छत्तीसगढ़ (ऑर्काइव)
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 975 पदों पर होगी भर्ती
11 May, 2023 11:54 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। अगर आप पुलिस में भर्ती होकर करियर बनाने वाले इच्छुक अभ्यथियों के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 975 रिक्त पदों पर भर्ती होने जा रही है। पुलिस विभाग में यह भर्ती लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सूबेदार की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। जिसमें लिखित परीक्षा की तारीख से लेकर एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी दी गई है।
पुलिस महानिदेशक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 17 सितंबर 2021 को विभिन्न पदों के लिए 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। लिखित परीक्षा रायपुर, बिलासपुुर, दुर्ग, जगदलपुर एवं अंबिकापुर संभागीय मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र व्यवसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट से 18 मई 2023 को सुबह 10 बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
पुलिस मुख्यालय से जारी विज्ञापन के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सूबेदार के 975 खाली पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। यह मुख्य परीक्षा 26, 27 और 29 मई को आयोजित होगी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल इस भर्ती परीक्षा को आयोजित करवाएगा।
शराब घोटाला के विरोध में भाजपा का आज धरना प्रदर्शन
11 May, 2023 11:44 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में दो हजसर करोड़ के शराब होताले का जब से पर्दाफाश किया है। प्रदेश की राजनीति में भारी सरगर्मी बढ़ गई है। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने इसे अब मुद्दा बना लिया है। बीते तीन दिनों से प्रदेश की राजनीति शराब घोटाले को लेकर सरगम होते जा रही है। शुरुआती दौर में भाजपा ने जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया था। जिला मुख्यालय में आंदोलन के बाद बुधवार को प्रदेश भर के सभी मंडल मुख्यालय में घोटाले को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया व इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला भी भाजपाइयों ने फुंके।
बीते तीन दिनों से प्रदेश की राजनीति शराब घोटाले को लेकर गरमाई हुई हैं प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को प्रदेश भर में इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर धरना प्रदर्शन के निर्देश जारी किए थे। इसी के तहत आज दोपहर 2:00 बजे से विकास भवन के सामने जिले भर के दिग्गज भाजपा नेताओं के अलावा जिला व मंडल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के लिए एकमात्र एजेंडा प्रदेश में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले को रखा गया है।
भाजपा का आरोप है कि राज्य की सत्ता पर वापसी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में शराबबंदी का वादा किया था। शराबबंदी के वायदे के बिना पर सत्ता में वापसी करने वाली कांग्रेस ने बीते साडे चार साल के दौरान शराब को लेकर कोई मिलती ही नहीं बनाई प्रदेश में शराबबंदी करने के बजाए सरकारी दुकानों से शराब की बिक्री करने लगी वह 2000 करोड से भी अधिक के घोटाले को अंजाम दिया गया है। भाजपा नेताओं ने ईडी की रिपोर्ट को सामने रखते हुए इसे प्रदेश के लिए शर्मनाक घटना भी करार दिया है।
Weather : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी शुरू, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
11 May, 2023 11:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को अब झुलसाने वाली गर्मी के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अब तापमान और बढ़ने वाला है। इधर, उत्तर पश्चिम से आ रही शुष्क हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। भले ही अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है, लेकिन उमस लगातार बढ़ती जा रही है।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार से गर्मी और बढ़ने वाली है, अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम का मिजाज 19 मई तक ऐसा ही बना रहने की संभावना है और उसके बाद मौसम का मिजाज फिर से थोड़ा बदलेगा।बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप अब झुलसाने लगी है और उमस में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश भर में बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी सक्ती का 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कार्य में अनुपस्थित और लापरवाही बरतने पर 12 कर्मचारियों को नोटिस
11 May, 2023 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर | कार्य में अनुपस्थित और लापरवाही बरतने पर जिला चिकित्सालय के 12 कर्मचारियों को कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही जवाब मांगा है। बता दें कि कल जिले की कलेक्टर ने औचक निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के 3 कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से नदारद थे तो 12 कर्मचारियों को काम में लापरवाही बरतते हुए पाया गया। सभी को कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।
दरअसल, जिले की कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया बीते बुधवार को अचानक कलेक्टर परिसर के सामने स्थित जिला चिकित्सालय पहुंचीं और उन्होंने वहां का सघन निरीक्षण किया और अस्पताल में मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में अस्पताल प्रबंधन की जानकारी ली। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के 3 कर्मचारी अपने काम से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए जाने और 9 कर्मचारियों द्वारा अपने काम के प्रति लापरवाही बरते जाने पर कलेक्टर के निर्देश पर सभी 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।
शादी में नाच रहे युवक की पलक झपकते ही हुई मौत....
