देश
"Lava Agni 4 लॉन्च होने को तैयार! जानिए इस दमदार स्मार्टफोन के प्रीमियम फीचर्स और कीमत!"
18 Nov, 2025 03:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Lava Agni 4 Launch Date: भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava अपनी Agni सीरीज़ का नया फोन लॉन्च करने जा रही है. Lava Agni 4 अब 20 नवंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा. यह नया डिवाइस उन यूज़र्स के लिए बेहतर है, जिनको बजट में दमदार परफॉरमेंस और प्रीमियम फ़ीचर्स का अनुभव लेना चाहते हैं. कंपनी का दावा है कि Agni 4 अपने सेगमेंट में iPhone जैसे अनुभव वाले फीचर्स पेश करेगा.
मिलेगा शानदार डिज़ाइन
Lava Agni 4 का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका दमदार प्रोसेसर है. इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 चिपसेट मिलेगा. जो मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हैवी ऐप्स को आसानी से हैंडल करने की क्षमता रखता है. फोन का डिज़ाइन भी शानदार है. कंपनी ने इसे एक प्रीमियम लुक और फील देने पर ध्यान दिया है, जो इसे बजट सेगमेंट के अन्य फ़ोनों से अलग करता है. इसमें “आईफोन वाले फीचर” भी देखने को मिलेंगे. इसमें एक एक्शन बटन मिलेगा, जो कई तरह के शॉर्टकट बनाने की सुविधा देगी.
Lava Agni 4 के दमदार फीचर्स
Agni 4 में शानदार फोटोग्राफी के लिए हाई रिज़ॉल्यूशन वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें AI-पावर्ड कैमरा फीचर्स शामिल हैं, जो विभिन्न लाइटिंग कंडीशंस में बेहतरीन तस्वीरें लेने में मदद करते हैं. फोन में एक बड़ा 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो कंटेंट देखने, गेम खेलने और वेब ब्राउज़िंग के लिए एक इमर्सिव विज़ुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है.
यूज़र्स को लंबे समय तक डिवाइस का इस्तेमाल करने की सुविधा देने के लिए Lava Agni 4 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो तेज़ चार्जिंग (Fast Charging) को भी सपोर्ट करती है. कंपनी ने अब तक इस फोन की आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो 8GB Ram और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24 से 25 हजार के बीच हो सकती है.
IAF के विमान दुबई में दिखाएंगे ताकत, रक्षा राज्यमंत्री की कई कंपनियों से हाई-लेवल मीटिंग
18 Nov, 2025 03:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। वायुसेना उप-प्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने सोमवार उम्मीद जताई कि दुबई एयर शो, 2025 में विदेशी खरीदार हल्के लड़ाकू विमान तेजस में जबर्दस्त रुचि दिखाएंगे।
इस एयर शो का आयोजन अल मकतूम हवाई अड्डे पर 17 से 21 नवंबर तक किया जा रहा है। इंडिया पवेलियन में बोलते हुए एयर मार्शल तिवारी ने कहा कि इस एयर शो में भारत की भागीदारी दोनों देशों के बीच कई स्तरों पर बढ़ते रक्षा सहयोग को दर्शाती है।
पहले भी भाग ले चुका है तेजस
उन्होंने बताया कि यूएई अधिकारियों के अनुरोध पर तेजस और सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम को यहां भेजा गया है। हमारा उनके साथ रणनीतिक और सेवा दोनों स्तरों पर बहुत अच्छा सहयोग है। तेजस पहले भी यहां आ चुका है और इसमें भाग ले चुका है। इसमें लोगों की रुचि जबर्दस्त थी। हमें उम्मीद है कि इस वर्ष का प्रदर्शन न केवल स्थानीय लोगों की, बल्कि विजिटर्स की भी बड़ी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
200 तेजस विमान खरीदेगी भारतीय वायुसेना
उप-प्रमुख ने कहा कि भारतीय वायुसेना लगभग 200 तेजस विमान खरीद रही है और इतने बड़े पैमाने पर विमानों का शामिल होना भी अंतरराष्ट्रीय साझीदारों के लिए मजबूत संदेश है। उन्हें यकीन है कि इससे यहां भी काफी रुचि पैदा होगी।
दुबई एयर शो का आयोजन हर दो वर्ष में किया जाता है और इसे दुनिया के प्रमुख एयरोस्पेस आयोजनों में से एक माना जाता है। इसमें 150 देशों से 1,500 से अधिक एग्जीबिटर्स और 1,48,000 से अधिक उद्योग विशेषज्ञ भाग लेते हैं। हिस्से लाने वालों में बाम्बार्डियर, दासौ एविएशन, एम्ब्रेयर, थेल्स, एयरबस, लाकहीड मार्टिन और कैलिडस जैसी वैश्विक विमानन कंपनियां शामिल होती हैं।
बॉर्डर पर हड़कंप : SIR शुरू होते ही पश्चिम बंगाल से भागे घुसपैठिए, जानिए क्या है मामला?
