देश
दिल्ली ब्लास्ट: एलएनजेपी अस्पताल में बिलाल ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या बढ़ी
13 Nov, 2025 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। लाल किला आतंकी हमले के बाद अब मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है। एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती 35 वर्षीय बिलाल हसन ने बुधवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बिलाल के फेफड़े और आंतें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। वह सोमवार से वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। अस्पताल में अभी भी 20 घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
दिल्ली ब्लास्ट की जांच में सामने आया है कि लाल किला धमाके में शामिल ‘सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल’ ने विस्फोटक सामग्री खरीदने के लिए 26 लाख रुपये नकद जुटाए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार, इस साजिश में शामिल चारों आरोपी डॉक्टर, डॉ. मुजम्मिल गनई, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ. शाहीन सईद और डॉ. उमर नबी ने संयुक्त रूप से यह धनराशि इकट्ठा की थी। पुलवामा निवासी और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर रहे डॉ. उमर नबी के जिम्मे यह रकम सौंपी गई थी। सोमवार शाम धमाके के वक्त वही हुंडई आई20 कार चला रहा था, जिसमें आईईडी लगाया गया था।
सुरक्षा एजेंसियों की सघन जांच जारी
गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनआईए, आईबी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मिलकर जांच कर रही हैं। जांचकर्ता समूह की वित्तीय गतिविधियों, संचार रिकॉर्ड और विश्वविद्यालयों से जुड़े संभावित संपर्कों की छानबीन कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह भी कहा कि यह नेटवर्क शिक्षित युवाओं के बीच चरमपंथी विचारधारा फैलाने की कोशिश कर रहा था। सरकार ने इस हमले को राष्ट्र की सुरक्षा पर सीधा हमला बताते हुए सभी एजेंसियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि जो लोग देश की शांति को चुनौती देंगे, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
दिल्ली ब्लास्ट आतंकी हमला था तो पाकिस्तान पर एक शब्द क्यों नहीं: कांग्रेस
13 Nov, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: दिल्ली आतंकी ब्लास्ट (Delhi Terrorist Blast) मामले में कांग्रेस (Congress) पार्टी ने सरकार (Goverment) पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) ने कहा कि दिल्ली बम धमाकों के 50 घंटे बाद मोदी सरकार (Modi Goverment) ने आख़िर स्वीकार किया कि यह एक ‘आतंकवादी हमला’ (Terrorist Attack) था. लेकिन, पाकिस्तान (Pakistan) पर एक शब्द नहीं बोला. क्या पाकिस्तान के बिना भारत में कोई आतंकवादी हमला हो सकता है?
सुप्रिया श्रीनेत ने तंज कसते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने कहा था कि किसी भी आतंकवादी हमले को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा. लेकिन, पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का हवाला दिए जाने के बावजूद सरकार की अब तक की प्रतिक्रिया इस वादे के बिल्कुल विपरीत है.
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि क्या नरेंद्र मोदी ने उस समय बड़बोलेपन और अपनी छवि चमकाने के लिए भारत की सुरक्षा के साथ भद्दा मज़ाक किया था और अब अपनी ही बयानबाजी में फंस गए हैं? जो भी हो, मोदी की अज्ञानता और अहंकार भारत के लिए महंगा साबित हो रहा है.
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस एक बात का जवाब सारा देश चाहता है. इस आतंकी हमले की कोई इंटेलिजेंस क्यों नहीं थी? IB, दिल्ली पुलिस, अमित शाह क्या कर रहे थे? उन्होंने कहा कि एक बात बार बार साबित हो रही है. यह देश सुरक्षित हाथों में बिल्कुल नहीं है.
