देश
CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा : बड़ा बदलाव लागू...अब छात्रों को हर हाल में मानना होगा यह नया नियम, तुरंत पढ़ें गाइडलाइन्स
11 Dec, 2025 08:55 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
CBSE Exam Guidelines: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आने वाली कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक अहम अपडेट जारी किया है, जिससे छात्रों को उत्तर कॉपी लिखने के तरीके में बड़ा बदलाव करना होगा. यह बदलाव विशेष रूप से कक्षा 10 के साइंस और सोशल साइंस पर लागू होगा. बोर्ड ने यह कदम इवैल्यूएशन की क्वालिटी और ट्रांसपरेंशी को बढ़ाने के लिए उठाया गया है. सभी स्कूलों को साफ निर्देश दिया गया है कि सभी छात्रों को प्री-बोर्ड परीक्षाओं से ही इस नए फॉर्मेट पर प्रैक्टिस करवाई जाए.
ये हुए अहम बदलाव
नए निर्देशों के अनुसार, छात्रों को अब इन दोनों विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं में भी क्वेश्चन पेपर के अनुरूप अलग-अलग सेक्शन बनाकर उत्तर देने होंगे. साइंस के क्वेश्चन पेपर को तीन साफ सेक्शन में बांटा जाएगा. जिसमें सेक्शन A जीव विज्ञान, सेक्शन B रसायन विज्ञान और सेक्शन C भौतिक विज्ञान शामिल होंगे. छात्रों को अपनी कॉपी में साफ तौर पर सेक्शन A, सेक्शन B, और सेक्शन C में लिखना होगा. इसके बाद हर उत्तर केवल उसी सेक्शन में लिखना होगा, जिसके क्वेश्चन है.
साइंस के क्वेश्चन पेपर की ही तरह सोशल साइंस के पेपर को चार सेक्शन में बांटा जाएगा. जिसमें सेक्शन A इतिहास, सेक्शन B भूगोल, सेक्शन C राजनीति और सेक्शन D अर्थशास्त्र शामिल हैं. सभी छात्रों को किसी एक सेक्शन के उत्तर को उसी सेक्शन में लिखान होगा और साफ तौर पर अंकित करना होगा.
छात्रों के लिए सख्त चेतावनी
CBSE ने सभी छात्रों को साफ चेतावनी दी है कि किसी भी सेक्शन के उत्तर को दूसरे सेक्शन में लिखना या मिलाना सख्त मना है. अगर छात्र इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उन उत्तरों के अंक नहीं दिए जाएंगे. बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि परिणाम घोषित होने के बाद रिवैल्यूएशन में ऐसी गलतियों को सुधारा नहीं जाएगा.
एथेनॉल फैक्ट्री विरोध में विस्फोटक हालात: 14 गाड़ियां जलाईं, इंटरनेट बंद
11 Dec, 2025 08:25 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन में आज तनाव बढ़ने की आशंका है। कांग्रेस नेताओं और किसानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
गुरुवार सुबह से किसानों का प्रदर्शन स्थल के पास के गुरुद्वारे में पहुंचना शुरू हो गया है। आज भी जिले के टिब्बी क्षेत्र में इंटरनेट बंद है।
बुधवार (10 दिसंबर) को किसानों ने जिले के राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी। इसके बाद भड़की हिंसा में जमकर आगजनी-पत्थरबाजी हुई।
लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने से गुस्साए किसानों ने 14 गाड़ियों को फूंक दिया। कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया को भी लाठीचार्ज में सिर पर चोट लगी है। हिंसा में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
वहीं, तनाव के चलते इस एरिया में स्कूल-कॉलेज और इंटरनेट बंद रहे।
अब जानिए- क्या है हंगामे का कारण
क्या है पूरा मामला?
