देश
देश में फिर बिगड़ेगा मौसम: 8-9 दिसंबर को तेज हवाएं और भारी बारिश का अनुमान
8 Dec, 2025 09:28 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद। मौसम विभाग ने 8 और 9 दिसंबर के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
मानसून के दौरान सबसे पहले बारिश की शुरुआत करने वाला केरल अब भी लगातार बारिश झेल रहा है। मानसून के लौटने के बाद भी यहां मौसम पूरी तरह शांत नहीं हुआ। विभाग का कहना है कि 8 और 9 दिसंबर को केरल में भारी बारिश हो सकती है। इन दिनों के दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। दक्षिण भारत में समुद्री हवाओं के सक्रिय होने के कारण बारिश का असर अधिक देखा जा सकता है।
मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के अनुसार, देश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में मौसम बिगड़ सकता है। 8 और 9 दिसंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।
इंडिगो की ग्राहक सेवा पहल: करोड़ों की राशि वापसी और हजारों यात्रियों का सामान लौटाया
8 Dec, 2025 08:28 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) में तकनीकी खराबी और स्टाफ की कमी के कारण पिछले कई दिनों लगातार कैंसिल हो रही फ्लाइट्स (Flights cancelled.) और देरी की समस्या के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा अपडेट दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि अब तक यात्रियों को कुल 610 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड प्रोसेस कर दिए गए हैं. वहीं, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने स्टेकहोल्डर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है, जिसमें रिफंड को लेकर निर्देश दिए गए हैं. सूत्रों का कहना है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ एक और बैठक करेगा.
मंत्रालय के अनुसार, इंडिगो की उड़ानों में बाधा (Flight Disruptions) के चलते यात्रियों को हुई परेशानी के बीच इंडिगो ने अब तक यात्रियों को कुल ₹610 करोड़ की राशि रिफंड के रूप में वापस कर दी है. इसके साथ ही एयरलाइन ने शनिवार तक देशभर में 3,000 बैगेज भी डिलीवर किए गए हैं.
दरअसल, पिछले हफ्ते इंडिगो के बुकिंग और चेक-इन सिस्टम में अचानक आई गंभीर तकनीकी खराबी के कारण देशभर में सैकड़ों उड़ानें या तो रद्द हो गईं या घंटों देर से चलीं. हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे, कई लोगों का सामान भी गायब हो गया था. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा था और मंत्रालय ने इंडिगो से तुरंत कार्रवाई करने को कहा था.
संकट के बीच इंडिगो ने अपडेट जारी कर बताया कि सात दिसंबर को 138 में से 137 डेस्टिनेशन पर परिचालन शुरू हो गया है. आज 1,650 से ज्यादा उड़ानें संचालित की गई हैं, जबकि शनिवार को 1500 से ज्यादा फ्लाइट्स ने उड़ान भरी थी. इंडिगो ने कहा कि ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) 75% तक पहुंचने की उम्मीद है जो कि शनिवार को 30% था. साथ ही कंपनी का दावा है कि 10 दिसंबर तक पूरा नेटवर्क पूरी तरह स्थिर हो जाएगा. इससे पहले इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने रविवार को कहा कि एयरलाइन रविवार को लगभग 1,650 उड़ानें संचालित करेगी. एल्बर्स ने कर्मचारियों को भेजे एक वीडियो संदेश में कहा कि एयरलाइन का ऑन टाइम परफॉरमेंस (ओटीपी) रविवार को 75 प्रतिशत रहने की उम्मीद है.
एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के कार्यालय ने बताया कि सभी एयरपोर्ट की रियल टाइम स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. राम मोहन नायडू के ऑफिस ने बताया कि एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए, कई स्टेक होल्डर्स (हितधारकों) के साथ बैठकें की गईं और पिछले चार दिनों से हवाई अड्डों की रियल टाइम स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
उन्होंने कहा कि सभी ऑपरेटरों, हवाई अड्डा निदेशकों, ग्राउंड-हैंडलिंग एजेंसियों और अन्य सभी हितधारकों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की गईं. ऑपरेटरों को फंसे हुए यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा.
उन्होंने रिफंड के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इंडिगो को रद्दीकरण के बारे में यात्रियों को समय पर सूचित करने और रद्द या अत्यधिक विलंबित उड़ानों के लिए आज रात 8:00 बजे तक सभी रिफंड पूरा करने का निर्देश दिया गया है. विमानन नेटवर्क अब पूरी तरह से सामान्य स्थिति की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है और परिचालन पूरी तरह से स्थिर होने तक सुधारात्मक उपाय जारी रहेंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडिगो में अभी भी गंभीर संकट बना हुआ है. सात दिसबंर को 650 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं. इससे पहले छह दिसंबर को 850 फ्लाइट और 5 दिसंबर को 1000 फ्लाइट्स रद्द की गई थीं.
