मनोरंजन (ऑर्काइव)
ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ सिद्धार्थ-कियारा का वेलकम..
9 Feb, 2023 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई। इस शाही शादी में कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थी। ग्रैंड वेडिंग के बाद अब न्यूली वेड कपल 8 फरवरी को दिल्ली पहुंचा। सिद्धार्थ अपनी दुल्हनिया को अपने दिल्ली वाले घर लेकर पहुंचे। जहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया।दिल्ली पहुंचे पर सिद्धार्थ-कियारा का ढोल के साथ स्वागत किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे साफ घर के बाहर ढोल बज रहे है। मल्होत्रा के कुछ सदस्य डांस भी करते नजर आ रहे हैं। वहीं कियारा और सिड ने भी इस दौरान थोड़ा का डांस किया था।
जैसलमेर से निकलते वक्त सिद्धार्थ और कियारा वेस्टर्न लुक में नजर आए थे, लेकिन एक्ट्रेस जैसे ही दिल्ली पहुंची तो उन्होंने अपने लुक को देसी लुक में बदल दिया। इस दौरान वह खूबसूरत रेड कलर के आउटफिट में सूट में नजर आई। मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहने एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही थी। वहीं सिद्धार्थ भी उन्हें ट्विनिंग करते नजर आए। सिड व्हाइट पजामा के साथ रेड कुर्ते में दिखे। इसपर उन्होंने एम्ब्रॉयडरी वाले शॉल कैरी किया हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ-कियारा आज यानी 9 फरवरी को दिल्ली में फैमिली रिसेप्शन देने वाले हैं। दिल्ली के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 10 फरवरी को मुंबई वापस आएंगे। कहा जा रहा है कि 12 फरवरी को मुंबई में भी ये कपल फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे।वहीं शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई प्यारी तस्वीरे शेयर की थी। शादी के जोड़े में सजे सिड-कियारा एक-दूसरे में खोए नजर आए थे। तस्वीरों को शेयर करते हुए दोनों ने कैप्शन में लिखा था ‘अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है..आगे की जर्नी के लिए आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।
बर्फ में रोमांस करते दिखें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस..
8 Feb, 2023 01:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री का फेवरेट कपल्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। ऐसे में अब वैलेंटाइन वीक में कपल अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर न करे ऐसा तो हो नहीं सकता। हाल ही में निक जोनस ने वाइफ प्रियंका संग कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमे दोनों का रोमांस दिखाई दे रहा है।निक और प्रियंका इन दिनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। पीसी और निक के साथ उनकी लाडली मालती मैरी चोपड़ा जोनस और कुछ भी नजर आ रहे हैं। जो सभी बर्फ में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।निक और प्रियंका बर्फ में एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं।
एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का जंपसूट पहना हुआ है जिसमें रेड और ब्लू कलर के चैक प्रिंट्स बने हुए हैं। इसी के साथ ग्रे शेड्स भी कैरी किए हुए है। दूसरी ओर, निक कैप के साथ ब्लैक एंड व्हाइट ट्रैक सूट में हैंडसम लग रहे है।तस्वीरों में निक और प्रियंका के साथ मालती भी बर्फ को काफी एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार अपनी बच्ची मालती मैरी चोपड़ा जोनस के क्यूट चेहरे का खुलासा किया था। इस दौरान मालती को प्रियंका की गोद में बैठे देखा गया था। मालती का चेहरा देख फैंस भी काफी खुश हुए थे।मालती मैरी चोपड़ा का फेस को देखकर एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट की बारिश कर दी थी। फैंस का कहना था- बेबी वाकई में बेहद क्यूट और प्यारी हैं। इस तरह से तमाम फैंस प्रियंका की बेटी की पहली झलक देखकर खुशी में झूम उठे थे।
दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे सिद्धार्थ और कियारा..