एथेनॉल प्लांट का निर्माण: चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी राठीखेड़ा में 40 मेगावाट का अनाज आधारित एथेनॉल प्लांट लगा रही है। कंपनी का दावा है कि यह प्लांट केंद्र के एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) प्रोग्राम को सपोर्ट करेगा।
कंपनी का एनवायर्नमेंट क्लियरेंस पेंडिंग: कंपनी को प्लांट के लिए जरूरी एनवायर्नमेंट क्लियरेंस नहीं मिला है। इसका आवेदन 2022 से पेंडिंग है। बिना पर्यावरण मंजूरी के निर्माण कार्य होने से इलाके के किसान विरोध में हैं।
विरोध में फैक्ट्री की दीवार तोड़ी: बुधवार दोपहर किसानों ने टिब्बी एसडीएम ऑफिस के सामने बड़ी सभा की। शाम करीब 4 बजे सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर फैक्ट्री साइट पर पहुंच गए। दीवार तोड़ दी गई और पुलिस से झड़प शुरू हो गई।
आज की रणनीति के लिए फिर होगी सभा
फैक्ट्री हटाओ संघर्ष समिति के नेता रवजोत सिंह ने बताया- हिंसक झड़प में महिलाओं समेत 70 से ज्यादा लोग घायल हुए है।
100 से ज्यादा किसान रात को गुरुद्वारा टिब्बी में ही रुके थे। सुबह होते ही किसान भी गुरुद्वारे पहुंच रहे हैं।
आज 12 बजे किसानों की गुरुद्वारा सिंह सभा होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
करांची बंदरगाह के पास गरजेंगे सुखोई- 30एमकेआई और जगुआर लड़ाकू विमान
10 Dec, 2025 11:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भारत बुधवार को पाकिस्तान के करांची बंदरगाह से करीब अपने सबसे आधुनिक फाइटर जेट्स सुखोई-30 एमकेआई और जगुवार को उतारने जा रहा है। ये विमान फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात के साथ मिलकर अरब सागर के ऊपर एक बड़े पैमाने पर त्रिपक्षीय वायु युद्धाभ्यास की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य तीनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करना और हिंद महासागर क्षेत्र और व्यापक इंडो-पैसिफिक में सैन्य अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय वायुसेना इस अभ्यास में अपने सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों की तैनाती करेगी। इसमें सुखोई-30एमकेआई और जगुआर लड़ाकू विमान शामिल होंगे। इनके साथ आईएल-78 मिड-एयर रिफ्यूलर विमान और एईडब्ल्यूएंडसी विमान भी तैनात किए जाएंगे। ये सभी विमान गुजरात के जामनगर और नलिया एयरबेस से उड़ान भरेंगे। अभ्यास के दौरान गहन युद्ध कुशलता और कॉम्बैट मैन्यूवर्स का प्रदर्शन होगा। फ्रांस और यूएई की ओर से राफेल और मिराज लड़ाकू विमानों के साथ-साथ अन्य विमान हिस्सा लेंगे, जो अल धाफरा एयरबेस से आएंगे। भारत ने इस अभ्यास क्षेत्र के लिए नोटम जारी किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभ्यास क्षेत्र पाकिस्तान के करांची तट से करीब 200 नॉटिकल मील दूर स्थित है और यह 10-11 दिसंबर तक चलेगा। तीनों देशों ने इससे पहले भी दिसंबर 2024 में डेजर्ट नाइट नाम से ऐसा ही वायु युद्धाभ्यास किया था। अब यह दूसरा मौका है जब भारत, फ्रांस और यूएई एक साथ हवाई युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेगा। भारत लगातार क्षेत्रीय देशों, खासकर फारस की खाड़ी के देशों के साथ सैन्य सहयोग बढ़ा रहा है। इसमें फ्रांस, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी अहम भागीदार हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि द्विपक्षीय, त्रिपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यास रीयल परिचालन वातावरण में लड़ाकू कौशल, रणनीति और प्रक्रियाओं को परिष्कृत करने में मदद करते हैं। बता दें भारत, फ्रांस और यूएई की नौसेनाओं ने जून 2023 में पहली बार त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास किया था। उस अभ्यास में पारंपरिक और गैर-पारंपरिक खतरों से निपटने के लिए समुद्र में कई प्रकार के ऑपरेशंस पर जोर दिया गया था। यह त्रिपक्षीय सहयोग 2022 में तीनों देशों के विदेश मंत्रियों द्वारा शुरू की गई पहल का हिस्सा है। इसके तहत रक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और पर्यावरण समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जा रहा है।
इंडिगो संकट: 5000 से ज्यादा उड़ानें रद्द को लेकर हो सकती है एंटीट्रस्ट जांच शुरू
10 Dec, 2025 09:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन पर संकट का एक नया दौर मंडरा रहा है। दिसंबर महीने की शुरुआत में ही 5000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल होने और हजारों यात्रियों के एयरपोर्ट पर फंसे रहने के बाद अब कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया एयरलाइन पर एंटीट्रस्ट जांच शुरू करने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह जांच यह पता लगाने के लिए हो सकती है कि क्या इंडिगो ने बाजार में अपने वर्चस्व का गलत इस्तेमाल किया और यात्रियों के लिए सेवाओं में बाधा डाली या उन पर अनुचित शर्तें थोपीं।
