छत्तीसगढ़ (ऑर्काइव)
भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल का नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया आतिशी स्वागत
11 Oct, 2023 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में महज चंद दिन ही बचे है, ऐसे में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी चुनावी रण में विजय का तिलक करने अपने योग्य प्रत्याशियों का नाम घोषित कर चुकी है। पूर्व मंत्री भाजपा के कद्दावर नेता एवं बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के आज देर शाम बिलासपुर पहुंचने पर महाराणा प्रताप चौक से उनके राजेन्द्र नगर स्थित निवास कार्यालय तक जगह-जगह जोशीला एवं आतिशी स्वागत किया गया।
बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पर पार्टी ने भरोसा जताया है, जिससे कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्षाेल्लास का माहौल है।
जैसे ही अग्रवाल की गाड़ी महाराणा प्रताप चौक पहुंची वहां बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं, ढोल-तासे के साथ आतिशी स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश एवं उमंग देखते ही बनता था, वे अग्रवाल के समर्थन में पूरे समय नारे लगाते रहे।
स्वागत रैली के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बिलासपुर प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर की जनता उन्हें पुन: सेवा का अवसर देती है तो मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता शहर की शांति, सुरक्षा, विकास और सौहाद्र पूर्ण वातावरण सुनिश्चित करते हुए प्रगति का मार्ग बहाल करना होगा।
महाराणा प्रताप चौक से लेकर उनके निवास कार्यालय तक उनके समर्थकों के अलावा बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक विभिन्न समाजिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी एवं युवा वर्ग मौजूद रहा।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, गुलशन ऋ़षि, अजीत सिंह भोगल, लक्ष्मीनारायण कश्यप, अमित चतुर्वेदी, राजेश भंडारी, प्रवीण दुबे, वैभव गुप्ता, अरूण लास्कर, नवीन उभरानी, पंकज जायसवाल, श्रीमती चंदना गोस्वामी, श्रीमती प्रतिभा मिश्रा, मिनाक्षी यादव, मनीष अग्रवाल, किशोर राय, महेश चन्द्रिकापुरे, जुगलकिशोर अग्रवाल, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, निखिल केशरवानी, रोशन सिंह, मोनू रजक, साहिल कश्यप, अभिषेक राज, अशोक मिथुन, श्रीमती शोभा कश्यप, दीपशिखा यादव, रीना गोस्वामी, राजेश मिश्रा, बंधु मौर्य, मनीष शुक्ला, अरविंद बोलर, श्रीकांत सहार, कमल कौशिक, आशीष तिवारी, अमन सिंह, आशीष मिश्रा, श्रीमती संतोषी देवागंन, श्रीमती सोनम साहू, श्रीमती स्वाति गुप्ता, प्रवीण सेन, अशोक विधानी, उदय मजूमदार, निम्मा जीवनानी, वल्लभ राव, शेखर पाल, दीपक सिंह, नितिन छाबड़ा, मोनू बाजपेयी, अमर निर्णेजक, देवाशिश दत्ता, राहुल श्रीमती जयश्री चौकसे, श्रीमती रजनी यादव, श्रीमती लोकेश्वरी राठौर, श्रीमती योगिता सिंह, रमेश ललवानी, विजय ताम्रकार, चंद्रप्रकाश मिश्रा, प्रवीण तिवारी, डी.के. साहू, ऋषभ चतुर्वेदी, केतन सिंह, विवेक ताम्रकार, महर्षि बाजपेयी, अंचल दुब, सुजीत ताम्रकार, श्रीमती कंचन दूसेजा, श्रीमती शैल कश्यप, श्रीमती गंगा साह, विजय सिंह, संदीप दास, प्रकाश यादव हरि गुरूंग, मुकेश राव, आदर्श बेरिया, राहुल महंती, श्रीमती मनीषा नंदी, श्रीमती करूणा यादव, श्रीमती किर्ती झा समेत अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
चुनाव आयोग ने दो कलेक्टर व तीन एसपी को हटाया, प्रभार से मुक्त होने का दिया आदेश, तीन नामों का पैनल मंगाया
11 Oct, 2023 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । निर्वाचन आयोग ने बुधवार शाम छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया है। हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा शामिल हैं। वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा शामिल हैं।इसके अलावा चुनाव आयोग ने दो एडिशन एसपी को भी हटा दिया है। इनमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव शामिल हैं। हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को सौंपने कहा है।
आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों में दिलचस्पी न लेना बताया
हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को सौंपने कहा है। आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों मे दिलचस्पी न लेना लिखा है। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों को पेनल मंगाया है। उसमें से किसी एक नाम पर टिक लगाकर कलेक्टर, एसपी की नियुक्ति होगी।
