देश
सनातन एकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रहे बाबा बागेश्वर, 10 दिनों तक चलेगी पदयात्रा, बांके बिहारी मंदिर में होगा समापन
9 Nov, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा (Sanatan Hindu Ekta Padyatra) शनिवार को अपने दूसरे दिन फरीदाबाद पहुंच गई है. दिल्ली से शुरू हुई यह पदयात्रा 10 दिनों तक चलेगी और 16 नवंबर को वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में समाप्त होगी. बाबा की पदयात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, भक्तों की भीड़ उमड़ती जा रही है. दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हजारों श्रद्धालु सनातन एकता के इस संदेश को लेकर शामिल हो रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, शनिवार 8 नवंबर को यह पदयात्रा फरीदाबाद के बायोटेक कॉलेज से प्रारंभ होकर एनआईटी फरीदाबाद के दशहरा मैदान पहुंचेगी.यहीं बाबा बागेश्वर का रात्रि विश्राम होगा और देर शाम एक भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. फरीदाबाद का दशहरा मैदान भक्ति और श्रद्धा के रंगों में रंगने को तैयार है, मंच की सजावट, भजन संध्या और हनुमान कथा के माध्यम से यहां का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो जाएगा.
बाबा बागेश्वर की पदयात्रा को लेकर फरीदाबाद के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से ही सड़कों पर जय श्रीराम और जय बागेश्वर धाम के जयघोष गूंजने लगे हैं.श्रद्धालु हाथों में भगवा झंडे लिए बाबा की झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं ने भी पदयात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह जलपान और भंडारे की व्यवस्था की है.
बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने इस पदयात्रा की शुरुआत 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर मंदिर से की थी. उनका उद्देश्य समाज में जातिवाद का अंत, सनातन धर्म की एकता, और हिंदू राष्ट्र की स्थापना का संदेश देना है. बाबा का कहना है कि सनातन धर्म किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि सभी का मार्गदर्शक है. वे इस यात्रा के दौरान हर पड़ाव पर सत्संग और प्रवचन के माध्यम से समाज को एकजुट होने का संदेश दे रहे हैं.
सनातन एकता पदयात्रा का पूरा कार्यक्रम (7 से 16 नवंबर तक)
7 नवंबर: दिल्ली के छतरपुर मंदिर से जीरखोद मंदिर, दिल्ली
8 नवंबर: फरीदाबाद बायोटेक कॉलेज से दशहरा मैदान, NIT फरीदाबाद
9 नवंबर: बल्लभगढ़ मंडी से सीकरी (डॉ. एच.एन. अग्रवाल धर्मशाला + ध्रुव गार्डन)
10 नवंबर: पृथला (बाघोला अडानी पेट्रोल पंप) से पलवल गर्वमेंट हाई स्कूल
11 नवंबर: पलवल शुगर मिल से मीठा गांव (प्रधान जी की भूमि)
12 नवंबर: होडल मंडी से वनचारी (JBM)
13 नवंबर: कोट-1 बॉर्डर (सेल्स टैक्स) से कोसी मंडी
14 नवंबर: वेकमेट इंडिया कंपनी से गुप्ता टेंट एंड छाता बिलौठी
15 नवंबर: यादव हरियाणा ढाबा से जैत के राधा गोविंद मंदिर
16 नवंबर: छठीकरा चार धाम से वृंदावन श्री बांके बिहारी मंदिर (समापन)
मेरठ में एक और वारदात, मुस्कान, अंजलि के बाद अब काजल ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
9 Nov, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेरठ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) एक बार फिर पति की हत्या के मामले से दहल गया है. मुस्कान और अंजली (Muskan and Anjali) के बाद अब काजल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. नशे की गोलियां खिलाकर अधमरे पति को नहर में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और साथी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, मामला रोहटा थाना क्षेत्र का है. रसूलपुर गांव के रहने वाले अनिल (32) की शादी करीब आठ साल पहले काजल से हुई थी. उनके तीन बच्चे हैं. 26 अक्टूबर को अनिल के भाई ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद 5 नवंबर को अनिल के भाई ने दोबारा थाने पहुंचकर नई तहरीर दी और बताया कि उसके भाई की हत्या की साजिश में उसकी पत्नी काजल, प्रेमी आकाश और आकाश का दोस्त बादल शामिल हैं.
