छत्तीसगढ़ (ऑर्काइव)
ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में वृहद पैमाने पर किया जा रहा है मिलेट चिक्की का उत्पादन
31 Aug, 2023 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बालोद : जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में वृहद पैमाने पर मिलेट चिक्की का उत्पादन होने से यह ग्रामीण औद्योगिक पार्क स्व सहायता समूह की महिलाओं तथा इस कार्य में लगे ग्रामीणों को गाँव में ही स्व रोजगार उपलब्ध कराकर राज्य शासन की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की परिकल्पना को साकार कर रहा है। जनपद पंचायत डौण्डी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले ने बताया कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में मिलेट चिक्की उत्पादन इकाई स्थापित होने से ग्राम के स्वसहायता की महिलाओं और ग्रामीणों को उनके गाँव में ही रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में अबतक कुल 96.82 टन चिक्की का हुआ उत्पादन हुआ है तथा अब तक कुल 81.57 टन चिक्की की बिक्री की गई है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण औद्योगिक अरमुरकसा में कुल 13 महिलाएं चिक्की उत्पादन का कार्य कर रहीं है। जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाकर सुखमय जीवन व्यतीत कर रही हैं।
चिल्फी गांव के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बच्चों में शिक्षा के प्रति आया सकारात्मक बदलाव
31 Aug, 2023 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की अंग्रेजी माध्यम स्कूल से वनांचल के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा और आदिवासी समाज के बच्चों को भी पढ़ने के लिए बेहतर माहौल मिल रहा है। आर्थिक रूप से गरीब और कमजोर वर्ग के प्रतिभा-वान बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। बहुत ही कम समय में स्कूल ने अपनी लोकप्रियता हासिल कर ली है। राज्य सरकार द्वारा अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ हिन्दी माध्यम स्कूल में अत्याधुनिक सुविधा के साथ बच्चों को सुविधा दी जा रही है।
प्रदेश में शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब 377 अंग्रेजी माध्यम तथा 339 हिंदी माध्यम विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं। जहां 4 लाख 21 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। यहां से निकले युवाओं को अंग्रेजी माध्यम में उच्च शिक्षा की सुविधा देने के लिए शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के 10 कॉलेज, जिले में शुरू किये गए है। प्रदेश के सभी स्कूलों के भवन तथा अन्य सुविधाओं को उच्च स्तरीय बनाने के लिए इसी वर्ष मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की शुरूआत की गई। जिसमें 2 हजार 133 करोड़ की लागत से 29 हजार से अधिक शालाओं में समुचित कार्य कराए जा रहे है। इसमें से लगभग 2 हजार शालाओं में कार्य पूर्ण हो चुके है। और 14 हजार शालाओं की कार्य प्रगति पर हैं। इसका सीधा लाभ स्कूलों को मिला रहा है।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के अंतिम छोर स्थित गांव चिल्फी में स्वामी आत्मानंद स्कूल में विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के बच्चे भी पढ़ने जाते है। और अपने सपने साकार कर रहे है। जंगलों और मैकल पर्वत के बीच में बसे चिल्फी में आसपास गांव के लगभग 5463 बच्चें अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा ले रहे है। चिल्फी को छोटा शिमला के नाम से भी जाना जाता है। मैकल पर्वत श्रृखलाओं के बीच विशेष पिछड़ी जनजाति निवास करते हैं। स्कूल में 392 युवाओं को रोजगार के अवसर मिले है। कबीरधाम जिले में स्वामी आत्मानंद के 9 विद्यालय संचालित हैं।
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बोझ को कम कर दिया है। प्राइवेट स्कूल की तरह ही अब शासकीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षा दी जा रही है। शिक्षा की गुणवत्ता को देखते हुए बड़ी संख्या में पालक अपने बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए आगे आ रहे हैं।
जिले में पण्डो जनजाति मतदान करने के लिए हो रहे जागरूक
