मनोरंजन (ऑर्काइव)
गृह मंत्री अमित शाह ने की फिल्म 'कांतारा' की तारीफ...
12 Feb, 2023 04:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' को दर्शकों का खूब प्यार मिला। हर किसी ने फिल्म की तारीफ की। अब इस फिल्म के बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी राय दी है। उन्होंने 'कांतारा' की तारीफ की है। अमित शाह ने कहा है कि फिल्म 'कांतारा' देखने के बाद उन्हें दक्षिण कन्नड़ जिले की संस्कृति के बारे में पता चला। बता दें की हाल ही में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने इस बात का जिक्र किया।
बता दें कि कर्नाटक में होने वाले विधानसभ चुनाव 2023 के मद्देनजर शनिवार को अमित शाह दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे, जहां उन्होंने ऋषभ शेट्टी अभिनीत 'कांतारा' का जिक्र किया। अमित शाह ने कहा, 'धार्मिक परंपराएं, सांस्कृतिक परंपराएं दक्षिणी कन्नड़ जिले के अंदर पाई जाती हैं। अभी-अभी मैंने 'कांतारा' देखी है। यह फिल्म देखने के बाद मुझे मालूम चला कि प्रदेश कितनी समृद्ध परंपराओं का है।'
बता दें कि फिल्म 'कांतारा' बीते वर्ष सितंबर में रिलीज हुई। यह 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ इस फिल्म के निर्देशन की कमान भी ऋषभ शेट्टी ने ही संभाली। इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराए थे। महज 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की।
बता दें कि जल्द ही 'कांतारा 2' भी दर्शकों के बीच आएगी। इस फिल्म को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। मेकर्स ने कुछ वक्त पहले ही 'कांतार 2' का एलान किया। तब से फैंस के बीच इस फिल्म के प्रति बेकरारी बढ़ गई है। ऋषभ शेट्टी भी एक इंटरव्यू के दौरान कह चुके हैं कि 'इस फिल्म का प्रीक्वल बनेगा'। 'कांतारा 2' में पहले पार्ट के पहले की कहानी दिखाई जाएगी।' बता दें कि 'कांतारा 2' 2024 में रिलीज हो सकती है।
R माधवन के बेटे वेदांत ने 'खेलो इंडिया' में जीते पांच गोल्ड समेत सात पदक...
12 Feb, 2023 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड कलाकार आर माधवन अपने बेटे की वजह से बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके बेटे वेदांत ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश में पांच स्वर्ण पदक और दो रजत पदक जीते हैं। आर माधवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की। फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने बेटे को लेकर एक दिल छूने वाला नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है-fernandes apeksha (6 स्वर्ण, 1 रजत, PB $ रिकॉर्ड) और @VedaantMadhavan (5 स्वर्ण और 2 रजत) के प्रदर्शन से बहुत आभारी और विनम्र हूं। कई प्रयासों के लिए ansadxb और प्रदीप सर का धन्यवाद और शानदार KheloInd In MP के लिए चौहान शिवराज और @ianuragthakurबहुत गर्व है। फॉलो-अप ट्वीट में उन्होंने कहा, भगवान की कृपा से -100 मीटर, 200 मीटर और 1500 मीटर में गोल्ड और 400 मीटर और 800 मीटर में सिल्वर। नोट के साथ माधवन ने वेदांत की तस्वीर भी साझा की है।
फैंस ने दी बधाई
इस उपलब्धि के बारे में जानने के बाद बॉलीवुड के तमाम कलाकारों समेत आर माधवन के फैंस ने वेदांत को शुभकामनाएं दीं। वेदांत बीते कुछ सालों से भारत के सबसे होनहार तैराकों में से एक बनकर निकले हैं और इससे पहले ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए कई पदक जीत चुके हैं।
फिल्म 'संघर्ष 2' से खेसारी लाल यादव का धमाकेदार फर्स्ट लुक रिलीज...
