मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन के जरिए 65 हजार बूथ तक पहुंचेगी पार्टी: जहां जनता, वहां भाजपा
17 Oct, 2023 09:04 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात करते हैं, इसी को सूत्र वाक्य मानकर मध्य प्रदेश भाजपा तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन में एक बार फिर प्रदेश की जनता तक पहुंचेगी। इस शक्ति सम्मेलन के जरिए भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर उतरकर मोर्चा संभालने वाले हैं। इससे पहले हाल ही में जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा नेता और कार्यकर्ता हर नागरिक से व्यक्गित रूप से मिल चुके हैं। प्रदेश के लोगों में यह संदेश दिया जाएगा कि लोगों के विकास के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार है। 20 साल सरकार चलाने का अनुभव आगे के लिए और बेहतर काम करेगा। जबकि, विपक्षी दल को अभी तक यह भी नहीं मालूम है कि उनके केंद्रीय नेताओं को मंच से क्या और कब बोलना है। हाल ही में एक केंद्रीय नेता का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
हवा-हवाई बातें नहीं, जो किया वही बता रहे
नवरात्र के दौरान 17 से 19 अक्टूबर तक हो रहे इस तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन के माध्यम से डबल इंजन सरकार की नीतियों और उससे मिले लाभों की बात लोगों को एक बार फिर बताई जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता डबल इंजन सरकार से मिलने वाले लाभ से जनता को वाकिफ कराएंगे। साथ ही यह प्रतिज्ञा लेंगे कि 20 साल के भाजपा शासनकाल में जनता के जीवन में जो सुधार हुआ है, उसे ही निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। मध्य प्रदेश भाजपा की ओर से राज्य भर में 12 हजार से अधिक जगहों पर शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी इसके माध्यम से 65 हजार से अधिक बूथों तक अपने पन्ना प्रमुख और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेगी।
प्रतिज्ञा एक मजबूत सरकार के लिए
भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश को एक मजबूत सरकार देने के लिए प्रतिज्ञा ले रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि चुनावी वादों के फेर में न रहे। जरा सी चूक 15 महीने की भ्रष्ट सरकार ला सकती है, जब तबादला एक उद्योग बन चुका था। कर्मचारी-अधिकारी तो छोड़िए, पुलिस के प्रशिक्षित कुत्तों तक का तबादला कर दिया गया था। भाजपा सरकार के रहने से विकास की गति तेज रहती है। कोरोना जैसी महामारी का मुकाबला भाजपा सरकार और डबल इंजन की सरकार में ही संभव है।
बूथ विजय अभियान
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा का कहना है कि 17 से 19 अक्टूबर के बीच बूथ के कार्यकर्ता फिर इस बार भाजपा सरकार जयघोष के साथ बूथ विजय का संकल्प लेंगे। क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकार के कामकाज को लेकर वोट देने की अपील की जाएगी। इस तीन दिवसीय आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं मे दिख रहे उत्साह को लेकर मतदाता भी प्रसन्न दिख रहे हैं। आदिवासी इलाकों में डबल इंजन सरकार को लेकर सकारात्मक बातें सामने आ रही है।
पहले से सक्रिय हो चुकी है महिला मोर्चा
महिला मोर्चा प्रत्येक मतदान केंद्र क्षेत्र में कम से कम 100 घरों को कवर करने के लिए घर-घर अभियान चला रही है, पार्टी बड़े चुनाव अभियान को भी अंतिम रूप दे रही है जहां मोदी और अन्य वरिष्ठ नेता सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी की महिला शाखा ने भजन मंडलियों (भक्ति गायन समूहों) और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला मतदाताओं पर जीत हासिल करने के लिए संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है।
हर महिला है शक्ति स्वरूपा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि केवल नवरात्र ही नहीं, बल्कि हर दिन वह शक्ति की उपासना करते हैं। प्रदेश की हर बेटी और महिला शक्ति स्वरूपा हैं। नवरात्र के पहले दिन दतिया में मां पीताम्बरा का पूजन-अर्चन करने के बाद भी मुख्यमंत्री ने इसी आशय की बात कही थी। उनका कहना है कि लाडली लक्ष्मा बहना योजना और लाडली बहना योजना से जब प्रदेश की महिलाओं को सुविधा मिलती है, तो वह भी पूजा के समान ही है।
हर गांव, हर खेत-खलिहान में ऐसे पहुंच रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता
17 Oct, 2023 08:54 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अब अपनी चार उम्मीदवारों की लिस्ट निकालने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच संवाद एवं समन्वय के साथ-साथ संकल्प की धारा के बीच निकल पड़ी है । भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी का संगठन कितना मजबूत है इस बात का उदाहरण इस बात से स्पष्ट है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कहते हैं कि अगर भारतीय जनता पार्टी को हराना है तो भाजपा के संगठन से सीधे सीधे लड़ाई लड़नी होगी। वर्तमान चुनाव के परिदृश्य में अब भारतीय जनता पार्टी शक्ति सम्मेलन के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को संकल्प के साथ जोड़ने का कार्यक्रम 17 अक्टूबर से प्रदेश में मनाने जा रही है ।
