगेशन, पता लगाने और पेलोड पहुंचाने की क्षमता है।
भारत ने दिखाई ऑपरेशन सिंदूर से समुद्री ताकत, राजनाथ सिंह ने बताया कैसे नौसेना ने पाकिस्तानी युद्धपोतों को रोका
24 Oct, 2025 06:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान नौसेना की तैयारियों, पेशेवर क्षमता और ताकत की सराहना करते हुए गुरुवार को खुलासा करते हुए कहा कि भारतीय नौसेना (Indian Navy) के अपने दम-खम पर पाकिस्तानी नौसेना के युद्धपोतों को उसके तटीय क्षेत्रों से आगे नहीं बढ़ने दिया। सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और क्षमता का प्रतीक बताते हुए जोर देकर कहा कि यह दुनिया के लिए संदेश है कि भारत किसी भी तरह की चुनौती का जवाब देने के लिए हमेशा तैयार है।
रक्षा मंत्री ने नौसेना के शीर्ष कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान दुनिया ने नौसेना की संचालन तत्परता, पेशेवर क्षमता और ताकत देखी। उन्होंने पाकिस्तान के युद्धपोतों को बंदरगाह या उसके तट के पास ही रहने के लिए मजबूर करने वाली प्रतिरोधक स्थिति बनाने के लिए नौसेना की सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हिन्द महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारतीय नौसेना की उपस्थिति ‘मित्र देशों के लिए राहत’ और ‘क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश करने वालों के लिए बेचैनी’ का सबब है।
राजनाथ सिंह ने कहा, “आईओआर समकालीन भू-राजनीति का केंद्र बन गया है। यह अब निष्क्रिय नहीं रहा, यह प्रतिस्पर्धा और सहयोग का क्षेत्र बन गया है।” भारतीय नौसेना ने अपनी बहुआयामी क्षमताओं से इस क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है। पिछले छह महीनों में भारतीय युद्धपोतों, पनडुब्बियों और नौसेना के विमानों को अभूतपूर्व पैमाने पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, हमारी नौसेना ने लगभग 335 व्यापारी जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया है, जो लगभग 12 लाख टन माल और 5.6 अरब डॉलर के व्यापार मूल्य के बराबर है। यह इस बात का प्रमाण है कि भारत अब वैश्विक समुद्री अर्थव्यवस्था में एक विश्वसनीय और सक्षम भागीदार बन गया है।
आत्मनिर्भर नौसेना को आत्मविश्वासी और शक्तिशाली राष्ट्र की नींव बताते हुए रक्षा मंत्री ने स्वदेशी उपकरणों के माध्यम से अपनी क्षमताओं को बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के ध्वजवाहक के रूप में उभरने के लिए भारतीय नौसेना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “पिछले 10 वर्षों में, नौसेना के लगभग 67 प्रतिशत पूंजी अधिग्रहण अनुबंध भारतीय उद्योगों के साथ हुए हैं। यह साबित करता है कि अब हम केवल आयात पर निर्भर नहीं हैं। हम अपनी प्रतिभा और एमएसएमई व स्टार्ट-अप की क्षमताओं पर भरोसा करते हैं। भारतीय नौसेना आईडेक्स, टीडीएफ, स्प्रिंट और मेक-इन-इंडिया के तहत 194 नवाचार और स्वदेशीकरण परियोजनाओं पर काम कर रही है। इन पहलों ने न केवल नौसेना को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि निजी उद्योगों और युवा नवप्रवर्तकों को भी इस मिशन का हिस्सा बनाया है।”
आधुनिक युद्धों को प्रौद्योगिकी और खुफिया जानकारी पर आधारित बताते हुए रक्षा मंत्री ने सरकार रक्षा, स्वदेशी नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकों में आत्मनिर्भरता पर अधिक ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा, “समुद्री तैयारी अब केवल जहाजों या पनडुब्बियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रौद्योगिकी -संचालित, नेटवर्क-केंद्रित और स्वायत्त प्रणालियों पर आधारित है। हमें इन क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हुए, अपने विरोधियों की आधुनिक तकनीकों से खुद को सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। हमारे पास क्षमता और योग्यताएं हैं। हम अपने उपकरण अपनी धरती पर ही बना रहे हैं।”
दिवाली के बाद पुलिस का एक्शन, पटाखे फोड़ने और हुड़दंग करने पर 400 से ज्यादा गिरफ्तार
24 Oct, 2025 11:32 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता: कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) ने दिवाली के एक दिन बाद को अभद्र व्यवहार (Indecent Behavior) करने और प्रतिबंधित पटाखे (Banned Firecrackers) जलाने समेत कानून (Law) का उल्लंघन करने के लिए 316 लोगों को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को छापेमारी के दौरान 180 किलोग्राम से ज्यादा प्रतिबंधित पटाखे और 30 लीटर से ज्यादा अवैध शराब भी जब्त की गई. पुलिस ने अभद्र व्यवहार करने के लिए 273 और प्रतिबंधित पटाखे जलाने के लिए 43 लोगों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि कोलकाता यातायात पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न अपराधों के लिए 366 लोगों के चालान काटे.
