मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता डॉ. मोहन यादव ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की
11 Dec, 2023 06:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता डॉ. मोहन यादव ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुलाकात की और पार्टी की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी पर्यवेक्षक व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ, के लक्ष्मण, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव सुश्री आशा लाकड़ा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, विधायक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रहलाद पटेल व प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, प्रदेश में बीजेपी के बड़े दलित नेता
11 Dec, 2023 06:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्यप्रदेश में थावरचंद गहलोत के बाद एक बड़े दलित चेहरे जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया है। 1990 में पहली बार विधायक बनने के बाद से अपने लगभग 33 वर्ष के लंबे राजनीतिक कार्यकाल में जगदीश देवड़ा आठवी बार विधायक बने हैं। प्रदेश की 2003 में उमा भारती सरकार से लेकर अभी शिवराज सिंह चौहान की सरकार तक में वे बड़े मंत्रालय संभाल चुके हैं। जिनमें परिवहन, गृह, श्रम, जेल, वित्त मंत्री का प्रभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा पार्टी ने उन्हें जहां भी भेजा, वहां काफी अच्छे से कार्य किया है।
देवड़ा को बनाया उप मुख्यमंत्री
थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बनने के बाद से मप्र बीजेपी में बड़े दलित चेहरे के रुप में देखा था। उन्हें अब उप मुख्यमंत्री के रुप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। देवड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। मल्हारगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल,1998 के विधानसभा में चुनाव लड़कर राजनीति में जगह बनाई
11 Dec, 2023 05:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रीवा । राजेंद्र शुक्ला मध्य प्रदेश के नए उपमुख्यमंत्री होंगे। वह विन्ध्य के पहले ऐसे व्यक्ति होंगे जिन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल रही है। वह लगातार पांचवीं बार रीवा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। बड़े ब्राह्मण चेहरा हैं, साफ-सुथरी छवि है विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं।
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था
प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था। उनके पिता भैयालाल शुक्ला एक ठेकेदार और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। युवावस्था में ही नेतृत्व के गुण विकसित होने के कारण वे 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे। वह 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष थे। उन्होंने 1998 के विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़कर राजनीति में अपनी जगह बनाई।
राजनीतिक सफर पर एक नजर...
वह 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष थे। उन्होंने 1998 के विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़कर राजनीति में अपनी जगह बनाई, जिसमें वह कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पराज सिंह से 1394 वोटों के करीबी अंतर से हार गए। वह 2003 में निवर्तमान पुष्पराज सिंह को हराकर पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 2008 और 2013 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में फिर से अपनी जीत दोहराई।
2023 में शिवराज सिंह चौहान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे
एक विधायक के रूप में अपने कार्यकाल में, उन्होंने वानिकी, जैव विविधता/जैव प्रौद्योगिकी, खनिज संसाधन और कानून और विधायी मामलों सहित विभिन्न मंत्रालयों के अधीन कार्य किया। उन्होंने 2023 में शिवराज सिंह चौहान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाला।
2018 में कांग्रेस के अभय मिश्रा से 18,089 वोटों से जीते
2018 में उनके खिलाफ सत्ता विरोधी लहर के बजाय, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अभय मिश्रा के खिलाफ 18,089 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने 26 अगस्त, 2023 को शिवराज सिंह चौहान सरकार के तहत विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
आंधी नहीं तूफान है, शिवराज सिंह चौहान है…
11 Dec, 2023 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजेपी कार्यालय के अंदर पर्यवेक्षकों की चल रही बैठक, बाहर लगे नारे
भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लगाने के लिए भाजपा कार्यालय के अंदर पर्यवेक्षकों और विधायक दल की बैठक चल रही, इसी बीच कार्यालय के बाहर का नजारा भी देखने लायक रहा। दरअसल कार्यालय के बाहर समर्थकों की भीड़ हाथों में बैनर-झंडे लिये नारे लगाती दिख रही थी| मुख्यमंत्री का नाम तय होता इससे पहले ही मौजूद भीड़ में से शिवराज सिंह चौहान समर्थकों ने नारे लगाए, कि आंधी नहीं तूफान है, शिवराज सिंह चौहान है...। बीजेपी कार्यालय के अंदर विधायक दल की बैठक अगले सीएम का नाम तय करने में लगी रही तो वहीं दूसरी ओर बाहर कार्यकर्ता और समर्थक अपने प्रिय नेता को सीएम बनाने के लिए जोर-शोर से नारे लगाते दिखाई दिए। बीजेपी कार्यालय का नजारा कुछ हट के है और सीएम शिवराज सिंह के समर्थकों ने उसे अपने हिसाब से बनाने की कोशिश करते हुए नारे लगाए हैं, कि आंधी नहीं तूफान है, शिवराज सिंह चौहान है। इसके साथ ही वन्स मोर कहने वालों की भी अच्छी खासी तादाद देखी गई है।
मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव, उज्जैन दक्षिण से हैं विधायक मोहन यादव OBC वर्ग से आते हैं
11 Dec, 2023 05:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वे एमपी के सीएम होंगे। भोपाल स्थित BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।
जानिए मोहन यादव के बारे में..
उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं मोहन यादव
उम्र - 58 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता - बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.
व्यवसाय - अभिभाषक, व्यापार, कृषि
स्थायी पता - 180, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, अब्दालपुरा, जिला-उज्जैन
राजनीतिक कॅरियर - सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव, 1984 में अध्यक्ष
केंद्रीय पर्यवेक्षक बोले मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, मप्र में मोहनराज
11 Dec, 2023 05:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी ने मुख्यमंत्री भी चुन लिया है। इसके लिए आज राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। मप्र भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले खासी हलचल रही। मोहन यादव मप्र के मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले विधायक प्रहलाद पटेल के बंगले पर उनके समर्थकों का जमावड़ा होने की सूचना है। खबर मिली है कि पटेल के बंंगले पर पुलिस सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। शिवराज के समर्थकों ने भी खूब नारेबाजी की। मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले रही सरगर्मीमध्य प्रदेश: मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले रही सरगर्मी राजनीतिक हलकों में काफी समय से यह सवाल तैर रहा था कि क्या आज घोषित होगा मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री या बैठक के बाद आलाकमान इस बारे में कोई निर्णय लेगा।
केंद्रीय पर्यवेक्षक ये बोले
हालांकि भोपाल पहुंंचने से पहले भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के लक्ष्मण ने एएनआइ से कहा था कि 3 सदस्यीय कमेटी विधायकों से चर्चा करेगी। बाद में आलाकमान उस पर निर्णय लेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक पार्टी के कार्यालय में रखी गई।
भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के लक्ष्मण और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा भोपाल पहुंचे थे। मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विमानतल पर पर्यवेक्षकों का स्वागत किया।
वीडी शर्मा ने कही ये बात
भोपाल आगमन के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। वहीं मीडिया से बातचीत में वीडी शर्मा ने कहा कि हम राज्य के लिए मुख्यमंत्री चुनेंगे।
भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए विधायकों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही आरंभ हो गया था। बैठक से पहले विधायकों को किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से रोका गया।
3 दिसंबर से ही चल रही अटकलें
उल्लेखनीय है कि 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ ही मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चाओं का दौर आरंभ हो गया था।
चल रही ये अटकलें
मप्र के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अनेक अटकलों का दौर रहा। इनमें शिवराज सिंह चौहान के साथ ही नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, विष्णुदत्त शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम प्रमुख रहे। इसके साथ ही भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह और सुमेर सिंह सोलंकी का नाम भी सामने आया ।
भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक के दौरान पार्टी वरिष्ठ नेतागणों ने दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया
11 Dec, 2023 04:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक से पहले फोटो सेशन हुआ। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, पर्यवेक्षकगण हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर, पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव सुश्री आशा लाकड़ा, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी सहित सभी नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस की आठ सदस्यीय समिति में वरिष्ठ लोगों को स्थान दिया गया
11 Dec, 2023 01:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति का पुनर्गठन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक सिंह को चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री हर्ष यादव, पूर्व मंत्री सईद अहमद, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक नेहा सिंह व पूर्व विधायक प्रताप लोधी को सदस्य बनाया गया है।
भाजपा के दिग्गज विजयवर्गीय पहुंचे शिवराज और प्रभात के घर
11 Dec, 2023 01:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । भाजपा के दिग्गज नेता और इंदौर एक से विधायक कैलाश विजयवर्गीय रविवार सायं को अचानक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आवास पर पहुंचे और उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भी भेंट किया और मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन में जीत की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। विजयवर्गीय का स्वागत प्रभात झा के पुत्र तुष्मुल झा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेतागण मौजूद रहे।
विधायक दल की बैठक में शामिल होने आए पर्यवेक्षकों की प्रदेश नेतृत्व द्वारा भोपाल ऐयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
11 Dec, 2023 11:54 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । विधायक दल की बैठक में शामिल होने आए पर्यवेक्षकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण एवं पार्टी की राष्ट्रीय सचिव सुश्री आशा लाकड़ा का भोपाल ऐयरपोर्ट पर पारंपरिक लोक नृत्य एवं संगीत के माध्यम से भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा जी ने पर्यवेक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इंस्टाग्राम पर विवाहिता की फर्जी आईडी बनाकर किये अशलील कमेंटस
