छत्तीसगढ़ (ऑर्काइव)
BJP प्रदेश अध्यक्ष साव बोले-सिसोदिया को जमानत नहीं मिलना आप पर तमाचा...
2 Mar, 2023 04:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि यहां भी भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। दिल्ली प्रदेश की भ्रष्ट सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों को उनके कर्मों का परिणाम भुगतना पड़ रहा है। जनता भी इन भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए बेताब है और कानून तो अपना काम कर ही रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि, सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिलना आप के मुंह पर तमाचा है। वहां के मंत्रियों का इस्तीफा भ्रष्टाचार पर भाजपा की जीत है। भाजपा अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली में मनीष सिसोदिया को लेकर हुए घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि, केजरीवाल सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी लगातार लड़ाई लड़ रही है। जिसके फलस्वरूप केजरीवाल सरकार के एक मंत्री सत्येंद्र जैन नौ महीने से जेल की हवा खा रहे हैं और अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री भी गिरफ्तार हुए हैं। आज हुआ इन दोनों भ्रष्ट मंत्रियों का इस्तीफा भाजपा की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की एक बड़ी जीत है। भाजपा लड़ती रहेगी। जनता की आवाज उठाती रहेगी। भ्रष्टाचारी कितना भी चिल्लाए, पर अंत में जीत सत्य की ही होती है।
महिला समूह ने अरारोट पाउडर में सब्जी-हल्दी और पलाश के फूल मिलाकर बनाए रंग...
2 Mar, 2023 04:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुलाल बनाने के लिए अरारोट पाउडर के साथ प्राकृतिक रंगों के अर्क को मिलाया जाता है। चुकंदर से गुलाबी रंग, पालक भाजी से हरा रंग और हल्दी व गेंदा से पीला रंग बनाया जाता है। जिले में बड़ी मात्रा में पाए जाने वाले पलाश के फूलों से नारंगी रंग बनाया जा रहा है।
पिछले दो सालों से कृषि विज्ञान केंद्र से जनजातीय उपयोजना अंतर्गत प्रशिक्षित व वित्तीय सहायता प्राप्त स्व-सहायता समूह की महिलाएं होली पर्व के लिए हर्बल गुलाल का निर्माण कर रही हैं। आज राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कलेक्टर अजीत वसन्त को हर्बल गुलाल और अन्य सामग्री भेट की। अभी तक इन महिलाओं ने करीब दो क्विंटल गुलाल तैयार किया है। जबकि ट्राइफेड रायपुर के आउटलेट में बिक्री के लिए 150 किलो गुलाल भेजा जा चुका है। खास बात यह है कि इस गुलाल को सब्जी-हल्दी और पलाश के फूल के रंग से तैयार किया गया है।
पिछली होली में भी समूहों ने 10 दिन में 45 से 50 हजार का मुनाफा कमाया था। महिला सदस्यों का कहना है कि धान फसल की कटाई के बाद उनके पास रोजगार के अन्य साधन उपलब्ध नही होने से वे घर में खाली रहती थीं। कई महिलाओं के परिवार की जीविका श्रम पर निर्भर है, लेकिन प्रतिदिन काम नहीं मिल पाता था। अब धीरे-धीरे हालत बदल रहे हैं। जिला प्रशासन भी गुलाल के विक्रय में सहयोग कर रहा है। महिलाओं ने बतया कि कृषि विज्ञान केंद्र ने ग्राम पालकी की राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह का चयन किया। उन्हें गुलाल निर्माण की प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित किया गया।
गुलाल बनाने के लिए अरारोट पाउडर के साथ प्राकृतिक रंगों के अर्क को मिलाया जाता है। चुकंदर से गुलाबी रंग, पालक भाजी से हरा रंग और हल्दी व गेंदा से पीला रंग बनाया जाता है। जिले में बड़ी मात्रा में पाए जाने वाले पलाश के फूलों से नारंगी रंग बनाया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि यह गुलाल चेहरे पर लगाने से त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा, बल्कि ठंडकता प्रदान करेगा। यह पूरी तरह से कैमिकल फ्री होने के साथ ही फूलों व सब्जियों से बने होने की वजह से यह त्वचा के लिए लाभदायक है। यह गुलाल शरीर के लिए पूर्णत हानि रहित एवं सभी उम्र के लोगो के उपयोग के लिए है।
तेंदुए की खाल के साथ दो गिरफ्तार...