बच्चों को दशहरा, दिवाली और शीतकालीन पर इतने दिनों का मिलेगा अवकाश, कुल 64 दिन बंद रहेंगे स्कूल
11 Oct, 2023 07:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । राज्य सरकार ने शिक्षण सत्र 2023-24 के लिए दशहरा, दिवाली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए आदेश जारी कर दिया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) की तरफ से भेजे गए स्कूल छुट्टी के प्रस्ताव पर स्कूल शिक्षा विभाग ने मुहर लगा दी है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक दशहरा, दिवाली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन के लिए कुल 64 दिन छुट्टी रहेगी। इसमें छह दिन दशहरा, छह दिन दिवाली, छह दिन शीतकालीन और 45 दिन ग्रीष्मकालीन अवकाश शामिल है।
रायपुर पहुंचे भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम में होंगे शामिल, नए वोटर्स से करेंगे संवाद
11 Oct, 2023 06:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । भारतीय जनता युवा माेर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। सीजीपीएससी घोटाले पर सूर्या ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में इस तरह का घोटाला नहीं है। अभी तक भाजयुमो के युवा सीएम हाउस का घेराव कर रहे थे मगर अब भाजपा की सरकार बनेगी और भाजपा सीएम हाउस के अंदर जाएगी। रायपुर पहुंचे भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम में होंगे शामिल, नए वोटर्स से करेंगे संवादरायपुर पहुंचे भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम में होंगे शामिल,
नए वोटर्स से करेंगे संवाद
पिछली बार भी युवाओं के मुद्दों को उठाकर उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश की थी। उसका प्रतिफल हाईकोर्ट से हमें मिला। इजरायल और हमास के बीच हुए युद्ध को लेकर सूर्या ने कहा कि हमास एक आतंकवादी संगठन है। पूरा विश्व एकजुट होकर हमास के टेरर अटैक की निंदा कर रहा है। ऐसे संदर्भ में भी कांग्रेस पार्टी अपने सीडब्ल्यूसी के रेजोल्यूशन में, अपने वोट बैंक पालिटिक्स की वजह से इसकी निंदा नहीं कर पा रही है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भाजयुमो के परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को रायपुर पहुंचे। तेजस्वी सूर्या का रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तेजस्वी सूर्या सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, भाजपा कार्यालय में परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के बाद वे कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे। इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रवास पर 11 अक्टूबर को आ रहे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के "परिवर्तन उद्घोष" कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के साथ मिलकर बैठक की।
तेजस्वी सूर्या भाजपा के जिला व मंडल कार्यकर्ताओं करेंगे मुलाकात
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यलय में हुई बैठक में वैभव सिंह ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी जिला व मंडल कार्यकर्ताओं को अब मिलकर भाजपा की सरकार बनानी है। तेजस्वी सूर्या कार्यकर्ताओं से मिलने आ रहे हैं जो दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत करते हैं। विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा की मुख्य भूमिका होगी। तेजस्वी सूर्या के इस कार्यकम्र से चुनावी बिगुल बज जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम तीन सत्र में होगा। उद्घटान सत्र, चुनाव में भाजयुमो की भूमिका और नया भारत का विषय रहेगा। इस पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत सात राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से मिलने को आतुर है।प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है।
दुर्ग में डेंगू का कहर जारी, पीड़िता की प्रसव के दौरान मौत
11 Oct, 2023 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कैंप-एक भिलाई निवासी डेंगू पीड़िता की एम्स रायपुर में प्रसव के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रसूता की मौत अत्यधिक रक्त स्राव की वजह से हुई है। दूसरी ओर दुर्ग-भिलाई में डेंगू के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को डेंगू एलिजा पाजिटिव के पांच नए प्रकरण मिले। दुर्ग-भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप अब भी जारी है।
