मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की पहल को न्यायमूर्तियों ने सराहा
10 Dec, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी ने कहा है कि समाज और सरकार की शुद्ध अंतकरणीय चेतना से बंदियों के नागरिक अधिकारों की सुरक्षा हो सकती है और वे देश के सभी मानव जैसे ही विकास में भागीदार हो सकते है। उन्होंने शासन को सुझाव दिया कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किसी एक जेल को आदर्श रूप देकर बंदियों को सेहतमंद बनाकर उनके सभी मौलिक अधिकारों को अमल में लाया जा सकता है। न्यायमूर्ति माहेश्वरी रविवार को प्रशासन और प्रबंधकीय अकादमी में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर बंदियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकार मानव अधिकार विषय पर सेमीनार में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सेमीनार के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया।उन्होंने महात्मा गांधी के विचारो को उद्धृत करते हुए कहा कि अपराधी भी मानव होता है और कुछ परिस्थितियां होती है जो समाज के उसी मानव को अपराधी बनाती है।हमे अपराधी नहीं अपराध से घृणा करना सिखाया गया है।उन्होंने कहा कि समाज और सभी जिम्मेवारो को मानव के अधिकारो के लिए सजग रहकर चेतना भाव से कार्य करना होगा। न्यायमूर्ति माहेश्वरी ने कहा कि हमे एक सकारात्मक चेतना तंत्र विकसित करना होगा और उस पर अमल करके बंदियों को देश के विकास के लिए सहभागी मानव बनाना होगा। उन्होंने मध्यप्रदेश सहित अन्य जेल में वर्तमान की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बंदियों को सेहतमंद बनाने के लिए ठोस और सुनियोजित प्रयासों की जरूरत बताई। उन्होंने मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की इस पहल के लिए सराहना भी की।
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के न्यायमूर्ति सुजाय पाल ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में कहा कि नेल्सन मंडेला कहा करते थे कि किसी राष्ट्र की अच्छाई इस बात से परखी जाना चाहिए कि उसके बंदीगृह कैसे है।उन्होंने उपस्थित जनों से कहा कि दोषमुक्त या सजा पूरी कर चुके बंदी को समाज को अपनाने में भेद नहीं करना चाहिए। उन्होंने विध्वंस और सृजन को समझाते हुए लोगो से सभी मानवों को सामान्य रूप से अपनाने की अपील की।उन्होंने भगवान बुद्ध की एक सीख से 999 हत्या करने वाले अंगुलिमाल के संत बन जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि कोई भी अपराधी नही सुधरेगा यह सही नहीं है। उन्होंने आयोग के इस सेमीनार को बंदियों के स्वास्थ और सुरक्षा अधिकार के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि आज के विमर्श से नई राह निकलेगी।उन्होंने आयोग को इस आयोजन के लिए बधाई भी दी।
उच्च न्यायालय ग्वालियर बेंच के न्यायमूर्ति संजीव एस कालगंवकर ने कहा कि जिला सत्र न्यायाधीश रहते हुए उन्होंने बंदियों के अधिकारो के हनन के कई गंभीर मामले देखे है और उन्हें ठीक भी करवाया है। उन्होंने कहा कि सुधार और नवाचार की हमेशा संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि बंदियों को मानव मानकर उनके मूलभूत अधिकार उन्हे देना ही चाहिए।उन्होंने सभी से आत्म परीक्षण करने की अपील करते हुए कहा कि सरकारी नियम कायदे और जेल प्रशासन के उचित ओरियेटेंशन नही होने से भी मनमाफिक व्याख्या होती है, जिससे बंदी अधिकारो से वंचित होते है। उन्होंने आज के सेमीनार को बंदियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकार की दिशा में बीज रोपण बताते हुए कहा कि इसकी अच्छी अनुशंसाएँ बंदियों को अधिकार दे सकेंगी।
सेमीनार की अध्यक्षता करते हुए मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर ममतानी ने विषय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में प्रदेश की जेलों में 900 से अधिक बंदियों की मृत्यु में से अधिकतर तो सामान्य थी पर कुछ स्वास्थ्य सेवाओ की कमी, समय पर उपचार न मिलने, रोग की पहचान नहीं होने और कुछ अवसाद के कारण हुई है जो गंभीर है। उन्होंने कहा कि आयोग ने बंदियों के नागरिक अधिकारों की सुरक्षा करते हुए उनके परिवारों को 3 करोड़ से अधिक की राशि दिलवाई है, पर असल बात बंदियों को समय पर संविधान में प्रदत्त अधिकार के अंतर्गत उनकी स्वास्थ्य और सुरक्षा के अधिकार दिलवाना हैं।