2 Mar, 2023 04:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पुलिस ने वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जयतु कोर्राम और फूल राम की संलिप्तता के संबंध और तेंदुए का शिकार किए जाने को लेकर जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार रात तेंदुए की खाल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से टीम ने दो खाल बरामद की है। इनकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी कोंडागांव से खाल लेकर बेचने के लिए कांकेर पहुंचे थे। इसी दौरान टीम ने उन्हें बस स्टैंड के बाहर से पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस कोंडागांव में भी तस्करी के लिंक को खंगाल रही है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली कि नरहरपुर रोड पर दो लोग संदिग्ध हालत में खड़े हुए हैं। दोनों तेंदुए की खाल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में है। इस पर पुलिस ने वन परिक्षेत्र अधिकारी को सूचना दी और संयुक्त टीम के साथ बताई गई जगह पर छापा मारा। पुलिस को बताए गए हुलिए के अनुसार, वहां दो लोग मिले। तलाशी के दौरान उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद हो गई। पूछताछ में आरोपियो ने नाम कोंडागांव के मर्दापाल निवासी रैतुराम कोर्राम और तेजू राम कश्यप बताया।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों तेंदुए की खाल कोंडागांव के ग्राम चेमा निवासी जयतु कोर्राम और फूल राम से बेचने के लिए लेकर आए थे। पुलिस ने वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जयतु कोर्राम और फूल राम की संलिप्तता के संबंध और तेंदुए का शिकार किए जाने को लेकर जांच की जा रही है। इस संबंध में कोंडागांव पुलिस को भी सूचना दी गई है।
बीजापुर DMF में नान से बड़ा घोटाला, अमित जोगी ने की ईडी, सीबीआई से जांच की मांग…
2 Mar, 2023 03:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बुधवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे। उन्हें कलेक्ट्रेट पहले ही बेरिकेट्स लगाकर रोक दिया गया। कुछ देर जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे फिर अचानक नारेबाजी करते हुए बेरिकेट्स लांघकर अंदर की तरह पहुंच गए।
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव करने पहुंचे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने बीजापुर में डीएमएफ मद में घोटाले किये जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि वे सीबीआई व ईडी से इसकी जांच की मांग करेंगे।
बुधवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट घेरने निकले थे। उन्हें कलेक्ट्रेट पहले ही बेरिकेट्स लगाकर रोक दिया गया। कुछ देर जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे फिर अचानक नारेबाजी करते हुए बेरिकेट्स लांघकर अंदर की तरह पहुंच गए। इसी बीच पुलिस जवानों और जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के में थोड़ी झड़प भी हुई। अमित जोगी ने शासन प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजापुर में डीएमएफ मद में नान से बड़ा घोटाला किए जाने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि बीजापुर जिले को हर वर्ष 700 करोड़ रुपये डीएमएफ मद प्राप्त हैं। लेकिन यह राशि को विकास में खर्च न कर सिर्फ लुटा जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले बीस सालों में करीब 14 हजार करोड़ रुपये का घोटाला डीएमएफ में किया गया है। वे अब जल्द ही इसकी शिकाउत सीबीआई व ईडी से कर जांच की मांग करेंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने बेरोजगारी भत्ता के नाम पर बेरोजगारों को धोखा दिया, पेंशन के नाम पर बुजुर्गों को धोखा दिया, आवास के नाम पर बेघरों को धोखा दिया, शराबबंदी के नाम महिलाओं को धोखा दिया। वहीं अमित जोगी ने स्थानीय विधायक पर भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया हैं। वहीं कर्मचारियों के नियमितीकरण पर कहा कि जब भूपेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री नियमितीकरण नहीं हो रहा है तो कर्मचारियों का कैसे होगा।
अमित जोगी ने सिलगेर गोलीकांड को लेकर कहा कि जब सारकेगुड़ा एडसमेटा गोलीकांड की जांच हो सकती तो फिर सिलगेर घटना की जांच क्यों नहीं..? जोगी ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल जब लखीमपुर जाकर वहां के पीड़ितों को मुआवजा बांट सकते हैं, तो सिलगेर में मारे गए आदिवासियों परिवार को मुआवजा देने में देर किस बात की हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां भ्रष्टाचार कर भ्रष्टाचारी खूब मलाई खा रहे है और यहां के आदिवासियों को पेज भी नसीब नहीं हो रहा हैं। इसी के चलते बस्तरवासी पलायन कर रहे हैं।
भाटापारा में 2538 परीक्षार्थियों ने दिया हिंदी का पेपर, कई छात्रों ने छोड़ी परीक्षा...
