देश
लाल आतंक पर बड़ी चोट: माडवी हिडमा के बाद फिर सात नक्सली ढेर, 50 माओवादी गिरफ्तार
20 Nov, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुकमा। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन लागातार जारी है। दो दिनों में माओवादियों को बड़ा नुकसान हुआ है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश में माडवी हिडमा और उसकी पत्नी समेत छह नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ था। वहीं दूसरे दिन यानी आज बुधवार को भी सात नक्सली ढेर कर दिए गए। सातों नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मारेडुमिल्ली के जंगलों में बुधवार की सुबह छह बजे से मुठभेड़ जारी है। आंध्र प्रदेश की पुलिस ने कई जिलों में तीन एसजेडसीएम सदस्य समेत 50 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। मौके से दो एके-47 सहित आठ हथियार बरामद किए हैं।
बताया जाता है कि फोर्स ने 18 नवंबर को जिस जगह मुठभेड़ में हिडमा को ढेर किया था, उसी जगह पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई में खूंखार नक्सली देवजी भी मारा गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। आंध्रप्रदेश की ग्रेहाउंड्स ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। चार पुरुष नक्सली और तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये हैं।
इन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि
फिलहाल, जिन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, उनमें नक्सली मेटरू जोगा राव उर्फ टेक शंकर, सीता, ज्योति और कई अन्य बड़े कैडर के नक्सली शामिल हैं। सुरक्षा बलों का सर्चिग ऑपरेशन जारी है। मौके से कई महत्वपूर्ण सामग्री, हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं। बता दें कि मंगलवार को इसी क्षेत्र में फोर्स ने एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली हिड़मा को उसकी पत्नी समेत छह नक्सलियों ढेर किया था।
तीन एसजेडसीएम समेत 50 नक्सली गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार 50 नक्सलियों में बस्तर संभाग के जगरगुंडा, केरलापाल एरिया कमेटी समेत कई सक्रिय नक्सली अरेस्ट किये गये हैं। नक्सली मदन्ना उर्फ जग्गु दादा को भी फोर्स ने दबोचा है। बस्तर इलाके में चर्चित एरिया कमांडर सोड़ी मनीला भी गिरफ्तार हुई है। पिछले दो दिनों में नक्सल संगठन को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। अब तक का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।
सरकार का बड़ा फैसला: कुत्ते के काटने पर मिलेगा मुआवजा, जानिए कैसे उठाएं फायदा!
20 Nov, 2025 12:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Karnataka Dog Bite Compensation: डॉग बाइट के मामलों ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर बड़ा समस्या खड़ी कर दी है. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में चिंता जाहिर की है. उच्चतम न्यायालय ने डॉग्स के वैक्सीनेशन के लिए राज्यों को आदेश दिया था. इस बीच कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने डॉग बाइट से पीड़ितों को मुआवजा देने का ऐलान किया है.
मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख रुपये
कर्नाटक सरकार ने कुत्तों के काटने से मरने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही डॉग बाइट, काटने के बाद काला निशान होने पर या कई बार काटने की स्थिति में सरकार 5 हजार रुपये का मुआवजा सरकार देगी. इसके अलावा पीड़ितों को 3500 रुपये और सुवर्णा आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट को 1500 रुपये का भुगतान किया जाएगा.
हरियाणा सरकार भी देती है मुआवजा
कर्नाटक सरकार से पहले हरियाणा ने भी सितंबर में कुत्ते के काटने पर मुआवजा देने का ऐलान किया था. राज्य सरकार द्वारा तय न्यूनतम राशि 10 हजार रुपये है, जो प्रति दांत (डॉग बाइट) निर्धारित होगी. शरीर में र 0.2 सेमी घाव होने पर 20 हजार रुपये दिया जाएगा. मुआवजा राशि सीधे पीड़ितों तक पहुंचे, इसके लिए हरियाणा के हर जिले में समिति का गठन किया गया है.
क्या कहते हैं आंकड़ें?