12000 जगह लिए जाएंगे शक्ति सम्मेलन में संकल्प ।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जोड़ने के क्रम में नवरात्रि के अवसर पर भाजपा द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जिस संकल्प एवं शक्ति सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, उसे मध्य प्रदेश के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के बीच 12000 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। 17, 18 और 19 अक्टूबर 3 दिन तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह सम्मेलन किया जाएगा। इन सम्मेलनों में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वर्तमान पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, बड़े नेता जिला स्तर के कार्यकर्ता शक्ति केंद्रों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के माध्यम से पार्टी का लक्ष्य 65000 बूथों तक बूथ जीतने के संकल्प को प्रतिज्ञा के तौर पर ले जाने का लक्ष्य है। 17 अक्टूबर को 12:00 बजे से हर मंडल के शक्ति केंद्रों पर बूथ विजय प्रतिज्ञा लेते हुए पार्टी कार्यकर्ता इस महा अभियान का हिस्सा बनेंगे।
सोशल मीडिया से सुर्खियां देने की योजना
मध्य प्रदेश के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इस तरह का प्रयोग पूर्व में उत्तर प्रदेश चुनाव में किया जा चुका है । जानकारी के अनुसार संगठन की व्यवस्था में इस तरह का प्रयोग वर्ष 2014 के चुनाव में मध्य प्रदेश में भी किया चुका है । जिसका उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट से सीधे-सीधे जोड़ने का रहा है । पार्टी के वरिष्ठ नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ता तक सभी अपनी बूथ विजय प्रतिज्ञा को वीडियो एवं ग्राफिक कंटेंट के माध्यम से सोशल मीडिया पर डालेंगे एवं सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को प्रिंट मीडिया के द्वारा भी हाईलाइट किया जाएगा ।
इस अभियान के माध्यम से पार्टी उन बूथों को भी और मजबूत बनाएगी, जहां पर पिछली बार उसे कम वोट मिले थे।
वर्ष 2018 में कम वोट वाले केंद्रों पर विशेष फोकस
उपरोक्त कार्यकर्ता संकल्प अर्थात शक्ति सम्मेलन के माध्यम से उन विधानसभा बूथ अथवा केंद्र को विशेष रूप से उपरोक्त कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, जहां पर पूर्व विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कम रहा ।
इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित की गई योजनाओं का प्रचार प्रसार भी इन विधानसभा केंद्रों में किया जाएगा ।
2019 में पीएम मोदी की लोकप्रियता के कारण जिन बूथों पर भाजपा को जीत मिली थी, पार्टी पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए उन पर जा रही है।
*संकल्प के साथ ली जाएगी प्रतिज्ञा
*
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित किए जा रहे इस शक्ति सम्मेलन के अंतर्गत संकल्प एवं प्रतिज्ञा अभियान को भी प्रारंभ करते हुए कार्यकर्ताओं से जोड़ा जाएगा । कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिज्ञा की जाएगी कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो निर्देश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं उनका पालन करना है ।
कार्यकर्ताओं द्वारा ली जाने वाली प्रतिज्ञा
प्रतिज्ञा है नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास के लिए।
प्रतिज्ञा है भारतीय जनता पार्टी के सरकार द्वारा 20 साल में निरंतर विकास के लिए।
प्रतिज्ञा है गरीबों के कल्याण के लिए
प्रतिज्ञा है लाडली बहनों के स्वावलंबी एवं सुरक्षित भविष्य के लिए
प्रतिज्ञा है हर बूथ पर भाजपा की जीत के लिए
एक दर्जन से ज्यादा टिकट के दावेदार बड़े नेताओं ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
17 Oct, 2023 08:17 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पितृपक्ष में भाजपा की सूची जारी होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने तंज कसा था और अपनी सूची नवरात्र में जारी होने की बात कही थी। नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने 230 विधानसभा सीटों पर 144 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी, लेकिन नवरात्र का शुभ मुहूर्त भी पार्टी के काम नहीं आ रहा है। कुछ ही घंटों में ग्वालियर-चंबल संभाग में कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे का जो दौर शुरू हुआ, वो अब प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों तक पहुंच रहा है।
इस्तीफों की लगी झड़ी
असल में, दतिया, ग्वालियर, खरगापुर, नागौद, छतरपुर, उज्जैन, पन्ना में कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह इस्तीफा दे बसपा में शामिल होकर चुनाव लड़ने का एलान किया है। सुवासरा विधानसभा से राकेश पाटीदार को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में बालु सिंह तरनोद ने कांग्रेस छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं, दतिया में भाजपा से आए अवधेश नायक को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। उज्जैन उत्तर से माया त्रिवेदी को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध विवेक यादव ने किया है। टीकमगढ़ में खरगापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने पिछली बार हारी प्रत्याशी पूर्व विधायक चंदा सिंह गौर को टिकट दिया है, इससे नाराज होकर मप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को इस्तीफा भेज दिया है। टीकमगढ़ जिले में 70 फीसदी से ज्यादा मतदाता पिछड़े वर्ग से हैं, लेकिन 3 सामान्य क्षेत्रों में एक ही वर्ग के व्यक्तियों को उम्मीदवार बनाया गया। जिनकी आबादी केवल दो फीसदी है।
