देश
इंडिगो फ्लाइट में महिला का सामान चोरी
25 Nov, 2025 11:26 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। मुंबई से दिल्ली आने वाली एक उड़ान में एक महिला का सामान चोरी होने का दावा सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। महिला का आरोप है कि उसके दो चेक-इन सूटकेस को काटकर उनके अंदर रखा महंगा सामान निकाल लिया गया, जबकि इंडिगो ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। महिला यात्री रितिका अरोड़ा ने अपनी शिकायत एक पोस्ट के जरिए साझा की। पोस्ट के साथ उन्होंने अपने फटे और कटे हुए सूटकेस की तस्वीरें भी लगाईं और लिखा-इंडिगो की जिम्मेदारी न निभाने से बेहद निराश हूं।रितिका का कहना है कि उनकी मुंबई-दिल्ली उड़ान में दोनों चेक-इन बैग काटे गए और लगभग 40,000 रुपये का सामान चोरी कर लिया गया।
रनवे पर उतरा अफगानिस्तान का प्लेन
25 Nov, 2025 10:25 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां अफगानिस्तान का एक विमान उड़ान भरने वाले रनवे पर उतर गया। गनीमत रही कि इस रनवे पर कोई दूसरा विमान नहीं था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। घटना रविवार दोपहर 12:06 बजे की है, लेकिन सोमवार सुबह मीडिया में आई। अफगानिस्तान की एरियाना एयरलाइंस की यह फ्लाइट एफजी 311 काबूल से आ रहा था। सूत्रों के मुताबिक, विमान को रनवे 29 लेफ्ट पर लैंडिंग की अनुमति दी गई थी, लेकिन पायलट ने गलती से इसे रनवे 29 राइट पर उतार दिया। यह रनवे आमतौर पर टेकऑफ के लिए इस्तेमाल होता है।
26 नए विमान बेड़े में शामिल करेगा एयर इंडिया
25 Nov, 2025 09:24 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भारत की प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया आने वाले वर्षों में बड़े स्तर पर अपने बेड़े का विस्तार और अपग्रेड करने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि 2026 के अंत तक 26 नए विमान बेड़े में शामिल किए जाएंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं की गुणवत्ता और क्षमता में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विल्सन ने बताया कि एयर इंडिया समूह 2026 के अंत तक कुल 26 नए विमानों को शामिल करने की तैयारी कर रहा है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय संचालन को अधिक आधुनिक और प्रतिस्पर्धी बनाना है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2026 तक 81% अंतरराष्ट्रीय उड़ानें उन्नत विमानों से संचालित की जाएं।
सीईओ के अनुसार आने वाले वर्ष में उड़ान क्षमता लगभग समान रहेगी, क्योंकि नए विमान शामिल होंगे। साथ ही कुछ पुराने पट्टे वाले विमान लौटाए भी जाएंगे और कई विमान रेट्रोफिट (अपग्रेड) प्रक्रिया में रहेंगे। उन्होंने बताया कि 2026 में एयर इंडिया के बेड़े में कम संख्या में बोइंग 777 रहेंगे, क्योंकि कई लीज पर लिए गए विमान वापस किए जा रहे हैं और तीन पुराने विमान हटाए जा रहे हैं।
सनातन की शान ऊंची! PM मोदी आज अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर के शिखर पर फहराएंगे 191 फीट ऊंचा भगवा ध्वज
25 Nov, 2025 08:54 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Ram Mandir Ayodhya: रामनगरी अयोध्या में आज मंगलवार, 25 नवंबर को ऐतिहासिक धर्म ध्वज समारोह आयोजित किया गया है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर पहुंचकर अभिजीत मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज फहराएंगे. विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता के अनुसार ध्वजारोहण का समय दोपहर 12:10 से 12:30 बजे के बीच तय किया गया है.