इंडिगो देश के घरेलू एयरलाइन मार्केट का करीब 65फीसदी हिस्सा कंट्रोल करती है। एयरलाइन को पायलटों के लिए लागू नए आराम नियमों को सही ढंग से लागू न कर पाने के कारण भारी क्रू शॉर्टेज का सामना करना पड़ा। कंपनी को 2422 कैप्टन्स की जरूरत थी लेकिन उसके पास केवल 2357 थे जिस वजह से दिसंबर के पहले हफ्तों में 5000 से ज़्यादा उड़ानें रद्द हुईं। डीजीसीए ने सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ इसिड्रे पोरक्वेरास को शो-कॉज नोटिस भेजकर 24 घंटे में जवाब मांगा था। हालांकि इंडिगो ने अपने बड़े नेटवर्क का हवाला देते हुए जवाब देने के लिए 15 दिन का समय मांगा है।
सूत्रों ने बताया कि सीसीआई इस मामले पर नज़र रख रही है और जल्द ही यह तय करेगी कि जांच शुरू की जाए या नहीं। अगर शुरुआती जांच में पाया जाता है कि कंपनी धारा 4 का उल्लंघन कर रही है तो पूरी तरह से जांच शुरू करने का आदेश दिया जा सकता है। यह पहली बार नहीं है जब इंडिगो एंटीट्रस्ट जांच के घेरे में आई है। 2015 और 2016 में भी दो मामले दर्ज हुए थे जिनमें से एक यात्रियों पर अनुचित शर्तें लगाने और दूसरा एयर इंडिया की शिकायत से संबंधित था लेकिन सीसीआई ने दोनों को खारिज कर दिया था।
विवाद बढ़ा: संतोष वर्मा के बयान पर हर्षा रिछारिया ने किया पलटवार
10 Dec, 2025 08:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के विवादित बयान पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. हर्षा ने कहा कि संतोष वर्मा की कितनी घटिया सोच हैं. उन्होंने आगे कहा कि जब बात ब्राह्मण सामज के आत्म सम्मान की आएगी को हम लड़ने के लिए तैयार हैं।
‘हम चाहते हैं कि ब्राह्मण परिवार से दुर्गा और काली निकले’
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया आईएएस संतोष पर जमकर भड़कीं. उन्होंने कहा, ‘संतोष वर्मा कहते हैं कि हर घर से संतोष वर्मा निकलेंगे. मतलब ये चाहते हैं कि हर घर से ऐसी घटिया मानसिकता का व्यक्ति निकले. तो फिर भारत में महाभारत होगा. तो फिर हम भी चाहते हैं कि हर ब्राह्मण परिवार से दुर्गा निकले, हर ब्राह्मण परिवार से काली निकले, हर ब्राह्मण परिवार से खप्परधारी निकले।
‘बात आत्मसम्मान की होगी तो लड़ने के लिए तैयार हैं’
हर्षा रिछारिया ने आगे कहा, ‘जब बात हमारे आत्मसम्मान की होगी, हमारे सम्मान की होगी तो हम आखिरी तक लड़ने के लिए तैयार हैं. ऐसी मानसिकता का व्यक्ति समाज को क्या दिशा दिखाएगा. संतोष वर्मा के समाज के लोगों को खुद ऐसे व्यक्ति के खिलाफ खड़ा होना चाहिए. लेकिन समाज के कर्ताधर्ता रावण संतोष वर्मा के पक्ष में खड़े हैं।
‘आपके घर में बेटी नहीं है क्या?’
हर्षा रिछारिया ने आईएएस संतोष वर्मा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘कितनी घटिया सोच है. समझ में नहीं आ रहा है कि समाज में क्या संदेश देना चाह रहे हैं. बेटी किसी भी जाति, धर्म, परिवार से हो. बेटी तो बेटी ही होती है. वे बेटी पर टिप्पणी कर कैसे गर्व महसूस कर रहे हैं. समाज को कौन सी दिशा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है. आज आप भले ही अलग हो जाओ, लेकिन आप भी तो हिंदू ही हैं. आपके अंदर भी सनातनी खून दौड़ रहा है, लेकिन लालच में खुद को बांट लिया है।
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मालिकों को इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी
10 Dec, 2025 07:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। गोवा नाइट क्लब अग्निकांड से पूरा देश हिला गया। इस क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा हादसे के बाद विदेश भाग गए। इंटरपोल ने दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इसके बाद अब दोनों ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में याचिका दायर की है। वहीं दिल्ली से इस क्लब के मालिकों का तीसरा पार्टनर भी गिरफ्तार किया गया है।
गोवा के नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की जिंदगी छीन ली। अब इस मामले में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है और एक के बाद एक आरोपी दबोचे जा रहे हैं। बुधवार को गोवा पुलिस टीम ने दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी क्राइम ब्रांच दफ्तर में बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को पेश किया। अजय गुप्ता दिल्ली का ही रहने वाला है और पुलिस उसे पूछताछ के बाद आज ही कोर्ट में पेश करेगी। हादसे के बाद अजय गुप्ता फरार हो गया था। उसके खिलाफ पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी था। जब गोवा पुलिस की टीम उनके दिल्ली वाले घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिले। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। आखिरकार पुलिस ने उन्हें दबोच ही लिया। क्लब के मालिक गौरव लुथरा और सौरभ लुथरा तो हादसे के महज दो दिन बाद ही थाईलैंड भाग गए थे। अब उनके खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है।