दतिया में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती का टिकट कट जाने से नाराज कांग्रेस कार्यर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी अवधेश नायक का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
परिवार पहले, पार्टी और कार्यकर्ता बाद में
प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भले ही उपेक्षा हुई हो, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपने बेटे और भाई को टिकट जरूर दिलाया है। इससे भी जनता में रोष है और कांग्रेस के कई नेता आज भी कांग्रेस में परिवारवाद के ही चलने की बात कह रहे हैं। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ और भाई लक्ष्मण सिंह को चाचौड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है।
कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशियों की सूची में नेता पुत्र और रिश्तेदारों को भी स्थान मिला है। पूर्व उपमुख्यमंत्री जमुना देवी के भतीजे उमंग सिंघार, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अजय शाह के पुत्र अभिजीत शाह, नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह के भांजे राहुल भदौरिया, पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल के पुत्र ऋषि अग्रवाल, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की पुत्री रीना बौरासी सहित अन्य को प्रत्याशी बनाया गया है । पूर्व मंत्री अरुण यादव के भाई सचिन यादव को कसरावद से टिकट दिया गया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह राहुल को चुरहट और सत्यदेव कटारे के बेटे हेमंत कटारे को अटेर से टिकट दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक कांतिलाल भूरिया की जगह झाबुआ से उनके बेटे विक्रांत भूरिया को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस की दूसरी सूची दो-तीन दिन में, बगावत पर कमलनाथ बोले- सभी लोगों से चर्चा कर रहे
17 Oct, 2023 08:05 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोमवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने 144 प्रत्याशियों की सूची जारी की। हमारे पास चार हजार आवेदन आए थे। हमने सभी पर चर्चा की। इसके बाद एक राय से सूची जारी की। चार हजार लोगों में सभी कहते हैं कि मैं चुनाव जीतने वाला हूं। उन्होंने कहा कि मुझे अपने राजनीतिक जीवन में आज तक कोई नहीं मिला कि जो कहे कि मैं चुनाव हारने वाला हूं। यह हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि बाकी सीटों पर नाम दो से तीन दिन में हम घोषित कर देंगे। काफी सीटों पर चर्चा हो गई है। कुछ सीटें बची हैं, जिन पर चर्चा होना है।
टिकट के बाद विरोध और बगावत करने वाले नेताओं के डैमेज कंट्रोल को लेकर पूछे सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि सभी लोग मुझसे चर्चा में हैं। आज एक हजार लोग मुझसे मिले। यह उम्मीदवार का प्रश्न नहीं है। हमें सभी चीजें देखनी पड़ती है। जातीय समीकरण है। यदि एक सीट पर अच्छा प्रत्याशी है, लेकिन हमारा जातीय समीकरण नहीं है। हमें न्याय करना है। हमारा लक्ष्य सामाजिक न्याय का है। हम एक-एक सीट पर नहीं जाते। हम पूरे जिले को देखते हैं।
10 हजार से अधिक मतों से हारने वालों के टिकट काटने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा की एक सीट उदाहरण है। वहां एक सीट पर 25 हजार वोट से हार हुई थी, लेकिन वह सीट हमने फिर 25 हजार वोटों से जीत ली। यह सही है कि हम यह देखते है कि कितने वोट से कोई प्रत्याशी हारा। लेकिन यह भी देखते है कि उसकी वजह क्या है। तीसरे प्रत्याशी ने कांग्रेस या भाजपा किसके वोट काटे। इन सभी बातों पर ध्यान देना पड़ता है।
दूसरी पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने वालों को टिकट देने पर कमलनाथ ने कहा कि भाजपा से हमने उन लोगों का लिया, जहां हमारी पार्टी राजी थी। आप लोगों ने खुद देखा कि जो भाजपा से आया, उसके साथ कांग्रेस का संगठन साथ आया। मैंने ऐसे कोई हेलीकॉप्टर से आ जाए, यह होने नहीं दिया। अभी बहुत से भाजपा के नेता कांग्रेस ज्वाइन करना चाहते हैं, लेकिन संगठन सहमत नहीं है।
कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है। यह चुनाव केवल किसी प्रत्याशी या पार्टी का नहीं है। यह मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। मैंने अपने 45 साल के राजनीतिक करियर में इस प्रकार के चुनाव का सामना नहीं किया। जहां एक प्रदेश के भविष्य का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश चौपट प्रदेश बन गया है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य सभी व्यवस्था चौपट हो गई है। मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार में नबंर वन है। पैसे लो काम लो। मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या तो भ्रष्टाचार का गवाह है। भाजपा कितना भी गुमराह कर ले। शिवराज जी कितनी भी कलाकारी कर लें। आज का मतदाता और 10 साल के मतदाता में बहुत अंतर है। आज का मतदाता जागरूक है।
बुदनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने रामायण-2 सीरियल में अभिनय करने वाले विक्रम मस्ताल को टिकट देने पर कमलनाथ ने कहा कि मैं सोचता हूं कि दोनों की डिबेट कराना चाहिए कि कौन बड़ा कलाकार है। इसमें शिवराज जी हमारे विक्रम मस्ताल को हरा देंगे। क्योंकि वो भी बड़े कलाकार हैं। कमलनाथ ने भाजपा के शक्ति सम्मेलन पर कहा कि अब सभी कलाकारी करेंगे। जनता इनको समझ चुकी है। प्रदेश की स्थिति क्या है।