देश भर में साल 2024 में 37 लाख डॉग बाइट के मामले दर्ज हुए थे. रेबीज की वजह से 54 मौतें हुई थीं. पशुपालन मंत्रालय के डाटा के अनुसार साल 2024 में महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 4.80 लाख, गुजरात में 3.90 लाख, कर्नाटक में 3.60 लाख, बिहार में 2.60 लाख और केरल में 1.10 लाख मामले सामने आए.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश में क्या?
कुत्तों की नसबंदी की जाए, डीवार्मिंग और वैक्सीनेशन भी किया जाए.
2. स्कूलों, अस्पतालों आदि के आसपास ऊंची दीवार या बाड़ लगाई जाए.
3. रेबीज से संक्रमित या आक्रामक कुत्तों की उचित व्यवस्था की जाए.
4. सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना ना दिया जाए.
5. कुत्तों की निगरानी रखने की जिम्मेदारी नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद की होगी.
सपा विधायक का निधन, दारा सिंह को हराकर बने थे विधायक, जानिए उनके राजनीतिक सफर के बारे में!
20 Nov, 2025 12:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है. उनके निधन की जानकारी समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके दी है.
सीने में दर्द होने पर हुए थे अस्पताल में भर्ती
जानकारी के मुताबिक, विधायक सुधाकर सिंह को दो दिन पहले सीने में दर्द होने पर लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. सुधाकर सिंह के निधन की खबर के बाद से ही समाजवादी पार्टी मं शोक की लहर दौड़ गई है.
सपा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो. उनके निधन को पार्टी के नेताओं ने समाजवादी पार्टी को अपूरणीय क्षति बताया है.
उपचुनाव में दारा सिंह को हराया था
उत्तर प्रदेश में 2022 के उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को घोसी विधानसभा सीट से पटखनी दी थी. दाेनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. जहां दारा सिंह को हराकर सुधाकर सिंह ने विधानसभा सीट अपने नाम कर ली थी. सुधाकर सिंह का जन्म मऊ जिले में हुआ था और वे अपने क्षेत्र में काफी समय से कई महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ क्षेत्र में सक्रिय थे. सुधाकर सिंह को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गिनती में गिना जाता है.
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: नीतीश कुमार के साथ बीजेपी-JDU के संभावित मंत्रियों की पूरी सूची
20 Nov, 2025 11:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Nitish Cabinet Ministers: बिहार में बुधवार को एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया है. वहीं भाजपा ने दोनों डिप्टी सीएम को यथावत रखने का फैसला किया है. आज पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार के अलावा कई मंत्री भी शपथ लेंगे. जिसमें भाजपा के 14 और जेडीयू के 11 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. देखें सभी संभावित मंत्रियों की लिस्ट.
बिहार में ये नेता बनेगे मंत्री
भाजपा कोटे से 14 और जेडीयू से 11 मंत्रियों की आज शपथ ग्रहण करने की संभावना है. भाजपा से संभावित मंत्रियों में दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा, रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज सिंह बबलू, हरि सहनी, संजय सरावगी, रमा निषाद,कृष्ण कुमार ऋषि, रजनीश कुमार और श्रेयसी सिंह का नाम शामिल है.
जेडीयू कोटे से आज शपथ लेने वाले मंत्री
लेशी सिंह (राजपूत)
विजय चौधरी (भूमिहार)
श्रवण कुमार (कुर्मी)
अशोक चौधरी (दलित)
विजेंद्र यादव (पिछड़ा)
जमा खान (मुस्लिम)
मदन सहनी (निषाद)
BJP से शपथ लेने वाले मंत्री
सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम)
विजय कुमार सिंहा (भूमिहार, डिप्टी सीएम)
संजय टाइगर (राजपूत)
श्रेयसी सिंह (राजपूत)
रामा निषाद
रामकृपाल यादव
दिलीप जायसवाल
नितिन नवीन
मंगल पांडे
प्रेम कुमार (स्पीकर)
लखेद्र पासवान
प्रमोद चंद्रवंशी
नारायण प्रसाद
सुरेन्द्र मेहता
HAM से (मांझी की पार्टी)
संतोष कुमार सुमन
उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा
स्नेहलता कुशवाहा
चिराग़ पासवान की पार्टी (LJP R)
संजय सिंह
संजय कुमार पासवान
विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. एनडीए ने इस बार के चुनाव में 243 सीटों में कुल 202 सीटों पर जीत दर्ज की है. जिसमें बीजेपी ने 89, जनता दल (यूनाइटेड) 85, लोक जनशक्ति (आर), 19 इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है.