PMJAY Update: आयुष्मान कार्ड के लिए लॉन्च हुआ नया मोबाइल ऐप...घर बैठे खुद करें रजिस्ट्रेशन, जानें स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस
7 Dec, 2025 07:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
CG News: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है. आयुष्मान भारत मिशन के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अब आपको लंबी-लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा और ना ही जनसेवा केंद्र के चक्कर लगाना पड़ेगा. राज्य सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब आप घर बैठे मोबाइल से ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे.
सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के हर पात्र परिवार तक आयुष्मान योजना के लाभ पहुंचे और कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे. इसके लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर वर्ष पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता है.
घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड
राज्य सरकार और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान करते हुए नई सुविधा शुरू की है. इसके तहत लोग घर बैठे अपने मोबाइल से ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे. अब सिर्फ मोबाइल, आधार नंबर और ओटीपी के जरिए कार्ड तैयार किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले लाभार्थी को वेबसाइट mera.pmjay.gov.in या PMJAY/Ayushman App पर जाकर अपनी पात्रता जांचनी होगी. इसमें नाम, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर या आधार से परिवार का विवरण देखा जा सकता है.
फोन से होगा सारा काम
पात्रता मिल जाने पर मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकता है. इसके लिए PMJAY/Ayushman App पर लॉगिन कर आधार नंबर डालें. जिसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी (One Time Password) आएगा. ओटीपी डाल कर अपनी पहचान सत्यापित करें. सत्यापन के बाद मोबाइल कैमरे से ऐप पर पात्र सदस्य की फोटो ली जाती है. जिसके बाद आसानी से कुछ सेकंडों में आपका आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाएगा.
आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल से दूर-दराज गांवों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ होता है. खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और कामकाजी लोग आसानी से घर बैठे कार्ड बनवा सकेंगे. आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी इसे डाउनलोड कर अपने मोबाइल में रख सकते हैं और इसे दिखाकर अस्पताल में मुफ्त उपचार करा सकते हैं.
यात्रियों को बड़ी राहत: सीनियर सिटीजंस और महिलाओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा....अब आसानी से मिलेगी लोअर बर्थ सीट, जानें नया नियम लागू
7 Dec, 2025 07:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
IRCTC Lower Berth Rules: रेलवे ने सीनियर सिटीजंस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई सुविधा की शुरुआत की है, जिससे अब 60 साल से ऊपर के बुज़ुर्गों और 45 साल से अधिक की महिलाओं और गर्भवती यात्रियों को नीचे की बर्थ मिलने में आसानी होगी. पहले जहां इन्हें लोअर बर्थ के लिए खुद ही आवेदन करना पड़ता था, अब ये बर्थ स्वचालित रूप से सुनिश्चित की जाएगी. इस बदलाव से यात्रा के दौरान बुज़ुर्गों और अन्य जरूरतमंद यात्रियों को ऊपर चढ़ने-उतरने में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी.
इन्हें मिलेगी लोअर बर्थ की सीट
रेलवे ने लोअर बर्थ प्राथमिकता के लिए तीन श्रेणियों के यात्रियों की सुबिध दी है. सबसे पहले वरिष्ठ नागरिक जिन्हें ऊपर वाली सीट में चढ़ना काफी मुश्किल होता है. दूसरे 45 साल से अधिक उम्र की महिलाएं और तीसरी गर्भवती महिलाओं की जिनके लिए मिडिल या अपर बर्थ तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण होता है. इन तीनों को टिकट बुकिंग के दौरान सिस्टम स्वचालित रूप से लोअर बर्थ देने का प्रयास करेगा. यदि बुकिंग के समय लोअर बर्थ उपलब्ध नहीं होती है, तो ट्रेन में उपलब्ध खाली लोअर सीटों को टीटीई द्वारा इन प्राथमिकता प्राप्त यात्रियों को दिया जाएगा.