दिल्ली ब्लास्ट: नूंह से खरीदा गया था मौत का सामान! NPK को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
13 Nov, 2025 04:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में सोमवार को लाल किले (Red Fort) के पास हुए ब्लास्ट मामले (Blast Case) में देशभर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी (Raid) की जा रही है. इसके तार हरियाणा (Haryana) के नूंह (Nuh) से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, नूंह से 20 क्विंटल NPK (Ammonium Nitrate) खरीदा गया था, जिसका इस्तेमाल धमाके में होने की आशंका है. अवैध माइनिंग के लिए उपयोग होने वाले इस विस्फोटक की खरीद में आतंकियों के मददगारों की भूमिका संदिग्ध है. जांच एजेंसियां गोदामों की पड़ताल कर रही हैं और खाद विक्रेताओं से पूछताछ जारी है.
दिल्ली ब्लास्ट का सामान नूंह से खरीदा गया था. इसके तार अब सीधे तौर पर जुड़ते नजर आ रहे हैं. पुलिस को शक है कि नूह से ही किसी ने आतंकियों की मदद की है. जांच एजेंसियां नूह में पड़ताल में जुटी हुई हैं. यहां खाद विक्रेताओं के स्टॉक चेक किए जा रहे हैं. आतंकियों ने नूह से ही एनपीके खरीदा था, जो लगभग 20 कुंदल था. खाद विक्रेता ने नाम और पहचान छिपाने की शर्त पर पूरी बात बताई है. बता दें कि एनपीके को बिना रजिस्ट्रेशन और रिकॉर्ड के नहीं खरीदा जा सकता है. किसी लोकल की मदद से ही NPK इतनी बड़ी मात्रा में खरीदा जा सकता है.
दिल्ली ब्लास्ट : अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED की जांच, NMC ने दिया नोटिस, आतंकी फंडिंग का शक
13 Nov, 2025 03:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Al-Falah University: दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी (Al-Falah University) खूब चर्चा में है. क्योंकि यहां के 3 प्रोफेसर आतंकी गतिविधियों में शामिल पाए गए. अब ईडी ने भी एंट्री कर ली है. वहीं यूनिवर्सिटी की मान्यता को भी लेकर NMC ने सवाल उठाए हैं. इधर, यूनिवर्सिटी की वेबसाइट भी बंद हो गई है. हालांकि एक दिन पहले यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. भूपिंदर कौर आनंद ने सफाई देते हुए कहा था कि यूनिवर्सिटी का इनके निजी मामले से कोई लेना-देना नहीं है. फिलहाल इससे जुड़े दो लोग अभी भी पुलिस हिरासत में हैं, जबकि एक आरोपी की दिल्ली धमाके में मौत हो गई.
एनएमसी ने यूनिवर्सिटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, यह नोटिस वेबसाइट पर गलत मान्यता मिलने का दावा करने को लेकर जारी की गई है. एनएएसी ने यूनिवर्सिटी से स्पष्टीकरण मांगा और निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय अपनी वेबसाइट से मान्यता संबंधित सभी डिटेल्स हटा दें. हालांकि इसके बाद तुरंत ही यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट बंद हो गई है. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है.
मोबाइल चार्जर की समस्या से परेशान? जानें 5 आम गलतियाँ जो आपके चार्जर को खराब कर रही हैं"
13 Nov, 2025 03:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Charger Using Tips: आज के समय में मोबाइल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक दिन भर हम अपने सारे जरूरी काम मोबाइल पर ही करते हैं. ऐसे में अगर हमारे मोबाइल का चार्जर बार-बार खराब होने लग जाए तो ऐसे में हमारी समस्या बढ़ जाती है. दरअसल, ऐसा अक्सर हमारे इस्तेमाल करने के तरीके के कारण होता है. आइए आपको बतातें है कि किस तरह हमारी चार्जिंग करने की आदतें हमारे चार्जर को खराब कर रहीं है.
इन छोटी गलतियाें से बचें
अगर आपका चार्जर भी बार-बार खराब हो रहा है तो आपकी छोटी-छोटी गलतियां इसका कारण हो सकती हैं. फोन को बार-बार चार्ज पर लगाना और फिर पूरा चार्ज होने के बाद भी प्लग-इन छोड़ देना या रातभर चार्ज पर रखना चार्जर के खराब होने का मुख्य कारण हो सकता है. ऐसा करने से धीरे-धीरे आपके चार्जर को नुकसान पहुंचता है.