12 Feb, 2023 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'गॉडफादर' का फर्स्ट लुक सामने आया था, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इसके बाद उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'संघर्ष 2' का भी फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। फिल्म 'संघर्ष 2' में खेसारी लाल यादव का लुक काफी दमदार नजर आ रहा है। 'संघर्ष 2' से खेसारी लाल यादव का सामने आया लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस लुक पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
फिल्म 'संघर्ष 2' रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित और पराग पाटिल द्वारा निर्देशित फिल्म है। काफी समय से फैंस खेसारी लाल के इस फिल्म से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे थे। 'संघर्ष 2' से खेसारी लाल का जो फर्स्ट लुक जारी हुआ है, उसमें वह शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं।
'संघर्ष 2' एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। संघर्ष का पहला भाग भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। इसके बाद से कहा जा रहा है कि इसका सीक्वल भी धमाकेदार होगा। इस फिल्म का टीजर 14 फरवरी को यानी वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज किया जाएगा।
'संघर्ष 2' में खेसारी लाल यादव दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल के साथ अभिनेत्री मेघा श्री, माहि श्रीवास्तव, कीर्ति यादव, सबा खान, वरण्या मल्होत्रा, सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल, अनूप अरोड़ा, विनोद मिश्रा, सामर्थ चतुर्वेदी, जे नीलम, रोहित सिंह मटरू, पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म की कहानी वीरू ठाकुर द्वारा लिखित है। फिल्म के गीत के बोल और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है।
भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जोली...
12 Feb, 2023 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तुर्की और सीरिया में हुए भूकंप से मची तबाही में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो घायलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। कहा जा रहा है कि भूकंप से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। वहीं, दुनियाभर के लोग तुर्की और सीरिया की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में हॉलीवुड की मशहूरअभिनेत्री एंजेलिना जोली भी पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं और साथ ही उन्होंने सभी से मदद करने की अपील की है।
एंजेलिना जोली ने इंस्टाग्राम पर तुर्की और सीरिया में आई इस आपदा की दिल दहला देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने मदद का हाथ भी आगे बढ़ाया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जो बचाव कार्य में लगे व्यक्ति का है और वह मदद मांग रहा है। इसके अलावा एक पिता मलबे में फंसी अपनी बेटी के हाथ को पकड़े बैठा है। वहीं, तुर्की की तस्वीर भी दिखाई गई है, जिसमें सारी बिल्डिंग और घर मलबे के ढेर में तब्दील नजर आ रहे हैं।
एंजेलिना जोली ने इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा दिल सीरिया और तुर्की के लोगों के साथ है। इस समय इतने सारे परिवार पीड़ित हैं, उनके अकल्पनीय दर्द को समझना मुश्किल है। मुझे यह उत्तर पश्चिम सीरिया के अंदर से एक दोस्त ने भेजा है। मैंने द व्हाइट हेलमेट्स और @tphilanthropy को सपोर्ट करने का फैसला लिया है। मुझे उम्मीद है कि बाकी लोग भी मदद करने पर विचार करेंगे, ताकि वे अपना जीवन बचाने के प्रयास को जारी रख सकें।'
एंजेलिना जोली के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं। एक तुर्की के यूजर ने लिखा, 'आपका शुक्रिया', तो दूसरे ने लिखा, 'काश बाकी सेलेब्रिटी का दिल भी आपकी तरह होता।' बता दें कि 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। उसके साथ 7.5 तीव्रता के झटकों ने दोनों ने देशों में तबाही मचा दी और हजारों लोगों की मौत हो गई।
राखी सावंत के पति आदिल पर रेप का मामला दर्ज, ईरानी स्टूडेंट ने दर्ज कराई FIR...
12 Feb, 2023 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में राखी ने आदिल पर धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद आदिल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, अब आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मैसूर में एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक महिला ने आदिल पर कथित तौर पर रेप का आरोप लगाया है।
मैसूर के वीवी पुरम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 के तहत आदिल दुर्रानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आदिल पर एक ईरानी स्टूडेंट ने कथित तौर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। अपनी प्राथमिकी में युवती ने आदिल पर मैसूर में साथ रहने के दौरान शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि जब उसने पांच महीने पहले उससे शादी करने की मांग की, तो उसने मना कर दिया और कहा कि वह कई लड़कियों के साथ इसी तरह के रिश्ते में है। फिर उसने महिला की अश्लील तस्वीरें भेजकर धमकी दी और ब्लैकमेल किया। अब आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
राखी सावंत ने आदिल के साथ पिछले साल निकाह कर लिया था, लेकिन दोनों ने अपनी शादी को छुपाकर रखा। बीते महीने ही राखी ने अपनी शादी का एलान किया था और साथ ही उन्होंने आदिल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात कही। इसके बाद राखी ने आदिल पर मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन राखी के घर पर उनसे मिलने आए आदिल को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अब वह न्यायिक हिरासत में हैं।
कियारा के भाई मिशाल ने दिखाई संगीत फंक्शन की झलक..