अपर मुख्य सचिव गृह डा राजेश राजौरा ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की 132 जेलो में किए जा रहे सुधार कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सुधार गृह में कारागारो को बदलने और कैदियों के अधिकारो के लिए सरकार पहले से ज्यादा गंभीर है।उन्होंने कहा कि नवीन और आदर्श जेल बनाने के साथ ही आधुनिक सुविधा, पदो की पूर्ति,स्वास्थ्य परीक्षण,वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा, पढ़ाई, कौशल विकास सहित मनोवैज्ञानिकों की नियुक्ति पर सरकार का फोकस है।उन्होंने आश्वस्त किया कि आज के सेमीनार से मिलने वाली अनुशंसाएँ भी लागू करने का प्रयास होगा।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर लेडी कालेज दिल्ली के पत्रकारिता विभाग की अध्यक्ष डॉ. वर्तिका नन्दा ने जेलो और वहां महिला, पुरुष और बाल अपराधियों की स्थिति पर शोधपरक अनेक दृष्टांत और कविताएं प्रस्तुत कर बंदियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की तस्वीर प्रस्तुत की। उन्होंने जेलो की स्थिति और बंदियों के अनुभव पर लिखी तीन पुस्तको तिनका तिनका तिहाड़,तिनका तिनका मध्यप्रदेश की जेल आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य से ज्यादा बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना सर्वाधिक आवश्यक है। उन्होंने मीडिया संस्थान से भी आग्रह किया कि वे ऐसी रिपोर्ट न करे जिससे एक मामले के कारण सभी बंदियों के मानव अधिकार प्रभावित होते हो।
इससे पहले बंदियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकार मानव अधिकार पर केंद्रित आयोग की पुस्तिका का विमोचन किया गया। आयोग के सदस्य राजीव टंडन ने स्वागत भाषण में विषय की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए पुलिस,जेल और स्वास्थ्य विभागो से समन्वय पूर्ण क्रियान्वयन बंदियों के स्वास्थ्य अधिकार की रक्षा करने की अपील की।आभार आयोग में पदस्थ एडिशनल डी जी पी बी बी शर्मा ने व्यक्त किया। सेमीनार में प्रदेश के अनेक न्यायाधीश, पूर्व न्यायाधीश,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जेल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, अधिवक्ता गण, अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधि, विधि विशेषज्ञ, विधि विद्यार्थी सहित बंदियों के परिजन भी उपस्थित थे। सेमीनार की लाइव स्ट्रीमिंग आयोग के यू ट्यूब लिंक पर भी की गई। द्वितीय तकनीकी सत्र में गंभीर विमर्श हुआ। इस सत्र की अनुशंसाएं शासन को प्रेषित की जायेंगी।
मुख्यमंत्री चौहान शतचंडी यज्ञ में हुए शामिल
10 Dec, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणा धाम आश्रम में 4 दिसंबर से आरंभ शतचंडी यज्ञ में पत्नी साधना सिंह के साथ पूर्णाहुति अर्पित की। मन्त्रोचार, पूजन-अर्चन तथा आरती के साथ हुई पूर्णाहुति में करुणाधाम पीठाधीश्वर गुरुदेव सुदेश शांडिल्य जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने शतचंडी यज्ञ वेदी को साष्टांग प्रणाम कर यज्ञवेदी की परिक्रमा की, मंदिर के दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण की।
मुख्यमंत्री चौहान को बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने दीं शुभकामनाएं
10 Dec, 2023 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल के बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ व शॉल भेंट कर विधानसभा निर्वाचन में मिली सफलता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधि मंडल में आमिल साहब शेख ज़ौहर भाई, शेख मुर्तज़ा अली, मुस्तफा बैगवाला, हुनैद हुसैन हकीम्स और अब्बास अली शामिल थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए पीपल, अमरुद और गूलर के पौधे
10 Dec, 2023 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल स्थित उद्यान में पीपल, गूलर और अमरूद के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ रेहटी (जिला सीहोर) के पत्रकार कमलेश वैष्णव ने अपने जन्म दिवस पर पौधा रोपा। पौधारोपण में रेहटी के पत्रकारगण सर्व बलराम सिसोदिया, मुकेश मेहता और नरेंद्र यादव भी शामिल हुए।
विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नतमस्तक