एसपी देहात अभिजीत कुमार के अनुसार जांच में पता चला कि अनिल की पत्नी काजल के गांव के ही युवक आकाश के साथ अवैध संबंध थे. इस रिश्ते की भनक गांव वालों को लग चुकी थी, जिसके बाद पंचायत भी हुई थी. हालांकि बदनामी के डर से अनिल के परिवार ने बात दबा दी. बावजूद इसके काजल और आकाश चोरी-छिपे मिलते रहे.
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अनिल की हत्या की साजिश काजल और आकाश ने मिलकर बनाई. आकाश ने काजल को नशे की गोलियां दीं. योजना के मुताबिक काजल ने पति अनिल को वे गोलियां खिला दीं. जब अनिल पूरी तरह बेहोश हो गया तो तीनों आरोपी उसे बाइक से सिवाल खास गंग नहर पुल के पास ले गए. वहां काजल ने अपने दुपट्टे से पति का गला घोंटने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह नहीं मरा.
जब अनिल की सांसें चल रही थीं, तो काजल और उसके साथियों ने उसे अधमरी हालत में गंग नहर में फेंक दिया. इसके बाद उन्होंने साक्ष्य छिपाने के लिए हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा वहीं पास की झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दुपट्टा बरामद किया है. इसके अलावा घर से नशे की गोलियों का पत्ता भी मिला है, जिसे काजल ने छुपा रखा था.
पुलिस ने पत्नी काजल, प्रेमी आकाश और उसके दोस्त बादल को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में तीनों ने अपराध कबूल कर लिया. अनिल की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले दर्ज की गई थी, लेकिन परिवार को जल्द ही शक हो गया कि उसकी हत्या हो चुकी है. इसके बाद उन्होंने पुलिस में औपचारिक तहरीर दी. फिलहाल पुलिस गंग नहर में अनिल के शव की तलाश कर रही है और जल्द बरामदगी की उम्मीद जताई है.
बता दें कि मेरठ के रहने वाले सौरभ ने साल 2016 में मुस्कान से लव मैरिज की थी. सौरभ का परिवार इस शादी के खिलाफ था, लेकिन सौरभ ने मुस्कान का साथ नहीं छोड़ा. शादी के बाद सौरभ घर से अलग मुस्कान के साथ किराए के मकान में रहने लगा. इस बीच 2019 में मुस्कान की जिंदगी में साहिल की एंट्री में हुई. उधर, सौरभ लंदन में अपनी जॉब में बिजी था. इस बीच 26 फरवरी को सौरभ लंदन से मेरठ आया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक अंगोला यात्रा: अफ्रीका के साथ भारत की साझेदारी को नई दिशा
9 Nov, 2025 08:54 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लुआंडा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार रात अंगोला की राजधानी लुआंडा पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की इस अफ्रीकी देश की पहली राजकीय यात्रा है, जो भारत और अफ्रीका के बीच साझेदारी के नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, यह दौरा भारत की “वैश्विक दक्षिण” के साथ सहयोग को सशक्त करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
राष्ट्रपति मुर्मू अपने अंगोलाई समकक्ष जोआओ लौरेंको के निमंत्रण पर 8 से 11 नवंबर तक अंगोला में रहेंगी। विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंध सचिव सुधाकर दलेला ने बताया कि यह यात्रा राजनीतिक, आर्थिक, विकासात्मक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।
अंगोला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू द्विपक्षीय वार्ता करेंगी, अंगोला की संसद को संबोधित करेंगी और स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगी। इसके अलावा, वह भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगी। यात्रा के दौरान “प्रोजेक्ट चीता” के तहत बोत्सवाना से चीतों के स्थानांतरण पर भी चर्चा की जाएगी।
11 से 13 नवंबर तक राष्ट्रपति मुर्मू बोत्सवाना का दौरा भी करेंगी, जहां व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर वार्ता होगी। वह बोत्सवाना की राष्ट्रीय सभा को संबोधित करेंगी और ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा करेंगी।
हाल के वर्षों में भारत-अफ्रीका संबंधों में तेजी से प्रगति हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यह यात्रा रणनीतिक साझेदारी और जन-केंद्रित सहयोग को और मजबूत करेगी, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों का नया युग शुरू होने की उम्मीद है।
पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, कहा- ‘उन्होंने भारत के लोकतंत्र पर छोड़ी अमिट छाप’
9 Nov, 2025 08:39 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
