मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
कुछ नहीं कर सकती तो कांग्रेस जैसे बोझ को ढोने का क्या मतलब? :योगी आदित्यनाथ
15 Nov, 2023 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जो कांग्रेस 55-60 सालों में नहीं कर सकी, डबल इंजन सरकार ने 9 सालों में कर दिया
वोट की राजनीति करती रही है कांग्रेस, विकास उसके एजेंडे का हिस्सा नहीं रहा
कांग्रेस सिर्फ समस्याएं देती हैं, समाधान कर रहे मोदी जी
अशोकनगर । सरकार बदलने से क्या परिवर्तन हो सकते हैं, यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिखाया है। काशी विश्वनाथ धाम में पहले एक साथ पांच लोगों का जाना मुश्किल था। आज 50 हजार लोग भी चले जाएं, तो जगह की कमी नहीं होगी। केदारनाथ धाम कांग्रेस के समय में तबाह हो चुका था, लेकिन मोदी सरकार ने उसका पुनरुद्धार कराया। उज्जैन में महाकाल महालोक बना है और अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर तैयार है। कांग्रेस होती तो क्या राम मंदिर का निर्माण हो पाता? कांग्रेस होती तो क्या बाबा विश्वनाथ धाम का निर्माण हो पाता? कांग्रेस होती तो क्या देश से आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो पाते? जो कांग्रेस देश को सुरक्षा नहीं दे सकती, विकास और गरीब कल्याण के काम नहीं कर सकती, लोगों की आस्था का सम्मान नहीं कर सकती, तो उस कांग्रेस रूपी बोझ को ढोने का मतलब क्या है? यह बात उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पन्ना के पवई और अशोकनगर में सभाओं को संबोधित करते हुए कही।
कांग्रेस का एजेंडा नहीं था विकास
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार का लाभ कैसे मिलता है, यह बीते सालों में मध्यप्रदेश ने देखा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मिलकर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की स्थिति से उबारा और विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारें जो काम 55-60 सालों में नहीं कर सकी थी, प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराज जी की जोड़ी ने वह काम सिर्फ 9 सालों में कर दिखाया है। हर गरीब के पास सिर छुपाने के लिए छत होना, गरीब के घर में शौचालय का निर्माण होना, हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पांच लाख तक इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना, हर घर में बिजली पहुंचाना, उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन देना जैसे काम कांग्रेस भी कर सकती थी। उसे भी 60 सालों तक काम करने का मौका मिला था। लेकिन विकास उसके एजेंडे का हिस्सा नहीं रहा। गरीबों, वनवासियों, दलितों का कल्याण उसके एजेंडे का हिस्सा कभी नहीं रहा।
वोट बैंक की राजनीति करती रही कांग्रेस
योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि कांग्रेस देश को जातियों के नाम पर बांटती रही। हमारे सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करती रही। जब सरकार की तरफ से कुछ देने की बात आती थी, तो कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। कांग्रेस ने कभी यह नहीं कहा कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों का है। कभी ये नहीं कहा कि संसाधनों पर पहला अधिकार देश के किसानों, नौजवानों, बहनों, माताओं का है। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती रही। 2014 में जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो उन्होंने कहा कि मेरी सरकार गरीबों की, वंचितों की, दलितों की, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं, नौजवानों की सरकार है और सभी वर्गों के लिए काम करेगी। उन्होंने ’सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया, जिसमें समग्रता का भाव है। समग्रता की यही भावना रामराज्य की आधारशिला है।
मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा नए भारत का दर्शन
योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया एक नए भारत का दर्शन कर रही है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। आज हमारे नौजवान दुनिया में कहीं भी जाएं, उनके सामने पहचान का संकट नहीं होता। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आज कोई भी दुश्मन भारत पर टेढ़ी नजर नहीं डाल सकता। उसे पता है कि अगर आंखें टेढ़ी की, तो भारत आंखें निकालने में देर नहीं करता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय किसी बीमारी की वेक्सीन आने में कई दशक लग जाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने कोरोना संकट के दौरान एक नहीं दो-दो वेक्सीन बनाई। वेक्सीन के 220 करोड़ डोज देश के लोगों को मुफ्त में लगाए गए और दुनिया के अन्य देशों को भी भेजी गई। श्री योगी ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार रही होती, तो वेक्सीन के हाल भी गैस कनेक्शन जैसे हो जाते और गरीब तथा सामान्य वर्ग के लोगों को ये वेक्सीन मिल ही नहीं पाती।
कांग्रेस समस्याएं पैदा करती हैं, समाधान कर रहे मोदी जी
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ समस्याएं पैदा करती हैं। ये समस्याएं उसकी वोट बैंक की राजनीति का आधार रही हैं, इसलिए वो इन समस्याओं को पोषित करती रही है, उनका समाधान नहीं किया। इन समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार कर रही है। कांग्रेस ने 370 लगाई, भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 हटा दी। कांग्रेस के समय में देश में पनपे अलगाववाद, आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्याओं पर भी भाजपा की सरकार नकेल लगा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए काम कर रही है। कांग्रेस के समय में लोग कोई पर्व, कोई त्योहार सुख शांति से नहीं मना पाते थे। हर त्योहार के पहले ही कर्फ्यू लग जाता था। लेकिन आज देश में शांति है और लोग आनंदपूर्वक अपने पर्व-त्योहार मना रहे हैं।
विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा मध्यप्रदेश
योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि कांग्रेस ने जिस मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार उसे विकास के रास्ते पर लेकर आई है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश को मिल रहा है। आज मध्यप्रदेश देश में सबसे ज्यादा कृषि विकास दर वाला राज्य है। यहां का स्वादिष्ट शरबती गेहूं पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में नए उद्योग लग रहे हैं, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है, नए हाईवे बन रहे हैं, अच्छी सड़कें बन रही हैं। मेडिकल कॉलेज, एम्स, आईआईटी और आईआईएम जैसी संस्थाओं की श्रृंखला प्रदेश में खड़ी हो रही हैं, जिनसे प्रदेश के युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ गरीबों, समाज के विभिन्न वर्गों और आम नागरिकों तक पहुंच सके, मुख्यमंत्री श्री चौहान की सरकार यह सुनिश्चित कर रही है। श्री योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने जिस तरह से मध्यप्रदेश को वेलफेयर स्टेट बनाया है, यही रामराज्य की अवधारणा है। उन्होंने कहा कि मध्य्रपदेश विकास के इस रास्ते पर और तेजी से आगे बढ़ सके, इसके लिए भाजपा की सरकार होना जरूरी है। मैं आप सभी से यह आह्वान करने आया हूं कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए पन्ना और अशोकनगर जिलों की सभी विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं।
समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मिर्ची बाबा एक बार फिर मुश्किल में फंस गए हैं
15 Nov, 2023 01:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीहोर । जिले की बुधनी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा एक बार फिर मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर महिला मतदाताओं को साड़ी बांटने का आरोप है, जिसको लेकर उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए थे, जिसके बाद उड़नदस्ता टीम के सीहोर प्रभारी की संदीप कुमार दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी।
यहां पर यह बता दें कि बुधनी एक हाई-प्रोफाइल सीट है, जहां से भाजपा के टिकट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर टीवी सीरियल में हनुमान की भूमिका निभा चुके अभिनेता विक्रम मस्ताल को प्रत्याशी बनाया है।
मुख्यमंत्री एवं प्रदेश संगठन महामंत्री के समक्ष कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के सुपुत्र योगेंद्र रघुवंशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
15 Nov, 2023 12:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी के समक्ष बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर बरेली के कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री श्री जसवंत सिंह के सुपुत्र श्री योगेंद्र रघुवंशी सहित समर्थकों ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने श्री योगेंद्र रघुवंशी और उनके समर्थकों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। श्री योगेंद्र ने कहा कि वे मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यों से प्रभावित हैं। कांग्रेस में निरंतर उपेक्षा के कारण भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता स्वीकार कर रहे हैं। इस अवसर पर श्री आदित्य सिंह, श्री सचिन सिंह, श्री ब्रजेश सिंह, श्री वैभव सिंह, श्री बृजेश रघुवंशी, श्री रवि रघुवंशी, श्री सुनील ठाकुर, श्री सतेंद्र सिंह, श्री रिंकू सिंह सहित जन प्रतिनिधि एवं रघुवंशी समाज के सदस्य उपस्थित थे।
सुरा प्रैमियो को होगी मुशकिल, आज शाम से नहीं बिकेगी शराब
15 Nov, 2023 10:32 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। विधानसभा चुनाव के मददेनजर शराब बेचने पर पांबदी लगाई जायेगी, जिसके चलते बुधवार शाम से शराब की बिक्री नहीं होगी। ऐसे में सुरा प्रैमियो को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शराब की बिक्री पर बुधवार शाम 6 बजे से बंद रहेगी। 17 नवंबर को मतदान के बाद ही बिक्री शुरू हो सकेगी। इसके निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने देते हुए संबंधित विभागों से पालन कराने को भी कहा है। इस दौरान अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त नजर रहेगी। किसी भी तरह के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही होगी। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक 17 नवंबर को मतदान है। इससे पहले 15 नवंबर बुधवार को शाम छह बजे से शुक्रवार को मतदान समाप्ति तक शराब पर प्रतिबंध लगाया है। इस दौरान सभी शराब दुकानों, रेस्टोरेंट बार, होटल बार, सिविलियन क्लब, सैनिक थोक कैंटीन, फुटकर कैंटीन, वाइन विक्रय के लिए स्वीकृत रिटेल आउटलेट एवं अन्य लाइसेंस केंद्र, जिंसी चौराहा स्थित देशी शराब भंडारागार और गांधीनगर स्थित विदेशी शराब भंडारागार से शराब के आयात, निर्यात, परिवहन, क्रय विक्रय एवं प्रदाय पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसी तरह तीन दिसंबर को मतगणना वाले पूरे दिन यह प्रतिबंध लागू रहेगा।
सिवनी में भाजपा की जीत की डगर हो रही मुश्किल
15 Nov, 2023 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। प्रदेश की सिवनी विधानसभा सीट चार दशक से भले ही भाजपा का अभेद्य किला माना जाती हो और यहां दिनेश राय मुनमुन अपने आपको एकतरफा राजनीति के किंग मानते रहे हों। लेकिन इस बार लगता है जनता ने उनका जीत का तिलस्म तोडऩे का मन बना लिया है। मुनमुन जिनके बलबूते अब तक राजनीति के शिखर पर चढ़ते रहे हैं। इस बार उनके करीबी-जनों ने ही उनको सबक सिखाने की तैयारी कर ली है। इस बार मुनमुन के लिए विधानसभा की सीढ़ी चढ़ पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन नजर आ रहा है। इसी सीट पर कांग्रेस ने आनंद पंवानी को चुनाव मैदान में उतारा है।
हम बता दें कि सिवनी विधानसभा सीट पर 2013 में निर्दलीय और एक बार कांग्रेस को छोडक़र, 1980 से अब तक पिछले 35 सालों में भाजपा ही काबिज होती रही है। बालाघाट जिले की सिवनी विधानसभा सीट के लिए 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो यहां भाजपा का कब्जा बरकरार रहा था। भाजपा के मुनमुन ने निर्दलीय प्रत्याशी को हराकर भाजपा के खाते में यह सीट डाली थी। चुनावी मुकाबले में भाजपा की तरफ से मुनमुन मैदान में उतरे थे। उनके मुकाबले कांग्रेस की तरफ से मोहन सिंह चंदेल चुनाव लड़ रहे थे। इनके अलावा कुछ अन्य निर्दलीय व क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी भी मैदान में थे। लेकिन तब मुनमुन ने सबको हराते हुए जीत दर्ज कराई थी। भाजपा के मुनमुन को 99,576 मत मिले, जबकि कांग्रेस के मोहन सिंह 77,568 वोट ही हासिल कर पाए थे। भाजपा ने कांग्रेस को 22,008 मतों से हराकर चुनाव जीता था।
मुनमुन की मुश्किल क्यों?
