देश
दिल्ली विस्फोट पर सख्त हुए अमित शाह, बोले– अपराधी बच नहीं पाएंगे
12 Nov, 2025 08:35 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: दिल्ली विस्फोट मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए हैं। शाह ने कहा कि इस घटना में शामिल हर अपराधी को खोजकर कड़ी सजा दी जाएगी। सोमवार शाम लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में 12 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने के बाद उन्होंने दो उच्च-स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की।
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (X) पर लिखा, “वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली कार विस्फोट पर समीक्षा बैठक की। उन्हें घटना के पीछे के हर अपराधी की तलाश करने का निर्देश दिया है। इस कृत्य में शामिल सभी लोगों को हमारी एजेंसियों की कड़ी फटकार का सामना करना पड़ेगा।”
पहली बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और एनआईए के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते मौजूद थे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक में सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोट के बाद की स्थिति और प्रारंभिक जांच रिपोर्ट की विस्तृत प्रस्तुति दी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने विस्फोट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। यह निर्णय इस बात का संकेत है कि केंद्र सरकार इस घटना को आतंकी हमला मान रही है, क्योंकि एनआईए को केवल आतंकवादी मामलों की जांच का अधिकार है।
अधिकारियों के अनुसार, सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके में 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई, 20 घायल हुए और कई वाहन जलकर खाक हो गए।
ये हैं दिल्ली ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड डॉक्टर’..!
12 Nov, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली. पहला डॉ. उमर मोहम्मद, दूसरा डॉ. मुजम्मिल शकील और तीसरा डॉ. आदिल अहमद… इनमें से आदिल के घर से एके-47 भी मिली थी… एक तरह से बहुत बड़ी साजिश (Big conspiracy) को भी हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियों (security agencies) ने नाकाम किया है, क्योंकि सोमवार सुबह ही फरीदाबाद (Faridabad) और जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में एक ज्वाइंट ऑपरेशन चला था, जिसमें दो अलग-अलग घरों से करीब 2,900 किलो आईईडी बनाने वाला केमिकल, हथियार और गोला बारूद बरामद हुए थे… इससे पहले भोपाल से भी एक आतंकी, जो सीए की तैयारी कर रहा था उसे भी दिल्ली पुलिस ने उठाया था… खबर है कि पिछले कई महीनों से एक बड़े आतंकी नेटवर्क को धराशायी करने में हमारी सुरक्षा एजेंसियां जुटी थीं और कल हुए इस हमले के बाद धरपकड़ और भी तेज हो चुकी..!
केनरा बैंक अधिकारियों की एकता का संदेश विशाखापत्तनम से
11 Nov, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
विशाखापत्तनम। इस महीने की 8 तारीख को शुरू हुआ केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का 20वां राष्ट्रीय त्रिवार्षिक सम्मेलन सोमवार को भव्यता के साथ संपन्न हुआ। केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्री के सत्यनारायण राजू मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।उद्घाटन समारोह के अवसर पर बोलते हुए, सत्यनारायण राजू ने केनरा बैंक के विकास में केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवा महासचिव के रविकुमार के नेतृत्व में देश भर के सभी बैंक अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई बैंकिंग सेवाएं देश की प्रगति में बहुत योगदान दे रही हैं। एमडी ने कहा कि जब वह बैंक अधिकारियों के कल्याण और बैंक के विकास के लिए रविकुमार के प्रयासों, कड़ी मेहनत, दूरदर्शिता और विचारों को देखते हैं, तो खुद को आईने में देखते हैं। इस कार्यक्रम में, एसोसिएशन ने "द मास्टर स्टिच" नामक एक पुस्तक का विमोचन किया, जिसमें सत्यनारायण राजू की माँ श्रीमती राम सीता के जीवन का वर्णन है। उन्होंने कहा कि उनकी मां के उन्हें पढ़ाने के प्रयासों ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। महासचिव के रविकुमार ने कहा कि देशभर के बैंक अधिकारियों की एकता ही उनकी ताकत है और उसी ताकत ने उन्हें देश का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड यूनियन बनाया है. बैंक अधिकारियों की समस्याओं का समाधान ही लक्ष्य है और एकता ही रास्ता है। उन्होंने कहा कि केनरा बैंक पिछले तीन वर्षों में अपना कारोबार सात लाख करोड़ तक बढ़ाने में सफल रहा है और इसका मुख्य कारण बैंक अधिकारियों की कड़ी मेहनत है। रविकुमार ने एसोसिएशन की मांगों को पूरा करने और केनरा बैंक अधिकारियों