वहीं कोलकाता पुलिस ने दिवाली के बाद दूसरे दिन हुए जश्न के दौरान विभिन्न कानूनों के उल्लंघन करने के आरोप में 153 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अनुचित व्यवहार और प्रतिबंधित आतिशबाजी छोड़ना शामिल है. गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को एक अधिकारी ने ये जानकारी दी. बुधवार को की गई कुल गिरफ्तारियों में से 146 लोगों को अभद्र व्यवहार के लिए गिरफ्तार किया गया, जबकि सात लोगों को प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने बताया कि जुए से संबंधित किसी भी अपराध के तहत कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. साथ ही पुलिस ने इस दौरान 383 यातायात अभियोग भी शुरू किए.
जय बाबा केदार… शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट
24 Oct, 2025 10:31 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डेस्क। उत्तराखंड (Uttarakhand) के केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Temple) के कपाट आज से शीतकाल (Winter) के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर केदारनाथ धाम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आज भाई दूज के मौके पर सुबह करीब 8:30 बजे अगले छह महीने के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए। हजारों श्रद्धालुओं ने भी बाबा के दर्शन किए। इस दौरान पूरी केदारघाटी हर हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे।
अब 6 महीने तक बाबा केदार की पूजा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी। कपाट बंद होने के बाद भगवान शिव की चल डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगी। यात्रा के पहले दिन, यानी आज डोली रामपुर में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को गुप्तकाशी पहुंचेगी। तीसरे दिन 25 अक्टूबर को डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। यहां बाबा केदार की पूजा-अर्चना और दर्शन की व्यवस्था पूरे 6 महीने तक की जाएगी।
हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 11 लोगों की मौत
24 Oct, 2025 09:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कर्नूल. कर्नूल (Kurnool) जिले के कल्लूर मंडल के चिन्णाटेकुर इलाके में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा (road accident) हुआ, जब हैदराबाद (Hyderabad) से बेंगलुरु (Bengaluru) जा रही कावेरी ट्रैवल्स की बस अचानक आग की चपेट में आ गई. हादसा इतना भयानक था कि पूरी बस कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई. इस हादसे में 11 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. साथ ही कई गंभीर रूप से जल गए हैं.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाईवे पर बस की टक्कर एक दोपहिया वाहन से हुई, जिसके बाद आग लग गई. हादसे के समय बस में दर्जनों यात्री सवार थे. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कई लोगों के हादसे में मौत हो गई है, जबकि लगभग दर्जन भर यात्री किसी तरह इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकलने में सफल रहे. सभी घायलों को इलाज के लिए कर्नूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.
स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुटी. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. पुलिस ने क्षेत्र को घेर कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस में कुल कितने यात्री सवार थे.
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शोक ज़ाहिर की. उन्होंने लिखा कि चिन्णाटेकुर इलाके में बस हादसे की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. इस दर्दनाक हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है. सरकार घायलों और पीड़ित परिवारों को पूरी मदद देगी.
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी सुप्रीमो वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने भी सड़क हादसे पर दुख जताया है. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि कुर्नूल जिले के चिन्णाटेकुर के पास हुई बस हादसे की खबर बहुत दुखद है. इस हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है. मैं सरकार से अपील करता हूं कि घायलों और प्रभावित लोगों को पूरी मदद और इलाज की सुविधा दी जाए.