जानकारी के मुताबिक कैंप-एक भिलाई जलेबी चौक निवासी देवेश गुप्ता की पत्नी बिंदु कुमारी गुप्ता (39) की नौ अक्टूबर को एम्स रायपुर में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला गर्भवती थी और उसे बुखार था। महिला की दो अक्टूबर को जांच कराई गई, जिसमें उसे डेंगू से पीड़ित होना पाया गया। चार अक्टूबर को उसे भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से छह अक्टूबर को एम्स रायपुर रेफर किया गया। नौ अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जिला मलेरिया अधिकारी डा. ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि बिंदु का एलिजा टेस्ट निगेटिव था। इस कारण उसकी मौत डेंगू से नहीं हुई है। उनके मुताबिक प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से मृत्यु हुई है।
नौ मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती
मंगलवार को डेंगू एलिजा पाजिटिव के पांच नए प्रकरण मिले। इसमें मालवीय नगर दुर्ग से एक, उतई से एक, भिलाई-तीन से एक, वैशाली नगर से एक व स्टेशन मरोदा से एक मरीज शामिल है। वर्तमान में नौ मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
मंगलवार को जिन क्षेत्रों में नए मरीज मिले हैं, उनमें नगर निगम भिलाई, चरोदा, रिसाली, जनस्वास्थ्य विभाग भिलाई इस्पात संयंत्र व नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफास का छिड़काव किया गया। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा. जेपी मेश्राम के अनुसार डेंगू नियंत्रण व रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में टीम द्वारा कुल 1,31,093 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है।
बदला मौसम का मिजाज, सुबह-रात हल्की ठंड तो दोपहर में तेज धूप
11 Oct, 2023 11:23 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है और अब मौसम शुष्क रहने लगा है। मौसम विभाग का भी कहना है कि आने वाले पांच दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, उसके बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और न्यूनतम तापमान गिरने से हल्की ठंड भी थोड़ी बढ़ेगी।
मानसून की विदाई होते ही अब मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है और दोपहर को तेज धूप लगने लगी है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते सुबह-सुबह और देर रात हल्की ठंड भी है। साथ ही अब दिन भी छोटी होने लगी है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।
अक्टूबर आखिरी हफ्ते से बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब दिन छोटी होने लगी है और रातें ज्यादा लंबी है। इसके साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव भी नहीं है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भाजयुमो के परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम में होंगे शामिल
11 Oct, 2023 11:20 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भाजयुमो के परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को रायपुर पहुंचे। तेजस्वी सूर्या का रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तेजस्वी सूर्या सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, भाजपा कार्यालय में परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के बाद वे कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे।
इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रवास पर 11 अक्टूबर को आ रहे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के "परिवर्तन उद्घोष" कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के साथ मिलकर बैठक की।
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यलय में हुई बैठक में वैभव सिंह ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी जिला व मंडल कार्यकर्ताओं को अब मिलकर भाजपा की सरकार बनानी है। तेजस्वी सूर्या कार्यकर्ताओं से मिलने आ रहे हैं जो दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत करते हैं। विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा की मुख्य भूमिका होगी। तेजस्वी सूर्या के इस कार्यकम्र से चुनावी बिगुल बज जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम तीन सत्र में होगा। उद्घटान सत्र, चुनाव में भाजयुमो की भूमिका और नया भारत का विषय रहेगा। इस पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष समेत सात राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से मिलने को आतुर है।प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है।
पीआरएसयू प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज
11 Oct, 2023 11:13 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करने का 11 अक्टूबर को अंतिम दिन है। विश्वविद्यालय में आठ वर्ष बाद 49 नियमित पदों पर भर्ती हो रही है। विश्वविद्यालय के अलग-अलग 24 विभागों में नियमित प्राध्यापकों की भर्ती होनी है। 49 पदों में प्रोफेसर के आठ, एसोसिएट प्रोफेसर के 22 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 19 पद हैं। पिछली बार पीआरएसयू में शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए 2015 में विज्ञापन जारी हुआ था। आवेदन भी मंगाए गए थे, लेकिन बाद में भर्ती रद्द हो गई थी।
वर्तमान में विश्वविद्यालय में 223 स्वीकृत शैक्षणिक पद हैं। इनमें से 104 पद भरे हैं, जबकि 119 खाली हैं। विश्वविद्यालय में लगातार हर वर्ष प्रोफेसर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नई भर्ती नहीं होने के कारण अध्ययन-अध्यापन में भी इसका असर पड़ रहा है। बहुत सारे विभाग ऐसे हैं जहां पर आधे से ज्यादा सीटें खाली हैं। साइंस और मैथ्स को छोड़कर आर्ट्स के बहुत सारे विषयों में सीटें नहीं भरी हैं। भर्ती से संबंधित दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
इन विभागों में होगी भर्ती
भूगोल, समाज शास्त्र, इतिहास, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति और पुरातत्व, कंप्यूटर साइंस, साहित्य और भाषा अर्थशास्त्र, फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स, फिलासफी एंड योगा, इलेक्ट्रानिक्स एंड फोटोनिक्स, आप्टोइलेक्ट्रानिक्स एंड लेजर टेक्नोलाजी, बायो साइंस, एमबीए, बायो टेक्नोलाजी, मैथ्स, फार्मेसी, एंथ्रोपोलाजी, ला, रीजनल स्टडीज, जियोलाजी, सेंटर फार बेसिक साइंस, हिंदी, साइंस, लाइब्रेरी इंफार्मेशन और स्टेटिस्टिक्स विषय के लिए भर्ती की जाएगी।
दो वाहनों से 63 लाख के सोने-चांदी के आभूषण जब्त, पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
10 Oct, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महासमुंद । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतरराज्यीय सीमा पर वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई है। जिले की कोमाखान पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा ग्राम टेमरी के पास दो वाहनों से सोने-चांदी के आभूषण जब्त किया हैं। साथ ही रायपुर के दो व ओडिशा के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने रायपुर के दो संदेही से 37 किलोग्राम और 92 प्रतिशत शुद्ध व पियोर चांदी 21.275 किलोग्राम और ओडिशा के तीन संदेही से 912 ग्राम सोने के व 11.149 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किया है। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई ने बताया कि कोमाखान थाना क्षेत्र के अंतरराज्यीय चेक पोस्ट टेमरी नाका के पास टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी खरियार रोड ओडिशा की तरफ से एक वैन छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। वैन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। कार में दो व्यक्ति बैठे सवार थे, जिससे पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर टीम ने पीछे डिक्की में रखे हुए बैग की तलाशी ली, जिसमें चांदी के आभूषण थे। आभूषण का वजन करीब 37.600 कि.ग्रा. है, जिसकी कीमत 23 लाख रुपये आंकी गई है। इसके बाद टीम ने संतोषी नगर गौसिया मंदिर के पीछे वार्ड क्रमांक 58 थाना टिकरापारा रायपुर निवासी मोहम्मत इस्लाम पिता मोहम्मत रोशन (34) और सत्यम विहार कालोनी खल्लारी मंदिर के पास के निवासी देवेन्द्र कुमार झारखरिया पिता विजय कुमार झारखरिया (32) हिरासत में लिया।
तीन संदेहियों से 40 लाख के आभूषण बरामद
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फार्चुनर कार क्रमांक में सवार ग्राम अमठा थाना केलामुण्डा जिला कलाहांडी ओडिशा निवासी शंषुराम पटेल पिता माधव पटेल (40), राजाखरियार, थाना राजा खरियार जिला नुआपाड़ा ओडिशा निवासी ब्रजमोहन पिता देवराज मेहर (48) एवं ग्राम चार बहाल थाना जुनागढ़ जिला कालाहंडी ओडिशा मलय कुमार पिता नलीनी रंजन पण्डा (51) को हिरासत में लिया है। ये लोग ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे थे। चेक पोस्ट टेमरीनाका के पास उनके कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान सोने चांदी के टूटे-फूटे 11.149 किलोग्राम जेवरात और नगदी रकम एक लाख रुपये मिले। जब्त आभूषण की कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है।
छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा आयुष्मान योजना का लाभ, जानिए जमीनी हकीकत