दीपावली त्यौहार यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल
10 Dec, 2025 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भारत के दीपावली त्यौहार को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कर लिया गया है। इस ऐतिहासिक फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताकर कहा कि दीपावली हमारे देश की संस्कृति और मूल्यों से गहराई से जुड़ा हुआ है। यूनेस्को ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन की इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज यानी अमूर्त विश्व धरोहर की सूची जारी की। इसमें घाना, जॉर्जिया, कांगो, इथियोपिया और मिस्र सहित कई देशों के सांस्कृतिक प्रतीक भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत और दुनियाभर में लोग इस खबर से बहुत खुश हैं। हमारे लिए दीपावली हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह प्रकाश और धर्म का प्रतीक है। यूनेस्को की इस सूची में दीपावली के शामिल होने से यह त्यौहार विश्व स्तर पर और अधिक लोकप्रिय होगा। साथ ही कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्श हमें सदैव मार्गदर्शन देते रहें।
यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में संरक्षण से दीपावली जैसे त्यौहार को विश्वभर में पहचान और संरक्षण मिलेगा। इससे भारतीय सांस्कृतिक धरोहर और अधिक मजबूत होगी। साथ ही यह युवा पीढ़ी के बीच पारंपरिक उत्सवों की महत्ता समझने में मदद करेगा।
बात दें कि यह फैसला उस समय आया है, जब दिल्ली में यूनेस्को की इंटर-गवर्नमेंटल कमेटी फॉर इंटैन्जिबल हेरिटेज की 20वीं बैठक की मेजबानी कर रही है। यह 8 से 13 दिसंबर तक चलेगी। इस मौके को देखकर केंद्र सरकार ने 10 दिसंबर को विशेष दीपावली समारोह रखने का फैसला किया है, ताकि दुनिया के सामने भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत तरह से पेश किया जा सके।
यूनेस्को की सूची दुनिया की ऐसी सांस्कृतिक और पारंपरिक चीजों को शामिल करती है, जिन्हें छू नहीं सकते लेकिन अनुभव किया जा सकता है। इन्हें अमूर्त विश्व धरोहर कहते हैं। इसका मकसद है कि ये सांस्कृतिक धरोहरें सुरक्षित रहें और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचें। फिलहाल, भारत की 15 धरोहरें पहले से अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में जगह बना चुकी हैं। इसमें दुर्गा पूजा, कुंभ मेला, वैदिक मंत्रोच्चार, रामलीला, छऊ नृत्य भी शामिल हैं।
आधी रात पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर अरेस्ट...पुलिस ने ट्रेन से उतारा...जानें आखिर क्यों इस पूर्व अधिकारी को देवरिया ले जाया गया?
10 Dec, 2025 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Amitabh Thakur Arrested: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को लखनऊ क्राइम ब्रांच ने मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार उनकी गिरफ्तारी तीन माह पुराने देवरिया में भूमि आवंटन संबंधी मामले में हुई है. गिरफ्तारी की सूचना उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को लखनऊ के तालकटोरा थाना प्रभारी ने दी है. इस मामले में लखनऊ पुलिस ने नूतन को भी आरोपी बनाया है.
जानकारी के अनुसार, पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में शाहजहांपुर जंक्शन पर रात करीब 2 बजे ट्रेन रुकी. ट्रेन के रुकते ही कई पुलिसवाले उनके एसी कोच में चढ़े और उन्हें नीचे उतारकर अपने साथ ले गए. पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर देवरिया ले जा रही है. देवरिया में पुलिस उनसे भूमि आवंटन संबंधी मुकदमे में पूछताछ करेगी. पूर्व IPS की गिरफ्तारी की पुष्टि बुधवार, 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे हुई.
पत्नी नूतन ठाकुर ने बताया?
अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने जिस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. उस भूमि से 25 साल पहले ही कब्जा छोड़ा जा चुका है. मंगलवार देर रात को जब पति अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो काफी समय तक कुछ पता नहीं चला. काफी समय बाद जब हर जगह से पता लगाने का प्रयास किया गया तो लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की.
कौन हैं पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर?
अमिताभ ठाकुर बैच 1992 के IPS ऑफिसर रहे हैं. यूपी के कई जिलों में कप्तान के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2021 में यूपी सरकार के गृह विभाग ने स्क्रीनिंग में अमिताभ ठाकुर को अनुपयुक्त पाया था, जिसके बाद योगी सरकार ने उन्हें 2021 में ही रिटायर कर दिया.