31 Aug, 2023 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सूरजपुर : आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल एवं उप निर्वाचन अधिकारी ड़ॉ. प्रियंका वर्मा के द्वारा मतदान का महत्व और ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया की जानकारी देने इन दिनों जिले की प्रेमनगर विधानसभा के प्रेमनगर विकासखंड में 24 अगस्त से 15 सितम्बर तक गांव में मतदाता जागरूकता मोबाईल वैन भ्रमण कर रहा है। जिससे नमना के पंडोपारा, टाकर, बकालो, जुनापरा, पार्वतीपुर, लक्ष्मीपुर, डाँड़गांव, शायरबहार, नवापाराखुर्द आदि ग्रामों में मशीनों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें लोगों को वोटिंग के लिए बटन दबाना सिखाया गया एवं मशीन की जानकारी दी गई, मशीन के प्रदर्शन में महिला बुजुर्ग नौजवानों ने काफी रुचि दिखाई। लोगों द्वारा दिखावटी मतदान दिए गए। नमना पंडोपारा की विशेष पिछड़ी पंडो जनजाति के लोगों को ईवीएम प्रदर्शन के माध्यम से मतदान के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। योगेश साहू द्वारा ईवीएम का प्रदर्शन कर उन्हें मशीन की कार्यप्रणाली समझाया जा रहा है। बैलट यूनिट से कैसे वोट डालना है, वीवीपैट मशीन से कैसे उसका मिलान करना है, यह सब ग्रामीणों को बताया जा रहा है, ग्रामीणों द्वारा ईवीएम मशीन की जानकारी के साथ-साथ दिखावटी मतदान किया गया तथा दो मतदान देकर क्रॉस चेक भी किया गया। मशीन का प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम योगेश साहू एवं रवि शंकर पांडे द्वारा कराया गया।
छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी को भाजपा ने झोंकी ताकत, 'आरोप पत्र' से कांग्रेस सरकार को घेरेंगे अमित शाह
31 Aug, 2023 08:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । विधानसभा चुनाव 2023 में सत्ता वापसी को भाजपा ने ताकत झोंक दी है। 70 दिनों के भीतर चौथी बार शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। शाह अपने साथ कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए बनाया गया खास 'आरोप पत्र' साथ लेकर आएंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो आरोप पत्र को तीन भागों में बांटा गया है। इसमें कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, विफलता और वादाखिलाफी शामिल हैं। ये ही भाजपा के प्रमुख चुनावी मुद्दे होंगे। आरोप पत्र के साथ भाजपा एक गाना भी रिलीज करेगी। हर विधानसभा स्तर पर आरोप पत्र तैयार होगा। अलग-अलग वर्गों महिला, युवा, किसान आदिवासी के लिए अलग-अलग आरोप पत्र बनेंगे। चुनाव के लिए गठित आरोप पत्र समिति ने एक महीने पहले शाह को आरोपों का पुलिंदा दे दिया था। ये आरोप पत्र का प्रिंट भी दिल्ली में गोपनीय तरीके से किया गया है।
ये होंगे प्रमुख मुद्दे
भ्रष्टाचार: भाजपा कोल घोटाले, शराब, महादेव एप के जरिए सट्टे की कार्रवाई के सहारे कांग्रेस सरकार को घेरेगी।
विफलता: इनमें ऐसी योजनाएं जो कि बाधित हुई हैं, जैसे पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन समेत गोठान- किसानों की दुर्दशा, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था आदि शामिल हैं।
वादाखिलाफी: प्रदेश में शराबबंदी, अनियमित कर्मियों को नियमित करने का वादा आदि पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी है।
आरोप पत्र जारी करने से पहले लेंगे बैठक
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शाह एक सितंबर को शाम 6:40 बजे नियमित विमान से राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर भाजपा की आरोप पत्र समिति, घोषणा पत्र समित व अन्य समितियों की बैठकें लेंगे। दो सितंबर को सुबह 11:00 बजे साइंस कालेज स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता की ओर से आरोप पत्र पेश करेंगे।
सराईपाली से चुनावी आगाज
दो सितंबर की शाम 3:00 बजे अर्जुंदा सराईपाली में जनजाति समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शाह चुनावी सभा का आगाज करेंगे। इसके पहले शाह ने 22 जून को दुर्ग में एक बड़ी आम सभा को संबोधित किया था। इसके 12 दिन बाद चार-पांच जुलाई और 22 जुलाई को को रायपुर आए। अब करीब 40 दिन बाद फिर शाह आ रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पहुंच रहे हैं।
केंद्र की पहल से 12 जनजातियों को एसटी का दर्जा: भाजपा