कुर्नूल SP ने बताया कि ये हादसा सुबह क़रीब 3:30 बजे हुई. हादसे के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे. 18 यात्री सुरक्षित हैं. 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. घटना स्थल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगे हैं, जिससे पूरे राज्य में शोक और चिंता का माहौल है. इस हादसे ने एक बार फिर लंबी दूरी के निजी बस संचालन में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मुंबई: जोगेश्वरी वेस्ट में JMS बिजनेस सेंटर में लगी आग, राहत और बचाव कार्य जारी
24 Oct, 2025 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। मुंबई (Mumbai) के जोगेश्वरी पश्चिम इलाके में जेएमएस बिजनेस सेंटर (JMS Business Center) में गुरुवार को भीषण आग (Massive Fire) लग गई। आग बुझाने का काम जारी है। इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर लोग फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं।
झारखंड में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, एसी कोच का शीशा तोड़कर अंदर आया पत्थर
24 Oct, 2025 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डेस्क। झारखंड (Jharkhand) के पश्चिम सिंहभूम जिले (West Singhbhum District) में चलती ट्रेन (Train) पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। देश में इससे पहले भी ट्रेन पर पत्थरबाजी की कई घटनाएं सामने आई हैं और इन्हें रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से कई प्रयास भी किए गए हैं। हालांकि, अब तक ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह से रोक नहीं लगी है। ताजा मामले में भी ट्रेन के अंदर बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का प्राथमिक इलाज करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
जानकरी के अनुसार पत्थर ट्रेन की ए-4 बोगी पर लगा। यह पत्थर खिड़की का शीशा तोड़ते हुए अंदर आ गया और 33 नंबर सीट पर बैठे एक यात्री को लगा। घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी गई, ट्रेन को रोका गया और चेकिंग की गई। बताया गया कि ट्रेन की खिड़की में लगे कांच बेहद मजबूत होते हैं। आमतौर पर वह आसानी से नहीं टूटते, लेकिन ट्रेन बेहत तेज गति से चल रही थी। इस वजह से कांच टूट गया।
गौ रक्षक की हत्या के बाद हैदराबाद में बवाल, तेलंगाना BJP अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार
23 Oct, 2025 04:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हैदराबाद: जय श्री राम, जय गौ माता और भारत माता की जय के नारों के साथ गाय और गौ रक्षकों (Cow Protectors) की सुरक्षा की मांग करते हुए सरकार का विरोध करने पर तेलंगाना (Telangana) के बीजेपी नेताओं (BJP Leaders) को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया. ये गिरफ्तारियां डीजीपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुईं.
तेलंगाना बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र रावू को आज हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई तब हुई, जब वे और उनके समर्थक गोरक्षकों पर हुए कथित हमले के आरोपी एआईएमआईएम पार्टी के एक नेता और उनके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर डीजीपी कार्यालय की ओर विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे थे. इस घटना के बाद से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं.
बीजेपी का आरोप है कि हैदराबाद में गोरक्षक पर एक संगठित तरीके से हमला किया गया, जिसमें कथित रूप से एआईएमआईएम के एक स्थानीय नेता की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है. पार्टी का दावा है कि राज्य सरकार, एआईएमआईएम के दबाव में आकर दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है, जिससे गोरक्षकों में गहरा आक्रोश है. रावू का मार्च इसी आक्रोश को व्यक्त करने और न्याय की मांग को लेकर था.
पुलिस ने बिना किसी पूर्व सूचना के प्रदर्शन करने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में रावू सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. हालांकि, भाजपा नेताओं ने इस कार्रवाई को पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताया है. उन्होंने कहा कि जब वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग उठा रहे थे तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया, जो लोकतंत्र की हत्या है.
यह घटना तेलंगाना में भाजपा और एआईएमआईएम के बीच बढ़ते राजनीतिक घमासान को दर्शाती है. बीजेपी गो-संरक्षण और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एआईएमआईएम को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है, जबकि एआईएमआईएम इसे सांप्रदायिक तनाव फैलाने का प्रयास करार देती रही है. रावू की गिरफ्तारी ने इस सियासी लड़ाई को एक नया मोड़ दिया है.
तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन हो गया अस्तव्यस्त
23 Oct, 2025 11:32 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चेन्नई । तमिलनाडु के कई हिस्सों में (In many parts of Tamilnadu) भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया (Heavy Rains have disrupted Normal Life) । बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बने गहरे दबाव के निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की आशंका के बीच तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है।
चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने राज्य भर में मौसम अलर्ट जारी किए हैं, जिनमें कई जिलों में भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आरएमसी के अनुसार, मौसम प्रणाली वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और अगले 24 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है।
अधिकारियों ने कहा कि यह प्रणाली और अधिक शक्तिशाली हो सकती है, तथा आज रात तक ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है या नहीं। मौसम विभाग के दक्षिणी क्षेत्र के प्रमुख अमुधा ने कहा कि इस दबाव क्षेत्र के आज दोपहर तक बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य क्षेत्र के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र में विकसित होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “इसकी गति और तीव्रता पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अगले 12 घंटे यह निर्धारित करने में महत्वपूर्ण होंगे कि यह चक्रवात में बदलेगा या नहीं।”
विभाग के पूर्वानुमान के बाद विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर और मयिलादुथुराई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेरम्बलुर, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम और कराईकल सहित 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
इस बीच, आरएमसी ने चेतावनी दी है कि सलेम, तिरुचिरापल्ली, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, धर्मपुरी और पुदुकोट्टई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। बुधवार को चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और रानीपेट में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जबकि आसपास के जिले जैसे वेल्लोर, तिरुपत्तूर, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, कुड्डालोर और पुडुचेरी भी प्रभावित होने की संभावना है।
आरएमसी ने चेतावनी दी कि चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, नीलगिरी, तिरुप्पुर, इरोड, तिरुपत्तूर और वेल्लोर सहित 14 जिलों में अगले तीन घंटों तक मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। अधिकारियों ने निचले और तटीय क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया है, क्योंकि पूरे क्षेत्र में उत्तर-पूर्वी मानसून तेज हो रहा है।
दिल्ली में इस बार छठ महापर्व भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाएगा – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
23 Oct, 2025 10:31 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने कहा कि दिल्ली में इस बार (This time in Delhi) छठ महापर्व (Chhath Mahaparva) भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाएगा (Will be celebrated in Grand and Well-organized Manner) । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज छठ की तैयारियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सरकार ने इस बार यमुना नदी पर छठ पूजा के आयोजन से जुड़ा प्रतिबंध हटा लिया है और राजधानी में साफ-सुथरे, सुरक्षित और आधुनिक छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार यमुना नदी के किनारे 17 मॉडल छठ घाट बना रही है। इन घाटों पर छठ व्रतियों के लिए हर सुविधा उपलब्ध होगी। टेंट, बिजली, शौचालय, पेयजल और सफाई की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा दिल्ली के सभी जिलों और उपजिलों में कम से कम एक मॉडल छठ घाट तैयार किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।
रेखा गुप्ता ने कहा, “पिछली सरकारों ने यमुना पर छठ पूजा करने पर रोक लगा दी थी, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को सम्मान देते हुए यह प्रतिबंध हटा लिया है। इस बार सरकार खुद आयोजन की ज़िम्मेदारी संभाल रही है और पूरे दिल्ली में छठ को भव्य तरीके से मनाया जाएगा।” उन्होंने बताया कि इस बार छठ पूजा स्थलों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। पिछले साल दिल्ली में 929 जगहों पर छठ मनाया गया था, लेकिन इस बार अब तक 1,000 से ज्यादा समितियों से आवेदन आ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जितने भी नए घाटों पर आयोजन होंगे, वहां पूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार सरकार 200 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों में भोजपुरी और मैथिली भाषाओं में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी ताकि पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल और भी भव्य बने। उन्होंने कहा, “यह पहली बार है जब सरकार इतनी बड़ी संख्या में छठ से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालु स्वच्छ जल में अर्घ्य अर्पित कर सकें, इसके लिए आज से विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में सांसद, विधायक और पार्षद स्वयं अपने-अपने इलाकों के घाटों का दौरा करेंगे और सफाई कार्य की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा, “सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि श्रद्धालु स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में पूजा कर सकें।”
रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि साल 2021 में यमुना पर छठ मनाने वालों पर आईपीसी की धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन अब उनकी सरकार उन सभी मामलों को वापस लेगी। उन्होंने कहा, “पिछली सरकारों द्वारा यमुना घाट पर छठ मनाने वालों के खिलाफ जो भी एफआईआर या केस दर्ज किए गए थे, उन्हें हमारी सरकार वापस लेगी।” दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर बोलते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार हर संभव कदम उठा रही है, ताकि दिल्ली की हवा साफ हो सके। उन्होंने बताया कि दीपावली के अगले दिन का एयर क्वालिटी इंडेक्स अब पहले की तुलना में बेहतर हुआ है। पहले की सरकारों के मुकाबले इस बार प्रदूषण का स्तर घटा है। पटाखों की अनुमति होने के बावजूद एक्यूआई में सुधार देखा गया है।
ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने
23 Oct, 2025 08:27 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने (By Defense Minister Rajnath Singh) ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Olympic medalist Neeraj Chopda) को मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया (Was Conferred the rank of Honorary Lieutenant Colonel) । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में नीरज को यह सम्मान औपचारिक रूप से प्रदान किया।
इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) नीरज चोपड़ा दृढ़ संकल्प, देशभक्ति और उत्कृष्टता की भारतीय भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने अपने अनुशासन और समर्पण से न केवल खेल जगत में, बल्कि पूरे देश में प्रेरणा का स्रोत बनने का काम किया है। रक्षा मंत्री ने नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि नीरज ने मैदान में जो अनुशासन और निष्ठा दिखाई, वही भावना उन्हें सेना के आदर्शों से जोड़ती है। वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सच्चे प्रेरणास्रोत हैं। नीरज चोपड़ा को वर्ष 2016 में भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में शामिल किया गया था। हरियाणा के पानीपत जिले के खांदरा गांव में 24 दिसंबर 1997 को जन्मे नीरज ने अपने प्रदर्शन से न केवल भारत को, बल्कि भारतीय सेना को भी गौरवान्वित किया है।
उन्होंने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए ट्रैक एंड फील्ड में भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने 2024 के पेरिस ओलंपिक में रजत पदक और 2023 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा, नीरज ने एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और डायमंड लीग में भी कई स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने हाल ही में 90.23 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो (2025) कर भारतीय एथलेटिक्स इतिहास में नया मील का पत्थर स्थापित किया।
नीरज की उत्कृष्ट उपलब्धियों और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके योगदान के सम्मान में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 16 अप्रैल 2025 को टेरिटोरियल आर्मी में मानद कमीशन प्रदान किया था। नीरज को पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें पद्म श्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, परम विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं। कार्यक्रम में थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना व टेरिटोरियल आर्मी के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
पत्नी पर था शक, तो कर दी हत्या, फिर नीले ड्रम में छिपा दी लाश… 2 महीने बाद खुला राज
22 Oct, 2025 09:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तिरुवल्लूर: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के तिरुवल्लूर जिले (Tiruvallur District) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 30 साल के शख्स (Man) ने अपनी पत्नी (Wife) की हत्या कर दी और उसके शव (Body) को ड्रम (Drum) में भरकर घर से करीब 3 किलोमीटर दूर जाकर दफना दिया.
मृतका का नाम प्रिया था. कुछ महीने पहले वह अपने माता-पिता के घर पुदुपलायम आई थी और उसने उनसे कहा था कि वह अपने पति सिलंबरासन से अलग होना चाहती है, क्योंकि उनके बीच आए दिन झगड़े होते थे. लेकिन परिवार ने उसे समझाया और अपने बच्चों के खातिर सुलह करने की सलाह दी. इसके बाद वह फिर से अपने पति के पास लौट गई.
दो महीने बाद जब प्रिया से कोई संपर्क नहीं हो पाया, तो उसके पिता श्रीनिवासन को चिंता होने लगी. उन्होंने जब अपने नाती-पोतों से पूछा, तो उन्होंने बताया कि मां को हमने दो महीने से नहीं देखा. यह सुनकर श्रीनिवासन के पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने तुरंत आरंबक्कम पुलिस स्टेशन में बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
जांच शुरू हुई तो पुलिस को प्रिया के पति सिलंबरासन पर शक हुआ. पूछताछ के दौरान वह बार-बार अपनी बात बदलने लगा. पहले उसने कहा कि प्रिया अपने मायके चली गई है, फिर बोला कि वह कहीं बाहर काम करने गई है. पुलिस को उसकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ. जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो सिलंबरासन टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया.
उसने बताया कि 14 अगस्त को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. सिलंबरासन को शक था कि प्रिया के कई लोगों से अवैध संबंध हैं. गुस्से में आकर उसने पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. फिर शव को छिपाने के लिए एक ड्रम में भर दिया और मौका देखकर 3 किलोमीटर दूर जाकर शव को दफना दिया.
पुलिस अधीक्षक विवेकानंद शुक्ला ने बताया कि जांच में पाया गया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे और सिलंबरासन को पत्नी पर लगातार शक रहता था. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत
22 Oct, 2025 07:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले (Jaipur District) के चौमूं इलाके में बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार SUV ने हाईवे पर तीन मोटरसाइकिलों (Motorcycles) को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना रामपुरा पुलिया के पास उस समय हुई जब एक परिवार के सदस्य खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहे थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य को चौमूं के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान वीरेंद्र श्रीवास्तव (55), सुनील श्रीवास्तव (50), श्वेता श्रीवास्तव (26) और उनके पति लकी श्रीवास्तव (30) के रूप में हुई है। घायल एसएमएस अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के हैं और यूपी के बनारस के रहने वाले हैं। ये लोग हाल ही में जयपुर में रहते हैं। खाटू श्यामजी के दर्शन कर पूरा परिवार घर वापस लौट रहा था और ये हादसा हो गया।
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