के कल्याण, प्रगति और विकास में योगदान देने के लिए एमडी सत्यनारायण राजू को धन्यवाद दिया। दूसरे दिन विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को मंच पर आमंत्रित किया गया. महासचिव ने रिपोर्ट प्रस्तुत की. देश भर से आये प्रतिनिधियों ने व्यापक चर्चा में भाग लिया। उन्होंने बैंक अधिकारियों के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और 100 प्रस्ताव पेश किए और उन्हें मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि वे इन प्रस्तावों पर बैंक प्रबंधन से चर्चा करेंगे और इन्हें सफल बनाने का काम करेंगे. रविकुमार ने एआई प्रौद्योगिकी द्वारा लाए गए परिवर्तनों के लिए तैयारी करने और उसके अनुसार ज्ञान विकसित करने का आह्वान किया। एसोसिएशन में अनुशासन और केनरा बैंक में विकास उनकी नीतियां हैं। उन्होंने घोषणा की कि वे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के प्रयासों का कड़ा विरोध करते हैं। अंतिम दिन कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उन्होंने इन तीन वर्षों में सदस्यों के लिए शुरू की गई सभी कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बताया। सभी सदस्यों ने उन्हें वित्तीय अनुशासन के लिए बधाई दी. इसके बाद, नई केंद्रीय समिति का चुनाव किया गया। के *रविकुमार को फिर से महासचिव, राजीव निगम को अध्यक्ष, पी जैकब चेयरमैन और राम प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। रविकुमार को तीसरी बार महासचिव चुने जाने पर सभी सदस्यों ने बधाई दी।भोपाल से संजय गोयल (वाइस चेयरमैन),के के त्रिपाठी को आल इंडिया के (वाइस प्रसिदेंड) , विभू जोशी (सी सी मेंबर) टी एन वेंडिया (डी जी एस )तथा मनीष चतुर्वेदी (ए जी एस), भोपाल से चुने गए। केंद्रीय कमेटी का अभिनंदन किया गया। रविकुमार ने उन 50,000 सदस्यों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन पर भरोसा किया और कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने देश भर से एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और अधिकारियों की बड़ी भागीदारी और सम्मेलन को सफल बनाने की सराहना की।उन्होंने विशाखापत्तनम में तीन दिनों तक इतने बड़े राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए स्वागत समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद और समिति के सदस्यों को बधाई दी।
विस्फोट से 3 घंटे पहले तक लाल किले के पास पार्किंग में खड़ी थी कार
11 Nov, 2025 07:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए बम धमाके के सीसीटीवी फुटेज गंभीरता से देख रही है। मामले जांच को गति देते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर संदिग्ध वाहन की गतिविधियों का पता चल रहा है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह कार वहां किसने लाकर खड़ी की, कार में कौन-कौन बैठा था, और इसे बाद में कौन लेकर गया। जांच दल यह भी पता लगा रहा है कि कार कहां से आई, कैसे लाल किला तक पहुंची और बाद में किस रास्ते से आगे बढ़ी। पुलिस ने आसपास की सड़कों और पार्किंग टोल प्लाज़ा सहित 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। जांचकर्ता वाहन के पूरे रास्ते का भी पता लगा रहे हैं, जैसे कि वह कहां से आई, वह लाल किले की पार्किंग में कैसे पहुंची, और बाद में वह स्मारक के ठीक सामने स्थित ट्रैफिक सिग्नल की ओर कैसे पहुंची।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी से पता चलता है कि सफेद रंग की आई-20 कार दोपहर करीब 3 बजकर 19 मिनट पर लालकिला पार्किंग में आकर खड़ी हुई थी। यह करीब तीन घंटे तक वहीं खड़ी रही और शाम लगभग 6 बजकर 48 मिनट पर पार्किंग से बाहर निकली। उस समय इलाके में काफी भीड़ थी। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा, फुटेज में संदिग्ध अकेला दिखाई दे रहा है। दरियागंज जाने वाले रास्ते की भी जांच की जा रही है। पार्किंग में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से भी पूछताछ की जाएगी। इस मामले में यूएपीए की धाराओं 16 और 18, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और विस्फोट से पहले की घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश जारी है।
दिल्ली ब्लास्ट केस में पुलवामा से बड़ा गिरफ्तारी...डॉक्टर सज्जाद अहमद माला के पास से मिले कई अहम सुराग
11 Nov, 2025 03:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Major Arrest in Delhi Blast Probe: दिल्ली ब्लास्ट के बाद लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े मामले में पुलवामा से एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया है. जिसकी पहचान सज्जाद अहमद माला के रूप में हुई है. कुल मिलाकर अब तक 6 डॉक्टरों का कनेक्शन सामने आया है. डॉक्टर सज्जाद, उमर का दोस्त है.