सोशल मीडिया पर एक्स अकाउंट डिलीट की चर्चा
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तार को लेकर सोशल मीडिया पर कई प्रकार की आशंका जाहिर की जा रही है. चर्चा है कि उनका और उनके पत्नी नूतन ठाकुर का ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया गया है. यह क्योंकि डिलीट किया गया औरप किसने कराया, इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल पुलिस की ओर से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
इंडिगो संकट: दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार और DGCA से कड़े सवाल किए
10 Dec, 2025 03:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो संकट को गंभीर मानते हुए सरकार और DGCA से सवाल किए। कोर्ट ने कहा कि यह सिर्फ फंसे हुए यात्रियों की समस्या नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था पर असर डालने वाला मुद्दा है। कोर्ट ने हवाई अड्डों पर फंसे यात्रियों के मुआवजे के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का विवरण मांगा।
सरकार और DGCA से पूछे गए सवाल
कोर्ट ने पूछा कि इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन हैं और टिकट कीमतों में असामान्य वृद्धि क्यों हुई। सरकार ने बताया कि FDTL को लागू करने की योजना पहले से थी, लेकिन इस दौरान कर्मचारियों की कमी की वजह से संकट उत्पन्न हुआ। DGCA से कोर्ट ने सवाल किया कि एयरलाइन को छूट क्यों दी गई और पर्याप्त पायलट भर्ती क्यों नहीं की गई।
एयरलाइन, DGCA और सरकार की विफलता
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि इंडिगो संकट एयरलाइन, DGCA और सरकार की सामूहिक विफलता है। उन्होंने बताया कि DGCA ने उड़ान कर्मचारियों के आराम पर निर्देश जारी किए, लेकिन निगरानी नहीं की। एयरलाइन ने शीतकालीन सत्र में अतिरिक्त मार्गों के लिए आवेदन किया, जबकि क्षमता बढ़ाने की योजना नहीं बनाई।
कोर्ट का संदेश और आगे की कार्रवाई
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यात्रियों के मुआवजे और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करना आवश्यक है। सरकार, DGCA और एयरलाइन को अब स्थिति सुधारने और भविष्य में ऐसे संकट न पैदा होने देने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
गोवा के गुनहगारों पर बुलडोजर एक्शन, गिराया जा रहा लूथरा ब्रदर्स का नाइट क्लब
10 Dec, 2025 01:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गोवा: गोवा (Goa) में नाइट क्लब अग्निकांड (nightclub fire) के बाद सरकार हरकत में आ गई है. मंगलवार को वागाटोर इलाके में स्थित रोमियो लेन नाइट क्लब के एक हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया. नाइट क्लब में 7 दिसंबर को आग लग गई थी जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि कई लोग बुरी तरह से झुलस भी गए थे.
जिस नाइट क्लब पर बुलडोजर चला है वो लूथरा ब्रदर्स का है. घटना के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स देश छोड़ थाइलैंड फरार हो गए. फिलहाल जांच एजेंसियों की ओर से लूथरा बदर्स को लेकर लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है और उन्हें थाइलैंड से लाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.
हादसे के बाद से लूथरा ब्रदर्स पर ताबड़तोड़ एक्शन हो रहे हैं. गोवा अथॉरिटी ने लूथरा ब्रदर्स के गोवा में स्थित 2 और क्लब को सील कर दिया है. जिन दो क्लब को सील किया गया है उसमें एक का नाम Caha by romeo lane at anjuna क्लब है. काहा क्लब भी अंजुना बीच का एक फेमस फ़ूड जॉइंट है. इसके साथ ही सौरव लूथरा का वागातोर स्थित रोमियो लेन क्लब भी सील किया गया है. वागातोर के क्लब पर यह बुलडोजर एक्शन हुआ है.
दूसरी ओर गोवा पुलिस ने क्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी करने के लिए CBI से संपर्क किया है. गोवा पुलिस ने बताया कि अरपोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में शनिवार को यह घटना हुई थी और यह माना जा रहा है कि इसके मालिक सौरभ लूथरा तथा गौरव लूथरा घटना के कुछ घंटे बाद ही थाईलैंड के फुकेत भाग गए.
इंटरपोल ब्लू नोटिस किसी आपराधिक जांच के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए जारी की जाती है. बताया जा रहा है कि भगोड़ों का पता लगाने के लिए गोवा पुलिस के अनुरोध के बाद इंटरपोल के संपर्क में है. भगोड़ों को हिरासत में लेने का प्रावधान देने वाले रेड नोटिस केवल आरोप पत्र दाखिल होने तथा वांछित व्यक्ति के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद ही जारी किया जा सकता है.
