मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
विधानसभा चुनाव में दलबदल वाली 30 सीटें बनेंगी निर्णायक
25 Feb, 2023 12:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भाजपा और कांग्रेस के बीच इन सीटों पर होगा कड़ा मुकाबला
भोपाल । उपचुनाव की जिन विधानसभा सीटों ने 2020 में भाजपा को सत्ता के लिए जादुई आंकड़ा दिया था, वही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कड़े मुकाबले के संकेत दे रहे हैं। यानी लगभग 30 ऐसी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में कड़े मुकाबले के आसार हैं, जहां उपचुनाव हो चुके हैं। इनमें ऐसी 25 सीटें हैं, जहां कांग्रेस के विधायकों ने इस्तीफा दिया और उपचुनाव में भाजपा के विधायक बनकर विधानसभा पहुंच गए। दरअसल, 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक 34 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए हैं। इनमें से 25 सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस के विधायकों ने इस्तीफा दिया और फिर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। यही सीटें अब भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए चुनौती बन गई हैं।
कांग्रेस जहां इन सीटों को छीनने के लिए अभी से जी तोड़ कोशिश में जुट गई है, वहीं भाजपा के सामने संकट है कि उसके नए-पुराने कार्यकर्ताओं में अब तक दिली मेल-मिलाप नहीं हो पाया है। दोनों के बीच दूरी से संगठन भी परेशान है। इधर, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ ने इन क्षेत्रों में अपने दौरे भी शुरू कर दिए हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं के मनमुटाव को सुलझाने में जुटी है। पुराने चेहरे को मौका या फिर नए पर ही दांव-वर्ष 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके समर्थक विधायक भी भाजपा में आए थे, उन सभी चेहरों को पार्टी ने उनकी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मौका दिया। ऐसे में स्थानीय स्तर पर भाजपा के पुराने चेहरे चुनावी परिदृश्य से बाहर हो गए। माना जा रहा था कि पार्टी ने पुराने चेहरों को 2023 में मौका देने या समायोजित करने का आश्वासन दिया होगा। ऐसे में बड़ी चुनौती है कि जीत की संभावनाओं के आधार पर किसे मौका दिया जाए? इसका प्रभाव स्थानीय से लेकर प्रदेश स्तर तक महसूस किया जाएगा।
नए और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य नहीं
भाजपा की बड़ी चुनौती नए और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य की भी है। यदि मौजूदा विधायक को मौका दिया जाता है, तो पुराने चेहरे मायूस होंगे। पुराने चेहरों को फिर से मौका दिया, तो सिंधिया समर्थकों साथ तालमेल बिगडऩे का जोखिम बढ़ सकता है। इन समीकरणों पर कांग्रेस की पैनी नजर है।
नए चेहरे तैयार करने की चुनौती, भाजपा पर नजर
ऐसी सीटों पर कांग्रेस को नए सिरे से मजबूत चेहरे तैयार करने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। अपने विधायक जाने से कांग्रेस के पास कार्यकर्ताओं की भी संख्या भी घटी है। कार्यकर्ता से लेकर नेता स्तर तक नई जमावट बेहद चुनौतीपूर्ण है। हालांकि कांग्रेस भाजपा पर भी नजर लगाए हुए है, जहां समीकरण को देखते हुए भाजपा के खिलाफ उसी की रणनीति का अनुसरण करते हुए वह दलबदल के माध्यम से लड़ाई को कठिन बना सकती है।
कैबिनेट बैठक में लाड़ली बहना योजना को मिलेगी मंजूरी
25 Feb, 2023 11:41 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को कैबिनेट बैठक होगी। इसमें लाड़ली बहना योजना को मंजूरी दी जाएगी। बैठक मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय में होगी। इसमें मंत्री वर्चुअली जुड़ेंगे। बैठक में विकास यात्रा को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसका समापन शनिवार को होना है। प्रदेश में पांच फरवरी से विकास यात्रा चल रही है। इसमें लोकार्पण, शिलान्यास के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के लिए प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया है। मुख्यमंत्री सीहोर के बकतरा में विकास यात्रा का समापन करेंगे। सूत्रों का कहना है कि बैठक में विधानसभा के बजट सत्र में प्रस्तुत होने वाले राज्यपाल के अभिभाषण से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी जा सकती है। सीएम शिवराज सिंह चौहान सीधी में चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर बसों एवं ट्रक की टक्कर से हुए भीषण सड़क हादसे मे॔ मारे एवं घायल लोगों की घटना से अत्यधिक व्यथित हैं। उमा भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री एवं हमारे प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा जी ने हमारी समिति से आग्रह किया है कि हम आज के नई आबकारी नीति लाने के लिए आयोजित मुख्यमंत्री के अभिनंदन समारोह को स्थगित कर दें। हमारी समिति मुख्यमंत्री की व्यथा एवं संवेदनशीलता में सहभागी है तथा हम मृतकों को श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों को सांत्वना देते हैं। हमारी व्यवस्थाओं के कारण घायलों की सेवा में सरकारी व्यवस्था में कोई कमी नहीं रह जाए यह हम सबका सामूहिक विचार है। इसलिए प्रातः 11:30 बजे रविंद्र भवन, भोपाल में मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन समारोह अनिश्चित कालीन स्थगित किया जाता है।