सस्ता चार्जर पड़ता है महंगा
फोन चार्जिंग के लिए अगर आप सस्ता या डुप्लिकेट चार्जर इस्तेमाल करते हैं तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. कई बार सॉकेट की ढीली पिन या खराब स्विच के कारण चार्जर पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है, जिससे हमारा चार्जर बार-बार जल जाता है. ऐसे में हमारे फोन पर भी असर पड़ सकता है. हमें कोशिश करना चाहिए कि हम हमेशा ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें.
चार्जर की जगह बदलें
कई बार चार्जर खराब होने का कारण उसे रखने की जगह हो सकती है. चार्जर को नमी वाले या गर्म माहौल में रखने से उसके सर्किट पर असर पड़ता है. रसोई, बाथरूम या धूल भरे स्थानों पर चार्ज रखने से बचें. वहीं समय-समय पर चार्जिंग पोर्ट और पिन को सूखे कपड़े से साफ करें.
दिल्ली धमाके में कारों का कनेक्शन...i20 से ब्लास्ट, स्विफ्ट डिजायर में असॉल्ट राइफल मिली, EcoSport और ब्रेजा भी बरामद
13 Nov, 2025 03:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Delhi Blast: दिल्ली धमाके की जांच में 4 कारों का कनेक्शन सामने आया है. जिसे जांच एजेंसियों ने जब्त कर लिया है. इन कारों में i20, EcoSport, ब्रेजा और स्विफ्ट डिजायर शामिल हैं. माना जा रहा है कि इन चारों कारों का नेटवर्क धमाके से जुड़ा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने चारों कारों को जब्त कर लिया है. जांच एजेंसियों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जांच एजेंसियों ने इन चारों कारों में से सबसे पहले स्विफ्ट डिजायर को पकड़ा था, जिसमें एके-47 जैसी दिखने वाली एसॉल्ट रायफल मिली थी. इस कार को डॉक्टर मुजम्मिल चलाता था. जानकारी के अनुसार इस कार की मालकिन शाहीन थी, जो इस मामले की सरगना भी है. हालांकि पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है.
आतंकी उमर के नाम पर थी i20 कार
दूसरी कार i20 है, जिसमें सोमवार की शाम ब्लास्ट हुआ है. यह कार आतंकी उमर की है, जिसमें ब्लास्ट के दौरान उमर भी सवार था. यही वो कार है, जिसमें बारुद रखा गया था. इस मामले में 12 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 लोग घायल हैं. इस ब्लास्ट में आतंकी उमर भी मारा गया.
दिल्ली ब्लास्ट मामले में शामिल थी EcoSport कार
i20 कार ब्लास्ट के बाद NIA ने एक लाल रंग की EcoSport कार को भी बरामद किया है. इस कार से ही अमोनियम नाइट्रेट कई ठिकानों पर पहुंचाया गया था. जब i20 कार ब्लास्ट हो गई तो EcoSport कार को फहीम नाम का एक युवक कार को लेकर भाग निकला और अपनी बहन के गांव जाकर छिपा दिया. हालांकि NIA ने कार को जब्त कर दो लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. फहीम जो गाड़ी चलाकर ले गया था, वह उमर का असिस्टेंट बताया जा रहा है.
अब तक 4 कार मिलीं
अब एक और गाड़ी मारुति सुजुकी की ब्रेजा NIA के हाथ लगी है. इस कार की मालकिन शाहीन है. इस कार को वहां से बरामद किया गया, जहां से कई आरोपी गिरफ्तार हुए. फॉरेंसिक जांच की जा रही है लेकिन अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि इस कार का उपयोग धमाके की साजिश में हुआ है या नहीं. यानी कुल मिलाकर अब तक 4 कारों को जब्त कर लिया गया है.