PM Modi meets L. K. Advani: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके निवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। 8 नवंबर को आडवाणी ने अपना 98वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आडवाणी जी का पूरा जीवन देश और लोकतंत्र के उत्थान के लिए समर्पित रहा है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर भी शुभकामनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, “लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता के रूप में उन्होंने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनका योगदान भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ गया है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।”
लालकृष्ण आडवाणी बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और वे पार्टी के सबसे लंबे समय तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलकर पार्टी को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। राम मंदिर आंदोलन में उनकी प्रमुख भूमिका रही और उन्होंने 10,000 किलोमीटर लंबी रथयात्रा निकालकर इतिहास रचा। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
आडवाणी के जन्मदिन पर देशभर से बधाइयों का तांता लगा रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अमित शाह ने कहा कि आडवाणी जी ने दिखाया कि कैसे निःस्वार्थ भाव से राष्ट्रसेवा की जा सकती है—चाहे संगठन में हों या सरकार में, उनके लिए हमेशा राष्ट्र प्रथम रहा।
हामिद ने ‘कश्यप’ बनकर तबाह कर दी नाबालिग की जिंदगी, मां और बुआ की मदद से खेला घिनौना खेल
9 Nov, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले (Satna District) में सोशल मीडिया पर पहचान छिपाकर नाबालिग लड़कियों (Minor Girls) को फंसाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हामिद खान (Hamid Khan) नाम के आरोपी ने सोशल मीडिया एप पर अपनी पहचान ‘कश्यप’ (Kashyap) नाम से छिपाकर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की। आरोप है कि उसने झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म (Rape) किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।
आरोपी हामिद खान पर नाबालिग को भगाकर ले जाने की कोशिश का भी आरोप है। बुधवार की रात नाबालिग अपने घर से निकलकर सतना बस स्टैंड पहुंची। हामिद उसे यहां से रेलवे स्टेशन ले गया, लेकिन तभी परिजनों को इसकी भनक लग गई और वे तुरंत स्टेशन पहुंच गए। परिजनों ने लड़की और आरोपी दोनों को पकड़ लिया। हामिद तो किसी तरह भाग निकला, लेकिन उसका मोबाइल फोन परिजनों के हाथ लग गया। इस फोन में नाबालिग के अश्लील वीडियो और फोटो पाए गए।
मामले पर परिजनों द्वारा जीआरपी और कोलगवां थाने के चक्कर लगाने के बाद भी जब देर रात रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो गुरुवार को बजरंग दल कार्यकर्ता सक्रिय हुए। बजरंग दल के पदाधिकारी सचिन शुक्ला ने बताया कि आरोपी हामिद ने मामले को रफा-दफा करने के लिए रामपुर बघेलान के कार्यकर्ता से संपर्क किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने योजना बनाकर हामिद को सतना बुलाया और जैसे ही वह कोलगवां थाना के सामने पहुंचा उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं का दावा है कि इस पूरे षड्यंत्र में आरोपी हामिद खान की मां और बुआ भी शामिल थीं। उन्होंने पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए उसका नाम बदलकर रोजी खान रख दिया था। सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अपनी पहचान छुपाकर नाबालिग बच्ची से दोस्ती कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। गुरुवार शाम को कोलगवां पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी हामिद खान के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केस डायरी को विस्तृत जांच के लिए रामपुर बघेलान थाना स्थानांतरित किया गया है।
Deepfake फ्रॉड का नया मामला: वित्त मंत्री के नाम पर लोगों से की जा रही ठगी
8 Nov, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देश में लगातार बड़ी तेजी के साथ फ्रॉड करने के मामले बढ़ रहे हैं. अब तो लोग प्रतिदिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. ठग अब इतने निडर हो गए हैं कि वे किसी को नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण निवेश पर अच्छा रिटर्न देने की बात कर रही हैं. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट और BNS सेक्शन 318 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद PIB की टीम ने फैक्ट चेक किया है. जिसमें बताया कि यह वीडियो फर्जी है. PIB के अनुसार एक फेसबुक विज्ञापन में एम्बेड किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक निवेश प्लेटफॉर्म का प्रचार कर रही हैं जो ₹21,000 के निवेश पर मासिक रिटर्न दे रहा है.
