देश
Title: UP BJP President Election: साध्वी निरंजन ज्योति बनीं सबसे मजबूत दावेदार
5 Dec, 2025 01:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
UP BJP President Election को लेकर दिल्ली से लखनऊ तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नए प्रदेश अध्यक्ष की खोज में पार्टी लगातार बैठकों और मंथन में जुटी है। कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में हैं, लेकिन हाल ही में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला नाम है—पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। उनकी जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अटकलें और तेज हो गई हैं कि बीजेपी इस बार महिला अध्यक्ष बनाकर बड़ा संदेश दे सकती है।
निरंजन ज्योति ओबीसी वर्ग और निषाद समुदाय से आती हैं, जहां उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वह हमीरपुर जिले से ताल्लुक रखती हैं और विहिप व राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रही हैं। अगर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है, तो यह पहली बार होगा जब प्रदेश बीजेपी की कमान किसी महिला को मिलेगी। पार्टी इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिला + OBC कार्ड के रूप में देख सकती है।
हालांकि रेस में सिर्फ निरंजन ज्योति ही नहीं हैं। ब्राह्मण, ओबीसी और दलित समुदाय के कई अनुभवशील चेहरे भी मैदान में हैं। ब्राह्मण नेताओं में दिनेश शर्मा और हरीश द्विवेदी, ओबीसी वर्ग से धर्मपाल सिंह और बीएल वर्मा, जबकि दलित नेताओं में रामशंकर कठेरिया और विद्यासागर सोनकर प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। बीजेपी जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए सभी विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रही है।
लखनऊ और दिल्ली में लगातार हो रही बैठकों से साफ है कि पार्टी 2027 चुनाव की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। UP BJP President Election में साध्वी निरंजन ज्योति का तेजी से उभरना दिखाता है कि इस बार पार्टी साहसिक और रणनीतिक कदम उठाने की तैयारी में है।
RBI Repo Rate: रिज़र्व बैंक ने रेपो रेट 25 BPS घटाया, अब सस्ता होगा लोन
5 Dec, 2025 12:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
RBI Repo Rate: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद बड़ी घोषणा करते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (BPS) की कटौती कर दी है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को बताया कि नया रेपो रेट अब 5.25% हो गया है, जबकि पहले यह 5.5% था। रेपो रेट में यह बदलाव लागू होते ही होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की EMI में कमी देखने को मिलेगी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
MPC की बैठक 3 से 5 दिसंबर के बीच हुई, जिसमें वर्तमान आर्थिक स्थिति, महंगाई के रुझान और विकास दर का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने ब्याज दरों में कटौती के पक्ष में मतदान किया। RBI Repo Rate में गिरावट का उद्देश्य आर्थिक गतिविधियों को गति देना और उपभोक्ता खर्च बढ़ाना है, ताकि आने वाले महीनों में विकास दर को मजबूत किया जा सके।
रेपो रेट वह दर है, जिस पर RBI देश के बैंकों को अल्पकालिक ऋण प्रदान करता है। दर में कमी आने से बैंकों के लिए उधार लेने की लागत घट जाती है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ता है। खासकर होम और ऑटो लोन की ब्याज दरों में कमी से रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
RBI Repo Rate में की गई यह कटौती मौद्रिक नीति के नरम रुख का संकेत है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि महंगाई नियंत्रित रहती है, तो समय-समय पर और भी राहत मिल सकती है। फिलहाल उपभोक्ताओं से सलाह दी जा रही है कि वे अपने बैंक से नई EMI शेड्यूल की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और ब्याज दरों में बदलाव का लाभ उठाएं।
कथावाचक इंद्रेश जी महाराज बनेंगे दूल्हा
5 Dec, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जयपुर। वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय (Indresh Upadhyay) आज जयपुर (Jaipur) के ऐतिहासिक स्थल आमेर स्थित होटल ताज (Hotel Taj) में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं.
