देश (ऑर्काइव)
राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर हर दिन 5000 से अधिक शिकायतें दर्ज
21 Oct, 2023 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में साइबर सुरक्षित भारत का निर्माण गृह मंत्रालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। साइबर सुरक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा संबंधी मामलों का एक अनिवार्य पहलू बन गई है और इसी कारण मोदी सरकार साइबर-सुरक्षित देश बनाने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साइबर-सुरक्षित भारत के विजन के अनुरूप पहल करते हुए, गृह मंत्रालय ने देश में साइबर अपराध से समन्वित तरीके से निपटने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की स्थापना की। I4C का मुख्य काम कानून लागू कराने वाली विभिन्न एजेंसियों और हितधारकों के बीच तालमेल में सुधार सहित नागरिकों के लिए साइबर अपराध से संबंधित मुद्दों से निपटना है।
अपनी स्थापना के बाद से ही I4C साइबर अपराधों से निपटने के लिए देश की सामूहिक क्षमता को बढ़ाने और कानून लागू कराने वाली एजेंसियों और हितधारकों के बीच प्रभावी समन्वय विकसित करने, साइबर अपराध से निपटने और नागरिक संतोष के स्तर में सुधार करने के लिए भारत की समग्र क्षमता में बदलाव लाने की दिशा में अथक प्रयास कर रहा है। 2019 में नागरिक-केंद्रित पहल के तौर पर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) लॉन्च किया गया, जो I4C की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है।
I4C की एक और पहल, राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, आम नागरिकों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी दर्ज करने में मदद कर रही है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर अब तक 29 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। NCRP पोर्टल पर प्रतिदिन औसत 5000 से अधिक शिकायतें दर्ज हो रही हैं। हेल्पलाइन 1930 और NCRP ने 30 सितंबर, 2023 तक 765 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को धोखेबाजों के हाथों तक पहुंचने से बचाया है।
सर्वे में भाजपा को बढ़त और जमीन पर जबरदस्त समर्थन
21 Oct, 2023 09:44 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जनता में गजब का उत्साह है। जनता विकास के मुद्दों पर अधिक बात करना चाहती है। रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सशक्तिकरण जैसे विषयों पर जनता खुलकर अपना राय जाहिर कर रही है। कह रही है कि जिस सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान किया और पारदर्शिता के साथ काम किया है, उसे ही अपना मत देंगे। महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर मुखर हो रही है। ऐसे में एक नेशनल न्यूज चैनल और एजेंसी ने मिलकर सर्वे कराया है, जिसमें भाजपा को मध्य प्रदेश में बहुमत मिलता दिख रहा है।
मंत्रियों-सांसदों के चुनाव लड़ने से फायदा
भाजपा द्वारा कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस पर जनता से जब इंडिया टीवी सीएनएक्स ओपिनियन पोल के तहत सवाल-जवाब किए गए तो 53 फीसदी जनता ने कहा कि इससे भाजपा को फायदा होगा। 37 फीसदी ने कहा कि भाजपा को घाटा होगा। वहीं 10 फीसदी ने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता है।
चौंकाने वाले परिणाम
इंडिया टीवी सीएनएक्स ने जनता की राय जानने के लिए ओपिनियन पोल का आयोजन किया, जिसके परिणाम चौंकाने वाले हैं। महाकौशल क्षेत्र में कुल 47 विधानसभा सीटें हैं। इन सीटों में छिंदवाड़ा, जबलपुर, मांडला, बालाघाट, नर्मदापुरम का इलाका आता है। यहां भाजपा के 19 (-1), कांग्रेस के 26 (0) वहीं अन्य के 2 (+1) सीट जीतने की संभावना है। चंबल क्षेत्र की कुल 34 विधानसभा सीटें के तहत ग्वालियर, चंबल इत्यादि स्थानों की सीटें आती हैं। ओपनियन पोल के मुताबिक चंबल की 34 सीटों में से भाजपा BJP 12 (+5), कांग्रेस 22 (-4), अन्य 0 (-1) सीट पर जीत दर्ज कर सकती है।