अलग-अलग कोच में लोअर बर्थ रहती हैं रिजर्व
रेलवे के अनुसार, कुछ लोअर बर्थ सीटें विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए रिजर्व की हैं. प्रत्येक कोच में इन श्रेणियों के लिए एक निश्चित संख्या में सीटें पहले से ही ब्लॉक कर दी जाती हैं, जिसमें स्लीपर कोच में लगभग 6-7 सीटें, एसी थर्ड में 4-5 सीटें और एसी सेकंड में 3-4 सीटें रिजर्व हैं. बुकिंग सिस्टम इन प्राथमिकता प्राप्त यात्रियों की आवश्यकता को पहले देखता है और उन्हें ये आरक्षित सीटें पहले देता है, जिसके बाद ही अन्य दूसरे यात्रियों को सीट दिया जाता है.
दिव्यांग यात्रियों और साथ के लोगों लिए व्यवस्था
रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों के लिए एक अलग कोटा प्रणाली स्थापित की है, जिसे अब स्पष्ट किया गया है. स्लीपर और थर्ड एसी कोच में कुल 4 सीटें, जिनमें दो लोअर बर्थ शामिल हैं विशेष रूप से दिव्यांग यात्रियों के लिए तय की गई हैं. इसी तरह टू-एस और चेयर कार में भी 4 सीटें उनके लिए रिजर्व होती हैं. इन यात्रियों के साथ सफर करने वाले लोगों को भी पास की सीट दी जाती है ताकि यात्रा सुविधाजनक रहे और उन्हें किसी भी तरह की समस्या न हो.
ट्रेन में लोअर बर्थ खाली होने की स्थिति में सबसे पहले वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग यात्रियों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाता है.
सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई, पत्नी ने दायर की है अपील
7 Dec, 2025 05:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। जेल में बंद पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो की याचिका पर यह सुनवाई होगी, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत वांगचुक की हिरासत को चुनौती दी गई है और इसे गैर-कानूनी और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया गया है। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन वी अंजारिया की पीठ इस मामले की सुनवाई कर सकती है।
एयरपोर्ट स्टॉफ मेंबर घंटों तक कहते रहे, मैडम, प्लीज इंतजार कीजिए
7 Dec, 2025 04:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात को भले ही अफरा-तफरी कम हो, लेकिन सैकड़ों फंसे हुए यात्रियों के लिए परेशानी अभी जारी रही। इंडिगो लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा था और यात्री परेशान होकर पड़े हुए सामान के ढेरों में अपना सामान ढूंढ रहे थे। कुछ सामान खराब हो गया तो कुछ गायब। रिफंड के भरोसे से भी उस तनाव में कोई कमी नहीं आई जो बिना किसी चेतावनी के बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट तावनी के सिस्टम के ठप होने से हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धान्या रविंद्रन, जिनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई थी, उन्हें अपने सामान और शूटिंग के लिए जरूरी कैमरा गियर के लिए आठ घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं इंडिगो के स्टाफ से पूछती रही, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि सामान कैसे मिलेगा। वे बस घंटों तक कहते रहे, मैडम, प्लीज इंतजार कीजिए। उन्होंने कहा कि आखिरकार, एयरपोर्ट के एक स्टाफ मेंबर की मदद से, उन्हें कन्वेयर टनल के पास एक छोटी सी जगह मिली और वह खुद ही अपना सामान बाहर निकालकर लाईं। वहां बैग के ढेर लगे थे।
इसी तरह जयपुर जा रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर आरिफ खान को सात घंटे इंतजार के बाद अपना सूटकेस मिला। उन्होंने बताया कि उनका बैग ऐसा लग रहा था जैसे उसे फेंका गया हो। पहिए टूटे थे और कोई भी स्टाफ मेंबर नहीं बता पाया कि क्या हुआ? यह इंडिगो के ऑपरेशन के इतिहास में सबसे बुरी स्थिति है।
वहीं बेंगलुरु की सिंगर अनन्या प्रकाश के लिए हैदराबाद की छोटी सी फ्लाइट एक ऐसा बुरा अनुभव बन गई जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगी। उनकी फ्लाइट अचानक कैंसिल हो गई, जिससे वह और सैकड़ों दूसरे लोग बिना किसी जानकारी के फंस गए। उन्होंने कहा कि एयरलाइंस को यात्रियों की कोई परवाह नहीं है, वह परेशान यात्रियों की भीड़ के बीच खड़ी थीं। लोग घंटों से इंतजार कर रहे हैं। बैठने की भी जगह नहीं है। उनके चेक-इन किए गए सामान ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। पहले, एयरलाइन स्टाफ ने उनसे कहा कि बैग मिलने में देरी होगी। फिर मैसेज बदल गया और उन्हें सामान वापस मिलने में दो दिन लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके सारे काम का सामान उसी बैग में था। जैसे-जैसे अफरा-तफरी बढ़ी, अन्यया प्रकाश ने सोशल मीडिया का सहारा लिया, जवाब मांगे और एयरलाइन की लापरवाही को उजागर किया।