इंडिया गठबंधन के दलों से सीटों के बटवारे को लेकर पूछे सवाल पर कमलाथ ने कहा कि देखिए बातचीत हुई थी और हो भी रही है। इंडिया गठबंधन केंद्रीय स्तर पर है। यदि हो गया तो ठीक है। गठबंधन का फोकस लोकसभा चुनाव पर है। वहीं, सपा से बातचीत को लेकर कमलनाथ ने कहा कि हम चाहते हैं कि सपा हमारा भाजपा को हराने में साथ दें। इसमें उनकी भी दिलचस्पी है। मैं अखिलेश यादव को धन्यवाद देना चाहता हूं कि वह भी भाजपा को हराना चाहते हैं, लेकिन स्थानीय स्थिति में पेंच फंस जाते हैं।
तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन में लोगों को दिखेगा भाजपा का उत्साह
17 Oct, 2023 07:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अब अपनी चार उम्मीदवारों की लिस्ट निकालने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच संवाद एवं समन्वय के साथ-साथ संकल्प की धारा के बीच निकल पड़ी है । भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी का संगठन कितना मजबूत है इस बात का उदाहरण इस बात से स्पष्ट है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कहते हैं कि अगर भारतीय जनता पार्टी को हराना है तो भाजपा के संगठन से सीधे सीधे लड़ाई लड़नी होगी। वर्तमान चुनाव के परिदृश्य में अब भारतीय जनता पार्टी शक्ति सम्मेलन के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को संकल्प के साथ जोड़ने का कार्यक्रम 17 अक्टूबर से प्रदेश में मनाने जा रही है ।
12000 जगह लिए जाएंगे शक्ति सम्मेलन में संकल्प ।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जोड़ने के क्रम में नवरात्रि के अवसर पर भाजपा द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जिस संकल्प एवं शक्ति सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, उसे मध्य प्रदेश के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के बीच 12000 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। 17, 18 और 19 अक्टूबर 3 दिन तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह सम्मेलन किया जाएगा। इन सम्मेलनों में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वर्तमान पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, बड़े नेता जिला स्तर के कार्यकर्ता शक्ति केंद्रों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के माध्यम से पार्टी का लक्ष्य 65000 बूथों तक बूथ जीतने के संकल्प को प्रतिज्ञा के तौर पर ले जाने का लक्ष्य है। 17 अक्टूबर को 12:00 बजे से हर मंडल के शक्ति केंद्रों पर बूथ विजय प्रतिज्ञा लेते हुए पार्टी कार्यकर्ता इस महा अभियान का हिस्सा बनेंगे।
सोशल मीडिया से सुर्खियां देने की योजना
मध्य प्रदेश के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इस तरह का प्रयोग पूर्व में उत्तर प्रदेश चुनाव में किया जा चुका है । जानकारी के अनुसार संगठन की व्यवस्था में इस तरह का प्रयोग वर्ष 2014 के चुनाव में मध्य प्रदेश में भी किया चुका है । जिसका उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट से सीधे-सीधे जोड़ने का रहा है । पार्टी के वरिष्ठ नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ता तक सभी अपनी बूथ विजय प्रतिज्ञा को वीडियो एवं ग्राफिक कंटेंट के माध्यम से सोशल मीडिया पर डालेंगे एवं सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को प्रिंट मीडिया के द्वारा भी हाईलाइट किया जाएगा ।
इस अभियान के माध्यम से पार्टी उन बूथों को भी और मजबूत बनाएगी, जहां पर पिछली बार उसे कम वोट मिले थे।
वर्ष 2018 में कम वोट वाले केंद्रों पर विशेष फोकस
उपरोक्त कार्यकर्ता संकल्प अर्थात शक्ति सम्मेलन के माध्यम से उन विधानसभा बूथ अथवा केंद्र को विशेष रूप से उपरोक्त कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, जहां पर पूर्व विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कम रहा ।
इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित की गई योजनाओं का प्रचार प्रसार भी इन विधानसभा केंद्रों में किया जाएगा ।
2019 में पीएम मोदी की लोकप्रियता के कारण जिन बूथों पर भाजपा को जीत मिली थी, पार्टी पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए उन पर जा रही है।
*संकल्प के साथ ली जाएगी प्रतिज्ञा
*
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित किए जा रहे इस शक्ति सम्मेलन के अंतर्गत संकल्प एवं प्रतिज्ञा अभियान को भी प्रारंभ करते हुए कार्यकर्ताओं से जोड़ा जाएगा । कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिज्ञा की जाएगी कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो निर्देश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं उनका पालन करना है ।
कार्यकर्ताओं द्वारा ली जाने वाली प्रतिज्ञा
प्रतिज्ञा है नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास के लिए।
प्रतिज्ञा है भारतीय जनता पार्टी के सरकार द्वारा 20 साल में निरंतर विकास के लिए।
प्रतिज्ञा है गरीबों के कल्याण के लिए
प्रतिज्ञा है लाडली बहनों के स्वावलंबी एवं सुरक्षित भविष्य के लिए
प्रतिज्ञा है हर बूथ पर भाजपा की जीत के लिए
सूची में नहीं है नाम, कांग्रेस पार्टी में कोहराम...
