देश
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: कश्मीर से उमर मोहम्मद के दो भाई गिरफ्तार, 13 संदिग्ध हिरासत में
11 Nov, 2025 12:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई कार ब्लास्ट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सुरक्षाबलों ने 10 नवंबर की देर रात जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और श्रीनगर में कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान ब्लास्ट केस से जुड़े आरोपी डॉक्टर उमर मोहम्मद के दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 13 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सभी से लगातार पूछताछ जारी है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, जिस i-20 कार में विस्फोट हुआ, वह उमर मोहम्मद की ही थी। उमर का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से बताया जा रहा है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ा था, जिसके ठिकाने से करीब 2900 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी।
सूत्रों के अनुसार, उमर पुलवामा का रहने वाला है और कार ब्लास्ट में उसकी संलिप्तता को लेकर जांच जारी है। एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें उमर जैसा दिखने वाला व्यक्ति काले मास्क में कार में बैठा दिखाई देता है। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वह व्यक्ति वास्तव में उमर ही है।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में उमर मोहम्मद और तारिक समेत कई लोगों के खिलाफ UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई कार कैसे पुलवामा के तारिक से उमर तक पहुंची।
बड़ी आतंकी साजिशों का पर्दाफाश: दो डॉक्टर समेत 7 गिरफ्तार, जैश के सबसे बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश
11 Nov, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद से केमिकल, फरीदाबाद से 350 किलो विस्फोटक सामग्री मिली
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 2,900 किलो विस्फोटक किया जब्त
12 सूटकेस में रखा था विस्फोटक, डॉक्टर के घर से राइफल समेत हथियारों का जखीरा मिला; एक इमाम भी पकड़ा
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जैश-ए-मोहम्मद और अंसर गजवात-उल-हिंद से जुड़े एक अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आतंक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और करीब 2,900 किलोग्राम आईईडी बनाने का सामग्री बरामद किया है। जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया।
सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और सूझ-बूझ से देश में बड़ी आतंकी वारदात टल गईं हैं। एक तरफ गुजरात एटीएस ने देश में रसायनिक हमले की खतरनाक साजिश का भंडाफोड़ किया। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए यूपी के सहारनपुर से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया। अब उस डॉक्टर से जुड़े एक व्यक्ति के फरीदाबाद स्थित घर से 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद होने की खबर है। अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया जाता है। गौरतलब है कि दोनों ही मामलों में गिरफ्तार लोगों में मेडिसिन की पढ़ाई करने वाले डॉक्टर शामिल हैं।
जम्मू कश्मीर में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
पुलिस के अनुसार, 19 अक्तूबर को श्रीनगर के बुनपोरा, नौगाम में कई जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें पुलिस और सुरक्षाबलों को धमकाया गया था। इसके बाद एफआईआर संख्या 162/2025 दर्ज की गई और जांच शुरू हुई। जांच में यह सामने आया कि यह नेटवर्क शिक्षित और पेशेवर युवाओं से जुड़ा था और विदेशी संपर्कों के माध्यम से संचालित हो रहा था। जांच में पता चला कि यह समूह एन्क्रिप्टेड चैनलों के जरिए भर्ती, समन्वय, धन-संग्रह और लॉजिस्टिक्स का काम करता था। धनराशि पेशेवर और शैक्षणिक नेटवर्क के माध्यम से, सामाजिक या धर्मार्थ कारणों का बहाना बनाकर जुटाई जा रही थी। आरोपी आतंकवाद के लिए लोगों की पहचान, उन्हें कट्टर बनाने और हथियार/आइईडी बनाने के लिए सामग्री जुटाने में जुड़ा हुआ पाए गया है।
गुजरात एटीएस ने विफल किया रसायनिक हमला