आतंकी डॉ. उमर तैयार कर रहा था सुसाइड बॉम्बर
20 Nov, 2025 11:34 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। लाल किले के सामने विस्फोटक से भरी कार उड़ाने वाला आतंकी डॉ. उमर नबी अपने जैसे कई और सुसाइडल बॉम्बर तैयार करने की साजिश रच रहा था। इसके लिए वह लगातार वीडियो बनाकर युवाओं को भेजता था, ताकि उनका ब्रेनवॉश किया जा सके। जांच एजेंसियों ने इसका खुलासा किया है।
सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन में डॉ. उमर के 12 वीडियो समेत 70 से ज्यादा वीडियो मिले हैं। ऐसे ही वीडियो 11 लोगों को भेजे गए थे। इनमें से 7 युवा कश्मीरी मूल के बताए जा रहे हैं और सभी का अल-फलाह यूनिवर्सिटी से लिंक मिला है। बाकी 4 युवा उत्तर प्रदेश, केरल और कर्नाटक के रहने वाले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आमिर रशीद अली, जिसने उमर नबी को आई-20 कार दिलवाई थी, खुद सुसाइड बॉम्बर बनने को तैयार नहीं था। इसके बाद उमर ने उसे भी ऐसे ही ब्रेनवॉश करने वाले वीडियो भेजे थे। एजेंसियों को शक है कि उमर नबी एक पूरी फिदायीन टीम तैयार कर रहा था और उसका टारगेट कई राज्यों के युवा थे।
दिल्ली ब्लास्ट से पहले पुलवामा गया था आतंकी उमर
दिल्ली कार ब्लास्ट में खुद को उड़ाने वाला आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद हमले से करीब 2 हफ्ते पहले पुलवामा के कोइल गांव में अपने घर गया था। उमर ने अपने दो मोबाइल फोन में से एक अपने भाई जहूर इलाही को दिया और कहा कि अगर मेरे कोई खबर आए तो फोन पानी में फेंक देना। इसी फोन से वह वीडियो मिला है, जिसमें उमर आत्मघाती हमले को शहादत का ऑपरेशन बता रहा है। जहूर ने सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ में फोन के बारे में जानकारी दी है। जहूर ने बताया कि उमर ने उसे 26 से 29 अक्टूबर के बीच फोन दिया था। 9 नवंबर को अल-फलाह यूनिवर्सिटी से उमर के साथियों की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही उसने घबराकर फोन घर के पास एक तालाब में फेंक दिया था। जांच एजेंसियों ने 9 नवंबर को उमर के दोनों फोन तलाशे तो दोनों बंद मिले थे। एक फोन की आखिरी लोकेशन दिल्ली और दूसरे की पुलवामा थी। इसी दौरान जहूर से पूछताछ चल रही थी कि तभी दिल्ली में आत्मघाती धमाका हो गया था। बाद में तालाब से फोन बरामद हुआ, हालांकि पानी में डूबने से वह खराब था, फिर भी एक वीडियो रिकवर कर लिया गया। फोन और डिजिटल सबूत अब आईएनए को सौंप दिए गए हैं।
ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 6 की मौत
20 Nov, 2025 10:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में 18 नवंबर की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत 2 परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान नूतन मांझी (18), शत्रुघ्न मांझी (26), लखनराम मंडावी (40), उपेंद्र मंडावी (17) और रूपेश मंडावी (23) के रूप में हुई है, जबकि एक की पहचान नहीं हुई है। सभी लोग छत्तीसगढ़ मूवी देखकर लौट रहे थे। मरने वालों में लखनराम मंडावी और उपेंद्र मंडावी पिता-पुत्र हैं।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की
20 Nov, 2025 09:31 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस दौरे के समय मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इसके बाद बुधवार को उन्होंने रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले वार्षिक भारत-रूस लीडर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा की।
दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कर विदेश मंत्री जयशंकर ने लिखा, “आज सुबह मॉस्को में प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मिलकर खुशी हुई। अगस्त 2025 में 26वें आईआरआईजीसी-टीईसी के लिए हमारी पिछली बैठक के बाद से हुई प्रगति का जायजा लिया। अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले वार्षिक भारत-रूस लीडर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा की।”