बघेलखंड और बुंदेलखंड की भौगोलिक क्षेत्रों को मिलाने पर लोकसभा की 8 सीटें और विधानसभा की 51 सीटें आती हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक इन 51 सीटों में से भाजपा BJP 31 (-4), कांग्रेस 19 (+5) और अन्य 1 (-1) सीट जीत सकती है। बता दें कि इन क्षेत्रों में रीवा, सतना, सीधी, शहडोल, खजुराहो, दमोह, सागर, टीकमगढ़ इत्यादि जिले आते हैं। भोपाल क्षेत्र की बात करें तो यहां कुल 24 सीटें हैं। इन सीटों में भाजपा को 16 (+1), कांग्रेस 8 (-1), अन्य 0 (0) सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। भोपाल डिविजन के तहत राघोगढ़, बुधनी, विदिशा, राजगढ़ इत्यादि जिले आएंगे।
मालवा क्षेत्र की अगर बात करें तो यहां कुल 46 सीटें हैं। इसमें से भाजपा को 25 (+1) सीटें, कांग्रेस को 20 (-1) व अन्य को 1 (0) सीट मिलने की संभावना है। बता दें कि इस क्षेत्र को मध्य प्रदेश का प्राण कहा जाता है। मध्य प्रदेश में हिंदुत्व का सबसे बड़ा सेंटर महाकाल की नगरी उज्जैन यहीं है। वहीं इंदौर भी इसी क्षेत्र में आता है। नेताओं के लिहाज से देखें तो भाजपा के महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय यहां के बड़े नेताओं में से एक हैं।
कहा जाता है कि जो पार्टी मालवा के साथ निमाड़ जीतती है, मुख्यमंत्री के तौर पर उसी पार्टी के सदस्य का राजतिलक होता है। निमाड़ क्षेत्र में कुल 28 विधानसभा सीटों के गणित की बात करें तो भाजपा 12 (+4), कांग्रेस 15 (-3) और अन्य 1 (-1) सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।
लाडली बहना योजना है गेमचेंजर
इस सर्वे में महिलाओं को लेकर भाजपा सरकार की लाडली बहना योजना को काफी सराहा जा रहा है। प्रदेश की 47 प्रतिशत जनता की नजर में यह बेहतरीन योजना है, जिससे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इसके साथ ही 13 प्रतिशत लोग भी इससे आंशिक रूप से सहमत है। खास बात यह भी है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बार-बार अपनी सभाओं में कह रहे हैं कि लाडली बहना योजना किसी भी सूरत में जारी रहेगी। यह प्रदेश की बहन-बेटियों के जीवन में उजाला लेकर आई है।
आंशिक चंद्र ग्रहण शनिवार-रविवार, 28-29 अक्टूबर को रहेगा
21 Oct, 2023 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । 28-29 अक्टूबर, 2023 (6-7 कार्तिक, शक संवत 1945) को आंशिक चंद्र ग्रहण घटित होगा। हालांकि चंद्रमा 28 अक्टूबर की आधी रात को उपछाया में प्रवेश करेगा, ग्रहण की प्रच्छाया प्रावस्था 29 अक्टूबर के शुरुआती घंटे में शुरू होगी। ग्रहण मध्यरात्रि के आसपास भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा। ग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमरीका, उत्तर-पूर्वी उत्तरी अमरीका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर तथा दक्षिण प्रशांत महासागर के क्षेत्रों से दिखाई देगा। इस ग्रहण की प्रच्छाया प्रावस्था 29 अक्टूबर को भा. मा. स. के अनुसार 01 बजकर 05 मिनट पर प्रारम्भ होकर 02 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। ग्रहण की अवधि 1 घंटा 19 मिनट बहुत कम परिमाण 0.126 के साथ होगी। भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्र ग्रहण 07 सितंबर 2025 को होगा और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में दिखाई देने वाला आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर, 2022 को था और यह पूर्ण ग्रहण था।
भाजपा की जीत के सफर को मंजिल तक पहुंचाएंगे हाईटेक रथ!