8 Feb, 2023 12:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड का मोस्ट फेवरेट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब हमेशा के लिए पति-पत्नी बन चुके हैं।इस कपल ने 7 फरवरी को राजस्थान में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। देर रात इस कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेडिंग की तस्वीरें भी शेयर की। वहीं अब इस कपल की रिसेप्शन डिटेल्स सामने आ रही है।सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज सूर्यगढ़ पैलेस से सीधा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ये कपल दिल्ली में वेडिंग रिसेप्शन देने वाला है। 8 फरवरी को कियारा प्राइवेट जेट से दिल्ली पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जाएंगी, जिसके बाद कपल 9 फरवरी को रिसेप्शन देगा।
दिल्ली के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 10 फरवरी को मुंबई वापस आएंगे। कहा जा रहा है कि 12 फरवरी को मुंबई में भी ये कपल फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह सहित तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हो सकते हैं।सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सूर्यगढ़ पैलेस में 4 फरवरी को पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि 5 फरवरी से इस कपल के प्री-वेडिंग की शुरुआत हुई थी। हल्दी सेरेमनी से लेकर पैलेस में संगीत और मेहंदी के फंक्शन का आयोजन हुआ था।
इस कपल ने अपने स्पेशल डे के लिए जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट को कैरी किया। कियारा जहां पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी। उन्होंने अपने लुक को बड़े पन्ना और डायमंड नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका से एक्सेसराइज किया था। वहीं सिद्धार्थ क्रीम कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे। तस्वीरों के साथ कपल ने लिखा है, "अब हमारी स्थायी बुकिंग हो गई है। हम अपनी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।"
स्मृति ईरानी की बेटी बनने जा रही हैं दुल्हन..
8 Feb, 2023 11:23 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक लगातार सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। बीते महीने अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी रचाई। तो वहीं कल यानी 7 फरवरी को एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हमेशा के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हन बनी। वहीं अब केंद्रीय मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी की बेटी शनैल भी शादी के बंधन में बंधने जा रही है।पिछले कुछ सालों से सेलेब्स के लिए राजस्थान शादी पहली पसंद बना हुआ है। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। वहीं अब केंद्रीय मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी भी नागौर जिले के खींवसर फोर्ट में अपनी बेटी की शादी कर रही है। स्मृति ईरानी ने इस फोर्ट को 7 फरवरी से 9 फरवरी तक के लिए बुक कराया है। खास बात कह है कि इसी फोर्ट में अर्जुन ने शनैल को प्रपोज किया था।
खींवसर फोर्ट में शादी को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज यानी 8 फरवरी को मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की रस्म शुरू होगी। वहीं आज रात म्यूजिकल नाइट इवेंट होगा और 9 फरवरी गुरुवार को शादी होगी। बता दें, शनैल ईरानी ने साल 2021 में अर्जुन भल्ला संग सगाई की थी। बुधवार सुबह स्मृति ईरानी खींवसर फोर्ट पहुंची।बता दें कि शनैल जुबिन ईरानी की पहली पत्नी मोना ईरानी की बेटी हैं। जबकि खुद स्मृति और जुबिन के दो बच्चे हैं जिनका नाम है। जोहर ईरानी और जोइश ईरानी।स्मृति ने साल 2001 में जुबिन से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुबिन की पहली वाइफ मोना स्मृति की बेस्ट फ्रेंड थी।
वहीं, जुबिन और स्मृति भी चाइडहूड फ्रेंड हैं, लेकिन जुबिन ने मोना से शादी की। मोना से शादी के कुछ वक्त बाद जुबिन का अफेयर स्मृति से हुआ। ऐसे में उन्होंने उनसे शादी की और मोना को तलाक दे दिया।
बता दें, शनैल और अर्जुन की सगाई 2021 में दुबई में हुई थी। इसकी खुद मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शेयर करके दी थी। उन्होंने अपने पोस्ट से अर्जुन भल्ला का अपने परिवार में स्वागत किया था। उन्होंने तब मजाकिया अंदाज में कहा था कि अब आपको एक ससुर के तौर पर क्रेजी मैन से सामना करना पड़ेगा और मुझे सास के तौर पर झेलना पड़ेगा।
अक्षय कुमार ने शेयर किया Selfiee के नए गाने का टीजर..