27 फरवरी से पड़ेगी भीषण गर्मी
25 Feb, 2023 11:21 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आने वाले 4 दिनों में छा सकते हैं बादल
भोपाल । पूरे मध्यप्रदेश में लगाता तापमान बढऩे लगा है। वहीं बीते दिन से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते पिछले दिनों की अपेक्षा लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते रोज की अपेक्षा जहां दिन का तापमान 1.7 डिग्री कम दर्ज किया गया, वहीं रात के तापमान में भी 2.2 डिग्री की कमी दर्ज की र्गई है। गुरुवार को दिन का तापमान 30.8 डिग्री और रात का तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के पारे में अभी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को रात के तापमान में लगभग 1 डिग्री की और कमी दर्ज की जा सकती है। वहीं दिन का तापमान हल्का बढ़ेगा। माना जा रहा है कि 3-4 दिन दिन का पारा 32 डिग्री के करीब रह सकता है। वहीं 27 फरवरी से एक बार फिर तेजी से पारे में बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है।
बन सकते हैं बारिश के आसार
वहीं राजधानी भोपाल में भी तापमान बढऩे लगा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 24, 25, 26 और 27 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। इससे दिन का पारा 31 से 33 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, रात में तापमान 13-14 डिग्री दर्ज किया जाएगा। पिछले सप्ताह के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो दिन-रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट होगी। भोपाल में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री पर पहुंच गया था। फरवरी में 12 साल में यह चौथी बार दिन का सबसे ज्यादा तापमान था। अगले दो तीन दिन तक दिन और रात के तापमान में ऐसा ही उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। तीन दिन बाद बादल छाने और बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।
25 से बढ़ेगा रात का तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों दक्षिण-पश्चिम हवाएं चलने से हवा में नमी आ गई। वहीं, बादल भी छा गए हैं। इस कारण सूरज की रोशनी जमीन तक आते-आते थोड़ी कमजोर हो गई और दिन के तापमान में गिरावट आ रही है। ज्यादातर शहरों में 32 डिग्री तक तापमान रहेगा। रात में 11 से 12 डिग्री के बीच तापमान रहेगा। सुबह 5 से 7 बजे के बीच हल्की ठंड भी रहेगी।
फूल आने के बाद भी वन विभाग की प्राकृतिक कलर बनाने में रूचि नहीं
25 Feb, 2023 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फूल पककर तैयार हो चुका है और जमीन पर गिरने भी लगा
भोपाल । रंगों का पर्व होली इस बार फूलों से बनने वाले हर्बल रंगों से नहीं महकेगा। इसमें वन विभाग ने इन रंगों को बनाने में रूचि नहीं लेना सामने आया है। दरअसल इस बार वन विभाग द्वारा प्राकृतिक फूलों से रंग बनाने की कोई तैयारियां दिखाई नहीं दे रही है। इधर होली का त्योहार मैं कुछ ही दिन शेष है। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि रंग बनाने के लिए उपयोग में आने वाले फूल पके नहीं है। इसलिए काम शुरू नहीं हुआ है। जमीनी हकीकत इससे कुछ और है फूल पककर तैयार हो चुका है और जमीन पर गिरने भी लगा है। वन विभाग के सुस्त रवैया से होली की मस्ती के दीवानों को हर्बल रंगों के लिए निराश होना पड़ेगा।
गौरतलब है कि पुराने समय में प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में प्राकृतिक गुलाब, पलाश, कुसुम, अमलतास आदि फूलों से बनने वाले प्राकृतिक रंगों से यहां के लोग होली खेलते आए हैं। हालांकि विगत कुछ वर्षों से इन प्राकृतिक हर्बल रंगों की जगह केमिकल से बनने वाले रंगों ने ले ली थी, केमिकल के रंगों से होने वाले नुकसान और इंफेक्शन को देखते हुए शासन द्वारा वन विभाग को हर्बल कलर बनाने के लिए आदेशित किया। बड़े पैमाने पर विभाग द्वारा प्रदेश के कई इलाकों में फूलों से प्राकृतिक रंग तैयार भी किए गए थे और बिक्री के लिए इंस्टॉल भी लगे। लेकिन स्थानीय वन विभाग द्वारा न पहले इस कार्य में रुचि दिखाई और न ही अब दिखाई दे रही है।
फूलों की बहार से महक रहे जंगल
प्रदेश के जंगलों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। जिसके चलते प्राकृतिक हर्बल रंग बनाने के लिए उपयोग में आने वाले पलाश, कुसुम, अमलतास आदि के फूल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। फूलों की बहार से मप्र के जंगल महक रहे है। वन परिक्षेत्रों के रास्तों पर फूलों से सजे यह पेड़ प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाते नजर आ रहे हैं। फूल पूरी तरह से पक कर तैयार हो चुका है और अब यह जमीन पर खिरने भी लगे हैं। रंग बनाने का आसान है तरीका प्राकृतिक रंग बनाने का तरीका बहुत ही आसान है और इसको बनाने के कई तरीके हैं। फूलों को सुखाकर या फूलों को पानी में भिगोकर रखा जाता है, जिसके कारण फूलों का रंग पानी में उतर आता है। दूसरी तरफ फूलों को सुखाकर पानी में उबाला जाता है और उसके बाद इस पानी में पर्याप्त मात्रा में आरारोट मिलाकर रंग तैयार किया जाता है। मूलत: पलाश, खाकरा, केसूड़ी, अमलतास कनेर आदि फूलों का उपयोग किया जाता है। केमिकल रंग त्वचा को रूखा बना देता है इस विषय को लेकर चल चर्म रोग विशेषज्ञ सुमित शर्मा से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि केमिकल रंग त्वचा को रूखा और बेजान बना देते हैं। कई बार देर से निकलने वाले यह रंग खुजली, जलन और इंफेक्शन करते हैं। इनसे दूर ही रहना चाहिए। फूलों से बने प्राकृतिक हर्बल रंग हर मायने में फायदेमंद है।