सिवनी से जो रिपोर्टस और रूझान मिल रहे हैं, उनके अनुसार इस बार मुनमुन चुनाव हार जाएं तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। मुनमुन पर स्थानीय जनता खुलकर तोहमत लगाती है कि यदि केंद्र की योजनाओं और कार्यक्रमों को छोड़ दें, तो पिछले पांच सालों में मुनमुन ने क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं कराए हैं। उनकी पांच साल की निष्क्रियता इस बार भाजपा की जीत में बड़ी बाधा बन गई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं और समाजों ने किनारा किया
भाजपा सूत्र बताते हैं कि मुनमुन की कार्यशैली की वजह से इस बार भाजपा के कोर वोट बैंक के रूप में क्षेत्र के कुर्मी, बघेल, बागरी और मुस्लिम मतदाताओं ने भी उनसे दूर बना ली है। इन समाजों के लोगों का कहना है कि जब मुनमुन ने पिछले पांच साल हमारी उपेक्षा की है, तो अब हम क्यों उन्हें सपोर्ट करें। इन समाजों ने मुनमुन को चुनाव में सबक सिखाने का निश्चय किया है। इसी तरह से भाजपा के कार्यकर्ता भी मुनमुन की कार्यशैली से नाराज हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले पांच सालों में उन्होंने जिस अपमान और उपेक्षा का सहा है, निश्चित तौर पर विधायक को इसका खामियाजा तो भुगतना पड़ेगा।
सिवनी का वोटों का गणित
सिवनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,65,807 मतदाता हैं। जिसमें 1,34,553 पुरुष और 1,31,247 महिला मतदाताओं की संख्या शामिल है। इस क्षेत्र में सबसे अधिक 65,000 आदिवासी, 40,000 कुर्मी, 30,000 बघेल और 22,000 मुस्लिम समाज के मतदाता हैं।
लाड़ली बहनों के नाम आज चिट्ठी आएगी
15 Nov, 2023 09:38 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भैया की पाती बहनों को भाएगी!
मतदान से कुछ पल पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी लाड़ली बहनों के लिए एक संदेश लेकर आने वाले हैं। आज सीएम बहनों के नाम एक चिट्ठी जारी करेंगे, जिसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि शिवराज इस पत्र में अपनी बहनों के साथ संबंधों, उनके लिए किए गए कार्यों और योजनाओं को बयां कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस पत्र के माध्यम से सीएम शिवराज बहनों को लाड़ली बहना योजना में दी जाने वाली राशि को ₹3000 तक बढ़ाने की घोषणा व गांरटी भी दे सकते हैं। भैया की इस पाती में बहना के लिए प्रेमभरी सौगात हो सकती है।
बहन तुलसी का दिया है...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की बहन, बेटियों को लेकर अक्सर कहा करते हैं कि बहन तुलसी का दिया है, बहन आंगन की रंगोली है, बहन त्योहारों की रौनक है, बहन हिम्मत का धागा है और बहन शुभकामनाओं की रोली है। ऐसी बहनों को मैं प्रणाम करता हूं।
बहनों और बेटियों की तकदीर बदल दी भैया ने
प्रदेश में बेटियों की तकदीर बदलने के लिए शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं की शुरुआत की। इन योजनाओं की बदौलत ऐतिहासिक सुधार हुए और पिछले कुछ सालों में इस राज्य में बेटियों के शिक्षा स्तर व जीवनशैली में गजब का परिवर्तन हुआ। प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की शिक्षा में बेटियों के ड्रॉप आउट प्रतिशत में गिरावट देखी गई।
सन 2005 में प्राथमिक स्तर की शिक्षा में बेटियों का जो ड्रॉप आउट दर 18.26 प्रतिशत था, वो 2023 में घटकर 6.63 प्रतिशत हो गया है, जबकि माध्यमिक स्तर की शिक्षा में बेटियों का 2005 में ड्रॉप आउट दर 18.41 प्रतिशत था, जो कम होकर 1.26 प्रतिशत हो गया है।
शाम 6 बजे से रुकेगा चुनावी शोर गुल
15 Nov, 2023 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवंबर को होने वाले मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व यानि बुधवार 15 नवंबर की शाम 6 बजे से जिले के समस्त 7 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लागू हो जायेगा।भोपाल जिले के अलावा अन्य जिलों के भोपाल में ठहरे व्यक्तियों को भी जिले की सीमा से बाहर जाने के आदेश दिए गए है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भोपाल श्री आशीष सिंह ने धारा 144 के तहत अनेक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए है।
जारी आदेश अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार भोपाल जिले के 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 149 -बैरसिया, 150 - भोपाल उत्तर 151- नरेला, 152 - भोपाल दक्षिण-पश्चिम, 153 - भोपाल मध्य 154 - गोविन्दपुरा एवं 155- हुजूर में 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराया जायेगा।
जिला मजिस्ट्रेट भोपाल आशीष सिंह ने भोपाल जिले के क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी मतदान केन्द्रों पर शांति एवं कानून व्यवस्था तथा निष्पक्ष चुनाव के दुष्टिगत निषेधात्मक आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश अनुसार मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व अर्थात 15 नवंबर को सायं 6 बजे पश्चात कोई भी व्यक्ति मतदान स्थलों के 200 मीटर की परिधि में यदि आंशिक रूप से भी आता है 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का समूह न तो एकत्रित करेगा और न क्षेत्र में जलूस निकालेगा, न ही नारेबाजी करेगा और न ही ऐसा पर्चा आदि वितरित करेगा जिससे उत्तेजनात्मक स्थिति उत्पन्न हो जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो ।