हिडमा के ‘जयकारे’ पर दिल्ली पुलिस का एक्शन! 17 आरोपी 3 दिन की ज्यूडिशल कस्टडी में, 11 महिलाएं भी शामिल
25 Nov, 2025 08:31 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Naxalite Hidma support protest: दिल्ली में इंडिया गेट पर नक्सली लीडर हिडमा के समर्थन में नारे लगाने वाले 17 आरोपियों को ज्यूडिशल कस्टडी में भेजा गया है. इनमें 11 महिलाएं शामिल हैं. पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपियों को 3 दिनों तक न्यायिक हिरासतम में भेजना का आदेश दिया है. मामले में अभी तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
रविवार शाम इंडिया गेट पर किया प्रदर्शन
23 नवंबर 2025 की शाम दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली गेट पर बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग हाथ में नक्सली कमांडर हिडमा के पोस्टर लेकर उसके समर्थन में नारे लगाने लगे. इसे लेकर हंगामा हो गया. जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली के दो अलग-अलग थानों में FIR दर्ज की थी. अब तक पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है.
इंडिया गेट पर नक्सली नेता हिडमा के समर्थन में नारे लगाने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कर्तव्य पथ थाना और संसद मार्ग थाना पर FIR दर्ज की गई है. कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 74, 79, 105(2), 132, 221, 223 और 6(2) के तहत FIR दर्ज की गई है. वहीं, संसद मार्ग थाने में 223A, 132, 221, 121A, 126(2) और 3(5) धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है.
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है. साथ ही एयर क्वालिटी भी खराब होती जा रही है. इसके विरोध में 23 नवंबर 2025 की शाम बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए थे. सभी प्रदर्शनकारी वायु गुणवत्ता में सुधार को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे थे. इस दौरान हाथों में हिडमा के समर्थन में पोस्टर लिए कुछ प्रदर्शनकारी भी नजर आए, जो नारेबाजी भी कर रहे थे. वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिकर्मियों पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल कर दिया.
अयोध्या में PM मोदी का होगा भव्य स्वागत, 5000 महिलाएं उतारेंगी आरती
25 Nov, 2025 08:24 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अयोध्या: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म ध्वजा फहराने जा रहे हैं. पीएम मोदी राम मंदिर पर इस धर्म ध्वजा को अभिजीत मुहूर्त यानी 11:55 से 12:00 बजे तक मुख्य आयोजन चलेगा. 5 मिनट में 190 फीट की ऊंचाई पर राम मंदिर की धर्म ध्वज फहराई जाएगी. पीएम मोदी, सीएम योगी, मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ध्वजारोहण के आयोजन में शामिल होंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में 3 घंटे 30 मिनट रहेंगे.
अयोध्या में ध्वजारोहण का मुहूर्त 11:58 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक है. ध्वजारोहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को भगवान श्री राम की विवाह पंचमी के मौके पर उपवास रखेंगे. प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी ने उपवास रखा था. ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होगा. अयोध्या के साकेत महाविद्यालय हेलीपैड से राम मंदिर तक करीब एक किलोमीटर लंबे रामपथ पर उनका रोड शो निकलेगा. पीएम मोदी के रोड शो में विभिन्न स्वयं-सहायता समूहों की करीब 5 हजार महिलाएं पारंपरिक थाली-आरती लेकर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगी.
प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं. रामपथ के एक किलोमीटर मार्ग को 8 जोन में बांटा गया है. हर जोन में सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में थाली, आरती, फूल-माला लेकर खड़ी होंगी. सबसे अधिक 1500 महिलाएं जोन-8 (खटीक समाज की भूमि) में और 1200 महिलाएं जोन-4 (अरुंधती पार्किंग के पास) में तैनात रहेंगी.
साथ ही हजारों संत वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे. अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त और भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश श्रीवास्तव ने रंगमहल मंदिर, जगतनाथ मंदिर, अमांवा मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों के महंतों से मुलाकात कर उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अयोध्या धाम में 7 स्थानों पर अस्थायी मेडिकल कैंप लगाया गया है. श्रीराम हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सभी मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. रामपथ और एयरपोर्ट से अयोध्या धाम तक आने वाले सभी मार्गों की साज-सज्जा की गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ भी दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अयोध्या धाम पहुंचेंगे.