प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ की 12 जनजातियों को एसटी का दर्जा दिया है। इन 12 जनजातियों के गांवों तक यह बात पहुंचाने के लिए हम केंद्रीय गृहमंत्री शाह का अभिनंदन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का आभार प्रकट करने का कार्यक्रम बनाया गया है।
12 घंटे बाद भी नहीं बुझी बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 6 में लगी आग, फायर ब्रिगेड का अफसर झुलसा
31 Aug, 2023 02:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भिलाई । छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 6 में गुरुवार की सुबह 4 बजे आग लग गई लेकिन अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। अब तक फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियाें का उपयोग किया जा चुका है, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड के अफसर संजय बोसेकर झुलस गए। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया और सेक्टर-9 अस्पताल भेज दिया गया। आग ने भीषण रूप ले लिया है। आग लगने की घटना से यहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी भी किसी को नहीं है। फिलहाल आगजनी से जनहानि की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट फर्नेस-6 में पिछले एक सप्ताह से कैपिटल रिपेयर का काम चल रहा है। आग सबसे पहले यहां के हाइटेंशन रूम में लगी।
पांच महीने पहले बीएसपी में लगी आग में झुलस गए थे चार मजदूर
घटना की सूचना मिलते ही प्रबंधन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं आग लगने से कितना नुकसान हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। बतादें कि अप्रैल महीने में भी भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शाप क्रमांक 2 के कास्टर क्रमांक 6 के वाटर और एयर टनल एरिया में आग लग गई थी। इस हादसे में चार ठेका मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे।
एक ही ट्रैक पर ट्रेन के पीछे मालगाड़ी आते देख यात्रियों की अटकी सांसें, मची भगदड़, ट्रेन से नीचे उतरे यात्री
31 Aug, 2023 12:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । दाधादापारा-चकरभाठा के बीच उस वक्त यात्रियों में हडकंप मच गया जब दो ट्रेनों की टकराने खबर उड़ी। यात्री ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भागने लगे। मौके पर भीड़ जुट गई। मामले को लेकर रेल अधिकारियों ने दो टूक कहा कि यह आटो सिग्नल का हिस्सा है। रूटीन आपरेशन है। एक ट्रैक पर कभी-कभी तीन ट्रेनें भी खड़ी होती है। यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है।
बुधवार शाम करीब चार बजे बिलासपुर से एक यात्री ट्रेन रायपुर के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन दाधापारा स्टेशन से निकलकर चकरभाठा स्टेशन के पहले ओवरब्रिज के पास आकर खड़ी हो गई। इसी दौरान यात्री ट्रेन के पीछे मालगाड़ी आते दिखी, जिसे देखकर यात्रियों की सांसें अटक, ट्रेन के भीतर भगदड़ मच गई। कहा जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते मालगाड़ी को रोक लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जबकि रेलवे ने इसे आटो सिग्ननलिंग का हिस्सा बताया। बिलासपुर मंडल में आमतौर पर हमेशा ऐसा होता है। इससे डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सुरक्षा और संरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है।
इनका कहना
दो ट्रेनों के टकराने जैसी कोई बात नहीं है। यह आटोमेटिक सिग्ननलिंग का हिस्सा है। रूटिन आपरेशन है। एक ट्रेन अब तीन ट्रेन भी खड़ी होती है। सुरक्षा और संरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाता है। यात्रियों को भ्रमित नहीं होना चाहिए। किसी तरह के ऐसे भ्रमित करने वाले वीडियो की सत्यता जांच करनी चाहिए।
साकेत रंजन मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बिलासपुर दपूमरे
बेटी इतिश्री के साथ रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल ने किया स्वागत
31 Aug, 2023 12:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मु के साथ उनकी बेटी इतिश्री भी रायपुर पहुंचीं। यह पहला मौका है, जब राष्ट्रपति अपनी बेटी के साथ किसी यूनिवर्सिटी और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जवानों ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राष्ट्रपति मुर्मु का स्वागत किया। राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और महापौर एजाज ढेबर भी मौजूद रहे।