इंडिगो की उड़ानें पटरी पर लौटीं, 1800 से ज्यादा फ्लाइट संचालन बहाल
10 Dec, 2025 12:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (indigo) ने कहा है कि नेटवर्क में लगातार कई दिनों से सुधार के बाद उसकी सभी उड़ान सेवाएं अब सामान्य हो चुकी हैं। कंपनी ने पुष्टि की कि वेबसाइट पर प्रकाशित सभी फ्लाइट्स अब एडजस्टेड नेटवर्क के तहत नियमित रूप से संचालित होंगी। एयरलाइन के अनुसार, हवाई अड्डों पर फंसे लगभग सभी बैग यात्रियों को लौटा दिए गए हैं और बचे हुए बैग जल्द पहुंचाने का काम तेजी से जारी है।
कंपनी ने बताया कि वह आज 1800 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही है, जो नेटवर्क में मौजूद सभी 138 स्टेशनों को जोड़ती हैं। वहीं, कल लगभग 1900 उड़ानें संचालित करने की योजना है। इंडिगो ने कहा कि उसकी ऑन-टाइम परफॉर्मेंस भी अब पहले की तरह सामान्य हो गई है। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए कैंसिलेशन पर ‘नो क्वेश्चन आस्क्ड’ नीति के साथ फुल रिफंड की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑटोमेट कर दिया है, जिसे कंपनी की वेबसाइट पर सरल प्रक्रिया के माध्यम से पूरा किया जा सकेगा। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का नवीनतम स्टेटस वेबसाइट पर अवश्य चेक करें। कंपनी ने सेवा बाधित होने से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।
उधर, इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि आपका एयरलाइन संकट के दौर के बाद एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हो गया है। इंडिगो सीईओ ने वीडियो के जरिए बयान जारी कर कहा, “हम परेशानियों से गुजरे, यात्रियों को परेशानी हुई। इसके लिए हम माफी चाहते हैं। हवाई यात्रा की खुबसूरती यह है कि यह लोगों को, इमोशन और एंबीशन को साथ लाती है। हम जानते हैं कि आप अलग-अलग कारणों से यात्रा करने वाले थे, पर आप से हजारों ऐसा नहीं कर पाए। हम इसके लिए हृदय से क्षमाप्रार्थी हैं।
हम उड़ानों को रद्द करना नहीं टाल पाए। पर हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारी पूरी इंडिगो टीम कड़ी मेहनत कर रही है। सबसे पहले हमारी प्राथमिकता हमारे मूल्यवान ग्राहकों को सुरक्षित तरीके से उन्हें उनके घर पहुंचना है। बड़े पैमाने पर रिफंड जारी किए जा रहे हैं। यह रोजना किया जा रहा है। हवाई अड्डों पर फंसे अधिकतर लगेज यात्रियों के घर पहुंचाए जा रहे हैं। बचे हुए बैग्स भी जल्द ही ग्राहकों के घर तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।
हम एक ग्राहक के तौर पर आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। लोग संकट के बाद भी हमारी सेवाओं पर भरोसा कर रहे हैं, और फ्लाइट बुक कर रहे हैं। यह हमारे लिए उत्साहवर्धक है। हमने गलतियों से सीखा है और ऐसी स्थिति क्यों बनी, इसका पूरा अध्ययन कर रहे हैं। हम सरकार के साथ भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमारी क्षमा स्वीकारने और इस कठिन समय में हमारे समर्थन के लिए आप सबका धन्यवाद।”
घटना के फौरन बाद फुकेत भाग गए नाइट क्लब के मालिक, आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा
10 Dec, 2025 11:35 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पणजी। गोवा पुलिस ने कहा है कि नाइट क्लब के मालिकों का देश छोड़कर थाईलैंड भाग जाना, पुलिस जांच से बचने की उनकी मंशा को दिखाता है नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना तब हुई है, जिसमें दिल्ली स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा आग लगने की घटना शुरू होने के करीब छह घंटे बाद इंडिगो की उड़ान से फुकेत भाग गए थे।
पुलिस उपाधीक्षक और जनसंपर्क अधिकारी नीलेश राणे ने बताया मुंबई स्थित आव्रजन ब्यूरो से संपर्क करने पर पता चला कि दोनों आरोपी 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे, यानी घटना के तुरंत बाद, उड़ान (नई दिल्ली से फुकेत) में सवार हुए थे। इससे पुलिस जाँच से बचने की उनकी मंशा का पता चलता है। इंडिगो की उड़ान रद्द होने की खबर उस समय में आई है जब पूरे भारत में बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है, इस हफ्ते कई हवाई अड्डों पर हज़ारों उड़ानें रद्द कर दी गईं। यह मुद्दा सड़कों से लेकर संसद तक, हर जगह गूंज रहा है।
जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस दोनों भाइयों को पकड़ने के लिए सीबीआई के इंटरपोल विभाग के साथ काम कर रही है। राणे ने कहा कि गोवा पुलिस ने सौरभ और गौरव लूथरा दोनों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए सीबीआई के इंटरपोल विभाग के साथ समन्वय करने के लिए और कदम उठाए हैं।
जब क्रू मेंबर के चिल्लाने से बच गई.............बेली डांसर क्रिस्टीना शेख की जान