गुजरात एटीएस ने देश में एक खतरनाक रसायनिक हमले की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकी देश में रसायनिक हमले की साजिश रच रहे थे और इसके लिए खतरनाक जहर राइसिन को बनाने की कोशिश कर रहे थे। राइसिन का नाम, अंतरराष्ट्रीय रसायन और रसायनिक हथियारों की सूची में शामिल है। गुजरात एटीएस ने रविवार को कहा कि गिरफ्तार तीनों संदिग्धों का आतंकी कनेक्शन है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों में से एक डॉक्टर है, जिसने चीन से मेडिकल की पढ़ाई की है। आरोपियों की पहचान डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैयद (35 वर्षीय), हैदराबाद निवासी, आजाद सुलेमान शेख (20 वर्षीय) उत्तर प्रदेश के शामली का निवासी और सुहैल मोहम्मद सलीम खान (23 वर्षीय) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर का निवासी, के रूप में हुई है। एटीएस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, 30 जिंदा कारतूस, चार लीटर अरंडी का तेल बरामद किया है।
खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने बिछाया जाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि डिप्टी एसपी एल चौधरी को खुफिया सूचना मिली थी कि अहमद मोहियुद्दीन सैयद नाम का व्यक्ति जो भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहा है, वह अहमदाबाद पहुंचा है। सूचना के आधार पर एटीएस एसपी के सिद्धार्थ के नेतृत्व में अहमदाबाद-मेहसाणा रोड पर स्थित अदलाज टोल प्लाजा के पास एक कार से अहमद मोहियुद्दीन सैयद को पकड़ा गया। आरोपी के पास से दो ग्लोक पिस्टल, एक बेरेटा पिस्टल, कई लीटर अरंडी का तेल भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह देश में आतंकी हमला करने की साजिश रच रहा था।
फरीदाबाद से अमोनियम नाइट्रेट बरामद
हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरीदाबाद के धौज में डॉक्टर के घर से 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ है। कमरे से अमोनियम नाइट्रेट से भरे 14 बैग, 2 ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल और एके-47 बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध मुजम्मिल शकील की निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी एक डॉक्टर है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने दो दिन पहले सहारनपुर से जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले डॉक्टर आदिल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद आदिल की निशानदेही पर उसके साथी डॉ. मुजम्मिल शकील का पता चला। जब पुलिस ने फरीदाबाद स्थित मुजम्मिल शकील के आवास पर छापा मारा, तो यहां से टीम को 14 बैग अमोनियम नाइट्रेट, दो ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल और एक एके-47 राइफल बरामद हुई है। यह बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि अमोनियम नाइट्रेट का इतनी बड़ी मात्रा में मिलना किसी बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहा है।
हाफिज सईद रच रहा आतंकी हमले की साजिश
खुफिया रिपोट्र्स से पता चला है कि आतंकी हाफिज सईद से जुड़े आतंकी भारत में हमले की साजिश रच रहे हैं। गौरतलब है कि इस हमले को बांग्लादेश की जमीन से अंजाम दिया जा सकता है। हाल ही में लश्कर ए तैयबा के शीर्ष आतंकी सैफुल्लाह सैफ ने एक रैली के दौरान खुलासा किया कि हाफिज सईद बांग्लादेश से भारत में हमले की साजिश रच रहा है। उसने दावा किया कि लश्कर के आतंकी पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) में सक्रिय हैं।
दिल्ली धमाके मामले में 9 की मौत, 20 घायल, हिरासत में दो लोग; पुलिस की जांच तेज
11 Nov, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया. शाम 6 बजकर 52 मिनट पर लालकिले के पास एक कार में धमाका हुआ, जिसमें करीब नौ लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए. यह धमाका, लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के बाहर आई-20 कार में हुआ. इस धमाके ने न केवल आसपास के बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में UAPA के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जांच एजेंसियां सभी एंगल से पड़ताल कर रही हैं. लाइव अपडेट के लिए ईटीवी भारत से जुड़े रहें..
कल शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में हुए विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई. DCP उत्तरी दिल्ली, राजा बांठिया ने बताया कि अभी कोतवाली थाने के अंदर FIR दर्ज कर ली गई है. अपराध स्थल पर FSL की टीम और अन्य एजेंसियों की टीमें भी मौजूद हैं. जो भी इस जांच के लिए जरूरी साक्ष्य और निशान हैं वो जमा किए जा रहे हैं.
कल लाल किले के पास हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों के परिजन लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) शवगृह के बाहर मौजूद हैं. अस्पताल के बाहर पुलिस को तैनात कर दिया गया है, किसी को अंदर नहीं जाने दे रही है.
यह वीडियो आज सुबह लाल किले के पास उस जगह से है, जहां सोमवार शाम को एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था. विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई थी. FSL और सुरक्षाकर्मियों की टीम यहां मौजूद है.