विवाह समारोह की भव्यता को देखते हुए इसे एक साधारण शादी नहीं, बल्कि एक भव्य धार्मिक महोत्सव माना जा रहा है. इस ऐतिहासिक विवाह महोत्सव से पहले वृंदावन के रमणरेती स्थित उनके आवास पर हल्दी-संगीत समेत अन्य पारंपरिक रस्में निभाई गईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
प्रमुख हस्तियों का लगेगा जमावड़ा
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय अपने प्रवचनों और भजनों के कारण देश-विदेश में लोकप्रिय हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फॉलोइंग है. यही वजह है कि उनके विवाह समारोह में कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. होटल ताज आमेर में दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश से प्रमुख मेहमान जयपुर पहुंचेंगे.
छात्राओं को व्हाट्सऐप पर भेजे अश्लील मैसेज, सामने आई चैट… तीन प्रोफेसर सस्पेंड
5 Dec, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा ।जींद की (CRSU) यूनिवर्सिटी में छात्राओं के यौन शोषण(Sexual Exploitation) के आरोपों के बाद प्रशासन ने तीन प्रोफेसरों को सस्पेंड कर दिया है. आरोप है कि प्रोफेसरों ने छात्राओं को व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक(objectionable) मैसेज भेजे, जिसकी कथित चैट भी सामने आई है. इस मामले से पहले छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था.
जींद में स्थित CRSU यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तीन प्रोफेसरों को सस्पेंड कर दिया है. आरोप है कि प्रोफेसरों ने छात्राओं को व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे. इस मामले से जुड़ी कथित व्हाट्सऐप चैट भी सामने आई है.
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले छात्रों ने इस मामले को लेकर यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन भी किया था. इसके बाद अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपित प्रोफेसरों को सस्पेंड कर दिया है.
इस पूरे मामले पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ रामपाल राणा ने बताया कि 27 नवंबर को यूनिवर्सिटी को एक बिना नाम का शिकायत पत्र मिला था. इस पत्र में लिखा गया था कि एक प्रोफेसर द्वारा व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं. शिकायत मिलते ही प्रशासन ने तुरंत जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच शुरू करवाई.
आरोप सही पाए गए तो होगी पुलिस कार्रवाई’
वीसी ने बताया कि जिन पर आरोप लगे हैं, वे गेस्ट अध्यापक थे. जांच के दौरान उन्हें घर पर रहने के आदेश दिए गए और बाद में उन्हें ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया है. उन्होंने साफ कहा कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो प्रोफेसरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी.
वीसी ने यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी छात्रों के मामलों को लेकर पूरी तरह सख्त है और किसी भी तरह की शिकायत आने पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाती है.
दिल्ली में मॉल-मेट्रो स्टेशनों पर प्रीमियम शराब दुकानें खोलने की तैयारी..
5 Dec, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) में अगले साल से शराब खरीदने का अनुभव बदलने वाला है। सरकार द्वारा मंत्री प्रवेश वर्मा (Minister Pravesh Verma) की अध्यक्षता में गठित समिति ने नई शराब नीति (New liquor policy) को लेकर अपना मसौदा मुख्यमंत्री कार्यालय को मंजूरी के लिए भेज दिया है। मसौदे के मुताबिक, दिल्ली में शराब की दुकानें हाइब्रिड मोड में नहीं चलेगी।
इन्हें नहीं दिया जाएगा लाइसेंस
दिल्ली के प्राइवेट प्लेयर्स को शराब की रिटेल दुकानों का लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। सरकार की मौजूदा चार एजेंसियां ही शराब बेचेगी। आधिकारिक सूत्रों की माने तो शराब खरीदने की उम्र में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। मगर, शराब की दुकानों को आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया है।
