देश (ऑर्काइव)
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद केरल के मंदिर पहुंचे ISRO प्रमुख
27 Aug, 2023 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस सोमनाथ चंद्रयान-3 की सफलता के बाद केरल के एक मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।
रविवार को इसरो प्रमुख सोमनाथ ने तिरुवनंतपुरम के पूर्णमिकवु भद्रकाली मंदिर में पूजा की। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बात की और कहा कि भारत के पास चंद्रमा, मंगल और शुक्र की यात्रा करने की क्षमता है, लेकिन हमें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है।
इसरो प्रमुख ने आगे कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के विकास के लिए और निवेश की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन यही है कि अंतरिक्ष क्षेत्र का विकास हो। पूरे देश का विकास हो। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमें जो विजन दिया था, उसे पूरा करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि भारत को सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। भारत के पास चंद्रमा, मंगल और शुक्र की यात्रा करने की क्षमता है, वह विश्वास बढ़ाकर हर ग्रह की यात्रा कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं एक खोजकर्ता हूं। मैं चंद्रमा का अन्वेषण करता हूं। विज्ञान और आध्यात्मिकता दोनों की खोज करना मेरे जीवन की यात्रा का एक हिस्सा है। मैं कई मंदिरों में जाता हूं और कई धर्मग्रंथ पढ़ता हूं।
इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा कि सबकुछ बहुत अच्छे से काम कर रहा है। चंद्रयान-3, लैंडर, रोवर ठीक हैं। बोर्ड पर सभी पांच उपकरण चालू कर दिए गए हैं और यह अब डाटा दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम सभी प्रयोगों को पूरा करने में सक्षम होंगे। अलग-अलग चरण हैं, जिनके लिए इसका परीक्षण किया जाना है।
चंद्रयान-3 के टचडाउन पॉइंट को 'शिव शक्ति' कहे जाने पर इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा कि पीएम ने इसका अर्थ उस तरीके से बताया जो हम सभी के लिए उपयुक्त है। मुझे लगता है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि देखिए, हम जो कर रहे हैं उसका एक महत्व होना चाहिए और देश के प्रधानमंत्री होने के नाते यह नाम रखने का उनका विशेषाधिकार है।
गौरतलब है, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में जानकारी दी थी कि चंद्रयान-3 मिशन के रोवर ‘प्रज्ञान’ ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक ‘मूनवॉक’ कर 8 मीटर की दूरी तय कर ली है और इसके सारे पेलोड सही तरीके से काम कर रहे हैं। बता दें, चंद्रयान -3 का विक्रम लैंडर बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सुरक्षित रूप से उतरा था।
बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत
27 Aug, 2023 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत की खबर है। हालांकि, ग्रामीणों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। विस्फोट इतना जोरदार था कि इलाके में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
इस विस्फोट पर भाजना ने तीखा हमला किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि क्या ममता बनर्जी पूरे राज्य को श्माशान बनाकर मानेंगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि माजपुर जगन्नाथपुर के पास एक फैक्ट्री में विस्फोट इतना तेज था कि कई घर उड़ गए और कम से कम 10 लोग घायल हो गए, मौके पर लाशें बिखर गईं।
इस धमाके में घायलों को बारासात अस्पताल लाया जा रहा है। यह घटना सुबह करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाके में कैसे पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।
पुलिस ने बताया कि कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में दत्तपुकुर पुलिस थाना क्षेत्र में नीलगंज के मोशपोल में कई लोग कारखाने में काम कर रहे थे। उस समय अचानक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया।