लाल किला विस्फोट के मामले में कम से कम दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. सलमान और देवेंद्र नाम के इन दोनों लोगों के पास पहले वह कार थी जिसमें सोमवार को दिल्ली के चांदनी चौक में विस्फोट हुआ था. पुलिस ने सोमवार रात बताया कि आगे के सुराग जुटाने के लिए कार की बिक्री का विस्तृत इतिहास खंगाला जा रहा है. इससे पहले लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट के संबंध में कोतवाली पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 16, 18 और विस्फोटक अधिनियम और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज़ किया था.
जंतर-मंतर पर व्यक्ति ने खुद को गोली मार की आत्महत्या
11 Nov, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 9:00 बजे, दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए मेटल डिटेक्टर गेट के पास स्थित एक चाय की दुकान के पास।
बता दें कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद है, घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। मामला दर्ज कर पुलिस आत्महत्या की परिस्थितियों की पुष्टि के लिए जाँच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर में एक 23 वर्षीय महिला की बिजली की रॉड से पानी गर्म करते समय करंट लगने से मौत हो गई। रविवार रात आठ बजकर 19 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली। मणिपुर की 23 वर्षीय महिला। महिला बाथरूम में बेहोश पाई गई, उसके हाथ में बिजली की रॉड थी। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो उसकी दोस्त ने पुलिस को फोन किया। यह बिजली का करंट लगने का मामला प्रतीत होता है और पुलिस को अभी तक किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल के शवगृह ले जाया गया है।
दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट: पीएम मोदी ने जताया दुख, अमित शाह पहुंचे अस्पताल
11 Nov, 2025 09:27 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
— विपक्ष ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
नई दिल्ली। सोमवार शाम लगभग 6:30 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास एक कार में भीषण धमाका हुआ। धमाके की चपेट में आसपास खड़ी कई अन्य गाड़ियां भी आ गईं और आग की लपटों में घिर गईं। एलएनजेपी अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और जांच एजेंसियां मौजूद हैं, वहीं दमकल की आठ गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
पीएम मोदी ने जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला कार ब्लास्ट पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “मैं दिल्ली धमाके में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” पीएम ने इस हादसे को दुखद बताते हुए जांच एजेंसियों को घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने के निर्देश दिए हैं।
अमित शाह एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे, घायलों का हाल जाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह धमाके के तुरंत बाद लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और जांच में कोई ढिलाई न बरती जाए।
विपक्ष ने उठाए सुरक्षा पर सवाल — “हमले को हल्के में नहीं लिया जा सकता”
सांसद पप्पू यादव ने इस घटना को सुरक्षा चूक बताते हुए कहा कि “आज सुबह फरीदाबाद में हथियार पकड़े गए थे, क्या सरकार किसी धमाके का इंतजार कर रही थी? इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार है — प्रधानमंत्री या गृह मंत्री?”
उन्होंने मांग की कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों को कड़ी सजा मिले।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दुख जताते हुए कहा कि “यह विस्फोट एक उच्च सुरक्षा और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में हुआ है। सरकार को इस घटना की गहन जांच कर जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराना चाहिए।”
पूर्व डीजीपी का बयान — “पूरे देश को सतर्क रहने की जरूरत”
पूर्व डीजीपी ए.के. जैन ने कहा कि धमाके के पीछे कई संभावनाएं हो सकती हैं। “यह आतंकी हमला भी हो सकता है, या ईंधन टैंक/सिलेंडर विस्फोट। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि क्या कोई विस्फोटक सामग्री इस्तेमाल की गई थी। हालिया गिरफ्तारियों को देखते हुए सभी राज्यों और खुफिया एजेंसियों को अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।”
जांच जारी, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
घटनास्थल की एनआईए, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और फॉरेंसिक टीम बारीकी से जांच कर रही हैं। दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में भी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।
दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
11 Nov, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट ने पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर ला दिया है। घटना के बाद तुरंत देशभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने जांच को तेज करते हुए रातभर कई राज्यों में छापेमारी अभियान चलाया।
सूत्रों के मुताबिक, इस धमाके के बाद कश्मीर के पुलवामा जिले में भी सुरक्षाबलों ने देर रात तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इसका संबंध किसी आतंकी साजिश या संगठित नेटवर्क से तो नहीं है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए और इंटेलिजेंस एजेंसियां मिलकर ब्लास्ट के हर पहलू की जांच कर रही हैं। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच जारी है। शुरुआती जांच में कार के भीतर विस्फोटक सामग्री के उपयोग की आशंका जताई गई है।