फैक्ट चेक में सामने आई सच्चाई
फैक्ट चेक में सामने आया कि न तो वित्त मंत्री ने ऐसी कोई घोषणा की है और न ही भारत सरकार ने ऐसी कोई योजना शुरू की है. धोखेबाज अक्सर लोगों को धोखा देने और उनका पैसा चुराने के लिए निवेश घोटालों में फंसाते हैं. ऐसे दावों पर विश्वास करने या उन्हें शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक स्रोतों से उनकी पुष्टि कर लें. सतर्क रहें, ताकि डिजिटल घोटालों से बच सकें.
1 से 3 नवंबर के बीच वायरल हुआ था वीडियो
जानकारी के अनुसार, 1 से 3 नवंबर के बीच इस तरह के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. जिसको देखकर कुछ यूजर्स भ्रमित हो रहे थे. अच्छा रिटर्न के लालच में इस दौरान कई लोग फंस भी जाते हैं लेकिन इसके झांसे में आने की शिकायत अभी नहीं मिली है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
फेक वीडियो को कैसे पहचानें?
फेक वीडियो पहचानने की लिए सबसे पहले जिस प्लेटफॉर्म का बताया जा रहा है, उसके ऑफिशियल वेबसाइट या प्लेटफॉर्म पर जाकर चेक करें. क्योंकि ऐसे वीडियो किसी भी विश्वसनीय प्लेटफॉर्म पर नहीं मिलेंगे. इसके अलावा वीडियो की क्वालिटी अच्छी नहीं रहेगी. अगर आप इसे ध्यान से देखेंगे तो ऑडियो और वीडियो में कुछ न कुछ अंतर जरूर दिखाई पड़ जाएगा. लिप सिंक पर गौर करना होगा. इन तरीकों से आप फेक वीडियो को पहचान सकते हैं और अपने साथ फ्राड होने से बच सकते हैं.
RSS प्रमुख मोहन भागवत का संदेश: संघ विश्व का सबसे अनोखा संगठन
8 Nov, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कर्नाटक के बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दो दिवसीय व्याख्यानमाला के पहले दिन शनिवार को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संबोधित किया है. इस दौरान उन्होंने संघ को पूरे विश्व का सबसे अनोखा संगठन बताया है. उन्होंने कहा कि आज संघ भारत समेत कई देशों में समाजसेवा के कार्य कर रहा है.
व्याख्यानमाला संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत तभी विश्व गुरु बनेगा जब वह दुनिया को यही अपनेपन का सिद्धांत सिखाएगा. उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के बीच समानताएं बताते हुए कहा कि जिसे हमारी परंपरा ‘ब्रह्म’ या ‘ईश्वर’ कहती है, उसे आज विज्ञान ‘यूनिवर्सल कॉन्शसनेस’ कहता है. उन्होंने कहा कि समाज केवल कानून से नहीं, समाज संवेदना से चलता है. इस बीच समाज में अपनेपन की भावना को लगातार जागरूक रखना आवश्यक है. यही अपनापन समाज को जोड़ने का काम करता है.