18 Nov, 2025 01:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bangladesh Border Crowd: एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होते ही पश्चिम बंगाल में भगदड़ मच गई. अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठी अब फिर वापस से बांग्लादेश जा रहे हैं. मंगलवार सुबह अचानक से बॉर्डर पर प्रवासियों के बांग्लादेश जाने को लेकर भीड़ जमा हो गई. हालांकि, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल, बॉर्डर पर बीएसएफ की निगरानी बढ़ा दी गई है.
मंगलवार की सुबह स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के हकीमपुर चेकपोस्ट पर सतखीरा और खुलना जिले में हजारों की तादात में भारी-भरकम सामान लिए घुसपैठी अपने देश वापस जाने के लिए कोशिश करते नजर आए. दरअसल, इस भगदड़ की वजह यह है कि यहां लोगों में एक अफवाह फैल गई कि नागरिकता सत्यापन अभियान या इसी तर्ज पर कोई प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह अफवाह फैलते ही अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी डर कर भागने लगे. काफी दिनों से अवैध रूप से रहे रहे लोग काफी संख्या में अपने देश लौटते नजर आए.
खतरनाक प्रदूषण : AQI 400 पार, बवाना में सबसे ज्यादा, जानिए कैसे बचें?
18 Nov, 2025 12:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Delhi NCR AQI Today: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर लगातार गिरता ही जा रहा है. मंगलवार सुबह 7 बजे AQI 446 तक दर्ज किया गया, जो यह एक दिन में लगभग 10 सिगरेट पीने के बराबर था. हालांकि, दिल्ली सरकार ने AQI को कम करने के लिए कई प्रयास किए. लेकिन उसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह करीब 8 बजे बवाना में सबसे अधिक 419 AQI दर्ज किया गया, उसके बाद जहांगीरपुरी में 414 AQI दर्ज किया गया. इसके अलावा विवेक विहार-396, नरेला-387, रोहिणी-384, आनंद विहार-382, नेहरू नगर-381 और अशोक विहार में 381 दर्ज किया गया.
दिल्ली से सटे इन इलाकों में भी AQI 400 पार
दिल्ली से सटे कई इलाकों में भी प्रदूषण काफी बढ़ गया है. गुड़गांव, फरीदाबाद, मेरठ समेत कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर लेवल पर दर्ज किया गया. गुड़गांव में AQI 411 था, जबकि फरीदाबाद में यह 443 से भी कहीं ज्यादा था. इसके अलावा मेरठ में भी AQI (443) दर्ज किया गया. यानी दिल्ली से सटे इन तीनों क्षेत्रों में AQI 400 पार है, जो स्वस्थ्य लोगों के लिए भी काफी खतरनाक है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि ऐसी परिस्थितियों में जितना हो सके. कम से कम घर से बाहर निकलें. अपनी सुरक्षा के लिए N95 मास्क पहनें. अभी कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. इसलिए AQI में भी सुधार होते अभी नहीं दिख रहा है.
