छत्तीसगढ़ (ऑर्काइव)
करोड़ों का गबन करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
3 Sep, 2023 11:59 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोंडागांव पुलिस ने करोड़ों की हेरा फेरी मामले में मत्स्य विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मत्स्य विभाग में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ संजय गढ़पाले ने एक करोड़ 25 लाख रुपए की शासकीय राशि का गबन कर ऑनलाइन ट्रेडिंग में खपा दिए। कोंडागांव पुलिस ने संजय गढ़पाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, हो रही बारिश
3 Sep, 2023 11:57 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। रायपुर में बीते शनिवार को देर शाम बारिश हुई। इसके बाद रात में भी छीटें पड़ी। आज सुबह से ही राजधानी में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही झमझाम बारिश भी हो रही है। दो दिनों की बारिश से निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। कल सोमवार को भी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेशभर में झमाझम बारिश हो सकती है। बीते कुछ दिनों से मानसून पर ब्रेक लग गया था। इससे तापमान बढ़ने लगा था और लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। बीते दिनों देर शाम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट हो सकता है। प्रदेशभर के कई इलाकों में गरज चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुबह से ही तेज धूप था। लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। इसके बाद देर शाम को राजधानी में मौसम का मिजाज बदला और मौसम सुहावना हो गया है। शाम को हल्की मध्यम बारिश हुई। कल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश, तो कहीं झमाझम बारिश होने की संभावना है।
औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका का हिमालय की तरह पर बनी हुई है। एक द्रोणिका विदर्भ से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। एक चक्रीय चक्रवती परिसंचरण पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र पर औसत समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।
सड़क हादसा : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चार लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
3 Sep, 2023 11:55 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पेंड्रा में लगातार रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां शनिवार रात पिता पुत्र सहित चार लोग हादसे का शिकार हो गए। जिसमें पिता की मौत हो गई। वहीं पुत्र व अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनको इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
वहीं, जानकारी के अनुसार सभी लोग रायपुर के रहने वाले हैं और ये मध्यप्रदेश के अनूपपुर किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने इनकी कार में टक्कर मार दी। वहीं, वारदात को अंजाम देने वाला चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। मामले में पेंड्रा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पेंड्रा थानाक्षेत्र में हुए इस सड़क हादसे की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रानीदहरा वाटरफॉल में नहाने गए दो युवकों की डूबने से हुई मौत
3 Sep, 2023 11:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीदहरा जलप्रपात में नहाने गए दो युवक की मौत हो गई है। बोड़ला थाना से मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक कवर्धा के रहने वाले है। ये अपने दोस्तों के साथ शनिवार को घूमने के लिए आए थे। इसी दौरान नहाने लगे। इसके बाद पानी के गहराई में चले गए। ये दोनों युवक शनिवार शाम 4.30 बजे से लापता थे। रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया था।
आज रविवार को सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तब दोनों युवक के शव बरामद किए गए। बोड़ला थाना प्रभारी चुरेंद्र ने बताया कि अजीत कुंभकार पिता बजारू उम्र 25, निवासी वार्ड 15 कवर्धा अपने अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो वाहन से पिकनिक मनाने रानीदरहा जलप्रपात में आए थे। जलप्रपात किनारे में खाना खाकर, कुछ साथी जलप्रपात के पानी में नहा रहे थे।