अधिकारी ने कहा कि अब तक तीन शव मिले हैं। विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, इससे पहले मई में पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में इसी तरह का विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे। दत्तपुकुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर फायर स्टेशन अधिकारी आशीष घोष ने बताया कि पांच शव बरामद किए गए हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सिर्फ इस फैक्ट्री में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में ऐसी अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि इन अवैध कारखानों को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन वह चोरों को बचाने में व्यस्त हैं। अधिकारी ने कहा कि सीएम का काम राज्य में इमामों के साथ बैठकें करना और सांप्रदायिक कार्ड खेलना है।
पीएम मोदी ने मन की बात में चंद्रयान-3 की सफलता का किया जिक्र
27 Aug, 2023 02:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से आज संवाद किया। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया। मन की बात कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है। आज मन की बात कार्यक्रम का 104वां एपिसोड है। प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता को देश की सबसे बड़ी उपलब्धि बताई।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने मासिक पॉडकास्ट 'मन की बात' में कहा, "हम इतनी ऊंची उड़ान इसलिए भर पाए हैं क्योंकि आज, हमारे सपने और हमारे प्रयास, दोनों बड़े हैं।" पीएम ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता में वैज्ञानिकों के साथ-साथ अन्य दूसरे सेक्टर्स की भी अहम भूमिका रही है। पीएम मोदी चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर कहा कि चंद्रयान की सफलता बहुत बड़ी है। हर ओर इसकी चर्चा हो रही है। देश से लेकर विदेशों तक भारत के इस उपलब्धि की बात हो रही है।
सभी के द्वारा किए गए प्रयास से मिली यह सफलता- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कई देशवासियों ने योगदान दिया है। जब सभी के द्वारा मिल के प्रयास किए गए, तो यह सफलता मिली है। यह चंद्रयान-3 की सबसे बड़ी उपलब्धि है।"
भारत के अंतरिक्ष यान ने योजना के अनुसार बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की और यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।
चंद्रयान-3 चालीस दिनों से अधिक समय तक लगभग 3.84 लाख किमी की यात्रा करने के बाद यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र को 23 अगस्त को छूकर इतिहास रचा।
7 दशक पहले वाले वायरस की मुंबई में एंट्री, देश के सभी राज्य अलर्ट
27 Aug, 2023 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। देश में कोरोना वायरस का प्रसार नियंत्रण में आ गया है। किसी न किसी मामले के सामने आने से अब पुराने वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इस वायरस की मौजूदगी ने चिंता बढ़ा दी है. एहतियात के तौर पर देश के सभी राज्यों को अलर्ट जारी कर दिया गया है. दरअसल मुंबई के चेंबूर इलाके में जीका वायरस का एक मामला सामने आया है। इस रोग में बुखार के साथ-साथ शरीर पर लाल दाने निकल आते हैं। इसके अलावा सिरदर्द और आंखें लाल होना जैसे लक्षण भी नजर आते हैं। कभी-कभी ये लक्षण एक सप्ताह से अधिक समय तक बने रहते हैं। बताया गया है कि मुंबई के चेंबूर इलाके में रहने वाला एक शख्स जीका वायरस से संक्रमित हो गया है. स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि इलाज के बाद इस शख्स की हालत में सुधार है. लेकिन इस मामले ने चिंता बढ़ा दी है. इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत जताई जा रही है. एहतियात के तौर पर मुंबई, दिल्ली समेत सभी राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
- कैसे फैलता है ये वायरस?
जीका वायरस मुख्य रूप से एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। मनुष्य एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छरों के काटने से संक्रमित होते हैं। इस बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं को होता है। इसका गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
- जीका के लक्षण
हालांकि जीका वायरस गंभीर नहीं है, लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है। बुखार इसका मुख्य लक्षण माना जाता है। लेकिन दवा इस बीमारी को ठीक कर सकती है. अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन जीका वायरस संक्रमण को रोकने का सबसे अच्छा तरीका खुद को मच्छरों से बचाना है।