पुलिस ने डॉ. सज्जाद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. क्योंकि सज्जाद, आतंकी उमर का का काफी करीबी माना जाता है. ऐसे में पुलिस के लिए जांच करना जरूरी हो जाता है. वहीं सूत्रों की मानें तो सज्जाद के खिलाफ कई अहम सबूत मिले हैं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. अभी इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है. फिलहाल जांच जारी है.
आतंकी उमर का दोस्त है डॉक्टर सज्जाद
सोमवार को लाल किले के पास कार में विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. जिस कार में यह ब्लास्ट हुआ, उसे आतंकी उमर चला रहा था. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस की माने तो अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और डिटोनेटर का इस्तेमाल करने की संभावना है. इसके संबंध आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं. जिस दिन यह ब्लास्ट हुआ, उसी दिन फरीदाबाद से करीब 2900 किग्रा. विस्फोटक जब्त किया गया था.
अब तक 4 डॉक्टर पकड़ाए, 1 फरार
हालांकि पुलिस ने इस मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी है. घटना के कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने 3 डॉक्टरों समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है. अब तक इस मामले में 4 डॉक्टरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं एक डॉक्टर घर पर ताला लगाकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है. इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.
मिडिल बर्थ का इस्तेमाल करने के लिए रेलवे ने बनाया नियम, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
11 Nov, 2025 03:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Railways Travel Rule: भारतीय रेलवे में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे आए दिन अपने नियमों में बदलाव करता रहता है. ऐसे में लोगों के बीच मिडिल बर्थ को लेकर सबसे बड़ा कन्फ्यूजन रहता है कि मिडिल बर्थ का इस्तेमाल कब किया जा सकता है. रेलवे ने इसको लेकर भी कुछ नियम बनाए है जिन्हें जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. आइए आपको बतातें है कि मिडिल बर्थ को लेकर रेलवे के क्या नियम है.
किस समय कर सकते हैं मिडिल बर्थ का इस्तेमाल?
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, किसी भी रिजर्व्ड कोच में मिडिल बर्थ का इस्तेमाल रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किया जा सकता है. इसमें सोने के लिए रेलवे के द्वारा ये समय निर्धारित किया गया है. ऐसे में मिडिल बर्थ वाले यात्री रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अपनी सीट खोलकर सो सकते हैं. नियम के अनुसार, मिडिल बर्थ के पैसेंजर को कोई भी रात 10 बजे के बाद सीट पर सोने से बाधित नहीं कर सकता. 10 से 6 का समय सोने का आधिकारिक समय माना गया है और इस नियम का पालन सभी यात्रियों को करना होता है.
दिन में नहीं खोल सकते मिडिल बर्थ
रेलवे के नियम के अनुसार, दिन में मिडिल बर्थ का इस्तेमाल प्रतिबंधित होता है. सुबह 6 बजे के रात 10 बजे तक मिडिल बर्थ को बंद रखना अनिवार्य होता है. दिन के समय मिडिल बर्थ का इस्तेमाल बैठने या सोने के लिए नहीं किया जा सकता है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि लोअर बर्थ वाले यात्रियों को बैठने की जगह मिल सके. अगर कोई यात्री रात 10 बजे से पहले मिडिल बर्थ को इस्तेमाल करता है तो लोअर बर्थ वाला यात्री को उसे रोकने का अधिकार होता है. वो टीटी से इसकी शिकायत भी कर सकता है.
रेलवे के अन्य जरूरी नियम
रेलवे के ऐसे और भी कई नियम होते हैं यात्रियों को जिनका पालन करना अनिवार्य होता है. रेलवे के तहत यात्रा के दौरान ट्रेन में धूम्रपान और शराब पीना वर्जित होता है. ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर यात्री पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है. इसके अलावा ट्रेन में मारपीट करना, तेज आवाज में बात करना या गाना बजाना भी वर्जित होता है. वहीं रेलवे के नियमों के अनुसार, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक टीटी यात्रियों के टिकट चेक नहीं कर सकते ताकि यात्री आराम से सो सके. हालांकि, ये नियम रात 10 बजे के बाद ट्रेन में सवार होने वाले यात्री पर यह नियम उस पर लागू नहीं होता.