सेवानिवृत्ति के बाद CJI गवई ने ऑफिशियल वाहन नहीं लिया, निजी गाड़ी से घर रवाना
24 Nov, 2025 08:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत के पूर्व CJI बीआर गवई रिटायर हो चुके हैं. पूर्व CJI आज राष्ट्रपति भवन में सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे. सोमवार को जस्टिस सूर्यकांत ने 53वें CJI के रूप में शपथ ली. लेकिन इस दौरान पूर्व CJI बीआर गवई ने कुछ ऐसा किया. जिसकी जमकर तारीफ हो रही है|
राष्ट्रपति भवन में ही छोड़ दी ऑफिशियल गाड़ी
शपथ ग्रहण के बाद जस्टिस गवई ने अपनी ऑफिशियल गाड़ी मर्सिडीज-बेंज वहीं राष्ट्रपति भवन में ही छोड़ दी. इसके बाद वे अपने निजी वाहन से राष्ट्रपति भवन से रवाना हुए. उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि अब सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस आज से ही सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल कर सकें|
पूर्व CJI की जमकर हो रही है तारीफ
वहीं पूर्व जस्टिस बीआर गवई की जमकर तारीफ हो रही है. पूर्व सीजेआई ने ऐसा करके एक मिसाल कायम की है. जस्टिस गवई के ऑफिशियल गाड़ी को इस तरह राष्ट्रपति भवन में ही छोड़ देना और अपनी गाड़ी से वापस लौटना सभी को पसंद आ रहा है. पूर्व CJI अगर चाहते तो ऑफिशयल गाड़ी से भी जा सकते थे लेकिन उन्होंने ऑफिशियल गाड़ी को नए चीफ जस्टिस के लिए छोड़ना मुनासिब समझा|
15 महीने तक अपने पद पर रहेंगे नए CJI
सोमवार को जस्टिस सूर्यकांत ने 53वें CJI के रूप में शपथ ली. वह 15 महीने बाद रिटायर होंगे. उनका कार्यकाल 9 फरवरी 2027 को पूरा होगा. 65 साल की उम्र में वे रिटायर हो जाएंगे|
जस्टिस सूर्यकांत हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले हैं. उनका जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था. बतौर वकील उन्होंने कानून के क्षेत्र में अपना करियर शुरू किया था और देश की सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने|
उत्तराखंड के हिमालयी घास से बने गर्म कपड़े की बंपर डिमांड........पारंपरिक गर्माहट और शिल्प की खुशबू
24 Nov, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भारत मंडपम में चल रहे 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में इस बार उत्तराखंड पवेलियन खरीदारों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना है। खासतौर पर यहां पारंपरिक ऊनी वस्त्रों के स्टॉल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में आगंतुक आ रहे हैं। उत्तराखंड की पारंपरिक गर्माहट और स्थानीय शिल्प की खुशबू इन उत्पादों में साफ झलकती है, इसकारण खरीदारों की दिलचस्पी उम्मीद से कहीं अधिक दिख रही है।
हाल नंबर-2 में मौजूद स्टॉल पर हिमालयी घास और प्राकृतिक ऊन से तैयार किए वस्त्र सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बने हैं। यहां उपलब्ध ऊनी कोट, शॉल, मफलर, टोपी, दस्ताने और मोजे न केवल डिजाइन और गुणवत्ता में बेहतरीन हैं, बल्कि कठोर ठंड में बेहतर सुरक्षा भी प्रदान करते हैं। हल्के वजन और प्राकृतिक तासीर वाले ये उत्पाद ग्राहकों के लिए बड़े आकर्षण का कारण बने हैं।
एक दुकानदार ने बताया कि इस बार मेला में खरीदारों की संख्या उम्मीद से कहीं ज्यादा है। लोगों में पारंपरिक और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों को लेकर उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हिमालयी घास से बने गर्म कपड़े सबसे ज्यादा बिक रहे हैं, क्योंकि ये हल्के होने के बावजूद अत्यधिक गर्माहट देते हैं। साथ ही इन्हें उत्तराखंड के लोकल शिल्पकारों द्वारा हाथों से तैयार की जाती है, जिससे कारीगरों की आय में भी महत्वपूर्ण वृद्धि होती है।
मेला घुमाने आए कई उपभोक्ताओं ने बताया कि इस तरह के प्राकृतिक, टिकाऊ और आकर्षक डिजाइन वाले वस्त्र आम बाजारों में आसानी से उपलब्ध नहीं रहते है। पारंपरिक कला और आधुनिक उपयोगिता का सुंदर मेल इन उत्पादों को बेहतर बनाता है। मेला में आगामी दिनों में उत्तराखंड पवेलियन पर और अधिक भीड़ बढ़ने की संभावना है। ठंड में वृद्धि के साथ ही ऊनी वस्त्रों की बिक्री और तेजी पकड़ सकती है। स्थानीय कला, प्राकृतिक सामग्री और पारंपरिक तकनीक का अनोखा संगम इस वर्ष उत्तराखंड पवेलियन को मेले का प्रमुख आकर्षण बना रहा है।