11 Feb, 2023 03:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शाही अंदाज में संपन्न हुई शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। कपल ने अभी तक प्री-वेडिंग फंक्शन के क्लिप शेयर नहीं किए हैं। मगर अभी तक जितने भी फोटो या वीडियो सामने आए, वह सभी फैंस को काफी पसंद आए हैं। इस बीच कियारा आडवाणी के भाई मिशाल का वीडियो सामने आया है।मिशाल आडवाणी ने सिद्धार्थ-कियारा की वेडिंग में स्पेशल परफॉर्मेंस दी थी। वह पेशे से रैपर हैं और संगीत के लिए काफी जुनूनी हैं। अपने इसी लगाव की झलक पूरे देश को दिखाने के लिए उन्होंने बहन कियारा की शादी में स्पेशल परपॉर्मेंस दी थी, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सिद्धार्थ और कियारा ने सात फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। उनकी शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी और इसका सबूत शेयर किए गए अब तक के वीडियो और फोटो में देखा जा सकता है। इन एक्टर्स की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए और सबने स्पेशल परफॉर्मेंस दी। इसी तरह कियारा के भाई मिशाल ने भी बहन की शादी को यादगार बनाने के लिए गाना गाया, जिसका वीडियो उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है।
मिशाल ने कियारा की संगीत सेरेमनी में गाना गाया था। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'तेरी आंखों से याद आया मेरी आंखों में प्यार।'मिशाल ने यही गाना कियारा की शादी में गाया था। इस पर रिएक्ट करते हुए कियारा ने कमेंट सेक्शन में अपना प्यार भेजा और जवाब में इमोजी भी डाले। इसके बाद कियारा की दोस्त अनीशा मल्होत्रा ने कमेंट किया, 'आपने इसमें मार डाला।'जैसलमेर में ठाट बाट के साथ शादी करने के बाद यह न्यूली वेड कपल 12 फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन देगा। इससे पहले कपल ने दिल्ली में दोस्तों और रिश्तेदारों को रिसेप्शन दिया था। कैजुअल लुक में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। अब मुंबई में दूसरी रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें एंगेजमेंट जगत से कई सारे सितारे शामिल होंगे।
बनने जा रही भारतरत्न पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बायोपिक..
11 Feb, 2023 12:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अन्नू कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार हैं। उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी शो में भी काम किया है। अन्नू कपूर की एक्टिंग और उनकी कॉमेडी दोनों ही खूब पसंद की जाती है। अब वह बहुत जल्द एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं। दरअसल आज यानि शुक्रवार तो मैं दीनदयाल हूं फिल्म का मुहूर्त मुंबई में किया गया है। इस फिल्म में अन्नू कपूर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इसका नाम मैं दीनदयाल हूं रखा गया है। फिल्म में 1947 के बाद 2014 तक की कहानी दिखाई जाएगी।इस खास अवसर पर अन्नू कपूर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भूमिका से काफी प्रेरित नजर आए।
उन्होंने बताया कि वह एक दार्शनिक व्यक्ति थे, जिन्होंने अंत्योदय के माध्यम से समाज को नया आयाम देने का प्रयास किया और वह अपने इस लक्ष्य में इस सरकार के कारण सफल भी हुए हैं। अन्नू कपूर ने यह भी कहा कि वह किसी पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन 2014 के पहले के भारत और 2014 के बाद के भारत में अंतर बहुत ज्यादा है जो कि साफ नजर भी आता है। अन्नू कपूर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मृत्यु आज भी एक रहस्य बनी हुई है। दरअसल पंडित दीनदयाल उपाध्याय मुगलसराय जंक्शन के पास मृत पाए गए थे। उनका निधन कैसे हुआ इस बात का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। कई लोगों का मानना है कि उनके साथ कोई हादसा हुआ था।वहीं, कई लोगों का कहना है कि उन्हें मारकर वहां फेंका गया था। इसी मर्डर मिस्ट्री को फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है।
Kiara Advani और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल्ली में दिया रिसेप्शन..