- 7 दशक पुराना वायरस
ऐसा कहा जाता है कि इस वायरस की उत्पत्ति 1947 में युगांडा में हुई थी। कहा जाता है कि युगांडा के जीका जंगल में पाया जाने वाला यह वायरस बंदरों से इंसानों में प्रवेश कर गया। जीका वायरस पहली बार 1952 में दर्ज किया गया था।
जी-20 समिट के मद्देनजर 8 सितंबर से 10 सितंबर तक कई उड़ानों को रद्द करने के आवेदन मिले
27 Aug, 2023 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि जी-20 समिट के मद्देनजर उसे एयरलाइंस से 8 सितंबर से 10 सितंबर तक कई उड़ानों को रद्द करने के आवेदन मिले हैं। इनमें 80 डिपार्चर वाली फ्लाइट और इतनी ही संख्या में अराइवल फ्लाइटें शामिल हैं। इससे पहले खबर आई थी कि जी-20 समिट की वजह से ट्रैफिक पाबंदियों के मद्देनजर एयरलाइंस फ्लाइट कैंसिल कर रही हैं।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, हम यात्रियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि दिल्ली एयरपोर्ट में विमानों के लिए पार्किंग की पर्याप्त जगह है। तीन दिनों (8 से 10 सितंबर) में लगभग 80 डिपार्चर और 80 अराइवल की डोमेस्टिक फ्लाइट को रद्द करने की गुजारिश आई है। ये संख्या दिल्ली एयरपोर्ट पर नॉर्मल डोमेस्टिक ऑपरेशंस का सिर्फ 6 फीसदी है। वहीं, इन पाबंदियों से इंटरनेशनल फ्लाइट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (दिल्ली एयरपोर्ट) देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। यहां से रोजाना करीब 2 लाख यात्री यात्रा करते हैं। डायल ने कहा, “हम यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा को कम करने के लिए एयरलाइंस के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
जी-20 समिट के मद्देनजर दिल्ली में वीवीआई मूवमेंट के चलते सरकार ने सरकारी, प्राइवेट और एमसीडी के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी के लिए 8 से 10 सितंबर की छुट्टी घोषित कर दी है। कई रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। कुछ मेट्रो स्टेशन और मार्केट भी बंद रहेंगे।
जी-20 समिट के दौरान जरूरी सेवा के अलावा बसों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। सुप्रीम कोर्ट समेत अन्य अदालत भी इस दिन बंद रहेंगी। सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस दिन सभी बैंक भी बंद रहेंगे। भारत सरकार के आदेश के मुताबिक दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के ऑफिस को 8 से 10 सितंबर 2023 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा दिल्ली सचिवालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे।
भारत की अध्यक्षता में दिल्ली में 9 और 10 सितंबर 2023 को जी20 समिट होने जा रहा है। इस समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और दुनिया भर से राजनयिक हिस्सा होंगे। समिट के लिए दिल्ली में 7 सितंबर से वीवीआईपी मूवमेंट बढ़ जाएगा, क्योंकि इसी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भारत आ रहे हैं।
पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में आग की घटना की होगी जांच
27 Aug, 2023 03:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर बीते रोज लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में लगी भीषण आग के मामले में अब रेलवे एक्शन मोड में आ गया है। घटना में हुई लापरवाही का पता लगाने के लिए दक्षिणी रेलवे ने आज जांच शुरू करने की बात कही है।
आज शुरू होगी जांच
दक्षिणी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बी.गुगनेशन ने कहा कि पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस के प्राइवेट कोच में लगी आग की घटना की जांच आज दक्षिणी सर्कल रेलवे सुरक्षा आयुक्त एएम चौधरी के अधीन की जाएगी। घटना में 9 लोगों की जान चली गई थी।
रेलवे ने लोगों से भी की अपील
दक्षिणी रेलवे ने कहा कि आज रेलवे सुरक्षा आयुक्त एएम चौधरी 9.30 बजे से डीआरएम कार्यालय से जांच शुरू करेंगे। रेलवे ने इसी के साथ लोगों से भी खास अपील की और कहा कि अगर किसी के पास घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी या सबूत है तो वो आयुक्त को दे सकता है।
9 लोगों की गई थी जान