इसी दौरान राहुल ठाकुर पिता ललित ठाकुर उम्र 25, निवासी देवागन पारा कवर्धा व शुभम झरिया पिता अशोक झरिया 25 वर्ष निवासी मठपारा कवर्धा नहाते समय जलप्रपात के पानी में डूब गए। उनके साथियों द्वारा गमछा शर्ट का रस्सी बनकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाए। रविवार की सुबह दोनों युवक के शव को बरामद कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बोड़ला के सरकारी अस्पताल भेजा गया।
बेटे ने लाठी से वार कर मां की ली जान, आरोपी गिरफ्तार
2 Sep, 2023 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मामूली विवाद के बाद बेटे ने अपनी मां के सिर पर लाठी से वार दिया, जिससे मौके पर ही मां की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पास के जंगल मे छुप गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को जंगल से किया गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
मामला मरवाही थानाक्षेत्र के बेलझिरिया गांव का है। जहां पर रहने वाले देवी सिंह खैरवार उम्र 30 साल अपनी मां के साथ रहता था और हर दिन देवी सिंह का विवाद उसकी मां धुन्नी बाई से होता था। कल भी मां-बेटे दोनों में विवाद हुआ और बेटे ने लाठी से मां के सिर पर जोरदार वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की। आरोपी के जंगल में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली। वहां पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फर्जी डिग्री के जरिए इंजीनियर ने नौकरी के लिए दिया आवेदन
2 Sep, 2023 01:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रधान अध्यापक की नौकरी मांगने पहुंचे इंजीनियर आवेदक की डिग्री फर्जी पाई गई। बीएड की डिग्री के दस्तावेज में संदेह होने पर स्कूल प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने जांच कर न सिर्फ डिग्री को फर्जी पाया बल्कि जिले में इसी तरह फर्जी डिग्री बांटने वाले रैकेट का भी खुलासा किया।
इस रैकेट में एक कम्प्यूटर सेंटर चलाने वाले सदस्य को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा रैकेट के इस सदस्य के माध्यम से जिले में और भी लोगों को इसी तरह फर्जी डिग्री बांटी है। फर्जी डिग्री बनाने के इस धंधे में शामिल रैकेट का नेटवर्क जिले से बाहर तक जुड़े होने की आशंका है। इस मामले में पूछताछ की जा रही है।
4 सिंतबर के बाद छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज
2 Sep, 2023 01:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार चार सितंबर से प्रदेश में अच्छी बारिश शुरू होने के आसार है। साथ ही तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। विभाग के अनुसार शनिवार व रविवार को तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है और हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।
शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। इसी प्रकार बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार नहीं है,लेकिन उसके बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और अच्छी बारिश की उम्मीद बनी हुई है।
25 वर्षों बाद बनी ऐसी स्थिति
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस प्रकार की स्थिति लगभग 25 वर्ष पहले प्रदेश में बनी थी, जब सावन लगभग सूखा रहा और सावन माह में भी लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। इस वर्ष भी मानसून ब्रेक के चलते अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी बनी हुई है और उमस भी बढ़ी है। मानसूनी ब्रेक ने किसानों की चिंताएं भी बढ़ा दी है। प्रदेश में एक जून से लेकर 29 अगस्त तक की स्थिति में सामान्य से 19 फीसद कम बारिश हुई है। इसमें बीजापुर जिले में सर्वाधिक और सरगुजा जिले में सबसे कम बारिश हुई है।
बारिश ने दिलाई उमस से राहत
सुबह की तपिश के बाद दोपहर को रायपुर में मौसम का मिजाज फिर से बदला और कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। इसके चलते मुख्य मार्गों के साथ ही गली मुहल्लों में भी जलभराव की स्थिति रही। बारिश के चलते उमस से राहत मिली।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।
रायपुर जिले में 901.9 मिमी बारिश
रायपुर जिले में एक जून से लेकर 29 अगस्त तक 901.9 मिमी बारिश हुई है। यह बारिश सामान्य की तुलना में 10 फीसद ज्यादा है। सामान्य रूप से रायपुर जिले में 29 अगस्त तक 820.7 मिमी बारिश होनी थी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष रायपुर जिले में काफी ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अभी अच्छी बारिश भी होनी है। प्रदेश में अभी तक 736.2 मिमी बारिश हुई है,जो सामान्य से 19 फीसद कम है।