देश के 53वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस सूर्यकांत, पूर्व CJI गवई से मिले, पीएम मोदी-शाह से भी भेंट
24 Nov, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। जस्टिस सूर्यकांत (Justice Surya Kant) आज भारत (India) के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) की शपथ ग्रहण की है। CJI के रूप में उनका कार्यकाल 15 महीनों का होगा। वो CJI भूषण आर गवई की जगह लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस सूर्यकांत को CJI की शपथ दिलाई है।
CJI भूषण आर गवई ने संविधान के अनुच्छेद 124 की धारा 2 के तहत अगले CJI के लिए जस्टिस सूर्यकांत का नाम सामने रखा था। राष्ट्रपति ने इसपर मुहर लगाते हुए जस्टिस सूर्यकांत को देश का 53वां CJI नियुक्त कर दिया है।
पीएम मोदी भी रहे मौजूद
राष्ट्रपति भवन में आयोजित जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल भी मौजूद थे। जस्टिस सूर्यकांत को 30 अक्टूबर 2025 को CJI नियुक्त किया गया था और वो 9 फरवरी 2027 तक इस पद पर रहेंगे।
दरअसल CJI बी आर गवई 65 साल के पूरे हो गए हैं, जिसके चलते अब वो सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में CJI का पद छोड़ने से पहले उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज को अगला CJI बनाने की परंपरा जारी रखी और जस्टिस सूर्यकांत को अपना उत्तराधिकारी चुना है।
कई अहम फैसलों का हिस्सा बने
जस्टिस सूर्यकांत कई अहम फैसलों में सुप्रीम कोर्ट की बेंच का हिस्सा रह चुके हैं। अनुच्छेद 370 को रद करने से लेकर बिहार में SIR पर सुनवाई तक, जस्टिस सूर्यकांत ने कई बड़े फैसले सुनाए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग को SIR के दौरान निकाले गए 65 लाख वोटरों की सूची जारी करने का आदेश दिया था।
हरियाणा के पहले CJI
10 फरवरी 1962 क हरियाणा के हिसार में जन्में जस्टिस सूर्यकांत ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री हासिल की थी। वो हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं।
थल सेना प्रमुख की उपस्थिति में मुंबई में नए युद्धपोत INS माहे का जलावतरण
24 Nov, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई. भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने सोमवार को INS माहे का जलावतरण किया, जो माहे-क्लास (Mahé-class)की पहला पनडुब्बी रोधी (anti-submarine) युद्धक उथले जलयान (एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी) है, जिससे इसकी लड़ाकू ताकत बढ़ने की उम्मीद है। पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की तरफ से आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की है।
युद्धपोत निर्माण में भारती की बढ़ती महारत
माहे का जलावतरण स्वदेशी उथले पानी के लड़ाकू विमानों की एक नई पीढ़ी के आगमन का प्रतीक है- आकर्षक, तेज और पूरी तरह से भारतीय। 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ, माहे-श्रेणी युद्धपोत डिजाइन, निर्माण और एकीकरण में भारत की बढ़ती महारत को दर्शाता है।
आईएनएस माहे पश्चिमी समुद्र तट पर एक ‘साइलेंट हंटर’ के रूप में काम करेगी – जो आत्मनिर्भरता से प्रेरित होगी और भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए समर्पित होगी। माहे को उथले पानी में पनडुब्बियों की खोज कर उन्हें नष्ट करने, तटीय निगरानी करने और समुद्री सीमाओं की सुरक्षा जैसे अभियानों के लिए बनाया गया है।
तटीय सुरक्षा में निभाएगा अहम भूमिका
यह पोत अपनी फायरपावर, स्टील्थ तकनीक और गतिशीलता के कारण तटीय सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा। आकार में कॉम्पैक्ट लेकिन क्षमताओं में बेहद शक्तिशाली माहे तटीय क्षेत्रों में चपलता, सटीकता और लंबी परिचालन क्षमता का प्रतीक है।
क्या है एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट?
एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) ऐसे युद्धपोत हैं जिन्हें तटीय क्षेत्रों के उथले पानी में पनडुब्बियों को खोजने और नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये जहाज नौसेना की तटीय सुरक्षा क्षमता को बढ़ाते हैं और उन्नत सोनार, टॉरपीडो और रॉकेट लॉन्चर जैसी प्रणालियों से लैस होते हैं। ये जहाज दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने, खोज और बचाव कार्यों को करने और माइन बिछाने जैसे काम भी कर सकते हैं।
देश चैन से सोएगा क्योंकि आप जागते रहेंगे- थलसेनाध्यक्ष
मुंबई में भारतीय नौसेना के नए युद्धपोत INS माहे के भव्य कमीशनिंग समारोह में थलसेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि यह अवसर न सिर्फ गर्व का है, बल्कि देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता और समुद्री शक्ति का सशक्त प्रतीक भी है। उन्होंने सबसे पहले जहाज के कमांडिंग ऑफिसर और पूरी टीम को ‘ब्रावो जूलू’ कहते हुए शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।
‘यह जहाज भारत की बढ़ती क्षमता का प्रमाण’
जनरल द्विवेदी ने कहा कि INS माहे, आठ एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट्स में पहला जहाज है जिसे कोचीन शिपयार्ड ने तैयार किया है। यह जहाज भारत की उस बढ़ती क्षमता का प्रमाण है जिसके बल पर देश अब जटिल युद्धपोतों को खुद डिजाइन, निर्माण और तैनात कर रहा है। उन्होंने बताया कि आज नौसेना के 75% से ज्यादा प्लेटफॉर्म पूरी तरह स्वदेशी हैं, यह भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता का मजबूत संकेत है।
‘अब से इसकी जिम्मेदारी आपके कंधों पर’
उन्होंने कहा कि माहे का नाम भारत की समुद्री विरासत से जुड़ा है और यह जहाज नवाचार और सेवा की भावना को साथ लिए आगे बढ़ रहा है। इसके शामिल होने से नौसेना की निकट-समुद्री प्रभुत्व क्षमता, तटीय सुरक्षा और समुद्री हितों की रक्षा और मजबूत होगी। अपने संबोधन में सेना प्रमुख ने जहाज के अधिकारी और नौसैनिकों को संदेश दिया, ‘अब से इसकी जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। जहाज उतना ही मजबूत है जितना मजबूत उसे चलाने वाला नाविक होता है। देश शांति से सोएगा क्योंकि आप जागते रहेंगे, और तिरंगा लहराता रहेगा क्योंकि आप उसकी रक्षा करेंगे।’
‘तीनों सेनाओं के बेहतरीन समन्वय का जीवंत उदाहरण’
उन्होंने तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को राष्ट्रीय सुरक्षा की असली शक्ति बताया। उन्होंने कहा, ‘समुद्र, धरती और आकाश, ये तीनों मिलकर सुरक्षा की एक निरंतर रेखा बनाते हैं। इसलिए सेना, नौसेना और वायुसेना देश की सामरिक शक्ति की त्रिमूर्ति हैं।’ उन्होंने कहा कि आज की मल्टी-डोमेन वॉरफेयर में यह तालमेल ही तय करेगा कि भारत अपनी सुरक्षा और प्रभाव को कितनी ऊंचाई तक ले जा सकता है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि यह तीनों सेनाओं के बेहतरीन समन्वय का जीवंत उदाहरण था।
INS माहे और क्रू को सेना प्रमुख ने दी शुभकामनाएं
इस समारोह के अंत में जनरल द्विवेदी ने INS माहे और उसके क्रू के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘जब यह जहाज आज अपना ध्वज फहराता है, तो यह सिर्फ नौसेना की उम्मीदें ही नहीं, पूरे देश का विश्वास अपने साथ लेकर चलता है। इसके हर मिशन में सफलता मिले, समुद्र हमेशा अनुकूल रहे और इसके नाविक पूरे साहस के साथ राष्ट्र सेवा में डटे रहें।’
‘सिनेमा के एक युग का अंत…’ PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेन्द्र को दी श्रद्धांजलि
24 Nov, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और 'ही-मैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन का समाचार सुनकर फिल्म जगत से लेकर राजनेताओं और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गयी।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'धर्मेंद्र जी के जाने से इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे।
जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ है। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।'
इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेद्र के निधन को बताया अपूरणीय क्षति बताया। राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'वरिष्ठ अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार प्रस्तुतियां दीं।'