10 Dec, 2023 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नत मस्तक है। राष्ट्र आजीवन उन परिवारों का ऋणी है जिन्होंने अपने सपूतों को मातृभूमि के लिए कुर्बान कर दिया। अंतिम साँस तक लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले हर जवान को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों में आगे बढ़कर सहयोग का प्रदेशवासियों से आह्वान किया है।
पटेल पूर्व सैनिकों के संगठन इंडियन वेटरंस आर्गनाइजेशन द्वारा शौर्य स्मारक में आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शौर्य स्मारक पर विजय दिवस वीर-शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन जोगिन्दर सिंह सेंगर उपस्थित थे।
राज्यपाल ने कहा कि आज से 52 साल पहले 1971 के भारत-पाक युद्ध में माँ भारती के वीर सपूतों ने पाकिस्तान के दाँत खट्टे करते हुए बांग्लादेश को आज़ाद कराया था। फ़ील्ड मार्शल जनरल मानेक शॉ के नेतृत्व में 90 हज़ार से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। उन्होंने कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं होता “वन्स अ सोल्जर, ऑलवेज़ अ सोल्जर”। सेवानिवृत्ति के बाद सैनिकों की ज़िम्मेदारी समाज के प्रति और ज़्यादा बढ़ जाती है। पूर्व सैनिक अपने अनुभव, अनुशासन और राष्ट्र प्रेम की भावना से समाज और युवाओं को संस्कारित करने का कार्य करे। साथ ही समाज के सुरक्षा कवच की भूमिका निभाते हुए युवाओं में स्वदेशी और स्वावलंबन का विकास करें।
राज्यपाल पटेल ने सैनिकों, युद्ध में घायल, दिव्यांग सैनिकों सहित सैनिक विधवाओं और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए इंडियन वेटरंस आर्गनाइजेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन को ग्रामीण क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और वंचित वर्गो की सहायता के कार्यो को प्राथमिकता देनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि जो समाज और राष्ट्र अपने शहीदों का सम्मान करता है, उनके सिद्धांतों और कार्यों से सीखता है, वह हमेशा समृद्धि की ओर बढ़ता है। पटेल ने कहा कि समाज को सभी शहीद, उनके परिजन और सैनिकों का आदर करना चाहिए। उनकी हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में शहीद सैनिक पत्नियों, वीर नारियों का सम्मान किया। उन्होंने अलग-अलग राज्यों से आए संगठन के प्रतिनिधियों को ट्रॉफ़ी प्रदान की।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यक्रम के प्रारंभ में पुष्पगुच्छ और संगठन के प्रतीक लाल कैप से स्वागत किया गया। स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में इंदौर के ग्रुप ने कृष्ण भक्ति और छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन जोगिंदर सिंह सेंगर ने स्वागत उद्बोधन दिया और आभार अनिल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ईकाई के अध्यक्ष कैप्टन आर.पी. सिंह, देशभर से आए दिव्यांग सैनिक, वीरनारियॉ, पूर्व और नियमित सैनिक और उनके परिजन उपस्थित थे।
पांच राज्यों में घने कोहरे के साथ बढ़ेगी ठिठुरन, मौसम विभाग ने किया सर्तक
10 Dec, 2023 07:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । आईएमडी ने पांच राज्यों में ठिठुरन के साथ घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। गौरतलब है कि साल के आखिरी महीने में उत्तर भारत के हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम के वक्त ठंड से कंपकपी बढ़ने लगी है। कई राज्यों में सुबह में कोहरे की धुंध छाई रहती है तो शीतलहर का प्रकोप भी शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 5 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि उत्तरी मप्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगर उत्तराखंड की बात करें तो वहां पारा तेजी से लुढ़क रहा है। आईएमडी के मुताबिक, अगले हफ्ते उत्तर भारत के राज्यों में ठिठुरन और बढ़ जाएगी। इसलिए लोगों को पहले से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इधर नई दिल्ली के कई इलाकों में घने कोहरे के कारण सुबह और शाम के वक्त लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के धौला कुआं इलाके में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली के मुनिरका में भी आज वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में है।
हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गौरतलब है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा 51 और 100 के बीच को संतोषजनक 101 और 200 के बीच को मध्यम, 201 और 300 के बीच को खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब, 401 और 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर अति गंभीर माना जाता है। आईएमडी का कहना है कि मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में कई स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। 11 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने वाला है। इसके चलते अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इधर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। इस दौरान यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शुक्रवार की रात तापमान गुरुवार को दर्ज हुए शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले दो डिग्री कम दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम कार्यालय के अनुसार 11 दिसंबर तक आसमान में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क रहेगा और रात में तापमान में कुछ डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।
गोपाल भार्गव नहीं बनेंगे प्रोटेम स्पीकर
10 Dec, 2023 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव संपन्न हो गए हैं। नए विधायकों की शपथ ग्रहण समारोह होनी है। नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। इसके लिए सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव के नाम की चर्चा थी। उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है। गोपाल भार्गव नवमी बार चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं।
यदि वह प्रोटेम स्पीकर बन जाएंगे, तो उन्हें जब तक नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा। तब तक प्रोटीन स्पीकर के पद पर बना रहना पड़ेगा। या उन्हें विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ना पड़ेगा। गोपाल भार्गव मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने प्रोटेम स्पीकर बनने से इनकार कर दिया है। परंपरा के अनुसार सबसे वरिष्ठ विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। गोपाल भार्गव के इनकार करने के बाद अब नए वरिष्ठ सदस्य के नाम पर विचार किया जा रहा है। 2018 में दीपक सक्सेना को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था।
12 माह में 17 बार कर्ज लिया सरकार ने
10 Dec, 2023 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2023 में 17 बार कर्ज ले चुकी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में आठ बार कर्ज लिया गया। चुनाव आचार संहिता के दौरान भी सरकार ने तीन बार कर्ज लिया। मतगणना के चार दिन पहले भी सरकार ने 2000 करोड रुपए का कर्ज लिया था। विकास कार्य और खर्च पूरे करने के लिए कर्ज लेना कोई बुरी बात नहीं है। यह सरकार हमेशा कहती रहती है। सरकार का खजाना खाली है। वेतन भक्तों और योजनाओं में जो राशि खर्च करनी है। उसके लिए सरकार के पास कर्ज लेने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
मुख्यमंत्री पद के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो भी नई सरकार बनेगी। उसे तुरंत अनुपूरक बजट के माध्यम से वित्तीय व्यवस्था करनी होगी। इसके साथ ही नई सरकार को शपथ लेते ही नए कर्ज भी लेने पड़ेंगे। मध्य प्रदेश का बजट साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इसके साथ कर्ज का बोझ भी बढ़ता जा रहा है।
चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने जो वादे किए हैं मउन वादों को पूरा करने के लिए भी अतिरिक्त राशि की जरूरत होगी। लाडली बहनो को अभी 1250 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणा के अनुसार अगले माह से 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाने हैं। 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाना है। किसान सम्मान निधि के रूप में 6000 रुपये तथा सीखो कमाओ योजना के तहत युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और 10000 रुपये का स्टाय फंड दिया जाना है। इसके लिए भी बड़े पैमाने पर राशि की जरूरत होगी।जो भी नई सरकार आएगी,उसे सबसे पहले कर्ज लेकर ही वादे पूरे करने आगे बढ़ना पड़ेगा। बजट में इन सब के लिए राशि का प्रावधान करके नया बजट बनाने की एक चुनौती होगी।