प्रशांत किशोर का ऐलान: 'हार की 100% जिम्मेदारी मेरी, राजनीति नहीं छोड़ूंगा, पश्चाताप के लिए रखूंगा मौन उपवास'!
18 Nov, 2025 12:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Prashant Kishor Statement: बिहार में जनसुराज पार्टी पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ी, जिसमें उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. 150 सीटों का दावा करने वाले प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज 1 भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हुई. हार के बाद प्रशांत किशोर ने प्रेसवार्ता कर कहा, मैं हार की 100% जिम्मेदारी अपने ऊपर लेता हूं.
प्रेसवार्ता कर प्रशांत किशोर ने कहा, आपने मुझे पिछले तीन सालों में जितनी मेहनत करते देखा है, मैं उससे दोगुनी मेहनत करूंगा और अपनी पूरी ऊर्जा लगा दूंगा. पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है. जब तक मैं बिहार को बेहतर बनाने का अपना संकल्प पूरा नहीं कर लेता, तब तक पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है.
बंगाल : सेक्स वर्कर्स ने SIR में नामांकन के लिए वोटर लिस्ट में शामिल होने की मांग की
18 Nov, 2025 12:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । कोलकाता (Kolkata) के सोनागाछी में सेक्स वर्कर्स (sex workers) ने SIR के दौरान सरकार से अपने नाम वोटर लिस्ट (voter list) में शामिल करने की मांग की है। कई सेक्स वर्कर्स को दस्तावेजों की कमी के कारण बाहर रह जाने का डर है, क्योंकि कुछ का अपने माता-पिता या मूल घरों से कोई संपर्क नहीं है। सेक्स वर्कर्स के लिए काम करने वाले NGO ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखित अपील सौंपी है, जिसमें सोनागाछी के अंदर स्पेशल सत्यापन कैंप लगाने की मांग की गई है। वे मौके पर ही स्पेशल रजिस्ट्रेशन कैंप चलाने की मांग रहे हैं।
समिति की सचिव बिशाखा लस्कर ने सरकार से सेक्स वर्कर्स के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ज्यादातर सेक्स वर्कर्स अपने परिवारों से संपर्क में नहीं हैं, क्योंकि वे वर्षों पहले घर छोड़ चुकी हैं। उन्होंने कहा, ‘सेक्स वर्कर्स को एसआईआर में समस्या आ रही है क्योंकि हर किसी के पास दस्तावेज नहीं हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कई ने घर छोड़ दिया है और परिवारों से कोई संबंध नहीं है। हमारी मांग है कि सेक्स वर्कर्स के नाम उनके पास मौजूद दस्तावेजों के आधार पर शामिल किए जाएं, तो अच्छा होगा।’
सेक्स वर्कर्स को क्या आ रही समस्या
बिशाखा लस्कर ने बताया कि सेक्स वर्कर्स को 2002 में वोटर आईडी कार्ड मिले थे। उसके बाद ही वे वोटिंग शुरू कर सकीं। उन्होंने कहा, ‘सेक्स वर्कर्स को 2002 में आधिकारिक वोटर आईडी कार्ड मिले थे। उससे पहले उनके पास कोई वोटर आईडी कार्ड नहीं था। हमने 2002 के बाद वोटिंग का अधिकार हासिल करना शुरू किया। ऐसे में हमारा नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं होगा।’ लस्कर ने कहा कि अब कई सेक्स वर्कर्स के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि जैसे आधिकारिक दस्तावेज हैं। उन्होंने सरकार से इन दस्तावेजों को मान्यता देने की अपील की है। अब कुछ लोगों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल आदि जैसे दस्तावेज हैं। हम सरकार से अपील करते हैं कि SIR में इन दस्तावेजों के आधार पर उनके नाम जोड़े जाएं, इससे समुदाय को फायदा होगा।
जुए में हारा पत्नी, 8 लोगों ने किया रेप, जान लेने के लिए डाला तेजाब; पीड़िता की कहानी
18 Nov, 2025 11:46 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बागपत: पति महिला को जुए में हार गया, इसके बाद 8 लोगों ने बारी-बारी से उसका रेप किया. घर में जेठ, ननदोई और ससुर ने भी शोषण किया. प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात करवाया. जान लेने के लिए शरीर पर तेजाब डाला और फिर नदी में धकेल दिया. इतना सब सहने के बाद भी पीड़िता बचकर अपने घर पहुंच गई. कहानी पश्चमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मौजूद एक गांव की पीड़िता की है.
