देश
यासीन भटकल ने मुंबई में कराए थे विस्फोट, 14 साल बाद आरोपी अयूब को मिल गई जमानत
5 Nov, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । बॉम्बे हाई कोर्ट(Bombay High Court) ने 2011 में हुए तिहरे बम विस्फोट मामले(bomb blast case) के सिलसिले में गिरफ्तार 65 वर्षीय व्यक्ति(65-year-old man arrested) को मंगलवार को जमानत दे दी। इन विस्फोटों में 27 लोग मारे गए थे और 120 से अधिक घायल हुए थे। जस्टिस ए.एस. गडकरी और न्यायमूर्ति आर.आर. भोंसले की पीठ ने कफील अहमद मोहम्मद अयूब को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। विस्तृत आदेश की प्रति अभी मुहैया नहीं कराई गई है।
बिहार निवासी अयूब वर्तमान में मुंबई केन्द्रीय कारागार में बंद है। उसे फरवरी 2012 में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह हिरासत में है। मुंबई में 13 जुलाई 2011 को तीन सिलसिलेवार बम विस्फोट हुए थे। ये विस्फोट जावेरी बाज़ार, ओपेरा हाउस और रेलवे स्टेशन के पास दादर कबूतरखाना में एक स्कूल के पास 10-10 मिनट के अंतराल पर हुए थे। महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने आरोप लगाया था कि आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने इन विस्फोटों की साजिश रची थी और इसका संस्थापक यासीन भटकल मुख्य साजिशकर्ता था।
अयूब ने विशेष अदालत के 2022 के उस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी जिसमें उसे ज़मानत देने से इनकार कर दिया गया था। अभियोजन एजेंसी के अनुसार, अयूब और मामले के अन्य आरोपियों ने इंडियन मुजाहिदीन के इशारे पर मुस्लिम युवकों को आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसाया था। जांच एजेंसी ने दावा किया कि अयूब भटकल के निकट संपर्क में था।
अयूब के वकील मुबीन सोलकर ने दलील दी कि वह एक दशक से ज़्यादा समय से जेल में है और मुकदमा अभी भी जारी है वहीं अयूब ने दावा किया है कि वह निर्दोष है और उसे इस मामले में फंसाया गया है। अयूब ने कहा कि अभियोजन पक्ष के पास उसके खिलाफ स्वयं के इकबालिया बयान के अलावा कोई सबूत नहीं है। उसने साथ ही दावा किया कि उसने बयान स्वेच्छा से नहीं दिया था।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर माहौल बिगाडऩे की कोशिश, शरारती तत्वों ने किए सुतली बम के धमाके
5 Nov, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ. उत्तर प्रदेश (UP) के अयोध्या (Ayodhya) में शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया. हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) के ठीक सामने दुकानों की छत पर हेलमेट में सुतली बम (cotton bombs) रखकर विस्फोट किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही. ट्रेनी आईपीएस क्षेत्राधिकार अयोध्या के साथ टीम ने मौके का निरीक्षण किया. शरारती तत्व के द्वारा विस्फोट किए गए हैं. अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा स्नान का महापर्व है. लाखों की संख्या में श्रद्धालु सरयू स्नान कर हनुमानगढ़ी पर दर्शन कर रहे हैं. सुतली बम के धमाके से हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने गंभीरता से मामले को संभाला. पुलिस जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है. थाना राम जन्मभूमि के कटरा पुलिस चौकी क्षेत्र के हनुमानगढ़ी का मामला बताया जा रहा है.
गंगा तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब, बलिया में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से
बलिया में कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर आस्था का सागर उमड़ पड़ा. लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पहुंचकर मां गंगा और सूर्य देव को नमन करते हुए पवित्र जल में डुबकी लगाई. श्रद्धालुओं ने परिवार सहित जनपद में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. देर शाम गंगा आरती और भजन-कीर्तन के बीच स्नान का क्रम शुरू हुआ, जिसमें पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. घाटों पर एसडीआरएफ की टीम, 50 नावें और प्रत्येक नाव पर दो वॉलंटियर तैनात किए गए हैं. पुलिस ने घाटों और शहर को सुरक्षा के घेरे में बदल दिया है, जहां करीब 1200 पुलिसकर्मी निगरानी में जुटे हैं. महिला श्रद्धालुओं के लिए महिला पुलिस, एंटी रोमियो स्क्वॉड, चेंजिंग रूम, शौचालय, पेयजल और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है. डीएम, एसपी, सीडीओ सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी स्वयं घाटों पर भ्रमण कर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखते हुए स्नान कर सुरक्षित घर लौटने की अपील की है.
ब्रह्म मुहूर्त पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर लगाई डुबकी
वाराणसी: यूपी के वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचकर पवित्र गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं. अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है. काशी में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है और मान्यता है कि इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से सभी पाप धुल जाते हैं.