दिल्ली में बढ़ाई जाएगी दुकानों की संख्या
सरकार ने तय किया है कि दिल्ली में शराब की प्रीमियम दुकानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रीमियम दुकानों का एक न्यूनतम मानक तय किया जाएगा। इसके अलावा मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मेट्रो स्टेशन परिसर समेत अन्य जगहों पर दुकानें खोलने का प्रस्ताव रखा गया है।
शराब की दुकानों पर मिलेगी ये सुविधा
जिस तरह मॉल आदि में अपनी पसंद का सामान देखकर खरीददारी करते हैं, उसी तरह शराब की दुकानों पर भी सुविधा मिलेगी। दिल्ली में सरकार द्वारा वर्तमान में 794 से अधिक शराब के आउटलेट्स खुले हैं, जिन्हें DSIIDC, DTTDC, DSCSC और DCCWS की ओर से चलाया जाता है।
दिल्ली में बढ़ाई जाएगी दुकानों की संख्या
सरकार ने तय किया है कि दिल्ली में शराब की प्रीमियम दुकानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रीमियम दुकानों का एक न्यूनतम मानक तय किया जाएगा। इसके अलावा मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मेट्रो स्टेशन परिसर समेत अन्य जगहों पर दुकानें खोलने का प्रस्ताव रखा गया है।
शराब की दुकानों पर मिलेगी ये सुविधा
जिस तरह मॉल आदि में अपनी पसंद का सामान देखकर खरीददारी करते हैं, उसी तरह शराब की दुकानों पर भी सुविधा मिलेगी। दिल्ली में सरकार द्वारा वर्तमान में 794 से अधिक शराब के आउटलेट्स खुले हैं, जिन्हें DSIIDC, DTTDC, DSCSC और DCCWS की ओर से चलाया जाता है।
ट्रंप-मोदी तनाव के बीच पुतिन का 'मास्टरस्ट्रोक'! कहा- मोदी किसी दबाव में आने वाले नेता नहीं
5 Dec, 2025 08:34 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Vladimir Putin India’s Tour: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत दौरे पर आ रहे हैं. पुतिन के इस दौरे पर पूरे विश्व की नजरें टिकी हुई हैं. पुतिन का भारत दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के साथ भारत के मजबूत रिश्तों से बहुत चिढ़ने लगे हैं और इसी चिढ़ में ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिया है. इस बीच, भारत दौरे पर आने से पहले पुतिन ने बड़ा बयान दिया है. पुतिन ने कहा है कि पीएम मोदी किसी के दबाव में झुकने वाले नेता नहीं हैं. इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ भी की. उनका ये बयान अमेरिका की तरफ से भारत पर टैरिफ के रूप में दबाव देने की खबरों के संदर्भ में आया है.
इंडिया टुडे से बात करते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि दुनिया ने भारत की मजबूत और स्पष्ट स्थिति देखी है और देश अपने नेतृत्व पर गर्व कर सकता है. साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने बताया कि रूस और भारत के बीच 90% से अधिक द्विपक्षीय लेन-देन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है.
भारत दौरे को लेकर जताई खुशी
पुतिन ने कहा कि वे अपने मित्र पीएम मोदी से मिलने के लिए भारत दौरे पर रवाना होने को लेकर काफी खुश हैं. रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत–रूस सहयोग के व्यापक दायरे को देखते हुए चर्चा करने के लिए बहुत सी बातें हैं. साथ ही पुतिन ने भारत की स्वतंत्रता के बाद की प्रगति की भी तारीफ की और कहा कि महज 77 सालों में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है.
पीएम मोदी के साथ कार में क्या बात हुई?
रूसी राष्ट्रपति ने कुछ महीने पहले चीन में हुए 25वें शंघाई सहयोग संगठन के दौरान पीएम मोदी के साथ एक ही गाड़ी में सवार होने पर भी बात की. दोनों नेताओं की इस मुलाकात की दुनियाभर में चर्चा हुई थी. पुतिन ने इस पर कहा, ‘इसकी पहले से तैयारी नहीं थी. सामने मुझे मेरी कार दिखाई दी और मैंने उन्हें साथ चलने को बोल दिया. हम दोनों ने आम दोस्तों की तरह बातचीत की. हमारे पास बात करने के लिए कुछ ना कुछ होता है. हम दोनों ने सामयिक विषयों पर बातचीत की.”