बता दें कि बीते दिन मदुरै रेलवे स्टेशन यार्ड में खड़ी पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस के प्राइवेट कोच में आग लग गई थी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल थे। आग लगने का कारण कोच में छुपाकर सिलेंडर ले जाना बताया गया था।
प्राइवेट कोच में चल रही थी पार्टी
लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के प्राइवेट कोच में यह आग उस समय लगी थी जब यात्री इसमें पार्टी कर रहे थे। कोच में यात्री गैस सिलेंडर को अवैध रूप ले जाया गया था। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, जब पार्टी चल रही थी तो यात्रियों ने नाश्ता और चाय बनाने की सोची और उसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई।
कावेरी जल छोड़ने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट से स्टालिन सरकार को झटका
26 Aug, 2023 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के बांधों से कावेरी जल छोड़ने की मांग को लेकर तमिलनाडु द्वारा दायर याचिका पर कोई अंतरिम निर्देश देने से शुक्रवार को मना कर दिया। न्यायमूर्ति बी.आर.गवई, न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने सीडब्ल्यूएमए (कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण) से 1 सितंबर तक रिपोर्ट मांगी है। पीठ ने आदेश दिया, हमारे पास मामले में कोई विशेषज्ञता नहीं है, यह उचित होगा कि सीडब्ल्यूएमए अपनी रिपोर्ट सौंपे कि पानी छोड़े जाने के निर्देशों का पालन किया गया है या नहीं। अपने आवेदन में, तमिलनाडु ने 2018 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा संशोधित कावेरी ट्रिब्यूनल के फैसले के अनुसार अगस्त और सितंबर के लिए पानी की निर्धारित रिलीज सुनिश्चित करने के लिए शीर्ष अदालत से कर्नाटक को निर्देश देने की मांग की है।
दूसरी ओर, कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कावेरी नदी से पानी छोड़ने की मांग वाली तमिलनाडु की अर्जी पूरी तरह से गलत है, क्योंकि यह गलत धारणा पर आधारित है कि यह जल वर्ष एक सामान्य जल वर्ष है न कि संकटग्रस्त जल वर्ष। राज्य के जल संसाधन विभाग द्वारा दायर एक हलफनामे में कहा गया है कि कर्नाटक सामान्य वर्ष के लिए निर्धारित पानी सुनिश्चित करने के लिए बाध्य नहीं है, क्योंकि दक्षिण पश्चिम मानसून की विफलता के कारण कावेरी बेसिन में संकट की स्थिति पैदा हो गई है।
ग्रीस से सीधा बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी, ISRO वैज्ञानिकों से मिलकर भावुक हुए
26 Aug, 2023 12:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेंगलुरु । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस यात्रा खत्म कर एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। यहां एचएएल हवाई अड्डे के बाहर समर्थकों को संबोधित करते हुए ‘जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ का नारा दिया। इसके बाद पीएम मोदी इसरो मुख्यालय पहुंचे। यहां इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ समेत अन्य वैज्ञानिकों से मिले और लैंडिंग की पूरी प्रक्रिया को समझा। पीएम मोदी ने सभी को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई दी। वैज्ञानिकों को संबोधन देते समय पीएम मोदी भावुक भी हो गए। पीएम मोदी ने एलान किया कि चंद्रमा में जिस स्थान पर लैंडर उतरा है, उस स्थान को ‘शिव शक्ति’ कहा जाएगा। पीएम ने कहा, चंद्रमा का शिव शक्ति पॉइंट हिमालय से कन्याकुमारी के जुड़े होने का बोध कराता है। साथ ही पीएम मोदी ने एलान किया कि जिस स्थान पर चंद्रयान-2 का लैंडर गिरा था, उस स्थान को तिरंगा पॉइंट कहा जाएगा। पीएम मोदी ने तीसरी बड़ी घोषणा यह की कि 23 अगस्त को देश में नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स से निकले तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने अपनी कार से बाहर निकलकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी यात्रा से लौटने के तुरंत बाद शनिवार सुबह करीब 7.15 बजे सुबह इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आइएसटीआरएसी) के मिशन संचालन परिसर पहुंचे। जब चंद्रयान-3 का लैंडर माड्यूल चंद्रमा की सतह पर उतरा उस वक्त भी पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली जुड़ कर विज्ञानियों का उत्साहवर्धन किया था। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एचएएल हवाई अड्डे के बाहर और जलाहल्ली क्रास के नजदीक पीएम का स्वागत किया। इससे पहले चंद्रयान -2 मिशन के विक्रम लैंडर की लैंडिंग को देखने के लिए भी बेंगलुरु गए थे। हालांकि, तब लैंडिंग से कुछ देर पहले चंद्रयान-2 के लैंडर से संपर्क टूट गया था और वह क्रैश हो गया था।
जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली नहीं आ रहे पुतिन
26 Aug, 2023 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । 9-10 सितंबर को दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों के नेता जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में मौजूद रहने वाले हैं। जो इतिहास में पहली बार किसी भारतीय राष्ट्रपति के संरक्षण में आयोजित होगा। जबकि शिखर सम्मेलन निस्संदेह वैश्विक समुदाय के सामने आने वाले कई सबसे गंभीर मुद्दों को संबोधित करेगा। जी20 सम्मेलन के लिए सभी राष्ट्राध्यक्ष 8 सितंबर तक दिल्ली आ जाएंगे और 10 सितंबर को उनकी वापसी शुरू होगी। सम्मेलन 9-10 सितंबर को है। लेकिन भारत के करीबी मित्र रूस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी20 की बैठक में शामिल होने के लिए भारत नहीं आ रहे हैं।
क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में फिजिकल रूप से शामिल होने की योजना नहीं बना रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में पुतिन दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हुए क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाकर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दक्षिण अफ्रीका आईसीसी का एक हस्ताक्षरकर्ता है।
बता दें कि इसके पहले जब पुतिन से जी20 समिट में हिस्सा लेने को लेकर सवाल पूछा गया था, तब उन्होंने कहा था कि मुझे फिलहाल इस बारे में नहीं पता। मैंने इस लेकर अभी कुछ नहीं सोचा है। जिसके बाद से ही उनके दिल्ली दौरे को लेकर अनिश्चितता बरकरार थी। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद किसी भी पश्चिमी देशों के नेता से पुतिन की मुलाकात नहीं हुई है। लेकिन जी20 में पुतिन की उपस्थिति में उन्हें स्टेज शेयर करना पड़ सकता था। पुतिन की उपस्थिति से समिट का माहौल ही अलग होता।
लद्दाख में भूस्खलन और भूकंप का खतरा बढ़ा
26 Aug, 2023 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । हिमालय और लद्दाख के क्षेत्र में भूस्वखलन और भूकंप का खतरा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया में जितने भी भू- स्खलन के मामले सामने आ रहे हैं। उसमें अकेले भारत में 30 फ़ीसदी भूस्खलन के मामले सामने आए हैं। इसमें भारत को हर साल 800 करोड रुपए से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। यदि हालात को जल्द नहीं सुधरा गया, तो यह खतरा बड़े पैमाने पर बढ़ने की संभावना वैज्ञानिक जताने लगे हैं।
भू वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय और लद्दाख का क्षेत्र वनस्पति विहीन क्षेत्र है। जिसके कारण इस इलाके में भूस्खलन और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं बड़ी आम होती जा रही हैं।
रिसचर्स के अनुसार भारत के लद्दाख क्षेत्र में एशियाई प्लेटें फाल्ट लाइन से जुड़ी हुई है।उसे टेकटोनिक रूप से स्कीर्य पाया गया है।
केंद्रीय शुष्क अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ महेश गौड़ के अनुसार ट्रांस हिमालय क्षेत्र में टेकटोनिक हलचल के कारण पहाड़ी क्षेत्र में दरारें बढ़ती जा रही हैं। चट्टानों की कमजोर संरचना होने के कारण भूस्वखलन की घटनाएं बढ़ गई है। भूकंप आना भी एक प्राकृतिक घटनाओर प्रकोप होगा।
वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ काटकर सड़क बनाई जाने के कारण चट्टानों में दरारें आ रही हैं।लद्दाख का एक बड़ा हिस्सा स्थाई बर्फ और ग्लेशियर से ढका हुआ है।ट्रांस हिमालय में वर्षा का सीमित पानी आता है। यहां की चट्टानें कमजोर होती हैं।बादल फटने से कीचड़ का प्रवाह शुरू हो जाता है।
हाल ही में बड़ी तेजी के साथ जलवायु परिवर्तन हो रहा है। जिसके कारण बादल फटने की घटनाएं बढ़ी है।मात्र 20 मिली मीटर की बारिश से पूरा लेह क्षेत्र,पानी और कीचड़ से तरबत्तर हो गया था। लद्दाख में हजारों पर्यटक फंस गए थे। वैज्ञानिकों ने सरकार को सुझाव दिया है, कि लद्दाख के भू-स्वलखन संभावित क्षेत्र के लिए जल विज्ञान और मौसम संबंधी डाटा जुटाना जरूरी है।संभावित खतरों को देखते हुए, इस पर गंभीरता से कार्य करने का सुझाव सरकार को दिया है।