50 हजार से अधिक श्रद्धालु लगा चुके पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी
उन्नाव में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ पड़ी. अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. शुक्लागंज गंगाघाट सहित बांगरमऊ, परियर और बक्सर घाटों पर भक्तों का तांता लगा है. स्नान को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज और सीओ सिटी दीपक यादव खुद घाटों पर कैंप कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल, गोताखोर और नावें तैनात की गई हैं, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइट, साफ-सफाई और महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.
अमूल और इफको को विश्व की टॉप सहकारी संस्था का दर्जा, अमित शाह ने दी बधाई, कही ये बात
5 Nov, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । अमूल और इफको (Amul and IFFCO) ने खास मुकाम हासिल किया है। अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों (Dairy products) का विपणन करने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) को प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) प्रदर्शन के आधार पर दुनिया की पहले नंबर की सहकारी संस्था का दर्जा दिया गया है। वहीं, इफको ने इसी रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है। गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने इस खास उपलब्धि पर बधाई दी है। एक्स पर लिखे अपने खास संदेश में गृहमंत्री ने इसका श्रेय पीएम मोदी की दूरदर्शिता भरे नेतृत्व को दिया।
बता दें कि यह रैंकिंग इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस (आईसीए) वर्ल्ड कोऑपरेटिव मॉनिटर 2025 ने जारी की है। इस सूची की घोषणा कतर के दोहा में आईसीए सीएम50 सम्मेलन में की गई। जीसीएमएमएफ ने मंगलवार को बयान में कहा कि यह पहचान अमूल के अपने सहकारिता मॉडल के जरिए लाखों डेयरी किसानों को मजबूत बनाने में योगदान को दर्शाता है। इससे पूरे भारत में समावेशी वृद्धि और सतत ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलता है।
इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस का मुख्यालय ब्रसेल्स में है। यह दुनिया भर की सहकारी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करता है और उनके टिकाऊ कारोबारी मॉडल को बढ़ावा देता है। जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा कि अमूल एक ऐसा ब्रांड है जिसका स्वामित्व पूरी तरह किसानों के पास है। वे दूध इकट्ठा करने और विनिर्माण से लेकर विपणन तक सारा प्रबंधन करते हैं। हमारा असर सिर्फ आर्थिक तक ही सीमित नहीं है। हमारा मॉडल गरीबी कम करने और लैंगिक समानता से लेकर स्थिर समुदाय तक संयुक्त राष्ट्र के कई टिकाऊ विकास लक्ष्यों का समर्थन करता है।
अयोध्या: पवित्र सरयू में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान शुरू, राम मंदिर में भी लगीं कतारें
5 Nov, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अयोध्या. अयोध्या (Ayodhya) में कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के मौके पर स्नान (Bathing) शुरू हो गया है। कई लाख लोग मंगलवार रात को ही अयोध्या पहुंच गए थे। भोर से डुबकी लगाने का सिललिसा शुरू हो गया था। सुबह चार बजे से ही घाटों पर भारी भीड़ दिख रही थी।
12 स्थानों से आवागमन किया प्रतिबंधित, पांच जगहों पर पार्किंग
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण बुधवार को लता मंगेशकर चौक और सरयू घाट की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन लागू हो गया था। यह व्यवस्था मेले की समाप्ति तक जारी रहेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगमता को देखते हुए कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। आवश्यक सेवाएं और एम्बुलेंस वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा।
घाटों पर है 250 बायो टॉयॅलेट व 97 चेंजिंग रूम की व्यवस्था
कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी में स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को पेयजल, शौचालय, सफाई और स्नान के बाद कपड़े बदलने जैसी सुविधाएं सुलभ कराने की तैयारी नगर निगम ने पूरी कर ली है। घाटों पर नौ स्थायी चेंजिंग रूम, 63 केबिन व 25 टेंट के अस्थायी चेंजिंग रूम तैयार किए गए हैं, ताकि महिला श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर ही 250 बायो टॉयलेट की व्यवस्था की गई है।
महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निरंतर नजर बनाए रखने की हिदायत दी। मंगलवार को सुबह सात बजे महापौर व नगर आयुक्त ने कार्तिक पूर्णिमा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तैयारियाें का जायजा लिया।
इस दौरान उनके साथ अपर नगर आयुक्त डाॅ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राममणि शुक्ल भी थे। उन्होंने राम की पैड़ी, सरयू घाट, नागेश्वरनाथ मंदिर, झुनकी घाट, ऋणमोचन घाट, पापमोचन घाट, संत तुलसी दास घाट, चौधरी चरण सिंह घाट व आरती घाट की साफ-सफाई, प्रकाश, शौचालय, कपड़े बदलने के टेंट और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था निरंतर बनी रहनी चाहिए।