युवती ने अपने साथ हुए अमानवीय व्यवहार की दिल दहला देने वाली कहानी साझा करते हुए न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 24 अक्टूबर 2024 को मेरठ जिले के खिवाई गांव निवासी दानिश से हुई थी. शादी के बाद से ही उसका वैवाहिक जीवन यातना में बदल गया. युवती का कहना है कि उसका पति शराब और जुए का आदी था और इसी लत ने उसके जीवन को नरक बना दिया.
पीड़िता का आरोप है कि एक दिन जुए में हारने के बाद उसके पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसे ही दांव पर लगा दिया. युवती ने बताया कि पति के हारने के बाद 8 लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इनमें से वह 3 को नाम से पहचानती है. इनके नाम हैं उमेश गुप्ता, मोनू और अंशुल. ये गाज़ियाबाद के रहने वाले बताए गए हैं.
युवती ने आगे आरोप लगाया कि यह पीड़ा यहीं खत्म नहीं हुई. उसके अनुसार, ससुराल पक्ष के कई सदस्यों ने भी उसके साथ जबरन संबंध बनाए. आरोप है कि उसके जेठ शाहिद, ननदोई शौकीन और स्वयं उसके ससुर यामीन ने दहेज लाने का दबाव डालते हुए उसका शोषण किया. पीड़िता ने दावा किया कि जब वह गर्भवती हुई, तो परिवार वालों ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया.
पीड़िता का कहना है कि अत्याचार बढ़ते-बढ़ते जानलेवा हमलों तक पहुंच गए. उसके मुताबिक, उसके पैरों पर तेजाब डाला गया और उसे मारने की नीयत से नदी में धक्का दे दिया गया. वह किसी तरह बचकर अपने मायके पहुंची, जहां परिजनों ने उसकी मदद की. युवती का आरोप है कि ससुराल पक्ष अब उसके पिता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है और धमकियां दे रहा है.
अपने साथ हुए अत्याचारों की शिकायत लेकर युवती एसपी कार्यालय पहुंची और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि पीड़िता की तहरीर पर बिनोली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.
पति को घर में बंद कर पत्नी ने लगा दी आग, चीखता रहा शख्स
18 Nov, 2025 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कटिहार: बिहार के कटिहार के अरगरा चौक मोफरगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पत्नी ने अपने पति को घर में बंद किया और घर में आग लगा दी. आग की लपटों से घिरा पति जोर-जोर से चिल्लाने लगा. शोर सुनकर गांववाले दौड़े आए और आग बुझाई. इस बीच, पति बुरी तरह झुलस चुका था. गांववालों ने तत्काल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया.
आरोपी पत्नी का नाम कल्याणी देवी है. उसने पूरी प्लानिंग से घटना को अंजाम दिया. पीड़ित की पहचान पंकज पोद्दार के रूप में हुई है, जो उर्दू मध्य विद्यालय शरीफगंज में सरकारी शिक्षक हैं. घटना के समय पंकज घर के अंदर मौजूद था. बाहर से लगी आग इतनी तेजी से भड़क उठी कि उन्हें बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला.
जैसे ही लोगों ने घर से धुएं और ऊंची लपटें निकलते देखीं, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ने की कोशिश शुरू कर दी. दरवाजा टूटते ही सामने का दृश्य बेहद भयावह था. पंकज पोद्दार आग की लपटों से घिरा हुआ था और बुरी तरह झुलस चुका था. पड़ोसियों ने जान जोखिम में डालकर उसे बाहर निकाला और तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया.