राजधानी में बढ़ाई गई सुरक्षा के मद्देनजर, लाल किला, इंडिया गेट, चांदनी चौक और मेट्रो स्टेशनों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, यात्रियों और वाहनों की चेकिंग भी सख्त कर दी गई है।
दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद से देशभर की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की साजिश से पर्दा उठने की उम्मीद है।
दिल्ली धमाके के बाद यूपी में रेड अलर्ट: अयोध्या, काशी, मथुरा से मेरठ तक सुरक्षा कड़ी, योगी सरकार ने संभाली कमान
11 Nov, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ /नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के पास रविवार शाम एक इको वैन में हुए भीषण धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या, काशी, मथुरा, मेरठ, प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
पुलिस अधिकारी खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर सघन चेकिंग में जुट गए हैं। सीमाओं पर नाकेबंदी, ड्रोन निगरानी और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं।
दिल्ली धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत और 24 घायल होने की पुष्टि हुई है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की दीवारें दरक गईं और पांच से छह वाहन पूरी तरह नष्ट हो गए। एनआईए और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं। शुरुआती जांच में यह हाई इंटेंसिटी ब्लास्ट बताया जा रहा है।
धमाके की सूचना के बाद यूपी के सभी प्रमुख जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और कानपुर में पुलिस कप्तान और डीएम स्वयं सड़कों पर उतर आए। प्रयागराज में सुभाष चौराहे पर देर रात तक सघन चेकिंग चली। वाहनों की डिक्की, बूट और यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। सीमाओं पर बैरियर और अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।
धार्मिक नगरों — अयोध्या, काशी और मथुरा — में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
वाराणसी में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता चल सके।
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे और कृष्ण जन्मभूमि मंदिर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान जारी है।
दिल्ली से सटे मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और सहारनपुर में पुलिस ने रेड अलर्ट मोड अपना लिया है। सीमाओं पर नाकेबंदी कर वाहनों और यात्रियों की सख्त जांच की जा रही है। नोएडा में सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा चल रही है, जबकि मॉल्स, मेट्रो स्टेशन और कॉर्पोरेट हब सेक्टर-62 में अतिरिक्त फोर्स तैनात है। मेरठ में पुलिस ने घंटाघर से सर्किट हाउस तक गश्त तेज कर दी है और गाजियाबाद में पुलिस ने रातभर संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया।
प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि धार्मिक स्थलों, परिवहन केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: जैश मॉड्यूल से 2,900 किलो विस्फोटक जब्त, 7 आरोपी दबोचे गए
10 Nov, 2025 08:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसर गजवात-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े एक अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आतंक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं.
2,900 किलोग्राम विस्फोटक अब तक बरामद
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और करीब 2,900 किलोग्राम आईईडी बनाने का सामग्री बरामद किया है. जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया.
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में फरीदाबाद के डॉक्टर मुअज़मिल अहमद गनई और कुलगाम निवासी डॉक्टर आदिल शामिल है. जांच में सामने आया है कि ये लोग विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और सोशल और एजुकेशनल नेटवर्क्स के जरिए फंड जुटा रहे थे.
असॉल्ट राइफल, 2900KG विस्फोटक… फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर्स के ठिकानों से क्या-क्या मिला
पुलिस को मुजम्मिल की निशानदेही पर एक स्विफ्ट कार मिली, जिसमें से क्रिंकोव असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन और 83 राउंड बरामद हुए. इसके अलावा एक पिस्टल, 8 राउंड, दो मैगजीन और दो खाली खोखे भी मिले. ये सभी हथियार उसी स्विफ्ट कार से बरामद किए गए जो अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम करने वाली एक महिला डॉक्टर की बताई जा रही है. पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है.
सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने मुजम्मिल के बताए एक ठिकाने धौज इलाके में छापा मारा. वहां से लगभग 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला, जिसे आठ बड़े और चार छोटे सूटकेस में छुपाकर रखा गया था.
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह विस्फोटक करीब 15 दिन पहले ही मुजम्मिल तक पहुंचा था. इस सामग्री को आतंकी कोड वर्ड में ‘सफेद पाउडर’ कहा जाता है.
धौज वाले कमरे से पुलिस ने 20 टाइमर और 20 बैटरी भी बरामद की हैं. पुलिस का कहना है कि मुजम्मिल ने इस कमरे को सिर्फ विस्फोटक छिपाने के लिए किराए पर लिया था.