11 Feb, 2023 11:20 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल्ली में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया था। अब उनकी रिसेप्शन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं।कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिसेप्शन की पार्टी हाल ही में दिल्ली में हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। यह एक निजी कार्यक्रम था। इसमें परिवार और दोस्तों को बुलाया गया था। दोनों इस अवसर पर कैजुअल लुक में नजर आए। दोनों ने हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर के एक महल में शादी की है।
कियारा आडवाणी ने सिंपल सलवार और पिंक दुपट्टा ले रखा था। वहीं, उन्होंने सिंदूर और मंगलसूत्र भी पहन रखा था। उन्होंने पिंक चूड़ा ले रखा था। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने जींस और टीशर्ट पहन रखी थी। तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अपने खास दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पैपराजी को फोटो नहीं दी लेकिन उन्हें गाड़ी की झलक मिल गई।
सिद्धार्थ और कियारा ने सूर्यगढ़ महल में मंगलवार को शादी की। इस कार्यक्रम में भाग लेने कई लोग पहुंचे थे। कियारा आडवाणी ने पिंक कलर का लहंगा पहन रखा था। वहीं, उन्होंने हैवी डायमंड एंब्रॉयडरी पहन रखी थी। वहीं, सिद्धार्थ ने शेरवानी पहन रखी थी। दोनों की वरमाला सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। उन्होंने पिंक लहंगा पहन रखा है। जब वह सिद्धार्थ की ओर बढ़ रही थी, तब वह डांस करती हुई भी नजर आ रही है। कियारा और सिद्धार्थ ने 2021 में आई फिल्म शेरशाह में भी काम किया था। दोनों का दूसरा रिसेप्शन 12 फरवरी को मुंबई में होगा। इसमें खास लोगों का आमंत्रित किया गया है। यह मुंबई के एक होटल में होने वाला है।
दिग्गज कवि अमजद इस्लाम अमजद ने 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस..
11 Feb, 2023 11:05 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पाकिस्तान के दिग्गज कवि और नाटककार अमजद इस्लाम अमजद ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 78 साल के थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार (10 फरवरी) को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और दुख जताया। अमजद इस्लाम अमजद के साथ कई बार स्टेज साझा कर चुके दिग्गज सिंगर अदनान सामी ने शोक संवेदना व्यक्त कीं। साथ ही, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।
अदनान सामी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'दिग्गज कवि अजमद इस्लाम अमजद साहिब के इंतकाल की खबर से काफी दुख हुआ। वह न सिर्फ साहित्यिक प्रतिभा थे, बल्कि बेहद उदार और मिलनसार शख्स भी थे। उनके साथ बिताए वक्त को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।' बता दें कि अमजद इस्लाम ने ही अदनान सामी के मशहूर ट्रैक किसी दिन के लिरिक्स लिखे थे।पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास ने भी अमजद इस्लाम के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'अमजद इस्लाम अमजद साहब अब इस दुनिया में नहीं रहे। यह एक युग का अंत है। उर्दू कविता के लिए आज बेहद दुख का दिन है। वह जहां भी रहें, सुकून से रहें।'
बता दें कि अमजद इस्लाम का जन्म 1944 के दौरान लाहौर में हुआ था। वह मोहब्बत और रोमांटिक कविताओं के लिए जाने जाते थे। अपने उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस और सितारा-ए-इम्तियाज जैसे तमाम खिताबों से नवाजा गया था।उन्होंने वारिस, समंदर, वक्त, दहलीज, रात और अपने लोग जैसे मशहूर नाटक लिखे थे। इसके अलावा उन्होंने अफ्रीका के कवियों की कविताओं का अनुवाद उर्दू में किया था, जिसे काले लोगों की रोशन नज्में के नाम से जाना गया। बॉलीवुड का मशहूर गाना मन की लगन भी अमजद इस्लाम ने ही लिखा था।
पत्नी नम्रता संग छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड निकले महेश बाबू...