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दिसंबर में भारत आने की उम्मीद है। इसे लेकर क्रेमलिन की ओर से तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दी। उन्होंने पिछली बार दिसंबर 2021 में इस शिखर सम्मेलन के 21वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया था।
विदेश मंत्री जयशंकर ने मॉस्को में पुतिन से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। बैठक के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति पुतिन को वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बारे में अपडेट दिया।
नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेंगे बिहार के सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी और कई बड़े नेता होंगे शामिल
20 Nov, 2025 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Nitish Kumar Oath Ceremony बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. आज पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी है. नीतीश कुमार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है. बुधवार (18 नवंबर) को नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया. आज गुरुवार को 10वीं बार नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे. इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही कई प्रदेश के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल होंगे.
बेंगलुरु में 7.11 करोड़ रुपये की लूट की वारदात
20 Nov, 2025 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेंगलुरु। सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु में 7.11 करोड़ रुपये की लूट की वारदात ने शहर में सनसनी मचा दी। घटना साउथ एंड सर्कल के पास हुई, जहां इनोवा कार में सवार छह-सात अपराधियों ने एटीएम में पैसे डालने जा रही वाहन को रोका और 7.11 करोड़ रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट की यह घटना जयदेरी डेयरी सर्कल के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, लूट की वारदात का शिकार हुई गाड़ी का नंबर GJ 01 HT 9173 था। यह गाड़ी एटीएम में पैसे जमा करने के लिए जा रही थी। उसी दौरान, जयदेरी डेयरी सर्कल पर इनोवा कार में सवार अपराधियों ने गाड़ी को रोका और खुद को आरबीआई अधिकारी बताकर चालक और गनमैन सहित सभी कर्मचारियों को धमकाया। आरोपियों ने गाड़ी को डेयरी सर्कल फ्लाईओवर पर खड़ा किया, पैसों से भरी सीएमएस गाड़ी से रकम अपने वाहन में लादकर फरार हो गए।
अपराधियों ने जयनगर थाना क्षेत्र के अशोक स्तंभ के पास गाड़ी को रोकते हुए दावा किया कि वे आरबीआई से हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी नियमों का उल्लंघन कर रही है। इसके बाद उन्होंने गाड़ी को हाईजैक किया और थाने आने का निर्देश दिया। लूट की घटना के समय एटीएम वाहन में चार सीएमएसकर्मचारी सवार थे एक ड्राइवर, दो गनमैन और एक कैश डिपॉजिटर। इन कर्मचारियों से पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें सिद्धपुर पुलिस स्टेशन ले गई है।
जब शादीशुदा महिला शादी के वादे पर किसी से सेक्स संबंध बनाए....हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
19 Nov, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। शादी का झांसा देकर बलात्कार के मामले में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत का कहना है कि यह नहीं माना जा सकता कि एक कानूनी रूप से विवाहित महिला को शादी के नाम पर यौन संबंधों के लिए सहमत किया जा सकता है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पाया कि महिला किसी अन्य पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान शादीशुदा थी।