21 Oct, 2023 08:03 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश में भाजपा के हाईटेक प्रचार रथ मैदान पर उतर चुके हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा के हाईटेक प्रचार रथों को प्रदेश कार्यालय भोपाल से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। भाजपा के ये हाईटेक प्रचार रथ 230 विधानसभा क्षेत्रों के गांव-कस्बों, गली-मोहल्लों में डबल इंजन की सरकार के विकास, गरीब कल्याण, जन हितैषी कार्यों और आने वाले 5 सालों में किए जाने वाले कार्यों के बारे में जनता को बताएगी।
एमपी के मन में मोदी -शिवराज सिंह चौहान ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- आज दुनिया के मन में प्रधानमंत्री जी हैं, देश के मन में मोदी जी हैं, एमपी के मन में मोदी जी हैं, अपने काम के कारण जन-जन के मन में मोदी जी हैं। मोदी जी की प्रेरणा से हमने विकास के अनेक कार्य किये हैं और मध्यप्रदेश ने विकास के नये कीर्तिमान गढ़े हैं। विकास के काम आगे भी होते रहेंगे क्योंकि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है।
विकास की तस्वीर प्रस्तुत करेंगे हाईटेक प्रचार रथ ।
यह हाईटेक चुनावी रथ हर दिन प्रत्येक विधानसभा में लगभग दस रथ सभाएं अलग-अलग स्थानों पर करेगा। व्यापक तरीके से देखें तो प्रतिदिन लगभग 2300 रथ सभाओं के माध्यम से भाजपा जनता के बीच अपनी उपलब्धियों को बताएगी। चुनाव प्रचार अभियान के समापन तक तकरीबन 50 हजार रथ सभा के माध्यम से लगभग एक करोड़ से ज्यादा लोगों तक भाजपा अपना सन्देश पहुंचाएंगे।
इन रथों के द्वारा भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ कांग्रेस की नाकामियों पर आधारित वीडियो फ़िल्में भी दिखाएगी। भाजपा मध्य प्रदेश की स्थानीय बोलियों को प्राथमिकता देते हुए बुन्देली, बघेली में भी इन वीडियो फिल्मों को प्रदर्शित करेगी।
इन वीडियो रथों पर भाजपा की उपलब्धियों का बखान करते हुए प्रचार गीत भी होंगें, जो लोगों को इस रथ से जोड़ के रखेंगे। एमपी के मन में मोदी, लाडली बहना पर बनें क्रिएटिव गीत लोगों को बेहद पंसद आये हैं। इस प्रचार रथों द्वारा पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, अमित शाह जी, प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जनसभाओं का लाइव भाषण भी लोगों तक पहुंचे, इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
यह अनोखा हाईटेक रथ लोगों को बेहद आकर्षित करेगा। एक ही रथ के पास पीएम मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत की कहानी भी है तो कांग्रेस की नाकामियों का काला चिट्टा भी.
रथ पर QR कोड की भी व्यवस्था की गई है जिसको स्कैन करके भाजपा के पक्ष में मतदान कराने की प्रतिज्ञा भी कराई जाएगी। भाजपा हमेशा से ही विभिन्न चुनावों में हाईटेक प्रचार द्वारा जनता तक पहुँचने और जन-संवाद की स्थापित करने में आगे रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी हाईटेक आक्रामक प्रचार रथों के माध्यम से भाजपा ने प्रचंड विजय हासिल की थी। ये हाईटेक रथ पीएम मोदी के मंत्र को और कमल के निशान को प्रदेश के जन- जन तक, घर-घर तक पहुँचाने का काम करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने न्याय में देरी पर चिंता जताई
21 Oct, 2023 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब प्रक्रिया धीमी गति से चलती है तो वादी निराश हो जाते हैं। इससे वादियों का सिस्टम से भरोसा उठ जाएगा। कोर्ट ने मामलों के जल्द निपटारे के लिए हाईकोर्ट को 11 दिशा-निर्देश जारी किए।
एक सिविल अपील पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस एस रवींद्र भट और अरविंद कुमार की पीठ ने दुख के साथ कहा कि ट्रायल कोर्ट में मुकदमा 1982 में शुरू हुआ और 43 साल तक चला। पीठ ने कहा कि उसने राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड से लंबित मामलों के देशव्यापी आंकड़ों पर गौर किया है। इस मुद्दे के समाधान के लिए बार और बेंच की ओर से संयुक्त प्रयासों की जरूरत है।
जस्टिस अरविंद कुमार ने फैसला सुनाते हुए कहा कि जब कानूनी प्रक्रिया धीमी गति से चलती है तो वादी निराश हो सकते हैं। ये मामला 43 सालों से अधिक समय से (1982 से) लंबित है। हमने अपनी पीड़ा व्यक्त की है जहां राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड के अनुसार कुछ मुकदमे 50 सालों से लंबित हैं।