11 Dec, 2023 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। पुराने शहर की तलैया थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मामला कायम किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उसकी फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने के साथ ही उसके बारे में आपत्तिजनक और अश्लील कमेंट्स किए है।
मिली जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय विवाहिता ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि किसी अज्ञात आरोपी ने उसके नाम की इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाई और उस आईडी पर अश्लील फोटो और कमेंट्स कर रहा है। घटना फरवरी 2023 से अब तक की है। इसकी जानकारी लगने पर विवाहिता ने परिवार वालो की मदद से पहले तो अपने स्तर पर उसकी पहचान जुटाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चला। बाद में फर्जी आईडी पर लगातार फोटो और अश्लील कमेंट्स आने पर वह पुलिस के पास पहुंची। शिकायती आवेदन की जॉच के बाद अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस सायबर क्राइम टीम की मदद से उसकी तलाश में जुट गई है।
पहली बार परिणाम आने के बाद सीएम का नाम तय करने में लगा इतना समय, मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी 163 विधायकों की बैठक
11 Dec, 2023 11:43 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद से एक ही चर्चा थी कि अब प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा। भोपाल में आज शाम 4 बजे होने जा रही पर्यवेक्षकों और विधायक दल की बैठक के बाद यह साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश का नया सीएम कौन होगा। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सीएम पद को लेकर शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी के नाम की चर्चा चलती रही और आज इसको लेकर संशय खत्म हो जाएगा।
सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले को 6 माह की जेल
11 Dec, 2023 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित कर्मचारी से दुर्व्यवहार करने के मामले में कोर्ट ने एक आरोपी का दोषी करार देते हुए 6 माह के सश्रम कारावास सहित पॉच सौं रुपये के अर्थदंड की सजा से दण्डित किये जाने का आदेश सुनाया है। यह फैसला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मृदुल लटौरिया की कोर्ट ने दियो है।
लोक अभियोजक से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 4 दिसंबर 2015 की है मामले में फरियादी रमाशंकर ने टीटी नगर थाने में शिकायत करते हुए बताया था कि वह सूचना मिलने पर अधिकारियो द्वारा सुलभ कॉम्लेक्स बाणगंगा में अवैध रुप से लाइन डालकर लिये गये विद्युत कनेक्शन को काटने के लिए गया था। जब वह अपने साथियों के साथ वहॉ पहुंचा तब बाणगंगा में रहने वाले आरोपी अब्दुल हसन ने कर्मचारियों को लाइन काटने के दौरान अपशब्द कहे जब उसे समझाइश देने का प्रयास करते हुए कहा गया की अवैध रुप से लिया गया कनेक्शन काटा जायेगा। इस पर वह भड़क गया और लाइन इंस्पेक्टर के साथ झूमाझटकी करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
स्कूल परिसर में शराब पीने वाला शिक्षक संस्पैंड
11 Dec, 2023 09:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। राजधानी के नजदीक बैरसिया ब्लाक क्षेत्र में ग्राम उमरिया की प्राथमिक शाला परिसर में एक शिक्षक के शराब पीकर हंगामा करने और देशी कट्टा लहराने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की लिखित शिकायत करते हुए बताया गया था की स्कूल में दोपहर के समय प्राथमिक शिक्षक बृजमोहन साहू स्कूल परिसर में शराब पी रहा था, उसके पास देशी कट्टा भी था। जिस समय वह हंगामा कर रहा था, उस समय स्कूली बच्चे भी खेल रहे थे। जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी ने जानकारी लगने ही सहायक संचालक को जॉच के निर्देश दिये थे। जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।
रात को खाना खाकर सोये युवक की नीदं मे ही मौत
11 Dec, 2023 08:42 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। जहांगीराबाद थाना इलाके में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक रात में वह खाना खाकर सोया था, लेकिन अगली सुबह जब परिवार वालो ने उसे नींदं से जगाने का प्रयास किया तब पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। थाना पुलिस ने बताया कि अहीरपुरा जहांगीराबाद में रहने वाला 40 वर्षीय विनोद त्रिपाठी पिता रामकिशोर त्रिपाठी एक मॉल में कुक का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और बेटी है। उसकी पत्नी गेहूंखेड़ा कोलार में स्थति अपने मायके गई हुई थी। शुक्रवार रात विनोद घर में बेटी के साथ था। रात के समय विनोद ने बेटी के साथ खाना खाया और सोन चला गया। शनिवार सुबह जब विनोद काफी देर तक सोकर नहीं उठा तब उसकी बेटी ने उसे जगाने के लिये आवाज लगाई, लेकिन पिता ने कोई जवाब नहीं दिया। बेटी ने जब उसे हिलाया डुलाया तब वह बेसूध नजर आया और उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। बेटी ने आसपास के लोगो को सूचना दी, इसके बाद डायल-100 को खबर दी गई। पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाया, मौके पर पहुंची एंबुलेंस की टीम ने चैक किया तब पता चला की विनोद की मौत् हो चुकी थी। शुरुआती पुछताछ में परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि बीते दो दिनो से विनोद की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। और रात के समय उन्हें काफी खांसी चल रही थी। मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद पुलिस ने परिजनो को सौंपं दिया है। जॉच टीम का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणो का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।