17 Oct, 2023 07:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पितृपक्ष में भाजपा की सूची जारी होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने तंज कसा था और अपनी सूची नवरात्र में जारी होने की बात कही थी। नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने 230 विधानसभा सीटों पर 144 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी, लेकिन नवरात्र का शुभ मुहूर्त भी पार्टी के काम नहीं आ रहा है। कुछ ही घंटों में ग्वालियर-चंबल संभाग में कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे का जो दौर शुरू हुआ, वो अब प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों तक पहुंच रहा है।
इस्तीफों की लगी झड़ी
असल में, दतिया, ग्वालियर, खरगापुर, नागौद, छतरपुर, उज्जैन, पन्ना में कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह इस्तीफा दे बसपा में शामिल होकर चुनाव लड़ने का एलान किया है। सुवासरा विधानसभा से राकेश पाटीदार को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में बालु सिंह तरनोद ने कांग्रेस छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं, दतिया में भाजपा से आए अवधेश नायक को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। उज्जैन उत्तर से माया त्रिवेदी को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध विवेक यादव ने किया है। टीकमगढ़ में खरगापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने पिछली बार हारी प्रत्याशी पूर्व विधायक चंदा सिंह गौर को टिकट दिया है, इससे नाराज होकर मप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को इस्तीफा भेज दिया है। टीकमगढ़ जिले में 70 फीसदी से ज्यादा मतदाता पिछड़े वर्ग से हैं, लेकिन 3 सामान्य क्षेत्रों में एक ही वर्ग के व्यक्तियों को उम्मीदवार बनाया गया। जिनकी आबादी केवल दो फीसदी है।
दतिया में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती का टिकट कट जाने से नाराज कांग्रेस कार्यर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी अवधेश नायक का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
परिवार पहले, पार्टी और कार्यकर्ता बाद में
प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भले ही उपेक्षा हुई हो, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपने बेटे और भाई को टिकट जरूर दिलाया है। इससे भी जनता में रोष है और कांग्रेस के कई नेता आज भी कांग्रेस में परिवारवाद के ही चलने की बात कह रहे हैं। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ और भाई लक्ष्मण सिंह को चाचौड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है।
कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशियों की सूची में नेता पुत्र और रिश्तेदारों को भी स्थान मिला है। पूर्व उपमुख्यमंत्री जमुना देवी के भतीजे उमंग सिंघार, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अजय शाह के पुत्र अभिजीत शाह, नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह के भांजे राहुल भदौरिया, पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल के पुत्र ऋषि अग्रवाल, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की पुत्री रीना बौरासी सहित अन्य को प्रत्याशी बनाया गया है । पूर्व मंत्री अरुण यादव के भाई सचिन यादव को कसरावद से टिकट दिया गया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह राहुल को चुरहट और सत्यदेव कटारे के बेटे हेमंत कटारे को अटेर से टिकट दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक कांतिलाल भूरिया की जगह झाबुआ से उनके बेटे विक्रांत भूरिया को टिकट दिया गया है।
कमलनाथ ने केवल अपनी चलाई
17 Oct, 2023 07:10 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मशहूर गजल है - इतना टूटा हूं कि छूने से बिखर जाउंगा ... मध्य प्रदेश में कई कांग्रेसी बीते दो दिन से यही गुनगुनाते हुए अपने आंसूओं को छिपाते फिर रहे हैं। साल भर से उम्मीद बांधे हुए थे। बीते दो महीने से लाख जतन करके जन आक्रोश रैली में भीड़ जुटा पाए। लेकिन, कांग्रेस की ओर से जब प्रत्याशियों की सूची जारी हुई तो कइयों को हताशा हुई। बेइंतहा!!! अधिकतर ने बागी तेवर अपना लिये। कुछेक ने दूसरे दल के टिकट पर चुनावी मैदान में आकर कांग्रेस प्रत्याशियों को सबक सिखाने और धूल में मिलाने की कसम तक खा ली है।
टीकमगढ़ जैसे आदिवासी इलाकों में पूर्व स्थापित नेता को साइड करने से भी जनता में रोष है। चौंकाने वाला निर्णय नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का टिकट काटना है। पन्ना जिले की गुनौर से विधायक शिवदयाल बागरी भी बेटिकट रहे।
कमलनाथ ने केवल अपनी चलाई
सियासी हलकों में सरेआम चर्चा हो रही है कि कमलनाथ ने केवल अपनी चलाई है। जहां भी उन्हें मौका मिला, दिग्विजय सिंह को साइड कर दिया है। रतलाम जिले की आलोट सीट से पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के लिए दिग्विजय समर्थक भोपाल तक पहुंचे, लेकिन यहां मौजूदा विधायक मनोज चावला को इसलिए टिकट मिला क्योंकि वे कमलनाथ की पसंद हैं। भोपाल जिले की बैरसिया सीट से दिग्विजय सिंह राम मेहर के पक्ष में थे। मेहर दिग्विजय के सांसद प्रतिनिधि हैं। बैरसिया में कुछ महीने पहले दिग्विजय ने गुर्जर समाज के मंदिर तक नंगे पैर पदयात्रा की थी, बावजूद इसके राममेहर को टिकट नहीं मिला। कमलनाथ ने पिछले चुनाव में 13 हजार वोटों से हारी जयश्री हरिकरण के नाम पर मुहर लगाई है। ऐसे मामलों से कांग्रेस की आपसी ईगो सामने आ रही है।