जगन्नाथ मंदिर के आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति प्रवास के पहले दिन जगन्नाथ मंदिर के आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद विधानसभा रोड, सड्डू स्थित ब्रम्हकुमारी संस्थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। अपराह्न में महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी। रात्रि विश्राम राजभवन में होगा। राष्ट्रपति दूसरे दिन बिलासपुर के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बिलासपुर से लौटने के बाद वे राजभवन में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी।
गौरतलब है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित शांति सरोवर, सड्डू रायपुर में सकारात्मक परिवर्तन समारोह आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन को भी न्यौता मिला है। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की बहनों ने राज्यपाल से सौजन्य भेंटकर उन्हें निमंत्रण दिया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र रायपुर की संचालिका सविता, लीना, नथमल और महेश भाई उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में होंगी शामिल
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का छत्तीसगढ़ में शुभारंभ करने राष्ट्रपति रायपुर आएंगी। इस अवसर पर 31 अगस्त को सुबह 11.50 बजे ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर रायपुर में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचन्दन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी देते हुए रायपुर सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बताया कि समारोह में भाग लेने के लिए माउंट आबू से संस्थान के कार्यकारी सचिव ब्रह्माकुमार मृत्युजंय भाई रायपुर आएंगे। समारोह में इंदौरा जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, भिलाई केन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी, शिक्षाविद सेवा प्रभाग की एडिशनल डायरेक्टर बीके लीना दीदी, न्यायविद सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय समन्वयक बीके नथमल भाई भाग लेंगे।
31 अगस्त को सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का होगा शुभारंभ
सकारात्मक परिवर्तन से आशय एक ऐसे सामाजिक और आध्यात्मिक परिवर्तन से है, जो कि सभी के लिए लाभकारी सिद्ध हो। यही व्यक्ति निर्माण, राष्ट्र निर्माण और विश्व निर्माण की प्रक्रिया है। इस कार्य में हम सभी को अपना योगदान देना होगा। सकारात्मक सोच से ही समाज में बदलाव आएगा।
समारोह में भाग लेने के लिए माननीय राष्ट्रपति के प्रोटोकाल के अनुसार प्रत्येक प्रतिभागी को अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। जिसके बाद उन्हें फोटो लगा हुआ प्रवेश पत्र दिया जाएगा। उस फोटोयुक्त प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लाने पर ही उन्हें समारोह में प्रवेश की अनुमति होगी। यह प्रवेश पत्र केवल एक व्यक्ति के लिए मान्य होगा।
31 अगस्त का कार्यक्रम
सुबह 9.25 बजे दिल्ली से रवाना होंगी।
सुबह 11.05 बजे पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगी।
11.05 बजे पर 11.20 बजे तक गार्ड ऑफ ऑनर।
11.20 बजे पर एयरपोर्ट से शांति सरोवर, विधानसभा पहुंचेंगी।
11:50 बजे पर ‘ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज’ थीम की लॉन्चिंग करेंगी।
12.50 बजे कार्यक्रम से रवाना होंगी।
1.00 बजे राजभवन में ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी।
शाम 4.00 बजे राजभवन से रवाना होकर 4.10 बजे महंत घासीदास संग्रहालय पहुंचेगी।
35 मिनट तक कार्यक्रम में रुकने के बाद राजभवन रवाना होंगी।
शाम 5 बजे राजभवन में पौध रोपण करेंगी।
शाम 7.30 बजे राज्यपाल द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी।
1 सितम्बर का कार्यक्रम
सुबह 8.45 बजे राष्ट्रपति राजभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।
सुबह 9.05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
9.15 बजे एयरपोर्ट से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी।
सुबह 10 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के हेलीपेड पहुंचेंगी।
यहां से 10.40 बजे महामाया मंदिर में देवी दर्शन और आरती करेंगी।
11.35 बजे गुरू घासीदास विश्वविद्यालय कोनी, बिलासपुर पहुंचेगी।