7 Feb, 2023 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अक्षय कुमार जल्द फिल्म सेल्फी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर इमरान हाशमी भी हैं। हाल ही में सेल्फी का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें एक्टर और फैन के बीच की बॉन्डिंग दिखाई गई थी। इसके बाद फिल्म का गाना मैं खिलाड़ी जारी किया गया था, जिसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। अब सेल्फी का दूसरा गाना कुड़िये नी तेरी रिलीज होने वाला है, जिसका टीजर 7 फरवरी को जारी कर दिया गया है।अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेल्फी के दूसरे गाने कुड़िये नी तेरी की जानकारी शेयर की है। एक्टर ने गाने का टीजर जारी करते हुए रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। कुड़िये नी तेरी का टीजर जारी करते हुए अक्षय ने लिखा, "इस गाने ने मुझे झूमने पर मजबूर कर दिया...और अब आपके पास आ रहा है। कुड़िये नी तेरी के साथ झूमने के लिए तैयार हो जाइए। गाना 9 फरवरी को रिलीज होगा।"
कुड़िये नी तेरी के कुछ सेकेंड के टीजर में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आ रही हैं। गाने में एक्ट्रेस का बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा हैं। वहीं, खिलाड़ी कुमार की बात करें तो वो टीजर में एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं और मशीन गन चला रहे हैं। सेल्फी के इस सॉन्ग में अक्षय और मृणाल की सिजलिंग केमिस्ट्री की एक झलक देखने को मिल रही है। टीजर ने फैंस के बीच गाने के लिए एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर सेल्फी साउथ की फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में पृथ्वीराज और सूरज वेंजरामूदु लीड रोल में नजर आए थे। इस साल की शुरुआत में सेल्फी का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था। फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के साथ नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भी अहम किरदारों में हैं। सेल्फी 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लाल नहीं पिंक लहंगे में दुल्हनिया बनेंगी कियारा..
7 Feb, 2023 12:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तीन साल तक डेटिंग....रोमांस....घूमना और प्यार भरे पल बिताने के बाद बी-टाउन का सबसे चहेता और स्टार कपल या कहें 'शेरशाह' कपल आज आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। पिछले दो दिनों से राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में चल रही सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रस्मों के बाद आज यानी 7 फरवरी को सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो जाएंगे। स्टार कपल की शादी का हिस्सा बनने के लिए दोनों के परिवारों के सहित इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां भी पहुंच चुकी हैं। इनमें करण जौहर से लेकर शाहिद कपूर, ईशा अंबानी तक का नाम शामिल है।
सभी को सिद्धार्थ और कियारा की शादी की डेस्टिनेशन काफी पसंद आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करने का आइडिया किसने दिया था? अगर नहीं तो बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि यह सलाह सिद्धार्थ को उनकी कथित रूप से एक्स-गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ ने दी थी।सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वेडिंग वेन्यू सूर्यगढ़ पैलेस शाही शादियों के लिए जाना जाता है। इसका एक दिन का खर्चा तकरीबन 1.20 करोड़ रुपए का आता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी में छह करोड़ से भी ज्यादा की लागत लगने वाली है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हनिया बनने के लिए पूरी तरह तैयार कियारा आडवाणी की संगीत और हल्दी सेरेमनी की वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। ये वीडियो फैन पेज ने साझा किए हैं।बीती रात रखी गई संगीत सेरेमनी में कियारा के घरवालों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर सबका दिल जीत लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा की फैमिली ने 'गोरी नाल', 'रंगी सारी', 'रांझा', 'मन भरेया' और 'तेरा बन जाऊंगा' जैसे कई हिट गानों पर डांस कर स्टेज पर आग लगा दी थी।
आज कपल द्वारा सूर्यगढ़ पैलेस के कोर्टयार्ड में लंच का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शादी होगी। शादी के सेलिब्रेशन के बाद रिसेप्शन का आयोजन सूर्यगढ़ पैलेस के लॉन में किया जाएगा।अंबानी परिवार की बेटी यानी ईशा अंबानी के जैसलमेर पहुंचने के बाद उनके बड़े भाई यानी आकाश अंबानी भी सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शिरकत करने पहुंच गए हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आकाश अंबानी की गाड़ियों का काफिला जैसलमेर में दिखाई दिया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की रस्में पिछले दो दिन से सूर्यगढ़ पैलेस में चल रही हैं। कल रात संगीत सेरेमनी के लिए जहां पूरा पैलेस गुलाबी रंग की रोशनी में नहा गया था, वहीं आज कपल की शादी के लिए तेजी से तैयारियां चल रही हैं। 'शेरशाह' फिल्म से करीब आया यह कपल आज एक-दूजे का हो जाएगा।