कुछ सबसे पुराने मामले पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हैं, जो 65 साल से अधिक पुराने हैं। जब देरी जारी रहेगी, तो वादियों का आत्मविश्वास खत्म हो जाएगा। हमने बताया है कि कैसे कैलिफ़ोर्नियाई बार के एक सदस्य ने इस पर बात की थी और इसके लिए उपचारात्मक उपायों का हवाला दिया था।
अब ट्रेनों के साधारण कोच में भी शताब्दी जैसी बड़ी खिड़कियां लगाई
20 Oct, 2023 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधाओं के लिए नए एलएचबी कोच में खिड़कियों को बड़ा कर दिया है। यह इसलिए किया है ताकि लोगों का सफर और आनंदमय बनाया जा सके। हालांकि, बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि ऐसा किस लिए किया जा रहा है। बता दें कि पहले बड़ी कांच वाली विंडो केवल विस्टाडोम कोच में ही लगाई गई थीं। यह विंडो आपको वंदे भारत ट्रेनों में भी देखने को मिली होगी। अब इन्हें सामान्य कोच में भी लगा दिया गया है। ऐसा यात्रियों को पैनोरैमिक व्यू देने के लिए किया गया है। पैनोरैमिक व्यू भी आपको विस्टाडोम कोच में ही देखने को मिल रहा था। अगर आम भाषा में कहा जाए तो 160-175 डिग्री तक का व्यू दिखाने वाली खिड़की को पैनोरैमिक विंडो कहा जाता है जो छोटी खिड़कियों से संभव नहीं है। एलएचबी कोच में भी अब विंडो साइज 1100 एमएम कर दिया गया है। बता दें कि अब विस्टाडोम और एलएचबी कोच में बड़ी विडों के साथ स्क्रूलैस मॉड्यूलर इंटीरियर लगाया गया है। वहीं खिड़कियों पर पीवीबी फिल्म भी लगाई गई हैं। ट्रेन कोट में गर्मी कम हो तो हीट इंसुलेशन के लिए भी खास तरह की शीट का इस्तेमाल किया गया है।
बता दें कि एक एलएचबी कोच में 2 फिक्स्ड विंडो, 4 इमरजेंसी ओपनेबल विंडो और हॉपर टाइप 3 विंडो होती हैं। लिंक हॉफमैन बुश जिन्हें आमतौर पर एलएचबी कोच कहा जाता है भारतीय रेलों में लगाए जा रहे नए तरह के कोच हैं। इसका नाम जर्मनी की कंपनी के नाम पर पड़ा है। इस कोच को सबसे पहले भारतीय रेलवे ने 2000 में इस्तेमाल किया था। पहले इन्हें जर्मनी से आयात किया जाता था लेकिन 2000 के बाद से इसे पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री में बनाया जाने लगा। इन कोच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे इंजन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से खींच सकता है। यह काम पहले वाले कोच से नहीं हो सकता था।
देश को मिली पहली सबसे तेज और सस्ती ट्रेन ‘नमो भारत’, प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी
20 Oct, 2023 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली रैपिड रेल ‘नमो भारत’ को हरी झंडी दिखा रवाना किया। नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई के बीच कुल 17 किलोमीटर का सफर तय करेगी। ट्रेन का समय सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक का रखा गया है, जो समय के साथ आना-जाना करती रहेगी।
प्रधानमंत्री मोदी के ‘नमो भारत’ को हरी झंडी दिखाने के साथ ही यात्री शनिवार से ट्रेन में सफर कर सकेंगे। गौरतलब है कि इसे देश की पहली सबसे तेज और सस्ती ट्रेन का नाम दिया गया है। इस तरह यह ट्रेन अपने यात्रियों को ना सिर्फ कम समय में मंजिल तक पहुंचाएगी बल्कि इसके लिए उनसे किराया भी कम लिया जाएगा। इससे पहले बताया गया कि नमो भारत ट्रेन अपने आप में यात्रियों के लिए भी बेहद खास है। जहां तक स्पीड का सवाल है तो यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलाई जा सकती है। ट्रायल के समय ट्रेन की अधिकतम गति 146 किमी प्रति घंटा थी। नमो भारत ट्रेन बुलेट और मेट्रो ट्रेन जैसी ही नजर आती है। इसमें दरवाजे भी मेट्रो जैसे ही खुलते और बंद होते हैं। सीटें राजधानी ट्रेन जैसी लग्जरी हैं। यह 6 कोच के साथ चलाई जाएगी, जिसमें एक महिलाओं के लिए आरक्षित भी किया गया है।
प्रेमी ने नाबालिग को घर से भागकर शादी की, फिर एक माह बाद लड़की को मार दिया