10 Oct, 2023 12:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी अस्पतालों में करीब एक माह से मरीजों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आयुष्मान योजना का सर्वर बंद होने से यह सेवा बंद है, जिसके कारण अस्पतालों में एक भी हितग्राही का नया कार्ड नहीं बन पा रहा है। सर्वर नहीं चलने से मरीजों के इलाज का डाटा अपलोड कर राशि का क्लेम अस्पताल संचालक नहीं कर पा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है कि आयुष्मान का पोर्टल बदला गया है। ऐसा लगातार निश्चित अंतराल में हो रहा है। अब तक दो से तीन बार पोर्टल बदला जा चुका है, जिससे लोगों के साथ ही अस्पताल और सेंटर संचालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आयुष्मान योजना में पांच लाख तक का निश्शुल्क इलाज
आयुष्मान योजना में एपीएल परिवार को 50 हजार तक तथा बीपीएल कार्डधारक परिवार को पांच लाख तक निश्शुल्क इलाज मिलता है। आपात स्थिति में फंस रहे मरीज प्रदेश में राशन कार्ड के जरिए अस्पतालों में हितग्राहियों का पंजीयन करवाने की व्यवस्था की गई है।
वहीं, च्वाइस सेंटरों में भी मरीज भर्ती होने के बाद पंजीयन के लिए जाते हैं। लेकिन आपात स्थिति में आ रहे मरीजों का न तो पंजीयन ही हो पा रहा है और न ही आनलाइन कार्ड मिल पा रहा है। स्कैन कर मेल से भेज रहे फाइल आंबेडकर अस्पताल में डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के इलाज के सारे दस्तावेज स्कैन कर मेल के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास भेजा जा रहा है। इससे कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंबेडकर अस्पताल में पदस्थ आयुष्मान योजना के एक कर्मचारी ने बताया कि रोजाना 250 से 300 मरीजों का डाटा स्कैन कर भेजा जा रहा है। मरीजों के दस्तावेज जमा किए जा रहे हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को टेस्ट कराने में परेशानी आ रही है। निजी अस्पतालों में स्थिति काफी खराब है। मरीजों से इलाज के बदले पूरी राशि ली जा रही है। डा. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता बीमा एंव आयुष्मान योजना के स्टेट नोडल अधिकारी केआर सोनवानी ने कहा, सर्वर में समस्या है, जिसे यहां से ठीक नहीं कराया जा सकता है। केंद्रीय टीम द्वारा सारी प्रक्रिया की जा रही है। लगातार आ रही समस्याओं की जानकारी रोजाना दी जा रही है। कब तक ठीक होगा, यह कह पाना मुश्किल है।
शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में नहीं होगा बदलाव
10 Oct, 2023 12:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई रेखा रक्सौल, डाल्टनगंज, कांकेर, रामागुंडम, बीजापुर और वेंगुरला से होकर गुजर रही है। प्रदेश में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। यहां मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पांचों संभागों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। वहीं तापमान में बदलाव की कोई भी संभावना नहीं है। बीते कुछ दिनों से धूप बढ़ने लगी है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। इससे रात और सुबह-सुबह हल्की ठंड लगना शुरू हो गई है।
प्रदेश में धूप बढ़ने के कारण गर्मी भी बढ़ने लगी है। लोग उमस और गर्मी से काफी परेशान है, लेकिन सुबह के समय में ठंड लगना भी शुरू हो गई है। इससे लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में महीन के आखरी सप्ताह से थोड़ी ठंड बढ़ने की संभावना है।
शादी के बाद बहू को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, मामले की जांच में जुटी पुलिस
10 Oct, 2023 12:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति सास व ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी में नकदी समेत स्कूटी देने के बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुंगेली नाका कुदुदंड निवासी उषा वर्मा पति विवेक वर्मा (25) की 17 अप्रैल 2019 को प्रेम विवाह व सामाजिक रीति रिवाज के साथ विवेक वर्मा पिता कमल किशोर वर्मा तेलीपारा नंदू गेराज गली नंबर तीन सिटी कोतवाली निवासी के साथ राधा कृष्ण मंदिर विद्यानगर में हुई थी।
पति विवेक प्रापर्टी डीलर का काम करता था। पति विवेक वर्मा, सुषमा वर्मा, ससुर कमल किशोर वर्मा, जेठ विकास वर्मा के द्वारा दहेज के नाम पर अपने मायके से दो लाख रुपये व एक्टिवा की मांग की गई थी। इसे पीड़िता द्वारा पूरी की गई थी। इसके बाद भी ससुराल वाले साल 2020 से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करते थे।
12 जनवरी 2023 को पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत की। महिला परामर्श केंद्र में काउंसलिंग हुई। पुलिस की टीम ससुराल वालों को बुलाकर समझाइश दी गई। जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपित ससुराल वालों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
फेयरवेल पार्टी में चाकू के हमले से छात्र घायल