10 May, 2023 06:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बालोद जिले दल्ली राजहरा निवासी भिलाई इस्पात संयंत्र के खनन कर्मचारी असिस्टेंट मैनेजर की मौत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, असिस्टेंट मैनेजर का नाम दिलीप राउजकर बताया जा रहा है, जो अपनी भांजी की शादी में डोंगरगढ़ गए हुए थे। जहां डांस करते समय अचानक गिर पड़े और फिर उनकी मौत हो गई।
उनके साथ में काम करने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें डांस-हंसी मजाक करना काफी पसंद था और जिस दिन उनकी मौत हुई तब वह दिल खोल कर डांस कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई। इससे पहले हमने उनके स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में नहीं सुना था, यह अचानक क्यों उनकी मृत्यु हुई है।
बताया जा रहा है कि उनकी पावर सप्लाई में ड्यूटी थी, उनकी उम्र 52 वर्ष थी। हमेशा की तरह वे काम पर समय से आया जाया करते थे और अपने भांजे की शादी में भी एक-दो दिनों से डूंगरगढ़ गए हुए थे। जहां वे जमकर डांस कर रहे थे। दिलीप मंच पर पंजाबी गाने पर जमकर थिरक रहे थे। उनके साथ दूल्हा-दुल्हन भी नाच रहे थे। उनका जोशीला अंदाज लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहा था। ऐसे में अचानक ही उनकी मौत ने हर किसी को चौंका दिया।
बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 4 बरातियों की हुई मौत और 6 घायल....
10 May, 2023 05:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बुधवार सुबह सड़क हादसे में चार बरातियों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मृतकों में दो ममेरी बहनें भी शामिल हैं। बराती एक बोलरो में सोनगरा से वाड्रफनगर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पर चार की हालत गंभीर है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। अभी चालक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसा भटगांव थाना क्षेत्र में हुआ है।
दुल्हन की विदाई कराकर लौट रहे थे
जानकारी के मुताबिक, वाड्रफनगर के खेसारी गांव निवासी विक्की अगरिया की बारात मंगलवार रात को लटोरी के पास स्थित ग्राम महेशपुर में आई थी। शादी बाद बुधवार सुबह दुल्हन की विदाई के कराकर बराती चारपहिया वाहनों से वापस जाने के लिए रवाना हुए। एक बोलरो वाहन में चालक और नौ बराती भी खेसारी जाने के लिए निकले। सुबह करीब 9.45 बजे अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग में सोनगरा के पास तेज रफ्तार में बोलेरो सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला
हादसे में बोलेरो चालक और एक बराती लच्छणधारी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सोनगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर गंभीर रूप से घायल दो किशोरियों की भी मौत हो गई। दोनों किशोरियों आपस में ममेरी बहनें बताई जा रही हैं। हालत गंभीर देख घायलों व शवों को अलग-अलग वाहनों से मेडिकल कालेज भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
नशे की हालत में था बोलेरो चालक
हादसे में मारे गए बोलेरो चालक और दो किशोरियों की पहचान दोपहर बाद तक नहीं हो पाई। बारातियों की अन्य गाड़ियां पहले निकल गई थीं। उनके आगे जा रहे एक अन्य बराती वाहन को हादसे की सूचना मिली तो वे घटनास्थल पर लौटे। दूसरे बराती वाहन में सवार भंडारी रात निवासी खेसारी ने बताया कि बोलेरो चालक दूसरे गांव का था। वहीं मृत दोनों किशोरियों की उम्र 17 से 18 साल है। वे दूल्हा विक्की अगरिया की रिश्तेदार थीं। बरातियों के अनुसार बोलेरो का चालक नशे की हालत में था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था।
तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आया युवक की हुई मौत....
10 May, 2023 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीपत क्षेत्र के पंधी चौक के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंच गए। इधर पुलिस ने स्वजन की मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया है। हादसे की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सीपत क्षेत्र के ग्राम कौंवाताल में रहने वाले जमुना प्रसाद यादव उर्फ कुंजवा शादियों में खाना बनाने का काम करते थे। मंगलवार की रात पंधी में रहने वाले शिवराम प्रसाद साहू के घर शादी का कार्यक्रम था। जमुना यहां खाना बनाने के लिए गया था। कार्यक्रम के बाद वह अपने घर नहीं लौटा। रात करीब एक बजे वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। वे मुख्य मार्ग में पंधी चौक के पास पहुंचे थे।
्इरसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जमुना की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना शिवराम को दी। साथ ही गांव में रहने वाले जमुना के भांजे राजा यादव को दी। इस पर राजा मौके पर पहुंच गया। उसने अपने मामा के घर फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद अपने छोटे मामा छउरा यादव के साथ सीपत थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। वहीं, जुर्म दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी, तापमान 44 डिग्री पार....