12वीं में एक और 10वीं में तीन विषयों की उत्तरपुस्तिका पर लगेगा बार कोड
25 Feb, 2023 09:23 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पायलट प्रोजेक्ट के तहत बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकन व्यवस्था में बदलाव, प्राचार्यों और अध्यापकों की बैठक बुलाकर दिए कई निर्देश
भोपाल । माध्यमिक शिक्षा मंडल की वार्षिक परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी है। बरसों बाद मंडल ने बोर्ड परीक्षा में उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव किया है। विद्यार्थियों की पहचान छिपाने के लिए कुछ विषयों की उत्तरपुस्तिका पर बार कोड लगाएंगे। अधिकारियों ने नई व्यवस्था को लेकर अभी प्राचार्यों के सामने स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
परीक्षा और मूल्यांकन से जुड़े नियमों को लेकर मंडल और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दिशा निर्देश दिए। पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत मूल्यांकन की व्यवस्था बदली है, जो 10वीं-12वीं परीक्षा के कुछ विषयों पर लागू होगी। 10वीं में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान और 12वीं में सिर्फ हिंदी विषय की उत्तरपुस्तिका पर बार कोड लगाकर विद्यार्थियों की पहचान छिपाई जाएगी। उसके बाद कापियां मूल्यांकनकर्ताओं को जांचने के लिए देंगे। मूल्यांकन पूरा होने के बाद बार कोड को स्कैन कर विद्यार्थियों के अंकों को आनलाइन चढ़ाने में आसानी होगी। अधिकारियों के मुताबिक, बाकी विषयों की कापियों पर पहले की तरह स्टीकर लगाएंगे। उसके आधार पर विद्यार्थियों के नंबर चढ़ाएंगे। मूल्यांकन से जुड़ी दोनों व्यवस्थाओं का आकलन किया जाएगा। फिर व्यवस्था में अगले साल से बदलाव होगा।
नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कापी
परीक्षा में विद्यार्थियों को दो तरह की उत्तरपुस्तिकाएं मिलेंगी। 32 पेज की मुख्य विषय की और 20 पेज की वोकेशनल व संस्कृत विषय की कापी होगी। प्रायोगिक परीक्षाओं में 10वीं के विद्यार्थियों को आठ और 12वीं के विद्यार्थियों को 12 पन्नों की कापियां देना तय हुआ है। गणित विषय में 32 पन्नों की ग्राफ कापी मिलेंगी। सप्लीमेंट्री कापी नहीं दी जाएगी। यह निर्देश सप्ताहभर पहले ही मंडल ने जारी कर दिए थे।
मोदी सरकार ने जनजातीय बजट बढ़ा कर 90 हजार करोड़ किया : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
25 Feb, 2023 08:03 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
केन्द्र और म.प्र. में डबल इंजन की सरकार गरीबों का जीवन सुखी बना रही
मुख्यमंत्री चौहान लोकप्रिय जननायक
मुख्यमंत्री चौहान ने जनजातीय समाज संबंधी सभी घोषणाओं पर अमल किया
मुख्यमंत्री चौहान ने की कोल जनजाति के लिए अनेक घोषणाएँ
सतना में कोल शासकों की गढ़ी का होगा जीर्णोद्धार, लगेगी माँ शबरी की प्रतिमा
सतना में शबरी जयंती पर कोल जनजाति महाकुंभ संपन्न
भोपाल। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की डबल इंजन की सरकार हर गरीब के जीवन को सुखी बनाने के लिये संकल्पित है। प्रधानमंत्री मोदी ने अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास के लिये अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। पूर्व की केन्द्र सरकार एससी-एसटी वर्ग के लिये 24 हजार करोड़ प्रतिवर्ष खर्च करती थी, मोदी सरकार ने इस राशि को कई गुना बढ़ा कर 90 हजार करोड़ रूपये कर दिया है। पहले सिर्फ 167 एकलव्य विद्यालय हुआ करते थे, मोदी सरकार ने इनकी संख्या बढ़ा कर 690 कर दी है। इसी प्रकार एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिये पहले 1000 करोड़ रूपये का प्रावधान था, जिसे मोदी सरकार ने बढ़ा कर 2833 करोड़ रूपये कर दिया है।
केन्द्रीय मंत्री शाह आज सतना के मैत्री पार्क में माता शबरी जयंती पर कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल हुए। अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। केन्द्रीय मंत्री शाह और मुख्यमंत्री चौहान ने महाकुंभ का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही 507 करोड़ रूपये लागत के 70 विकास कार्यों का शिलान्यास और 26 करोड़ रूपये लागत के 18 कार्यों का लोकार्पण किया। समारोह में विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये गये। प्रारंभ में केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम और माता शबरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही कन्या-पूजन कर बेटियों का सम्मान किया।