250 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई, 25 स्थानों पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि घाटों की सफाई के लिए तीन शिफ्ट में 250 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पेयजल सुविधा के लिए 25 स्थानों पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा सभी स्टैंड पोस्ट, वाटर कियाक्स व हैंडपंप क्रियाशील हैं। घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था मुकम्मल कर दी गई है। वाहन पार्किंग स्थलों पर भी प्रकाश की व्यवस्था की गई है।
नगर निगम ने मेला क्षेत्र को तीन जोन में बांटा
नगर निगम ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला क्षेत्र को तीन जोन में विभाजित कर सुपर नोडल अधिकारी व नोडल अधिकारी नामित कर व्यवस्था के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने सरयू के पक्का घाट, कच्चा घाट, आरती घाट, श्रीरामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी व कनक भवन के सामने और लता चौक से टेढ़ी बाजार तक के क्षेत्र का सुपर नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ व नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त अशोक गुप्त को बनाया है। संत तुलसी दास घाट व ऋणमोचन घाट के सुपर नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव व नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय होंगे। गुप्तार घाट घाट क्षेत्र के सुपर नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार व नोडल अधिकारी अवधपुरी के जोनल अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी होंगे।
केरल में मां की घिनौनी हरकत, बेटी को बीयर पिलाकर दोस्त से करवाती थी रेप, डराने वाला है यह कांड
5 Nov, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । केरल(Kerala) की एक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट(Special POCSO Court) ने महिला(Woman) और उसके पुरुष(Male) साथी को 180 साल की सजा सुनाई है। दरअसल, पुरुष पर महिला की 12 साल की बेटी के साथ बार-बार बलात्कार के आरोप थे। वहीं, महिला पर आरोप थे कि उसने बेटी के खिलाफ रेप में आरोपी की मदद की और उसे अपराध के लिए उकसाया भी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने बताया था कि महिला अपनी बच्ची को शारीरिक संबंध बनाते हुए देखने के लिए मजबूर भी करती थी।
रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने दोनों को 180 साल की सजा और दोनों को ही 11.7 लाख रुपये जुर्माना देने की सजा सुनाई है। जज अशरफ एएम ने पाया है कि दोनों पॉक्सो और आईपीसी और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के कई प्रावधानों के तहत आरोपी हैं। एक ओर जहां आरोपी पलक्कड़ का रहने वाला है। वहीं, पीड़िता की मां और इस केस में दूसरी आरोपी तिरुवनंतपुरम से है।
विशेष लोक अभियोजक सोमसुंदरन ए ने कहा कि महिला पति और बच्ची के साथ तिरुवनंतपुरम में रहती थी और फोन पर बातचीत के जरिए 33 साल के आरोपी के संपर्क में आई थी। इसके बाद वह आरोपी के साथ भाग गई थी और दोनों पलक्कड़ और मलप्पुरम में साथ रहे। खास बात है कि इस दौरान बच्ची भी उनके साथ ही थी। महिला की उम्र 30 साल है।
अभियोन ने बताया है कि महिला के साथी ने दिसंबर 2019 और नवंबर 2020 के बीच बच्ची के साथ कई बार यौन हिंसा की। यही सिलसिला दिसंबर 2020 से अक्तूबर 2021 तक चला। केस में मां को यौन उत्पीड़न के लिए उकसाने का दोषी पाया गया है। अभियोजन के आरोप हैं कि आरोपी मां अपराध की गवाह है और वह नाबालिग बच्ची को मजबूर करती थी कि वह दोनों को संबंध बनाते हुए देखे।
इसके अलावा महिला पर बच्ची को पोर्न वीडियो दिखाने और बीयर पिलाने के आरोप भी लगाए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, सोमसुंदरन का कहना है कि महिला ने बच्ची को धमकाया था कि उसके दिमाग में सीसीटीवी लगाया गया और अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो उन्हें पता चला जाएगा।
कैसे सामने आया मामला
रिपोर्ट के अनुसार, सोमसुंदरन का कहना है कि महिला मलप्पुरम थाने पहुंची थी और उसने माता-पिता पर आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज नहीं देने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने महिला के पैरेंट्स को सर्टिफिकेट देने के लिए कहा था। जब वह महिला के घर पहुंचे और कहा कि वह पोती को देखना चाहते हैं, तो आरोपी ने इनकार कर दिया।’
उन्होंने कहा, ‘बाद में पड़ोसियों ने बताया कि घर में बच्ची की हालत खराब है और उसे भोजन भी नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने चाइल्ड लाइन से संपर्क किया और बच्ची को स्नेहिता सेंटर पहुंचाया। यहां बच्ची ने उसके साथ हुई वारदात को बताया।’ कोर्ट के आदेश हैं कि जुर्माने की रकम पीड़िता को दी जाए। खास बात है कि जुर्माना नहीं देने की स्थिति में दोनों पर 20 महीने की सजा और बढ़ जाएगी।