11.45 बजे से 12.30 बजे तक विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
12.45 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के हेलीपेड से रायपुर रवाना।
1.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
140 बजे एयरपोर्ट से राजभवन आएंगी।
1.55 बजे लंच लेंगी।
शाम 4.15 बजे से 4.45 बजे तक वे यहां छत्तीसगढ़ की विशेष संरक्षित जनजाति के लोगों से मुलाकात करेंगी।
120 फीट ऊंचे चंद्रयान-3 के माडल में विराजेंगे गणपति, कोलकाता के कलाकार तैयार कर रहे प्रदेश का सबसे बड़ा पंडाल
30 Aug, 2023 08:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि का असर राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव के लिए बन रहे पंडालों में दिखाई दे रहा है। इस साल गणेश उत्सव 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी से शुरू होगा। गणेश उत्सव को लेकर राजधानी में कई बड़ी गणेश उत्सव समितियां विशेष थीम आधारित में बड़े-बड़े पंडाल तैयार करवा रही हैं। कालीबाड़ी में इस बार चंद्रयान-3 के जैसा 120 फीट ऊंचा और 70 फीट चौड़ाई का पंडाल बनाया जा रहा है। आकर्षक झांकी बनाने में कोलकाता से कारीगर आए हुए हैं। वहीं कोलकाता के 30 कारीगर इस काम में दिन-रात जुटे हुए है। सीएम अपने गृह मंत्रालय से केंद्र सरकार को महादेव एप के खिलाफ प्रमाण उपलब्ध कराएं-नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
चंद्रयान-3 में विराजेंगे भगवान गणेश
जय भोले ग्रुप के परमवीर सिंह ने बताया कि कालीबाड़ी समिति चंद्रयान-3 थीम पर कोलकाता के कारीगरों से आकर्षक पंडाल तैयार करवा रही है। 120 फीट ऊंचे पंडाल का आकार आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सेंटर से लाचिंग के लिए तैयार चंद्रयान-3 के जैसा दिखेगा।इसी पंडाल के भीतर विघ्न नाशक गणपति विराजेंगे।
भोले बाबा की जटा में दिखेंगी पूरी सृष्टि
समिति का दावा है कि छत्तीसगढ़ का यह सबसे बड़ा पंडाल चंद्रयान-3 के रूप में होगा। 120 फीट ऊंचा एवं 70 फीट चौड़ाई का यह पंडाल सबसे आकर्षक पंडाल रहेगा जिसकी चर्चा पूरे छत्तीसगढ़ में रहेगा। रेणुका राणा कृष्ण मूर्ति कला केंद्र के द्वारा भगवान श्री गणपति जी की मूर्ति पिछले तीन महीने से बनाई गई जा रही है। मूर्ति की ऊंचाई 17 फीट और चौड़ाई 26 फीट है, इसमे नौ ग्रह का रूप दिया हुआ है। इसमे एलियंस चांद में खड़े होकर तिरंगा लहरा रहे हैं।छत्तीसगढ़ में पहली बार इस रूप में गणेश जी की मूर्ति बनी है और भोले बाबा की जटा में पूरी सृष्टि दिखायी गई है।यह अपने आप में एक आकर्षक झांकी होगा।
बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को अगस्त 2023 के राशि अंतरण एवम् आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्र
30 Aug, 2023 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री श्री बघेल आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को अगस्त 2023 के राशि अंतरण एवम् आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा इस अवसर पर 129886 हितग्राहियों को 345565000 रुपए की राशि का अंतरण बेरोजगारी भत्ता योजना आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति हेतु विज्ञापित पदों की संख्या 920 इसमें प्रथम चरण के सत्यापन उपरांत नियुक्ति आदेश जारी 82 बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने के साथ साथ उन्हें प्रशिक्षण से जोड़कर उनके रोजगार स्वरोजगार हेतु की जा रही विशेष पहल प्रदेश के युवाओं को डिमांड आधारित नए ट्रेड में प्रशिक्षित करने टाटा टेक्नोलॉजिस के साथ 36 आईटीआई के उन्नयन का किया गया है एमओयू। पहले चरण में इनमें से 5 आईटीआई का लोकार्पण सितम्बर महीने में किया जाएगा। युवाओं को मिलेगा ट्रेनिंग का सुनहरा अवसर।।
रक्षाबंधन के पवित्र पर्व के अवसर पर कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