10 May, 2023 11:25 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में अब भीषण गर्मी शुरू हो गई है और दोपहर की तपिश और उमस भी बढ़ गई है। हालांकि मंगलवार देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदला और रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की वर्षा भी हुई। तेज हवाओं के साथ हुई हल्की वर्षा के कारण शाम का मौसम भी खुशनुमा हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज अंधड़ व हल्की वर्षा के चलते कुछ क्षेत्रों में होर्डिंग्स भी फट गए, वहीं कुछ क्षेत्र घंटों अंधेरे में डूबे रहे।
प्रदेश में अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में अब बढ़ोतरी की संभावना है, इससे गर्मी और बढ़ेगी। अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। इन दिनों प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म हवाएं आ रही है, इसके चलते उमस में और बढ़ोतरी हुई है।
दोपहर की तेज धूप अब झुलसाने लगी है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कार-ट्रक के बीच हुई टक्कर में थानेदार सहित पूरे परिवार की मौत, ट्रक चालक फरार....
10 May, 2023 11:17 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा जिले में मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास तेज रफ्तार ट्रक और कार में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें थानेदार सहित उनका पूरा परिवार खत्म हो गया। हादसे में सब इंस्पेक्टर, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब पांच बजे का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल मोरगा चौकी पुलिस को दी गई। मोरगा चौकी प्रभारी अश्वनी निरंकारी ने बताया कि मृतक मनोज कुमार तिर्की अम्बिकापुर के रहने वाले थे। वे बस्तर के बकावंड व बोधघाट थाने के प्रभारी भी रह चुके थे। अभी वर्तमान में उन्हें रक्षित केंद्र में ड्यूटी दिया गया था। अंबिकापुर से जगदलपुर की ओर जाते समय यह हादसा हुआ। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कांग्रेस के दो विधायकों पर मारा छापा
9 May, 2023 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर | छत्तीसगढ़ में चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई हुई है। ईडी ने कोयला लेवी मामले में PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत कांग्रेस के दो विधायकों, पीसीसी कोषाध्यक्ष और एक आईएएस अफसर की संपत्ति कुर्क की है। करीब एक साल से ईडी कोयला लेवी मामले में जांच कर रही है। इसके तहत प्रदेश के अलग-अलग आईएएस अफसरों और राज्य शासन के अधिकारियों पर छापा मारा जा चुका है। कोल व्यापारी और आईएएस अफसर की गिरफ्तारियां भी हुई हैं।
ईडी की ओर से मंगलवार को बताया गया है कि, कथित कोयला लेवी जांच मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव प्रसाद राय, पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल सहित अन्य की 90 अचल संपत्ति, आलीशान वाहन, आभूषण और 51.40 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। इनके अलावा आईएएस अधिकारी रानू साहू, कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, आरपी सिंह और विनोद तिवारी का भी नाम है। इससे पहले इसी मामले में आईएएस समीर विश्नोई और पीसीएस सौम्या चौरसिया की संपत्ति कुर्क की गई थी।
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से बयान में कहा गया है कि, जांच के दौरान, सूर्यकांत तिवारी के साथ इन सभी आरोपियों के साथ वित्तीय संबंधों का पता चला था। इसके बाद पीएमएलए के तहत अपराध में शामिल संपत्तियों की पहचान कर कुर्की की कार्रवाई की गई। ईडी ने पहले कहा था कि जांच बड़े पैमाने पर घोटाले के आरोपों से संबंधित है। इसमें वरिष्ठ नौकरशाह, व्यापारियों, राजनेताओं और बिचौलियों से जुड़े कार्टेल द्वारा छत्तीसगढ़ में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले के लिए 25 रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी।
निवेशकों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली आठ कंपनियों को नोटिस
9 May, 2023 04:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दुर्ग। निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में जिला प्रशासन द्वारा चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई में फिर तेजी लाई जा रही है। इस कड़ी में प्रशासन ने आठ चिटफंड कंपनियों को नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए जिला दण्डाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने कहा है। सुनवाई की तिथि 18 मई निर्धारित है।जिले में छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के अंतर्गत आरोपी कंपनी की संपत्ति को कुर्क किए जाने के लिए कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी न्यायालय द्वारा की जा रही है। जिसकी सुनवाई तिथि 18 मई को नियत की गई है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आरोपित कंपनी संस्कार धानी इंफ्रा हाउसिंग लिमिटेड भिलाई, आरोग्य धनवर्षा डेवलपर्स अलाईड लिमिटेड रजिस्टर्ड आफिस 14/2 विक्रम मार्ग अपोजिट एसएस हास्पिटल फ्रीगंज उज्जैन मध्यप्रदेश, सनराईस क्रेडिट को आपरेटिव सोसायटी लिमिटेड कसारीडीह दुर्ग, अर्थतत्व क्रेडिट को आपरेटिव सोसायटी लिमिटेड रायपुर, आस्था डेव्लपर्स एण्ड कालोनाईजर्स रूंगटा कालेज कुरूद भिलाई,एचबीएन डेयरीस एण्ड एलाईड लिमिटेड नई दिल्ली और साई प्रसाद प्रापर्टीज डेव्हलपमेंट लिमिटेड पणजी गोवा के डायरेक्टर को उक्त तिथि को अपरान्ह 1.30 बजे न्यायालय कलेक्टर दुर्ग में समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने कोो कहा है। नियत समयावधि में उपस्थित नहीं होने पर बाद में कोई विचार नहीं किया जाएगा।