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि आज माता शबरी की जयंती का ऐतिहासिक दिन है। माता शबरी ने अपनी भक्ति से लोगों को युगों-युगों तक राम की भक्ति करने की प्रेरणा दी, ऐसी पवित्र भूमि को मैं प्रणाम करता हूँ। उन्होंने कहा कि मुझे यहाँ तीन बार आने का अवसर मिला। जब-जब मैं यहाँ आया, तब-तब मैं नई ऊर्जा और चेतना लेकर गया। माता शबरी समग्र विश्व का कल्याण करने वाली माँ है, आप सभी सौभाग्यशाली है जो माँ के सान्निध्य में रह रहे हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि आज करोड़ों रुपयों के लोकार्पण और शिलान्यास शिवराज सिंह चौहान ने मेरे हाथों कराये हैं। मैं आज मन से शिवराज सिंह चौहान को बधाई देना चाहता हूँ, जिन्होंने आपकी सभी जरूरतों को समझ कर कोल समाज के भाई-बहनों के लिए संकल्प लिए हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं जबलपुर आया था, उस दिन मुख्यमंत्री चौहान ने जनजातीय वर्ग के लिये 14 घोषणाएँ की थी। मुझे प्रसन्नता है कि चौहान ने अपनी सभी घोषणाओं पर अमल कर जनजातीय वर्ग के उत्थान का कार्य किया है। श्री शाह ने कहा कि केन्द्र और मध्यप्रदेश की सरकार अंत्योदय के तहत गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन को सँवारने का काम कर रही है।
केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में कोरोनारोधी टीके नि:शुल्क लगवा कर देशवासियों के जीवन को सुरक्षित किया है। साथ ही प्रधानमंत्री ने हर गरीब के घर में प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 5 किलो अनाज मुफ्त में भेजने का फैसला भी किया, 10 करोड़ लोगों के घरों में शौचालय बनवाये और 3 करोड़ लोगों को गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये हैं। देश के 80 करोड़ लोगों को ढाई साल से लगातार मुफ्त में 5 किलो अनाज दिया जा रहा है। उन्होंने वर्ष 1832 के कोल विद्रोह का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार देश में शहीदों के स्मारक बनाने का काम कर रही है। पिछले 5 सालों में 80 जनजातीय स्मारक बनाने के लिये 200 करोड़ रूपये खर्च किये। देश में 70 साल में जो नहीं किया गया वह प्रधानमंत्री मोदी ने कर दिखाया है। देश में यह पहली बार हुआ है कि गरीब जनजातीय समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बना कर समग्र जनजातीय समाज का सम्मान किया गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने 5 करोड़ रूपये खर्च कर रघुनाथ शाह और शंकर शाह का स्मारक बनाया और ढेर सारी योजनाएँ संचालित की हैं। श्री शाह ने मुख्यमंत्री चौहान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में प्रदेश तरक्की के नये आयाम हासिल कर रहा है। श्री चौहान एक लोकप्रिय जननायक हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अन्याय का अंत करना ही धर्म है। माता शबरी द्वारा सच्चे मन से की गई भगवान श्री राम की भक्ति अमर हो गई। मुख्यमंत्री ने मैया शबरी और भगवान श्री राम के मिलन का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि माँ शबरी और भगवान राम की कथा संदेश देती है कि शासन और प्रशासन चल कर अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, तभी राम राज्य होगा। यह कथा अन्याय का अंत करने का संदेश देती है। साथ ही इस कथा से माँ की इच्छा की पूर्ति करने का संदेश भी मिलता है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत गौरवशाली, वैभवशाली, समृद्धशाली, भ्रष्टाचारमुक्त और अन्याय को समाप्त करने वाला बन रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत को नये मुकाम पर पहुँचाना है। मोदी सरकार द्वारा गरीबों को पक्का मकान दिया गया। साथ ही आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रूपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा और जम्मू-कश्मीर में धारा 370 समाप्त की गई।
मुख्यमंत्री चौहान ने कोल समाज की उन्नति और गौरव को स्थापित करने के लिये राज्य सरकार की संकल्प शक्ति को जताया। उन्होंने कहा कि रीवा जिले की त्यौंथर तहसील में कोल शासकों की कोल गढ़ी का साढ़े 3 करोड़ रूपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जायेगा। गढ़ी की बाउण्ड्री-वॉल बनाई जायेगी, मैया शबरी की प्रतिमा स्थापित की जायेगी और अंतिम कोल राजा का तेल चित्र बनवाया जायेगा। गढ़ी परिसर में कोल जनजाति की संस्कृति, वेशभूषा, रीति-रिवाज एवं इतिहास को भी दर्शाया जायेगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोल समाज की बहनों को भी पोषण आहार के लिए प्रतिमाह एक हजार रूपये का आहार अनुदान दिया जायेगा। साथ ही समाज के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये प्रशिक्षण और कोचिंग की व्यवस्था की भी जायेगी। रीवा जिला मुख्यालय पर पोस्ट ग्रेजुएट जनजातीय छात्रावास और सतना में कोल जनजाति कन्या छात्रावास बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार स्वयं का व्यवसाय करने वाले कोल जनजाति के युवाओं को बैंक से ऋण दिलाने की गारंटी सरकार लेगी और ब्याज अनुदान भी देगी। कोल जनजाति के सभी भाई-बहनों को प्लाट उपलब्ध कराया जायेगा। कोल जनजाति का कोई भी व्यक्ति बिना जमीन के नहीं रहेगा। कोल जनजाति के देवी-देवताओं के धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण एवं संरक्षण का कार्य किया जायेगा। प्रदेश में एक अप्रैल से शराब की दुकानों के अहाते बंद होंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनजातियों के बच्चों के उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने के लिये कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं। मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई को हिन्दी माध्यम में शुरू किया गया है, जिससे गरीब जनजातीय परिवारों के बच्चे भी आगे बढ़ सकें। सीएम जन-सेवा अभियान के माध्यम से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों के राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। विकास यात्रा से यह कार्य सतत् जारी है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में जबलपुर में शंकरशाह-रघुनाथ शाह जयंती कार्यक्रम में जनजातीय समाज के उद्धार के लिये की गईं सभी 14 घोषणाएँ अमल में आ चुकी हैं। मध्यप्रदेश में जनजातीय वर्ग को जल, जंगल और जमीन का हक देने पेसा नियम लागू कर दिया गया है।