ममता का हमला: भाजपा नोटों के दम पर चुनाव जीतना चाहती है, वोटों के नहीं
4 Nov, 2025 08:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
TMC vs BJP: देश के 12 राज्यों में आज से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम शुरू हो गया है। इसे लेकर बंगाल राजनीतिक बयानबाजी चरम पर है। राज्य में सत्ताधारी पार्टी टीएमसी इसका जहां विरोध कर रही है, वहीं विपक्षी भाजपा ने का दावा है कि अवैध घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल करके बंगाल की डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) को बदला जा रहा है।
एसआईआर के विरोध में टीएमसी निकाल रही रैली
एसआईआर के विरोध में सीएम ममता बनर्जी ने मोर्चा खोल रखा है। इसमें आरोप लगाया है कि भाजपा बंगाली प्रवासियों को बांग्लादेशी बताकर बंगाल के खिलाफ झूठी खबरें फैला रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के जरिए बंगाल के मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा वोटों के दम पर नहीं, बल्कि नोटों के दम पर चुनाव जीतना चाहती है।
सीएम ममता ने असम में एसआईआर न होने पर उठाए सवाल
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब असम में अगले साल चुनाव होने हैं, तो वहां एसआईआर की घोषणा क्यों नहीं की गई। ममता ने कहा कि आप 24 साल से किस मतदाता सूची से जीत रहे हैं? अगर यह सूची झूठी है, तो आपकी सरकार भी झूठी है। पहले नोटबंदी की, अब नया खेल शुरू कर दिया। बताइए, काला धन वापस आया क्या? ममता बनर्जी ने केंद्र पर लोगों से पैसे लेकर आधार कार्ड बनाने और फिर उसी को मान्यता न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति से आधार कार्ड के लिए 1000 रूपये लिए, फिर कहते हैं वोटर लिस्ट और राशन कार्ड में मान्य नहीं होगा। जनता को धोखा दे रहे हैं। वहीं, इस पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने पलटवार किया कि ममता को डर है कि SIR से मृत मतदाताओं के नाम हट जाएंगे, जिससे उनकी वोट बैंक राजनीति प्रभावित होगी। उन्होंने याद दिलाया कि 2002 में विपक्ष में रहते हुए ममता ने खुद SIR का समर्थन किया था।
ममता बनर्जी ने एसआईआर को बताया साइलेंट इनविजिबल रिगिंग
इस रैली के दौरान ममता बनर्जी ने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का पतन तय है अगर एक भी पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया। ममता ने एसआईआर को राजनीतिक हथियार बताते हुए आरोप लगाया कि आयोग विपक्ष-शासित राज्यों केरल, तमिलनाडु और बंगाल में यह प्रक्रिया चला रहा है, लेकिन भाजपा-शासित असम और त्रिपुरा में नहीं। उन्होंने इसे केंद्र सरकार को फायदा पहुंचाने वाली स्पष्ट भेदभावपूर्ण कार्रवाई बताया। इसके बाद आगे उन्होंने कहा कि 2002 में बंगाल में हुआ पिछला एसआईआर दो साल चला था, लेकिन इस बार इसे एक महीने में निपटाने की जल्दबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर एक भी योग्य मतदाता का नाम हटाया गया तो हम भाजपा सरकार गिरा देंगे। उन्होंने भाजपा पर नोटों के बल पर चुनाव जीतने और बंगालियों को बांग्लादेशी बताकर बदनाम करने का आरोप लगाया। ममता ने एसआईआर को साइलेंट इनविजिबल रिगिंग बताया और कहा कि भाजपा वोटरों में डर फैलाना चाहती है।
अभिषेक बनर्जी बोले- दिल्ली कूच की करो तैयारी
वहीं, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि एसआईआर की घोषणा के बाद, इसके कारण जितने लोगों की जान गई, हम आज उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। आज हमने एसआईआर के खिलाफ विरोध रैली में भाग लिया। आज की भीड़ देखकर भाजपा को सोचना चाहिए कि अगर हम दो दिनों में इतनी बड़ी भीड़ जुटा सकते हैं, तो जब हम अपने विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली जाएंगे तो हमारी भीड़ कितनी होगी। उन्होंने दावा किया कि पिछले सात दिनों में एसआईआर के डर से मरने वालों के परिवार के सदस्य आज की रैली में हमारे साथ मौजूद हैं। अब अगले गंतव्य, दिल्ली की तैयारी करें। हम दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं।
भाजपा का आरोप- डेमोग्राफी बदली जा रही
वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने एसआईआर को लेकर कहा कि 'अगर ममता बनर्जी को कुछ कहना है तो वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं। राज्य में अराजकता का माहौल है और कानून व्यवस्था ध्वस्त है। चाहे आरजी कर हो, मुर्शिदाबाद हो या डेमोग्राफी बदलने की बात...ममता बनर्जी रोहिंग्याओं को राज्य में बुला रही हैं। क्या लोग चाहते हैं कि रोहिंग्याओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाए। सिर्फ बंगाल में ही जनसांख्यिकी नहीं बदली जा रही है बल्कि बिहार और झारखंड में भी ऐसा हो रहा है।' समिक भट्टाचार्य ने कहा कि 'पश्चिम बंगाल के लोग एसआईआर चाहते हैं और ये होकर रहेगा।'
आंध्र और कर्नाटक में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