हजारो के गांजे शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार
10 Dec, 2023 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। बिलखिरिया पुलिस ने गांजे और शराब की तस्करी करते हुए दो युवको को रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर कोकता मल्टी के पास से एक संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को पकड़ा गया था। तलाशी लेने पर उसके पास अवैध रूप से रखा गया 7 हजार कीमत का गांजा रखा मिला। पूछताछ में आरोपी की पहचान पिपलानी निवासी अखिल चौधरी के रुप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस उससे अगो की पूछताछ कर रही है। वहीं मिसरोद पुलिस के मुताबिक देर रात इलाके में ही स्थित बंगरसिया निवासी गोविंद कुशवाह को बस स्टॉप के पास से 36 क्वार्टर अवैध शराब के साथ पकड़ा है। आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कार की टक्कर से महिला बैंककर्मी घायल, सब्जी की दुकान में घुसी कार
10 Dec, 2023 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। कोहेफिजा इलाके में तेज रफ्तार कार ने दो पहिया वाहन से जा रही महिला बैंककर्मी को टक्कर मार दी। वहीं रातीबड़ इलाके में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकान में जा घुसी हादसे में सब्जी बेचने वाली महिला घायल हो गई। पुलिस के अनुसार खानूगंव कोहेफिजा में रहने वाली 41 वर्षीय समीना बेग नेहरू नगर स्थित एसबीआई में नौकरी करती हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने दो पहिया वाहन से रोजाना की तरह ड्यूटी जा रही थी। आईपी रोड स्थित करबला तिराहे पर पहुंचते ही रेतघाट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने अचानक ही तिराहे पर कार को मोड़ते हुए समीना के वाहन को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने पर महिला चलते वाहन सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गई। वहीं रातीबड़ पुलिस ने बताया कि नीलबड़ में रहने वाली 50 वर्षीय काशीबाई लोधी डीपीएस जोड़ के पास सड़क किनारे सब्जी की दुकान चलाती हैं। गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे एक तेज रफ्तार कार उनकी दुकान पर रखी सब्जी की कैरेटों को टक्कर मारते हुए दीवार से जाकर टकरा गई। घटना के समय दुकान पर बैठी महिला काशीबाई भी कार की चपेट में आकर घायल हो गई। दोनो घटनाओ में पुलिस ने घायल महिलाओ की शिकायत पर टक्कर मारने वाले कार चालको के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।
कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के नेता देश की अर्थव्यवस्था और गरीबों की कमाई दीमक की तरह खा रहे : सुमित पचौरी
10 Dec, 2023 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में अभी तक 250 करोड़ रुपये का काला धन मिलने के विरोध में भोपाल के रोशनपुरा चौराहा पर जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद का पुतला दहन किया।
जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में अभी तक 250 करोड़ रुपये का काला धन मिला हे। जो अब तक इस तरह के छापों में बरामद हुई सबसे बड़ी नकद राशि है। नोटों के बंडल अभी भी इतनी बड़ी तादाद में मिल रहे है। उनकी गिनती के लिए कई मशीनें मंगानी पड़ी है। कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के नेता जिस तरह से देश की अर्थव्यवस्था, गरीबों की कमाई और नागरिकों के अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे हैं, मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं। इस घटना से एक बार फिर ये साबित हो गया है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है और कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ है। कांग्रेस अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश से भ्रष्टाचारियों के खात्मे की गारंटी हैं। इन भ्रष्टाचारियों से जनता की कमाई की पाई-पाई तो वसूल की जाएगी साथ ही इन्हें जेल भी जाना पड़ेगा।