डॉक्टरों के अनुसार, पंकज की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. इस बीच, प्रत्यक्षदर्शियों ने पत्नी कल्याणी देवी के व्यवहार पर भी संदेह जताया. उनका कहना है कि आग लगाने के बाद कल्याणी ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए अपने ऊपर पानी डाल लिया, ताकि ऐसा लगे कि वह खुद भी आग से बचने की कोशिश कर रही थी. इससे उसकी भूमिका और संदेह के घेरे में आ गई है.
मुंबई में गैस पाइपलाइन को पहुंचा नुकसान, कई इलाकों में CNG पंप बंद
18 Nov, 2025 09:44 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई: मुंबई और ठाणे में सीएनजी (CNG) की सप्लाई अचानक बाधित हो गई है. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने बताया कि ये समस्या GAIL की मुख्य गैस पाइपलाइन को हुए नुकसान के कारण हुई है. पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से वडाला स्थित MGL के सिटी गेट स्टेशन (CGS) पर गैस की आपूर्ति काफी देर तक बाधित रही. इसके चलते मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के कई सीएनजी पंपों पर सप्लाई रुक गई. प्रभावित सीएनजी पंपों में वे स्टेशन भी शामिल थे, जो विशेष रूप से पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए सीएनजी सप्लाई करते थे.
मुंबई में सार्वजनिक परिवहन की रीढ़ मानी जाने वाली बसें, ऑटो-रिक्शा और टैक्सियां मुख्य रूप से MGL की ओर से आपूर्ति की जाने वाली सीएनजी पर निर्भर रहती हैं. आपूर्ति बाधित होते ही इन वाहनों की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं. विशेष रूप से पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों को ईंधन सप्लाई करने वाले कई पंप भी बंद हो गए, जिससे ड्राइवरों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
कई ड्राइवरों ने शिकायत की कि उन्हें सीएनजी के लिए घंटों लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा, जबकि शहर के कई हिस्सों में सीएनजी स्टेशन पूरी तरह से बंद दिखाई दिए. इस बीच, MGL ने स्पष्ट किया कि घरेलू उपयोगकर्ताओं को पिप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सप्लाई जारी रहेगी. गैस की उपलब्धता में कमी के दौरान, आवासीय क्षेत्रों में लोगों को असुविधा से बचाने के लिए PNG की आपूर्ति को प्राथमिकता दी गई है. यह सुनिश्चित किया गया कि घरों में रसोई गैस की आपूर्ति बाधित न हो.
वहीं, MGL ने कमर्शियल उपभोक्ताओं को स्थिति सामान्य होने तक अस्थायी रूप से वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने की सलाह दी है. क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के लिए GAIL और MGL की तकनीकी टीमों को तत्काल कार्रवाई के लिए तैनात किया गया. विशेषज्ञों के अनुसार, यह पाइपलाइन RCF परिसर के भीतर क्षतिग्रस्त हुई थी.
दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की एक और बड़ी कार्रवाई, कश्मीर से जसिर बिलाल वानी गिरफ्तार
18 Nov, 2025 08:49 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम धमाके की जांच तेज करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एआईए) ने एक और अहम गिरफ्तारी की है। एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से जसिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया है, जिसे इस आतंकी साजिश में शामिल एक महत्वपूर्ण सहयोगी माना जा रहा है।
यह गिरफ्तारी मामले में पहले से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी जांच से मिली सूचनाओं के आधार पर की गई है। एनआईए की टीम पिछले कई दिनों से घाटी में छापेमारी और पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान जसिर वानी की संलिप्तता के प्रमाण सामने आने के बाद उसे हिरासत में लिया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले एजेंसी ने हमला करने वाले आत्मघाती हमलावर के सहयोगी आमिर रशीद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। जिस कार का इस्तेमाल विस्फोट में किया गया, वह उसके नाम पर पंजीकृत थी, जिसे लेकर एनआईए लगातार उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में थी।
दिल्ली में हमास की तर्ज पर हमले की साजिश नाकाम, NIA ने पकड़ा आतंकी!