मनोरंजन स्थल बना हादसे का कारण: नाइटक्लब में लगी आग से हड़कंप
7 Dec, 2025 02:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गोवा के नाइट क्लब में आग लगने की घटना में 25 लोगों की मौत हुई है। इस मामले में अरपोरा-नागोआ पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने नाइटक्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बता दें कि नाइट क्लब एक अस्थायी निर्माण पर चल रहा था और इसके निर्माण में बड़े पैमाने पर ताड़ की पत्तियों का इस्तेमाल हुआ था, जिसके चलते आग तेजी से भड़की।
सीएम सावंत बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। शुरुआती जांच में नाइट क्लब में कई खामियों की बात सामने आ रही है, जिनमें कहा जा रहा है कि नाइट क्लब में आग से बचाव के नियमों का उल्लंघन किया गया और लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया। गोवा पुलिस के प्रमुख आलोक कुमार ने बताया कि सिलेंडर में धमाके की वजह से आग लगी, लेकिन कई प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नाइट क्लब की पहली मंजिल पर आग लगी, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक डांस कर रहे थे।
हादसे की कहानी प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद नाइट क्लब में मौजूद लोग घबराकर बाहर भागे और कुछ लोग जैसे ही कुछ लोग सीढ़ियां उतरकर नीचे गए, किचन ग्राउंड फ्लोर पर था और वे किचन में लगी आग के बाद उठे धुएं की चपेट में आकर वहीं फंस गए। ग्राउंड फ्लोर पर वेंटिलेशन भी नहीं था। यही वजह है कि सीढियों से कई शव बरामद किए गए। नाइट क्लब के एंट्री और एग्जिट गेट बेहद संकरे थे, जिससे लोग भाग नहीं सके और भीड़ में फंसकर हादसे का शिकार हो गए।
समंदर में बना नाइट क्लब बना कब्रगाह
जानकारी के मुताबिक, नाइट क्लब पानी में स्थित था और एक पतले रास्ते से जमीन से जुड़ा था। जिसके चलते आग पर काबू पाने में मुश्किल हुई और नुकसान ज्यादा हुआ। वीकेंड की वजह से नाइट क्लब में भारी भीड़ थी और डांस फ्लोर पर ही 100 के करीब लोग डांस कर रहे थे। इस हादसे में मरने वालों में 14 नाइट क्लब के स्टाफ, चार पर्यटक शामिल हैं। बाकी लोगों की पहचान की जा रही है।
इंडिगो संकट के बीच केंद्र ने किराए तए किए, 500 किमी तक का किराया 7,500
7 Dec, 2025 12:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। इंडिगो संकट के बीच सरकार ने शनिवार को एयरलाइन्स के मनमाने किराए पर रोक लगा दी है। सरकार ने कहा कि सभी एयरलाइन्स फेयर कैप यानी अधिकतम किराया सीमा से ज्यादा कीमत पर टिकट नहीं बेच सकती। सरकार ने बताया कि यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते। इस कदम का मकसद एयरफेयर में अनियमितता रोकना, बाजार में प्राइसिंग डिसिप्लिन बनाए रखना और संकट में फंसे यात्रियों का शोषण रोकना है। अब कोई भी एयरलाइन 500 किमी की दूरी तक 7500 रुपए, 500-1000 किमी तक 12 हजार रुपए से ज्यादा किराया नहीं ले पाएगी। वहीं, अधिकतम किराया 18 हजार रुपए तय किया गया है। हालांकि ये किराया सीमा बिजनेस क्लास के लिए लागू नहीं होगी।
इंडिगो की फ्लाइट्स में बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन और देरी के बाद फ्लाइट्स का किराए में उछाल देखने को मिला था। यात्रियों को ऑप्शनल फ्लाइट्स की तलाश में सामान्य से दस गुनी कीमत पर टिकट खरीदने पड़ रहे थे।
बुकिंग साइट मेकमायट्रीप के अनुसार, 6 दिसंबर को दिल्ली से बेंगलुरु की सबसे सस्ती फ्लाइट की कीमत 40,000 रुपए से ज्यादा है, जबकि कुछ फ्लाइट्स का किराया 80,000 रुपए तक हैं। दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट का न्यूनतम किराया 36,107 रुपए और अधिकतम 56,000 रुपए है। वहीं दिल्ली-चेन्नई की देर रात की फ्लाइट्स का किराया 62,000 से 82,000 रुपए तक पहुंच गया।
दामाद ने की सास और नाती की हत्या, चांदी के लिए काटे पैर, दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी
7 Dec, 2025 11:29 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) जिले के सलूंबर उपखंड के सेमारी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गुड़ासर गांव के पास जहात फलां में सो रही बुजुर्ग महिला और उसके पांच वर्षीय नाती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस पहुंचते ही जांच शुरू कर चुकी है, जबकि आरोपी दामाद फिलहाल फरार है।
जानकारी के अनुसार, गौरी (65) और उसका नाती सुरेन्द्र (5) कमरों के बाहर बने हॉल में सो रहे थे। रात के समय बदमाशों ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला किया। उनके पेट और छाती पर कई वार किए गए थे। बुजुर्ग गौरी के पैर पर भी वार कर उनके पैर के टुकड़े कर दिए गए और पैरों में पहने चांदी के कड़े निकाल लिए गए। सुरेन्द्र हाल ही में अपनी नानी के घर आया था। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य पास ही चल रहे सत्संग में गए हुए थे।
सुबह पड़ोसियों ने दोनों के शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर सेमारी थानाधिकारी गोपाल कृष्ण मीणा, डिप्टी चांदमल सिंगारिया, सलूंबर एसपी राजेश यादव और एफएसएल टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
एसपी राजेश यादव के अनुसार, घटनास्थल को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वारदात को लूट की तरह दर्शाने की कोशिश की गई है, जबकि घर में किसी अन्य वस्तु की चोरी नहीं हुई है। बुजुर्ग के पांव काटे जाने का उद्देश्य केवल कड़े ले जाना दिखाना प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि दोनों की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है।
मृतका के पति धन्ना मीणा ने आरोप लगाया है कि हत्या दामाद गंगाराम मीणा ने की है। उनका कहना है कि गंगाराम नशे में आए दिन झगड़ा करता था और कई बार टोके जाने पर जान से मारने की धमकी देता था। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। पुलिस परिजनों से समझाइश कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। दोनों शव सेमारी मोर्चरी में रखे गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
कैंसर के मामलों में उछाल, दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत, इस राज्य में ज्यादा केस
7 Dec, 2025 10:28 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: भारत में तेजी से कैंसर बढ़ रहा है. कैंसर के मामले में विश्व में भारत का तीसरा स्थान है. लोकसभा में सरकार ने पेश किए चिंताजनक आंकड़े पेश किए हैं. अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान एजेंसी ग्लोबल कैंसर ऑब्ज़र्वेटरी (IARC) के मुताबिक, भारत में कैंसर के मामलों की अनुमानित संख्या 14,13,316 है (98.5 प्रति 1,00,000 की दर), जो चीन (48,24,703 मामले, 201.6 प्रति 1,00,000) और संयुक्त राज्य अमेरिका (23,80,189 मामले, 367 प्रति 1,00,000) के बाद दुनिया में तीसरी सबसे अधिक है.
भारत में कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. सरकार ने संसद में डेटा पेश किया है उसके मुताबिक, 2020 में देश में अनुमानित 13.92 लाख कैंसर के मामले थे, जो 2024 में बढ़कर 15.33 लाख हो गए हैं. यानी सिर्फ़ पांच वर्षों में ही मामलों में दस प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
राज्यवार विश्लेषण में यह भी सामने आया है कि छोटे केंद्र शासित प्रदेशों में प्रतिशत वृद्धि सबसे तेज़ है, जबकि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे बड़े राज्यों में मरीजों की कुल संख्या ज़्यादा है.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दमन में कैंसर मामलों में 39.51% की बढ़त हुई. इसके अलावा दादरा एवं नगर हवेली (30.09%), सिक्किम (26.06%), लक्षद्वीप (18.52%) और मणिपुर (18.48%) में भी तेज़ उछाल देखा गया. दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भी 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई. रिपोर्ट के अनुसार, तंबाकू सेवन, प्रदूषण और जीवनशैली से जुड़े कारक इस बढ़ोतरी में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
जनसंख्या के लिहाज़ से सबसे ज़्यादा मरीज उत्तर प्रदेश (2.21 लाख), महाराष्ट्र (1.27 लाख), पश्चिम बंगाल (1.18 लाख) और बिहार (1.15 लाख) में दर्ज किए गए. इन राज्यों में प्रतिशत वृद्धि कम दिख सकती है, लेकिन कुल संख्या बहुत बड़ी है.