NIA और IB की टीम जांच में जुटीं
अब NIA और IB की टीम इन सभी गाड़ियों के मूवमेंट का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं. ताकि पता चल सके कि इसमें कौन-कौन शामिल है. कौन चला रहा था, किस जगह पर पार्क हुई और कहां-कहां गई. फिलहाल, इन चारों कारों के कनेक्शन एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. NIA को यहां बड़े सबूत मिलने की संभावना है.
दिल्ली ब्लास्ट : सुसाइड बॉम्बर उमर को 20 लाख रुपये, 8 आतंकियों ने 4 शहरों में सीरियल ब्लास्ट की रची थी साजिश
13 Nov, 2025 03:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Lal Quila Blast Case: 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार धमाके की परतें अब तेजी से खुल रही हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की तफ्तीश में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जो बताते हैं कि यह धमाका एक बड़ी साजिश का छोटा सा हिस्सा था. जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के कुल 8 खूंखार आतंकी देश के 4 बड़े शहरों में एक साथ सीरियल ब्लास्ट करने की फिराक में थे.
दो-दो की टीम, चार शहरों पर थी नजर
रिपोर्ट के अनुसार, इन 8 आतंकियों ने खुद को दो-दो के चार ग्रुप में बांट लिया था. इन सभी टीमों को देश के अलग-अलग 4 शहरों में जाने और वहां कई जगहों पर धमाके करने का जिम्मा सौंपा गया था. सूत्रों ने बताया कि इन आतंकियों का इरादा था कि वे अपने साथ एक से ज़्यादा IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लेकर जाएं, ताकि एक जगह नहीं तो दूसरी जगह पर बड़े पैमाने पर तबाही मचाई जा सके.
सुसाइड बॉम्बर उमर को मिली थी मोटी रकम
सूत्रों के मुताबिक, लाल किले पर I20 कार से आत्मघाती हमला करने वाले मुख्य आतंकी डॉ. उमर नबी को इस खतरनाक मिशन को अंजाम देने के लिए मोटी रकम दी गई थी. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, उमर को जैश के साथियों – डॉ. मुजम्मिल शकील, डॉ. अदील, और डॉ. शाहीन सईद ने मिलकर 20 लाख रुपए नकद दिए थे.
लेकिन, पैसों के इसी लेन-देन को लेकर उमर नबी और आतंकी मुजम्मिल के बीच तीखी बहस और झगड़ा भी हुआ था. इससे पता चलता है कि मिशन में शामिल आतंकियों के बीच तालमेल और पैसों को लेकर विवाद भी पनप रहे थे. उमर नबी सिग्नल ऐप पर 2-4 सदस्यों का एक खुफिया ग्रुप बनाकर भी मैसेज भेजता था.
20 क्विंटल फर्टिलाइजर से IED बनाने की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने दिल्ली धमाके से पहले ही विस्फोटक सामग्री जुटाने का काम शुरू कर दिया था. सूत्रों के अनुसार, इन आतंकियों ने IED बनाने के इरादे से गुरुग्राम, नूंह और आस-पास के इलाकों से 20 क्विंटल से अधिक NPK (नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम) फर्टिलाइजर खरीदा था. इतनी बड़ी मात्रा में उर्वरक का इस्तेमाल केवल बड़े पैमाने पर विस्फोटक बनाने के लिए ही किया जा सकता है. यह खरीद करीब 3 लाख करोड़ रुपये की रकम से की गई थी, जिससे साफ है कि यह आतंकी संगठन बेहद मजबूत आर्थिक ढांचे के साथ काम कर रहा था.