श्री पचौरी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी धीरज साहू उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चला। राहुल गांधी उसके गले में हाथ डालकर घूमते थे। क्या यही राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान थी, जिस पर भ्रष्टाचार का कारोबार चल रहा था? श्री शर्मा ने कहा कि धीरज साहू के ठिकानों से 250 करोड़ से अधिक की नकदी मिलने के बावजूद कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि धीरज साहू के मामले ने ये साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार ही कांग्रेस का मूल चरित्र है। कांग्रेस के प्रतिनिधि जहां भी रहेंगे, वो भ्रष्टाचार ही करेंगे। कांग्रेस पार्टी तो गांधी करप्शन सेंटर बनकर रह गई है, क्योंकि सभी को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग इनके द्वारा ही दी जा रही है।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, सुरेन्द्रनाथ सिंह, राम बंसल रैनवाल, जगदीश यादव, शंकर मकोरिया, राजेन्द्र गुप्ता, राहुल राजपूत, राजू अनेजा, राजेश सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी, मंडल अध्यक्ष श्री आदित्य अग्रवाल, आरके सिंह बघेल, डॉ. महेश गुप्ता, चन्द्रशेखर तिवारी, महेन्द्र दवे, योगेन्द्र मुखरैया, श्रीमती बृजुला सचान, पंकज गुर्जर जिला पदाधिकारी सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आगे भी भाजपा को दूंगी वोट : समीना
10 Dec, 2023 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल| विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट करने पर परिवार के सदस्यों द्वारा प्रताड़ित लाड़ली बहना समीना बी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मुलाकात की है। समीना बी अपने बच्चो के साथ सीएम हाउस पहुंची थीं|
मुख्यमंत्री चौहान को जानकारी प्राप्त हुई थी कि भाजपा को वोट करने को लेकर उनकी लाड़ली बहना के साथ मारपीट की गई है| उसे परिवार के सदस्यों द्वारा भाजपा को वोट देने पर प्रताड़ित किया गया है| इसे संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने समीना बी को मुख्यमंत्री निवास बुलाकर चर्चा की है| सीएम ने लाड़ली बहना का हाल जाना और उसे सुरक्षा और सम्मान देने को लेकर आश्वस्त किया।
लाड़ली बहना समीना बी ने मुख्यमंत्री निवास पहुंच अपने साथ हुई मारपीट से संबंधित घटना की पूरी जानकारी भैया शिवराज को दी। पीड़ित समीना ने बताया कि भैया आपने मेरे और मेरे परिवार की चिंता की है इसलिए मैं आगे भी भाजपा को वोट दूंगी।
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को हत्या करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मागने वाला आरोपित को छतरपुर पुलिस ने बिहार के नालंदा से गिरफ्तार कर लिया
9 Dec, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छतरपुर । बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को हत्या करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मागने वाला आरोपित को छतरपुर पुलिस ने बिहार के नालंदा से गिरफ्तार कर लिया है। 19 अक्टूबर 2023 को बागेश्वरधाम की ईमेल आईडी पर मेल के माध्यम से लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी थी।, धमकी देकर एक दिन का समय दिया गया था तथा जान बचाने के लिये आरोपी के व्दारा बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से 10 लाख रूपये की माँग की गई। जिसकी सूचना थाना बमीठा में 20 अक्टूबर 23 को प्राप्त होने पर संवेदनशील होने से तुरंत थाना बमीठा में अज्ञात आरोपी के विरूद्व पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने मामले को गंभीरता से लिया और अपनी टीम को अज्ञात बदमाश तक पहुंचने में लगा दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी खजुराहो सलिल शर्मा के नेतृत्व मे थाना प्रभारी बमीठा जयवंत ककौड़िया एवं उपनिरी संजय पाण्डेय तथा साईबर सैल प्रभारी छतरपुर उपनिरी सिद्वार्थ शर्मा का विशेष जांच दल गठित किया गया एवं राज्यस्तरीय एजेंसीज से अपराध की विवेचना प्रारंभ की गई।
जब आरोपित का दूसरा मेल आया तो पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा साईबर सेल के माध्यय से प्रादेशिक नोडल ऐजेसी को आवश्यक पत्राचार कर राष्ट्रीय अनुसंधान अभिकरण के माध्यम से छतरपुर पुलिस के इंटरपोल की सहायता से स्विरटजरलैण्ड की एजेसियों से जानकारी प्राप्त कर इंटरनेट व अन्य सबूतों को एक दूसरे से जोडकर आरोपी निवासी ग्राम शंकरडीह जिला नालंदा बिहार हाल नि. कंकरबाग पटना बिहार की पहचान कर एक योग्य एवं अनुभवी पुलिस दल भेजकर आरोपी को हिरासत मे लिया गया। घटना में प्रयुक्त मोबाइलों को बरामद कर सुरक्षित किया गया। आरोपी को अभिरक्षा मे लेकर पूछतांछ कर मेमोरेण्डम लेख कर जप्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्व किया गया।