2 Mar, 2023 02:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 12वीं के छात्र-छात्राओं ने हिंदी का पेपर दिया। इस दौरान कई परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ भी दी गई। ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा में परीक्षा दिलाई जा रही है।
भाटापारा में 12वीं के 2538 परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर दिया। कई केंद्रों में पहले दिन काफी छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे। यहां इतवारी राम यादव शासकीय बहुद्देशीय स्कूल में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान, कड़ी सुरक्षा में बच्चों ने परीक्षा दी।
भाटापारा ब्लाक के 14 स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। यहां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रामसागरपारा पहल बार परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। भाटापारा ब्लाक मे कक्षा 12वीं के 2538 परीक्षार्थियों ने हिन्दी विषय का पेपर दिया। परीक्षा केन्द्र प्रभारी लक्ष्मी यदु प्रचार्य ने बताया कि मयूर क्लब स्कूल, ग्राम बिजराडीह स्कूल, सरस्वती स्कूल, लायंस क्लब स्कूल में 179 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
प्रचार्य परीक्षा केन्द्र प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि इतवारी राम यादव शासकीय बहुद्देशीय स्कूल परीक्षा केन्द्र रामसागरपारा स्कूल, जेसीस स्कुल, पंचम दिवान कन्याशाला स्कूल के 362 छात्र-छात्राओं ने हिन्दी की परीक्षा दी। जिसमें कुल 9 छात्र व छात्राए अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केन्द्र प्रभारी प्रचार्य शैलेन्द्र नामदेव ने बताया कि भाटापारा के शासकीय पंचम दिवान स्कूल परीक्षा केन्द्र मे एक ही स्कूल सेन्ट मेरी के 87 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
पूर्व CM रमन सिंह के करीबी रहे अमन सिंह पर कसेगा शिकंजा, डीए मामले में अब SC ने सुनाया यह फैसला
2 Mar, 2023 01:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह सरकार में पूर्व प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह पर फिर से शिकंजा कसा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में रद्द प्राथमिकी पर SC ने बिलासपुर हाईकोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खास नौकरशाह और पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह के भ्रष्टाचार की फाइल फिर खुलेगी। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिलासपुर हाईकोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया है, जिसमें जनवरी 2022 में डीए मामले में पूर्व नौकरशाह अमन सिंह, उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया गया था।
न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने हाईकोर्ट के आदेशों को चुनौती देने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अमन सिंह के पास अग्रिम जमानत मांगने के लिए तीन सप्ताह का समय है और उन्हें डीए मामले में जांच का हिस्सा बनने के लिए कहा है।
पिछले साल छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य के पूर्व प्रधान सचिव अमन सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि मामला दर्ज करना कानून की प्रक्रिया का “दुरुपयोग” था और आरोप प्रथम दृष्टया थे।
दरअसल, रायपुर निवासी उचित शर्मा ने अमन सिंह और यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए ACB, EOW में शिकायत किया था। शिकायत के आधार पर ACB, EOW अपनी कार्रवाई शुरू की थी। इस कार्रवाई के खिलाफ अमन सिंह और यास्मीन सिंह ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं प्रस्तुत की थी। प्रारंभिक सुनवाई में ही HC ने दोनों के खिलाफ नो कोर्सिव स्टेप यानी किसी भी प्रकार के दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।
कोरबा में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 3 मजदूर हुए घायल, अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भी पलटी...