10 Feb, 2023 11:55 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है।महेश बाबू लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन अपनी छुट्टियों के चलते वह चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में, महेश बाबू को उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ हैदराबाद हवाई अड्डे पर देखा गया।कपल छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड जा रहे थे।एयरपोर्ट से महेश और नम्रता की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।गौरतलब है कि पिछले काफी समय से महेश बाबू फिल्म निर्माता त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ अपनी आगामी तेलुगु फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे।इस फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा करने के बाद महेश बाबू छुट्टी पर चले गए। एयरपोर्ट से अभिनेता की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है।महेश बाबू बेज पैंट और ब्लू स्वेटशर्ट में काफी डैशिंग लग रहे थे।वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी नम्रता सफेद शर्ट और ब्लू जींस में काफी सुंदर लग रही थीं।फैंस को महेश बाबू का एयरपोर्ट लुक काफी भा गया और वह अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आपको बता दें कि महेश बाबू की आगामी तेलुगु फिल्म में पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी।फिल्म में महेश एक नए रूप में दिखाई देंगे। कुछ समय पहले ही अभिनेता की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर महेश की नए लुक में एक तस्वीर साझा की थी, जिसे देख फैंस द्वारा कयास लगाया जा रहा था कि यह फिल्म निर्माता त्रिविक्रम के साथ उनकी अगली फिल्म का लुक है।महेश का यह लुक फैंस को बेहद पसंद आया था।बता दें कि महेश बाबू एसएस राजामौली की फिल्म ‘पाइप लाइन’ में भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।यह हॉलीवुड फिल्म फ्रेंचाइजी इंडियाना जोन्स की तर्ज पर एक ग्लोब-ट्रॉटिंग एक्शन-एडवेंचर फिल्म है।महेश बाबू को आखिरी बार ‘सरकारु वैरी पाटा’ में एक लोन एजेंट की भूमिका निभाते हुए देखा गया था, जिसने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
सिद्धार्थ-कियारा की शादी में बना अनोखा रिकॉर्ड..
10 Feb, 2023 11:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे को डेट करने के बाद हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस खूबसूरत कपल की शादी की शाही तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 के दिन इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग पिक्स फैंस के साथ शेयर कीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी रचाने के बाद कियारा आडवाणी ने फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर की, जिसके बाद फैंस ने दोनों की जोड़ी पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लाइक्स की रेस में सिड-कियारा ने आलिया-रणबीर की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है।सिद्धार्थ-कियारा को बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के स्टार जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फैंस ने सिद्धार्थ-कियारा को शादी की बधाइयां देकर लाइक्स की झड़ी लगा दी है। सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरों पर 13.59 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, अब तक इंस्टाग्राम पर किसी भी भारतीय द्वारा किए गए पोस्ट को इतने ज्यादा लाइक्स नहीं मिले हैं।इससे पहले लाइक्स का यह रिकॉर्ड रणबीर-आलिया की शादी की पोस्ट के नाम था। रणबीर-आलिया जब ने अपनी वेडिंग पिक्स शेयर की थीं, तब उन्हें उनके फोटोज पर 13.19 मिलियन लाइक्स मिले थे। बात दें कि अलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल बांद्रा स्थित अपने घर में परिवार वालों और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।
इस लाइक्स की लिस्ट में तीसरा नाम बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल का आता है। इन दोनों की शादी 9 दिसंबर 2021 को हुई थी। कटरीना और विक्की कौशल की शादी की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर 12.62 मिलियन लाइक्स मिले हैं।इसी क्रम में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बात करें तो इनकी वेडिंग पिक्स को 10.7 मिलियन लाइक्स मिले थे।हाल ही में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधे।सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग पिक्स पर 8.3 मिलियन लाइक्स आए हैं।पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की तस्वीरों पर 3.44 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले।बता दें सिड-कियारा की पिक्स पर लाइक्स की लगातार बरसात हो रही है।उम्मीद की जा रही है कि सिड-कियारा लाइक्स के मामले में सभी बॉलीवुड स्टार्स को पीछे कर देंगे और नया रिकॉर्ड बनाएंगे।
ग्रैमी और ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर बर्ट का 94 साल की उम्र में निधन..