10 Dec, 2025 10:34 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गोवा के बिर्च नाइट क्लब में अपनी प्रस्तुति दे रही
पणजी। कजाख बेली डांसर क्रिस्टीना शेख बिर्च नाइट क्लब में अपनी प्रस्तुति दे रही थीं, तभी अचानक अलार्म बज गया। क्लब में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग चिल्लाने लगे। क्रिस्टीना ने लोगों की ओर देखा, तब वे उनके सिर के ऊपर लगी आग की ओर देख रहे थे। क्रिस्टीना घूमी और चिल्लाकर भागीं। ऊपर से आग और तेज भड़की, पलक झपकते ही हर तरफ आग और धुआं ही था। उस विचलित कर देने वाले पल में, वह समझ ही नहीं पा रही थीं कि क्या हुआ है। फिर बाहर निकलने की ओर भागना शुरू हो गया, और उन्हें एहसास हुआ कि नाइट क्लब में आग लग गई है।
गोवा के नाइट क्लब में लगी आग में जिन लोगों की मौत हुई है, उसमें अधिकतर लोगों की जान दम घुटने की वजह से गई है। वे लोग ग्राउंड फ्लोर और किचन में फंस गए और वहां से बाहर नहीं निकल सके। आग की शुरुआत उस वक्त हुई जब कज़ाखस्तान की प्रोफेशनल बेली डांसर क्रिस्टिना परफॉर्म कर रही थीं। तेज म्यूजिक चल रहा था।
बात दें कि सोशल मीडिया पर आग लगने की शुरुआत के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें एक डांसर परफॉर्म करते दिख रही हैं। क्रिस्टीना वही डांसर हैं। वीडयो में दिखा कि कैसे लोग घबराकर बाहर भाग रहे थे और खुद क्रिस्टिना भी जान बचाने के लिए बाहर दौड़ पड़ीं। उन्हें अपने सामान की याद आई। वह सामान को लेने के लिए नीचे बने ग्रीन रूम की ओर जाने लगीं। लेकिन एक तेज़-तर्रार क्रू मेंबर जोर से चिल्लाया। उन्हें धक्का दिया और कहा कि वहां मत जाइए। उन कुछ सेकंड के अलर्ट ने उनकी जान बचा ली।
घंटों बाद, अपने घर में कांपती हुई, क्रिस्टीना ने अपनी बेटी को गले लगाया। एक भावुक बातचीत में उन्होंने कहा कि जब मैं घर आई और अपनी बेटी को गले लगाया, तब मैं ज़िंदा होने के लिए शुक्रगुज़ार थी। उनकी आवाज़ अभी भी भर्रा रही थी। उन्होंने कहा कि मेरी टीम सुरक्षित है। सारे म्यूजिशन सुरक्षित हैं। लेकिन उन पलों का सदमा आज भी ताजा है।
राज्यसभा में आप सांसद संजय सिंह ने एसआईआर प्रक्रिया पर चर्चा के लिए कार्य स्थगित करने की मांग की
10 Dec, 2025 09:57 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा में एक नोटिस पेश किया, जिसमें यूपी में चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर चर्चा के लिए कार्य स्थगित करने की मांग की। संसद का निचला सदन चुनाव सुधारों के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। इसमें कई राज्यों में भारतीय चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई एसआईआर प्रक्रिया पर चर्चा शामिल होगी। विपक्षी दल महीनों से एसआईआर पर बहस की मांग कर रहे हैं, कांग्रेस मतदाता सूची में विसंगतियों का आरोप लगा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एसआईआर के मुखर आलोचक रहे हैं और उनका आरोप है कि सरकार इस प्रक्रिया का इस्तेमाल असली मतदाताओं के नाम हटाने के लिए कर रही है। केसी वेणुगोपाल चुनाव सुधारों पर बहस में भाग लेने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में से एक हैं। अन्य नेताओं में मनीष तिवारी, वर्षा गायकवाड़, मोहम्मद जावेद, उज्ज्वल रमन सिंह, ईसा खान, रवि मल्लू, इमरान मसूद, गोवाल पदवी और एस ज्योतिमणि शामिल हैं।
राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एसआईआर पर चर्चा शुरू करने की संभावना है। लोकसभा और राज्यसभा में पूरी चर्चा के लिए कुल 10 घंटे तय किए गए हैं। राहुल गांधी एसआईआर अभियान की लगातार आलोचना करते रहे हैं, उन्होंने मतदाता सूची में विसंगतियों और बीएलओ पर दबाव का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि एसआईआऱ एक सोची-समझी चाल है। जहां नागरिकों को परेशान किया जा रहा है और अनावश्यक दबाव से बीएलओ की मौतों को सह-क्षति बताकर खारिज कर दिया है। यह कोई विफलता नहीं, बल्कि एक साज़िश है। सत्ता में बैठे लोगों को बचाने के लिए लोकतंत्र की बलि चढ़ा दी गई है।
नैनीताल में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में लगी भीषण आग, प्रधानाचार्य और उनके बेटे-बेटी को बचाया गया
10 Dec, 2025 09:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नैनीताल: शहर के मल्लीताल स्थित घनी आबादी में चीना बाबा मंदिर के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की बिल्डिंग में मंगलवार देर शाम भीषण आग लग गयी. आग से स्कूल की बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जल गया. आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के सभी घरों को भी खाली करा लिया गया था. इस दौरान प्रधानाचार्य जो स्कूल के ही एक कमरे में रहते हैं, वो अपने दो बच्चों के साथ अंदर फंस गए थे.