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, 'अपने बहतरीन अभिनय से 6 दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाई। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति।'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया। एक एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'भारतीय फिल्म जगत ने आज एक बहुमूल्य सितारा खो दिया।
मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 2012 में पद्मभूषण से सम्मानित, धर्मेंद्र ने दशकों तक सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज किया और अपने अभूतपूर्व अभिनय व सादगीपूर्ण जीवन से एक गहरी छाप छोड़ी।
अखिलेश के बयान पर भाजपा का पलटवार तेज, नेताओं ने कहा—‘प्रधानमंत्री पर ऐसी भाषा शोभा नहीं देती’
24 Nov, 2025 02:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Akhilesh Yadav on BJP: सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर कटाक्ष किया. उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा, “वो खुद ही नहीं रहेंगे धरती पर, बेमतलब की बातें कर रहे…” अखिलेश के इस बयान के बाद अब कई भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है. शहनवाज हुसैन ने कहा कि अखिलेश जब लाल टोपी पहन लेते हैं तो उन्हें कुछ समझ ही नहीं आता.
भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा, “अखिलेश यादव का बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बयान है. भगवान जानता है कि पीएम मोदी को कितनी उम्र देनी है लेकिन वह कह रहे हैं कि 2047 तक पीएम मोदी देखने के लिए रहेंगे. इसके लिए तुरंत अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए. अपने बड़ों के लिए इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए. लाल टोपी जब वह पहन लेते हैं तो उन्हें कुछ समझ नहीं आता है. विकसित राष्ट्र भारत बन रहेगा ये मोदी जी का सपना है और ईश्वर पीएम मोदी को लंबी उम्र देगा. वह सबसे लंबी उम्र तक देश पीएम बनने वाले नेता बनेंगे.”
ऐसा कोई शत्रुओं के लिए भी नहीं कहता: पूनावाला
अखिलेश यादव के इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “यही अहंकारी ‘नामदारों’ का असली चरित्र है कि जब एक ‘कामदार’ व्यक्ति, गरीब परिवार और OBC समाज से आने वाले व्यक्ति को जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाती है तो ये लोग किस तरह की निम्न स्तरीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं. जैसा अखिलेश यादव ने कहा है, ऐसा तो कोई अपने शत्रुओं के लिए भी नहीं कहता. ये पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री पर ऐसी टिप्पणी की गई हो. ये उनके(अखिलेश यादव) चरित्र, असल मानसिकता को दर्शाता है. ये वही लोग हैं जो अपने परिवार के सदस्यों का भी सम्मान नहीं करते हैं.”
ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि थोड़ी सद्बुद्धि दें
यूपी के मंत्री ए.के. शर्मा ने सपा अध्यक्ष के बयान पर कहा, “किसी जिम्मेदार व्यक्ति को अपने देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह के बयान देना शोभा नहीं देता है. जहां तक अखिलेश यादव के बयान की बात, उनकी सोच और दृष्टिकोण की बात है तो मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि उन्हें थोड़ी सद्बुद्धि दें. समाजवादी पार्टी हर चुनाव के बाद देखती है कि आगामी चुनाव किस षड्यंत्र से जीता जाए. जो जन नायक होता है वो अपने देश को 25 से 50 साल आगे ले जाने के बारे में सोचता है. ये लोग हर चीज में अपने परिवार का लाभ देखते हैं और इसी गणित के साथ मूल्यांकन करते हैं.”
दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर, अगले 72 घंटे हालात और बिगड़ने के आसार...लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी
24 Nov, 2025 01:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Delhi AQI Today: दिल्लीवासियों को ‘जहरीली हवा’ से राहत मिलते नहीं दिखाई दे रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार सुबह से ही दिल्ली की हवा गुणवत्ता काफी गंभीर स्थिति में है. अभी तीन दिनों तक हवा की क्वालिटी में कोई सुधार की संभावना भी नहीं दिख रही है. सुबह 7 बजे औसत एक्यूआई करीब 400 दर्ज किया गया.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी एक्यूआई गंभीर स्तर पर पहुंच गया है. अभी तीन दिनों तक दिल्ली की हवा खराब लेवल पर ही रहने की संभावना है. रविवार को बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए रह वासियों ने प्रदर्शन भी किया.