4 Nov, 2025 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में मंगलवार सुबह 3.7 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। इसके झटके विशाखापत्तनम जिले में भी महसूस किए गए। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, भूकंप का झटका सुबह 4:19 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया, जिसका केंद्र अक्षांश 18.02° उत्तर और देशांतर 82.58° पूर्व पर था।
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के एक अधिकारी ने बताया, "मंगलवार सुबह अल्लूरी सीताराम राजू जिले में रिक्टर पैमाने पर 3.7 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया, जबकि विशाखापत्तनम में कुछ जगहों पर भी झटके महसूस किए गए।"
अधिकारी ने बताया कि भूकंप का झटका हल्का था और एहतियात के तौर पर स्थानीय जिला आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया गया है।
कर्नाटक में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र के अनुसार, मंगलवार सुबह विजयपुरा जिले में रिक्टर पैमाने पर 2.9 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप सुबह 7.49 बजे आया और इसका केंद्र विजयपुरा तालुका के भूतनाल टांडा से लगभग 3.6 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था। अधिकारियों ने कहा कि भूकंपीय घटना मामूली थी और इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
केंद्र के विश्लेषण के अनुसार, भूकंप का केंद्र इंगनाल गांव से 4.3 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में, हंचिनाल गांव से 4.6 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में, विजयपुरा शहर से 9.3 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व में और अलमट्टी बांध भूकंपीय वेधशाला से लगभग 65 किलोमीटर उत्तर में स्थित था।
केएसएनडीएमसी ने साफ किया कि तीव्रता कम है और भूकंप का झटका भूकंप केंद्र से 50-60 किलोमीटर की दूरी तक महसूस किया जा सकता है।
मौसम में परिवर्तन, इस बार देर से आएगी सर्दी, जानिए कब गिरेगा पारा…
4 Nov, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली. इस बार उत्तर भारत (North India) में ठंड (Cold) की दस्तक देर से होगी। मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक देश में बारिश इस माह सामान्य (77-123 प्रतिशत) रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान ज्यादातर क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है। ला नीना और नकारात्मक आईओडी स्थितियों का प्रभाव सर्दी की शुरुआत और बारिश के पैटर्न पर दिखाई देगा, खासकर दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में। आईएमडी के मुताबिक नवंबर में पूरे देश का सामान्य औसत 29.7 मिमी रहता है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत जिसमें तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश-यनम, रायलसीमा, केरल-माहे और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक शामिल हैं, में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। इस क्षेत्र में अक्टूबर-दिसंबर के दौरान सक्रिय पूर्वोत्तर मानसून के तहत नवंबर में सामान्यतः 118.7 मिमी बारिश होती है। आईएमडी के अनुसार दक्षिण भारत उत्तर-पूर्वी राज्यों और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में सामान्य से अधिक या सामान्य बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत तथा दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रहने की आशंका है। वहीं पंजाब और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
दिसंबर तक बना रहेगा मौसम का उतार-चढ़ाव
आईएमडी ने कहा है कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में ला नीना स्थितियां सक्रिय हैं और ये दिसंबर 2025 तक बनी रह सकती हैं। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत में बारिश बनी रह सकती है, जबकि उत्तर भारत में सर्दी की शुरुआत देर से हो सकती है। इसके साथ ही हिंद महासागर में नकारात्मक इंडियन ओशियन डाइपोल (आईओडी) की स्थिति बनी हुई है, हालांकि आने वाले महीनों में इसके कमजोर होने की संभावना है। प्रशांत महासागर की ईएनएसओ (एल नीनो-ला नीना चक्र) और हिंद महासागर के समुद्री तापमान पैटर्न भारतीय जलवायु को गहराई से प्रभावित करते हैं। कुल मिलाकर, नवंबर 2025 में देश सामान्य बारिश और मध्यम तापमान उतार-चढ़ाव के साथ मौसम में बदलाव का महीना रहेगा। दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय रहेगा, जबकि उत्तर भारत में ठंड की दस्तक थोड़ी देर से हो सकती है। रातें सामान्य से ज्यादा गर्म और दिन सामान्य दायरे में रहने की संभावना है।
पंजाब : छाया कोहरा गिरेगा तापमान
मंगलवार से पंजाब में कुछ जगहों पर दो दिन हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। रविवार को हल्के कोहरे के कारण खास तौर से लुधियाना व अमृतसर में दृश्यता कम दर्ज की गई। सुबह के समय लुधियाना में दृश्यता 500 मीटर, अमृतसर में 700 मीटर और पटियाला में 1500 मीटर दर्ज की गई।