ताबड़तोड़ कमाई कर रही पठान, केजीएफ-2 के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने की तैयारी में
6 Feb, 2023 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । पठान फिल्म की सफलता से शाहरुख खान ने अपने धमाकेदार कमबैक को इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 12वें दिन भारत में 28 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया।
पहले हफ्ते की तरह दूसरे वीकेंड भी पठान फिल्म का जादू बरकरार है। 11वें दिन तक 420 करोड़ पार करते ही फिल्म ने आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ दिया। इस लिहाज से पठान इतने कम समय में यह आंकड़ा छूने वाली हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं फिल्म पठान यश की केजीएफ 2 को भी धूल चटाने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है।
पठान का टोटल कलेक्शन 428.90 करोड़ हो गया है। ताजा कलेक्शन के बाद यह मूवी यश की केजीएफ 2 की लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ने के लिए तैयार है। रिपोर्ट अनुसार, केजीएफ 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 434.70 करोड़ है और पठान इस आंकड़े को छूने के बहुत करीब पहुंच गई है।
पठान फिल्म की गूंज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में है। 12वें दिन के कुल कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 850 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। महज 12 दिनों में 850 करोड़ कमा लेना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात है। पठान फिल्म हिंदी ऑडियंस के साथ-साथ तमिल और तेलुगू ऑडियंस को भी अच्छी लगी है। फिल्म ने साउथ में टोटल 15 करोड़ की कमाई कर ली है।
शुरू हुई नीरज पांडे की नई फिल्म 'औरों में कहां दम था!' की शूटिंग...
6 Feb, 2023 04:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राइटर और डायरेक्टर नीरज पांडे अब नई फिल्म 'औरों में कहां दम था!' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू अहम रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा जिम्मी शेरगिल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बता दें कि मुंबई में बड़े स्तर पर इस फिल्म की शूटिंग होगी।
'ग्रैमी अवॉर्ड्स' में फिर गूंजा भारत का नाम,रिकी केज को तीसरी बार मिला सम्मान..
6 Feb, 2023 11:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साल 2023 के बहुप्रतीक्षित म्यूजिक अवॉर्ड कार्यक्रम ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक बार फिर भारत का परचम फहराया जा चुका है। दरअसल, बेंगलुरु के रहने वाले संगीतकार रिकी केज ने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। रिकी को उनकी एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।अमेरिका में जन्मे संगीतकार ने मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड 'द पुलिस' के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अपना यह अवॉर्ड शेयर किया है। बता दें, स्टीवर्ट कोपलैंड ने इस एल्बम में रिकी के साथ सहयोग किया था। 65वें ग्रैमी अवार्ड्स में, दोनों को यह अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में ग्रामोफोन ट्रॉफी जीती है।
जाने-माने म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने पहली बार साल 2015 में अपनी एल्बम 'विंड्स ऑफ समसारा' के लिए यह अवॉर्ड जीता था। 2015 में यह सम्मान हासिल करने के बाद रिकी ने एक बार फिर साल 2022 में एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए 'बेस्ट न्यू एज एल्बम' की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ग्रैमी अवॉर्ड मिला था।रिकी केज ने अपने अभी तक के करियर में संयुक्त राष्ट्र हेडक्वार्टर सहित कई प्रतिष्ठित जगहों पर प्रस्तुति दी है।रिकी ने दुनियाभर के 30 देशों में कुल 100 संगीत पुरस्कार जीते हैं।
रिकी को उनके काम के लिए यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन आर्टिस्ट और यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। साल 2021 में रिलीज हुए उनके चर्चित एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' में नौ गाने और आठ म्यूजिक वीडियो शामिल हैं।रिकी केज की सफलता पर हर भारतीय गद-गद है। बॉलीवुड में भी बहुत से सेलेब्स हैं, जो उनको बधाई दे रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत ने रिकी केज को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। वह लिखती हैं, 'बधाई हो सर।'
सना खान ने पति संग शेयर की उमरा की तस्वीर लिखा खास पोस्ट..