1 Mar, 2023 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ : कटघोरा-पसान मार्ग पर एक हादसे ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन मजदूर घायल हो गए। इसके बाद इन मजदूरों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस ट्रेलर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चंद घंटो में ही मजदूरों के दो हादसे हुए जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर हादसों की वजह तेज रफ्तार तो है ही लेकिन सड़क निर्माण में तकनीकी खामिया भी है। जिसपर सवाल उठते रहे हैं। इसकी जांच की मांग की गई है।
जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के पसान थाना अंतर्गत कोरबी चौकी के पुटीपखना गांव का निवासी जगत पाल मंगलवार को ट्रैक्टर में पसान से ईंट भरकर सरवाबहरा गांव गया था। वहां, ईंट खाली करने के बाद दोपहर में वह मजदूरों के साथ लौट रहा था। ट्रैक्टर के ट्राली में काम करने वाले 3 मजदूर अजय, दीवान व होरीलाल बैठे थे।
पसान मार्ग पर बैरा घाट के पास अचानक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया, जिससे ट्राली में सवार तीनों मजदूर नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पसान के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पेंड्रा के अस्पताल रेफर किया गया।
वहीं, इन्हें लेकर जा रही एंबुलेंस वाहन क्रमांक सीजी-15-डीटी-4618 भी रास्ते में ट्रेलर से टकराकर पलट गई, जिससे एंबुलेंस के अंदर मौजूद घायल मजदूर बाहर गिर गए। दोहरे हादसे में उनकी हालत और गंभीर हो गई। दूसरे वाहन से उन्हें पेंड्रा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
दो कार आपस में भिड़ी, दो घायल
वहीं, दूसरी घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत पथरी पारा इंद्रा चौक के पास हुई। जहां दो कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। एक कार में बराती थे। जो रायगढ़ से कोरबा आये हुए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छत्तीसगढ़ : मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथियों ने मचाया उत्पात, घर में रखे चावल चट कर गये हाथी...
1 Mar, 2023 12:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ : मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों ने दस्तक दी है। दो हाथियों का दल ने कोरबा जिले के पसान परिक्षेत्र से मरवाही वन मंडल में आ धमका। हाथियों ने बीती रात ग्रामीण के घर रखा हुआ लगभग 3 क्विंटल चावल खा गया तो दो ग्रामीणों के घर को ढहा दिया। वहीं, दंतैल हाथी गांव के करीब आने से ग्रामीणों में दहशत है।
दो हाथियों का दल देर रात कोरबा जिले की सीमा से पसान वन परिक्षेत्र से मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र में आया। एक हाथी दंतैल है, तो दूसरा सामान्य जंगली हाथी है। हाथियों ने मंगलवार देर रात सेमरदर्री के बीजाडांढ़ इलाके के रहने वाले किसानों के घर को नुकसान पहुंचाया। इसमें बीजाडांढ़ के 80 वर्षीय भगवान सिंह के घर की दीवार तोड़कर घर के अंदर रखे लगभग 3 क्विंटल चावल खा गए।
हालांकि हाथी अभी किस जगह है इसकी जानकारी किसी को नही है। ग्रामीणों की माने तो घटना की जानकारी के बाद भी वन परिक्षेत्र में वन विभाग का कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
कोरबा में SECL गेवरा कोल माइंस में लगी भीषण आग, प्रबंधन पर उठ रहे सवाल...