20 Oct, 2023 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंगेर । झारखंड के धनबाद में बिहार की 15 साल की लड़की की हत्या से सनसनी मच गई है। आरोप है कि लड़की के प्रेमी ने पहले उसका किडनैप किया। फिर धनबाद ले जाकर लड़की से शादी की। लेकिन शादी के एक महीने बाद ही लड़की को मार डाला। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मुंगेर के तारापुर की रहने वाली 9वीं क्लास की छात्रा 14 सितंबर को उस वक्त लापता हो गई थी जब वह स्कूल से वापस आ रही थी। बेटी घर नहीं पहुंची तब माता-पिता टेंशन में आ गए। इसके बाद परिजनों ने जमुई जिले के मिथिलेश तुरी और उसके माता-पिता पर अपहरण का शक जताकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया।
तारापुर की पुलिस ने जांच शुरू की तब पाया कि जमुई में न मिथिलेश और न ही उसके माता-पिता घर पर हैं। उनके घर पर ताला लटका था. पुलिस उन्हें ढूंढ ही रही थी कि इसी बीच तारापुर पुलिस को धनबाद पुलिस का फोन आया। पता चला कि लापता लड़की का शव सुदामडीह थाना क्षेत्र के एक घर में पड़ा मिला है।
मृतका के पिता मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जिस घर से शव बरामद हुआ है, वहां मिथिलेश और वह लड़की रह रहे थे। मिथिलेश फिलहाल फरार है। न ही उसके माता-पिता का कुछ पता लग पाया है। तीनों की तलाश की जा रही है।
हिमाचल में 22 से फिर बारिश-बर्फबारी
20 Oct, 2023 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज से अगले तीन दिन तक धूप खिलेगी। इससे आगामी 72 घंटे के दौरान कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने के आसार हैं। मगर, 22 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक ङ्खष्ठ सक्रिय होने से 22 व 23 अक्टूबर को ऊंची चोटियों पर फिर से बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।
सर्दी ने पहाड़ों पर इस साल एक महीने पहले ही दस्तक दी है। खासकर अधिक ऊंचे क्षेत्रों में शीतलहर चलनी शुरू हो गई है। आलम यह है कि केलांग का न्यूनतम तापमान अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में पिछले कल माइनस 2.3 डिग्री तक लुढक़ गया और आज भी माइनस 0.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज तक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।
विंध्याचल नवरात्र मेला अब पूरे शबाब पर, 10 लाख से अधिक श्रद्धालु ने किए दर्शन
20 Oct, 2023 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मिर्जापुर । मिर्जापुर जिले का विंध्याचल नवरात्र मेला अब पूरे शबाब पर पहुंच चुका है, पूरा मेला क्षेत्र मां के जयकारों से गूंज रहा है। अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन कर चुके हैं। नौ दिन के नवरात्र मेले में दर्शनार्थियों की संख्या हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। देश के विभिन्न इलाकों से आ रहे हैं।
काशी प्रयाग दो तीर्थक्षेत्र के मध्य स्थित विंध्याचल शक्तिपीठ का महात्म्य हिन्दू धार्मिक ग्रन्थों में मिलता है। देश के अन्य शक्ति पीठों में मां विंध्यवासिनी देवी की अलग मान्यता है। भक्त विश्व प्रसिद्ध त्रिकोण यंत्र की परिक्रमा कर मां विंध्यवासिनी, मां काली और सरस्वती देवी के दर्शन पूजन कर रहे हैं। इस यंत्र के पूर्व कोण पर ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी रुप मे विराजमान हैं, तब दक्षिण में शत्रु संघारिणी मां काली विराजमान हैं, पश्चिम में ज्ञान की देवी योगमाया मां सरस्वती देवी निवास करती हैं। श्रद्धालु इस त्रिकोण यंत्र की परिक्रमा कर मां लक्ष्मी,काली और सरस्वती देवी के दर्शन पूजन करते हैं।
इस नवरात्रि में मंदिर की सजावट अच्छी खासी चर्चा में है। विदेशी फूलों से मां विंध्यवासिनी धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है,जो देखते बन रहा है। इससे पहले इस का दृश्य कभी नहीं रहा है। श्रृद्धालु के लिए इस बार की व्यवस्था भी नया अनुभव है। अधिकारियों का धाम में डेरा जमाना ,इस सफलता का कारण माना जा रहा है।
चौदह वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले मेला क्षेत्र में इस अनूठा दृश्य है। भक्त प्रकृति हरितिमा के बीच विंध्य पर्वत और मां गंगा के सन्धि क्षेत्र में स्थित विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी की अभ्यर्थना करने से पहले गंगा स्नान करते हैं। नवरात्रि में पूरा मेला क्षेत्र गुंजायमान है। यात्रियों की सुविधा एवं भीड़ नियंत्रित करने के उद्देश्य से मां के धाम के कपाट को चौबीसों घंटे खोल कर रखा गया है और दर्शनार्थी दिन रात लाईन में लगे हैं।
भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत रूचि एवं निर्देश से प्रशासन और सक्रिय हो गया है। वहीं मेला को 10 जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है। पूरा मेला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में हैं। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। गंगा नदी में घाटों की निगरानी और यातायात पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। विंध्य महोत्सव की शुभारम्भ प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी के गायन से शुरू हुआ। महोत्सव पांच दिन चलेगा। देश के नामचीन कलाकारों द्वारा की जा रही प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का अच्छा मंनोरंजन हो रहा है। भीड़ भी इकट्ठा हो रही है।
स्लो पॉइजन देकर 5 की हत्या
20 Oct, 2023 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गडचिरोली । महाराष्ट्र के गडचिरोली में एक महीने के अंदर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने घर की बहू और एक महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले एक महीने से सभी को खाने-पीने की चीजों में स्लो पॉइजन दे रही थीं। आरोपी महिलाएं संघमित्रा कुम्भारे (22) और रोजा रमटेके (36) हैं। मृतकों की पहचान रोशन कुम्भारे (बेटा), शंकर कुम्भारे (पिता), विजया (मां), कोमल (बेटी) और वर्षा उराडे (विजया की बहन) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि अकोला की रहने वाली संघमित्रा का रोशन के साथ प्रेम-प्रंसग था। संघमित्रा के घरवाले दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे। साल 2022 में संघमित्रा ने घर से भागकर रोशन से शादी कर ली।
जनता को दिखाएंगे प्रदेश की विकासगाथा और चमचमाती तस्वीर
20 Oct, 2023 08:10 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने (भाजपा) जीत के लिए कमर कस ली है। 18 साल सरकार चलाने का अनुभव, प्रदेश की विकासगाथा और चमचमाती तस्वीर को जनता के सामने रखने के लिए भाजपा हर दिन अनोखे और दिलचस्प तरीके अपना रही है। इसी कड़ी में इस बार मैदान में उतरे हैं भाजपा के हाईटेक रथ, जो सभी 230 विधानसभा के गांव, शहर, कस्बे, मुहल्लों में जाएंगे और इसके जरिए प्रदेश की जनता को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। पार्टी इस हाईटेक रथ के माध्यम से रोजाना प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब 10 सभाओं का आयोजन कर रही है।
1 करोड़ लोगों तक पहुंचेगा विकास का संदेश
सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए भाजपा प्रतिदिन करीब 2300 से अधिक रथ सभाओं का आयोजन कर रही है। इसके साथ ही, चुनाव प्रचार अभियान के आखिरी दिन तक भाजपा करीब 50 हजार रथ सभाओं के माध्यम से करीब एक करोड़ से ज्यादा लोगों तक अपना संदेश पहुंचाने का काम करेगी। इन हाईटेक रथों के माध्यम से वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों व कांग्रेस की नाकामियों को जनता के सामने रखा जाएगा। बुंदेली, बघेली जैसी स्थानीय भाषाओं में ये वीडियो फिल्में सीधे जनता के दिल तक पहुंचेंगी।
बदलते भारत की कहानी और कांग्रेस की नाकामियों का चिट्ठा
भाजपा के इन हाईटेक रथों से पार्टी की उपलब्धियों का बखान करने वाले गीत भी बजाए जा रहे हैं, जो लोगों को इस रथ से जोड़ कर रखेंगे। मध्य प्रदेश के लोगों के मन में मोदी, लाड़ली बहना योजना पर बने क्रिएटिव गीत लोगों को बेहद पंसद आ रहे हैं।
इन प्रचार रथों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जनसभाओं का लाइव भाषण भी लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इस अनोखे हाईटेक रथ के पास जनता को सुनाने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत की कहानी भी है तो कांग्रेस की नाकामियों का काला चिट्ठा भी। इन हाईटेक रथ सभाओं में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और प्रत्याशी समय-समय पर उपस्थित रहेंगे।