6 Feb, 2023 11:25 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड इंडस्ट्री को साल अलविदा कह चुकी एक्ट्रेस सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साल 2020 में सना ने अपनी शादी के कुछ दिन पहले ही इंडस्ट्री को छोड़ा था। इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ में काफी बिजी और खुश है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीर साझा की है, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मां बनने वाली हैं।
एक्ट्रेस ने पति अनस सैय्यद के साथ दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है,जिसमे दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।पहली तस्वीर में सना और सैय्यद सफेद कपड़ों में सोफे पर बैठे हुए हैं, जबकि दूसरी फोटो में ये कपल फ्लाइट में बैठा नजर आ रहा है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन पर लिखा- 'अल्हम्दुलिल्लाह बहुत खुश, ये उमरा किसी कारण से हमारे लिए बहुत खास है।इंशाअल्लाह जल्द ही हम इसे सभी के साथ शेयर करेंगे। अल्लाह इसे और आसान बनाए।
अब सना और सैय्यद के इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रेग्नेंसी का कयास लगाते नजर आ रहे हैं। एक इंस्टा यूजर ने सना की इन फोटो पर कमेंट कर लिखा है- मुझे लगता है कि आप दोनों बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या सना प्रेग्नेंट हैं।तीसरे ने लिखा- क्या आप मां बनने जा रही हैं? क्या इसलिए ये उमरा आपके लिए खास है?
सना और अनस ने 20 नवंबर साल 2020 को गुपचुप तरीके से शादी की थी। सोशल मीडिया पर निकाह की तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने सबको हैरान कर दिया था। सना के पति अनस एक मौलाना हैं और गुजरात के सूरत के रहने वाले है। कुछ वक्त पहले सना ने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलासा किया था। एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पति अनस सैयद फैमिली प्लानिंग के लिए समय चाहते हैं, लेकिन वह जल्द ही मां बनने की इच्छा रखती हैं।
शादी की रस्मों के बीच वायरल हुआ कियारा आडवाणी का ब्राइडल लुक..