नैनीताल के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में लगी भीषण आग: दमकल विभाग के चार वाहन आग बुझाने में लगे थे. शाम करीब 7:30 बजे लोगों ने स्कूल की बिल्डिंग से धुआं उठते देखा तो दमकल विभाग को सूचना दी. जब तक फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी.
इस दौरान स्कूल बिल्डिंग में मौजूद प्रधानाचार्य रमेश तिवारी व उनके बेटे और बेटी को उनके पालतू कुत्ते समेत सकुशल बचा लिया गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, पहली प्राथमिकता आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाना थी. उसके बाद ही आग लगने के कारणों के बारे में बताया जा सकेगा.
चीड़ की लकड़ियों से धमाके साथ भड़की आग: नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में घनी आबादी और होटलों से घिरे चीना बाबा मंदिर के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भीषण आग भड़कने से हड़कंप मच गया. देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में घना धुआं फैल गया. आग की भीषणता को देखते हुए हल्द्वानी, भीमताल और भवाली से भी फायर ब्रिगेड बुला ली गईं.
प्रधानाचार्य और उनके बेटे-बेटी को बचाया गया: सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों और फायर फाइटर्स ने स्कूल के आसपास सुरक्षा घेरा बनाते हुए आग को बुझाना शुरू किया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि-
स्कूल के भीतर चीड़ की लकड़ियां लगी हुई थीं. इस कारण आग तेजी से फैल गई और उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया. एक बार को तो आग धमाके के साथ तेजी से भड़की, जिस दौरान आग बुझाने में जुटे फायर फाइटर्स इसकी लपटों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे. हालांकि गनीमत यह रही कि स्कूल में उस समय मौजूद प्रधानाचार्य, उनके बच्चों और पालतू कुत्ते को समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया.
-गौरव, स्थानीय निवासी-
कई स्थानों से मंगानी पड़ी फायर ब्रिगेड: खास बात यह देखने में आयी कि जैसे ही क्षेत्रीय लोगों को आग लगने की सूचना मिली, वह सभी आग बुझाने के लिए तत्परता से जुट गए. फायर फाइटर्स का पूरा जोर इस पर था कि चारों तरफ होटल होने के कारण आग को फैलने से किसी तरह रोका जाए. हालांकि देर रात तक आग के बड़े हिस्से को बुझा दिया गया जबकि भीतर चीड़ की लकड़ियों में लगी आग को पूरी तरह से नियंत्रित करने में समय लगा. अधिकारियों के अनुसार, नुकसान का पूरा आकलन बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. वहीं एसडीएम ने कहा कि-
सरस्वती शिशु मंदिर की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी. प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आपदा कंट्रोल रूम और जल संस्थान की टीम को एक्टिवेट की. हल्द्वानी, भीमताल और भवाली से भी फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाकर आग बुझाने में लगाया गया. करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया. अंदर लोग फंसे हुए थे, जिन्हें सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया.
-नवाजिश खालिक, एसडीएम, नैनीताल-
बड़ा हादसा टला: गनीमत रही कि सरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल में आग लगने की ये घटना देर शाम हुई. अगर दिन में आग लगती तो बड़ी हानि हो सकती थी. इस स्कूल में करीब 126 बच्चे पढ़ते हैं. इन दिनों बच्चे परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. गुरुवार से उनकी परीक्षा होनी है. इस विद्यालय में नर्सरी से लेकर 5वीं तक के बच्चे पढ़ते हैं. आग देर शाम लगने के कारण बच्चे सुरक्षित रहे.
धार्मिक पहचान पर विवाद, BJP ने कांग्रेस सरकार को घेरा
UP में जयंती पर कार्यक्रम, बहुगुणा को दी गई श्रद्धांजलि
मिडिल ईस्ट में हलचल: खामेनेई के बेटे को लेकर फैली खबरों का सच
पुलिस भर्ती पर सवाल: क्यों नहीं टिक पा रहे युवा ट्रेनिंग में?
Instagram फॉलोइंग पर विवादित बयान, फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा तेज
‘आशिकी 2’ का जादू बरकरार, श्रद्धा का पुराना बयान बना हेडलाइन