18 Nov, 2025 08:42 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Delhi Blast Arrest: दिल्ली में हुए धमाके के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. एनआईए ने मामले में जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है. जासिर ब्लास्ट करने वाले आतंकी उमर-उन-नबी ब्लास्ट करने वाले आतंकी उमर का करीबी साथी बताया जा रहा है.
हमास की तर्ज पर रॉकेट और ड्रोन से हमले का था प्लान
सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के साथ जब पूछताछ की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. आतंकियों की हमास की तर्ज पर रॉकेट और ड्रोन के जरिए हमला करने की योजना थी. जानकारी के मुताबिक जासिर, उमर-उन-नबी का करीबी सहयोगी था और उसने तकनीकी सपोर्ट देकर ड्रोन मॉडिफिकेशन और रॉकेट निर्माण की कोशिश की थी. जिससे कि दिल्ली में हमास की तरह ही हमला किया जा सके. ड्रोन में छोटे बम लगाकर उन्हें भीड़भाड़ वाले इलाके या सुरक्षा ठिकानों पर टार्गेट करने की योजना बनाई जा रही थी. इसी तरीके से मिडिल ईस्ट में ड्रोन के जरिए हमले किए जाते हैं.
NIA तेजी से कर रही है छापेमारी
दिल्ली-पुलिस और NIA ने मामले की जिम्मेदारी लेकर छानबीन तेजी से चल रही है. जांच के दौरान उमर-उन-नबी नाम के साथियों की पहचान की जा रही है. अब जासिर जैसी गिरफ्तारी उन तारों को जोड़ने में अहम साबित हो सकती है.
13 लोगों की हुई थी मौत
दिल्ली ब्लास्ट 10 नवंबर, 2025 को लाल किले के पास हुआ था. जिसमें एक हुंडई i20 कार में विस्फोट होने से 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हैं. इसकी जांच में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी डॉ. शाहीन सईद और डॉ. मुजम्मिल शकील मुख्य संदिग्ध हैं. जिसे हिरासत में लेकर जांच और पूछताछ की जा रही है. बता दें, हमले के दिन ही पुलिस ने फरीदाबाद में 2,900 किलो विस्फोटक सामग्री पकड़ी थी. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस मामले में लगातार छापेमारी कर रही है.
अस्पताल में जोड़ दीं गलत नसें, बिगड़ती गई मरीज की हालत… हाथ काटकर बचाई गई जान
18 Nov, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मैनपुरी: मध्य प्रदेश के मैनपुरी में डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से एक युवक का हाथ काटना पड़ गया. युवक का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उसके भाई ने उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया. भाई का आरोप है कि प्राइवेट अस्पताल में दो डॉक्टरों ने उनके भाई का इलाज किया, लेकिन बाद में पता चला कि डॉक्टरों ने पीड़ित के हाथ की नसें गलत जोड़ दी हैं, जिस वजह से उनका हाथ काटना पड़ेगा.
मैनपुरी के सुल्तानगंज ब्लॉक के छाछा गांव के रहने वाले अशोक कुमार के भाई मेघनाथ का पिछले महीने 18 अक्टूबर को एक्सीडेंट हो गया था. इसमें मेघनाथ घायल हो गया था. घटना की जानकारी मिलते ही घायल के भाई अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर मेघनाथ को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया. हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर उनसे 30 हजार रुपये जमा कराए गए.
अशोक कुमार ने मामले में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह से शिकायत की. उन्होंने शिकायत करते हुए बताया कि मैंने अपने घायल भाई को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था. वहां दो लोगों ने अपने आपको डॉक्टर बताया और भाई के इलाज के लिए 30 हजार रुपये लेकर उसका इलाज शुरू किया. भाई के हाथ का ऑपरेशन हुआ और फिर 5 दिन तक अस्पताल में इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया.