25-30 किमी में दौड़ेगी लाइट मेट्रो
2 Sep, 2023 01:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर लाइट मेट्रो चलाने की तैयारी की जा रही है। यह ट्रेन शहर में 25-30 किमी की रफ्तार में चलाई जाएगी। जिसमें लगभग 400-500 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना जताई जा रही है। इस संदर्भ में आयोजित की गई प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि बीते दिनों रसिया की राजधानी मास्को में अंतरराष्ट्रीय परिवहन संगोष्ठी में शहर में सुव्यवस्थित यातायात और पार्किंग की समस्या को लेकर चर्चा की गई। जिसमें लाइट मेट्रो ट्रेन चलाने पर रुस और जापान द्वारा निवेश पर सहमति जताई गई है।
वहीं, दो से तीन महीनों में दोनों ही जगहों से डेलीगेड्स के यहां आने की संभावना है, जिसके बाद इसके प्रस्ताव पर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। वहीं, इसका संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का काम एजेंसियों द्वारा किया जाएगा। साथ ही इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद सरकार सहित निगम को भी कुल मुनाफे में से 15-20 प्रतिशत तक की आय होने की संभावना है।
लीज पर दिए जाएंगे स्टेशन
मास्को में लाइट मेट्रो ट्रेन का परिचालन पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) पद्धति पर इसका परिचालन किया जाता है। जिसमें स्टेशनों को लीज पर दिया जाता है और इससे होने वाली कमाई से शासन से लेकर संचालन एजेंसी को भी फायदा होता है। इसी तर्ज पर रायपुर में भी लाइट ट्रेन का संचालन किया जाएगा और स्टेशनों को लीज पर दिया जाएगा। जिसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
नया रायपुर या फिर दुर्ग तक संभावना
अभी इसके संचालन के लिए रूट नहीं तय किया गया है, अभी सिर्फ यह शुरूआती स्टेज पर है। लेकिन शहर सरकार द्वारा इसका संचालन रायपुर से नवा रायपुर या फिर दुर्ग तक करने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह से यहां के लोगों को सुगम यातायात की सुविधा के साथ ही पार्किंग की समस्या से भी निजात मिलने की संभावना जताई जा रही है।
राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को राहुल गांधी करेंगे संबोधित
2 Sep, 2023 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के महासम्मेलन में पूरे छत्तीसगढ़ के युवा मितान नवा रायपुर में जुटेंगे। सांसद राहुल गांधी क्लब के सदस्यों को संबोधित करेंगे। युवाओं में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। चाहे राशन कार्ड बनवाना हों, जाति प्रमाण पत्र बनवाना हो या आय प्रमाण पत्र, लोग सीधे क्लब के सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं और उनका काम सहजता से हो रहा है। उत्साही युवा शासन की योजनाओं में भागीदारी करने लोगों से अपील कर रहे हैं। उन्हें योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक अब तक प्रदेश में 13 हजार 242 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जा चुके हैं। अब तक तीन लाख 22 हजार 770 युवा इसमें सदस्य के रूप में शामिल हो चुके हैं। इसका उद्देश्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसके लिए हर तिमाही शासन द्वारा ऐसे क्लबों को खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। कम से कम 15 हजार रुपये व्यय का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाता है। वैसे ही अगली तिमाही के लिए राशि जारी कर दी जाती है।
अब तक इन क्लबों के लिए 132 करोड़ रुपए आबंटित किए जा चुके हैं। अब तक इन क्लबों द्वारा दो लाख सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेल गतिविधियां हो चुकी है। सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी काफी किया है। पौधरोपण के माध्यम से हरीतिमा का दायरा बढ़ाने का काम सबसे ज्यादा हुआ है। प्रदेश में जो छत्तीसगढ़िया ओलंपिक हुए उनमें भी क्लब के सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा। लगभग 25 लाख लोगों ने इन खेलों में हिस्सा लिया है।
साइंस कालेज बिलासपुर के छात्र ने लगाई फांसी
2 Sep, 2023 01:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सांइस कालेज के छात्र अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तब छोटे भाई ने खिड़की से देखा, तो छात्र की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारकर तालाशी ली।
सांइस कालेज के छात्र अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तब छोटे भाई ने खिड़की से देखा, तो छात्र की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारकर तालाशी ली।