पुतिन के दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें
बता दें कि व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे भारत-रूस के 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल लेंगे. पुतिन ऐसे समय में भारत आ रहे हैं, जब रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है और रूस कई तरह के प्रतिबंधों का सामना भी कर रहा है. हाल के महीनों में डोनाल्ड ट्रंप के अड़ियल रवैये ने भारत-अमेरिका के रिश्तों पर असर डाला है. ट्रंप की बेलगाम टैरिफ नीति का पूरा विश्व विरोध कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति अक्सर किसी न किसी वजह से दूसरे देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी देते रहे हैं. इन सबके बीच, पुतिन का भारत दौरे पर आना और भी खास हो जाता है और यही वजह है कि पूरा विश्व पुतिन के इस दौरे पर नजरें जमाए हुए है.
इंडिगो ने मचाया बवाल: एक झटके में रद्द हुईं 550 उड़ानें, यात्री बेहाल; जानें क्या है पूरा मामला और टिकट का रिफंड कैसे मिलेगा?
5 Dec, 2025 08:28 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
IndiGo Flights Cancelled: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले कई दिनों से परिचालन संकट का सामना कर रही है. 4 दिसंबर को भी देश के अलग-अलग शहरों से कंपनी की 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द रहीं. इनमें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद से 191 उड़ानें शामिल हैं. वहीं, फ्लाइट कैंसल और उड़ान में देरी होने के कारण एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली. लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा और अनिश्चितता के कारण भारी परेशानी भी हुई. इसके लिए एयरलाइंस ने यात्रियों से माफी मांगी है.
अब तक 1,232 उड़ानें रद्द
जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस रोजाना करीब 2300 उड़ानें चलाती है और लगभग 3.8 लाख यात्रियों को सेवा देती है. नवंबर महीने से अब तक कंपनी को 1,232 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. वहीं, कई उड़ानें घंटों देरी से चलीं.
भोपाल और इंदौर में इंडिगो की उड़ानें रद्द
गुरुवार को मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और खजुराहो समेत कई शहरों के लिए उड़ानें रद्द रहीं. इंदौर में दो दिन में 25 से ज्यादा उड़ानें कैंसल हुई हैं. वहीं, भोपाल से दिल्ली,पुणे,बेंगलुरु की फ्लाइट की रद्द रहीं.
रूसी राष्ट्रपति पुतिन 4 साल बाद भारत पहुंचे, PM मोदी ने एयरपोर्ट पर गले लगाकर किया रिसीव
5 Dec, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) भारत पहुंच गए हैं। पुतिन 4 साल बाद भारत आए है। रूस-यूक्रेन जंग (Russia-Ukraine war) शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। उन्हें रिसीव करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) काफिले के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। विमान से उतरते ही पीएम मोदी ने उनका गले लगाकर स्वागत किया। इससे पहले दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया।
पीएम मोदी आज रात उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। पुतिन करीब 30 घंटे तक भारत में रहेंगे। पुतिन के भारत पहुंचने से पहले रूस के कई मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमें डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और कृषि मंत्री दिमित्री पेट्रोव शामिल हैं।
कहा जा रहा है कि इस दौरान भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हो सकते हैं, जिसमें S-400 मिसाइल सिस्टम खरीद शामिल है। रूस अपना Su-57 स्टेल्थ फाइटर जेट और उसकी तकनीक बिना शर्त के भारत को देने के लिए तैयार है। रूसी Su-57 जेट्स को अमेरिका के F-35 का तोड़ माना जाता है। Su-57 की तरह F-35 भी 5वीं जेनरेशन का लड़ाकू विमान है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह दुश्मन के रडार को चकमा दे सके।
रूस का कहना है कि Su-57 की तकनीक पर कोई रोक नहीं होगी। इसमें इंजन, रडार, स्टेल्थ तकनीक और आधुनिक हथियारों की जानकारी भी दी जा सकती है। रूस ने यह भी कहा कि अगर भारत चाहे तो Su-57 को भारत में ही बनाया जा सकता है। रूस ने भारत को टू-सीटर Su-57 बनाने की जॉइंट प्लानिंग का भी प्रस्ताव दिया है।