जारी आदेश अनुसार आयोग के निर्देशानुसार मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व अर्थात 15 नवंबर 2023 को सायं 6 बजे पश्चात् किसी भी प्रकार से किया जाने वाला चुनाव प्रचार, रैली, ध्वनि विस्तारक यंत्र, नुक्कड़ सभाऐ एंव आमसभाऐ ,बल्क एसएमएस के माध्यम से प्रचार-प्रसार पर पूर्णतः प्रतिबंध होंगा साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काउ संदेश प्रसारित किया जाना भी प्रतिबंधित होगा। उक्त अवधि में अभ्यार्थियों द्वारा किया जाने वाला डोर टू डोर कैम्पेनिंग प्रतिबंध की परिधि में नही होगाअर्थात डोर टू डोर केम्पेनिंग शांतिपूर्ण तरीके से किया जा सकेगा।
भोपाल जिले की राजस्व सीमा क्षेत्र में आने वाली 7 विधानसभा क्षेत्र कमशः बैरसिया, भोपाल उत्तर नरेला,भोपाल दक्षिण पश्चिम, भोपाल मध्य गोविन्दपुरा एवं हुजूर की सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए भोपाल जिले के निर्वाचन अभ्यर्थियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को छोड़कर निर्वाचन प्रचार में संलग्न ऐसे सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं होटल, लॉज, धर्मशालाओं में ठहरे बाहरी व्यक्तियों जो उस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नहीं है, उन्हें मतदान दिवस को मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पहले से अर्थात 15 नवंबर को सांय 6 बजे से मतदान समाप्ति के आगामी 24 घण्टे तक अर्थात 18 नवंबर 2023 को सायं 6 बजे तक 72 घण्टे तक जिले में रुकने पर प्रतिबंध लागू रहेगा ।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से एक पक्षीय रूप से पारित किया गया है, जो जिला भोपाल के सभी 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रांतर्गत सीमा में प्रभावी होगा। उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।
भाई दूज पर लाडली बहनों को मुख्यमंत्री का चिट्ठी के माध्यम से देंगे संदेश ।
15 Nov, 2023 08:35 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सभी जाति, धर्म की बहनों को मिलेगा ₹3000 मासिक का संकल्प ।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भाई दूज के अवसर पर मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के नाम पर एक संदेश चिट्ठी के माध्यम से जारी करने वाले हैं । उपरोक्त चिट्ठी के माध्यम से मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना से जुड़ी हुई समस्त जाति एवं धर्म की बहनों को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बात का संकल्प देंगे कि मध्य प्रदेश में अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार आती है तो मध्य प्रदेश की बहनों को ₹3000 राशि प्रति माह दी जाएगी । इस बात का उल्लेख आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में आयोजित भाई दूज से संबंधित एक कार्यक्रम में भी किया ।
*चिट्ठी के माध्यम से लाडली बहनों को₹3000 मासिक का संकल्प ।
*
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगभग 6 महीने पूर्व मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना लागू की थी । उपरोक्त योजना में प्रारंभिक तौर पर प्रतिमाह ₹1000 राशि और पश्चात 1250 रुपए राशि प्रदान की गई । लगभग 6 महीने तक यह राशि मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को उनके सीधे खाते में जमा की गई । उपरोक्त राशि को ₹3000 तक ले जाने की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लगभग 4 महीने पूर्व की थी । कल भाई दूज के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री संभवतः उपरोक्त चिट्ठी के माध्यम से मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए राशि ₹3000 देने का संकल्प उपरोक्त चिट्ठी में करने जा रहे हैं ।
मध्य प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी हुई महत्वकांक्षी योजनाएं ।
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा पिछले 15 वर्षों के अंतराल में जिस तरह से महिला सशक्तिकरण योजना की दिशा में राष्ट्रीय स्तर पर योजनाओं को न केवल प्रारंभ किया गया वरन् क्रियान्वयन भी किया गया । संभवत इसकी मिसाल किसी भी अन्य राज्य में देखने को नहीं मिलती है । लाड़ली लक्ष्मी योजना , मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के पश्चात लाडली बहना योजना देश के इतिहास में शायद पहला राज्य मध्य प्रदेश को कहा जा सकता है जिसमें महिला कल्याण से जुड़ी हुई इतनी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कल भाई दूज के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को जो चिट्ठी जारी की जा रही है संभवतः उसमें महिला कल्याण से जुड़ी हुई योजनाओं के विषय में भी बात रखी जाएगी ।
रेप के मामले में फरार बदमाश ने अस्पताल सुरक्षा कर्मियों को चाकू मारा
15 Nov, 2023 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल में बलात्कार के आरोप में फरार चल रहे बदमाश ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में चारों सुरक्षाकर्मियों को गंभीर चोटे आई हैं, फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार जारी है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में कई अपराध दर्ज है। आरोपी लंबे समय से तलैया थाने में दर्ज बलात्कार के मामले में फरार चल रहा था। कोहफिजा थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि युवक लंबे समय से वहां मौजूद गाड्र्स के साथ अड़ीबाजी कर रहा था। मंगलवार शाम वे अस्पताल परिसर में गार्ड से शराब पीने के लिए पैसे मांगने पहुंचा था। जब गार्ड पैसे देने से इंकार किया तो बदमाश लईक ने सुरक्षाकर्मियों पर ब्लेड से हमला कर मौके से भाग निकला। हमले में गार्ड के सुपरवाइजर संजय त्यागी के अलावा तीन अन्य गार्ड भी घायल हुए हैं। तीनों गाड्र्स को गंभीर चोटें हाथ औा पैर पर आईं हैं। उनका इलाज हमीदिया में किया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई. पुलिस को सूचना मिली के इलाके में स्थित बरेला गांव में बदमाश लईक अड़ीबाजी कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाना कोहेफिजा में मारपीट का मामला दर्ज है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ तलैया थाने में बलात्कार का मामला दर्ज है। जिसमें वह फरार चल रहा था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी लईक खान को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी को तलैया पुलिस को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