मकान के अन्य कमरे में भी कई छात्र किराए में रहते हैं।वहीं कुछ छात्र रक्षा बंधन मनाने के लिए अपने-अपने घर चले गए हैं। धनेश्वर और उसका छोटा भाई प्रदीप जायसवाल थे। गुरुवार की रात आठ बजे दोनों खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण प्रदीप अपने बड़े भाई धनेश्वर को बताकर बगल के एक कमरे में सोने चला गया। दरवाजा बंद किया फिर कूलर चालू कर सो गया। धनेश्वर भी दरवाजा बंद कर दिया।
शुक्रवार की सुबह सात बजे प्रदीप सोकर कमरे से बाहर निकला तब धनेश्वर का कमरा बंद था। करीब एक घंटे बाद आठ बजे भी धनेश्वर कमरे से बाहर नहीं निकला। इसके बाद प्रदीप दरवाजा खटखटाया व आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद उन्होंने कुर्सी लगाकर खिड़की से झांककर देखा तो, धनेश्वर का शव फांसी के फंदे में लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों के साथ सरकंडा पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। दरवाजा को तोड़कर कमरे के भीतर प्रवेश किया। इसके बाद मृतक के स्वजन को जानकारी दी गई। स्वजन के आने के बाद शव को फंदे से उताकर सिम्स भेजा गया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया गया।
रायगढ़ के छाला एसईसीएल में पदस्थ हैं पिता मृतक के पिता रायगढ़ के छाला एसईसीएल में पदस्थ हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वे बिलासपुर पहुंचे।
पुलिस की टीम स्वजन का बयान दर्ज किया। हालंकि आत्महत्या की वजह के बारे में वे कुछ नहीं बता पाए। स्वजन ने पुलिस को बताया कि धनेश्वर पढ़ने-लिखने में अच्छा था। वह कभी भी कोई परेशानी के बारे में नहीं बताया था।
सुसाइड नोट में ये लिखा है छात्र ने
सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे माफ करना अम्मा, पापा। छोटू आई लव यू। मैं किसी के भी वजह से यह कदम नहीं उठाया हूं। बस थक गया हूं पढ़ाई से। अब नहीं होगा मुझसे। सरकंडा पुलिस सुसाइड नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
स्कार्प से लगाई फांसी
घटना की रात धनेश्वर अपने बिस्तर के ऊपर कुर्सी रखा। उसके ऊपर चढ़कर स्कार्प को पंखे में बांधकर फंदा बनाया और लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतक के मोबाइल से काल डीटेल भी खंगाल रही है।
22.81 लाख का गबन करने वाले फर्जी बीमा एजेंट को तीन वर्ष की कैद
1 Sep, 2023 08:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । भारतीय जीवन बीमा निगम के हितग्राहियों का 22 लाख 81 हजार 705 रुपए गबन करने वाले बीमा एजेंट भवानी शंकर तिवारी को कोर्ट ने तीन वर्ष की कैद और 2.60 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर आरोपित को छह माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक रजत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुंगेली निवासी उमा तिवारी को भारतीय जीवन बीमा निगम(एलआइसी) द्वारा एजेंसी दी गई थी, लेकिन उसका पुत्र भवानी शंकर तिवारी बिना अनुमति के फर्जी तरीके से बीमा एजेंट का काम करता था। हितग्राहियों से बीमा प्रीमियम का पैसा लेने के बाद वह खर्च कर देता था। यह सिलसिला 2010 से 2012 के बीच चलता रहा।
किश्त की रकम और प्रीमियम की राशि 22.81 लाख रूपये जमा नहीं होने पर नोटिस जारी होने पर इसकी जानकारी हितग्राहियों और बीमा कंपनी को हुई। इसकी सूचना मिलने पर सीबीआई ने 20 मार्च 2015 को मामले में एफआइआर दर्ज किया। इस पूरे प्रकरण की जांच करने के बाद 29 दिसंबर 2017 को आरोपित के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया।12 मार्च 2018 को आरोप तय होने के बाद सीबीआई कोर्ट में इसकी सुनवाई शुरू हुई। आखिरकार कोर्ट ने आरोपित के खिलाफ पेश किए गए ठोस सुबूत और गवाहों के बयान के आधार पर सजा सुनाई।
शाह-राहुल रायपुर में एक-दूसरे पर साधेंगे निशाना, 2 सितंबर को भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों का होगा जमावड़ा
1 Sep, 2023 11:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो सितंबर को एक साथ राजधानी रायपुर में सभा करेंगे। शाह रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे। वहीं, राहुल गांधी नया रायपुर के मेला मैदान में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले पहली बार ऐसा हो रहा है कि शाह और राहुल एक ही दिन 30 किलोमीटर की दूरी पर एक दूसरे पर निशाना साधेंगे।