क्या कांग्रेस को है छिंदवाड़ा की चिंता
गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस की पहली सूची में छिंदवाड़ा जिले की सात सीटों में से सिर्फ छिंदवाड़ा से कमलनाथ का ही नाम घोषित हुआ है। बाकी छह सीटों पर भी कांग्रेस के ही विधायक हैं। इनके नाम होल्ड पर रखने की क्या वजह है ? कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ इन सीटों पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। छिंदवाड़ा जिले का रिजल्ट सीधे उनकी प्रतिष्ठा से जुड़ा है। वह दूसरी पंक्ति के नेताओं के लिए खुली जमीन नहीं देना चाहते हैं, कारण उनका पुत्रमोह है। उनके पुत्र का सियासी राह निष्कंटक रहे, इसलिए कलमनाथ छिंदवाड़ा को लेकर अधिक अलर्ट हैं।
कांग्रेस 86 प्रत्याशियों के चयन के लिए मंगलवार को करेगी मंथन
16 Oct, 2023 10:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शेष 86 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन करने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 18 अक्टूबर बुधवार को दिल्ली में होगी। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता 21 विधायकों के साथ ही लगातार हारने वाली 40 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को पहले अंतिम रूप देंगे। पार्टी की एक सूची बुधवार या गुरुवार को आ सकती है। बता दें कि कांग्रेस पहली सूची में 144 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि बाकी सीटों पर भी प्रत्याशी चयन को लेकर प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति सहित छह विधायकों के टिकट काटे गए हैं।
एक विधायक केपी सिंह की सीट पिछोर बदलकर शिवपुरी की गई है। पार्टी ने तय किया है कि विधायकों के क्षेत्र में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। अगली सूची में भी कुछ विधायकों के स्थान पर नए चेहरे पर दांव लगाया जा सकता है। जिन विधायकों को चुनाव लड़ाया जाना है, उन्हें संगठन की ओर से संकेत भी दे दिए गए हैं। वहीं, जिन स्थानों पर दो या उससे अधिक दावेदार हैं, वहां जातीय समीकरणों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।
बहन से मिलने अशोक नगर से आये युवक को चाकू की नोंक पर लूटा
16 Oct, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके में राजधानी में रहने वाली अपनी बहन से मिलने आये अशोकनगर के युवक को तीन बदमाशों ने चाकू की नोंक पर लूट लिया। बदमाश सोने की चेन, लॉकेट, उसके पास रखी नगदी सहित 80 हजार का माल लूटकर फरार हो गये। पुलिस के अनुसार पिपरई जिला अशोक नगर में रहने वाले 27 वर्षीय आनंद कुर्मी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी बहन छोला मंदिर इलाके में रहती है। बीते दिन वो अपनी बहन से मिलने के लिये भोपाल के लिये अशोक नगर से ट्रेन में सवार हुआ था। करीब चार बजे ट्रैन आउटर पर रुकी तब ट्रैन से उतरकर पैदल विदिशा रोड की ओर जाने लगा।कैची छोला रेलवे क्रासिंग के पास उसे तीन अज्ञात बदमाशो ने रोक लिया। एक आरोपी ने उसके हाथ पकड़ लिये वहीं उसके साथी ने आंनद के गले पर चाकू अड़ा दिया। तीसरे बदमाश ने उसके गले में पहनी सोने की चैन लॉकेट खींचते हुए उसकी जेब में रखी 1 हजार रुपये से अधिक की नगदी अपने कब्जे में ले ली। इस दौरान बदमाशो का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। माल हाथ लगने के बाद तीनों बदमाश अलग-अलग दिशोंओ में भाग गये। आनंद ने हिम्मतकर एक बदमाश का पीछा किया जो छोला दशहरा मैदान के पास उसे चकमा देकर रफूचक्कर हो गया। बाद में फरियादी ने बहन के घर पहुंचकर सारी बात बताई, और फिर थाने पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मामला कायम कर फरियादी द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर उनकी सुरगशी शुरु कर दी है।
सूदखोर मेडिकल संचालक से प्रताड़ित होकर की थी कांट्रैक्टर ने आत्महत्या
16 Oct, 2023 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। करीब आठ महीने पहले सरकारी विभाग में ठेकेदारी करने वाले व्यक्ति द्वारा खुदकुशी किये जाने की घटना में पुलिस ने जॉच के बाद एक मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला कायम किया है। आरोपी ने मृतक को ब्याज पर रकम उधार दी थी, जिस पर वो ब्याज पर ब्याज लगाकर वसूल रहा था। पुलिस के अनुसार 63 एमएलए क्वाटर जवाहर चौक पर रहने वाले 48 वर्षीय अनिल जैन पुत्र हरीशचंद्र जैन कात्यायनी टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी चलाते थे। उनकी कंपनी बीएसएनएल और पीएचई के कांट्रैक्ट लेती थी। 28 फरवरी को उन्होंने अपने घर में फॉसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जॉच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। इस नोट में मृतक ने लिखा था, कि उन पर काफी उधारी हो गई है, वह ब्याज का पैसा नहीं दे पा रहे हैंवहीं उधार पैसा देने वाले उन पर ब्याज देने के लिए दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर कारणो की छानबीन शुरू की। मृतक के परिजनों के साथ ही उनसे रकम का लेनदेन करने वाले 7 नंबर स्टाप स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के संचालक सुनील शर्मा से भी पूछताछ की गई। सूनील ने पुलिस को बताया था कि उनके और मृतक के बीच करीब 15 लाख की रकम का ट्रांजेक्शन हुआ है। लेकिन बैंक एकांउट को खंगालने पर करोड़ों का लेनदेन किया जाना सामने आया। कि उधारी की रकम और उसके ब्याज के लिए सुनील उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। उनके पास मिले सुसाइड नोट में सुनील शर्मा को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया था।