सर्द हवाओं से लुढ़कने लगा रात का पारा, रायसेन में पारा 12.1 डिग्री
14 Nov, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । हवाओं का रुख उत्तरी होने से पूरे मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। इसी क्रम में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात प्रदेश में रायसेन सहित 13 शहरों में रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से कम रिकार्ड हुआ। सबसे कम 12.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रायसेन में दर्ज किया गया। इसी दौरान हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि मंगलवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान भी है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत क्षेत्र में कोई भी प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है।
विशेषकर ऊपरी स्तर पर भी उत्तरी हवाएं चल रही हैं। इस वजह से दिन-रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। हालांकि बुधवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसकी तीव्रता कमजोर रहने के कारण मौसम पर उसका विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना कम है। इस वजह से अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। उसके बाद एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। उसके बाद हवाओं का रुख बदलने से तापमान में धीरे-धीरे कुछ बढ़ोतरी होने के भी आसार हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल में मतदाता पर्ची वितरित कर
14 Nov, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस की पहचान छल कपट की राजनीति और भ्रष्टाचार है
पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट जाएं
मतदाताओं को संकल्प-पत्र एवं मतदाता पर्ची का किया वितरण
खंडवा । कांग्रेस पार्टी की पहचान ही छल, कपट की राजनीति और भ्रष्टाचार की है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव में प्रचंड मतों से जीत दिलाने के लिए जुट जाएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने खंडवा में पार्टी प्रत्याशी श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे के समर्थन में जनसंपर्क करते हुए कही। श्री शर्मा ने इससे पहले भोपाल के हुजूर विधानसभा के लालघाटी स्थिति आदित्य एवेन्यू में घर-घर जाकर मतदाता पर्ची वितरण किया। श्री शर्मा ने खंडवा में भी मतदाता पर्ची का वितरण करते हुए पार्टी प्रत्याशी को वोट देने की अपील जनता से की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने खंडवा में पार्टी प्रत्याशी कंचत तन्वे को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मुंबई बाजार के साथ हरीगंज, रामगंज, सराफा में घूमकर लोगों से मिले और जनसंपर्क कया। बाजार में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जाकर श्री शर्मा ने लोगों से मुलाकात की और मतदाता पर्ची बांटने के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। श्री शर्मा सराफा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की है।
विकास के नाम पर मांगा समर्थन
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने हाटकेश्वर वार्ड के बूथ क्रमांक-175 के तहत श्रीमती शोभना सोनी, श्री हरेश दिनेश सोनी एवं पंडित दीनदयाल वार्ड के बूथ क्रमांक-173 की मतदाता पर्ची और पार्टी का संकलप-पत्र वितरित किया। इस दौरान श्री शर्मा जनसंपर्क करते हुए खंडवा विधानसभा चुनाव प्रभारी श्री दिनेश पालीवाल के निवास पर भी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
ढोल-नगाडे़ के साथ किया जनसंपर्क
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा जब घर-घर जाकर खंडवा में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे, तब उनके साथ ढोल-नगाड़ों के साथ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी साथ चल रहे थे। श्री शर्मा के साथ जिला अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कंचन तन्वे, महापौर श्रीमती अमृता यादव व अन्य पार्टी पदाधिकारी भी साथ थे। जनसंपर्क के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा बुधवारा में लालजी जलेबी की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्हें श्री बादल शर्मा ने जलेबी खिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि देश का महान गायक कलाकार स्व. किशोर कुमार जिस स्थान पर जलेबी खाते थे, वहा मुझे जलेबी खाने का मौका मिला। श्री शर्मा पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय बाल गंगाधर शर्मा के पुत्र श्री राजा शर्मा की दुकान पर भी पहुंचे, वहीं श्री राकेश चौरसिया की पान की दुकान पर उन्होंने पान भी खाया। एक मुस्लिम भाई से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि मुझे भाजपा सरकार ने मकान दिया है और मैं भाजपा के साथ हूं और भाजपा को ही वोट दूंगा।
कमलनाथ के करीबी लोगों से 281 करोड़ बरामद हुए थे