डॉक्टर मुजामिल को पुलिस ने दबोचा
फतेहपुर तगा गांव में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली. सुबह से चल रही छापेमारी में एक घर से 2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद की है.
पुलिस के अनुसार, यह घर डॉक्टर मुजामिल ने एक मौलाना से किराए पर लिया था. मौलाना को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि फतेहपुर तगा गांव धौज से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
'व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क'
पुलिस ने बताया कि यह 'व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क' था जिसमें कुछ प्रोफेशनल्स और छात्र आतंकियों से जुड़े हुए थे. वो एन्क्रिप्टेड चैनलों के माध्यम से विचारधारा फैलाने, फंड मूवमेंट और हथियारों की सप्लाई का समन्वय कर रहे थे.
19 अक्तूबर को श्रीनगर के बुनपोरा नौगाम इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर मिलने के बाद मामला दर्ज हुआ था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह नेटवर्क न केवल घाटी बल्कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है.
पकड़े गए सात संदिग्ध आतंकी
गिरफ्तार सात लोगों की पहचान आरिफ निसार डार उर्फ साहिल, यासिर-उल-अशरफ, मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद (सभी श्रीनगर), मौलवी इरफान अहमद (शोपियां), जमीर अहमद अहांगर (गंदरबल), डॉ. मुअज़मिल अहमद गनई (पुलवामा), और डॉक्टर आदिल (कुलगाम) के रूप में हुई है.
फरीदाबाद से डॉक्टर की गिरफ्तारी
डॉक्टर मुअज़मिल को फरीदाबाद में उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया, जहां से पुलिस को 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एके-56 रायफल, AK Krinkov, बरेटा पिस्टल, चीनी स्टार पिस्टल और सैकड़ों कारतूस मिले हैं. पुलिस ने बताया कि यह नेटवर्क सोशल वेलफेयर के नाम पर धन जुटाकर आतंकी गतिविधियों में खर्च करता था.
रविवार को भी मिला था विस्फोटक
गौरतलब है कि इससे पहले, फतेहपुर तगा गांव में रविवार को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था जिसमें एक कश्मीरी डॉक्टर मुजामिल के किराये के कमरे से 360 किलो अमोनिटम नाइट्रेट मिला था. यह कमरा मौलाना को आरोपी को किराये पर दिया था. फरीदाबाद में 360 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट बरामद होने पर हरियाणा DGP ओ.P. सिंह ने कहा, “…मैं इस ऑपरेशन में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देता हूँ, और हमें विश्वास है कि हमने समय रहते एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में सफलता पाई है. विभिन्न एजेंसियाँ इस पर काम कर रही हैं। जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, संबंधित एजेंसियाँ उसे साझा करेंगी. जांच जारी है, इसलिए इस पर और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.”
क्या है मामला
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने सबसे पहले श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने के मामले में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था. पिछले 15 दिनों से ऑपरेशन में तीन दिनों में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे मारे और फिर हरियाणा के फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी छापेमारी की. इस मामले में अब तक कुल 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. दो लोग हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार हुए हैं और यहां पर एक घर से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट. दो राइफल और कई पिस्तौल बरामद किए हैं. इसी तरह, सोमवार को एक अन्य घर में रेड से 2363 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है.
अब तक कुल सात लोग गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में हरियाणा, यूपी और जम्मू एंवं कश्मीर राज्यों से कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पूरे मामले में आरिफ निसार डार उर्फ साहिल – निवासी नवगाम, श्रीनगर, यासिर-उल-अशरफ – निवासी नवगाम, श्रीनगर, मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद – निवासी नवगाम, श्रीनगर, मौलवी इरफान अहमद (मस्जिद के इमाम) – निवासी शोपियां, जमीर अहमद अहंगर उर्फ मुतलाशा – निवासी वाकुरा, गांदरबल, डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई उर्फ मुसैब – निवासी कोईल, पुलवामा, डॉ. अदील निवासी वानपोरा, कुलगाम को अरेस्ट किया है. इनसे से जिसमें मुजम्मिल और आदिल की गिरफ्तारी फरीदाबाद से हुई है.
दिल्ली दहली! लाल किले के पास कार ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत, हाई अलर्ट जारी
10 Nov, 2025 08:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास बड़ा धमाका हुआ है. धमाका खड़ी हुई कार में हुआ है. धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर है. धमाका खड़ी हुई कार में हुआ है. घायलों को लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई. इससे पास खड़ी 8 और गाड़ियों में आग लग गई. इसके बाद इलाके में दशहत मच गई है. वहीं धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है. धमाका शाम 6 बजकर 55 मिनट पर हुआ.