गाड़ियों में ब्लास्ट की थी साजिश
रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी सिर्फ आईईडी तक ही सीमित नहीं थे. उनकी योजना थी कि वे पुरानी गाड़ियों में विस्फोटक भरकर उन्हें निशाना बनाए गए इलाकों में इस्तेमाल करें. लाल किला धमाके में I20 कार का इस्तेमाल हुआ था, लेकिन अब एजेंसियों को पता चला है कि आतंकी दो और पुरानी गाड़ियां तैयार करने की योजना बना रहे थे. इनका मकसद था कि इनमें IED भरकर भीड़-भाड़ वाली या महत्वपूर्ण जगहों पर ले जाया जाए और बड़े धमाके को अंजाम दिया जाए.
लाल किला धमाके के बाद से मरने वालों की संख्या अब 13 हो चुकी है, जबकि कई जख्मी अब भी अस्पताल में गंभीर हालत में हैं. एनआईए के एसपी रैंक और उससे ऊपर के वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं ताकि जैश के इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके.
दिल्ली ब्लास्ट का तुर्की कनेक्शन: आतंकी डॉक्टर उमर ‘सेशन’ एप से करता था गुप्त बातचीत
13 Nov, 2025 01:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Delhi Blast Turkey Connection: दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी डॉक्टर उमर नबी के तुर्की से भी कनेक्शन सामने आ रहे हैं. जांच एजेंसियां तुर्की कनेक्शन को लेकर जांच कर रही हैं. इस जांच में बड़ा खुलासा होने की संभावना है. जांच एजेंसियों को शक है कि उमर अपने आकाओं से बात करने के लिए सेशन नाम के एक मैसेंजर एप का इस्तेमाल करता था. उमर इस एप का उपयोग बात करने के लिए क्यों करता था, अब तक की जांच में क्या मिला? यहां जानें.
‘सेशन’ एप का उपयोग क्यों करता था उमर
‘सेशन’ एप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो पूरी तरह से गुमनाम है. इसके अलावा इसमें अकाउंट बनाने के लिए किसी मोबाइल नंबर की भी जरूरत नहीं पड़ती है. इसे बड़ी आसानी के साथ कोई भी खोल सकता है. वहीं, इस एप की सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि इसमें कोई चैट या मेटाडेटा सेव नहीं होता है. ऐसे में पकड़े जाने का भी खतरा कम होता है. इसलिए आतंकी संगठनों के जुड़े लोग इस एप का प्रयोग करते हैं. यही वजह है कि जांच एजेंसियों को उनकी बातचीत का डाटा निकालने में दिक्कत आ रही है. उमर को इस एप में स्विच करने के लिए मुजम्मिल ने कहा था.
कहां से हुई शुरुआत?
जांच एजेंसियों के अनुसार 2022 में आतंकी उमर और डॉ. मुजम्मिल दोनों जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में आए, जिसके बाद दोनों ने बैठक स्थल के रूम में तुर्की को चुना. तुर्किये में उमर करीब दो हफ्ते तक अंकारा में रहा था. ताकि पाकिस्तान या जैश से सीधे संबंध का पता न लग सके. जबकि सारी साजिश यहीं से तय होती और ट्रेनिंग मिलती थी. यहां पर हैंडलर वर्चुअल नंबर के साथ जुड़ता था. हैंडलर बातचीत करने के लिए कोडनेम UKASA था.
टेलीग्राम से शुरू हुई थी बातचीत
जांच एजेंसियों के अनुसार बातचीत की शुरुआत टेलीग्राम पर हुई थी. इसके बाद सिग्नल जैसे एप पर बात होने लगी. जिसमें उमर और उसके साथियों को सीक्रेट सेल स्थापित करने और डिजिटल फुटप्रिंट से बचने के बारे में मार्गदर्शन जानकारी दी गई. यहीं से सेशन एप में बातचीत करने की शुरुआत हुई.
6 दिसंबर को थी धमाके की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, आतंकी उमर और उनके सहयोगियों ने चार जगहों पर सिलसिलेवार विस्फोट करने की योजना बनाई थी. इसके लिए 6 दिसंबर की डेट तय की गई. लेकिन इससे पहले ही उसके कई साथी पकड़े गए और भारी मात्रा में विस्फोटक भी पुलिस ने जब्त कर लिया. इसलिए माना जा रहा कि वह डरकर ब्लास्ट कर दिया.