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन की हुई मौत
9 May, 2023 04:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। तीनों ही मृतक महिलाएं हैं। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बीजापुर से जगदलपुर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घायलों में कार चालक की हालत गंभीर है। उसे रायपुर रेफर किया गया है। हादसा कोड़ेनार थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, बीजापुर निवासी सात लोग, धीरज दुर्गम (30), संदीप दुर्गम, विराज दुर्गम, प्रिया दुर्गम, निकिता कावडे (19), नीला दुर्गम (53) और गुरुअम्मा झाड़ी (55) सभी लोग स्कार्पियो से जगदलपुर आ रहे थे।
इनको तक्षशिला में एक शादी समारोह में शामिल होना था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे किलेपाल नंबर 3 के पास पहुंचे थे कि चालक धीरज दुर्गम ने नियंत्रण खो दिया।इसके चलते वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में निकिता, नीला और गुरु अम्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को किलेपाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे का पता चलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। शादी के घर में गम का माहौल छाया है।
रायपुर रेलवे स्टेशन पर आज और कल भी नहीं रुकेगी ट्रेनें
9 May, 2023 12:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे यार्ड के आधुनिकीकरण का काम तेज गति से चल रहा है। इसकी वजह से आज और कल भी रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई ट्रेनों के लेट चलने से लोगों को परेशानी हो रही हैं। बताया जाता है कि रायपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक भी ट्रेनें नहीं रूकेंगे। बुधवार को भी यही हाल रहेगा। फिलहाल, उरकुरा स्टेशन पर ट्रेनों का स्टापेज दिया गया है। यात्री ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान को लेकर 0771-2252500 पर फोन कर कर जानकारी ले सकते हैं। मेगा ब्लॉक की वजह से सोमवार को भी कई ट्रेने रद्द कर दी गई। वहीं कई टेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा रायपुर के आउटर में स्थिति उरकुरा रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का आभाव होने से लोगों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शराब घोटाले के आरोपों को किया खारिज
9 May, 2023 12:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय को भारतीय जनता पार्टी का 'एजेंट' कहा है।साथ ही राज्य में कथित शराब घोटाले का खुलासा करने के ईडी के दावे को झूठा और निराधार बताया। उन्होंने दावा किया है कि राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही 'निराश' भाजपा ईडी का इस्तेमाल कर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि राज्य में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।
बता दें कि ईडी ने कथित शराब घोटाले के सिलसिले में कांग्रेस नेता और रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई शराब कारोबारी अनवर ढेबर को शनिवार को गिरफ्तार किया है।ईडी ने दावा किया है कि राज्य सरकार के उच्च-स्तरीय अधिकारियों, निजी व्यक्तियों और राजनीतिक अधिकारियों सहित एक सिंडिकेट द्वारा छत्तीसगढ़ में शराब के कारोबार में 'बड़े पैमाने पर घोटाला' किया गया था। ईडी ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अनिल टुटेजा अनवर के साथ सिंडिकेट के 'सरगना' थे और भ्रष्टाचार के पैसे का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए भी किया गया था।
लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
9 May, 2023 11:59 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांकेर पुलिस ने महिला से शादी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कांकेर नगर की जवाहर वार्ड की रहने वाली जागृति साहू ने अपने विवाह के लिए बायोडाटा सामाजिक व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया था।आरोपी ने महिला को व्हाट्सएप पर फर्जी बायोडाटा भेजा। जिसमें आरोपी ने अपना नाम आदित्य कुमार निवासी रायपुर और अपना वर्क प्रोफाइल सहायक ग्रेड 2 स्वास्थ्य विभाग मंत्रालय रायपुर बताया था। उस बायोडाटा में आरोपी ने इंटरनेट से डाउनलोड किया हुआ किसी मॉडल का फोटो लगाकर भेजा था। महिला को बायोडाटा उसका बायोडाटा ठीक लगा। जिसके बाद महिला फोन से आरोपी से बात करने लगी। आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर उससे छह लाख रुपये ठग लिये। जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।