UP में भी अलर्ट जारी
दिल्ली में हाई अलर्ट के साथ ही यूपी में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि डीजीपी ने उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. लखनऊ से संवेदनशील इलाकों में गश्त और चेकिंग बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है.
दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
दिल्ली फायर सर्विस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच से पता चलता है कि विस्फोट एक खड़ी गाड़ी में हुआ. आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अब तक दमकल विभाग की सात गाड़ियां तैनात की गई हैं. हालांकि धमाके की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है.
गेट नंबर एक के पास हुआ विस्फोट
जानकारी के मुताबिक लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट हुआ. जिसके बाद 3 से 4 वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा. अभी नुकसान कितना हुआ है, इसका अभी तक अनुमान नहीं लग सका है. वहीं धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है. बताया जा रहा कि धमाके में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं.
‘ऐसा लगा हम सब मारे जाएंगे’
स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने कहा, ‘मैं पास में ही रहता हूं. मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखने लगा कि क्या हुआ है, तभी एक जोरदार धमाका हुआ.’ एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘मैंने जिंदगी में इतना तेज धमाका कभी नहीं सुना. मैं धमाके की वजह से तीन बार गिरा. ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएंगे.’
लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर धमाका, 9 लोगों की मौत, आतंकी हमले की आशंका, जानिए ताजा अपडेट
10 Nov, 2025 08:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
न्यू दिल्ली : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका में अब तक नौ लोगों की मौत की खबर सामने आई है. अभी यह आकडे और भी आगे बढ़ सकते है. धमाके के बाद दिल्ली को हाई अलर्ट कर दिया गया है.धमाके के बाद दिल्ली पुलिस के साथ अन्य एजेंसी जांच में जुटी है.पूरे मामले में फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुँच कर जांच कर रही है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक विस्फोट के बाद आग की जोरदार लपटे उठी. जिससे कई गाड़ी में आग लग गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है. फिलहाल धमाके की वजह सामने नहीं आई है.
बता दे कि लाल किला के मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक खड़ी कार में ब्लास्ट की बात सामने आई है. इस पूरे मामले में अस्पताल में नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि 4 लोग घायल है. इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आस पास के cctv फूटेज खंगाले जा रहे है. आखिर जिस कार में ब्लास्ट हुआ वह कार कहा से उस जगह पर कैसे पहुंची थी.
हलाकी अब पूरे मामले में यह जांच होगी की यह घटना के पीछे कोई आतंकी साजिश है या फिर कार में CNG सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है.फिलहाल फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँच कर हर बिन्दु पर जांच कर रही है.
iPhone का नया सैटेलाइट फीचर, अब बिना नेटवर्क के भी भेजें मैसेज और फोटो, जानिए कैसे करेगा काम
10 Nov, 2025 07:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Apple अपने iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है. कंपनी अब ऐसा सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर विकसित कर रही है, जिसमें फोन को सैटेलाइट की दिशा में प्वाइंट करने की जरूरत नहीं होगी. यानी आपका iPhone पॉकेट या बैग में रखा हो, तब भी यह स्वतः सैटेलाइट से कनेक्ट हो जाएगा.
इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य इमरजेंसी सिचुएशंस में बेहतर सहायता प्रदान करना है. इससे यूजर को नेटवर्क न होने पर भी SOS संदेश भेजने, मदद मांगने और लोकेशन शेयर करने की सुविधा मिलेगी.
बता दें कि 2022 में लॉन्च हुए iPhone 14 के साथ Apple ने Emergency SOS via Satellite फीचर पेश किया था, जो यूजर्स को मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी इमरजेंसी सर्विस और कॉन्टैक्ट्स से जोड़ता है. बाद में कंपनी ने इसमें रोड साइड असिस्टेंस फीचर भी जोड़ा था. अब Apple इस सिस्टम को और आगे बढ़ाकर Maps और Messages ऐप्स से भी जोड़ने की तैयारी में है.
इस नए फीचर के विकास के लिए Apple ग्लोबलस्टार (Globalstar) सैटेलाइट कंपनी के साथ मिलकर काम कर रहा है. दोनों कंपनियां “Natural Use Function” को और अधिक उपयोगी और सहज बनाने की दिशा में काम कर रही हैं, ताकि यूजर को अब फोन के एलाइनमेंट या दिशा की चिंता न करनी पड़े.
रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले iPhone मॉडल्स में 5G NTN (Non-Terrestrial Network) सपोर्ट भी शामिल किया जाएगा. यह तकनीक सैटेलाइट और मोबाइल टावर दोनों के सिग्नल से एक मजबूत और भरोसेमंद नेटवर्क कवरेज सुनिश्चित करेगी.
भारतीय हज यात्रियों की तैयारियों को लेकर सऊदी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
10 Nov, 2025 07:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) सऊदी अरब (Saudi Arabia) की आधिकारिक यात्रा पर हैं. ये यात्रा हज (Hajj) 2026 के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. इस दौरान जेद्दा में रिजिजू ने द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए. जिसके तहत हज 2026 के लिए भारतीय तीर्थयात्रियों (Indian Pilgrims) का को 175025 हो गया है.
रिजिजू की यह यात्रा 7 से 9 नवंबर तक थी. इस दौरान उन्होंने सऊदी हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फौजान अल रबिया के साथ द्विपक्षीय बैठक की. जिसमें समन्वय, रसद और चल रही हज तैयारियों पर चर्चा हुई. बैठक के बाद जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है.
अधिकारिक बयान के मुताबिक भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुविधाओं, परिवहन, आवास और स्वास्थ्य सहायता पर चर्चा हुई है. बैठक के बाद, दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने हज 2026 के लिए द्विपक्षीय हज समझौते पर साइन किए. इसके अलावा रिजिजू ने तैयारी की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए दूतावास और वाणिज्य दूतावास की टीमों के साथ समीक्षा बैठकें भी कीं और सऊदी अधिकारियों के साथ उनके समन्वय की सराहना की.
मंत्री ने हज यात्रियों के बुनियादी ढांचे को समझने के लिए जेद्दा और ताइफ में टर्मिनल 1 और हरमैन स्टेशन सहित हज और उमराह से संबंधित खास जगहों का दौरा किया. उन्होंने दोनों शहरों में भारतीय समुदाय के लोगों से भी बात की. रिजिजू ने एक्स पर लिखा कि यह भारत-सऊदी अरब संबंधों को गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और कहा, “हज 2026 पर हमारी चर्चा ने सभी हज यात्रियों के लिए एक सुरक्षित, निर्बाध और आध्यात्मिक रूप से संतुष्टिदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की.”
खालिस्तानी समर्थकों की दिलजीत दोसांझ को खुली धमकी- ‘शो रद्द कर दो वरना…’
10 Nov, 2025 06:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डेस्क: पंजाबी सिंगर (Punjabi Singer) और सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) एक बार फिर खालिस्तानी समर्थकों (Khalistani Supporters) के निशाने पर हैं. हाल ही में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुए उनके लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की.
पर्थ में दिलजीत दोसांझ के शो के दौरान कुछ खालिस्तानी समर्थक दर्शकों के बीच घुस गए और मंच के पास जाकर नारेबाजी करने लगे. हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया. दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी और हजारों की भीड़ ने तालियों और चीयर्स के साथ उनका हौसला बढ़ाया. यह पूरी घटना उस समय हुई जब पहले से ही पन्नू ने दिलजीत को धमकी दी थी कि वह विदेशों में उनके आयोजनों को बाधित करेगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिस्तानी समर्थक समूहों ने अब न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में होने वाले दिलजीत दोसांझ के अगले कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी है. सोशल मीडिया पर जारी संदेशों में पन्नू ने दावा किया है कि वह दिलजीत के शो को नहीं होने देगा और इसके लिए अपने समर्थकों को सक्रिय किया है.
दिलजीत दोसांझ को लगातार मिल रही धमकियां इस बात की ओर इशारा करती हैं कि विदेशों में सक्रिय खालिस्तानी तत्व अब भारतीय कलाकारों को भी अपने राजनीतिक एजेंडे में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं. इन तत्वों का उद्देश्य विदेशों में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाना और वहां मौजूद भारतीय समुदाय में तनाव पैदा करना है. हालांकि, दिलजीत दोसांझ ने अब तक इन धमकियों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि “संगीत और कला किसी धर्म या राजनीति की सीमाओं में नहीं बंधी होती.”