लालू यादव ने कैसे जीता मुसलमानों का दिल? आडवाणी की गिरफ्तारी का वह ऐतिहासिक फैसला जो बदल गया बिहार की राजनीति का चेहरा"
8 Nov, 2025 08:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आज 8 नवंबर है और भारतीय राजनीति के ‘लौह पुरुष’ और बीजेपी के संस्थापक सदस्य लालकृष्ण आडवाणी अपना 98वां जन्मदिन मना रहे हैं। आडवाणी भारतीय राजनीति के उन नेताओं में से हैं, जिन्होंने देश की दिशा और दशा दोनों बदल दी। जब भी उनका जिक्र होता है, बिहार की राजनीति का एक ऐतिहासिक पन्ना अपने आप खुल जाता है। यह वह पन्ना है, जिसने न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश की सियासत को नए मोड़ पर खड़ा किया।
1990 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान आडवाणी ने 25 सितंबर को सोमनाथ से अयोध्या के लिए ‘राम रथयात्रा’ शुरू की। यह केवल एक यात्रा नहीं थी, बल्कि बीजेपी का राजनीतिक दांव था, जिसने इसे 2 सीटों वाली पार्टी से सत्ता की शिखर पर पहुंचाने में मदद की। जैसे ही रथ बिहार के समस्तीपुर में पहुंचा, तब के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने आडवाणी को गिरफ्तार कर दिया। यह कदम केंद्र की वीपी सिंह सरकार को झटका देने वाला था। गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने समर्थन वापस ले लिया और सरकार अल्पमत में आ गई।
इस घटना ने बिहार में ‘M-Y’ (मुस्लिम-यादव) समीकरण को जन्म दिया। लालू यादव अल्पसंख्यकों का मसीहा बनकर उभरे, जबकि आडवाणी की रथयात्रा ने बीजेपी को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में खड़ा कर दिया। उस एक गिरफ्तारी ने बिहार की राजनीति और राष्ट्रीय राजनीति दोनों पर लंबा असर डाला।
आज, LK Advani Birthday पर हम न केवल उनके राजनीतिक योगदान को याद कर रहे हैं, बल्कि उस ऐतिहासिक रथयात्रा और गिरफ्तारी की भूमिका को भी जो भारतीय राजनीति के परिदृश्य को हमेशा बदल गई।
भारतीय सेना की बड़ी कामयाबी — कुपवाड़ा में चला ‘ऑपरेशन पिंपल’
8 Nov, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और उनके पनाहगारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है. सेना ने कुपवाड़ा में ऑपरेशन पिंपल के तहत दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. इसके साथ ही भारी तादाद में हथियार और गोला बारूद के साथ ही अन्य चीजें भी बरामद की गई है.
जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी. जिसके बाद बीते शुक्रवार (7 नवंबर) को सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया. सेना ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन पिंपल नाम दिया है. सेना के मुताबिक खुफिया एजेंसी से इनपुट मिला था कि कुपवाड़ा में घुसपैठ हुई है. जिसके बाद ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में संयुक्त अभियान शुरू किया.
इस दौरान आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं. सेना ने फौरन आतंकियों का घेराव शुरू कर दिया. इस दौरान आतंकियों ने सेना पर अंधाधुंध गोलीबारी की. वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने भी फायरिंग की.जिसमें दो आतंकी मारे गए. दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं.दोनों की उम्र लगभग 30 साल है. इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है.
ये चीजें हुईं बरामद
1. M4 राइफल (1) 2. M4 मैगज़ीन (2) 3. M4 राउंड (70) 4. AK 47 राइफल (1) 5. AK 47 मैगज़ीन (3) 6. ग्लॉक पिस्तौल (2) 7. ग्लॉक मैगज़ीन (2) 8. ग्लॉक राउंड (40) 9. चीनी हैंड ग्रेनेड (3) 10. पाउच (2) 11. पाकिस्तानी सिगरेट के पैकेट, पाकिस्तानी दवाइयां, सूखे मेवे के साथ ही अन्य सामग्री बरामद की गई है.
फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है. सेना के जवान चारों तरफ कड़ी निगरानी रख रहे हैं. इसके साथ ही संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है. इसके अलावा श्रीनगर में पुलिस ने 3 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास हथियार और गोला-बारूद मिला है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ममता चौक, कोनाखान डलगेट में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. उसी दौरान बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल को रोका गया, इससे दो लोगों ने भागने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.
आतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन के साथ ही जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंदियों की जांच शुरू हो गई है. काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने कम्युनिकेशन डिवाइस की जांच के लिए अभियान चला रही है. इसके अलावा जम्मू जिले में पुलिस ने सिम कार्ड विक्रेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि अभी तक 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है.
दिल्ली में जल्द शुरू होगी पॉड टैक्सी सेवा, ट्रैफिक और प्रदूषण पर लगेगी लगाम
8 Nov, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! अब राजधानी में जल्द ही पॉड टैक्सी सेवा शुरू होने वाली है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को गुरुग्राम में आयोजित 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पॉड टैक्सी चलाने की नीति और मेट्रो रूट के 800 मीटर दायरे में बिल्डिंग निर्माण की योजना जल्द तैयार की जाएगी।
क्या है पॉड टैक्सी?