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरूद्ध 18वीं शताब्दी में पहला कोल विद्रोह हुआ था। आज केन्द्रीय गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री चौहान ने महाकुंभ में कोल समाज को सम्मानित कर उनका गौरव बढ़ाया है। कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल और विधायक शरद कोल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, सांसद खजुराहो व्ही.डी. शर्मा, जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत परंपरागत लोक नृत्यों से किया गया।
मंत्री सारंग ने किया तीर्थ-दर्शन योजना के लाभार्थियों को टिकट वितरण
24 Feb, 2023 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सतना से वीसी के जरिये नरेला विधानसभा के तीर्थ-यात्रियों को तीर्थ-दर्शन योजना के टिकटों का वितरण किया। टिकट वितरण कार्यक्रम में वृद्धजन काफी उत्साहित दिखे। सभी तीर्थ-यात्रियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मंत्री सारंग का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने तीर्थ-दर्शन के लिये जा रहे सभी तीर्थ-यात्रियों की मंगल यात्रा की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में तीर्थ-दर्शन योजना से राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के वृद्धजनों को निःशुल्क तीर्थ-दर्शन करवाने का अभिनव कार्य किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण भारत में तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम जिले में स्थित रामेश्वरम मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है। हर साल यहाँ लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। सभी तीर्थ-यात्री 25 फरवरी को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दोपहर 2 बजे स्पेशल ट्रेन से रामेश्वरम तीर्थ-यात्रा के लिये रवाना होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने विकास यात्रा में एक करोड़ रूपए से अधिक के कार्यो का किया लोकार्पण - शिलान्यास
24 Feb, 2023 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने शुक्रवार को गैरतगंज विकासखंड के ग्राम पटी और गैरतगंज नगर के विभिन्न वार्डो में विकास यात्रा में एक करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी विकास यात्रा में ग्राम पटी में जल जीवन मिशन की कलश यात्रा में भी सम्मिलित हुए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने ग्राम पटी में 1 लाख 80 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने गैरतगंज नगर के वार्ड 3 में 6 लाख 36 हजार और 19 लाख 43 के दो सीसी रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने वार्ड क्रमांक 14 मे 28 लाख 39 हजार के सीसी रोड निर्माण और 48 लाख 2 हजार रुपए लागत की पानी टंकी, पाइप लाईन एवं सम्पवेल निर्माण का भूमि-पूजन किया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने विकास यात्रा में गैरतगंज के वार्ड क्रमांक-01 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों की संख्या, बच्चों को मिलने वाले आहार सहित अन्य व्यवस्थाओं और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गैरतगंज के शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने छात्रों से छात्रावास की व्यवस्थाओं, शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में चर्चा। उन्होंने छात्रावास प्रांगण में पौधा-रोपण भी किया। गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष श्री जिनेश सिंघई सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक विकास यात्रा में साथ थे।
खजुराहो में "आर्ट मार्ट" आबाद है रंग रेखाओं की अनूठी दुनिया
24 Feb, 2023 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खजुराहो नृत्य महोत्सव केवल नृत्यों का जलसा भर नहीं अपितु यह कलाओं और संस्कृति का समूर्ण उत्सव है। नृत्यों के अलावा यहाँ कला- संस्कृति के दूसरे रूपाकार भी संजोए गए हैं। एक बड़े डोम में "आर्ट मार्ट" के तहत चित्रकला और मूर्तिकला की पूरी की पूरी दुनिया आबाद है। आर्ट मार्ट के साथ सेरेमिक और पॉटरीज की प्रदर्शनी "समष्टि" खजुराहो नृत्य समारोह की भव्यता और गरिमा में चार चाँद लगाती है। साथ ही कलाओं के बीच के अन्तरसंवाद से भी रू-ब-रू कराती है।