रविवार को भी पंजाब के तापमान में गिरावट जारी रही। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। पंजाब का अधिकतम पारा सामान्य के नजदीक बना है। वहीं, न्यूनतम पारा सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 32.7 डिग्री का पारा मानसा का दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम पारा 12.8 डिग्री का बठिंडा का दर्ज किया गया।
दिन सामान्य, रातें होंगी गर्म
मौसम विभाग का अनुमान है कि देश के बड़े हिस्से में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहेगा। लेकिन उत्तर-पूर्व भारत, उत्तर-पश्चिम के कुछ इलाके, दक्षिण भारत और हिमालयी तलहटी वाले क्षेत्र सामान्य से अधिक गर्म दिन देख सकते हैं। न्यूनतम तापमान के मामले में तस्वीर उलटी है। देश के ज्यादातर इलाकों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। केवल उत्तर-पश्चिम भारत में ही न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने का अनुमान है। इसका मतलब यह है कि ठंड की शुरुआत कई इलाकों में थोड़ी देर से महसूस होगी और रातें अपेक्षाकृत गर्म रह सकती हैं।
हिमाचल कल से बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश में चार और पांच नवंबर को गरज के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। चार नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। मंगलवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा और मंडी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बुधवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिलों में इसी तरह का पूर्वानुमान है। वहीं, मौसम केंद्र शिमला की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सुंदरनगर, पालमपुर और भुंतर की रातें शिमला से ठंडी हो गई हैं।
कितने कुत्तों की नसबंदी हुई, कितने शेल्टर होम बने, कहां है डेटा? सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को किया तलब
4 Nov, 2025 11:08 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली. आवारा कुत्तों (stray dogs) की बढ़ती संख्या और डॉग बाइट (Dog Bite) के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सोमवार को अहम सुनवाई हुई. अदालत ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को राज्य के नाम के अल्फाबेट ऑर्डर के हिसाब से पेश होने का निर्देश दिया और राज्यों द्वारा दाखिल किए गए हलफनामों की समीक्षा शुरू की.
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत को बताया कि अधिकांश राज्यों ने हलफनामे तो जमा किए हैं, लेकिन उनमें जरूरी आंकड़ों की कमी है. उन्होंने कहा कि “कई राज्यों ने यह नहीं बताया कि कितने कुत्तों की नसबंदी हुई, कितने एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर हैं और कितने शेल्टर बनाए गए हैं.” सिंघवी ने सुझाव दिया कि एक चार्ट तैयार किया जाए, जिसमें हर राज्य का डेटा स्पष्ट रूप से दिखे.
आदेश का पालन नहीं किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज
दो महीने में जारी होगी ‘चार्ज फ्रेमिंग’ पर गाइडलाइन, आपराधिक मुकदमों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सभी राज्यों ने अपने हलफनामे दाखिल कर दिए हैं और इसके लिए सारांश रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है. उन्होंने यह भी कहा कि “सभी राज्यों ने देरी के लिए माफी भी मांगी है.”
कई प्रदेशों ने दाखिल नहीं किया हलफनामा
हालांकि कोर्ट रजिस्ट्री की रिपोर्ट में बताया गया कि दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, और चंडीगढ़ ने अब तक हलफनामा दाखिल नहीं किया है. चंडीगढ़ के वकील ने कहा कि उन्होंने हलफनामा जमा किया है, लेकिन रिपोर्ट में वह शामिल नहीं हुआ है.
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि वह आज पूरे मामले पर निर्णय नहीं लेगी, बल्कि पहले यह देखेगी कि कौन से राज्य क्या कह रहे हैं और डेटा कितना पूरा है. अदालत ने सभी राज्यों से एक चेकलिस्ट आधारित रिपोर्ट पेश करने को कहा है.
दिशा-निर्देश राज्यों की रिपोर्ट के आधार पर तय होंगे!
कार्यवाही के दौरान अदालत में कुछ मजाकिया अंदाज भी देखने को मिले, जब सॉलिसिटर जनरल ने मजाक में कहा कि “लॉयर कोर्ट में घुस नहीं पा रहे हैं – सचमुच ‘एक्सेस टू जस्टिस’ में दिक्कत हो रही है.”
अंत में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह फिलहाल सभी हलफनामों की समीक्षा करेगी और अगली सुनवाई में इंटरवेनर्स और अन्य पक्षों को सुनेगी. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे की दिशा-निर्देश राज्यों की रिपोर्ट के आधार पर तय किए जाएंगे.
IIT ग्रेजुएट युवती ने गंगा में लगाई छलांग, IAS की कर रही थी तैयारी
4 Nov, 2025 10:06 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: बिजनौर (Bijnor) में आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) की स्नातक और यूपीएससी (Graduation and UPSC) की तैयारी कर रही एक युवती ने गंगा बैराज से कूद गई. युवती का नाम ललिता रानी है. वह चांदपुर के गांव खानपुर माजरा की रहने वाली थी और बिजनौर के चक्कर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास परिवार के साथ रहती थी.