चंद्रयान-3 डिजाइन तैयार करने का दावा कर फंस गया सूरत का कथित वैज्ञानिक, पुलिस ने मांगे सबूत
26 Aug, 2023 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सूरत | शहर के मितुल त्रिवेदी नाम के शख्स को चंद्रयान-3 का डिजाइन बनाने का दावा करना महंगा पड़ गया| मितुल त्रिवेदी ने दावा किया था कि वह इसरो से जुड़े हुए हैं और चंद्रयान-3 की डिजाइन बनाने में उसका बड़ा योगदान है| दोस्तों के साथ कैक काटकर सेलिब्रेशन करते समय की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद मितुल त्रिवेदी से लोग सवाल करने लगे| सोशल मीडिया पर मितुल त्रिवेदी का वीडियो वायरल होने के बाद उसे पुलिस मुख्यालय बुलाया गया| दूसरी ओर मितुल त्रिवेदी का इसरो के साथ दूर दूर तक कोई संबंध नहीं होने की पोस्ट भी सोशल मीडिया वायरल हो गई| चंद्रयान-3 का श्रेय लेने के उद्देश्य से मितुल त्रिवेदी ने इसकी डिजाइन बनाने में अपने कथित योगदान का जिक्र किया है| फिलहाल चंद्रयान-3 डिजाइन बनाने में खुद के योगदान का फर्जी दावा करने वाले मितुल त्रिवेदी पुलिस का बुलावा आ गया| मितुल त्रिवेदी की वास्तविकता के बारे में पुलिस और गुप्तचर विभाग ने जांच शुरू कर दी है|
तमिलनाडु: SC ने 24,000 क्यूसेक कावेरी का पानी छोड़ने वाली याचिका पर आदेश देने से किया इनकार
25 Aug, 2023 06:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार की कावेरी जल छोड़ने की याचिका पर आदेश देने से इनकार कर दिया है। दरअसल, तमिलनाडु ने खड़ी फसलों के लिए कर्नाटक द्वारा प्रतिदिन 24,000 क्यूसेक कावेरी जल छोड़ने की मांग की थी।
सोमवार को होगी बैठक
वहीं, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि प्राधिकरण की बैठक सोमवार को होने वाली है। इस पर न्यायमूर्ति बीआर गवई की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने कर्नाटक द्वारा छोड़े गए पानी की मात्रा पर कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) से रिपोर्ट मांगी। बता दें, पीठ में न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति पीके मिश्रा भी शामिल थे।
CWMA सौंपे रिपोर्ट
एएसजी ने कहा कि हमारे पास इस मामले पर कोई विशेषज्ञता नहीं है। प्राधिकरण अगले पखवाड़े के लिए पानी के छोड़ने पर निर्णय लेने के लिए सोमवार को बैठक करेगा। पीठ ने कहा कि यह पता लगाने के लिए सीडब्ल्यूएमए अपनी रिपोर्ट सौंपे कि पानी के छोड़ने के लिए जारी निर्देशों का पालन किया गया है या नहीं।
कर्नाटक ने किया था हलफनामा दायर
वहीं, कर्नाटक सरकार ने तमिलनाडु की प्रतिदिन 24,000 क्यूसेक कावेरी पानी छोड़ने की मांग को पूरी तरह से गलत बताया। इससे पहले, कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर एक हलफनामे में कहा था कि तमिलनाडु की याचिका गलत धारणा पर आधारित है। उसे लगता है कि इस साल सामान्य बारिश हुई, जबकि ऐसा नहीं है।
हलफनामे में कहा गया था कि तमिलनाडु ने कर्नाटक के जलाशयों से प्रतिदिन 24,000 क्यूसेक पानी छोड़ने का आवेदन किया है। क्योंकि उनका मानना है कि इस साल सामान्य बारिश हुई है। जबकि ऐसा कुछ नहीं हैं।
मिजोरम में पुल ढहने की जांच के लिए रेलवे ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का किया गठन
25 Aug, 2023 06:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रेल मंत्रालय ने मिजोरम के आइजोल जिले में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढहने के कारणों के जांच के लिए चार सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। इस हादसे में अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। कमेटी को एक महीने के भीतर जांच की रिपोर्ट देने को कहा गया है।
इन चार सदस्यी कमेटी में आरडीएसओ के बीपी अवस्थी, आईआईटी दिल्ली के डॉ. दिप्ती रंजन साहू, आईआरआईसीएन के शरद कुमार अग्रवाल और एनएफ रेलवे के मुख्य ब्रिज इंजीनियर संदीप शर्मा का नाम शामिल हैं।