रिपोर्ट के अनुसार, हाईकोर्ट ने मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के आदेश दिए हैं। याचिका पर सुनवाई कर रहीं जस्टिस शालिनी सिंह नागपाल ने कहा कि यह नहीं माना जा सकता कि अभियोक्ता (महिला) ने याचिकाकर्ता की ओर से किए गए वादों के प्रभाव में काम किया। उन्होंने कहा कि तब महिला याचिकाकर्ता के साथ शारीरिक संबंधों में भी शामिल रही थी। उन्होंने कहा, जब एक पूरी तरह से परिपक्व, शादीशुदा महिला शादी के वादे पर यौन संबंधों की सहमति देकर ऐसा करना जारी रखती है, तब यह शादी का अपमान है। इसतरह के मामले में याचिकाकर्ता पर आपराधिक दायित्व तय करने के लिए आईपीसी की धारा 90 नहीं लगाई जा सकती। स्पष्ट तौर पर अभियोक्ता याचिकाकर्ता के साथ 1 साल से ज्यादा समय तक सहमति से संबंध में थी, जिस दौरान वह अपने पति के साथ भी विवाहित रही।
पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने कहा, अगर याचिकाकर्ता के खिलाफ एफआईआर में दर्ज कराए आरोपों और सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दिए बयानों को स्वीकार कर लें, तब भी यह अकल्पनीय है कि कानूनन रूप से शादीशुदा महिला को शादी के वादे पर यौन संबंधों के लिए सहमत किया जा सकता है। ऐसा लगता है कि अभियोक्ता लंबे समय से याचिकाकर्ता के साथ यौन संबंधों में थी। जब उसकी बहन की याचिकाकर्ता के साथ सगाई हो गई, तब उस भावनात्मक रूप से धक्का लगा। इसतरह के केस दर्ज कराया गया।
कोर्ट ने माना कि याचिकाकर्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 के तहत केस दर्ज है। आरोप हैं कि जब महिला ने याचिकाकर्ता से उसकी बहन के साथ सगाई का विरोध किया, तब उसने महिला को मारने की धमकी दी। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता की तरफ से कहे गए शब्दों का खुलासा नहीं किया गया है।
व्हाट्सएप्प का बड़ा डेटा लीक: 350 करोड़ यूजर्स के मोबाइल नंबर ऑनलाइन, मेटा की गलती का खुलासा"
19 Nov, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
WhatsApp Data Leak: हाल ही में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फ़ैल रही है कि करोड़ों लोगों का WhatsApp डेटा लीक हो गया है. एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि लगभग 350 करोड़ WhatsApp यूजर्स का प्राइवेट डेटा लीक हो गया है. ऐसा होने पर आम यूजर्स को स्कैमर्स का सामना करना पड़ सकता है. उनको लाखों मैसेज और कॉल आ सकते हैं. हालांकि इस पर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रेतिक्रिया नहीं आई है.
क्या सच में हुआ WhatsApp डेटा लीक?
सीधे शब्दों में कहें तो, WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर 350 करोड़ यूजर्स के डेटा हैक होने की जानकारी नहीं दी है. सोशल मीडिया पर यह बात चल रही है की करोड़ों यूजर्स का प्राइवेट डेटा खतरे में है. कई लोग यूजर्स के डेटा को स्क्रैप करके डार्क वेब पर बेच सकते हैं. हालांकि, कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर हैकिंग का कोई खतरा नहीं है.
लेकिन कुछ साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने सालों पहले दावा किया था कि WhatsApp में एक तकनीकी कमी है, जिससे 3.5 अरब फोन नंबरों और उनकी प्रोफाइल फोटो को ‘स्क्रैप’ किया जा सकता था. हालांकि, WhatsApp ने कहा है कि उन्होंने इस कमी को ठीक कर दिया है और इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इसका बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हुआ है.
‘हैकिंग’ और ‘स्क्रैपिंग’ में अंतर समझें
इस तरह के मामलों में जिसे लोग “हैकिंग” कहते हैं, वह असल में “डेटा स्क्रैपिंग” होता है. जब कोई आपके मैसेज, फोटो या अकाउंट के अंदर घुसकर जानकारी चुरा ले. तो उसे हैकिंग कहते हैं. वहीं अगर जब हैकर्स किसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके उसे डेटा को चुराते हैं जो पहले से ही पब्लिक हो.
डेटा लीक होने पर क्या खतरा होता है?