70 दिनों के भीतर चौथी बार शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। शाह अपने साथ कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए बनाया गया ''आरोप पत्र'' लेकर आएंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो आरोप पत्र को तीन भागों में बांटा गया है। इसमें कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, विफलता और वादाखिलाफी शामिल हैं। आरोप पत्र समिति ने एक महीने पहले शाह को आरोपों का पुलिंदा दे दिया था। शाह की टीम ने इसका प्रिंट दिल्ली में कराया है और उसे गोपनीय रखा है।
ये होंगे आरोप पत्र के प्रमुख मुद्दे
भ्रष्टाचार: भाजपा कोल घोटाले, शराब, महादेव एप के जरिए सट्टे की कार्रवाई के सहारे कांग्रेस सरकार को घेरेगी।
विफलता: इनमें ऐसी योजनाएं जो कि बाधित हुई हैं, जैसे पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन समेत गोठान- किसानों की दुर्दशा, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था आदि शामिल हैं।
वादाखिलाफी: प्रदेश में शराबबंदी, अनियमित कर्मियों को नियमित करने का वादा आदि पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी है।
प्रदेशभर के युवाओं से संवाद करेंगे राहुल
राहुल गांधी प्रदेशभर के युवाओं से संवाद करेंगे। बस्तर से लेकर सरगुजा तक युवाओं को नवा रायपुर लाने के लिए कांग्रेस संगठन ने तैयारी की है। युवाओं की बड़ी संख्या को देखते हुए नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में तैयारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद दीपक बैज के नेतृत्व में राहुल गांधी का पहला कार्यक्रम होने जा रहा है।
बिलासपुर पहुंचने पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत
1 Sep, 2023 11:28 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होगी मुख्य अतिथि।राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ होगा समारोह, राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू भी रहेंगी साथ। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के हेलीपेड में पंहुचा राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर।
बिलासपुर पहुंचने पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत
राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु आज एक दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंची। पंडित सुन्दर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी हेलीपेड पर राष्ट्रपति का स्वागत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने किया। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, नगर निगम के महापौर रामशरण यादव, कलेक्ट संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने भी राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।
दो पायलटिंग हेलीकॉप्टर साथ, कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर से उतरकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रतनपुर मां महामाया के दर्शन करने रवाना होंगी। दीक्षा समारोह स्थल पर मेधावियों के पहुंचने का सिलसिला कुछ ही क्षणों में प्रारंभ। राष्ट्रपति के हाथों पीएचडी की उपाधि और स्वर्ण मंडित पदक प्राप्त करने मेधावियों और शोधार्थियों में जबरदस्त उत्साह सुबह 11:49 बजे राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ होगा समारोह, राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू भी रहेंगी साथ आदिशक्ति मां महामाया के दिव्य स्वरूप की दर्शन करेंगी राष्ट्रपति, मंदिर में चाक चौबंध सुरक्षा, दोपहर 12:00 बजे तक भक्तों को प्रवेश नहीं सीयू के पहुंच मार्ग के चौक-चौराहों में 12 सौ जवान करेंगे सुरक्षा राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के शहर आगमन पर बिलासपुर पुलिस की दो सौ से अधिक महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले सभी मार्गों में 12 सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
एसपी संतोष कुमार सिंह ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के आगमन पर पुलिस प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई है। निर्धारित समय पर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने तय जगह पर तैनात रहेंगे, जो आने जाने वाले राहगिरों पर नजर रखेंगे। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
राष्ट्रपति की सुरक्षा में दो सौ से अधिक महिला पुलिस रहेंगी तैनात,यातायात पुलिस का रुट चार्ट जारी