लॉरेंस गैंग के बदमाशों का एनकाउंटर
13 Nov, 2025 11:34 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोहाली। पंजाब के मोहाली स्थित डेराबस्सी इलाके में गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी ढिल्लों गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गैंग के दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी (रूरल) मनप्रीत सिंह खुद मौके पर पहुंचे और बताया कि पूछताछ के बाद जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और बाइक पर सवार होकर वहां जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की। जब पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी।
एलओसी पर चीन के निकट न्योमा एयरबेस अब पूरी तरह से ऑपरेशनल
13 Nov, 2025 10:32 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भारत ने एलओसी पर चीन के निकट न्योमा एयरबेस को अब पूरी तरह से ऑपरेशनल कर दिया गया है। वायुसेना का ये फाइटर बेस सीमा रेखा से महज 30 किलोमीटर दूर है। इसके उद्घाटन के लिए वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह खुद सी-130जे एयरक्राफ्ट उड़ाकर इस एयरबेस पर पहुंचे।
वायुसेना का नया फाइटर बेस लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल से महज 30 किलोमीटर के आसपास है। इसके ऑपरेशनल होने से ज़रूरत पड़ने पर सैनिकों की तेज आवाजाही और तैनाती हो सकेगी। पहले यहां से कभी कभी हेलीकॉप्टर और वायुसेना के परिवहन विमान उड़ान भरते थे, लेकिन अब यहां से लड़ाकू विमानों के संचालन और रखरखाव की सारी सुविधाएं मौजूद हैं। आने वाले दिनों में यहां वायुसेना के अग्रिम श्रेणी के राफाल, सुखोई और तेजस जैसे फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ान भरते हुए दिखाई देंगे।
शुरुआत में न्योमा का इस्तेमाल एडवांस्ड लैडिंग ग्राउंड के तौर पर किया गया था। खासकर 2020 में चीन के साथ तनातनी के दौरान जवानों की तैनाती और सैनिकों के साजो-सामान लाने ले जाने के लिये ट्रांसपोर्ट एयरकाफ्ट और चिनूक हेलीकॉप्टर ने यहीं से उड़ान भरी थी। उसी दौरान इस एयरफील्ड की उपयोगिता को देखते हुए लड़ाकू विमानों की उड़ान के लिये इसको पूर्ण रूप से ऑपरेशनल करने का फैसला लिया गया।
13,700 फीट की ऊंचाई पर बने इस बेस की लागत 218 करोड़ रुपए आई है। यहां करीब तीन किलोमीटर का रनवे है। माना जाता है कि यह दुनिया के सबसे ऊंचे एयरबेस में से एक है।
दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी सफलता: उमर की इको स्पोर्ट कार बरामद
13 Nov, 2025 10:29 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल फरीदाबाद पुलिस ने बुधवार देर रात लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (डीएल 10सीके0458) बरामद की है, जो मुख्य संदिग्ध उमर उन नबी उर्फ उमर मोहम्मद के नाम पर रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है कि यह वही कार है, जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने पूरे एनसीआर क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया था।
पुलिस प्रवक्ता द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी अनुसार, यह कार फरीदाबाद के खंदावली गांव के पास संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। एहतियात के तौर पर इलाके को तुरंत खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की जांच की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल कार को सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें विस्फोटक या अन्य संदिग्ध सामग्री मौजूद थी या नहीं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कार 22 नवंबर 2017 को दिल्ली के राजौरी गार्डन आरटीओ में रजिस्टर्ड की गई थी। जांच में पता चला, कि कार के मालिक उमर मोहम्मद ने इसे फर्जी पते से खरीदा था। दस्तावेजों में दर्ज पता उत्तर-पूर्व दिल्ली का है, जहां दिल्ली पुलिस ने बीती रात छापा भी मारा, लेकिन उमर या उसके किसी सहयोगी का कोई सुराग नहीं मिला। एजेंसियां अब यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि यह कार खंदावली गांव तक कैसे पहुंची, और इसे वहां कब और किसने छोड़ा। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार का इस्तेमाल ब्लास्ट की साजिश रचने या विस्फोटक सामग्री के परिवहन के लिए किया गया हो सकता है।