आपका फोन नंबर लीक होना भी खतरनाक हो सकता है. आपको अननोन नंबरों से कॉल या मैसेज आ सकते हैं जो लॉटरी या बैंक फ्रॉड से जुड़े हो सकते हैं. स्कैमर्स आपकी आवाज को क्लोन करने की कोशिश कर सकते हैं. आपकी प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल करके वे आपके नाम से नकली अकाउंट बना सकते हैं और आपके दोस्तों से पैसे मांग सकते हैं.
वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला...दिल्ली-हरियाणा समेत 4 राज्यों को कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को भत्ता देने का आदेश
19 Nov, 2025 03:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Delhi Punjab Haryana Rajasthan GRAP Update: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को GRAP-3 के लागू होने के बाद बेरोजगार हुए मजदूरों को निर्वाह भत्ता देने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया था. मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने इन चारों राज्यों की सरकारों को वायु प्रदूषण कम करने के लिए निवारक उपाय लागू करने और उनकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.
दरअसल, वायु प्रदूषण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकारों ने कई तरह के प्रतिबंधों का एलान किया है. जिसमें ग्रेडेड एक्शन रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल (ग्रैप) के लेवल 3 पर बैन लगाया गया है. इसकी वजह से जिन राज्यों में वायु प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ रहा है, उन राज्यों में निर्माण कार्यों में रोक लगा दी गई.
सुप्रीम कोर्ट ने 4 राज्यों को दिए निर्देश
राज्य सरकार द्वारा रोक लगाए जाने के बाद लाखों की संख्या में मजदूर बेरोजगार हो गए. जिसमें सुप्रीम कोर्ट को एक्शन लेना पड़ा. कोर्ट ने ऐसे 4 राज्यों को निर्देश दिया है कि ग्रैप-4 लागू करने वाले राज्य बेरोजगार मजदूरों को गुजारा भत्ता दिलाए. इसके साथ ही वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सही कदम उठाने और समीक्षा करने के भी आदेश दिए हैं.
हर महीने होगी समीक्षा
कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी राज्य हर महीने वायु प्रदूषण की समीक्षा कर उसकी लिस्ट बनाएं. इस मामले की सुनवाई हर महीने की जाएगी ताकि ताजा हालातों पर नजर बनी रहे. वायु प्रदूषण को कम करने के प्रयासों का स्वागत है. लेकिन सभी पहलुओं और हितधारकों पर निर्णय लेते समय ध्यान रखना जरूरी है.
"272 हस्तियों ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप...चुनाव आयोग की साख खराब करने की कोशिश, जानें पूरा मामला
19 Nov, 2025 01:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Rahul Gandhi defaming Election Commission: कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रही है, जिसको लेकर देश के 272 प्रमुख हस्तियों ने पत्र जारी कर चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है. पत्र में बिना सबूत गंभीर आरोप लगाकर संवैधानिक संस्थानों को कमजोर करने की साजिश बताया है.
चुनाव आयोग के समर्थन में लिखे गए पत्र में कहा गया है कि भारत का लोकतंत्र किसी बाहरी हमले से नहीं बल्कि “जहरीली राजनीतिक बयानबाजी” से चुनौती का सामना कर रहा है. विपक्ष हमेशा चुनाव आयोग के खिलाफ काफी सबूत होने का दावा करता है लेकिन कोई आधिकारिक रूप से शिकायत या हलफनामा नहीं देता. विपक्ष की यह दोहरी कार्यप्रणाली से यह साबित होता है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है, बल्कि यह केवल राजनीतिक रणनीति हैं.
Bihar Deputy CM: तीन चुनावों से डिप्टी सीएम बदल रही बीजेपी, अबकी नहीं होगा कोई बदलाव, वही तिकड़ी आएगी नजर
19 Nov, 2025 01:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
BJP Deputy CM face Bihar: बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार का सीएम बनना तय है. वहीं डिप्टी सीएम को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है. पिछले तीन विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो हर बार भाजपा अपने डिप्टी सीएम को बदल देती है. ऐसे में सवाल ये भी है कि क्या डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पद में बने रहेंगे या बदल दिए जाएंगे. नई सरकार गठन की तैयारी जोरों से शुरू है. आज बुधवार को एनडीए के विधायक दल की बैठक भी है. जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार पर निर्णय लिया जा सकता है. गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में शपथ समारोह रखा गया है.