आपको बता दें कि भाजपा का यह हाईटेक रथ एकदम अलग और बेहद अनोखा है। इसमें इंटरनेट, टीवी, साउंड सिस्टम विभिन्न भाषणों और गानों की सीडी के साथ अन्य प्रसार प्रचार सामग्री भी उलपब्ध है। रथ पर क्यूआर कोड की भी व्यवस्था की गई है, जिसे स्कैन करके भाजपा के पक्ष में मतदान कराने की प्रतिज्ञा भी कराई जाएगी।
बताते चलें कि कि भाजपा विभिन्न चुनावों में हाईटेक प्रचार के माध्यम से जनता तक पहुंचने और जन-संवाद की स्थापित करने में आगे रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में हाईटेक आक्रामक प्रचार रथों के माध्यम से भाजपा ने प्रचंड विजय हासिल की थी। इस हाईटेक रथ मोदी जी के मंत्र को और कमल के निशान को प्रदेश के जन- जन तक, घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगी।
किसानों को मेहनत का वाजिब दाम
19 Oct, 2023 11:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
किसान हितैषी केंद्र सरकार ने बीते नौ सालों में किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए हैं, इसी क्रम में एक बार फिर न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी की गई है, जिससे किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिल पाएगा। इससे पहले किसान सही दाम न मिलने की वजह से अपनी फसलों को औने पौने दाम में आढ़तियों को बेच देते थे। लेकिन अब किसान पहले से कहीं अधिक समृद्ध हो गए है। केंद्र सरकार द्वारा बड़े, मध्यम एवं लघु किसानी करने वाले किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व किसान सम्मान निधि आदि शामिल हैं। कुल मिलाकर केंद्र सरकार चाहती है कि किसानी के काम में जुटे देश के किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलता रहे और वह किसानी छोड़ने के लिए मजबूर न हों।
किसानों को मेहनत का वाजिब दाम
एक बार फिर केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बढ़ा दिया है, विभिन्न फसलों पर दिए जाने वाली एमएसपी का रेट बढ़ने से किसानों को अपनी मेहनत का वाजिब दाम मिल पाएगा। बात करें बीते नौ साल की तो केंद्र सरकार ने समय समय पर गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और कुसुम पर एमएसपी में काफी बढ़ोतरी की है।
2014 से पहले गेहूं पर मात्र 1400 एमएसपी मिलता था, जबकि आज सरकार 2,275रुपए/क्विंटल एमएसपी दे रही है। इसी तरह जौ पर वर्ष 2014 से पहले 1100 प्रति क्विंटल एमएसपी था, जिसे बढ़ाकर 1850 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसी तरह चना पर 3100 से 5440 प्रति क्विंटल, मसूर 2950 से बढ़ाकर 6,425 प्रति क्विंटल, सरसों 3050 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5,650 रुपए प्रति क्विंटल तथा कुसुम का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3050 से बढ़ाकर 5800 रुपए कर दिया गया है। फसल का उचित मूल्य मिलने से किसान अब बेहतर फसल उगा पा रहे हैं, फसलों में तकनीकी दक्षता का इस्तेमाल कर रहे हैं। केंद्र सरकार की नीति बड़े किसानों के लिए ही नहीं मझोले और छोटे किसानों के लिए भी हितकारी रही है, किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में प्रति वर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता हस्तांतरित की जाती है। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार इस राशि में 6000 और मिलाकर किसानों को 12 हजार रुपए प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता दे रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को फसलों के अप्रत्याशित नुकसान की क्षतिपूर्ति करती है। इन सभी में अहम केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में सहकारिता मंत्रालय का गठन कर प्राथमिक कृषि ऋण समितियों का दायरा बढ़ा दिया, ग्रामीण क्षेत्र के किसान अब छोटी जोत के साथ भी बड़ा व्यवसाय कर सकते हैं। वहीं 2014 से पहले कांग्रेस के समय में किसान कर्ज के बोझ तले दबे रहते थे, जिसके कारण किसानों का खेती से पलायन जारी था, महाराष्ट्र में किसानों के आत्महत्या करने की बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार की पहल से किसानों का अपने खेतों के प्रति एक बार फिर प्रेम जाग गया है।
फिक्र न करना लाड़ली बहना....