aआर्ट मार्ट में नेपाल, दुबई श्रीलंका, जापान, चीन, उज्बेकिस्तान, बांग्लादेश, सिंगापुर, थाईलैंड, और रोमानिया के कलाकारों के लैंड स्केप, माइंड स्केप के उत्कृष्ट नमूने पर्यटकों में अनूठा सौंदर्य-बोध जगाते हैं। आर्ट मार्ट इस बार भी जलरंगों पर केंद्रित है। जलरंगों में चित्रकारी मुश्किल काम है। इसमें रंग फैलते हैं इसलिए चित्रकार को बड़े ही सयंमित तरीके से रंग भरने होते हैं। यह पुरानी पद्धति जरूर है लेकिन खूबसूरत है। जलरंगों में किसी भी विषय-वस्तु पर काम किया जा सकता है। यह रंग गहरे से हल्के की तरफ जाते हैं और दृश्यों का सृजन करते हैं।
आर्ट मार्ट की समन्वयक एवं चित्रकार प्रीता गडकरी ने बताया कि आर्ट मार्ट के जरिये जहाँ नए कलाकार सामने आए हैं वहीं एक नया दर्शक वर्ग भी इससे तैयार हो रहा है, जो इसकी बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। इस बार 550 समूहों ने आर्ट मार्ट के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 35 बेहतरीन समूहों को जगह मिली। इन समूहों की लगभग 950 कलाकृतियाँ लगाई गईं है।
सेरेमिक और पॉटरीज का लाइव डेमो
आर्ट मार्ट में ही सेरेमिक और पॉटरीज कला पर केंद्रित प्रदर्शनी- समष्टि भी अनूठी है। इसमें भी देश के कलाकारों की कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं हैं। सेरेमिक के कलाकार समारोह में लाइव डेमो भी दे रहे हैं, जो दर्शकों के लिए अनूठा अनुभव है। समष्टि में सेरेमिक से बनी पारम्परिक कलाकृतियों के साथ समकालीन कलाकृतियाँ भी लोगों को लुभा रही हैँ।
दो ट्रांसमिशन यूटिलिटी के मध्य पहली बार उच्च स्तरीय वार्ता
24 Feb, 2023 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : ट्रांसमिशन सिस्टम में एम.पी. ट्रांस्को द्वारा किये गये विभिन्न नवाचारों, सुधारों और अपनायी गई अत्याधुनिक तकनीकों में आंध्रप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने रूचि दिखाई है। पहली बार किन्ही दो प्रदेशों के बीच ट्रांसमिशन सिस्टम की बेहतरी के लिये उच्चस्तरीय वार्ता हुई है। एम.पी. ट्रांस्को और आंध्रप्रदेश ट्रांस्को के मध्य विगत दिवस वीडियो कांफ्रेंसिंग में ट्रांसमिशन सिस्टम को लेकर विमर्श हुआ। इसमें सूचनाओं एवं एक-दूसरे के अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ।
ट्रांसमिशन लाइनों की ड्रोन पेट्रोलिंग में दिखाई रूचि
बैठक में मध्यप्रदेश ट्रांस्को द्वारा किये जा रहे विभिन्न नवाचारों और सुधारों में आंध्रप्रदेश ट्रांस्को ने रूचि दिखाई। ट्रांसमिशन लाइनों की पेट्रोलिंग के लिये उपयोग किये जा रहे ड्रोन प्रणाली को मुख्य अभियंता श्री संदीप गायकवाड़ ने विस्तार से समझाया। आंध्रप्रदेश के अधिकारियों ने इसे अपने सिस्टम में भी लागू करने के लिये आवश्यक सहयोग एम.पी. ट्रांस्को से चाहा।
एस.एल.डी.सी. के नवाचारों को समझा
देश के सर्वश्रेष्ठ लोड डिस्पेच सेंटर जबलपुर की कार्यप्रणाली में भी आंध्रप्रदेश ट्रांस्को ने खासी दिलचस्पी दिखाई। इसकी मॉनीटरिंग, नवकरणीय ऊर्जा का ग्रिड में संयोजन, स्काडा एवं सायबर सुरक्षा प्रणाली, पी.एम.यू. डाटा का विश्लेषण एवं मध्यप्रदेश में विद्यमान रेग्युलेटरी के प्रावधानों के बारे में मुख्य अभियंता श्री एस.एस. पटेल ने आंध्रप्रदेश के अधिकारियों को विस्तार से बताया। मध्यप्रदेश पवार ट्रांसमिशन कंपनी ने आंध्रप्रदेश के अति उच्चदाब ट्रांसमिशन सिस्टम में उपयोग हो रहे केबल के संधारण में आ रही चुनौतियों के विषय में अनुभव प्राप्त किये।
वीडियों कॉफ्रेसिंग में एम.पी. ट्रांस्को की ओर से प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी, मुख्य अभियंता श्री आर.के. खण्डेलवाल और आंध्रप्रदेश की ओर से डायरेक्टर ग्रिड एवं ट्रांसमिशन श्री ए.के. व्ही. भास्कर एवं अन्य अधिकारी शामिल रहे।
शासकीय नौकरी में सीधी भर्ती के पदों पर अब ट्रांसजेंडर को भी मिलेगी प्राथमिकता
24 Feb, 2023 09:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भाेपाल । मध्य प्रदेश शासन की नौकरी में सीधी भर्ती के पदों पर अब उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों प्रमुखों को पत्र जारी कर कहा है कि सीधी भर्ती के पदों में ट्रांसजेंडर को शामिल किया जाए।
राज्य शासन के दस्तावेजों में भी मांगी जाएगी जानकारी
इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शासन के दस्तावेजों में जहां भी लिंग (जेंडर) की जानकारी मांगी जाएगी वहां पुरूष और महिला के अलावा अब लिंग चयन में तीसरे विकल्प में ट्रांसजेंडर का कालम भी होगा।
अब सीधी भर्ती की प्रक्रिया में मिलेगा अवसर
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) नियम 2021 के नियम 12 रोजगार के समान अवसर के उप नियम (1) के तहत राज्य शासन द्वारा की जाने वाली सीधी भर्ती की प्रक्रिया में ट्रांसजेंडर को भी अवसर प्रदान करने का प्रविधान किया गया है
प्रदेश की 111 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला प्रमाणीकरण : मुख्यमंत्री चौहान
24 Feb, 2023 08:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने प्राप्त की एक और उपलब्धि
मध्यप्रदेश, प्रसव कक्ष गुणवत्ता के लिए संचालित "लक्ष्य" अभियान में देश में प्रथम
मुख्यमंत्री चौहान ने नई तकनीक से टीबी के इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल के चिकित्सकों को दी बधाई