इनका कहना
बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को धमकी देने वाले और फिरौती मांगने वाले आरोपित को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित को पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद ली गई थी। जिसके माध्यम से छतरपुर पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने में कामयाब रही।
अमित सांघी, पुलिस अधीक्षक, छतरपुर
मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे है ये नेता
9 Dec, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस दो तीन दिन में समाप्त हो जाएगा। सोमवार को भाजपा के 163 विधायकों और केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक होगी। इसमें साफ हो जाएगा कि शिवराज सिंह चौहान ही मुख्यमंत्री रहेंगे या फिर कोई दूसरा नाम आएगा। इस बीच पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के बाद सबसे प्रबल दावेदार पूर्व केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से विधायक प्रहलाद पटेल है। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम की भी चर्चा है।
छत्तीसगढ़ व राजस्थान का भी मप्र में फंसा पेच
दरअसल, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व छत्तीसगढ़, राजस्थान के साथ ही मध्य प्रदेश में जातिगत समीकरण के अनुसार सीएम का नाम तय करना चाहता है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के मुख्यमंत्री का फेस सामने नहीं करने पर कांग्रेस ने मुद्दा उठाते हुए कहा था कि तीन दिसंबर के बाद ओबीसी वर्ग के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी हटा देगी। कांग्रेस जातिगत जनगणना से लेकर ओबीसी वर्ग को पर्याप्त प्रतनिधित्व नहीं मिलने को लेकर भी हमलावर थी। यही वजह है कि चार बार और 16 साल से अधिक सीएम पद का अनुभव रखने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभी भी रेस में शामिल हैं। हालांकि, पार्टी के सीएम के नए चेहरे के तौर पर प्रहलाद पटेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम तेजी से चर्चा में आया है।
यह है प्रहलाद पटेल का मजबूत पक्ष
यदि शिवराज को बदला जाता है तो अभी तक दावेदारों में प्रहलाद सिंह पटेल प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, ज्योतिरादित्य सिंधिया की लोकप्रियता ज्यादा है, लेकिन उनके चेहरे से ओबीसी फेस का संदेश नहीं जाएगा। ऐसे में उनकी संभावना कम हो जाती है। प्रहलाद पटेल मोदी और शाह के विश्वास पात्र भी बने हुए हैं। पटेल लोधी समाज से आते हैं। मध्य प्रदेश में 70 से ज्यादा विधानसभा सीटें लोधी बाहुल्य हैं। इनका 12 लोकसभा सीटों पर सीधा प्रभाव है। लेकिन पटेल का नकारात्मक पक्ष यह है कि वे उमा भारती को सीएम पद से हटाए जाने के बाद भाजपा छोड़कर उनके साथ चले गए थे।
ब्राह्मण सीएम का भी विकल्प
यदि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आदिवासी और दलित चेहरे पर आलाकमान मुहर लगाता है तो मध्य प्रदेश में ब्राह्मण मुख्यमंत्री बनाने का भी विकल्प है। प्रदेश में 18 साल में तीन ओबीसी मुख्यमंत्री दिए हैं। वहीं, पड़ोसी राज्यों में दलित और आदिवासी मुख्यमंत्री से कमजोर और शोषित वर्ग में सबको साथ लेकर चलने का मैसेज जाएगा। ऐसे में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दावेदार हो सकते हैं। इसका कारण यह है कि वीडी शर्मा नए चेहरे में फिट बैठते हैं। संगठन के काम को करके दिखा रहे हैं। पार्टी आलाकमान से भी अच्छे रिश्ते हैं। संघ में उनकी मजबूत पकड़ है।
तोमर, विजयवर्गीय इसलिए पीछे
सीएम की रेस में नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय भी है। अब नरेंद्र सिंह तोमर के पिछड़ने की वजह यह है कि
वह ठाकुर है। जबकि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पहले से ठाकुर मुख्यमंत्री है। साथ ही उनके बेटे का कथित वीडियो वायरल होने से उनके नंबर कट रहे है। इसके अलावा आलाकमान की नई लीडरशिप लाने की प्लानिंग में कैलाश विजयवर्गीय फिट बैठते नहीं दिख रही है। जानकारों का कहना है कि उनको बनाने से कोई संदेश भी नहीं जाएगा। इसके अलावा पार्टी में गुटबाजी बढ़ने की आशंका ज्यादा रहेगी। हालांकि पार्टी ओबीसी के अलावा आदिवासी वर्ग के नेता के नाम पर भी विचार कर सकती है।
दिग्गजों का क्या होगा?