अशोक कुमार ने आगे बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद हम मेघनाथ को घर ले गए, लेकिन घर पहुंचने पर उसे और दिक्कत होने लगी. ऐसे में हम परेशान हो गए और हम मेघनाथ को दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए. वहां डॉक्टरों ने मेघनाथ का चेकअप किया और बताया कि उसके एक हाथ की नसें गलत जोड़ दी गई हैं. डॉक्टर ने बताया कि मेघनाथ की जान बचाने के लिए उसका एक हाथ काटना पड़ेगा. अगर हाथ नहीं काटा जाता है तो मरीज के हाथ में इंफेक्शन बढ़ सकता है और जान को भी खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में युवक की जान बचाने के लिए उसका हाथ काट दिया गया. इस तरह डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से मेघनाथ को एक हाथ गंवाना पड़ा है.
सेना प्रमुख की दो टूक: भले चिट्ठी बैरन आए, पर हमें मालूम है जवाब किसे देना है
17 Nov, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चाणक्य डिफेंस डायलॉग के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे जनरल उपेंद्र द्विवेदी
आतंकवाद, पाकिस्तान और सीमा सुरक्षा पर की बेबाक टिप्पणी
नई दिल्ली। चाणक्य डिफेंस डायलॉग के उद्घाटन सत्र में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को देश की सुरक्षा नीति, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और भविष्य की युद्ध रणनीति पर कई तीखे और स्पष्ट बयान दिए। उन्होंने कहा कि डिटरेंस तभी काम करता है जब राजनीतिक इच्छाशक्ति हो, सैन्य शक्ति पर भरोसा हो और पर्याप्त क्षमता मौजूद हो और वर्तमान में भारत के पास तीनों हैं।
जम्मू-कश्मीर के हालात पर बोलते हुए सीडीएस जनरल द्विवेदी ने कहा, कि धारा 370 हटने के बाद घाटी में सकारात्मक बदलाव हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस के दौरान जो भ्रम पहले था, वह समाप्त हुआ और आतंकवाद में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा कि अब नई भर्तियां लगभग बंद हो चुकी हैं और जिन 21 आतंकियों को मारा गया, उनमें 61 फीसद पाकिस्तान से आए थे। इसी दौरान पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई रोड़ा लगाएगा, तो हमें कार्रवाई करनी पड़ेगी। आतंकवादी और उनके आकाओं को जवाब देंगे ही। बैरन चिट्ठी भी आए तो हमें पता है किसे जवाब देना है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि यह केवल 88 घंटे में खत्म होने वाला एक ट्रेलर था, पूरी पिक्चर अभी बाकी है।
खून और पानी साथ नहीं बह सकते
फायरसाइड चैट में जनरल द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि भारत अब पुरानी नीति से आगे बढ़ चुका है और देश का न्यू नॉर्मल साफ है, बातचीत और आतंक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि जो भी राज्य आतंकवाद को समर्थन देगा, भारत उसे सीधे और स्पष्ट कार्रवाई से जवाब देगा। जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन पाकिस्तान को यह समझना होगा कि आतंकवाद का इस्तेमाल भारत पर दबाव बनाने के लिए नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, हम उन्नति की बात करते हैं, लेकिन अगर कोई रोक लगाएगा तो कार्रवाई जरूरी है।
चीन से रिश्तों पर संतुलित रुख
उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2024 के बाद चीन के साथ संबंधों में सुधार हुआ है। हालांकि भारत की सीमा नीति बिल्कुल सख्त है। सुरक्षा चुनौतियों की बदलती प्रकृति को देखते हुए सेना को लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार रहना होगा।
मणिपुर में लौट रही शांति
मणिपुर की स्थिति पर सीडीएस ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद हालात में उल्लेखनीय सुधार हुआ। समुदायों में विश्वास बढ़ा है और प्रधानमंत्री की हालिया यात्रा से शांति प्रयासों को मजबूती मिली है।
लाल किला ब्लास्ट में दिल्ली से हुई पहली गिरफ्तारी