1 Mar, 2023 11:27 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा में एसईसीएल गेवरा कोल माइंस के कोल स्टॉक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग को देर से सूचना मिलने पर कोल इंडिया को भारी नुकसान होने की संभावना है। आरोप है कि प्रबंधन ने समय से जानकारी नहीं दी इसीलिए आग पर काबू पाने में देर लगी। दमकल विभाग को आग पर नियंत्राण पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार एसईसीएल के अधिकारी इस आग पर काबू पाने का प्रयास इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्हें आग के कारण अनियमितता करने का अवसर मिल जाता है। इससे कोल इंडिया को भारी नुकसान होता है, लेकिन,दूसरी तरफ अधिकारियों को अपना सीआर बेहतर प्रदर्शित करने का अवसर मिल जाता है।
बता दें, कि एसईसीएल में आगजनी की कोई पहली घटना नहीं है। खदान में इससे पहले भी कोल स्टॉक पर आग लग चुकी है। जिससे प्रबंधन को नुकसान उठाना पड़ा है। इस संबंध में एसईसीएल के अधिकारियों से संपर्क करना चाहा लेकिन उनका मोबाइल बंद था इसके अलावा घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी कहने से मना कर दिया।
विभागीय दमकल वाहन ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक कोल स्टाक का काफी हिस्सा धू-धू कर जल चुका था। इससे पहले भी कुसमुंडा गेवरा दीपका और मानिकपुर कोयले में आग लग चुकी है। लेकिन कई बार समय रहते आग पर काबू पा लिया जाता है। इस बार गेवरा खदान के कोल स्टॉक में लगी आग पर ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते काफी कोयला जल चुका था।
सुघ्घर पढ़वईया योजना के आंकलन हेतु पहुंची राज्य स्तरीय टीम
28 Feb, 2023 06:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के सुघ्घर पढ़वईया योजना के अन्तर्गत कोरबा जिले के करतला विकास खण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला बरपाली में सर्वप्रथम आंकलन किया गया। सुघ्घर पढ़वईया योजना का शुभारम्भ 14 नवंबर को पूरे प्रदेश के सभी स्कूलों में एक साथ लागू किया गया था।
इस योजना के तहत विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने की चुनौती स्वीकार करना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। जिसके अंतर्गत थर्ड पार्टी आकलन करने के पश्चात उत्कृष्ट विद्यालय हेतु चुनौती लेने पर शासकीय प्राथमिक शाला बरपाली में राज्य स्तर से आकलन हेतु श्रीमती डांं. विद्यावंती चंद्राकर सहायक संचालक एस सी ई आर टी रायपुर जिला प्रभारी कोरबा के नेतृत्व में जिला डाइट के प्राचार्य रामहरि शराफ, श्रीमती किरण लता शर्मा ब्याख्याता, श्रीमती आशू गुप्ता ब्याख्याता, श्रीमती रिंकू लोध ब्याख्याता, गौरव शर्मा ब्याख्याता डाइट की टीम के द्वारा प्रत्येक कक्षाओं में जाकर उपस्थित छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछकर एवं अक्षर ज्ञान सुघ्घर पढ़वईया के अन्तर्गत स्व-आंकलन किया गया।
इस आंकलन में विकास खण्ड करतला के बीआरसी अजय तिवारी, लालसिंह कंवर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बरपाली, लतिफ खान अंसारी सीएसी रामपुर, राजेन्द्र राजवाड़े सीएसी कनकी, तरूण कुमार वैष्णव सीएसी सरगबुंदिया, शांति लाल कश्यप सहायक शिक्षक दर्राभांठा, नरेन्द्र कुमार दिवाकर सहायक शिक्षक सुईआरा, श्रीमती सुनीता राठौर सहायक शिक्षक बरपाली, संतोष राठौर सहायक शिक्षक बरपाली, जगजीवन कैवत्र्य शिक्षक बरपाली आदि उपस्थित रहे।
इसके पूर्व राज्यस्तरीय शैक्षणिक टीम के सदस्यों का प्राथमिक शाला बरपाली पहुंचने पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष सुखदेव कैवत्र्य लाल सिंह कंवर, लतिफ अंसारी, संतोष राठौर, सुनीता राठौर, तरुण वैष्णव, जगजीवन कैवत्र्य आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। वहीं राज्य शैक्षणिक संस्थान रायपुर के सदस्यों एवं डाइट कोरबा की टीम ने एस एम सी सदस्यों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में बच्चों का आंकलन किया।