साल-दर-साल बढ़ोतरी
2020 से 2024 तक भारत में कैंसर मामलों का साल-दर-साल बढ़ना इस प्रकार रहा: • 2020: 13,92,179 • 2021: 14,26,447 • 2022: 14,61,427 • 2023: 14,96,972 • 2024: 15,33,055 हर साल लगभग लाखों नए मरीज जुड़ रहे हैं.
ICMR के अनुसार, मामलों में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं. जीवनशैली में बदलाव, तंबाकू और शराब का बढ़ता सेवन, बुजुर्ग आबादी में वृद्धि और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ने से अधिक रिपोर्टिंग हुई है. शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण भी बड़ी चुनौती बन गया है.
भारत में कैंसर तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है. इसके रोकथाम, स्क्रीनिंग और इलाज के लिए व्यापक रणनीति की जरूरत है. आने वाले सालों में कैंसर के मामलों में और बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार, जीवनशैली सुधार और तंबाकू नियंत्रण पर तत्काल ध्यान देना आवश्यक है.
बड़ी खबर! भारत-अमेरिका के बीच 10 दिसंबर से अहम व्यापार वार्ता, जानें कौन से उत्पाद होंगे सस्ते-महंगे और क्या है असली एजेंडा?
7 Dec, 2025 09:27 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापारिक वार्ता 10 दिसंबर से नई दिल्ली में शुरू होने जा रही है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। मूल रूप से, भारत और अमेरिका ने 2025 के पतझड़ (fall) तक समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, अमेरिकी व्यापार नीति में हुए बदलावों, विशेषकर टैरिफ (tariff) को लेकर, ने इस समय-सीमा को प्रभावित किया है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल, जो भारत की ओर से मुख्य वार्ताकार हैं, ने हाल ही में इस बात पर आशा व्यक्त की थी कि इस कैलेंडर वर्ष के भीतर भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। उन्होंने फिक्की (FICCI) की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि वैश्विक व्यापार की बदलती परिस्थितियों के बावजूद बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारी उम्मीदें… हम बहुत आशावादी हैं और हमें विश्वास है कि हम इस कैलेंडर वर्ष के भीतर एक समाधान ढूंढ लेंगे।”
यह ध्यान देने योग्य है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अगस्त 2019 में भारत द्वारा रूसी तेल की निरंतर खरीद का हवाला देते हुए भारतीय सामानों पर 25% का आयात शुल्क लगाया था। ट्रम्प प्रशासन ने उन देशों पर जवाबी आयात शुल्क लगाए थे जिनके साथ उनका व्यापार घाटा था। द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ कई दौर की बातचीत पहले ही हो चुकी है।
भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मौजूदा 191 बिलियन अमेरिकी डॉलर के व्यापार को 2030 तक 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक दोगुना से अधिक करना है। इस समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेतृत्व के निर्देशानुसार दिया गया था।
अपने इलाके में मिले शव को दूसरे क्षेत्र में फेंक गए, चौकी इंचार्ज-सिपाही सस्पेंड
7 Dec, 2025 09:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में सिपाही और होमगार्ड एक अज्ञात शव को दूसरे थाना क्षेत्र में फेंक गए. अगले दिन सुबह दुकान के बाहर शव दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया. तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही जांच शुरू कर दी है. इस बीच CCTV फुटेज खंगालने के दौरान जो कुछ भी सामने आया उसने सभी को हैरानी में डाल दिया.
मेरठ में नौचंदी थाने के पुलिसकर्मी लोहियानगर थाना क्षेत्र में शव फेंकते नजर आए हैं. यह घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो कि तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी को जांच सौंपी गई थी. जांच में सामने आया है कि नौचंदी थाना क्षेत्र के एल ब्लॉक चौकी इलाके में गुरुवार देर रात एक अज्ञात शव मिला था. अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए सिपाही राजेश और होमगार्ड रोहताश उसे ई-रिक्शे में रखकर लोहियानगर थाना क्षेत्र की दुकान के सामने फेंक कर चले थे.
उनकी करतूत दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस मामले में चौकी इंचार्ज जितेन्द्र और सिपाही राजेश को निलंबित किया गया है. साथ ही होमगार्ड पर कार्रवाई करने के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा गया है. चौकी इंचार्ज पर लापरवाही बरतने के चलते यह कार्रवाई हुई है. मेरठ एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई. इसकी विस्तृत जांच करवाई जाएगी. इस मामले में अगर कोई और भी शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी.