पॉड टैक्सी एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन प्रणाली है जो बिना ड्राइवर के चलती है। यह जमीन से करीब 5-6 मीटर ऊंचाई पर बने विशेष ट्रैक पर ऑटोमैटिक तरीके से सफर कराती है। हर पॉड में 2 से 6 लोग आराम से बैठ सकते हैं। यह पूरी तरह बिजली से संचालित होती है, जिससे शहर में ट्रैफिक और वायु प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
कहां चलेगी पॉड टैक्सी?
भारत सरकार फिलहाल दिल्ली के साथ नोएडा और मुंबई में भी पॉड टैक्सी चलाने की योजना पर काम कर रही है। मुंबई में इसे बांद्रा–कुर्ला कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में चलाने का प्रस्ताव है, जबकि नोएडा में यह जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से परी चौक–फिल्म सिटी तक 14.6 किलोमीटर के रूट पर चलेगी। इससे यात्रियों को मेट्रो जैसी तेज और सुरक्षित सुविधा मिलेगी।
मेट्रो रूट से जुड़ेगी नई नीति
केंद्रीय मंत्री खट्टर ने बताया कि नई पॉलिसी का उद्देश्य मेट्रो रूट के आसपास आवासीय विकास को बढ़ावा देना है ताकि लोगों को घर से निकलते ही सार्वजनिक परिवहन मिल सके। मेट्रो स्टेशन के दोनों ओर 500 मीटर तक बनने वाली इमारतों को टनल या एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) से जोड़ा जाएगा। इससे निजी वाहनों की निर्भरता घटेगी और प्रदूषण में कमी आएगी।
बाबा बागेश्वर की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची, शिखर धवन और मनोहर लाल खट्टर ने किया स्वागत
8 Nov, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बाबा बागेश्वर की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शनिवार (8 नवंबर) को हरियाणा के फरीदाबाद पहुंची, जहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह पदयात्रा दिल्ली के छतरपुर से शुरू होकर बल्लभगढ़, पलवल होते हुए वृंदावन पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
इस पदयात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज में एकता और जागरूकता फैलाना है। यात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर के साथ हजारों श्रद्धालु और संत शामिल हैं, जो धर्म और एकजुटता का संदेश दे रहे हैं।
शनिवार को यात्रा में एक खास चेहरा भी नजर आया — भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन। उन्होंने सड़क पर बाबा बागेश्वर के साथ बैठकर आशीर्वाद लिया। धवन ने कहा, “मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इस यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को जाति-पाति से ऊपर उठाकर एकता की भावना को मजबूत करना है। एकता में बहुत ताकत होती है, और हमें मिलकर देश को मजबूत बनाना चाहिए।”
10 दिनों में 170 किलोमीटर की यात्रा
यह पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली के कात्यायनी मंदिर से शुरू हुई और कुल 170 किमी की दूरी तय करेगी। यह जिरखोद मंदिर, गुरुग्राम मार्ग, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, होडल मंडी, कोट बॉर्डर, कोसी मंडी, छाता बिलौठी, जैत गांव और अंत में वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचेगी।
इस यात्रा में कई प्रतिष्ठित संत और हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें जया किशोरी, जगद्गुरु रामभद्राचार्य, देवकीनंदन ठाकुर, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, संजय दत्त, रेसलर खली और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह प्रमुख हैं।
भारत का दमदार युद्धाभ्यास, अरुणाचल में अटैक हेलीकॉप्टरों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन
8 Nov, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने हाल ही में दो बड़े युद्धाभ्यास किए हैं, जो देश की रक्षा तैयारियों को मजबूत करने का संकेत देते हैं। अरुणाचल प्रदेश के अग्रिम इलाकों में भारतीय सेना के अटैक हेलीकॉप्टर ने पैदल सेना के साथ मिलकर एक जोरदार फ्लाइंग प्रैक्टिस की। यह अभ्यास भारतीय सेना की मारक क्षमता और हर मौसम में दिन-रात काम करने की उसकी तैयारी को दिखाता है।