फिंगर प्रिंट के आधार पर क्राइम ब्रांच टीम ने चोरी के आरोपी को चाय की दुकान से दबोचा
16 Oct, 2023 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच टीम ने चोरी के एक आरोपी को मौके पर मिले फिंगर प्रिंट के आधार पर उस समय धर दबोचा जब वह आराम से एक दुकान पर चाय पी रहा था। पुलिस ने दो वारदातो का खुलासा कर उसकी निशानदेही पर दो लाख का माल बरामद किया है। पकड़ाया गया आरोपी अपने आस-पास के इलाके मे ही रात के अंधेरे में मौका पाकर चोरी की वारदातो को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ शहर के अनेक थानो में कई मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने बताया कि थाना अयोध्या नगर इलाके में बीते दिनो हुई चोरी के एक मामले में जॉच के दौरान मिले फिंगर प्रिंट के आधार पर संदेही इलियास की तलाश की जा रही थी। इस दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली संदेही इलियास खान मिनाल रेशीडेंसी की ओर सवारी ऑटो से जा रहा है। खबर मिलने पर टीम वहॉ पहुंची उसे एक चाय की दुकान पर सदेंही इलियास खडा नजर आया। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान इलियास पिता मुन्ने खान (51) निवासी स्टेशन बजरिया के रुप में बताई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने थाना अयोध्या नगर सहित थाना बजरिया में भी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि उसने उड़ाया गया माल अपने घर में छुपाकर रखा है। उसकी निशानदेही पर टीम ने अयोध्या नगर पुलिसकर्मियो के साथ आरोपी के घर से दोनो चोरियो का करीब दो लाख का माल जप्त कर लिया। आगे की कार्यवाही के लिये आरोपी को फिलहाल अयोध्या नगर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने बतायाक की पकड़ाये गये शातिर आरोपी के के खिलाफ थाना स्टेशनबजरिया, गौतम नगर, तलैया, अयोध्या नगर, गोविन्दपुरा, ऐशबाग सहित पिपलानी में 19 मामले दर्ज है।
खण्डहर, पार्क के पास शराब बेच रहे तीन आरोपी हजारो के माल सहित गिरफ्तार
16 Oct, 2023 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। पिपलानी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानो से तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उनके पास से 67 हजार कीमत की 167 लीटर शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब तस्करो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिये बनाई गई विशेष टीम ने पानी की टंकी के सामने खण्डहर नुमा भेल क्वार्टर से आरोपी बाँबी लुडेरे पिता हेमराज लुडेरे (22) निवासी झुग्गी नबंर 201 चालीस क्वार्टर के पास बी सेक्टर को गिरफ्तार कर उसके पास से 56 लीटर से अधिक शराब जप्त की है। आरोपी बाँबी लुडेरे के खिलाफ पिपलानी थाने में 10 अपराधिक प्रकरण दर्ज है। वहीं टीम ने इलाके में स्थित सौ क्वार्टर झुग्गी पार्क के पास से आरोपी विकास बबन पिता रमेश कुमार बबन (33) निवासी 50 क्वार्टर को दबोचते हुए 55 लीटर अवैध शराब जप्त की है, उसके विरुद्ध पिपलानी थाने में 7 मामले दर्ज है। तीसरी कार्यवाही करते हुए पिपलानी पुलिस ने गणेश मंदिर के पीछे भेल खण्डहर क्वार्टर से आरोपी रोहित वर्मा पिता नैन सिंह (26) निवासी म.न. 59 पचास क्वार्टर बी सेक्टर पिपलानी को गिरफ्तार कर उसके पास से 57 लीटर से अधिक अवैश शराब बरामद की है। आरोपी रोहित वर्मा के खिलाफ पिपलानी थाने पॉच प्रकरण दर्ज है। पकड़े गये सभी तस्करो के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
बाउंड ओवर बदमाश को पुलिस ने अवैध शराब सहित दबोचा
16 Oct, 2023 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 52 लीटर से अधिक कीमत की शराब बरामद की है। पकड़ाये गये आरोपी का अपराधिक रिकार्ड देखते हुए उसके खिलाफ पूर्व में बाउंड ओवर की कार्यवाही की जा चुकी है, इसके बाद भी वह रात के समय शराब बेचता था।
पुलिस ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान अपराधो पर अंकुश लगाने सहित शराब तस्करो की धरपकड के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टीम को इलाके में रहने वाले दिनेश यादव उर्फ छैनी पिता स्वं. बेनी प्रसाद यादव (50) निवासी मोतिया तालाब स्टेट बैक कालोनी के खिलाफ सूचना मिल रही थी कि वो रात में शराबियों को अवैध रुप से शराब बेच रहा है। टीम ने निगरानी शुरु की और करीब दो सप्ताह की कोशिशो के बाद बीते दिन सूचना मिलने पर दिनेश को गैस राहत अस्पताल के पास से उस समय दबोच लिया जब वो करीब 25 हजार कीमत के तीन सौ से अधिक क्वार्टर लेकर बेचने की फिराक में जा रहा था।
आरोपी पीठे से मेहनत-मजदूरी करने के साथ ही छोटे-मोटे काम ठेकेदारी से भी करता है। उसके खिलाफ थाना जहांगीराबाद में पूर्व में भी अवैध रुप से शराब बेचने के मामले दर्ज है। पुलिस ने उसके खिलाफ बाउंट ओवर की कार्यवाही की थी, लेकिन इसके बाद भी वो शराब तस्करी का कारोबार कर रहा था। आबकारी एक्ट के तहत मामला कायम कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