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर सक्रिय है। प्रसन्नता का विषय है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने एक और उपलब्धि प्राप्त की है। प्रसूताओं को बेहतर उपचार देने में हम देश में अव्वल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से प्रसव कक्ष गुणवत्ता बेहतरी के लिए शुरू किए गए "लक्ष्य" अभियान में मध्यप्रदेश को देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लक्ष्य अभियान में राज्य की 111 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण मिला है। इसी आधार पर इन संस्थाओं को एक लाख से लेकर 5 लाख रूपए तक का वार्षिक अनुदान प्राप्त होगा। इस राशि से ऑपरेशन थियेटर और प्रसव कक्षों की देख-भाल तथा बेहतरी केलिए व्यय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय दल द्वारा "लक्ष्य" अभियान में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण मातृत्व देख-भाल को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के चिकित्सालयों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जाँच की गई थी।
मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल के डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. लवली कौशल और उनकी पूरी टीम को टीबी के मरीजों के इलाज के लिए नई तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग करने पर बधाई दी।
मौत के 65 दिन बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया नर्स का तबादला
24 Feb, 2023 08:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवपुरी । शिवपुरी स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार की शाम नर्सिंग स्टाफ के स्थानांतरण की सूची जारी की है। इस सूची में शिवपुरी की एक ऐसी नर्स का नाम शामिल है जिसकी मौत 65 दिन पहले हो चुकी है। जब वह नर्स जिंदा थी तो घर से दूर रहने और बहुत अधिक काम के चलते डिप्रेशन का शिकार हो गई। डिप्रेशन इतना की नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया और उसका शव कमरे में मिला। विभागीय सूत्रों की मानें जब नर्स जिंदा थी तो उसने अपने तबादले के लिए भरसक प्रयास किए। वह अपने घर बैतूल से करीब 500 किमी दूर आकर नौकरी कर रही थी। जीते जी उसका ट्रांसफर हो जाता तो शायद उसे तनाव से राहत मिल सकती थी। खैर, अब विभाग ने उसकी मौत के 65 दिन बाद उसका तबादला कर दिया है। उल्लेखनीय है कि बैतूल निवासी 28 वर्षीय तन्वी दबंडे शिवपुरी में बतौर नर्सिंग स्टाफ पदस्थ थी। वह डिप्रेशन का शिकार हो चुकी थी। ऐसे में भोपाल के किसी डाक्टर से वह अपना इलाज करवा रही थी। यही कारण था कि वह चाहती थी कि उसका स्थानांतरण उसके घर के आसपास या भोपाल हो जाए ताकि वह अपना उपचार ठीक से करा सके और अपने स्वजनों की सहायता से डिप्रेशन से बाहर निकल सके। वह अपने स्थानांतरण के लिए लंबे समय से प्रयास कर रही थी। यहां तक कि उसने खुद के व्यय पर स्थानांतरण करने के लिए आवेदन भी किए, लेकिन उसका स्थानांतरण नहीं हो सका। दिसंबर माह में जब संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की तो खोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ रहते हुए उसे लगातार ड्यूटी करनी पड़ी। 20 दिसंबर को अपने सरकारी आवास में अत्यधिक नींद की गोलियों का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई थी। मौत के समय चुप्पी, अब स्थानांतरण उस वक्त तन्वी की मौत पर किसी ने कुछ नहीं बोला, स्वास्थ्य विभाग के लोग इसे नींद की गोलियां खाकर अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या से जोड़ कर देख रहे थे।
सातवें नंबर पर है नाम
23 फरवरी की शाम स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग स्टाफ के स्थानांतरण की सूची में सातवे नंबर पर तन्वी दबंडे का नाम अंकित है। सूची के अनुसार उसका स्थानांतरण जिला चिकित्सालय रायसेन पदस्थ किया गया है। उसके साथ काम कर चुकी एक नर्स ने नाम और पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि वह कई बार कहती थी कि वह यहां काफी अकेला महसूस करती है, काफी परेशान रहती है। वह चाहती है कि कैसे भी उसका ट्रांसफर घर या घर के आसपास किसी जिले में हो जाए तो परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। नर्स के अनुसार वह खुद के स्थानांतरण के लिए लंबे समय से प्रयास कर रही थी। दो महीने के बाद भी पुलिस की जांच जस की तस इस मामले में पुलिस की जांच भी अभी आगे नहीं बढ़ सकी है। उस समय पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया था, लेकिन मौत के असल कारण तक अभी पुलिस भी नहीं पहुंची है। खोड़ चौकी प्रभारी अंशुल गुप्ता के अनुसार अभी इस मामले की जांच चल रही है। मृतका के स्वजन बयान देने के लिए आना चाहते हैं। हम उनके साथ संपर्क में हैं। एक बार जांच पूरी हो जाए उसके बाद ही कुछ स्पष्ट किया जा सकेगा।
मृत्यु की सूचना भेज दी थी भोपाल
हमारे यहां से मृत्यु के संबंध में जानकारी भोपाल भेज दी गई थी। अब आदेश भोपाल से जारी हुए हैं तो कुछ कह नहीं सकता हूं। अभी सूची भी नहीं देखी है।
- डा. पवन जैन, सीएमएचओ
छतरपुर मे लाठी, डंडा और कट्टा लेकर स्कूल में घुसे गुंडे, गेट बंद कर शिक्षक और छात्राओं को पीटा