राजनाथ सिंह का सख्त बयान—दिल्ली धमाके के गुनहगारों को मिलेगी कड़ी सजा
11 Nov, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। लाल किले के सामने हुए ब्लास्ट के बाद पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर है। बीती रात से ही जांच एजेंसिया मौके पर मौजूद हैं। कई घंटों की पड़ताल के बाद साफ हो गया है कि लाल किले पर कार में हुआ धमाका एक आतंकी हमला था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब रक्षा मंत्री राजधानी सिंह ने भी इस हमले को लेकर चेतावनी जारी की है।
राजनाथ सिंह का कहना है कि धमाके की साजिश रचने वालों को किसी की कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
रक्षा मंत्री ने क्या कहा?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "इस धमाके की जांच की जा रही है। जांच में जो कुछ भी पता चलेगा, उसे लोगों के सामने रखा जाएगा। मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि जो कोई भी इस हमले का जिम्मेदार होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।"
रक्षा मंत्री ने एक डिफेंस कॉनक्लेव में भाषण के दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा-
इस घटना में अपनी जान गंवाने वालों के प्रति मैं हृदय से संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को शक्ति मिले।
दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी हमला
बता दें कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए धमाके से पूरी राजधानी में सनसनी फैल गई है। दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि लाल किला के सामने कार में हुआ धमाका आतंकी घटना ही थी।
दिल्ली धमाके की जांच शुरू हो चुकी है। अब सरकार इसपर विचार कर रही है कि हमले की छानबीन राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेंगी या स्पेशल सेल? आज शाम तक केस की जांच किसी एजेंसी को सौंप दी जाएगी।
बाबा बागेश्वर बोले: कट्टरपंथी मजहबी लोगों पर लगाम लगाने का समय
11 Nov, 2025 02:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्री ने दिल्ली कार धमाके पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना को अमानवीय बताकर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
कट्टरपंथी मजहबी विचारधारा के लोगों ने किया
बाबा बागेश्वर ने कहा कि जब भी इस तरह के धमाके हुए हैं, उनमें कहीं न कहीं कट्टरपंथी मजहबी विचारधारा के लोगों ने किया। ऐसे कृत्य भारत, भारत माता और सनातन को लक्ष्य बनाकर किए गए। कल जो हुआ घोर अमानवीय है, जिन्होंने अपने प्राण गंवाये भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि कट्टरपंथी मजहबी लोगों पर लगाम लगाने के लिए सनातनियों को एक होना ही पड़ेगा। हम एक बात कहना चाहते हैं, चाहे कितना भी भारतीयों को डरा दो या सनातनियों को डरा दो। हम ना डरेंगे, ना झुकेंगे और ना रुकेंगे। आज यात्रा का पांचवां दिन है जब तक सनातनी एक नहीं हो जाते हैं, तब तक पदयात्रा करते रहेंगे।
बाबा बागेश्वर की पदयात्रा का पांचवां दिन
सनातन हिंदू एकता यात्रा पदयात्रा’ का मंगलवार को पांचवां दिन है। दिल्ली में धमाके के बाद बाबा बागेश्वर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, सुरक्षा बलों की दो अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है। पहले ही हरियाणा पुलिस ने की 3 कंपनियां सुरक्षा में तैनात थीं, हरियाणा के पलवल से यात्रा उत्तर प्रदेश के मथुरा की ओर रवाना हो गई है। पदयात्रा के दौरान साधु-संत के साथ सड़क पर ही बैठ गए, उन्होंने वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ खाना खाया।
दिल्ली कार ब्लास्ट: पीएम मोदी का कड़ा संदेश, कहा- साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा
11 Nov, 2025 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
PM Modi on Delhi Blast: दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान आया है. पीएम मोदी मंगलवार को भूटान के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. यहां राजधानी थिम्पू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दिल्ली कार ब्लास्ट पर कहा कि इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. सभी ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.