फॉरेंसिक टीम ने गाड़ी से फिंगरप्रिंट, डीएनए और डिजिटल साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि कार से मिली जानकारी से उमर मोहम्मद और उसके नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि सोमवार को हुए दिल्ली ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस हमले के तार पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ने की आशंका जताई जा रही है। अब कार की बरामदगी के बाद जांच एजेंसियों को मामले की कड़ी जोड़ने में अहम सुराग मिल सकते हैं।
देश के 5 एयरपोर्ट को बम की धमकी, इंडिगो को आया मेल, मचा हड़कंप
13 Nov, 2025 09:27 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की फ्लाइट (Flight) को बीच उड़ान के दौरान बम (Bomb) की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. जिसके बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (International Airport) पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया. वहीं वाराणसी में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक बुधवार (12 नवंबर) को दोपहर 3.30 बजे इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) को ईमेल के जरिए 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. ये एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और हैदराबाद हैं. बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. हालांकि फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है कि ये मेल किसने भेजा है.
मुंबई से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बीच उड़ान के दौरान बम धमकी मिली. जिससे लोगों में हड़कंप मच गया वो दहशत में आ गए. इस घटना के बाद लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. विमान ने बिना देर किए आपातकालीन लैंडिंग (emergency landing) की और उसे तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया है.
विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बम निरोधक दस्ते (bomb disposal squad) द्वारा विमान की पूरी जांच की गई .हालांकि अभी तक किसी भी तरह का कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है. विमान में 182 यात्री सवार थे.अधिकारियों ने धमकी के सोर्स की जांच शुरू कर दी है.
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान को धमकी मिली. प्रोटोकॉल के अनुसार, सरकार द्वारा नियुक्त बॉम्ब थ्रेट असेसमेंट कमेटी को तुरंत सूचित किया गया और सभी जरूरी सुरक्षा उपाय तुरंत शुरू किए गए. सुरक्षित रूप से फ्लाइट की लैंडिंग हुई और सभी यात्रियों को उतार लिया गया. सभी अनिवार्य सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को परिचालन के लिए छोड़ दिया जाएगा’.
वहीं दिल्ली पुलिस ने बताया कि ‘दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर बम मिलने की सूचना आज शाम 4 बजे फायर ब्रिगेड को मिली. हालांकि, घटनास्थल की जांच के बाद, यह अफवाह साबित हुई. यह ईमेल इंडिगो के शिकायत पोर्टल पर प्राप्त हुआ था. इसमें दिल्ली, चेन्नई और गोवा सहित कई अन्य एयरपोर्ट्स का भी ज़िक्र था. सूचना के बाद सभी जगहों पर एहतियातन जांच की गई’.
हाल ही में दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद पूरे देश के हवाई अड्डों पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. एयरपोर्ट्स के अंदर और बाहर CISF और एयरपोर्ट पुलिस के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है. वहीं डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोज़ल टीम को भी सतर्क रखा गया है.
दिल्ली धमाके का नया CCTV वीडियो आया सामने, 10 सेकंड में बदल गया मंजर, जानिए पूरी कहानी
13 Nov, 2025 09:02 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Delhi Blast CCTV: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट का खौफनाक मंजर CCTV में कैद हो गया. फुटेज के अनुसार यह धमाका शाम 6 बजकर 50 मिनट पर हुआ था. इस दौरान कुछ देर के लिए आग का एक बड़ा सा गोला नजर आता है और कुछ सेकेंड के लिए तो अंधेरा छा जाता है.