वहीं, दक्षिणी कमान के सुदर्शन चक्र कोर ने भारतीय नौसेना के साथ मिलकर पश्चिमी तट पर एक बड़ा जल-थल युद्ध अभ्यास किया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना और भारत की समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करना है।
इंडियन आर्मी ने 'एक्स' पर इस अभ्यास की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना के अटैक हेलीकॉप्टर ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में पैदल सेना के साथ मिलकर एक गहन उड़ान अभ्यास किया। इस अभ्यास से इन आधुनिक हेलीकॉप्टर की जबरदस्त मारक क्षमता का पता चला। साथ ही, यह भी साबित हुआ कि वे हर मौसम में, दिन और रात प्रभावी ढंग से काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह अभ्यास देश की हवाई प्रभुत्व की शक्ति का एक मजबूत प्रदर्शन था।
दक्षिणी कमान भारतीय सेना ने बताया कि शुक्रवार को, एक्सरसाइज त्रिशूल के तहत तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को दर्शाते हुए, दक्षिणी कमान के सुदर्शन चक्र कोर की टुकड़ियों ने भारत के पश्चिमी तट पर भारतीय नौसेना के साथ मिलकर एक बड़ा संयुक्त (जल-थल) अभ्यास शुरू किया।
दक्षिणी कमान ने एक्स पर साझा करते हुए कहा, 'एक्सरसाइज त्रिशूल के तहत ट्राय-सर्विस तालमेल का प्रदर्शन करते हुए, दक्षिणी कमान के सुदर्शन चक्र कोर की फॉर्मेशन ने भारत के पश्चिमी तट पर भारतीय नौसेना के साथ एक संयुक्त उभयचर अभ्यास शुरू किया है।'
इस अभ्यास में कई महत्वपूर्ण चरण शामिल थे। सैनिकों की तैनाती, जहाजों पर चढ़ना और बारीकी से पूर्वाभ्यास करना, यह सब संयुक्त अभ्यास का हिस्सा था।
झांसी में बेटों और बहुओं ने 80 साल की मां को डंडों से पीटा, पानी में खाद मिलाकर पिलाने की कोशिश
8 Nov, 2025 03:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके ही बेटों और बहुओं ने बेरहमी से पीट दिया। हैरानी की बात तो यह है कि उन्होंने महिला को खाद घोलकर पानी में पिलाने की कोशिश भी की। किसी तरह जान बचाकर बुजुर्ग थाने पहुंचीं और पुलिस से मदद मांगी।
जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद
यह मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पेलगुआ का है। पीड़िता मन्नू देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति मुलायम सिंह यादव की मौत 20 साल पहले हो चुकी है। पति के नाम की करीब तीन बीघा जमीन अब उनके नाम पर है। महिला के दो बेटे हैं — मंगल और संतराम, दोनों शादीशुदा हैं। आरोप है कि संतराम की पत्नी कुंती और मंगल की पत्नी राममूर्ति मिलकर जमीन हड़पने की साजिश रच रहे हैं और आए दिन उन्हें प्रताड़ित करते हैं।
पंचायत के दौरान हुई घटना
पीड़िता के मुताबिक, 5 नवंबर को उनका बड़ा बेटा मंगल पंचायत के लिए गांव के लोगों को बुलाने गया था। इसी बीच छोटा बेटा संतराम, उसकी पत्नी कुंती और बड़े बेटे की पत्नी राममूर्ति ने मिलकर लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उन्होंने खाद घोलकर पानी में पिलाने की कोशिश की। किसी तरह महिला वहां से भाग निकली और थाने पहुंची।
पुलिस जांच में जुटी
सीपरी बाजार थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राम मंदिर विवाद पर बड़ा खुलासा, वकीलों के बॉयकॉट से टलता रहा फैसला
8 Nov, 2025 12:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राम मंदिर भूमि विवाद में फैसला आने के 6 साल बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने एक समारोह में शुक्रवार को कहा कि यह सुनिश्चित करने के प्रयास किये गए थे कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी सुनवाई न हो.
उन्होंने यह बात इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ‘केस फॉर राम – द अनटोल्ड इनसाइडर्स स्टोरी’ नामक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कही है. इस खुलासे के बाद से एक बार फिर राम मंदिर विवाद चर्चाओं में आ गया है.
ऐतिहासिक फैसले को टाले जाने की कोशिश!