‘क्लाउड सीडिंग’ भी फेल
दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए ‘क्लाउड सीडिंग’ ही आखिरी उम्मीद थी लेकिन अब वह भी खत्म हो गई. सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए 11 नवंबर से GRAP III लागू किया है लेकिन इसका भी कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है.
कहां कितना AQI?
रोहिणी 458
जहांगीरपुरी 452
वजीरपुर 450
आनंद विहार 441
गाजियाबाद, इंदिरापुरम 438
बवाना 437
गाजियाबाद, वसुंधरा 432
बुराड़ी क्रॉसिंग 432
अलीपुर 412
पंजाबी बाग 411
आईटीओ 410
नोएडा सेक्टर-62 404
द्वारका सेक्टर-8 401
पटपड़गंज 401
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि ऐसी परिस्थितियों में जितना हो सके. कम से कम घर से बाहर निकलें. अपनी सुरक्षा के लिए N95 मास्क पहनें. अभी कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. इसलिए AQI में भी सुधार होते अभी नहीं दिख रहा है.
नए CJI के कार्यभार संभालते ही सुप्रीम कोर्ट में कई अहम मामलों पर बढ़ा फोकस
24 Nov, 2025 01:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
53rd Chief Justice of India: सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने आज सोमवार (24 नवंबर 2025) को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. न्यायमूर्ति सूर्यकांत को राष्ट्रपति भवन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई. शपथ के दौरान पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई से गले मिलकर अभिवादन किया.
CJI जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज शामिल हुए. ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भारतीय CJI के शपथ ग्रहण समारोह पर इतने विदेशी न्यायिक प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहे. CJI सूर्यकांत का कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक होगा. यानी केवल 15 महीने ही CJI के पद पर रहेंगे.
CJI के सामने होंगे ये बड़े केस
CJI सूर्यकांत के लगभग 15 महीने के कार्यकाल में कई बड़े केस सामने होंगे, जिसमें SIR, वफ्फ, प्रदूषण, तलाक-ए-हसन शामिल है. उनके लिए इन मामलों में फैसला लेना बड़ी चुनौती होगी. क्योंकि कई जगहों पर SIR जैसे मुद्दों को लेकर विरोध शुरू हो गया है. इसके अलावा चाहे दिल्ली का प्रदूषण हो या वक्फ एक्ट दोनों उनके लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में है.
CJI सूर्यकांत ने कई बड़े फैसलों में निभाई भूमिका
जस्टिस सूर्यकांत ने अपने करियर में कई अहम फैसलों में भूमिका निभाई है, जिसमें अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, लोकतंत्र, भ्रष्टाचार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लैंगिक समानता और पर्यावरण से संबंधित हैं. इसके अलावा उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिन्हें याद किया जाएगा. जस्टिस सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन सहित बार एसोसिएशनों में एक-तिहाई सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया था. चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उन्होंने ही चुनाव आयोग को बिहार में SIR के बाद मतदाता सूची के नामों का डेटा देने के लिए कहा था. इसके अलावा जस्टिस सूर्यकांत सात-जजों की उठ पीठ में शामिल रहे, जिसने 1967 के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के फैसलों को खारिज कर दिया था.
जज के रूप में 20 साल से ज्यादा का अनुभव
जस्टिस सूर्यकांत हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर किया और हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट में पहुंचे. उनके पास जज के रूप में काम करने का दो दशक से अधिक का लंबा अनुभव है.
दिल्ली गेट पर प्रदूषण विरोध प्रदर्शन के बीच पोस्टर विवाद, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
24 Nov, 2025 01:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
India Gate protest: 23 नवंबर 2025 की शाम दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली गेट पर बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग हाथ में नक्सली कमांडर हिडमा के पोस्टर लेकर उसके समर्थन में नारे लगाने लगे. इसे लेकर हंगामा हो गया. अब दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. दिल्ली के दो अलग-अलग थानों में FIR दर्ज की गई है. साथ ही 22 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