सोमवार सुबह वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी. उसके साथ पड़ोस की 12 साल की एक बच्ची भी थी. लेकिन स्टेशन जाने की बजाय ललिता बस में बैठकर गंगा बैराज पहुंच गई. वहां बैराज के गेट नंबर 24 के पास उसने रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा दी. बच्ची के शोर मचाने पर रास्ते से गुजर रहे लोग पहुंचे, लेकिन तब तक ललिता पानी में जा चुकी थी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और गोताखोर मौके पर पहुंच गए. गंगा में पानी की गहराई करीब 20 फीट होने के कारण तलाश अभियान जारी है. सिंचाई विभाग ने गेट नंबर 24 बंद कर दिया ताकि पानी का बहाव तेज न रहे और तलाश में मदद मिल सके. परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं. भाई रोहित ने बताया कि ललिता यूपीएससी की तैयारी कर रही थी और हाल ही में आए रिजल्ट में उसका चयन नहीं हुआ था. इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया होगा. फिलहाल SDRF और पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है.
गुजरात में 200 करोड़ की ठगी, गैंग के 6 लोग गिरफ्तार
4 Nov, 2025 09:05 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: हर दिन किसी न किसी के साथ साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) की खबरें सामने आती रहती हैं. जिसमें लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी हो जाती है और ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ठगी का एक और ताजा मामला गुजरात से सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर फ्रॉड के जरिए पैसे ऐंठने वाली गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार कर कुल ₹200 करोड़ के घोटाले का भंडाफोड़ किया है.
स्टेट साइबर क्राइम के SP संजय केशवाला ने बताया कि स्टेट साइबर क्राइम ने ऐसे गैंग को गिरफ्तार किया है जो अलग अलग बैंकों में खाते खोलकर उनमें साइबर धोखाधड़ी की रकम जमा करना, उसे नकद या क्रिप्टो करेंसी में बदलना और उस रकम को दुबई स्थित साइबर अपराध गिरोह के आरोपियों को अंगाडिया क्रिप्टो लेनदेन के माध्यम से भेजना, देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 200 करोड़ रुपये के अंतरराज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
अंतर्राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय गिरोहों द्वारा कुल 386 अपराध किए गए है जिनमें डिजिटल गिरफ्तारी, वित्तीय धोखाधड़ी, अंशकालिक नौकरी आदि जैसे अपराध किए गए. फर्जी बैंक खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी के पैसे को नकद में बदला गया और उस पैसे को दुबई स्थित साइबर अपराध गिरोहों द्वारा अंगाडिया क्रिप्टो लेनदेन के माध्यम से स्थानांतरित किया गया.
साइबर अपराध से बचने के लिए क्या करें?
साइबर क्राइम शाखा ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी संभावित नुकसान से बचने के लिए इन सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन करें-
किसी भी ई-निमंत्रण या गिफ्ट लिंक पर क्लिक करने से पहले भेजने वाले की पहचान सुनिश्चित करें.
मोबाइल सेटिंग्स में Install from unknown sources विकल्प को तुरंत Disabled करें.
हमेशा केवल गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर जैसे अधिकृत ऐप स्टोर से ही एप्लिशन डाउनलोड करें.
अपने मोबाइल में एक विश्वसनीय एंटीवायरस या मोबाइल सिक्योरिटी एप्लिकेशन का उपयोग करें.
धोखाधड़ी होने पर शिकायत दर्ज करने के लिए करे संपर्क.
यदि आप इस प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. सहायता के लिए साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या https://cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं. किसी भी प्रकार की सहायता के लिए पुलिस मुख्यालय के हेल्प डेस्क नंबर 9256001930 या 9257510100 पर भी संपर्क किया जा सकता है.
तेलंगाना में तेज रफ्तार ट्रक ने बस में मारी टक्कर, 20 लोगों की मौत
4 Nov, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डेस्क: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले (Rangareddy District) में सोमवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे (Road Accidents) में 20 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई लोगों के घायल (Injured) होने की खबर है. हादसा रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल के मिर्जागुड़ा के पास हुआ. जानकारी के अनुसार, हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर तेज रफ्तार में जा रहा टिपर ट्रक एक यात्री बस से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टिपर उलटकर बस के ऊपर गिर गया. इससे कई यात्री ट्रक में भरी गिट्टी के नीचे दब गए. मृतकों में 18 यात्री, दो बस और ट्रक चालक शामिल हैं. इस हादसे में एक साल के बच्चे सहित 11 महिलाएं और 9 पुरुषों की मौत हुई है. वहीं, 24 लोग घायल हैं. इनमें से पांच की हालत गंभीर है.