ग्रामीणों और प्रबंधन में भू-अर्जन की दर पर नहीं बनी सहमति
28 Feb, 2023 05:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा, कोरबा शहर के कोरबा पश्चिम क्षेत्र में एसईसीएल कुसमुंडा खदान से प्रभावित ग्राम पड़निया के ग्रामीणों ने खदान में घुसकर कामबंद आंदोलन कर दिया था। इसके बाद प्रबंधन के अफसरों ने 26 फरवरी को गांव में वार्ता का आश्वासन दिया था। आश्वासन अनुरूप गांव की समस्याओं का समाधान करने बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों की ब्लास्टिंग सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा सकारात्मक रही। अधिकारियों ने उन्हें समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया, तो दूसरी ओर भू-अर्जन दर पर सहमति नहीं बन पाई।
एसईसीएल कुसमुंडा खदान में कोयला खनन के दौरान हैवी ब्लास्टिंग से गांव में गुजर-बसर मुश्किल होना बताकर पड़निया की 35 से 40 महिलाओं ने बुधवार की सुबह 9 बजे माइंस के भीतर धरने पर बैठ गए थे। कोल परिवहन में लगे भारी वाहनों को रोक दिया। एसईसीएल अफसरों की समझाइश पर गांव की महिलाओं ने कहा कि हैवी ब्लास्टिंग बंद नहीं हुई तो खदान में आकर रोज धरना देने के लिए मजबूर होंगे। धरने पर बैठी खदान प्रभावित गांव पड़निया की महिलाओं को समझाइश देने एसईसीएल के अफसर मौके पर पहुंचे। मगर उनकी मांगे पूरी करने ठोस आश्वासन नहीं मिलने तक धरना खत्म नहीं करने पर आंदोलनकारी अड़ गए। करीब 5 घंटे तक महिलाएं धरने पर बैठी रहीं। 26 फरवरी को एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन के साथ पड़निया के भू-विस्थापितों के साथ बैठक आयोजित कर मांगों पर अफसरों के चर्चा कर निर्णय लेने का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ था। इसके तहत रविवार को गांव में बैठक आयोजित हुई। ग्रामीणों की समस्याओं पर जीएम संजय मिश्रा की मौजूदगी में चर्चा हुई। समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने बैठक में मांग रखी कि उन्हें अर्जित भूमि के एवज में मुआवजा वर्तमान दर पर दिया जाए, तो प्रबंधन की ओर से वर्ष 2009-10 के अनुसार मुआवजा देने के नियमों के बारे में अवगत कराया गया। इस मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई।
बालाजी ऑटो-मोबाइल्स दीपका में लॉंच हुई हीरो की Xoom Xtec
28 Feb, 2023 04:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा, कोरबा शहर के कोरबा पश्चिम क्षेत्र दीपका में 27 फरवरी को बालाजी ऑटोमोबाइल्स दीपका में हीरो मोटोकॉर्प की नई स्कूटर Xoom Xtec लॉंच की गई। कंपनी द्वारा स्कूटर के तीन वेरिएंट मॉडल उपलब्ध कराए गए है। लॉंच के साथ ग्राहकों को गाड़ी की विशेषताएं भी बताई गई। इस अवसर पर पार्षद राम कुमार कंवर और नगर पालिका के एल्डरमैन कुलदीप तिवारी के द्वारा केक काट कर स्कूटर को लॉंच किया गया। साथ ही आनंद गोस्वामी को HERO XOOM LX की डिलीवरी दी गई।
एसईसीएल के उत्पादन रिकार्ड तोड़ने पर सीएमडी डा. प्रेम सागर मिश्रा ने दी बधाई
28 Feb, 2023 03:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा, माह फरवरी में एसईसीएल ने पिछले पूरे साल के कोयला उत्पादन 142 मिलियन टन को पीछे छोड़ दिया है। एसईसीएल ने इस वर्ष अभी तक 143 मिलियन टन कोयले का उत्पादन कर लिया है और पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 19% की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट ने इस उपलब्धि में बड़ा योगदान देते हुए पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष के कोयला उत्पादन अच्छी वृद्धि हासिल की है।