साल 2019 के एक ऐतिहासिक फैसले में तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण की अनुमति दी थी. इस फैसले में मंदिर के लिए पूरा 2.77 एकड़ का भूखंड और मस्जिद के निर्माण के लिए अलग से पांच एकड़ का भूखंड आवंटित किया गया था.
मेहता ने कहा, “यह सुनिश्चित करने के प्रयास किये गए, कभी-कभी परोक्ष रूप से, तो कभी बहुत ही स्पष्ट प्रयास कि मामले की सुनवाई न हो.”
वकीलों ने कोर्ट से किया था बॉयकॉट
उन्होंने कहा, “एक घटना जिसने मेरे मन में बहुत खराब अनुभव छोड़ा है, वह यह है कि जब रुकावट डालने के सभी प्रयास विफल हो गए, तो दो प्रतिष्ठित वकीलों ने अदालत से बॉयकॉट कर दिया.” उन्होंने आगे कहा कि ऐसा (वाकआउट) हमने सिर्फ संसद में ही सुना है, लेकिन ये राम मंदिर केस में भी हुआ.
फैसले के बाद बना राम मंदिर
रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 2019 में विवाद भूमि पर राम मंदिर बनाने के आदेश दिया था. इसके अलावा मस्जिद के लिए अलग से पांच एकड़ का भूखंड आवंटित किया गया था. राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को एक भव्य समारोह में किया गया था. यह समारोह उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था, जिसे हिंदू देवता राम का जन्म स्थान माना जाता है.
दो दिवसीय काशी दौरे पर पीएम मोदी, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
8 Nov, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की शाम को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (बनारस) पहुंचे. प्रधानमंत्री बिहार के भभुआ से चुनावी सभा करने के बाद शाम पांच बजे बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे तो उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वह सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस रवाना हो गए. इस रोड शो के दौरान पीएम मोदी का जगह-जगह स्वागत किया गया. वहीं, पीएम मोदी शनिवार की सुबह बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. वह अपने संसदीय क्षेत्र से ही वर्चुअली लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेनों को जनता की सेवा के लिए समर्पित करेंगे.
पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत
वाराणसी (बनारस) पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से बीएलडब्ल्यू स्थित गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए. इस दौरान उनका काफिला बाबतपुर से हरहुआ होते हुए गिलट बाजार, जेपी मेहता, फुलवरिया फ्लाईओवर होते हुए बरेका पहुंचा. रास्ते में कई जगह स्थानीय लोगों सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी के काफिले के दौरान सड़क के दोनों किनारे हाई सिक्योरिटी दिखी, जो ट्रैफिक के साथ स्थानीय लोगों को भी मैनेज करती दिखी.
मोदी-मोदी और हर-हर महादेव के लगे नारे
मोदी के स्वागत वाराणसी यानी काशी के लोगों का उत्साह देखते बन रहा था. बच्चों, युवाओं बुजुर्गों ने पीएम के काफिले का स्वागत मोदी-मोदी और हर-हर महादेव के नारों के साथ किया. जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और उनके काफिले पर पुष्पवर्षा की गयी. बताया जाता है कि हवाई अड्डे से बरेका जाते समय प्रधानमंत्री के काफिले पर जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई. इस दौरान पूरा मार्ग केसरिया और तिरंगे रंगों की रोशनी से सजाया गया था. वहीं पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक स्तर पर तैयारी की गयी है.
4 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री मोदी आठ नवंबर को वाराणसी से देश को 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे. इनमें सबसे प्रमुख ट्रेन वाराणसी से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जो काशीवासियों और पूर्वांचल के लिए एक बेहतरीन सेवा मानी जा रही है. इसके अलावा प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इनमें लखनऊ से सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, फिरोजपुर से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, एर्नाकुलम से बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रधानमंत्री इस अवसर पर बनारस स्टेशन पर मौजूद गणमान्य लोगों से संवाद भी कर सकते हैं.
विशेष ट्रेनों की तुलना में दो घंटे 40 मिनट का बचेगा समय
बताया जा रहा है कि बनारसखजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा. यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को आपस में जोड़ेगी. नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में करीब दो घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी. इससे यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा. साथ ही यह ट्रेन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुगम पहुंच प्रदान करेगी, जिससे पर्यटन उद्योग को नया आयाम और आर्थिक गति मिलेगी.
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