खंडवा में मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और देश का विकास बहुत तेजी के साथ हो रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी को विकास रास नहीं आ रहा। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता छल, कपट और झूठ की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं कमलनाथ से पूछना चाहता हूं कि आपने मुख्यमंत्री रहते हुए बिना काम के एडवांस में करोड़ों का पेमेंट क्यों किया था, भ्रष्टाचार व कमीशन के लिए। करप्शननाथ जिन्होंने वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना लिया था, उनके पीए/ओएसडी व उनके करीबियों पर आयकर छापे में 281 करोड़ रूपए बरामद हुए थे। मैं तो आरोप लगाता हूं कि यह पैसा ऊपर तक जाता था। कांग्रेस के खून में ही अंग्रेजों के जींस हैं। कांग्रेस पार्टी भी फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही है।
मोदी-शिवराज विकास के डबल इंजन राहुल-प्रियंका कांग्रेस के डबल मनोरंजन : शिवराज सिंह चौहान
14 Nov, 2023 09:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस का भूतकाल बंटाढार, वर्तमान जूतम पैजार और भविष्य केवल हमारा परिवार
लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना के बाद अब लखपति बहना मेरा संकल्प
प्रत्येक परिवार एक रोजगार हमारा लक्ष्य
आर्थिक सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए लाडली बहना की राशि क्रमशः बढ़कर 3 हजार तक होगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दुनिया के अद्भुत नेता
भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशियों सुवासरा, मंदसौर, सैलाना, बड़नगर, उज्जैन उत्तर, घट्टिया, उदयपुरा, शमशाबाद, गंजबासोदा, विदिशा और नरेला में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित किया। श्री चौहान ने विजयादश्मी, दीपावली और आज भाईदूज के दिन भी प्रदेश भर में 11 विधानसभाओं में सभाएं की और जनता-जनार्दन से संवाद किया। श्री चौहान ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कि, आज भाई दूज पर तुम्हारे भाई का ये संकल्प है कि, बहनों की आंखों में आंसु नहीं रहने दूंगा, बहनों को मजबूर नहीं रहने दूंगा और बहनों को गरीबी के दलदल से बाहर निकालकर रहूंगा। उन्होंने कहा कि, यह मेरे लिए चुनाव का मुद्दा नहीं, यह मेरे लिए श्रृध्दा का विषय है।
हम डबल इंजन वो डबल मनोरंजन
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। श्री चौहान ने कहा कि, हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार है, डबल इंजन की सरकार में मोदी जी वहां हैं और मामा यहां हैं, लेकिन कांग्रेस में केवल मनोरंजन है। हम डबल इंजन हैं तो वो दोनों भाई-बहन डबल मनोरंजन हैं। दोनों भाई-बहन मनोरंजन करने ही मध्यप्रदेश आते हैं और लगातार झूठ बोलते हैं। प्रियंका गांधी कहती हैं कि, 3 साल में केवल 21 लोगों को रोजगार मिला। कभी वो बता देती हैं कि, भगवान राम को 13 साल के लिए वनवास हुआ था.. अब उनको यही पता नहीं है की राम भगवान को वनवास कितने साल हुआ था। राहुल गांधी भी कुछ भी बोलते रहते हैं, ये भाई बहन रोज झूठ बोलते हैं।
कांग्रेस का भूतकाल बंटाढार और वर्तमान जूतम पैजार
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और उनके नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस का भूतकाल बंटाढार था, कांग्रेस का वर्तमान जूतम पैजार है और कांग्रेस का भविष्य है, केवल हमारा परिवार। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मैडम सोनिया गांधी और यहां मध्यप्रदेश में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह का सिर्फ एक ही लक्ष्य है “हमारा परिवार” बाकी पार्टी, प्रदेश की जनता और विकास से इनका कोई लेना-देना नहीं है। मिस्टर बंटाढार के जमाने में प्रदेश में न तो बिजली थी, न पानी था और न ही सड़कें थी। जबकि भारतीय जनता पार्टी सबके लिए है और भाजपा का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है।
कांग्रेस अनाथ हो गई है
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सुवासरा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, हम मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं, सबका साथ सबका विकास ही हमारा लक्ष्य है, लेकिन कांग्रेस में ऊपर भी केवल दो यानी राहुल-प्रियंका का विकास हो रहा है और अपने मध्यप्रदेश में भी दो यानी कमलनाथ-दिग्विजय का विकास हो रहा है, बाकी कांग्रेस पूरी तरह से अनाथ हो गई है। कांग्रेस में दिग्विजय कमलनाथ के दो पाट हैं और इन दोनों पाटों के बीच कार्यकर्ता बारीक पिस रहें हैं। यही वजह है कि, हमारे कुछ साथी कांग्रेस छोड़कर हमारे पास आ गए हैं। यह कांग्रेस पार्टी कभी भी प्रदेश और जनता का भला नहीं कर सकती है।
लाड़ली बहनों के साथ मनाया भाईदूज
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हर त्यौहार अपनी बहनों के साथ ही मनाते हैं। चुनाव की व्यवस्तताओं के बाद भी श्री चौहान अपनी बहनों के लिए समय निकाल लेते हैं और उनके बीच पहुंच जाते हैं। धनतेरस पर बहनों के साथ खरीदारी की तो दीपावली पर भी सैंकड़ों लाड़ली बहनों के साथ दीपोत्सव मनाया। आज भाईदूज के दिन भी श्री चौहान ने दूज का ये पावन पर्व अपनी लाड़ली बहनों के साथ ही मनाया। इस दौरान बहनों ने अपने लाड़ले भैया शिवराज की आरती उतारी, माथा चूंमा और मुंह मीठा करवाया। मुख्यमंत्री ने भी बहनों के पैर छूंकर उनका आशीर्वाद लिया। बहनों के साथ भाईदूज का ये नज़ारा हर सभा से पहले देखने को मिल रहा था। भाई-बहनों के बीच का ये प्यार, दुलार, प्रेम और स्नेह देखते ही बन रहा था।
आदिवासी भाई-बहनों के साथ अंतरात्मा का रिश्ता है