17 Nov, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। लाल किला ब्लास्ट में एनआईए को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एनआईए ने एक कश्मीरी के रहने वाले अमीर राशिद अली को गिरफ्तार किया है, जिसने आत्मघाती हमलावर उमर के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी। अमीर राशिद अली,जिसके नाम पर हमले में इस्तेमाल की गई कार पंजीकृत थी, को दिल्ली से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस से केस अपने हाथ में लेने के बाद एनआईए उसकी तलाश कर रही थी। जांच में पता चला कि आरोपी, जो जम्मू-कश्मीर के सांबूरा, पंपोर का रहने वाला है, ने कथित आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर यह हमला करने की योजना बनाई थी। अमीर दिल्ली आया था ताकि उस कार को खरीदने में मदद कर सके, जिसे बाद में आईईडी से लैस कर विस्फोट के लिए इस्तेमाल किया गया। एनआईए ने फोरेंसिक जांच में कार चलाने वाले मृत व्यक्ति की पहचान उमर उन नबी के रूप में की है, जो पुलवामा का रहने वाला था और फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय में जनरल मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर था। एजेंसी ने नबी की एक और गाड़ी भी जब्त की है, जिसे सबूतों के लिए जांचा जा रहा है। अब तक एनआईए ने 73 गवाहों से पूछताछ की है, जिनमें धमाके में घायल लोग भी शामिल हैं। यह धमाका 10 नवंबर को दिल्ली में हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस, यूपी पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर एनआईए कई राज्यों में जांच कर रही है। एजेंसी बड़े नेटवर्क और साजिश का पता लगाने तथा हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
गरुड़ 25 में फ्रांस के आसमान में उड़ रहे सुखोई-30एमकेआई और राफेल विमान
17 Nov, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना (आईएफए) फ्रांस के आसमान में फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) के साथ द्विपक्षीय वायु अभ्यास गरुड़ 25 को अंजाम दे रही है। संयुक्त वायु अभ्यास गरुड़ 25 फ्रांस के मोंट-डे-मार्सन में 16 से 27 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों वायुसेनाओं के बीच पारस्परिक अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना है। एक वास्तविक युद्ध जैसे वातावरण में विभिन्न युद्ध रणनीति और प्रक्रियाओं को परखना। दोनों देशों के पायलटों और टीमों के बीच प्रोफेशनल बातचीत, प्रचालनगत ज्ञान और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करना। भारतीय वायुसेना के सुखोई-30एमकेआई लड़ाकू विमान फ्रांस के बहुउद्देशीय लड़ाकू विमानों (जैसे राफेल) के साथ जटिल हवाई युद्ध परिदृश्यों पर फोकस करेगा। हवा से हवा में युद्ध, एयर डिफेंस, और संयुक्त हमला करने के अभियान शामिल है।
फाइटर जेट की रेंज बढ़ाने के लिए आईएल-78 हवा से हवा में ईंधन भरने वाले टैंकरों का उपयोग करके हवा में ही ईंधन भरने का अभ्यास भी किया जा रहा है। अभ्यास के लिए टुकड़ी और भारी उपकरणों को लाने-ले जाने के लिए सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमानों का उपयोग किया जा रहा है। यह अभ्यास भारत और फ्रांस के बीच मजबूत रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है।
ड्रोन रोधी अभियानों पर भी किया गया संयुक्त प्रशिक्षण
इसके अलावा, ड्रोन रोधी अभियानों जैसे विषयों पर संयुक्त प्रशिक्षण किया। यह पूरा अभ्यास भी फ्रांस में आयोजित किया गया। अभ्यास के दौरान दोनों सेनाओं ने कंबैट शूटिंग, अर्बन वारफेयर, और अवरोध पार प्रशिक्षण भी किया। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली व ड्रोन रोधी क्षमता युद्धों का रुख निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
वहीं, भारत और फ्रांस के बीच राफेल मरीन लड़ाकू विमानों का सौदा भी हो चुका है। राफेल मरीन विमानों की खरीद के लिए यह सरकार-से-सरकार की डील है। इस डील के तहत फ्रांस द्वारा भारतीय नौसेना को मरीन (एम) श्रेणी के 26 राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति की जाएगी। तय सौदे के मुताबिक भारतीय नौसेना को फ्रांस द्वारा 26 राफेल मरीन फाइटर जेट की डिलीवरी दी जाएगी।
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