गेवरा मेगा प्रोजेक्ट ने इस वित्तीय वर्ष में अभी तक लगभग 45 मिलियन टन का उत्पादन करते हुए 32% की वृद्धि दर्ज की है वहीं कुसमुंडा क्षेत्र ने 52% की वृद्धि के साथ इस वित्तीय वर्ष में अभी तक लगभग 35 मिलियन टन का उत्पादन किया है। अगर समूचे कोरबा कोलफील्ड की बात करें तो लगभग 126 मिलियन टन उत्पादन के साथ कोयला उत्पादन में इस वित्तीय वर्ष में लगभग 21% की वृद्धि देखी गई है।
ओबीआर (ओवरबर्डन रिमूवल) में भी एसईसीएल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस वित्तीय वर्ष में अभी तक लगभग 234 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर किया गया है जो गत वर्ष की तुलना में 35% अधिक है। इस के साथ ही एसईसीएल ने स्थापना के बाद से पहली बार ओबीआर में इतनी बड़ी मात्रा की ओर अग्रसर है।
कोयला प्रेषण में कंपनी ने पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्ज की है। इस वित्तीय वर्ष में अभी तक लगभग 144 मिलियन टन कोयले का प्रेषण किया है जो पिछले वर्ष समान अवधि की तुलना में 2.7% अधिक है। देश के विभिन्न पावर प्लांट्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष में पावर सेक्टर को लगभग 126 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 11 मिलियन टन अधिक है।
इस अवसर पर एसईसीएल सीएमडी डा. प्रेम सागर मिश्रा ने एसईसीएल कर्मियों को बधाई दी और बचे हुए वित्तीय वर्ष में कोयला उत्पादन में नए कीर्तिमान रचने के लिए प्रेरित किया।
एसईसीएल में 50 अधिकारी बने मैनेजर
28 Feb, 2023 02:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा, एसईसीएल में जूनियर मैनेजमेंट स्केल के लगभग 172 अधिकारी पदोन्नत हुए हैं। इस बाबत कोल इंडिया लिमिटेड मुख्यालय कोलकाता ने आदेश जारी किया था जिसके तारतम्य में मुख्यालय बिलासपुर से पदोन्नति आदेश जारी किए गए।
ये सभी अधिकारी सहायक प्रबंधक व उप प्रबंधक (असिस्टेंट मैनेजर व डिप्टी मैनेजर) स्तर के हैं। इनमें सर्वाधिक 122 अधिकारी डिप्टी मैनेजर बने हैं तथा ये माइनिंग, कार्मिक, ई एंड एम, उत्खनन, विधि, चिकित्सक, सर्वे, वित्त, सेल्स, सिस्टम्स सहित अलग-अलग सँवर्ग से जुड़े हैं।
कुल 50 अधिकारी मैनेजर बने हैं जिनमें सर्वाधिक 33 कार्मिक सँवर्ग के हैं। सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।
रायपुर में पति-पत्नी की फंदे से लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस..
28 Feb, 2023 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर के सिवनी इलाके में सोमवार को पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दंपती ने किन कारणों से अपनी जिंदगी खत्म कर ली ये साफ नहीं हाे पाया है। मुजगहन थाने की पुलिस दोनों के परिजनों से जानकारी ले रही है।
सतनामी पारा इलाके में एक छोटे से मकान में दोनों रहा करते थे। पति का नाम नंदू नवरंग और पत्नी का नाम सोनाक्षी नवरंग था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रविवार रात दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद विवाद शांत हो गया था। लेकिन सुबह काफी देर तक जब दोनों बाहर नहीं आए तो पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने खिड़की से झांका तो फंदे से लटकता हुआ दोनों का शव दिखाई दिया। पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई।
7 साल पहले लव मैरिज
मौके पर पहुंचे मुजगहन थाने के प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि कमरे में चूड़ियां टूटी हुई और शराब की बोतल मिली। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि शराब पीने की बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी काफी विवाद हुआ था। रविवार रात विवाद बढ़ा होगा। पहले पत्नी ने दुपट्टे से फांसी लगाई होगी, फिर ये देख पति ने भी ऐसे ही फंदा बनाकर जान दे दिया होगा। जानकारी मिली है कि दोनों ने 7 साल पहले प्रेम विवाह किया था, यहीं साथ रह रहे थे।