बिहार में अगर पिछले तीन विधानसभा चुनावों को देखा जाए तो हर बार लगभग डिप्टी सीएम बदल दिए गए. ऐसे में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम फिर बनेंगे या नहीं, इसको लेकर शक गहरा गया है. अब देखना यह होगा कि एनडीए इस तिकड़ी को बनाए रखती है या फिर बदल देगी. यह आज शाम तक तय होने की संभावना है.
2005 से डिप्टी सीएम बनाने की परंपरा
बिहार में नीतीश कुमार जब से सत्ता में आए हैं, तब से डिप्टी सीएम बनाने की परंपरा चली आ रही है. 2005 में सुशील मोदी भाजपा के कोटे से डिप्टी सीएम बने थे. ये जोड़ी 2013 तक चली. नीतीश कुमार इसके बाद आरजेडी में शामिल हो गए. 2017 में जब नीतीश कुमार दोबारा एनडीए के साथ आए तो फिर सुशील मोदी डिप्टी सीएम बने. हालांकि इसके बाद से कोई दोबारा डिप्टी सीएम नहीं बन पाया.
पिछले 3 चुनावों के बाद बदले गए डिप्टी सीएम
2020 में सुशील मोदी की जगह पर दो डिप्टी सीएम बनाए गए. बीजेपी कोटे से तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी डिप्टी सीएम बने. लेकिन ज्यादा दिन तक पद पर नहीं रह पाए. 2024 में एक बार फिर जब एनडीए की सरकार बनी तो फिर नए चेहरों को डिप्टी सीएम बनाया गया. वर्तमान में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम के पद पर हैं. अब देखना होगा कि इन्हें फिर से जिम्मेदारी दी जाएगी या फिर नए चेहरे को मौका मिलेगा. हालांकि इस बार के चुनाव में बंपर जीत मिली है. ऐसे में डिप्टी सीएम अपने पद पर बने रह सकते हैं.
पाकिस्तान में हड़कंप: आर्मी चीफ के बयान से खौफ, रक्षा मंत्री ने जताई भारत के हमले की आशंका
19 Nov, 2025 12:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
India-Pakistan: पाकिस्तान में भारतीय आर्मी चीफ के बयानों के बाद खलबली मच गई है. पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत फिर से पाकिस्तान पर हमला और सीमा पार स्ट्राइक कर सकता है. भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को पाकिस्तान को लेकर एक बयान दिया था. जिसके बाद ख्वाजा आसिफ को पहलगाम हमले के बाद वाला डर सता रहा है कि कहीं भारत फिर से न हमला कर दे.
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को कहा था, “ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक ट्रेलर था, जो 88 घंटे में खत्म हो गया. अगर कोई हमें ब्लैकमेल करना चाहता है, तो भारत किसी ब्लैकमेल से नहीं डरता. भारत किसी भी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा. हम भविष्य में किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार हैं. अगर पाकिस्तान मौका देता है, तो हम उसे पड़ोसी देश के साथ जिम्मेदारी से पेश आना सिखा देंगे.”
भारत पर भरोसा नहीं कर सकता: ख्वाजा आसिफ
सेना प्रमुख के बयान के बाद पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा कि अफगानिस्तान घुसपैठ करता है तो भारत उसका साथ देता है. जबकि संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, चीन, सऊदी अरब समेत कई देश घुसपैठ को रोकना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि भारत कभी नहीं चाहता कि पाक और अफगानिस्तान अपने मुद्दों को सुलझाएं. पाकिस्तान किसी भी तरह भारत पर भरोसा नहीं कर सकता. भारत सीमा पार से हमले की प्लानिंग और प्रयास कर सकता है.
सेना प्रमुख की चेतावनी को हल्के में न लें
पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारतीय सेना प्रमुख ने यूं ही बयान नहीं दिया है. पाकिस्तान को इस चेतावनी को हल्के में नहीं लेना चाहिए. भारत, पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए अगर कोई कार्रवाई करेगा, तो इसके लिए पाकिस्तान को तैयार रहना चाहिए.
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