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फंसे हुए यात्रियों को निकालने में मदद की. पुलिस भी तुरंत पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी. अचानक मोड़ पर ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया. हादसे में शामिल बस तंडूर डिपो की थी और उसमें 40 से ज्यादा यात्री सवार थे. इस दुर्घटना के कारण चेवेल्ला से विकाराबाद के बीच यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. इस हादसे में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है . अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
कुलगाम में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने आतंकियों के दो ठिकानों को किया ध्वस्त
3 Nov, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कुलगाम। सुरक्षा बलों (Security Forces) ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले (Kulgam District) में एक बड़ी आतंकी साजिश (Terrorist Plot) को नाकाम किया है। सुरक्षा बलों ने दमहाल हंजीपोरा के वन क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो पुराने आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। यह अभियान विशेष खुफिया जानकारी के बाद 9 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने वन क्षेत्रों के बीच दो पुराने ठिकानों का पता लगाया गया और बाद में उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक वन क्षेत्रों की घेराबंदी कर दी गई है, तथा आगे भी तलाशी अभियान जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अतिरिक्त छिपा हुआ भंडार या आतंकवादी गतिविधियां तो नहीं हैं।
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सोशल मीडिया का मामला, CJI गवई ने दिलाई Gen-Z प्रदर्शन की याद
3 Nov, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 14 से 18 वर्ष के बच्चों (Children) के सोशल मीडिया (Social Media) उपयोग पर प्रतिबंध (Ban) लगाने की मांग वाली जनहित याचिका (Public Interest Litigation) को खारिज कर दिया. अदालत ने सोमवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए साफ कहा कि इस तरह के फैसले नीतिगत मसले हैं, जिन पर निर्णय लेना सरकार का अधिकार क्षेत्र है, न्यायपालिका का नहीं.
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) बीआर गवई (BR Gawai) ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता से कहा, ‘आप जानते हैं, नेपाल में जब इस तरह का प्रतिबंध लगाने की कोशिश की गई थी, तब क्या हुआ था?’ इसके साथ ही कोर्ट ने कहा, ‘धन्यवाद, हम इस याचिका पर सुनवाई नहीं कर रहे हैं.’
याचिकाकर्ता ने दलील दी कि कोविड-19 महामारी के बाद बच्चे मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के आदी हो गए हैं, जिससे उनकी मानसिक स्थिति और पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है. उन्होंने यह भी तर्क दिया कि यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, चीन और अरब देशों में नाबालिगों के सोशल मीडिया उपयोग पर पहले से ही प्रतिबंध है, लेकिन भारत में ऐसा कोई नियम नहीं बनाया गया है.
याचिका में यह भी कहा गया था कि सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म बच्चों की एकाग्रता, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार पर नकारात्मक असर डाल रहे हैं, और माता-पिता के कंट्रोल से भी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं.
हालांकि, अदालत ने यह स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर नाबालिगों के उपयोग पर रोक लगाना एक नीतिगत निर्णय है, जो केंद्र सरकार और संबंधित संस्थाओं को लेना चाहिए, न कि अदालत को. सीजेआई गवई की ‘नेपाल’ वाली टिप्पणी ने यह संकेत दिया कि इस तरह के प्रतिबंधों के व्यवहारिक और सामाजिक परिणामों पर विचार जरूरी है.
रंगारेड्डी जिले में दर्दनाक हादसा, ट्रक और बस की भिड़ंत में 20 की जान गई
3 Nov, 2025 12:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रंगारेड्डी। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार (3 नवंबर) को भीषण हादसा हो गया. हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर गिट्टी से लदा ट्रक यात्री बस पर गिर गया। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई वहीं, 20 लोग घायल हो गए हैं. इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
गलत दिशा से आ रहा था ट्रक
बस तंदूर से हैदराबाद का जा रही थी पुलिस ने बताया कि गिट्टी से भरा ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था। टक्कर मारने के बाद ट्रक बस पर ही पलट गया दैये हादसा चेवेल्ला थाना क्षेत्र के खानपुर क्षेत्र में हुआ। बस में 70 यात्री सवार थे बस स्टाफ ने करीब 15 लोगों की जान बचाई, हादसे में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है।
तेलंगाना सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
हादसे के बाद तेलंगाना सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है सरकार ने हादसे से जु़ड़ी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9912919545 और 9440854433 जारी किए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर जायजा लेने के लिए कहा है गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद रेफर किया जाएगा। इस हादसे के बाद हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया. चेवेल्ला-विकाराबाद रूट पर वाहनों रूट को बदला गया।
सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख जताया है सोशल मीडिय साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में हुए भयानक सड़क हादसे से गहरा सदमा लगा है। हादसे की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं उन्होंने आगे लिखा कि मैं मरने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। सरकार उनके परिवारों को हर संभव मदद देगी और उनके साथ खड़ी रहेगी हम घायलों को बेहतर मेडिकल सहायता देने के लिए युद्ध स्तर पर कदम उठा रहे हैं। मैंने इस मामले पर राज्य के मुख्य सचिव और राज्य के DGP से बात की है. मैंने निर्देश दिया है कि बेहतर इलाज के लिए घायलों को हैदराबाद शिफ्ट किया जाए।
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