दक्षिण पश्चिम विधानसभा पर भाजपा के दिग्गजों की नजर कांग्रेस ने भी नहीं खोले अपने पत्ते
16 Oct, 2023 08:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट भाजपा और कांग्रेस के लिए हॉट सीट बन गई है। इस सीट से वर्तमान में कांग्रेस के पीसी शर्मा विधायक हैं जो कि पूर्व की कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं । 2018 के विधानसभा चुनाव में पीसी शर्मा ने भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को हराया था। इस बार इस सीट से भाजपा के कई दिग्गज चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। यदि बात करें भाजपा के दावेदारों की तो यहां से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह दावेदारी कर रहे हैं। इनके अलावा बीडीए के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल और भाजपा के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। इनके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता व 2 बार के नगर निगम पार्षद व वर्तमान में नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी दावेदारी कर रहे हैं। किशन सूर्यवंशी इसलिए दावेदारी कर रहे है क्योंकि दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बाण गंगा, रोशनपुरा झूग्गी , नया बसेरा कोटरा, अंबेडकर नगर , सुदामा नगर ,नेहरू कालोनी बाल्मिकी बस्ती ,राहुल नगर पंपापुर ,पंचशील नगर ,दुर्गा नगर वस्ती ,भीम नगर बस्ती मंत्रालय के सामने, सबरी नगर ,माँडवा बस्ती आईआईएफएम,बापू नगर, सेबंनिया गोंड ,श्याम नगर ये सभी इलाके अनुसूचित जाति बाहुल्य है जहां लगभग 65 से 70 हज़ार मतदाता हैं। इस हिसाब से किशन सूर्यवंशी की दावेदारी को प्रबल माना जा रहा है। किशन सूर्यवंशी भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष के साथ भाजपा के ज़िला महामंत्री भी हैं। यह बाल्यकाल से संघ स्वयं सेवक 1992 से 93 संघ विस्तारक रहे हैं। संघ के शिक्षा वर्ग शिक्षित हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर संयोजक एंव अन्य कई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियों का निर्वाहन किया है। दो बार दक्षिण पश्चिम विधानसभा से पार्षद भी चुने गए हैं। हर बार चुनाव में जीत का मार्जिन भी बड़ा है। इन्हीं समीकरण के आधार यदि पार्टी किशन सूर्यवंशी पर अपना दांव लगाती है तो इस सीट पर भाजपा की जीत हो सकती है। वहीं यदि बात करें कांग्रेस पार्टी की तो यहां से पीसी शर्मा को टिकट मिलना लगभग तय है लेकिन यहां से युवा नेता संजीव सक्सेना भी चुनाव की तैयारी में है। संजीव सक्सेना क्षेत्र के युवाओं में लोकप्रिय हैं। और उनके भाई प्रवीण सक्सेना भी तीसरी बार के पार्षद हैं। प्रवीण सक्सेना 2013 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार भी यदि कांग्रेस पार्टी ने संजीव सक्सेना को टिकट नहीं दिया तो यहां कांग्रेस के लिए मुश्किल बड़ सकती हैं। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यदि संजीव सक्सेना कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ते हैं तो 30 से 40 हजार वोट लाकर कांग्रेस का गणित बिगाड़ सकते हैं। पीसी शर्मा और संजीव सक्सेना के अलावा यहां से अमित शर्मा,संतोष कंसाना भी प्रमुख दावेदार हैं। इस लिए दक्षिण पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।
पूर्व गृह मंत्री महेंद्र बौद्ध, गौतम पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ थामा कांग्रेस का हाथ
16 Oct, 2023 07:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । प्रत्याशियों की घोषणा के बाद एक तरफ जहां कांग्रेस के कई कार्यकर्ता विरोध जताते हुए अपने पदों से त्यागपत्र दे रहे हैं तो दूसरी ओर अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता सदस्यता भी ग्रहण कर रहे हैं। सोमवार को पूर्व गृह मंत्री महेंद्र बौद्ध ने घर वापसी की तो गाडरवारा से भाजपा के पूर्व विधायक गोविंद पटेल के पुत्र और 2018 में भाजपा प्रत्याशी रहे गौतम पटेल अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। सुरखी विधानसभा अंतर्गत राहतगढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष प्रियंका गोलू राय ने दस पार्षद और कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता ली। जन न्याय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज बिहारी चौरसिया ने कांग्रेस में विलय की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों के साथ पार्टी का हाथ थाम लिया।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध बसपा में चले गए थे। उनके साथ नगर पंचायत सेवढ़ा की पूर्व अध्यक्ष कमला दिवाकर यादव सहित कई समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ली। निवाड़ी से बसपा नेता उमेश यादव, रायसेन के भाजपा नेता भंवरलाल पटेल, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के पूर्व कुलसचिव डा. बी भारती, सांची जनपद अध्यक्ष अर्चना पोर्ते ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश का किसान, नौजवान, महिला से लेकर सभी वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त है। आप सभी सच्चाई का साथ दीजिए। हम मिलकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर प्रदेश को नई पहचान देंगे।