5 Feb, 2023 05:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिल्म एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अभिनेत्री कल यानी सोमवार को बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहने वाले इस कपल की शादी से जुड़ी कई तरह की खबरें सामने चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक यह कपल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाने को पूरी तरह से तैयार है। वहीं, अगर बात करें दुल्हन बनने को तैयार एक्ट्रेस कियारा की, तो अपने इस खास दिन पर एक्ट्रेस मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर आउटफिट कैरी करने वाली हैं।
साथ ही बात करें एक्ट्रेस के मेकअप की तो इंडस्ट्री की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता कियारा का ब्राइडल मेकअप करेंगी। शादी को लेकर सुर्खियों में रहने वाली कियारा के फैंस बेसब्री से उनके वेडिंग लुक का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इंटरनेट पर कियारा का एक ब्राइडल लुक वायरल हो रहा है।
अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर कियारा अक्सर अपनी स्टाइलिंग को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। जल्द ही शादी करने को तैयार कियारा का एक ब्राइडल लुक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। सामने आए इस लुक में अभिनेत्री सुर्ख जोड़े में नजर आ रही हैं। सुनहरे जरी वर्क वाले इस ब्राइडल वियर के साथ एक्ट्रेस ने गले में मैचिंग नेकपीस, कानों में झुमके और माथे पर मांग टीका लगाया हुआ है। साथ ही लाल रंग की ओढ़नी उनके इस लुक में चार चांद लगा रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने हाथों में पारंपरिक चूड़ा पहना हुआ है।
कियारा आडवाणी के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनके इस ब्राइडल लुक को देख कई फैंस कंफ्यूज भी होने लगे हैं। वहीं, कई लोग इसे एक्ट्रेस की शादी के लिए उनका ट्रायल लुक मान रहे हैं। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। दरअसल, यह लुक एक्ट्रेस ने एक एड शूट के लिए कैरी किया है। कियारा ने बीते दिनों एक ब्राइडल वियर ब्रांड के लिए एड शूट कराया था। इसी विज्ञापन से अभिनेत्री का ब्राइडल लुक का वायरल हो रहा है, जिसपर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं, कियारा के इस लुक को देख अब उनके फैंस उनकी शादी का लुक देखने के लिए बेताब है।
शिवालिका-अभिषेक जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में..
5 Feb, 2023 01:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बी-टाउन में इन दिनों शादी की सीजन चल रहा है। एक ओर जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, तो अब 'दृश्यम 2' के निर्देशक अभिषेक पाठक जल्द ही अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। अभिषेक और शिवालिका गोवा में 9 फरवरी को शादी करने वाले हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अभिषेक के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा कर शादी का हिंट दिया है।दरअसल, शिवालिका ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम पर अभिषेक के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए संकेत दिया है कि दोनों प्यार के महीने फरवरी में शादी करने जा रहे हैं।
अभिनेत्री ने तस्वीरों दो तस्वीरें साझा की हैं, एक में अभिषेक उनका हाथ पकड़कर उन्हें देख रहे हैं, तो दूसरी में बीच पर दोनों के पैर दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सितारों से भरा आकाश, स्टारफिश से भरा तट और वह मुझे देख रहा है। हैलो फरवरी।'
अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। अभिषेक ने शिवालिका को तुर्की में शादी के लिए प्रपोज किया था और इसके बाद 24 जुलाई को शिवालिका के जन्मदिन के दिन दोनों ने सगाई की थी। 24 सितंबर को शिवालिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है और सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर साथ में तस्वीरें साझा करते हैं।
सामंथा का नूरानी चेहरा देख खुशी से उछले फैंस..
5 Feb, 2023 01:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सामंथा रुथ प्रभु साउथ की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। बीमारी के बाद सामंथा अब अपनी नॉर्मल लाइफ में वापस लौट रही हैं। उनका हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट इस बात की गवाही दे रहा है। सामंथा ने आज अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके चेहरे की चमक देखते बन रही है। बता दें कि सामंथा की यह सन किस्ड फोटो है। अपनी चहेती अदाकारा की तस्वीर देख फैंस का दिन बन गया है। सामंथा को यूं खुश और फिट होते देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।बता दें कि बीते दिनों सामंथा रुथ प्रभु ने यह एलान किया था कि वह मायोसाइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं और इलाज करा रही हैं। मगर, उनकी हालिया पोस्ट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस अब धीरे-धीरे बीमारी से उबर रही हैं। सामंथा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी आंखें बंद हैं और चेहरे पर हल्की मुस्कान बिखरी हुई है। इस तस्वीर के साथ सामंथा ने लिखा है, 'रोशनी की तलाश पूरी हुई।'