24 Feb, 2023 07:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छतरपुर इंदौर में बीएम कालेज की प्राचार्या की तरह छतरपुर जिले के गंज सरकारी स्कूल में शिक्षकों और छात्राओं के साथ गुंडों ने मारपीट की है। गुंडे स्कूल में डंडे, तलवार, कट्टा लेकर घुसे थे। हमले के दौरान स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों, छात्राओं ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वहीं बमीठा थाना पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपितों के घर दबिश दे रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई आरोपित पकड़ में नहीं आया है। यहां बता दें, बमीठा थाना क्षेत्र के गंज कस्बे के सरकारी उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार सुबह 11:26 बजे सात बदमाश लाठी, डंडे, तलवार और कट्टा के साथ पहुंचे। बदमाशों ने कंप्यूटर क्लास में पढ़ रहे शिक्षक अनिरुद्ध शुक्ला से गेट बंद कर मारपीट करना शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने कक्षा में पढ़ रही छात्राओं से मारपीट की। कई छात्राओं का गला दबाने की कोशिश की गई। छात्राओं में लातें मारीं। इससे कक्षा में चीख-पुकार मच गई। दूसरी कक्षा में पढ़ा रहे शिक्षक मदद के लिए पहुंचे तो गुंडे धमकाते हुए हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकले। गुंडों के हमले में घायल शिक्षक और छात्राओं को इलाज के लिए भिजवाया गया है।
शिक्षक के सिर, हाथ में चोट लगी
कम्प्यूटर शिक्षक अनिरुद्ध शुक्ला ने बताया सुबह क्लास चल रही थी। इस दौरान सात युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूल में दाखिल हो गए। कुछ समझ पाते इससे पहले ही उन्होंने बिना कोई बात किए मारपीट शुरू कर दी। गुंडों के पास लाठी, डंडा, तलवार और कट्टा था। वे हमें पीट रहे थे। इस दौरान गेट बंद कर छात्राओं पर भी जानलेवा हमला किया। बच्चियों का गला दबाने की कोशिश की। हमले में शिक्षक शुक्ला के सिर में चोट आई है। हाथ भी टूट गया है।
बाइक मरम्मत को लेकर शुरू हुआ विवाद
बताया गया है कि गुंडों के हमले में घायल कंप्यूटर शिक्षक अनिरुद्ध शुक्ला की गंज में बाइक मरम्मत की दुकान भी है। बताया गया है कि जिन आरोपितों ने स्कूल में घुसकर उन पर हमला किया, उन्होंने एक बाइक शिक्षक शुक्ला की दुकान में मरम्मत के लिए दी थी। बाइक मरम्मत के बाद रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद आरोपित हाथों में डंडे, तलवार और कट्टा लेकर स्कूल में पहुंचे हैं। यहां शिक्षक के साथ-साथ छात्राओं पर भी हमला कर दिया है।
आरोपितों को दबोचने दे रह हैं दबिश
स्कूल में शिक्षक से मारपीट करने वाले आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया गया है। हमारी टीमें आरोपितों को दबोचने दबिश दे रही हैं।
परशराम डाबर, टीआइ, थाना बमीठा
प्राचार्य से मांगा है प्रतिवेदन
वारदात मेरी जानकारी में आई है। मैंने प्राचार्य से प्रतिवेदन मांगा है। आरोपितों पर केस दर्ज कराया गया है। हमारा काम तो पढ़ाना है।
एमके त्रिपाठी, बीईओ, राजनगर
नर्मदा कॉरिडोर में एक विशेष घाट दिव्यांगों के लिए बने : आयुक्त नि:शक्तजन रजक
24 Feb, 2023 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : आयुक्त नि:शक्तजन संदीप रजक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषित नर्मदापुरम कॉरिडोर में दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से एक घाट बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि घाट बनाने में प्रतिभूति कागज कारखाना (एसपीएम) के सीएसआर फांड से सहयोग लें। मानसिक मंद दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत पात्रता के आधार पर लीगल गार्जियनशिप के प्रकरण तैयार करें। रजक ने स्वास्थ्य विभाग को जिला चिकित्सालय में 'बेरा टेस्ट' के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। रजक आज नर्मदापुरम में दिव्यांगजनों की कल्याण योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के रिक्त पदों की पूर्ति होगी
रजक ने शिक्षा विभाग में संचालित सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास का भवन अत्यंत कमजोर होने के कारण किसी अन्य स्थान पर स्थांनतरित करने के निर्देश दिये। जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र नर्मदापुरम में रिक्त पदों की पूर्ति योग्यताधारी उम्मीदवार से करें।
दिव्यांगजनों को छूट सुनिश्चित करें
आयुक्त नि:शक्तजन ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि सुनिश्चित करें कि दिव्यांगजनों द्वार यूडीआईडी अथवा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र दिखाये जाने पर50 प्रतिशत की छूट मिले। उन्होंने सभी शासकीय निर्माणाधीन भवनों में दिव्यांगजनों के लिए बाधा रहित रैम्प बनाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि दिव्यांगजनों को शासन की समस्त योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्रता के आधार पर सुनिश्चित किया जाये।
इटारसी थाने का निरीक्षण
रजक ने इटारसी थाने का निरीक्षण भी किया। उन्होंने थाने में दिव्यांगजनों के लिए रैम्प एवं रेलिंग बनवाने के साथ अत्यंत पुराने भवन का डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने मूक बधिर और दृष्टिबाधित दिव्यांगों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की और थाने में इनके लिए एक इंटरप्रटिर की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।