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी भाई-बहनों की जिंदगी बदले इसलिए पेसा एक्ट भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश की धरती पर लागू किया है। अब तेंदूपत्ते की तुड़वाई 3000 रूपए नहीं बल्कि 4000 रूपए प्रति मानक बोरा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, मैं तेंदूपत्ता तोड़ने वाले भाई बहनों के पांव में जूते-चप्पल पहनाता हूं तो कांग्रेस को तकलीफ होती है, कहते हैं कि, ये तो जूते-चप्पल पहना रहा है, मैंने कहा, जब गरीब भाई-बहन नंगे पांव होते हैं और उन्हें कांटा चुभता है तो उस दर्द को सिर्फ शिवराज ही समझ सकता है, क्योंकि वो कांटा उनके पांव में नहीं मेरे सीने में चुभता है। मेरे भाई-बहनों के साथ मेरा अंतरात्मा का रिश्ता है। ये कभी कांग्रेस और उसके नेता नहीं समझ सकते हैं।
ये शिव संकल्प हैं
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेसियों को तकलीफ है कि, मैं बहनों के खाते में पैसा डाल रहा हूं लेकिन बहनों के खातों में पैसा डालने से मुझे कोई नहीं रोक सकता। अब 21 साल की अविवाहित बहन भी पात्र होगी और चुनाव के बाद जिनके नाम रह गए हैं उन्हें जोड़ दिया जाएगा। वहीं सीएम ने कहा कि, 60 वर्ष की माताओं की पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपये की जाएगी। लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना और उसके आगे का सफर है लखपति बहना, हर बहन को लखपति दीदी बनाना है। सीएम राइज स्कूल बन रहें हैं, ये प्राइवेट स्कूल्स से भी बेहतर है जहां शिक्षा फ्री में होगी। भांजे-भांजियों को लैपटॉप और ई-स्कूटी दी जा रही है। ये शिव संकल्प है कि, मेडिकल और इंजीनिरिंग कॉलेज में पूरी फ़ीस भाजपा सरकार ही भरवाएगी। प्रत्येक परिवार एक रोजगार की व्यवस्था करेंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना बनाई है जिसमें पक्के मकान बनाने के लिए पैसे दिए जाएंगे। रसोई गैस का सिलेंडर 450 रुपये में दिया जाएगा। बढ़े हुए बिजली के बिल भी भरवाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने दिलाया भाजपा की जीत का संकल्प
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी दुनिया के अद्भुत नेता हैं, मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और मध्यप्रदेश भी विकास के मामले में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है। प्रदेश में विकास को और बेहतर गति देने के लिए सभी भाजपा उम्मीदवारों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना है और मध्यप्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाना है। श्री चौहान ने उपस्थित जनसमुदाय को दोनों मुट्ठी बांधकर भारत माता की जयकारों के साथ भाजपा की जीत का संकल्प दिलाया।
मुख्यमंत्री ने इन विधानसभाओं में की सभाएं
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाईदूज के दिन प्रदेश की 11 विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों सुवासरा में श्री हरदीप सिंह डंग, मंदसौर में श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, सैलाना में श्रीमती संगीता चारेल, बड़नगर में श्री जितेन्द्र पंड्या, उज्जैन में उत्तर श्री अनिल कालूहेड़ा, घट्टिया में श्री सतीश मालवीय, उदयपुरा में श्री नरेन्द्र शिवजी पटेल, शमशाबाद में श्री सूर्यप्रकाश मीणा, गंजबासोदा में श्री हरिसिंह रघुवंशी, विदिशा में श्री मुकेश टंडन और नरेला में श्री विश्वास सारंग के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निवाडी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित
14 Nov, 2023 06:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जहां कमल का फूल होता है वहां गुंडों को जगह नही होती
कमल का फूल विकास, सुशासन की गारंटी है
कांग्रेस, सपा, बसपा का भविष्य अंधकारमय
निवाड़ी । जिस तरह समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी को उत्तर प्रदेश सरकार ने जड़ से खत्म कर दिया है। उसी तरह मध्यप्रदेश में भी गुंडागर्दी नहीं चलेगी। जो अपराधी है वे विधानसभा नहीं, जेल जाने वाले है। पार्टी प्रत्याशी अनिल जैन ने विकास की गंगा बहायी है। उनको मिलकर जिताना है। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निवाड़ी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
कमल का बटन दबाकर गुंडागर्दी मिटाने का काम करें
केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि जो लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं उनके खिलाफ आमजन कमल का बटन दबाकर गुंडागर्दी मिटाने का काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत रही हैं इसलिए कांग्रेसी बौखलाए हुए है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी हर वर्ग के विकास की विरोधी हैं। इन सभी पार्टियों का भविष्य अंधकारमय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना सहित बहनों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिससे बहनें सशक्त बन सके और आत्मनिर्भर बनकर मध्यप्रदेश की तरक्की में शामिल हो सके। साथ ही केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण के लिए भी योजनाएं चला रही हैं।
डबल इंजन की सरकार से होता है काम दोगुना
मौर्य ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में जब डबल इंजन की सरकार होगी तो विकास की गति दोगुनी तेजी से आगे बढेगी। कांग्रेस कभी गरीबों की पीडा नहीं समझ सकती है। उनकी पीडा को सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही समझती है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम करती है। विकास की गति बनी रहे इसके लिए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत आवश्यक है।
केन्द्र सरकार गोली का जवाब गोले से देती है
केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में हर दिन बम विस्फोट हुआ करते थे। आम नागरिक को हमेशा भय लगा रहता था कि उनके परिजन सुरक्षित कैसे रहेंगे ? लेकिन जब से केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार आयी है देश में बम विस्फोट पर रोक लगी है। आतंकवाद अब समाप्ति की ओर है। अगर देश में कोई आतंकवादी घुसता है तो उसका नामोनिशान मिटा दिया जाता है। हमारी सरकार गोली का जवाब गोले से देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने साफ कहा है न खाऊंगा न और न खाने दूंगा। देश में भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त शासन देना हमारी पहली प्राथमिकता है। श्री मौर्य ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आपको हर बूथ पर कमल खिलाना है और पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाना है।
कांग्रेस ने किसानों को लालच दिया, भाजपा ने परिश्रम को सम्मान दिया
14 Nov, 2023 04:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस ने आदिवासियों और अल्पसंख्यको को बरगलाया
भाजपा ने हमेशा सामाजिक सुरक्षा की चिंता की
मतदाता काम देखकर वोट करें
छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा । भाजपा ने किसानों के परिश्रम को सम्मान देने के लिए संकल्प लिया है कि आने वाले साल से गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 और धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये किया जाएगा। ये लालच नहीं है, बल्कि अन्नदाता के अथक परिश्रम को सम्मान है। जो बांध सरकार ने बनाए हैं, वे पेयजल के लिए बनाए जा रहे हैं। दिसंबर 2024 तक हर घर को पानी दिया जाएगा, ये आश्वासन नहीं गारंटी है। भाजपा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास किया, जो अब महिलाओं के सम्मान की नई गाथा लिखेगा। यह बात केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटैल ने छिंदवाडा जिले की अमरवाडा विधानसभा के ग्राम पौनार में पार्टी प्रत्याशी सुश्री मोनिका बट्टी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय मंत्री श्री पटैल ने अमरवाड़ा में घर-घर भाजपा अभियान के तहत मतदाता पर्चियों का वितरण किया और पीले चावल देकर 17 नवंबर को मतदान करने की अपील भी की।
कांग्रेस ने हमेशा भय की राजनीति की
प्रहलाद पटेल ने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में लिखा है कि 600 रुपये मिलता है अब 1500 रुपये दिए जाएंगे। भाजपा सामाजिक सुरक्षा की चिंता भी की है, ये वोट के लिए नहीं है, ये विशुद्ध रूप से जनहित के कार्य हैं। श्री पटैल ने कहा कि गांवों तक जाने वाली सड़कें केवल अटल बिहारी वाजपेयी जी के कारण हैं, कांग्रेसी यदि अपने दिल पर हाथ रखकर बोलेंगे तो उन्हें स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भय की राजनीति की, भ्रम और लालच से सत्ता हथियाई। कांग्रेस ने आदिवासियों-मुसलमानों को बरगलाया कि उनका आरक्षण भाजपा समाप्त कर देगी, लेकिन गैस कनेक्शन योजना और शौचालय योजना के लिए कभी जाति और धर्म नहीं पूछा। प्रत्येक भारतीय को हम अपना समझते हैं।
भाजपा ने संकल्प पत्र में नए सपनों को साकार करने का प्रण लिया
उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को गैस कनेक्शन और प्रधानमंत्री आवास नहीं मिले हैं, उनको भाजपा सरकार देगी। भाजपा ने संकल्प पत्र में मध्यप्रदेश के नए सपनों को साकार करने का प्रण लिया है। भाजपा ने तय किया है कि आने वाले समय में श्रमिक कार्ड बनाए जाएंगे, जिससे श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिल सके। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अच्छा भविष्य देने के लिए हम संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को ये देखना चाहिए कि कौन सी सरकार हमारे युवाओं को आगे बढ़ायेगी।
भाजपा का लक्ष्य सर्वांगीण विकास
पटैल ने कहा कि हम एक दीवाली 12 नवंबर को मना चुके हैं। इसके बाद दूसरी दीवाली होगी 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार एक बार फिर से मध्यप्रदेश के विकास की बागडोर अपने हाथ में लेगी। तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण दीवाली होगी 22 जनवरी को। जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अयोध्या के नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सर्वांगीण विकास है। जिससे मध्यप्रदेश में सभी तरह सुख शांति व्याप्त हो सके। उन्होंने कहा कि समाज को नई दिशा देने के लिए भाजपा की प्रत्याशी सुश्री मोनिका बट्टी को अवश्य जिताना है। सुश्री मोनिका बट्टी ने जनता की सेवा का संकल्प लिया है तो उसे अवसर जरूरी देना है ताकि विकास के नये आयाम खुल सकें।
भाजपा अपना संविधान बनाकर लागू करना चाहती है: मल्लिकाअर्जुन खड़गे
14 Nov, 2023 02:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दतिया । भाजपा देश के संविधा को हटाकर अपना संविधान लागू करना चाहती है। जिससे वह देश में मनमानी कर सके। लेकिन कांग्रेस यह नहीं होने देगी। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने इंदिरगढ़ में चुनावी सभा को संबोिात करते हुए कही। खड़गे ने कहा कि भाजपा के मोदी और शाह कांग्रेस को गाली देते हैं। कांग्रेस की वजह से ही वे प्रधानमंत्री व गृहमंत्री बने हुए बैठे हैं। वे कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल क्या किया। अरे कांग्रेस यदि काम न करती तो वे आज जहां पर हैं, वहां पर नहीं होते। खड़गे ने मौजूद लोगों से कहा कि देश का बचाना है और एक रखना है तो कांग्रेस को वोट देना होगा। खड़गे ने कहा कि मोदी जी मन की बात तो करते हैं, लेकिन देशवासियों के दिल की बात नहीं सुनते। देश वासियाें के दिल की आवाज तो सुने मोदी जी। तब तक लोगों की समस्या हल होंगी।