19 Oct, 2023 07:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेसी खेमे में इस बात का दुष्प्रचार किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान योजनाओं के माध्यम से बहनों के खाते में पैसे डाल रहे हैं जबकि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में आचार संहिता लगी हुई है। कुछ कांग्रेसी नेताओं ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी की है। इस पर चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो योजनाएं पहले से चल रही हैं वो पूर्ववत चलती रहेंगी, उन्हें रोका नहीं जाएगा। योजना के लिए नये आवेदन चुनाव के बाद ही लिए जाएंगे।
दरअसल, आचार संहिता लगने से पूर्व शुरू की गई योजनाओं का लाभ आचार संहिता के दौरान भी लाभार्थियों को मिलना जारी रहता है। इसे आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना जाता है। इस लिहाज में पूर्व में पंजीकृत बहनों को पैसा मिलता रहेगा और जिन बहनों का नाम किसी कारणवश अब तक योजना में नहीं जुड़ पाया है, वे चुनाव के बाद आवेदन कर सकती हैं।
गौरतलब है कि लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश में अनवरत जारी रहेगी। योजना के तहत मिलने वाला पैसा चुपचाप नहीं दिया जा रहा है, बल्कि इस वार्षिक बजट में सरकार के कार्यकाल में ही पारित किया जा चुका है। इसलिए यह किसी भी सूरत में आचार संहिता का उल्लंघन करने के दायरे में नहीं आती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहनों को चुपचाप पैसा देने का कोई मतलब ही नहीं है। योजना पहले से ही लागू है और चुनाव के दौरान भी बहनों को इसका लाभ मिलता रहेगा।
कलकत्ता हाईकोर्ट की सीख, जवान लड़कियों को यौन इच्छाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए
19 Oct, 2023 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता । कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले में फैसला सुनाकर युवाओं को सीख देकर कहा है कि जवान लड़कियों को दो मिनट के आनंद के बजाय अपनी यौन इच्छाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। वहीं, लड़कों को लड़कियों और महिलाओं की गरिमा और शारीरिक स्वायत्तता का सम्मान करना चाहिए। न्यायमूर्ति चित्तरंजन दास और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी सेन की खंडपीठ ने एक युवक को बरी कर यह टिप्पणी की। युवक को नाबालिग लड़की से बलात्कार के लिए दोषी ठहराया गया था, जिसके साथ उसका प्रेम संबंध था।
कोलकत्ता कोर्ट ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम को लेकर भी चिंता व्यक्त की, जिसमें किशोरों के बीच सहमति से किए गए यौन कृत्यों को यौन शोषण के साथ जोड़ा गया है। कोर्ट ने 16 साल से अधिक उम्र के किशोरों के बीच सहमति से किए गए यौन कृत्यों को अपराध की श्रेणी से हटाने का आह्वान किया है। कोर्ट ने अधिकार आधारित यौन शिक्षा का भी आह्वान किया है।
कोर्ट ने कहा, एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड टेस्टोस्टेरोन मुख्य रूप से पुरुषों में वृषण और महिलाओं में अंडाशय से पाए जाते हैं। हाइपोथैलेमस और पिट्यूटरी ग्रंथि टेस्टोस्टेरोन की मात्रा को नियंत्रित करते हैं। यह मुख्य रूप से पुरुषों में यौन इच्छा और कामेच्छा के लिए जिम्मेदार है। इसका अस्तित्व शरीर में है, इसलिए जब संबंधित ग्रंथि उत्तेजना से सक्रिय होती है, तब यौन इच्छा जागृत होती है।
हाईकोर्ट ने कहा कि संबंधित ग्रंथि का सक्रिय होना स्वचालित नहीं है। हमारी दृष्टि, श्रवण, कामुक सामग्री पढ़न और विपरीत लिंग के साथ बातचीत से उत्तेजना होती है। पीठ ने कहा कि यौन आग्रह हमारी अपनी कार्रवाई से पैदा होता है।
कोर्ट ने युवाओं को नसीहत देकर कहा, किसी युवा लड़की या महिला को अपने कर्तव्यों का सम्मान करना चाहिए। एक किशोर पुरुष का कर्तव्य है कि उसे अपने दिमाग को एक महिला की गरिमा और गोपनीयता और उसके शरीर की स्वायत्तता के अधिकार का सम्मान करना चाहिए।