10 Oct, 2023 11:58 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एलसीआइटी कलेज द्वारा रेड डायमंड होटल में आयोजित फेयरवेल पार्टी में छात्रों के दो गुट के बीच जमकर मारपीट हो गई। एक गुट ने चाकू से दूसरे गुट के छात्र पर हमला कर दिया। इससे उस छात्र को गंभीर चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगानगर मंगला निवासी नितिन तिवारी एलसीआइटी कालेज में बीए प्रथम ईयर का छात्र है।
उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि सोमवार को कालेज की फेयरवेल पार्टी कार्यक्रम रेड डायमंड होटल में चल रहा था। सीनियर व जूनियर छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। शाम 4.30 बजे खाना खाकर नितिन अपने दोस्त रिषीत यादव, आयुष चन्द्रवंशी के साथ होटल से निकले। गेट के पास स्वयं सोनकर, अंकित सोनकर, ओम पांडेय, आयुष गोरख अपने अन्य साथियों के साथ खड़े थे।
खाना खाने के समय स्वयं सोनकर के साथ नाचने के दौरान धक्का-मुक्की हुई थी। इसी बात को लेकर अपने अन्य साथियों के साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी और हाथ में रखे चाकू से नितिन के सीने में जानलेवा हमला कर दिया। इस बीच अंकित सोनकर, ओम पांडेय ने हाथ मुक्के से मारपीट की।
बीच बचाव करने आए तो आरोपितों ने रिषीत यादव के साथ भी मारपीट की। इसके अलावा आरोपितों ने समर बोरकर की कार में तोड़फोड़ की। छीनाझपटी में नितिन के गले से सोने की चेन व रिषीत यादव के गले में सोने की चेन व मोबाइल गिर गया।
कलेक्टर पहुंचे धनपुंजी नाका, जांच के लिए निर्देश
10 Oct, 2023 11:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के सोमवार की रात्रि 12 बजे बस्तर जिले के (छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य की) सीमावर्ती धनपुंजी नाका पहुंच कर तैनात वाहन जांच दल की कार्रवाई का अवलोकन किया। उन्होंने वाहनों की सघन जांचकर करने के निर्देश दिए।
साथ ही गुजरने वाले सभी वाहन चालक का नाम, पता, संपर्क नंबर को पंजी में संधारित करते हुए, कहां से आ रहे है और कहां जाना है का पूरा विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने अधिकारियों को देवड़ा मंदिर मार्ग का भी औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत जिले की सभी चाक-चौबंद की जांच करने के लिए कलेक्टर विजय और एसपी मीणा सोमवार की रात शहर के सभी प्रमुख जगहों और पहुंच मार्गों पर तैनात दलों का निरीक्षण में निकले थे।
जिले के दोनों वरिष्ठ अधिकारी ने सभी पहुंच मार्गों में बनाए गए जांच स्थलों का निरीक्षण कर सभी वाहनों की सघन जांच पड़ताल करने के निर्देश ड्यूटी में लगे अधिकारी और जवानों को दिए। उन्होंने गुड्स के आने वाले सामानों और मालवाहक वाहनों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।
शुरू होगा मतदान दलों का प्रशिक्षण
10 Oct, 2023 11:49 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 11 अक्टूबर से मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।
इसके लिए कार्यक्रम विवरण सोमवार को जारी कर दिया गया। जिसके अंतर्गत 11 व 12 अक्टूबर को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-एक को विद्या ज्योति स्कूल जगदलपुर में दोपहर एक बजे से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 13 अक्टूबर को मतदान अधिकारी-दो और मतदान अधिकारी-तीन को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इनको किया जाएगा प्रशिक्षित
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम चरण प्रशिक्षण में 11 अक्टूबर को ही दोपहर एक बजे से नगर पालिक निगम जगदलपुर, नगर पंचायत बस्तर, जनपद पंचायत जगदलपुर और बस्तर के कुल 489 पीठासीन अधिकारी और 848 मतदान अधिकारी-एक को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
12 अक्टूबर को अपरान्ह एक बजे से जनपद पंचायत बकावंड, तोकापाल, दरभा, बास्तानार एवं लोहंडीगुड़ा के कुल 432 पीठासीन अधिकारी और 562 मतदान अधिकारी-एक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 13 अक्टूबर को अपरान्ह एक बजे से जनपद पंचायत तोकापाल, दरभा, बास्तानार, लोहंडीगुड़ा, नगर पंचायत बस्तर, जनपद पंचायत बस्तर एवं बकावंड के कुल 667 मतदान अधिकारी-दो और 564 मतदान अधिकारी-तीन को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
अधिकारी-कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
इसके पश्चात 13 अक्टूबर को ही दोपहर तीन बजे से नगर पालिक निगम जगदलपुर तथा जनपद पंचायत जगदलपुर के कुल 254 मतदान अधिकारी-दो तथा 357 मतदान अधिकारी-तीन को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मतदान दलों के इस प्रथम चरण प्रशिक्षण में कुल 3684 अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित होंगे। प्रशिक्षण में सर्व संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।