रेलवे बोर्ड की वर्क्स-I शाखा समिति के कामकाज और रेलवे बोर्ड द्वारा विचार के रिपोर्ट प्रस्तुत करने, समिति की सिफारिश के कार्यान्वयन और सभी संबंधित मुद्दों के लिए मोडल शाखा होगी। आइजोल के करीब बैराबी-सैरांग में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से 22 लोगों की मौत तो वहीं तीन अन्य घायल हो गए थे। गुरुवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत मलवे से चार मृत शरीर बाहर निकाला गया। हालांकि, अभी भी एक मजदूर के गायब होने की आशंका जताई जा रही है।
सभी पीड़ित पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले थे। इस घटना के दौरान 26 मजदूर घटनास्थल पर मौजूद थे। रेलवे ने बताया कि निर्माणाधीन पुल पर गैलेंट्री के गिरने के कारण पुल ढह गया था। प्रधानमंत्री ने इस हादसे में मरने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुआवजे के तौर पर मरने वालो को 10 लाख और घायलों को पचास हजार रुपये देने का वादा किया है।
तेलंगाना में गर्भवती को लेने आ रही एंबुलेंस का बीच रास्ते खत्म डीजल, सड़क पर ही हुआ बच्चे का जन्म
25 Aug, 2023 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तेलंगाना के निर्मल जिले में एक गर्भवती महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। दरअसल प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को अस्पताल लेकर जाने वाली एंबुलेंस का डीजल खत्म हो गया, जिसके चलते दर्द से जूझ रही महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है मामला
घटना तेलंगाना के पेंबी मंडल के थुलासीपेट गांव की है। जहां गंगामनी नामक एक आदिवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर परिजनों ने महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई लेकिन काफी देर बीतने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई तो परिजन महिला को पैदल ही लेकर घर से निकल गए। हालांकि थोड़ी दूर जाकर ही महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि महिला को लेने आ रही एंबुलेंस का डीजल रास्ते में ही खत्म हो गया, जिसकी वजह से एंबुलेंस नहीं आ सकी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने एंबुलेंस को डीजल के लिए 500 रुपए ऑनलाइन भी भेजे थे लेकिन काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई।
मीडिया रिपोर्ट्स, बच्चे के जन्म के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और फिर महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं निर्मल जिले के जिलाधिकारी ने एंबुलेंस में डीजल खत्म होने की बात से इनकार किया और कहा कि एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी लेकिन महिला को काफी प्रसव पीड़ा था, जिसकी वजह से सड़क पर ही बच्चे का जन्म हो गया। फिलहाल खानापुर के सामुदायिक अस्पताल में महिला और बच्चा भर्ती हैं और दोनों सही हैं। जिलाधिकारी ने माना कि थुलासीपेट गांव में सड़कों की कनेक्टिविटी नहीं है और बीते साल आई बाढ़ में वहां की सड़कें खराब हो गई हैं। सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर मंगाए गए हैं।
औवेसी का तंज, पीएम मोदी को सैनिकों पर भरोसा नहीं क्या
25 Aug, 2023 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हैदराबाद। सांसद ओवैसी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शी जिनपिंग संग मुलाकात को लेकर निशाना साधकर चीन के सामने मोदी सरकार का समर्पण करार दिया है। ओवैसी ने कहा कि चीन के सामने सरकार का समर्पण शर्मनाक है। ओवैसी ने कहा कि सीमा विवाद राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। पीएम मोदी सैनिकों पर भरोसा नहीं कर सकते क्या? एआईएमआईएम नेता ने पूछा कि आखिर मोदी क्या छिपाना चाहते हैं।
दरअसल ब्रिक्स की शिखर वार्ता हुई थी और अनऔपचारिक तौर पर शी जिनपिंग और नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई। शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन और भारत के संबंधों में सुधार साझा हितों को पूरा करता है और यह क्षेत्र एवं दुनिया में शांति और स्थिरता लाने में सहायक होगा। भारतीय सूत्रों ने कहा कि द्विपक्षीय बैठक को लेकर चीनी पक्ष की ओर से एक अनुरोध लंबित है। उन्होंने बताया कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने ‘नेताओं के लाउंज’ में अनौपचारिक बातचीत की थी। बताया जा रहा हैं कि पहली बार है कि पीएम मोदी ने सीधे शी के सामने सीमा मुद्दा उठाया है।