10 Feb, 2023 11:38 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मनोरंजन की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आए है। लीजेंड म्यूजिक कंपोजर बर्ट बछराच का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। बर्ट बछराज ने अपने म्यूजिक से एक अलग मुकाम हासिल किया था। उन्होंने न सिर्फ ग्रैमी बल्कि ऑस्कर भी अपने नाम किए हैं। उन्हें 'डू यू नो द वे टू सैन जोस','वॉक ऑन बाय' और कई अन्य हिट गानों के लिए जाना जाता है। कंपोजर के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बर्ट का निधन प्राकृतिक कारणों के चलते 8 फरवरी को लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर में हुआ। उनकी पब्लिसिस्ट टीना ब्रौसम ने 9 फरवरी को इसकी जानकारी दी। बर्ट व्हाइट हाउस में अक्सर अतिथि के तौर पर शामिल होते थे, भले ही राष्ट्रपति रिपब्लिकन हो या डेमोक्रेट। 2012 में बराक ओबामा, जिन्होंने एक अभियान के दौरान 'वॉक ऑन बाय' में कुछ सेकंड गाया था, ने उन्हें गेर्शविन प्राइज दिया था। बर्ट के कंपोजिशन को ग्लोबली पसंद किया जाता था और ऐसे में उन्होंने कई खिताब भी अपने नाम किए थे।
बर्ट ने आठ बार ग्रैमी और तीन बार ऑस्कर जीता था। इनमें से दो ऑस्कर उन्होंने 1970 और एक 1982 में जीता था। उन्हें प्रोमिसिस प्रोमिसिस के लिए ब्रॉडवे पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने फिल्मों के लिए साउंडट्रैक भी तैयार किए थे, जिसमें 'व्हाट्स न्यू, पुसीकैट?','अल्फी' और 1967 जेम्स बॉन्ड स्पूफ कैसीनो रोयाले शामिल हैं। इसके अलावा उनके बेहतरीन कंपोजिशन में 'आई से ए लिटल प्रेयर', 'आई विल नेवर फॉल इन लव अगेन','दस गाय्ज इज इन लव विद यू' सहित कई हिट नंबर शुमार हैं।
जल्द 900 करोड़ पार होगी शाह रुख की फिल्म 'पठान'..
10 Feb, 2023 11:31 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शाह रुख खान की पठान दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म ने घरेलू से लेकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस तक, हर जगह अपने ड्रीम रन के साथ सुनामी ला दी है। एसआरके, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर स्पाई ड्रामा ने 850 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड काफी पहले तोड़ दिया और अब इसकी नजर 900 करोड़ के आंकड़े पर टिकी है।सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने शानदार सफर को जारी रखा है। हालांकि रिलीज के 16 दिन बाद फिर की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बावजूद इसके, पठान का प्रदर्शन ताबड़तोड़ रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पठान ने 16वें दिन 458.95 करोड़ का बिजनेस किया। शाह रुख खान को चार साल बाद पर्दे पर देखकर फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं। सिनेमाघरों में लंबी कतारों का सिलसिला अभी भी चल रहा है।दुनियाभर में फिल्म ने 880 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार तक फिल्म 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी।
फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी और ये दुनियाभर में हिंदी भाषा में कमाने वाली सबसे बड़ी फिल्म बन गई। शाह रुख की पठान ने यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 को कब का धूल चटा दिया और अब बारी है एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' की। बता दें कि बाहुबली 2 ने हिंदी भाषा में 510 करोड़ का कारोबार किया था।अपने इस ग्रैंड कमबैक से शाह रुख खान काफी खुश होंगे। उनकी आने वाली फिल्मों में एटली की जवान और राजकुमार हिरानी की डंकी शामिल है। पठान के लिए किंग खान ने नो प्रमोशन पॉलिसी अपनाई थी, जो कि सफल भी हुई। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाली फिल्मों के लिए उनके पास क्या नई स्ट्रेटेजी होती है। फिलहाल पठान के सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं है, ऐसे में इसकी कमाई का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।
PM Modi : पठान ने श्रीनगर के सिनेमा सेक्टर को बदल दिया..