पूरा देश आज उनके साथ खड़ा है- पीएम
पीएम मोदी ने आगे कहा, “आज मैं बहुत दुखी मन से यहाँ आया हूँ. कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी को बहुत दुखी किया है. मैं प्रभावित परिवारों का दुःख समझता हूँ. पूरा देश आज उनके साथ खड़ा है. मैं कल रात भर इस घटना की जाँच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में था. हमारी एजेंसियाँ इस साज़िश की तह तक पहुँचेंगी.
कल देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें एक कार में ब्लास्ट के बाद अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हैं. इस हमले के तार फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं.
दिल्ली धमाके का पुलवामा कनेक्शन: तारिक से उमर तक कैसे पहुंची i-20 कार, जानिए पूरी कहानी"
11 Nov, 2025 01:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम कार के अंदर एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई. जबकि 20 लोग घायल हुए हैं. जांच के दौरान सनसनीखेज खुलासा सामने आया है. सूत्रों की मानें तो जिस i-20 कार में धमाका हुआ, उसका पुलवामा कनेक्शन भी सामने आ रहा है. कार को कई बार खरीदा-बेचा गया. नई कार को गुरुग्राम के सलमान ने खरीदी, फिर पुलवामा के रहने वाले तारिक और उसके बाद उमर तक कैसे पहुंची. यहां जानें पूरा कनेक्शन.
कार की जांच में सामने आया कि इस कार को गुरुग्राम के किसी सलमान नाम के व्यक्ति ने खरीदा था. जब पुलिस ने उसे डिटेन किया तो बताया कि वह अपनी कार डेढ़ साल पहले दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी. इसके बाद जब देवेन्द्र से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कार को अंबाला में बेच दी.
पुलवामा के तारिक ने खरीदी थी कार
अंबाला में कार खरीदने वाले युवक ने पुलवामा निवासी तारिक को बेच दी. तारिक की कार खरीदते फोटो भी सामने आई है. जिसके बाद पुलिस अब हर एंगल से जांच करने में जुट गई है. इसी बीच सूत्रों से एक और जानकारी सामने आई कि इस कार को कश्मीर निवासी उमर उपयोग कर रहा था. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन इसका कार कनेक्शन सामने आ रहा है. फिलहाल, जांच जारी है.
पुलिस को शक, कार में था उमर
इस धमाके को लेकर खुफिया एजेंसियों को शक है कि आई-20 कार में फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था. इसका सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें उमर जैसा शख्स काला मास्क लगाए हुए दिख रहा है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि कार में बैठा युवक उमर ही है. पुलिस उसका डीएनए टेस्ट करवाएगी. इसके बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद ही सवार था या नहीं. जानकारी के अनुसार आई-20 कार ने हरियाणा से दिल्ली में बदरपुर के रास्ते प्रवेश की थी.
UAPA के तहत केस दर्ज
फिलहाल, पुलिस की जांच में जम्मू-कश्मीर के लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसमें तारिक और उमर मोहम्मद शामिल है. दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: लाल किले के पास धमाके के बाद पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी, जानिए किन रूट्स पर रहेगा प्रतिबंध
11 Nov, 2025 01:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। शहर के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नए डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए हैं।
मंगलवार को जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में बताया गया कि “11 नवंबर 2025 को आपात स्थिति के चलते छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक नेताजी सुभाष मार्ग के दोनों ओर की चौड़ाई और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।”
पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुबह 6 बजे से अगले आदेश तक इन रास्तों से बचें और परेशानी मुक्त यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। इस दौरान छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक, और इसके विपरीत दिशा में किसी भी वाहन की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
लाल किला अगले आदेश तक बंद
धमाके के बाद सुरक्षा कारणों से लाल किला को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सोमवार शाम करीब 7 बजे हुंडई i20 कार में हुए धमाके में 12 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। घायलों का इलाज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
घटना की जांच दिल्ली पुलिस, एफएसएल और केंद्रीय जांच एजेंसियां मिलकर कर रही हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके में डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ते और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
दिल्ली कार ब्लास्ट पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, महाकाल मंदिर समेत पूरे प्रदेश में सुरक्षा बढ़ाई गई
11 Nov, 2025 01:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Delhi Blast Reaction: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है। इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में नागरिकों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