55 सुनवाई तारीखों पर ट्रायल कोर्ट के सामने पेश नहीं किया गया आरोपी
4 Dec, 2025 06:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जेल अधिकारियों की लापरवाही को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। मामला उस अंडरट्रायल आरोपी से जुड़ा है जो चार साल से ज्यादा समय से जेल में बंद है, लेकिन उसे 85 में से 55 सुनवाई तारीखों पर ट्रायल कोर्ट के सामने पेश ही नहीं किया गया। कोर्ट ने इस स्थिति को मूलभूत अधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताया।
न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्र की पीठ ने आरोपी को जमानत दे दी। इस दौरान पीठ ने कहा कि जेल विभाग की यह विफलता न केवल चौंकाने वाली है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया और आरोपी के संवैधानिक अधिकारों को सीधे प्रभावित करती है। पीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य के महानिरीक्षक या कारागार विभाग के प्रमुख को व्यक्तिगत जांच का निर्देश दिया है और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा है।
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने आदेश में कहा कि हम निर्देश देते हैं कि महाराष्ट्र के जेल महानिरीक्षक या कारागार विभाग के प्रमुख स्वयं इस मामले की जांच करें, जिम्मेदारी तय करें और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि किसी को बचाने या छिपाने का प्रयास किया गया, तो इसके लिए स्वयं डीजी कारागार विभाग के प्रमुख को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
पीठ ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत करना सिर्फ त्वरित सुनवाई के लिए नहीं है, बल्कि यह उसकी सुरक्षा, उसके साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराने और न्यायपालिका से सीधे संवाद का एक अनिवार्य माध्यम है। आरोपी की पेशी केवल शीघ्र सुनवाई के लिए नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए भी है कि उसके साथ कोई दुर्व्यवहार न हो और वह अदालत के सामने अपनी शिकायतें रख सके। इस मूलभूत सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन हुआ है, जो अत्यंत चिंताजनक और निंदनीय है। सुप्रीम कोर्ट ने
सौरभ हत्याकांड: आरोपी मुस्कान प्रेमी साहिल को दिखाना चाहती है बेटी की झलक
4 Dec, 2025 05:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेरठ। मेरठ का चर्चित नीला ड्रम कांड यानी सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी उसकी पत्नी मुस्कान अपनी नवजात बच्ची का चेहरा प्रेमी साहिल को दिखाना चाहती है। इसके लिए उसने जेल प्रशासन से इजाजत मांगी है। हालांकि जेल नियमावली में इस तरह के मामलों में एक दूसरे से मिलने का कोई नियम नहीं है जिससे मुस्कान की यह तमन्ना पूरी नहीं होती दिख रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेल प्रशासन ने भी मुलाकात कराने से इनकार कर दिया है। अब माना जा रहा है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के समय सुनवाई के दौरान मुस्कान बच्ची को साथ लेकर आ सकती है और साहिल बच्ची को देख सकता है। वहीं, मां और बेटी दोनों की निगरानी की जा रही है। मुस्कान और उसकी बेटी का मेडिकल परीक्षण जेल के अंदर ही डॉक्टरों की टीम ने किया। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
बता दें ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में 3 मार्च 2025 की रात को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर घर के अंदर ही पति सौरभ की हत्या कर दी थी। सौरभ को नशीली दवा देकर बेहोश किया और सीने में चाकू घोंपकर मार डाला था। इसके बाद शरीर के टुकड़े कर लाश को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया था। 18 मार्च को पुलिस ने मामले का खुलासा किया था। 19 मार्च से साहिल और मुस्कान मेरठ जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ सौरभ हत्याकांड में सुनवाई जिला जज कोर्ट में चल रही है।