सामंथा की इस तस्वीर पर यूजर्स खूब जमकर कमेंट कर रहे हैं। यहां तक कि कमेंट बॉक्स में एक्ट्रेस के पास ढेरों शादी के प्रस्ताव आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप मेरे पास आ जाओ प्लीज, मैं रोज आपको खाना बनाकर खिलाया करूंगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रोशनी तो आपके अंदर ही है। आप चमकता सितारा हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम आपके इस तरह के पोस्ट्स को काफी मिस करते थे। आखिर 2023 आपके चेहरे पर मुस्कुराहट तो लेकर आया।' एक यूजर ने लिखा, 'सूरज चंद्रमा को प्यार कर रहा है।' एक अन्य ने लिखा, 'आपको रोशनी की जरूरत नहीं है आप तो खुद रोशनी हो।'
बता दें कि बीते दिनों सामंथा को सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। यूजर्स सामंथा की पोस्ट पर कहते नजर आए थे कि 'सामंथा के लिए बुरा लग रहा है। अब उन्होंने अपना ग्लो खो दिया है। सब सोच रहे थे कि वह दृढ़ता से तलाक के दुख से बाहर निकल आई हैं और प्रोफेशनल लाइफ में ऊंचाई छू रही हैं, लेकिन मायोसाइटिस ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया और कमजोर बना दिया।' इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, 'मैं दुआ करती हूं कि कभी भी आपको इस तरह की बीमारी और दवाइयों का सामना ना करना पड़े, जैसे मैंने किया है। और ये रहा आपके ग्लो के लिए मेरी तरफ से थोड़ा प्यार।' सामंथा के अलावा वरुण धवन ने भी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा जल्द ही चर्चित सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'शाकुंतलम' में भी नजर आने वाली हैं, जो 17 फरवरी को रिलीज होगी।
एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया कार हादसे में बचीं बाल-बाल..
5 Feb, 2023 01:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची हैं। उन्हें लेकर खबर आ रही है कि शनिवार को एक्ट्रेस की कार को एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हालांकि, शुक्र है कि कार और स्कूल बस की टक्कर में एक्ट्रेस को गंभीर चोट नहीं आई है और वह सुरक्षित हैं। बता दें कि उर्वशी ने टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल अदा कर घर-घर में पहचान बनाई। इसके अलावा वह चर्चित शो 'बिग बॉस 6' की भी विनर रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्वशी ढोलकिया का एक्सीडेंट कल यानि शनिवार को हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस शो की शूटिंग के लिए अपनी कार में बैठकर मुंबई के मीरा रोड फिल्म स्टूडियो की तरफ जा रही थीं। इसी बीच काशिमीरा इलाके में बच्चों से भरी एक स्कूल बस ने पीछे से आकर उर्वशी ढोलकिया की कार को टक्कर मार दी। हादसे में उर्वशी ढोलकिया और उनके स्टाफ मेबंर्स बाल-बाल बचे हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है कि उर्वशी ने एक स्कूल बस होने के नाते इस मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है। उर्वशी ने स्कूल बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया है।
उर्वशी का कहना है कि यह मात्र एक दुर्घटना थी। फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर ने कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।आपको बता दें कि उर्वशी टीवी की दुनिया का चर्चित नाम है। 'कसौटी जिंदगी की' में उन्होंने नेगेटिव रोल अदा किया था। इस शो में न सिर्फ उनका अभिनय पसंद किया गया, बल्कि उनका मेकअप और ड्रेसिंग सेंस भी खूब चर्चा में रहा था। उर्वशी 'नागिन 6' और 'चंद्रकांता' जैसे कई टीवी शो में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन..
5 Feb, 2023 11:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म की सफलता की कामना को लेकर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची, जहां उन्होंने रेलिंग से बाबा महाकाल के दर्शन कर फिल्म की सफलता की कामना की। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपने कुछ साथियों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थी, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने के उपरांत मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों पर भी भगवान की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।आने वाले दिनों में अभिनेत्री की मेरे हसबैंड की बीवी, अफवाह, द लेडी किलर, भीड़, भक्षक, तख़्त जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनकी सफलता के लिए ही भूमि पेडनेकर बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थीं।बता दें, बाबा महाकाल के दरबार में कई कलाकार हाजिरी लगा चुके हैं। बीते दिनों परिणिति चौपड़ा, शेखर सुमन, रुपाली गांगुली भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं।