मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
सड़क पर दौड़ रहे ट्रक में अचानक लगी आग, इज्तिमा स्थल की दमकलो ने पाया काबू
9 Dec, 2023 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। शहर के आउटर क्षेत्र ग्राम इमलिया सड़क पर उस समय हड़कंप मच गया जब लोगो ने आग की लपटो में घिरे ट्रक को सड़क पर दौड़ते देखा। पास में ही आयोजित इज्तिमा स्थल पर खड़ी दमकलों ने आग पर जल्द ही काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तहर जल गया था। इज्तिमा स्थल पर तैनात किये गये फायर फायटरो के अनुसार शुक्रवार देर रात छोला की ओर जा रहे एक एक ट्रक में ईमलिया रोड पर अचानक आग लग गई। ट्रक में खाने पीने सहित अन्य सामान लोड था। सूचना मिलते ही इज्तिमा स्थल पर तैनात 2 दमकले मौके पर पहुंच गई। वहीं छोला फायर स्टेशन से भी दमकल आ गई थी। दमकलो ने ट्रक में लगी आग का बुझा दिया लेकिर ट्रक बूरी तरह जल चुका था। ट्रक चालन ने बताया कि ट्रक के कैबिन के बॉक्स में भाड़े के मिले 36 हजार रुपये रखे थे, जो आग में जल गए। आग लगने का कारण जॉच के बाद ही पता चल सकेगा।
भाजपा कार्यकर्ता पर कातिलाना हमला करने वाले पर एनएसए की कार्यवाही
9 Dec, 2023 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। हबीबगंज थाना इलाके में बीते दिनो भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह पर तलवार से कातिलाना हमला करने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत एनएसए की कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार हबीबगंज के साई बाबा नगर के रहने वाले देवेंद्र सिंह भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अरेरा मंडल के महामंत्री हैं। मंगलवार रात साईं बोर्ड के पास आरोपियो ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए तलवार से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों फारुख राइन उर्फ मिन्नी, शाहरुख, असलम, समीर उर्फ बिल्लू और बिलाल को गिरफ्तार कर लिया था। भाजपा नेताओ ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात की थी। बताया गया है कि बदमाश के खिलाफ मारपीट के 14 अपराध दर्ज हैं। वह हबीबगंज पुलिस थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है। कलेक्टर आशीष सिंह ने फारुख पर एनएसए के आदेश जारी कर दिए है। इसके साथ ही फारुख द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए मकान समेत अन्य निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा विधायक दल की बैठक 11 दिसंबर को प्रदेश कार्यालय में
9 Dec, 2023 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु 11 दिसंबर सोमवार को शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक आयोजित की गयी है।
श्री शर्मा ने बताया कि बैठक में भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड द्वारा मध्यप्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा नियुक्त केन्द्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव सुश्री आशा लाकड़ा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
आकृति के प्रोजेक्ट को पूरा करेगा हाउसिंग बोर्ड
9 Dec, 2023 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का बहुचर्चित रियल एस्टेट कारोबारी आकृति बिल्डर अब दिवालिया नहीं रहा। नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट टर्मिनल दिल्ली ने एक बड़ा फैसला दिया है। इस फैसले में आकृति बिल्डर को दिवालिया नहीं माना गया है। नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल इंदौर ट्रिब्यूनल के फैसले को पलट दिया है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 9 लोकेशन पर आकृति के प्रोजेक्ट चल रहे थे। जिसमें लगभग 3000 लोगों ने निवेश किया हुआ था। वर्तमान स्थिति में अब रेरा और हाउसिंग बोर्ड मिलकर पूरी प्रॉपर्टी का मूल्यांकन करेंगे। अधूरे प्रोजेक्ट को हाउसिंग बोर्ड पूरा करेगा।
लेनदारी और देनदारी का पूरा काम हाउसिंग बोर्ड और रेरा मिलकर करेंगे। एनसीएलटी का जो फैसला आया है। यह बिल्डरों के लिए एक सबक भी होगा।
-1100 करोड़ की देनदारी
आकृति के 9 अलग-अलग प्रोजेक्ट में करीब 3000 लोगों के 1100 करोड रुपए से अधिक रुपयों का निवेश है। आकृति समूह द्वारा दिवालिया होने के बाद लोगों ने अपना क्लेम करना शुरू किया था। रेरा और एक्रोसिटी कंज्यूमर वेलफेयर सोसाइटी ने एनसीएलटी में अपील कर दी थी। जिस पर स्टे हो गया था। अब फाइनल आदेश भी हो गया है।
-जल्द करेंगे वैल्यूएशन
रेरा और हाउसिंग बोर्ड मिलकर आकृति बिल्डर के सभी 9 लोकेसन के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन का काम करेंगे। जो प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हैं। वह किस तरह से पूरे होंगे।इसका खाका तैयार करेंगे। आकृति के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कितनी राशि की आवश्यकता होगी। जिन्होंने प्रॉपर्टी की बुकिंग की थी। उनसे कितना पैसा आना है। इस सब का हिसाब किताब करने के बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा।
-बार्टर एग्रीमेंट सही नहीं
आकृति बिल्डर ने विज्ञापन भुगतान के लिए जो प्रॉपर्टी, अखबार मालिकों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दी गई थी। ट्रिब्यूनल ने इसे अवैध माना है। क्रिमिनल ने अपने आदेश में कहा है, कि प्रॉपर्टी को पैसों में कन्वर्ट किया जाना गलत है। वाटर एग्रीमेंट को ऑपरेशनल क्रेडिटर की तरह ट्रीट ना कर सामान्य अलाटी की तरह लिया जाना था। इसी वजह से नेशनल लॉ ट्रिब्यूनल ने दिवालिया आदेश को रद्द कर दिया है।
बादल छंटने से रात के तापमान में गिरावट
9 Dec, 2023 07:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । प्रदेश में धूप निकलने की वजह से अब दिन का तापमान बढ़ने लगा है तो बादल छंटने से रात के तापमान में गिरावट भी होने लगी है। तूफान मिचौंग का असर समाप्त हो चुका है। हरियाणा एवं अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवात भी समाप्त हो चुके हैं। हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, रीवा संभाग के जिलों में कुछ बादल बने हुए हैं और प्रदेश के शेष क्षेत्रों से बादल छंटने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मौसम साफ होने के कारण अब न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी। प्रदेश में सबसे कम 13.3 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला कम होने लगा है। इस वजह से बादल छंटने लगे हैं। अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, साथ ही रात के तापमान में अब गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगा है। 11 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने पर एक बार फिर रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि मिचौंग तूफान समाप्त हो चुका है। वर्तमान में प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उसका प्रदेश के मौसम पर असर पड़ने की संभावना नहीं है।
कांग्रेस की हार को लेकर दिल्ली में बैठक, जताई चिंता
9 Dec, 2023 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। हाल ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली पराजय की समीक्षा को लेकर नईदिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मप्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश में मिली भारी हार को लेकर चिंता जताई गई। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ की गई बैठक में हार के कारणों पर गहराई से चिंतन करने की जरुरत बताई गई। बैठक में कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, डा.गोविंद सिंह, ओमकार सिंह मरकाम, कमलेश्वर पटेल सहित राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उपस्थित थे। प्रदेश के नेताओं से कहा गया कि लोकसभा चुनाव में कम समय बचा है, इसलिए इसकी तैयारियों में जुटें। संगठन की कमजोरियों को दूर करने पर फोकस करें। प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने बैठक में बताया कि 230 विधानसभा में से 199 सीटों पर कर्मचारियों के वोट हमें भाजपा से अधिक मिले हैं, लेकिन इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में हम पिछड़े हैं। कई सीटों पर अन्य दलों के प्रत्याशियों के कारण नुकसान पहुंचा तो कुछ पर भितरघात की बात भी सामने आई हैं। प्रमाणित होने पर कुछ नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा और कांग्रेस के बीच मत प्रतिशत में आठ प्रतिशत से अधिक का अंतर आने पर चिंता जताते हुए इसके कारणों का गहराई से अध्ययन करने के लिए कहा। प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन पर कोई चर्चा नहीं दिल्ली बैठक में प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के विषय को लेकर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। हालांकि, संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक कसावट लाने के संकेत अवश्य दिए गए। केंद्रीय नेतृत्व ने पूछा कि जब सभी स्थितियां अनुकूल नजर आ रही थीं तो ऐसे परिणाम क्यों आए। इस पर प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने बताया कि हमने चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों के साथ बैठक की है। सभी से 10 दिन में हार-जीत के कारणों के साथ संगठन की समीक्षा कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।आदिवासी क्षेत्रों में हमारा प्रदर्शन ठीक रहा है। विंध्य अंचल में फिर नुकसान हुआ है। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। संगठन को लेकर उम्मीदवार, पर्यवेक्षक, जिला प्रभारी और संगठन मंत्रियों की रिपोर्ट के आधार पर इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी।सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रदेश के नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की स्थिति समय से स्पष्ट होनी चाहिए, साथ ही प्रत्याशी की घोषणा भी पहले करने का सुझाव दिया गया। नेता प्रतिपक्ष का चयन करने को पर्यवेक्षक भेजने का अनुरोध बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि जनता का मन जीतने में कमी रह गई, इस पर चर्चा हुई।राहुल गांधी को अगले संगठन और विधायक दल के लिए मार्गदर्शन देने के लिए अधिकृत किया गया। संगठन को आगे बढ़ाने का निर्णय अध्यक्ष पर छोड़ गया है, साथ ही विपक्ष का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक भेजने का अनुरोध किया गया ताकि विधायकों से चर्चा करके निर्णय लिया जा सके।
कमलनाथ बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, इस्तीफा देने वाले कयासों पर लगा विराम
9 Dec, 2023 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद कयासों का दौर चला कि कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं विरोधी खेमे और भाजपा ने इस आशय की खबरें आम कर दीं कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व ही कमलनाथ से इस्तीफा मांग रहा है और बहुत जल्द नया अध्यक्ष नियुक्त होने वाला है। इन तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए अब कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव तक मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ही रहेंगे।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने जैसी खबरें आम हो गईं थीं। इसके साथ ही कयास लगाए गए और कहा गया कि कमलनाथ से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने ही इस्तीफा मांग लिया है और बहुत जल्द नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने जा रही है। इन तमाम कयासों और मनगढ़ंत खबरों पर अब विराम लग गया है। दरअसल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े सूत्र बतला रहे हैं कि कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ही लोकसभा चुनाव में पार्टी जाएगी और अभी फिलहाल कोई बदलाव करने की आवश्यकता भी नहीं है। जो विधानसभा चुनाव परिणाम मध्य प्रदेश में आए हैं वो अप्रत्याशित और विश्वास से परे हैं। इसके साथ ही कहा गया कि कमलनाथ को हटाए जाने या फिर उनके इस्तीफा देने की जो भी भ्रामक खबरें चलाई गईं उसके पीछे कहीं न कहीं विरोधियों और भाजपा के लोगों का हाथ रहा है, जबकि कांग्रेस ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है।
गौरतलब है कि कमलनाथ पिछले 6 साल से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व पूरी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं। यही नहीं बल्कि साल 2018 में कमलनाथ के नेतृत्व में ही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 15 साल बाद जीता था। इसके साथ ही उनके नेतृत्व में ही मध्य प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस ने वापसी की थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बगावत कर दी और महज 15 महीने में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार को गिराने में भाजपा सफल रही। बावजूद इसके कमलनाथ लगातार पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए संघर्ष करते रहे हैं।
इसलिए पार्टी के जिम्मेदारों और शुभचिंतकों ने सलाह भी दी है कि लोकसभा चुनाव तक कमलनाथ को ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बने रहना चाहिए। दरअसल पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया था और अब 2024 वाले चुनाव में स्थिति बेहतर करने की जिम्मेदारी भी कमलनाथ के कंधों पर होगी। ऐसे में नया अध्यक्ष बनाना कांग्रेस के लिए और ज्यादा चुनौतियों को खुद के लिए खड़ा करना जैसा ही होगा।
भार्गव की वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें सामयिक अध्यक्ष बनाया जा सकता है, वे लगातार नौवीं बार रहली से चुनकर आए हैं
9 Dec, 2023 05:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश में चुनाव संपन्न होने के साथ ही 16वीं विधानसभा का गठन हो गया है और अब प्रोटेम स्पीकर (सामयिक अध्यक्ष) की तलाश की जा रही है। इस बीच 16वीं विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य गोपाल भार्गव का नाम सामने आया है। राजनीतिक जानकारों की माने तो भार्गव की वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें सामयिक अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वे लगातार नौवीं बार एक ही विधानसभा क्षेत्र रहली से चुनकर आए हैं। नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल को सामयिक अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। चूंकि, भार्गव सबसे वरिष्ठ हैं, इसलिए उन्हें अन्य सदस्यों को शपथ दिलाने का दायित्व दिया जा सकता है। सदन में शपथ दिलाने वाले सामयिक अध्यक्षों की बात की जाए तो सके इसके पहले भी वरिष्ठता को ही प्राथमिकता दी गई है।
वर्ष 1998 के चुनाव के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. श्रीनिवास तिवारी और उनके बाद कृष्णपाल सिंह को सामयिक अध्यक्ष बनाया गया था। वर्ष 2003 और वर्ष 2009 में जमुना देवी को सामयिक अध्यक्ष बनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी के निधन के बाद वर्ष 2013 के चुनाव तक के लिए ज्ञान सिंह को सामयिक अध्यक्ष बनाया गया था। ज्ञान सिंह पांच नवंबर से 21 दिसंबर, 2013 तक सामयिक अध्यक्ष बने रहे। चुनाव परिणाम के बाद केडी देशमुख सामयिक अध्यक्ष बनाए गए थे। ये सभी सदन के वरिष्ठतम सदस्य थे। वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार में दीपक सक्सेना को और 2020 में उप चुनाव के बाद भाजपा की सरकार में जगदीश देवड़ा को सामयिक अध्यक्ष बनाया गया था, बाद में इन्हें बदलकर रामेश्वर शर्मा को सामयिक अध्यक्ष बनाया गया। रामेश्वर शर्मा 15वीं विधानसभा में सबसे लंबे समय तक सामयिक अध्यक्ष बने रहे वाले विधायक हैं।
भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला के साथ मारपीट का मामला, शिवराज ने कार्रवाई के दिए निर्देश
9 Dec, 2023 04:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देले पर मुस्लिम महिला के साथ उसके देवर द्वारा मारपीट करने का मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले में संज्ञान लिया है और मुस्लिम महिला और उसके बच्चों से मुलाकात की है। साथ ही सीएम ने अधिकारियों को भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि 'मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी।' उन्होने आगे कहा, 'मेरी बहन, तुम किसी बात की चिंता मत करना, तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ है।'
मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
क्या है मामला?
दरअसल, सीहोर में भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला की पिटाई के आरोप का एक वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से बहुप्रसारित हुआ। मप्र के सीहोर जिले के अहमदनगर थानांतर्गत बरखेड़ा हसन गांव का यह मामला तीन दिसंबर का है।
समीना बी (30) पति बबलू खां कहती नजर आ रही हैं कि भाजपा को वोट देने की जानकारी देवर को लगने पर पहले तो उसने अपशब्द कहे, फिर उनके साथ मारपीट की। मारपीट में देवर की बीवी ने भी साथ दिया। उसने डंडा लाकर दिया, जिससे देवर ने मुझे खूब पीटा। महिला के अनुसार, उसने इस मामले की शिकायत थाने और कलेक्टर से भी की है।
भोपाल में चलते ट्रक में अचानक आग लगी
9 Dec, 2023 03:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । राजधानी के समीपस्थ ग्राम इमलिया के पास शुक्रवार रात एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। चालक-क्लीनर जब तक कुछ समझ पाते, ट्रक के केबिन में रखे लगभग 36 हजार रुपये नकद और अन्य सामान जल गया। घटना की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन छोला मंदिर एवं इज्तिमा स्थल पर मौजूद दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। समय रहते ट्रक से बाहर आ जाने के कारण जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूखी सेवनिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह है घटनाक्रम
फायर ब्रिगेड मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे इमलिया गांव के जोड़ पर ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही छोला मंदिर स्थित फायर स्टेशन एवं ईंटखेड़ी पर चल रहे इज्तिमा स्थल पर मौजूद दमकलों को मौके पर रवाना किया गया। हालांकि आग इतनी भीषण थी, कि बचाव कार्य शुरू होने तक ट्रक लगभग पूरी तरह जल चुका था। आग लगने की भनक लगते ही चालक ट्रक रोककर क्लीनर के साथ तुरंत नीचे उतर गया था। इस वजह से वे दोनों सकुशल रहे। चालक ने बताया कि केबिन में अन्य सामान के साथ 36 हजार रुपये भी रखे थे। जो जल गए। ट्रक में परचून का सामान भरा हुआ था। घटना के समय ट्रक सूखी सेवनिया से छोला इलाके की तरफ आ रहा था।
इज्तिमा स्थल पर तैनात हैं 10 दमकलें
बता दें कि ईंटखेड़ी स्थित घासीपुरा में फिलहाल चारदिवसीय इज्तिमा चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां एंबुलेस के अलावा 10 दमकल गाड़ियों और 50 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यही वजह रही कि इमलिया में आग लगने की सूचना मिलते ही यहां से दमकलें मौके पर पहुंच गई थीं।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर हमले किए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस, करप्शन और कैश एक–दूसरे के पर्यायवाची हैं
9 Dec, 2023 03:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । झारखंड के कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के और दफ्तर में आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ों रुपये नकद बरामद होने को लेकर भाजपा नेता कांग्रेस के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को पार्टी के मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की और कांग्रेस पर जमकर हमले किए। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर पड़े आयकर विभाग के छापों में 200 करोड़ रुपये से अधिक की नगद राशि बरामद हुई है। इसके अलावा उनके ठिकानों पर लगातार जांच जारी है। यह इस बात का सुबूत है कि कांग्रेस यदि किसी बात की गारंटी है तो वो केवल भ्रष्टाचार की गारंटी है। कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ है। वोटों की काउंटिंग समाप्त हो गई है लेकिन नोटों की काउंटिंग जारी है।
भ्रष्ट नेता गांधी परिवार के एटीएम
वीडी शर्मा ने कहा कि जनता यह अच्छे से जानती है कि कांग्रेस, करप्शन और कैश एक–दूसरे के पर्यायवाची हैं। मध्य प्रदेश में भी मिस्टर बंटाधार और करप्शन नाथ ने प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया था, इससे साबित होता है कि कांग्रेस की सरकारें और उनके भ्रष्ट नेता गांधी परिवार के एटीएम कहे जाते हैं।
गांधी परिवार की शह पर भ्रष्टाचार
वीडी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछा। बीडी बोले कि राहुल गांधी जनता को जवाब दें कि उनके पास ऐसे और कितने सांसद हैं जो जनता का पैसा अपने पास जमाखोरी कर बैठे हैं? कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार की खुलती पोल पर गांधी परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष की चुप्पी यह बताती है कि कांग्रेसियों द्वारा गांधी परिवार की शह पर भ्रष्टाचार किया जाता है।
मोदी सरकार भ्रष्टाचारियों को खत्म करने की गारंटी
वीडी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस नेता ये अच्छी तरह से समझ लें कि वो यदि भ्रष्टाचार की गारंटी हैं, तो मोदी सरकार ऐसे भ्रष्टाचारियों को खत्म करने की गारंटी है।
भोपाल में आलमी तब्लीगी इज्तिमा का दूसरा दिन, जमातों को संबोधित करते हुए मौलाना जमशेद ने कही ये बात...
9 Dec, 2023 02:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । भोपाल में 77वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा जारी है। 11 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। पहले दिन इज्तिमागाह में सुबह से देर रात तक देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। मध्यप्रदेश के कई जिलों से लोग बसों एवं अन्य वाहनों से यहां पहुंच रहे हैं।
देशभर की जमातें होंगी शामिल
राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी स्थित घासीपुरा में आज से शुरू हो रहे 74वें इज्तिमा में देशभर से करीब एक हजार जमातें शामिल होंगी. ये जमातें आना शुरू हो गई हैं. इज्तिमा में मुस्लिम धर्मगुरु तकरीरें (प्रवचन) करेंगे और अच्छी सीख देंगे.
मंच से कोई भी सियासी बातें नहीं होंगी
इज्तिमा की शुरुआत नमाज के बाद होगी और नमाज से ही समापन हो जाएगा. इज्तिमा में चार दिन में करीब 10 लाख लोग जुटेंगे. इसलिए तैयारियां भी उसी हिसाब से की जा रही हैं. 30 एकड़ से ज्यादा एरिया में बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं, जहां जमातें रुकेंगी. बारिश से बचने के लिए टेंट को वाटर प्रूफ किया जा रहा है. वहीं, ठंड से राहत पाने के लिए अलाव भी जलेंगे.
इन देशों की जमातें होंगी शामिल
4 दिवसीय इज्तिमा में पाकिस्तान को छोडक़र अमेरिका, इंडोनेशिया, मलेशिया, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, जार्डन, अफगानिस्तान, कनाडा सहित अन्य देशों की जमातें शामिल होंगी.
फ्री में अंडा और चाय
जमातियों के वुजु के लिए करीब 16000 नल लगाए गए हैं. वूजू खानों पर खास व्यवस्था की गई है. यहां रात की नमाज से सुबह फजिर तक लोगों को मुफ्त में चाय और अंडा उपलब्ध कराया जाएगा. इज्तिमा में आने वाले लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन के इज्तिमा में एंट्री नहीं मिलेगी. इसके अलावा इज्तिमा स्थल पर बीड़ी सिगरेट के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी. इसके लिए सभी एंट्री गेट पर अलग-अलग चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं. इत्जिमा की सुरक्षा में करीब 22 सौ जवान तैनात किए जा रहे हैं. इसके अलावा करीब 250 ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किए जा रहे हैं.
भाजपा और कांग्रेस के 130 विधायकों को बंगला खाली करने के लिए कहा गया है, नए विधायकों को ये बंगले आवंटित किए जाएंगे
9 Dec, 2023 02:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही नवनिर्वाचित विधायकों ने राजधानी भोपाल में अपनी आमद दर्ज कराना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में अब विधानसभा चुनाव हारे पूर्व मंत्रियों और विधायकों को 10 दिन में बंगला खाली करने को कहा गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से इन्हें इस आशय का पत्र भेजा गया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि चुनाव में जीतकर आए नए विधायकों को अध्यक्षीय पूल के बंगले आवंटित किए जा सकें।
नए विधायकों को देंगे आवास
बता दें कि भाजपा-कांग्रेस के 96 ऐसे विधायक हैं, जो चुनाव हार गए हैं। वहीं 34 विधायक ऐसे हैं, जिनके दोनों दलों द्वारा टिकट काट दिए गए थे। अब ये सभी पूर्व विधायक की श्रेणी में आ गए हैं। यानी भाजपा और कांग्रेस के 130 विधायकों को बंगला खाली करने के लिए कहा गया है। चुनाव जीत कर आए नए विधायकों को ये बंगले आवंटित किए जाएंगे।
इन्हें खाली करना होगा बंगला
हारे हुए विधायकों में जीतू पटवारी, हर्ष यादव, तरुण भनोत, लक्ष्मण सिंह, संजय शुक्ला, आलोक चतुर्वेदी, नारायण त्रिपाठी, प्रवीण पाठक, प्रद्युमन सिंह लोधी, भूपेंद्र मरावी, बापू सिंह तंवर, सुरेंद्र सिंह शेरा, रवींद्र सिंह तोमर, देवेंद्र सिंह पटेल समेत कई नाम शामिल हैं।
ग्वालियर में शनिवार सुबह एक महिला का निर्वस्त्र अधजला शव मिला, आशंका है- महिला की हत्या की गई
9 Dec, 2023 01:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर । ग्वालियर में शनिवार सुबह एक महिला का निर्वस्त्र अधजला शव मिला है। आशंका है- महिला की हत्या की गई, इसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए लाश जला दी गई है। महिला का चेहरा भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस दुष्कर्म और हत्या के एंगल पर भी पड़ताल कर रही है, क्योंकि महिला का शव निर्वस्त्र हाल में मिला है। इस घटना के बाद से पुलिस अधिकारी परेशान हैं। आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस के पास हत्या और हत्यारों से जुड़ा कोई सुराग नहीं है, अभी मृतका की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।
ग्वालियर के न्यू सिटी सेंटर इलाके में स्थित कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पीछे कुछ लोग सुबह की सैर पर निकले थे। यहां से जब गुजरे तो सड़क से थोड़े अंदर झाड़ियों में महिला का अधजला शव पड़ा हुआ था। महिला निर्वस्त्र थी। इसके बाद तो लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी थाने की फोर्स फोरेंसिक एक्सपर्ट डा.अखिलेश भार्गव के साथ यहां पहुंची। पुलिस ने पड़ताल शुरू की। जिससे यह तो स्पष्ट है कि महिला की हत्या हुई है। इसके बाद शव जलाया गया है। महिला का धड़ पूरी तरह जल चुका है। चेहरा भी जल गया है, स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। निर्वस्त्र शव मिला है, इसलिए पुलिस को हत्या की आशंका है। अभी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की पहचान होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे और पीएसटीएन डाटा उठा रही है। यूनिवर्सिटी थाने के सब इंस्पेक्टर रोहित भदौरिया ने बताया कि इस मामले में महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास चल रहे हैं। जिले के सभी थानों को इसकी जानकारी भेजी गई है।
कौन बनेगा मुख्यमंत्री: ‘सस्पेंस’ सोमवार को हो सकता है खत्म, भाजपा पर्यवेक्षक भी कर चुकी है नियुक्त
9 Dec, 2023 01:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश में चुनाव नतीजे आए को 6 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक प्रदेश के सीएम फेस को लेकर बना सस्पेंस खत्म नहीं हुआ है। वहीं सोमवार को अब विधायक दल की बैठक होना है, ऐसे में संभावना है कि सोमवार को सीएम कौन होगा इसका फैसला हो जाएगा।
पर्यवेक्षक हो चुके हैं नियुक्त
बता दे कि प्रदेश में सीएम पद की दौड़ में शिवराज सिंह चौहान, प्रहलाद सिंह पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय के नाम रेस में है। वहीं भाजपा ने सीएम फेस को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के.लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
शाम सात बजे होगी बैठक
विधायक दल की बैठक सोमवार को शाम सात बजे बुलाई गई है। इसमें मुख्यमंत्री के नाम को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा। उधर, भोपाल में नवनिर्वाचित विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने मुख्यमंत्री के प्रश्न पर कहा कि कोई असमंजस नहीं है। पार्टी की अपनी प्रक्रिया है। आपको उसका इंतजार करना होगा।
शिवराज का नाम सबसे ऊपर
सूत्रों के अनुसार अब भी शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री की दावेदारी में सबसे ऊपर हैं। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लोकसभा चुनाव को लेकर गंभीर है और वह मध्य प्रदेश में कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा, ऐसी स्थिति में शिवराज सिंह पर ही दांव लगाकर पार्टी लोकसभा चुनाव में अच्छे परिणाम हासिल करने पर विचार कर रही है। शिवराज सिंह मुख्यमंत्री बने रहे तो दो उप मुख्यमंत्री प्रहलाद पटेल और तुलसीराम सिलावट को बनाया जा सकता है। तुलसीराम एससी वर्ग से आते हैं।
प्रहलाद बने मुख्यमंत्री तो कैलाश अध्यक्ष संभावित
एक अन्य फार्मूले में प्रहलाद पटेल को मुख्यमंत्री बनाकर कैलाश विजयवर्गीय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। ऐसी स्थिति में दो उप मुख्यमंत्री विष्णु दत्त शर्मा और ओमप्रकाश धुर्वे बनाए जा सकते हैं। तब नरेंद्र सिंह तोमर को पुन: लोकसभा चुनाव लड़ाकर केंद्र में ले जाया जा सकता है। एससी वर्ग के जगदीश देवड़ा को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने यह बदलाव किया तो शिवराज सिंह ओबीसी वर्ग के अग्रणी नेता बनकर केंद्र में जा सकते हैं।
चारों बड़े दिग्गज पटेल, तोमर, विजयवर्गीय और वी डी शर्मा पहले ही नई दिल्ली में गृह मंत्री और भाजपा के मास्टर रणनीतिकार अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से भी मुलाकात की। हालांकि इन नेताओं ने सार्वजनिक रूप से इस बात से इनकार किया है कि वे मुख्यमंत्री बनने की होड़ में हैं।
यदि शिवराज सिंह चौहान की जगह बीजेपी किसी और को लेती है तो वह किसी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के मुख्यमंत्री पर ध्यान केंद्रित कर सकती है। चौहान मध्य प्रदेश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री भी हैं।
यदि सीएम शिवराज नहीं बनते है तो प्रह्लाद पटेल मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे हो सकते हैं। वह नरसिंहपुर विधानसभा सीट से चुने गए हैं और उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह लोधी समुदाय से आते हैं और लोधी अन्य ओबीसी का हिस्सा है।
इस तथ्य को देखते हुए कि मध्य प्रदेश में ओबीसी की आबादी 48 प्रतिशत से अधिक है। भाजपा नेतृत्व 2003 के बाद से राज्य में शीर्ष पद के लिए ओबीसी नेताओं के साथ गया है। इससे पहले उसने उमा भारती, जो एक लोधी हैं को आगे बढ़ाया था। एक साल बाद पार्टी ने एक और ओबीसी, बाबूलाल गौर और फिर 2004 में चौहान पर अपना दांव लगाया ।