बता दें मुस्कान जेल जाने के समय गर्भवती थी और 24 नवंबर को मेडिकल कॉलेज के वार्ड में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी का नाम राधा रखा है। सौरभ हत्याकांड में अभी तक 14 गवाह समेत विवेचक दरोगा कर्मवीर सिंह की गवाही हो चुकी है। अब अगली गवाही होनी है। माना जा रहा है कि अब केस में सभी मुख्य गवाही की गवाही पूरी हो चुकी है और केस में बाकी कार्रवाई जल्द ही पूरी करा ली जाएगी। ऐसे में फैसला भी जल्द ही आएगा।
जानकारी के मुताबिक मुस्कान अभी अभी मां बनी है। ऐसे में मुस्कान की ओर से उनका वकील पैरवी करे और कोर्ट में याचिका दे तो छह माह तक की पैरोल मुस्कान को मिल सकती है। हालांकि मुस्कान की ओर से इस संबंध में कोई प्रक्रिया शुरू नहीं कराई गई है। परिवार का कोई सदस्य भी आज तक मुस्कान से मिलने के लिए जेल नहीं गया। ऐसे में मुस्कान जेल में ही बेटी के साथ रह रही है।
बड़ी साजिश का खुलासा...नूंह का वकील पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, 45 लाख रुपये हवाला से भेजे; गिरफ्तार
4 Dec, 2025 01:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के नूंह जिले से एक बड़े आतंकी फंडिंग मामले का खुलासा हुआ है। यहां के एक वकील, रिजवान, को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने और 45 लाख रुपये से अधिक की राशि हवाला के ज़रिए आतंकी नेटवर्क तक पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी जांच अधिकारियों ने मंगलवार को दी।
जांच के अनुसार, रिजवान ने पिछले तीन महीनों में पांच बार पंजाब का दौरा किया, जिसका मुख्य उद्देश्य अवैध धन को विभिन्न आतंकी समूहों तक पहुंचाना था। उसके तार पंजाब के पठानकोट सहित कई शहरों में फैले हवाला ऑपरेटरों से जुड़े हुए हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह एक सुनियोजित ऑपरेशन था, जिसमें थोड़े समय में 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया गया, जिसका एक बड़ा हिस्सा राज्य में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए था।
नूंह पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने इस मामले में कई गिरफ्तारियां की हैं। पहले रिजवान के सहयोगी मुशर्रफ को हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। इसके बाद, एसआईटी ने जालंधर से अजय अरोड़ा को गिरफ्तार किया, जिस पर रिजवान को हवाला के ज़रिए पैसा भेजने और लेनदेन में मदद करने का आरोप है। अजय की गिरफ्तारी के तुरंत बाद, अमृतसर से संदीप सिंह, अमनदीप और जसकरण नाम के तीन और लोगों को पकड़ा गया। इन सभी को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
जांच टीम रिजवान के बैंक खाते की भी बारीकी से पड़ताल कर रही है। पंजाब नेशनल बैंक, ताऊरू के मैनेजर ने पुष्टि की है कि रिजवान का खाता उनके पास है, लेकिन उन्होंने पुलिस के निर्देशानुसार कोई भी विवरण साझा करने से इनकार कर दिया।
पूछताछ के दौरान, रिजवान ने खुलासा किया कि वह अपने सहकर्मी मुशर्रफ को भी अपनी पंजाब यात्राओं पर साथ ले जाता था, हालांकि मुशर्रफ को यात्रा के असली मकसद की जानकारी नहीं थी। यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है, और विस्तृत जांच जारी है, जिसमें बैंक विवरण, लेनदेन और संदिग्धों की गतिविधियों पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है।
यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले भी इसी साल मई में, तौहरू के कंगरका गांव के मोहम्मद तरीफ को पाकिस्तानी हैंडलर्स को संवेदनशील सैन्य जानकारी देने और दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के एजेंटों को भारतीय सिम कार्ड की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसी महीने, राजका गांव के अरमान को भी जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।
यात्री की तबीयत बिगड़ी....तिरुवनंतपुरम जा रहे विमान को मंगलुरु में उतारा गया