घटना के बाद प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों पर सघन जांच की जा रही है। साथ ही, पूरे उज्जैन शहर में चेकिंग अभियान तेज कर दिए गए हैं।
प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों—भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। मध्य प्रदेश डीजी इंटेलिजेंस ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। रेलवे स्टेशनों पर RPF और पुलिस टीमों द्वारा बैग जांच, डॉग स्क्वॉड और एक्स-रे मशीनों की सहायता से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली धमाके से पहले मध्य प्रदेश से दो संदिग्ध युवकों — कामरान और आदनान — को गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर आतंकवादी संगठन ISIS से संपर्क में रहने और धमाका करने की साजिश रचने का आरोप है।
दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद अब मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
दिल्ली कार ब्लास्ट अपडेट: 8 की मौत, छत्तीसगढ़ के प्रशांत बघेल की कार भी चपेट में
11 Nov, 2025 12:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Delhi Blast Update: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर 2025 की शाम हुए भयानक कार ब्लास्ट हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं, जिनमें छत्तीसगढ़ निवासी प्रशांत बघेल की कार भी शामिल थी।
जानकारी के मुताबिक, CG 04 PY 6021 नंबर की यह i-20 कार बालोद जिले के रहने वाले प्रशांत बघेल के नाम पर रजिस्टर्ड है। प्रशांत ने यह कार अक्टूबर 2024 में खरीदी थी। फिलहाल वे छत्तीसगढ़ में रहते हैं, जबकि उनका छोटा भाई दिल्ली में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उनका भाई यह कार रायपुर से दिल्ली लेकर गया था।
हादसे के वक्त कार को उनके एक दोस्त ने किसी काम से लिया हुआ था। उसी दौरान रेड फोर्ट (लाल किला) के पास हुए इस विस्फोट में वह हादसे का शिकार हो गया। कार में सवार युवक को चोटें आई हैं, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ब्लास्ट वाली i-20 कार का संबंध पुलवामा के उमर मोहम्मद और फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा हो सकता है।
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: कश्मीर से उमर मोहम्मद के दो भाई गिरफ्तार, 13 संदिग्ध हिरासत में
11 Nov, 2025 12:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई कार ब्लास्ट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सुरक्षाबलों ने 10 नवंबर की देर रात जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और श्रीनगर में कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान ब्लास्ट केस से जुड़े आरोपी डॉक्टर उमर मोहम्मद के दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 13 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सभी से लगातार पूछताछ जारी है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, जिस i-20 कार में विस्फोट हुआ, वह उमर मोहम्मद की ही थी। उमर का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से बताया जा रहा है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ा था, जिसके ठिकाने से करीब 2900 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी।
सूत्रों के अनुसार, उमर पुलवामा का रहने वाला है और कार ब्लास्ट में उसकी संलिप्तता को लेकर जांच जारी है। एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें उमर जैसा दिखने वाला व्यक्ति काले मास्क में कार में बैठा दिखाई देता है। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वह व्यक्ति वास्तव में उमर ही है।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में उमर मोहम्मद और तारिक समेत कई लोगों के खिलाफ UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई कार कैसे पुलवामा के तारिक से उमर तक पहुंची।
बड़ी आतंकी साजिशों का पर्दाफाश: दो डॉक्टर समेत 7 गिरफ्तार, जैश के सबसे बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश
11 Nov, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद से केमिकल, फरीदाबाद से 350 किलो विस्फोटक सामग्री मिली
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 2,900 किलो विस्फोटक किया जब्त
12 सूटकेस में रखा था विस्फोटक, डॉक्टर के घर से राइफल समेत हथियारों का जखीरा मिला; एक इमाम भी पकड़ा
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जैश-ए-मोहम्मद और अंसर गजवात-उल-हिंद से जुड़े एक अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आतंक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और करीब 2,900 किलोग्राम आईईडी बनाने का सामग्री बरामद किया है। जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया।
सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और सूझ-बूझ से देश में बड़ी आतंकी वारदात टल गईं हैं। एक तरफ गुजरात एटीएस ने देश में रसायनिक हमले की खतरनाक साजिश का भंडाफोड़ किया। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए यूपी के सहारनपुर से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया। अब उस डॉक्टर से जुड़े एक व्यक्ति के फरीदाबाद स्थित घर से 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद होने की खबर है। अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया जाता है। गौरतलब है कि दोनों ही मामलों में गिरफ्तार लोगों में मेडिसिन की पढ़ाई करने वाले डॉक्टर शामिल हैं।
जम्मू कश्मीर में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
पुलिस के अनुसार, 19 अक्तूबर को श्रीनगर के बुनपोरा, नौगाम में कई जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें पुलिस और सुरक्षाबलों को धमकाया गया था। इसके बाद एफआईआर संख्या 162/2025 दर्ज की गई और जांच शुरू हुई। जांच में यह सामने आया कि यह नेटवर्क शिक्षित और पेशेवर युवाओं से जुड़ा था और विदेशी संपर्कों के माध्यम से संचालित हो रहा था। जांच में पता चला कि यह समूह एन्क्रिप्टेड चैनलों के जरिए भर्ती, समन्वय, धन-संग्रह और लॉजिस्टिक्स का काम करता था। धनराशि पेशेवर और शैक्षणिक नेटवर्क के माध्यम से, सामाजिक या धर्मार्थ कारणों का बहाना बनाकर जुटाई जा रही थी। आरोपी आतंकवाद के लिए लोगों की पहचान, उन्हें कट्टर बनाने और हथियार/आइईडी बनाने के लिए सामग्री जुटाने में जुड़ा हुआ पाए गया है।
गुजरात एटीएस ने विफल किया रसायनिक हमला
गुजरात एटीएस ने देश में एक खतरनाक रसायनिक हमले की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकी देश में रसायनिक हमले की साजिश रच रहे थे और इसके लिए खतरनाक जहर राइसिन को बनाने की कोशिश कर रहे थे। राइसिन का नाम, अंतरराष्ट्रीय रसायन और रसायनिक हथियारों की सूची में शामिल है। गुजरात एटीएस ने रविवार को कहा कि गिरफ्तार तीनों संदिग्धों का आतंकी कनेक्शन है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों में से एक डॉक्टर है, जिसने चीन से मेडिकल की पढ़ाई की है। आरोपियों की पहचान डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैयद (35 वर्षीय), हैदराबाद निवासी, आजाद सुलेमान शेख (20 वर्षीय) उत्तर प्रदेश के शामली का निवासी और सुहैल मोहम्मद सलीम खान (23 वर्षीय) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर का निवासी, के रूप में हुई है। एटीएस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, 30 जिंदा कारतूस, चार लीटर अरंडी का तेल बरामद किया है।
खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने बिछाया जाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि डिप्टी एसपी एल चौधरी को खुफिया सूचना मिली थी कि अहमद मोहियुद्दीन सैयद नाम का व्यक्ति जो भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहा है, वह अहमदाबाद पहुंचा है। सूचना के आधार पर एटीएस एसपी के सिद्धार्थ के नेतृत्व में अहमदाबाद-मेहसाणा रोड पर स्थित अदलाज टोल प्लाजा के पास एक कार से अहमद मोहियुद्दीन सैयद को पकड़ा गया। आरोपी के पास से दो ग्लोक पिस्टल, एक बेरेटा पिस्टल, कई लीटर अरंडी का तेल भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह देश में आतंकी हमला करने की साजिश रच रहा था।
फरीदाबाद से अमोनियम नाइट्रेट बरामद
हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरीदाबाद के धौज में डॉक्टर के घर से 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ है। कमरे से अमोनियम नाइट्रेट से भरे 14 बैग, 2 ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल और एके-47 बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध मुजम्मिल शकील की निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी एक डॉक्टर है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने दो दिन पहले सहारनपुर से जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले डॉक्टर आदिल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद आदिल की निशानदेही पर उसके साथी डॉ. मुजम्मिल शकील का पता चला। जब पुलिस ने फरीदाबाद स्थित मुजम्मिल शकील के आवास पर छापा मारा, तो यहां से टीम को 14 बैग अमोनियम नाइट्रेट, दो ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल और एक एके-47 राइफल बरामद हुई है। यह बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि अमोनियम नाइट्रेट का इतनी बड़ी मात्रा में मिलना किसी बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहा है।
हाफिज सईद रच रहा आतंकी हमले की साजिश
खुफिया रिपोट्र्स से पता चला है कि आतंकी हाफिज सईद से जुड़े आतंकी भारत में हमले की साजिश रच रहे हैं। गौरतलब है कि इस हमले को बांग्लादेश की जमीन से अंजाम दिया जा सकता है। हाल ही में लश्कर ए तैयबा के शीर्ष आतंकी सैफुल्लाह सैफ ने एक रैली के दौरान खुलासा किया कि हाफिज सईद बांग्लादेश से भारत में हमले की साजिश रच रहा है। उसने दावा किया कि लश्कर के आतंकी पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) में सक्रिय हैं।
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