30 Aug, 2023 02:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा, रक्षाबंधन के पवित्र पर्व के अवसर पर कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पवित्र पर्व पूरे भारतवर्ष में अत्यंत खुशियों के साथ मनाया जाता है। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक यह रक्षा बंधन मेरे लिए और भी खास बनाता है। आज के दिन प्रतिवर्ष कोरबा विधानसभा क्षेत्र के हजारों बहनों के द्वारा मेरे कलाई पर रक्षा सूत्र पहनाया जाता है। यह मेरे जीवन के लिए यादगार तोहफा है।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 31 अगस्त को प्रातः 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक नवनिर्मित श्रीराम दरबार मंदिर में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित है, वही इसी दिन 31 अगस्त को दोपहर 03 बजे से संध्या 05 बजे तक बालको इंदिरा मार्केट स्थित सांई मंगलम में तथा 01 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक दर्री क्षेत्र के एनटीपीसी गोपालपुर मार्ग में स्थित सिद्धि वाटिका में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें क्षेत्र के सभी बहनों को आमंत्रित किया गया है।
एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रोजेक्ट पवित्र कार्यक्रम का आयोजन
30 Aug, 2023 02:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा, कोरबा जिले में स्थित एनटीपीसी कोरबा द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत ग्राम गोपालपुर पुनर्वास में तीन दिवसीय महिलाओं के लिए प्रोजेक्ट पवित्र कार्यक्रम चलाया गया। एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत और व्यक्तित्व विकास केन्द्र कोरबा (आर्ट ऑफ लिविंग) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रोजेक्ट पवित्र कार्यक्रम का समापन समारोह 27 अगस्त को संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम में श्रीमति मधुमति राव, अध्यक्षा, मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति रही।उक्त शिविर में महिलाओ के मासिक धर्म के दौरान जो अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं जिसके निदान और राहत के उपाय बताये गए। साथ ही महिलाओं को योग आसन, मुद्रा, भस्त्रिका, मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया। शिविर में लगभग 60 महिलाएं लाभान्वित हुई। अध्यक्षा मैत्री महिला समिति ने अपने उदबोधन में सभी महिलाओं को शिविर में सिखाये गए, नियमों का नियमित पालन करने हेतु प्रेरित करते हुए सभी की उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। अपने सामाजिक कल्याण शाखा मैत्री बंधन के तहत मैत्री महिला समिति द्वारा शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं को मेडिकल किट प्रदान किया गया।शिविर में मैत्री महिला समिति के अन्य पदाधिकारी, सीएसआर के प्रतिनिधि, व्यक्तित्व विकास केंद्र के पशिक्षक, गाँव के गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थी।
छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न
29 Aug, 2023 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जलग्रहण क्षेत्र विकास कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इसी तरह से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, जलग्रहण क्षेत्र विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत सरोवर, पौधा रोपण, नरवा पोर्टल सहित अन्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन के तहत प्रधानमंत्री कृृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 5463 कार्य संपादित किए गए। इन कार्यों में करीब 96 करोड़ 52 लाख रूपए व्यय किए गए। इसी तरह से इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक 3147 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इस पर करीब 55 करोड़ 51 लाख रूपए व्यय हुए हैं। इसी तरह से एनआरएम घटक के अंतर्गत वर्ष 2022 से अब तक करीब 132 अमृत सरोवर, 66 स्टापडेम, 222 चेकडेम, 93 पर कोलेशन टैंक, 354 डबरी, 52 तालाब, 161 कुंआ सहित जलग्रहण के 1406 अन्य कार्य किए गए हैं, इससे 12715 से अधिक किसानों को सिंचाई सुविधा से लाभान्वित किया गया है। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव पी.अन्बलगन, वित्त विभाग के सचिव अंकित आनंद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन सहित वन विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, नाबार्ड, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड सहित शासी परिषद के अन्य सदस्य शामिल हुए।
जल जीवन मिशन: राष्ट्रीय टीम ने संचालित कार्यों का किया अवलोकन