यदि शिवराज के अलावा ओबीसी वर्ग से मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनते हैं तो सवाल यह है कि नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य सांसदों का क्या होगा। जानकारों का कहना है कि नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष या बड़ा विभाग का मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, कैलाश विजयवर्गीय को बड़ा मंत्री पद दिया जाता है। वहीं, अन्य राकेश सिंह और रीति पाठक भी मंत्री बन सकते हैं। राकेश सिंह केंद्रीय नेतृत्व के खास है। वहीं, सीधी में विधायक केदार शुक्ला के बागी होने के बाद भी रीति पाठक जीती हैं तो उनका कद बढ़ गया है। शिवराज को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में या केंद्र में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है।
इसलिए शिवराज के विकल्प पर विचार
दरअसल, राजस्थान में आलाकमान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया को सीएम बनाने के पक्ष में नहीं है। यदि शिवराज को दोबारा मौका दिया जाता है तो राजस्थान में वसुंधरा भी अपने समर्थक विधायकों के साथ बगावत कर सकती है। इसके अलावा दूसरी वजह नए नेतृत्व को मौका देना भी है।
तेज स्पीड कार ने युवक को मारी टक्कर, बिना सिग्नल दिये टर्न ले रही कार से भिड़ गया ऑटो
9 Dec, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। परवलिया सड़क थाना इलाके में जहॉ तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया वहीं गांधी नगर इलाके में एक कार चालक ने बिना इंडीकेटर दिये कार को मोड़ दिया, जिससे पीछे से आ रहा आटो कार से भिड़ गया। पुलिस के अनुसार परवलिया सड़क में रहने वाले 28 वर्षीय फारुख ने बताया कि वह शाम के समय शाहपुर जोड़ पर स्थित अपने भाजें की पंचर की दुकान पर खड़े थे। उस समय उनका भाई करीम उर्फ शेरू सड़क पार कर जा रहा था। जैसे ही करीम बीच सड़क पर पहुंचा तभी भोपाल की और से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल करीम को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। श्यामला हिल्स पुलिस ने बताया कि चाणक्यपुरी में रहने वाला 28 वर्षीय कुलदीप तिवारी इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाता है। गुरुवार रात करीब 10 बजे वह बोट क्लब से दो सवारियां बैठाकर न्यू मार्केट जा रहा था। उसी समय वन विहार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसके रिक्शे में टक्कर मार दी। घटना में रिक्शे में बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर मेला ग्राउंड झुग्गीबस्ती थाना बैरसिया में रहने वाले अर्जुन सिंह शाक्या (49 ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी पत्नी माया के साथ संत आसाराम चौराहा से आटो में बैठकर करोंद चौराहा जा रहे थे। जेल के सामने उनके आगे चल रही तेज रफ्तार कार चालक ने बिना इंडीकेटर या कोई सकेंत दिए कार को तेजी से दाहिने तरफ मोड़ दिया। इस कारण पीछे चल रहा आटो कार से टकरा गया। हादसे में उनकी माया को गंभीर चोट आई थी। बाद में एम्बुलेंस की मदद से पत्नि को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। बाद में अर्जुन ने पत्नी को इलाज के लिये बैरसिया अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना में अर्जुन और आटो चालक को भी चोंटे आई थी। हादसे में आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी हादसो मे संबधित थाना पुलिस ने केस दर्ज आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।