9 Feb, 2023 12:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शाह रुख खान की पठान ने दुनियाभर में धूम मचा दी है। इसकी सफलता का शोर अब संसद तक पहुंच गया है। बुधवार को, पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद में शाह रुख खान स्टारर 'पठान' की सफलता की सराहना की। फिल्म का नाम लिए बिना, पीएम मोदी ने कहा कि कैसे 'पठान' ने श्रीनगर के सिनेमा सेक्टर को बदल दिया है। फैंस अब इस रिएक्शन पर खुशी जता रहे हैं।'पठान' दुनियाभर में हिंदी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है। पिछले साल बॉलीवुड के लिए बॉक्स ऑफिस पर मंदी का दौर था, जिसे पठान ने तोड़ दिया। इस स्पाइ यूनिवर्स फिल्म ने केजीएफ 'चैप्टर 2' हिंदी के लाइफ टाइम बिजनेस को कॉस कर लिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 4.50 करोड़ के बिजनेस को पार करने वाली है।
जम्मू-कश्मीर के बदलते परिदृश्य को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'श्रीनगर के अंदर बरसों बाद सिनेमा हाउसफुल देखे गए।' शाह रुख फैन क्लब ने पीएम मोदी के भाषण का हिस्सा लिया और फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए इसे ऑनलाइन शेयर किया। एसआरके यूनिवर्स ने वीडियो को कैप्शन दिया, '#श्रीनगर में थिएटर दशकों के बाद हाउसफुल चल रहे हैं' ब्लॉकबस्टर #पठान के बारे में बात करते हुए पीएम @narendramodi कहते हैं...
रिलीज से पहले ही, यह बताया गया था कि पठान की व्यापक रिलीज ने 25 सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों को फिर से शुरू करने में मदद की है, जो लॉकडाउन के दौरान बंद हो गए थे। यश राज फिल्म्स के सूत्रों का कहना है कि प्रोडक्शन हाउस, सिनेमाघरों को फिर से खोलने के लिए मोटिवेट कर रहा है और साथ ही उन्हें समर्थन भी दे रहे हैं। फिल्म की रिलीज के दौरान,पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से कहा कि वे फिल्म की तोड़फोड़ का समर्थन न करें और पठान रिलीज होने दें।
फिर साथ नजर आए कार्तिक आर्यन और सारा अली खान..
9 Feb, 2023 10:46 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शहजादा' का जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। इन दिनों एक्टर उदयपुर में है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई है, जिसमे वह एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान के साथ स्पॉट हुए।इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहली तस्वीर में सारा के साथ नजर आ रहे कार्तिक का चेहरा पूरा नहीं दिखाई दे रहा है, तो दूसरे में दोनों बात करते नजर आ रहे हैं। जहां कार्तिक चेक शर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं सारा सफेद क्रॉप टॉप और ब्लैक टाइट्स में नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे से बातें करते नजर आ रहे हैं।
इन फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि क्या ये दोनों फिर एक हो गए है। यूजर्स सोशल मीडिया पर ऐसे ऐसे कमेंट्स कर रहे हैं जो कि वेलेंटाइन डे से भी रिलेटेड हैं। एक यूजर ने लिखा- sartik जादुई है, अगर वे एक साथ वापस आ जाते हैं तो कोई दूसरी जोड़ी उनका मुकाबला नहीं कर सकती है। दूसरे ने लिखा 'अगर प्यार है तो एक-दूसरे के पास वापस आने का रास्ता खोज लेंगे। तीसर ने लिखा- ये है दो दिल एक जान।बता दें, कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने फिल्म 'लव आज कल' में साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी को फैंस ने भी काफी पसंद किया था। इसी फिल्म के सेट से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी, लेकिन ये प्रेम कहानी कुछ ही साल में खत्म हो गई थी। इसका खुलासा 'कॉफी विद करण' सीजन 7 में करण जौहर ने खुद किया था।