29 Aug, 2023 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : राज्य के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के द्वारा हर घर नल से जल की आपूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी कड़ी में जल जीवन मिशन की राष्ट्रीय टीम ने राजनांदगांव जिले के 16 गांव में संचालित कार्यों का अवलोकन किया। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के कुलदीप कुमार एवं अनिल कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन टीम द्वारा जिले के ग्राम बघेरा, देवादा, मुड़पार, मासूल, मानपुर, गिरगांव, दीवानझीटिया, गोडऱी, ओडारबंध, मलाईडबरी, भंवरमरा, केशला, टप्पा, गाटाटोला, भैंसातरा और जोगीदल्ली में जल जीवन मिशन के संचालित कार्यों का अवलोकन कर जानकारी ली।
राष्ट्रीय जल जीवन मिशन टीम ने ग्राम पंचायत स्तर पर जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए बनायी गयी ग्राम जल स्वच्छता समिति के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की। हर घर शुद्ध जल पहुंचाने के लिए जल की जांच हेतु बनी महिलाओं की टीम जल बहिनियों ने टीम को जल की गुणवत्ता का परीक्षण कर दिखाया। राष्ट्रीय टीम ने जल की उपयोगिता के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए और गांवों के कुल घरों में जेजेएम के तहत लगाए गए नल कनेक्शन की संख्या, ग्रे-वाटर प्रबंधन के निस्तारण, संचालन एवं रख-रखाव हेतु क्षमता विकास प्रशिक्षण अंतर्गत दिए गए मानव संसाधन की जानकारी तथा शासन द्वारा प्राप्त राशि के आय-व्यय की विस्तृत जानकारी ली।
टीम ने जमीनी स्तर पर मिशन को सुचारू रूप से चलाने के लिए ग्रामीणों से ली जाने वाली अंशदान राशि को ग्राम जल स्वच्छता समिति के खाते में समय-समय पर जमा करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय टीम द्वारा फील्ड में हर घर जाकर पानी की मात्रा जांच की गयी एवं ग्रामीणों से चर्चा कर जल जीवन मिशन योजना की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया और जिले में चल रहे जल जीवन मिशन के संचालित कार्यों पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कुछ स्थानों पर आ रहे कमियों को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता समीर शर्मा, विजिट के नोडल अधिकारी पलक कोठारी, प्रिया सोनी एवं अन्य उप अभियंता, जिला समन्वयक, टीपीआई, ठेकेदार तथा ग्रामों के सरपंच, सचिव सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें किया नमन
29 Aug, 2023 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बघेल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल से देश सहित पूरे भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनके सम्मान और याद में हर साल हम ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाते हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को उभारने के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया गया है। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को पहचानने, निखारने और उचित मंच देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई है। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर उद्योगमंत्री कवासी लखमा, विधायक रेखचन्द जैन, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने चम्पारण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
29 Aug, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चम्पारण के चम्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का लोकर्पण किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चम्पेश्वर महादेव का दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए चम्पारण में 3 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से प्रभु श्रीराम की प्रतिमा, रामवाटिका, दीप स्तम्भ, भव्य प्रवेश द्वार, रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केन्द्र, गजीबो, लैण्डस्केपिंग, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, प्लंबिंग कार्य, पब्लिक टायलेट एवं विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इस दौरान संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद दीपक बैज, विधायक धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. महंत रामसुन्दर दास एवं राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नंदकुमार साय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।