4 Dec, 2025 12:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तिरुवनंतपुरम। यात्री के अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण तिरुवनंतपुरम जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। सोमवार देर रात तिरुवनंतपुरम जा रहे विमान में एक लगभग 35 वर्षीय यात्री को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई। विमान के चालक दल ने तुरंत मंगलुरु हवाई अड्डे के संचालन नियंत्रण केंद्र को सूचित किया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किए और चिकित्सा दल, सीआईएसएफ, आव्रजन और सीमा शुल्क विभाग के साथ समन्वय किया। विमान के उतरते ही हवाई अड्डे के चिकित्सा कर्मियों ने यात्री की स्थिति का आकलन किया और उन्हें तत्काल शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्री के रिश्तेदार भी उनके साथ विमान से उतरे। चालक दल की समय पर मदद से यात्री को स्थिर करने में मदद मिली। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद, विमान देर रात दो बजकर पांच मिनट पर तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हुआ। एयरलाइन एक प्रवक्ता ने इस समन्वित प्रतिक्रिया को हवाई अड्डे की तत्परता और यात्री सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। यह घटना दर्शाती है कि विमानन और हवाई अड्डा अधिकारी किस तरह चिकित्सा संबंधी आकस्मिकताओं से प्रभावी ढंग से निपटते हैं।
मप्र समेत 5 राज्यों के एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित
4 Dec, 2025 11:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। देश के 5 राज्यों के एयरपोर्ट में बुधवार को उड़ानें प्रभावित रहीं। इनमें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं। कहीं पर तकनीकी समस्या को वजह बताया गया तो किसी एयरपोर्ट पर क्रू की कमी की बात सामने आई। दिल्ली में चेक इन प्रोसेस में दिक्कत आई जिसके बाद उसे मैन्युअल कर दिया गया। सबसे ज्यादा असर इंडिगो की फ्लाइट पर पड़ा। देशभर में इसकी 70 उड़ानें कैंसिल की गईं। जिसमें से 11 मध्यप्रदेश की थीं। वहीं हैदराबाद में 13, बेंगलुरु में 42 फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं।
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को बताया गया कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ने दुनियाभर में बड़ी सर्विस आउटेज की रिपोर्ट दी है। इससे एयरपोर्ट पर आईटी सर्विस पर असर पड़ा है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने इसे नकार दिया। कंपनी ने कहा कि विंडोज पर कोई टेक्निकल समस्या नहीं आई। माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज सिस्टम एयरपोर्ट और इन फ्लाइट सर्विसेस के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
आज भारत आएंगे पुतिन, कल पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
4 Dec, 2025 10:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत आने वाले हैं। वहीं, 5 दिसंबर को पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पुतिन का यह दौरा लगातार सूर्खियों में है। पुतिन के आने से पहले भारत और रूस के बीच कई डील पर हस्ताक्षर हो चुके हैं, जिनमें रक्षा समझौता भी शामिल है।
पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर सख्त रुख अपनाया है। यही वजह है कि रूस शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर देगा। नई दिल्ली और मॉस्को के बीच महत्वपूर्ण रक्षा समझौते को भी रूसी संसद ने मंजूरी दे दी है।
पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड
4 Dec, 2025 09:32 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़। पंजाब का फरीदकोट राज्य में सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पंजाब एवं हरियाणा में कई स्थानों पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में सर्दी की चपेट में आए अन्य स्थानों में हिसार में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, करनाल में 5.6 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 5.3 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में छह डिग्री सेल्सियस जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी रात में सर्दी रही और तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच, पंजाब के बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.4 डिग्री, पटियाला में पांच डिग्री जबकि फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भीषण गर्मी के चलते स्कूल टाइम बदला, बच्चों को राहत देने की कोशिश
अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस
पुलिस पूछताछ में टूटी कहानी, बहू ने कबूला सच
बाबा बागेश्वर के बयान पर सियासी तूफान, कई सवाल खड़े
रायपुर कांग्रेस में बदलाव, किन नेताओं को मिली जगह?