स्पाइसजेट फ्लाइट SG 670 के इंजन में आई खराबी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
10 Nov, 2025 05:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डेस्क: मुंबई (Mumbai) से कोलकाता (Kolkata) जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट (SpiceJet Flight) SG 670 को उस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) करनी पड़ी, जब विमान में तकनीकी खराबी आ गई. पायलट ने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी और एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. फ्लाइट SG 670 रविवार (9 नवंबर 2025) की रात मुंबई से कोलकाता आ रही थी. यात्रियों के अनुसार उसका एक इंजन बीच हवा मे ही फेल हो गया इसलिए ऐसा करना पड़ा था.
कोलकाता एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना के बाद एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए फुल इमरजेंसी घोषित की गई थी, जिसे रात 11:38 बजे वापस ले लिया गया. घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर दमकल की गाड़ियां और मेडिकल टीमें तैनात कर दी गई थीं. इस बीच एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारी घटना की तकनीकी जांच में जुटे हैं. सवाल ये है कि ये खराबी इंजन के फेल होने के कारण हुई थी ? क्योंकि इमरजेंसी लैंडिंग उसी तरफ इशारा कर रही है. इस पूरे मामले पर एयरलाइन का जवाब आना बाकी है.
ऑपरेशन फरीदाबाद: पुलिस ने डॉक्टर के घर छापा मारकर बरामद किए हथियार और विस्फोटक
10 Nov, 2025 02:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदाबाद। हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बीती रात फरीदाबाद में छापेमारी कर सबको चौंका दिया. यहां एक डॉक्टर से घर से 300 किलो विस्फोटक सामग्री, राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं. आरोपी डॉक्टर की पहचान मुजम्मिल के रूप में हुई है, जो अल-फलाह विश्वविद्यालय में पढ़ाता था.
जानिए पुलिस को क्या-क्या मिला?
पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से एक असॉल्ट राइफल, एक पिस्टल, तीन मैगजीन और 83 जिंदा कारतूस, आठ जिंदा कारतूस, दो खाली मैगजीन, आठ बड़े और चार छोटे सूटकेस, 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है. इसके अलावा, 24 रिमोट, 20 टाइमर बैटरियां, वॉकी-टॉकी सेट, लगभग 5 किलोग्राम भारी धातु, इलेक्ट्रिक तार, बैटरियां और अन्य संदिग्ध सामग्री भी जब्त की गई है. अमोनियम नाइट्रेट को लेकर चल रही खबरों पर पुलिस ने बताया कि यह आरडीएक्स नहीं है, बल्कि अमोनियम नाइट्रेट है. वहीं बरामद की गई राइफल राइफल AK-47 जैसी है, लेकिन उससे थोड़ी छोटी है.
दिन में 5 बार पढ़ता था नमाज
पुलिस ने इस मामले में एक डॉक्टर और एक मुस्लिम धर्मगुरू को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद इमाम की पत्नी ने बताया कि उन्हें पुलिस क्यों ले जा रही है, इसकी जानकारी नहीं है. वे पिछले 20 सालों से मस्जिद की सेवा में जुड़े थे. पत्नी ने यह भी बताया कि वे हर दिन पांच बार नमाज पढ़ने जाते थे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले को लेकर अभी ऑपरेशन जारी है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, उसके बाद ही खुलासा हो पाएगा.
किराए के मकान में रखता था संदिग्ध सामग्री
जानकारी के अनुसार पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों के चलते अनंतनाग के एक डॉक्टर आदिल अहमद को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान ही फरीदाबाद में एक किराए से मकान लेकर रहे डॉक्टर के यहां छापेमार कार्रवाई की. इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक समेत कई संदिग्ध सामग्री मिली. आरोपी ने यह कमरा सिर्फ सामान रखने के लिए ही 3 महीने पहले लिया था.
4 राज्यों के कनेक्शन खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब आरोपी को गिरफ्तार कर चार राज्यों (हरियाणा, यूपी, गुजरात और जम्मू-कश्मीर) के कनेक्शन को खंगाल रही है. मकान मालिक ने बताया कि घर को किराए पर लेते समय आरोपी ने कहा था कि सिर्फ कमरा को किराए से लेकर उसमें सामान रखना है. बैग रखा लेकिन उसमें क्या है? इसकी जानकारी किसी को नहीं.
केदारनाथ-बद्रीनाथ में उमड़ा जनसैलाब, अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस का एक्शन