बिना टिकट भी यात्रा कर सकेंगे बच्चे, रेलवे ने बदले नियम
13 Nov, 2025 08:27 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यात्रियों (Passengers) की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बच्चों (Children) की टिकट बुकिंग (Ticket Booking) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब माता-पिता या अभिभावकों के लिए अपने छोटे बच्चों के साथ सफर करना पहले से आसान हो गया है. नए नियमों के अनुसार, 5 साल से कम उम्र के बच्चे बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं, लेकिन अगर उनके लिए अलग सीट या बर्थ चाहिए, तो पूरा किराया देना अनिवार्य होगा.
रेलवे ने छोटे बच्चों के लिए राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि अगर बच्चा 5 साल से छोटा है और उसे अलग सीट नहीं चाहिए, तो उसे बिना टिकट ट्रेन में ले जाया जा सकता है. यानी अभिभावक बच्चे को अपनी गोद में बैठाकर यात्रा कर सकते हैं. हालांकि, अगर किसी कारणवश बच्चे के लिए अलग बर्थ या सीट बुक कराई जाती है, तो पूरा वयस्क किराया देना पड़ेगा.
5 से 12 साल की उम्र वाले बच्चों के लिए रेलवे ने अलग नियम बनाए हैं. इस उम्र के बच्चों को अगर सीट या बर्थ नहीं चाहिए और टिकट बुकिंग के दौरान ‘No Seat/No Berth’ विकल्प चुना जाता है, तो उन्हें आधी कीमत में टिकट मिलेगी. लेकिन अगर बच्चे के लिए सीट या बर्थ की मांग की जाती है, तो उसके लिए पूरा वयस्क किराया देना होगा. इसके अलावा, रेलवे ने यह भी साफ किया है कि 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को वयस्क माना जाएगा, और उनके टिकट पर सामान्य दर से किराया देना होगा.
रेलवे के नए नियमों के अनुसार, टिकट बुकिंग के दौरान बच्चे की सही उम्र दर्ज करना बहुत जरूरी है. कई यात्री गलती से गलत आयु लिख देते हैं, जिससे टिकट अमान्य हो सकता है और जुर्माना भी लग सकता है. इसलिए टिकट भरते समय बच्चे की सही जन्मतिथि और उम्र लिखें. यात्रा के दौरान बच्चे का आयु प्रमाण पत्र, जैसे आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र, साथ रखना भी जरूरी है. यह किसी भी जांच के दौरान अधिकारी को दिखाना पड़ सकता है.
बदरीनाथ धाम में असम राइफल्स की तैनाती, 25 नवंबर को बंद होंगे कपाट
12 Nov, 2025 08:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली (Delhi) के लालकिले के पास हुए बम धमाके (Blast) के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियों (Security Agencies) को सतर्क कर दिया गया है. उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी राज्य सरकार (State Goverment) ने सभी जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) में भक्तों की भीड़ को देखते हुए सिक्योरिटी को और कड़ा कर दिया गया है. यहां अब असम राइफल्स की टीम को भी तैनात कर दिया गया है.
उत्तराखंड के चारों धामों में तीन धाम के कपाट बंद हो चुके हैं. इस समय केवल बदरीनाथ धाम श्रद्धालुओं के लिए खुला है. यहां रोजाना भारी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती और गश्त बढ़ा दी गई है. पुलिस ने बदरीनाथ क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच शुरू कर दी है. चमोली के एसपी सुरजीत सिंह पंवार के मुताबिक, बदरीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर टीम को तैनात कर दिया गया है. इसके अलावा 7 सदस्यीय विशेष टीम बदरीनाथ पहुंच चुकी है. धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद होंगे. इस वजह से वहां पर भक्तों की संख्या बनी हुई है.
बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. पुलिस और प्रशासन ने किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया है. बदरीनाथ के अलावा देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल समेत सभी प्रमुख शहरों में 24 घंटे का सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है. पुलिस की टीमें हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं.
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