यातायात पुलिस ने अलग से रुट चार्ट जारी की है। रायपुर से कटघोरा जाने के लिए पेंड्री बाइपास चौक से गुंबर पेट्रोल पंप लालखदान तोरवा मोपका होते हुए तिराहा जांजी से मोहरा, सेलर, डंगनिया रास्ते से जाएंगे। कोरबा कटघोरा से रातनपुर जाने वाली वाहनें जांजी-सेलर मोड़ से जाली, भांड़ी, सेलर, डंगनिया, मोहरा, जांजी, मोपका, तोरवा लालखदान, गुंबर पेट्रोल पंप, से पेंड्रीडीह बाइपास रोड से जाएंगी।
वहीं तखतपुर-कोटा से सकरी रतनपुर होकर कटघोरा, कोरबा जाने वाली वाहनें सकरी बाइपास से उसलापुर मंगला, रिंग रोड, रेलवे क्षेत्र तोरवा, मोपका तिराहा से होकर जाएंगी। इसी प्रकार पेंड्रा-केंदा मार्ग से कटघोरा की ओर जाने वाली वाहनें सिल्ली मोड से पाली होते हुए नेशनल हाइवे से जाएंगी। कोरबा-कटघोरा से रतनपुर सकरी होकर तखतपुर, कोटा जाने वाली वाहने जाली मोड से मोपका, तोरवा, रेलवे, मंगला, रिंग रोड उसलापुर से होकर जाएंगी। साथ ही पेंड्रा-केंदा मार्ग से रतनपुर से बिलासपुर, रायपुर, जांजगीर जाने वाली वाहनें महामाया चौक रतनपुर से रेस्ट हाउस रोड जाली मोड़, भाड़ी, सेलर, जांजी से मोपका होकर शहर प्रवेश करेंगी। बिलासपुर शहर से रतनपुर जाने वाली वाहनें महामाया चौक से सरकंडा मोपका रोड, जांजी मोड़, सेलर, भाड़ी, जाली मोड़ होकर रेस्ट हाऊस रतनपुर से जाएंगी।
रीपा की आजीविका गतिविधियों से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास
31 Aug, 2023 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महासमुंद : राज्य सरकार महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के माध्यम से महिलाओं व युवाओं को रोजगार के साथ ही उद्यमियों को अवसर देने का काम कर रही है। शासन के इन प्रयासों से लोग आर्थिक रूप सशक्त हो रहे हैं। रीपा में स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता के अनुरूप व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर व सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आजीविका मूलक गतिविधियों से पर्याप्त रोजगार भी सृजित हो रहे हैं। जिले के बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम सिरपुर की कस्तूरबा महिला स्व सहायता समूह दोना पत्तल व्यवसाय कर अपने उद्यमी बनने का सपना साकार कर रहे हैं। रीपा से जुड़कर अपने आकांक्षाओं को हासिल कर महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर कदम रख रहे हैं।
कस्तूरबा महिला स्व सहायता समूह में 10 सदस्य है। वे बताते है कि रीपा से जुड़कर जो हमें मिला है, उसकी तलाश हमें बरसो से थी। इससे पहले हम में से कोई कृषि कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करते थे तो कोई मजदूरी कार्य कर। रीपा के अंतर्गत दोना पत्तल मशीन स्थापित कर हमें इस व्यवसाय से जोड़कर सरकार हमारी आर्थिक स्थिति को सुधारने का काम कर रहे है। इस कार्य से हमारा आत्मविश्वास और बढ़ा है। महिला सदस्यों ने बताया कि अब तक वे 3000 नग दोना एवं 5000 नग पत्तल का उत्पादन कर चुके है। जिसमें से 64 हजार रुपए का दोना व पत्तल विक्रय कर प्रति सदस्य 5-6 हजार रुपए मासिक आय अर्जित कर चुके हैं। समिति के सदस्यों का कहना है कि रीपा के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है। ग्रामीण युवक-युवतियों को नए कौशल सीखने का अवसर मिल रहा है एवं अन्य युवाओं के लिए यह प्रेरणादायी भी साबित हो रही है। सदस्यों ने इस पहल के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।
स्वीप कार्यक्रमों में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान
31 Aug, 2023 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ के तहत कोटा ब्लॉक के सीएसआर महाविद्यालय पीपरतराई के विद्यार्थियों द्वारा मसाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में महाविद्यालय के नवप्रवेशित एवं सीनियर विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ओजस्वी नारों के माध्यम से पूरे ग्रामवासियों के घर-घर जाकर मतदान के महत्व को बताया तथा सभी को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर डी.एन. शर्मा द्वारा मसाल जलाकर किया गया। रैली में महाविद्यालय के स्टाफ सूरज सोनकर, आकाश गुप्ता, नरेन्द्र टोडर, राकेश डोरे, रंजीत गिलहरे, जूही चौहान व कविता पाटकर तथा दामिनी मिरी व एनएसएस दल प्रमुख आशीष कुमार व अन्य कार्यकर्ता तथा समस्त विद्यार्थियों व पीपरतराई के युवाओं व ग्रामवासियों ने मिलकर रैली को सफल किया। शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्लोगन सहित स्टिकर प्रतियोगिता आयोजित की गई।