BIG BREAKING: गोवा के Arpora नाइट क्लब में भीषण आग...23 की मौत...सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ हादसा...PM मोदी ने भी जताया दुख
7 Dec, 2025 08:57 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Goa Nightclub Fire: गोवा में शनिवार (6 दिसंबर) देर रात एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीएम प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है.
सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ हादसा
नॉर्थ गोवा के अरपोरा गांव में स्थित एक नाइट क्लब में ब्लास्ट हो गया. इस हादसे की वजह सिलेंडर में धमाका बताया जा रहा है. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 25 किमी दूर स्थित वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में शनिवार देर रात आग लगी. ये नाइट क्लब 2024 में ही खुला था.
पीएम मोदी ने जताया दुख
हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके प्रधानमंत्री ने लिखा कि गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बहुत दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. इसके साथ ही उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है. पीएम ने गोवा सीएम सावंत से बात की और स्थिति को जाना.
‘आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी’
गोवा के CM प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा जैसे टूरिज्म स्टेट के लिए यह घटना बहुत बुरी है, जो लोग गैर-कानूनी तरीके से ऐसी चीजें चलाते हैं और आग लगने की घटना हुई. उन्होंने आगे कहा 23 लोगों की जान चली गई. सरकार इस घटना की जांच करेगी. जांच में आग लगने के सही कारण का पता लगाया जाएगा और जो लोग इसके लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.
आग पर काबू पा लिया गया है- डीजीपी
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने हादसे के बारे में बताया रात करीब 12.04 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली. पुलिस और दमकल कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. आग पर काबू पाने के बाद, सभी शवों को बरामद कर लिया गया है. उन्होंने ये भी बताया आग ग्राउंड फ्लोर के किचन एरिया में लगी.
इंडिगो संकट के बीच सरकार ने लगाई रोक, 500KM की दूरी का किराया अब तय नियम के अनुसार
6 Dec, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने और टिकटों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी के बाद उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए घरेलू इकॉनमी क्लास फ्लाइट्स के किरायों पर अधिकतम सीमा लागू कर दी है. यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और अत्यधिक किराया वसूली रोकने के लिए लिया गया है |
सरकार ने घरेलू फ्लाइट किरायों पर लगाया कैप
इंडिगो संकट और बढ़ते हवाई किरायों के बीच सरकार ने घरेलू उड़ानों के किराए की अधिकतम सीमा तय कर दी है. यह नियम 6 दिसंबर 2025 से तुरंत लागू हो गया है. नई कीमतें इस प्रकार हैं:
दूरी (किलोमीटर) अधिकतम किराया
0–500 KM ₹7,500
500–1000 KM ₹12,000
1000–1500 KM ₹15,000
1500 KM से ज्यादा ₹18,000
सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन किराया सीमाओं में एयरपोर्ट डेवलपमेंट फीस (UDF), पैसेंजर सर्विस फीस (PSF) और टैक्स शामिल नहीं हैं. साथ ही यह नियम बिजनेस क्लास और UDAN स्कीम के तहत चलने वाली उड़ानों पर लागू नहीं होगा |
इंडिगो ने यात्रियों के लिए राहत की घोषणा की
इंडिगो ने घोषणा की है कि 5 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक की यात्रा वाले सभी टिकटों पर कैंसिलेशन चार्ज पूरी तरह माफ किया जाएगा. इंडिगो ने यह भी कहा है कि रीशेड्यूलिंग पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा और रिफंड स्वचालित रूप से यात्रियों के मूल भुगतान माध्यम में वापस भेज दिए जाएंगे. यात्रियों को इस प्रक्रिया के लिए किसी तरह की अतिरिक्त कार्रवाई नहीं करनी होगी |
उड़ानें रद्द होने की स्थिति अब भी जारी
हालांकि स्थिति कुछ जगहों पर सुधर रही है, लेकिन देशभर में उड़ानें रद्द होने का सिलसिला अभी भी जारी है. शुक्रवार को 1,000 से अधिक उड़ानें बंद रहीं और इससे पूर्व वाले दिन 550 फ्लाइटें रद्द हुई थीं. दिल्ली में सुधार दिख रहा है, लेकिन अन्य एयरपोर्ट जैसे तिरुवनंतपुरम और अहमदाबाद में अब भी समस्या बनी हुई है, जहां 9 और 19 उड़ानें रद्द हुईं |
सरकार ने कहा- जल्द सामान्य होगा परिचालन
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि उड़ानों का संचालन तेजी से सामान्य हो रहा है और रविवार तक अव्यवस्था काफी हद तक समाप्त होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि समस्या के कारणों की जांच के लिए एक समिति बनाई गई है, जो एयरलाइन संचालन, शेड्यूलिंग और नियमों के पालन की समीक्षा कर रही है |
कैंसर मामलों में उछाल: भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर, जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा केस
6 Dec, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत में तेजी से कैंसर बढ़ रहा है. कैंसर के मामले में विश्व में भारत का तीसरा स्थान है. लोकसभा में सरकार ने पेश किए चिंताजनक आंकड़े पेश किए हैं. अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान एजेंसी ग्लोबल कैंसर ऑब्ज़र्वेटरी (IARC) के मुताबिक, भारत में कैंसर के मामलों की अनुमानित संख्या 14,13,316 है (98.5 प्रति 1,00,000 की दर), जो चीन (48,24,703 मामले, 201.6 प्रति 1,00,000) और संयुक्त राज्य अमेरिका (23,80,189 मामले, 367 प्रति 1,00,000) के बाद दुनिया में तीसरी सबसे अधिक है |
भारत में कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. सरकार ने संसद में डेटा पेश किया है उसके मुताबिक, 2020 में देश में अनुमानित 13.92 लाख कैंसर के मामले थे, जो 2024 में बढ़कर 15.33 लाख हो गए हैं. यानी सिर्फ़ पांच वर्षों में ही मामलों में दस प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई |
राज्यवार विश्लेषण में यह भी सामने आया है कि छोटे केंद्र शासित प्रदेशों में प्रतिशत वृद्धि सबसे तेज़ है, जबकि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे बड़े राज्यों में मरीजों की कुल संख्या ज़्यादा है |
कहां बढ़े सबसे ज्यादा मामले?
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दमन में कैंसर मामलों में 39.51% की बढ़त हुई. इसके अलावा दादरा एवं नगर हवेली (30.09%), सिक्किम (26.06%), लक्षद्वीप (18.52%) और मणिपुर (18.48%) में भी तेज़ उछाल देखा गया. दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भी 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई. रिपोर्ट के अनुसार, तंबाकू सेवन, प्रदूषण और जीवनशैली से जुड़े कारक इस बढ़ोतरी में अहम भूमिका निभा रहे हैं |
बड़ी आबादी वाले राज्यों में भारी बोझ
जनसंख्या के लिहाज़ से सबसे ज़्यादा मरीज उत्तर प्रदेश (2.21 लाख), महाराष्ट्र (1.27 लाख), पश्चिम बंगाल (1.18 लाख) और बिहार (1.15 लाख) में दर्ज किए गए. इन राज्यों में प्रतिशत वृद्धि कम दिख सकती है, लेकिन कुल संख्या बहुत बड़ी है |
साल-दर-साल बढ़ोतरी
2020 से 2024 तक भारत में कैंसर मामलों का साल-दर-साल बढ़ना इस प्रकार रहा: • 2020: 13,92,179 • 2021: 14,26,447 • 2022: 14,61,427 • 2023: 14,96,972 • 2024: 15,33,055 हर साल लगभग लाखों नए मरीज जुड़ रहे हैं |
कैंसर मामलों में वृद्धि के कारण
ICMR के अनुसार, मामलों में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं. जीवनशैली में बदलाव, तंबाकू और शराब का बढ़ता सेवन, बुजुर्ग आबादी में वृद्धि और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ने से अधिक रिपोर्टिंग हुई है. शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण भी बड़ी चुनौती बन गया है |
भारत में कैंसर तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है. इसके रोकथाम, स्क्रीनिंग और इलाज के लिए व्यापक रणनीति की जरूरत है. आने वाले सालों में कैंसर के मामलों में और बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार, जीवनशैली सुधार और तंबाकू नियंत्रण पर तत्काल ध्यान देना आवश्यक है |
राजनीतिक बयानबाजी तेज, उषा ठाकुर के शब्दों पर बवाल
सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ी जांच, लोगों से सतर्क रहने की अपील
IPL 2026 स्टार पर चर्चा, अश्विन ने बताया सही रास्ता
कोर्टरूम में टिप्पणी को लेकर हंगामा, महिला वकील नाराज
IPL Moment: गिल के आउट होते ही सुयश का खास अंदाज वायरल
